
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सभी अस्पताल को साफ-सुथरा रखने, 102 से मेपिंग कर मरीजों को समय पूर्व रिफर करने के निर्देश दिए
दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. जे.पी. मेश्राम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा एवं खुरसुल तथा एच.डब्ल्यू.सी. बोरई का आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी संस्थाओं में खामियों पाई गई, जिसको तत्काल व्यवस्थित करने हेतु संस्था प्रभारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा विकास कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देशित किया गया।
सभी अस्पताल कर्मचारियों को ड्रेस कोड एवं आई.डी.एवं बैच लगाना अनिवार्य होगा। अस्पताल को साफ-सुथरा रखना सभी स्टाफ की जवाबदारी होगी एवं संस्था प्रभारी द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य होगा जिसका उल्लेख अस्पताल व्यवस्थापन पंजी में रखना अनिवार्य है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एस.ओ.पी. का डिस्प्ले करना अनिवार्य किया गया है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है, एवं 102 से मेपिंग करते हुये गर्भवती मरीजों एवं हाईरिस्क के मरीजों को समय पूर्व रिफर करना, नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजना करने हेतु निर्देशित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एच.डब्ल्यू.सी. के गाईडलाइन के अनुसार लैब की जाँच एवं मेडिसिन का रख रखाव, बी.एम.डब्ल्यू के गाईडलाइन के अधार पर कचरे का निपटारा, एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत एनीमिया के मरीजों को शत-प्रतिशत लगाना एवं एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक इमरजेंसी बैंड व्यवस्था करना, भर्ती मरीजों का आयुष्मान कार्ड से शत-प्रतिशत उसी दिन ब्लाकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र (एच.डब्ल्यू.सी.) में मूवमेंट रजिस्टर एवं निरीक्षण पंजी रखना सुनिश्चित करें तथा लक्ष्य के अनुरूप मुख्यालय में रह कर संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम प्रबंधक को समस्त राष्ट्रीय कार्यों का समय-समय पर समीक्षा बैठक के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया एवं जो अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
दुर्ग । शौर्यपथ । चंदूलाल चंद्राकर पैथोलॉजी द्वारा 13 अप्रैल को नेशनल पैथोलॉजी दिवस मनाया गया। इस दिन डॉ वीआर खनोलकर, भारत के पहले पैथोलॉजिस्ट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जाता है और इन्हें भारत के पैथोलॉजी और मेडिसिन रिसर्च के जनक के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कुष्ट रोग, विकिरण और कैंसर के क्षेत्र में अथक परिश्रम करके भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें 1955 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।
पैथोलॉजी विभाग की विभागध्यक्ष डॉ. जयंती चंद्राकर व डॉ. करन चंद्राकर एवं डॉ. रौशन बघेल द्वारा संयोजित इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 30 पैथोलॉजिस्ट्स ने भाग लिया। इस आयोजन में डॉ. मधुबाला स्वर्णकार
डॉ. प्राