September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    पानी के संकट को लेकर भाजपा पार्षदों ने निगम सामान्य सभा के बाहर मटका फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन....*

          दुर्ग । शौर्यपथ ।    भीषण गर्मी में शहर के विभिन्न वार्डों में व्याप्त पानी की संकट को लेकर आज भाजपा पार्षदों ने जोरदार आवाज बुलंद करते हुए निगम सामान्य सभा की आयोजित विशेष बैठक के बाहर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया खालसा पब्लिक स्कूल में उद्योगपतियों के संपत्ति कर माफ करने की एक सूत्रीय एजेंडे को लेकर निगम द्वारा आहूत किए गए विशेष बैठक में शामिल होने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा की महिला पार्षदों के साथ पुरुष पार्षदों ने भी सिर पर मटका लेकर बैठक स्थल तक पहुंचे जहां सदन के बाहर महापौर व विधायक के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन कर मटका फोड़ कर विरोध दर्ज कराया तत्पश्चात बैठक में शामिल हुए इस अवसर भाजपा पार्षद श्रीमती गायत्री साहू चंद्रशेखर चंद्राकर देवनारायण चंद्राकर काशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे नरेश तेजवानी ओम प्रकाश सेन मनीष साहू अजीत वैद्य चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारका साहू पुष्पा गुलाब वर्मा हेमा शर्मा कुमारी बाई साहू आदि उपस्थित थे। 

              इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित भाजपा पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि एक तरफ प्रदेश से लेकर शहर तक की कांग्रेस सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने संपत्ति कर माफ कर रही है तो दूसरी तरफ शहर के विभिन्न वार्ड के नागरिक पानी की समस्या से जूझ रहा है केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दुर्ग की जनता की प्यास बुझाने 152 करोड़ से अधिक की राशि देने के बाद भी जलसंकट दूर नही हुआ है आज भी निगम क्षेत्र के नया पारा राजीव नगर,मठपारा, गया नगर,शक्ति नगर, तितुरडीह,सिंधी कालोनी, पचरी पारा मिलपारा कचहरी वार्ड,पद्मनाभपुर,राम नगर उरला,बघेरा सहित विभिन्न वार्डो में भीषण गर्मी में नलों की धार पतली होने के कारण कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है किंतु निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल की कांग्रेसी परिषद केवल विधायक अरुण वोरा के परिक्रमा में व्यस्त है जिसके चलते पेयजल व्यवस्था सप्लाई चरमरा गई है आए दिन किसी न किसी वार्ड में पानी सप्लाई बंद हो जाता है जबकि गया नगर राम नगर जैसे कई क्षेत्रों में बारह महीने लो प्रेशर की समस्या बनी रहती है जिससे लोग परेशान है और गर्मी के दिनों में बेहद त्रस्त है इसलिए आज भाजपा पार्षद निगम की विशेष बैठक में मटका फोड़कर प्रदर्शन किया है और यदि शीघ्र ही पानी की समस्या दूर नही हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    भिलाई । शौर्यपथ । नगर निगम भिलाई के वार्ड 48 खुर्सीपार के लोगों को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बड़ी सौगात दी है। वार्डवासियों की मांग पर विधायक श्री यादव ने एक साथ तीन बड़े विकास कार्य की सौगात दी। वार्ड 48 में भव्य सर्व सुविधा युक्त डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यहां पर लोगों के सैर करने के लिए गार्डन बनाएं जाएंगे और खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। 

    गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्डदौरा कर भेंट मुलाकात करते रहते है। इसी कड़ी में जब वे खुर्सीपार गए थे, तब लोगों ने उन्हें वार्ड के विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ ही इन विकास कार्यांें की भी मांग की थी। जिसके तहत विधायक श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करके स्टीमेंट तैयार कराया और शासन से सभी विकास कार्यों को स्वीकृत भी कराया। जिसका आज भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की और कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने वार्डवासियों से कहा कि हमने जो भी वादा आप लोगों से किया। उसे हमने समय पर पूरा किया है। हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने अपने सभी वादे निभाए है। पट्टा का लाभ, मालिकाना हक, हर परिवार का राशनकार्ड, महिलाओं के लिए दाई दीदी क्लिनिक, मोबाइल मेडिकल युनिट की शुरूआत की है। जहां सब को फ्री में इलाज की सुविधा दी जा रही है और फ्री में दवाइयां भी दी जाती है। इस प्रकार हमने यहां लोगों की सुविधाओं के लिए बैंडमिंटन कोर्ट, गार्डन, डोमशेड, वार्ड में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के साथ अन्य जो भी जरूरी काम है। वह सब किए जाएंगे।आज भूमिपूजन किया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और लोगों को इन सभी सौगातों का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित वार्ड के नागरिकों ने विधायक श्री यादव का दिल से आभार जताया और कहा कि आप के प्रयास से लगातार खुर्सीपार छावनी क्षेत्र का विकास हो रहा है। इन क्षेत्रों में इतना विकास किया गया है कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर ही बदल गई है। इन विकास कार्यों के लिए आप का दिल से आभार जताते है।

    मितानिन के घर की दीवारों पर शासन के योजनाओं की जानकारी

    वार्ड के मितानिन पद्मा तांडी के घर की दीवारों पर बीपी और अन्य बीमारियों की भी जानकारी थी, जिसे देख विधायक जी ने उनकी तारीफ भी की ।।

    दुर्ग । शौर्यपथ । छग में भी गर्मी ने अपनी तेवर दिखाने शुरु कर दिए है दुर्ग शहर सहित कई इलाको में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। गर्मी ने अभी से ही अपने इरादे जता दिए है। मौसम विभाग ने सलाह दिए है कि आने वाले समय में गर्मी और बढ़ेगी। विधायक अरुण वोरा के वार्ड दौरे के दरम्यान जनता द्वारा शिकायत की गई कि बच्चो के स्कूलो व राशन दुकान के समय में परिवर्तन किया जाए। जिससे बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चे बस व अन्य साधनो से स्कूल पहुंचने एवं स्कूल में बिजली से चलने वाले पंखा-कूलर भी काम करना बंद कर दिया है। जिससे बच्चो के स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर पड़ रहा है एवं राशन दुकानों में महिलाओं व बुजुर्गो को राशन तौलने वाली मशीनों का सर्वर डाउन होने से राशन लेने के लिए लंबे समय तक इतंजार करना पड़ रहा है। राशन दुकानों में पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चक्कर एवं घबराहट जैसे समस्या से जूझना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में जनदर्शन के दौरान पहुंचकर गर्मी से राहत दिलवाने विधायक वोरा ने कलेक्टर से चर्चा कर स्कूलों एवं राशन दुकानों के समय में तत्काल परिवर्तन के लिए कहा। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य शंकर ठाकुर, राजेश शर्मा, राकेश साहू, प्रकाश गीते आदि उपस्थित थे।

    भिलाई। शौर्यपथ । वार्ड क्रमांक 65 सेक्टर 10 वासियों को भिलाई नगर  विधायक यादव ने सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट की सौगात दी। , वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, अनिल सिंह, राजेश प्रसाद सहित वार्ड के वरिष्ठ जानो के साथ मिलकर फीता काटकर लोकार्पण किया। 

    सेक्टर 10 में सड़क 35 में बेडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य किया गया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया गया है। 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण हुआ है, जहां सभी जरूरी सुविधाएं है।

    सर्व सुविधा युक्त नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसे जनता को समर्पित करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ टाउनशिप ही नहीं बल्कि हम पूरे शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य करवा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई हमेशा से अग्रणी रहा है और हम खेल में भी भिलाई को अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे जरूरी खास खेल जिस पर पहले कभी ध्यान नहीं दिया गया और जिसके लिए भिलाई में कोई खास सुविधा नहीं है वैसे खेलों के लिए सुविधा बनाई जा रही है ताकि हमारे खिलाड़ियों को जरूरी प्लेटफार्म मिल सके।

    वार्ड का दौरा कर सब से भेंट मुलाकात किए

    भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 10 का वार्ड दौरा किए और लोगों से भेंट मुलाकात कर लोगों का कुशल क्षेम जाना। वार्ड के विभिन्न गलियों और का भ्रमण करते हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किये। सड़क 28ए और 8 एफ में पहुंचे। जहां वे लोगों के साथ बैठक करके विभिन्न विषयों पर चर्चा। इसी प्रकार जोनल मार्किट शाप नंबर 179 शुभम जायसवाल के यहाँ बैठक किए। फिर सड़क 30 में मंदिर में बैठक की गई। सड़क 29मंदिर ,सड़क 32 में कोंटा भैया के यहाँ बैठक हुई। फिर सड़क 34 में बैठ कर लोगों से हालचाल जाने वार्ड की समस्या पर चर्चा कर समाधान निकाला।  

    तेजी से हो रहा शहर का विकास 

     इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है माननीय श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सिर्फ भिलाई ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है और छत्तीसगढ़ के किसानों से लेकर मजदूरों के हित और विकास के लिए योजनाएं बनाएंगे शहर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पट्टा का लाभ दिया जा रहा है। हर परिवार को राशन कार्ड बना कर दिया गया है। इस तरह से प्रदेशवासियों के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं। 

    सर्व सुविधा युक्त है कोट 

    10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। इस बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं हैं। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस बैडमिंटन कोर्ट में रात में भी खेल आयोजन किया जा सके इसके लिए लाइटिंग आदि की सुविधा है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा वार्ड क्रमांक 32 में गांधी चौक स्थित मनमोहन स्वीट्स दुकान से लेकर कंकालिन मंदिर तक सड़क का 9 लाख 50 हज़ार रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने इसका भूमिपूजन पश्चात डामरीकरण होगा।विधायक अरुण वोरा ने कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्र में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर भूमिपूजन किया गया। राज्य शासन द्वारा शहर के विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।डामरीकरण के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,अलताफ अहमद, संजय कोहले,भोला महोविया,मनदीप सिंह भाटिया,शंकर ठाकुर,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन राजेश यादव,श्रीमती रत्ना नारमदेव,अजय मिश्रा कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, उपअभियंता करण यादव आदि उपस्थिति।भूमिपूजन के दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि क्षेत्र वासियो द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। क्षेत्र वासियो के मांगो पर आज सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ शीघ्र कर दिया जाएगा।अंतिम छोर तक विकास रफ्तार से दौड़ रही है।

     महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगो को राहत मिलेगी।वही इससे उन्हें आने जाने में सुविधा होगी और समय की बजत होगी। लोगो को बरसात में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। विधायक व महापौर ने कहा मनोहर स्वीट्स होटल से लेकर कंकालिन मंदिर बाहर के मुख्य मार्ग पर गड्ढे हैं जिससे आवागमन में आम जनता को एवं गाड़ियों को आने-जाने

    बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता की परेशानियों को देखते हुए सड़क को दुरुस्त करते हुए डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।उन्होंने ये भी कहा कि सड़क डामरीकरण कार्य गुणवक्ता पूर्ण ही,लापरवाही न बरतें । 

    दुर्ग । शौर्यपथ । कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में नृत्य धाम कला समिति एवं हिन्दुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी के द्वारा आयोजित शास्त्रीय संगीत नृत्य लोक कला के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा योगेश अग्रवाल पप्पू चन्द्राकार मुख्य रूप से रहें तबला वादक लोककला नृत्य भजन से मनमोहक प्रस्तुति दी सांसद विजय बघेल जी का कृष्णा पब्लिक स्कूल ने मोमोंटो भेंट कर भव्य स्वागत किया सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि राखी जी के नेतृत्व में त्रिपाठी जी नामी गिरामी कला साधक इस मंच पर हैं G ,2 के कला भारत संस्कृति यात्रा से होगा हमारी संस्कृति में कला है और कला में साधना है और हमारी संस्कृति को देश और दुनिया ने पहचान है सनातन धर्म का इतिहास जिसमें हमारी संस्कृति जब हम स्वतंत्र नहीं थे आजाद नहीं थे तब हम सोने कि चिड़िया कहलाते थे उसी सोने कि चिड़िया कहलाने का अभिशाप लगा और निरंतर हजारों सालों कि गुलामी यहूदियों ने मुगलों ने अंग्रेजों ने हमें बहुत पीड़ा दर्द दिया और हमारा शोषण किया लेकिन आजादी के दीवानो ने कभी मायूसियों को कभी अपने अंदर आने नहीं दिया और पुरी ताकत हिम्मत के साथ राष्ट्र प्रेम का जज्बा लिए लगातार संघर्ष करते रहे 1947 को हम आजाद हुए 75 वर्ष हुए हम सभी उत्सव के रूप में मना रहे है ताकि हमारी संस्कृति हमें और विश्व के शिखर तक पहुंचाएं हमारी संस्कृति में कितने वाद्य यंत्र है कि उनकी गिनती करना मुश्किल हो गया है ऐसा विश्व में किसी देश में नहीं है वो है तो केवल भारत देश में हैं उस को साधना के माध्यम से जानना ये ही कला है ये ही हमारी धरोहर है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो सपना देखा वो संकल्प को साकार होता हुआ देख रहे हैं मैं उस सदन का साक्षी हूं मुझे आपने अपना आशीर्वाद देकर मुझे सांसद के रूप में भेजा है इस अवसर पर डॉ ज्योती शर्मा पोद्दार जी प्रशम जी तरुण भ्रट्राचार्य अंशिका चौहान जी सहित गनमान्य लोग अत्यधिक संख्या में रहे

    दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिनांक 13 अप्रैल 2023 को पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कोक ओवन के सभागार में किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) श्री तरुण कनरार उपस्थित थे। 

    श्री तरुण कनरार ने विभाग के सहायक महाप्रबन्धक श्री मलखान सिंह गजबिये को अंतिम तिमाही (अक्टूबर 2022 से दिसम्बर 2022) के लिए पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया।

    इसी तारतम्य में जनवरी 2023 के लिए श्री कोदंड राव, मास्टर तकनीशियन, (मैकेनिकल मेंटेनेंस) व श्री बीर सिंह, मास्टर तकनीशियन, (मैकेनिकल मेंटेनेंस) को एवं फरवरी 2023 के लिए श्री राकेश कुमार, मास्टर ऑपरेटर (सीएचपी) व श्री मो. खालिद, मास्टर ऑपरेटर (एच एंड आर) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कृत कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई इस्पात संयंत्र के संविदा प्रकोष्ठ संकार्य विभाग के तत्वावधान में ई खरीदी पहल (जेम और एसआरएम-7) पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआरडीसी सभागार में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक संविदा प्रकोष्ठ (संकार्य) श्री के सी मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और खरीदी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने कहा कि तकनीकी और प्रौद्योगिकी के प्रयोग से समय का सदुपयोग व कार्य में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने जीईएम से विक्रेताओं और समर्थकों की सर्वाधिक भागीदारी की सराहना की।    

    कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (रखरखाव एवं उपयोगिताएं) श्री असित साहा ने पेपरलेस वर्क एवं समय की बचत पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) श्री पी के सरकार ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्य को गति देने के प्रयासों की सराहना की।

    इस कार्यक्रम में जेम पर प्रस्तुति देने हेतु विशेष रुप से रायपुर से पधारे श्री अमित कुमार उपाध्याय (बिजनेस फैसिलिटेटर/व्यापार सुगमकर्ता) ने जेम पोर्टल से कार्य करने की पद्धति, खरीदी पद्धति, रजिस्ट्रेशन पद्धति एवं निविदा जमा करने की पद्धति के बारे में बहुत ही विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती नम्रता जैफरीन ने एसआरएम पद्धति द्वारा निविदा भरने की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विचार विमर्श व बातचीत के साथ-साथ ठेकेदारों द्वारा किए गए सभी सवालों का जवाब संविदा प्रकोष्ठ (संकार्य) के महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार पंडा ने दिया। कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के संकार्य क्षेत्र में काम करने वाले करीब 50 ठेकेदार उपस्थित थे। कार्यक्रम में संविदा प्रकोष्ठ (संकार्य) के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सतर्कता विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

    भिलाई इस्पात संयंत्र ने हमेशा से ही नवाचार को अपनाया है। जेम और एसआरएम-7 के माध्यम से नई तकनीक द्वारा ई खरीदी पहल को सभी उपस्थित जनों ने सराहा। उपस्थित ठेकेदारों ने नवाचार से संबंधित कई परेशानियों पर अपना पक्ष रखा जिस पर उच्च प्रबंधन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक संविदा प्रकोष्ठ (संकार्य) श्री अंशुमान मिश्र ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक संविदा प्रकोष्ठ (संकार्य) श्रीमती कोमल मेहरा ने किया।

    Facebook ad देखकर Bajaj Finance लोन लेने ठगी का शिकार हुआ था किसान।

    * फेसबुक प्लेटफॉम पर एड तैयार कर देते थे घटना को अंजाम।

    01 आरोपी वारसलीगंज नवादा बिहार से गिरफ्तार।

    * घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद ।

    एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग एवं चौकी अंजोरा की संयुक्त कार्यवाही।

     

       दुर्ग । शौर्यपथ । दिनांक 23.03.2023 को प्रार्थी झुम्मन लाल निषाद पिता स्व. भरत लाल निषाद उम्र 43 साल निवासी ग्राम चंगोरी चौकी अंजोरा थाना पुलगांव उपस्थित होकर लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि मुझे किराना दुकान खोलने के लिये लोन की आवश्यकता थी मे एक दिन अपने मोबाई पर फेसबुक देख रहा था उसी दौरान लोन के लिए एक एड आया तब मैंने उसे क्लिक किया और उसमें दिये मोबाईल नम्बर में कॉल किया कुछ समय बाद उसी नम्बर से मेरे मोबाईल नम्बर पर फोन आया और उसने अपना नाम संजीव कुमार BAJAJ FINANCE का कर्मचारी होना बताया तब मैंने दुकान के लिए पाँच लाख रूपये लोन के लिये बताया और संजीव कुमार ने उसे चौबीस घंटे में लोन पास हो जायेगा कहकर मेरा आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता भेजने बोला, मेरे द्वारा तीनों दस्तावेज उसी समय व्हाट्सअप से भेज दिया फिर दिनांक 17.10. 2022 को उसी नम्बर से मुझे फोन आया और बोला लोन पास हो जायेगा प्रोसेसिंग चार्ज, बीमा चार्ज, इनकम टेक्स चार्ज के रूप में कुछ राशि अपने खाते में डालने बोला। लोन की राशि नहीं आयी। मेरे द्वारा संजीव कुमार को कॉल करने पर उसने बोला की आपका प्रोसेस लेट हो गया है लेट चार्ज लगेगा। इसी प्रकार से अलग-अलग प्रोसेसिंग चार्जेस के रूप में अलग-अलग दिनांक को मुझसे कुल 801465/- रू. की राशि लेकर धोखाधड़ी किया प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अंजोरा में अपराध क्रमांक 123/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    उक्त धोखाधड़ी की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपी संजीव कुमार की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग)  वैभव बैंकर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर)  प्रभात कुमार (भा.पु. से.) उप पुलिस अधीक्षक (अपराध)  राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रदीप सोनी, चौकी अंजोरा प्रभारी उनि पवन देवांगन के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू., सीएसपी दुर्ग / छावनी स्क्वॉड एवं चौकी अंजोरा की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।

    विवेचना के दौरान टीम द्वारा प्रार्थी से संपर्क स्थापित करते हुए घटना के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करते हुए आरोपी के मोबाईल नम्बर एवं घटना के दौरान पैसों के ट्रांजेक्सन के लिए उपयोग में लाये गये बैंक खातों का सूक्ष्मता में अवलोकन कर जानकारी एकत्र की गयी। जिसमें आरोपी की उपस्थित ग्राम माईखेरा थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार होना पता चला। जिस पर एक विशेष टीम ग्राम माईखेरा थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार हेतु रवाना की गयी। टीम द्वारा वारसलीगंज जिला नवादा बिहार पहुँच कर आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी। जिस पर टीम को उक्त घटना स्थानीय निवासी राधेश्याम कुमार द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना पता चला। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद प्राप्त करते हुए राधेश्याम कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ पर पुलिस को गुमराह करते रहे किन्तु सघन एवं तकनीकी रूप से पूछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताया गया कि घटना को अंजाम देने हेतु सर्वप्रथम फेसबुक पर लोन हेतु एक एड तैयार लोगों को झांसे में लेते हैं। जब कोई उनके झांसे में आ जाता है तो उनसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता मांगा जाता है। उसके पश्चात् कुछ ऑन लाईन फार्म भरने की प्रक्रिया कराया जाकर विभिन्न प्रोसेस के नाम पर अलग-अलग चार्जेस लेकर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। आरोपी की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं मोबाईल नम्बर बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही चौकी अंजोरा थाना पुलगांव से की जा रही है।

    उक्त कार्यवाही थाना पद्मनाभपुर से विनय रजक, चौकी अंजोरा से प्र. आरक्षक कृष्णा सिंह, सिविल टीम दुर्ग से भरथरी निषाद, सिविल टीम छावनी से रत्नेश शुक्ला एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से प्र. आर. चन्द्रशेखर चंजीर, विजय शुक्ला, आरक्षक पंकज चर्तुवेदी जावेद हुसैन, अभय राय, निखिल साहू, महिला आरक्षक आरती सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

    गिरफ्तार आरोपी 01. राधेश्याम कुमार पिता गिरजा सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम माईखैरा थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार |

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision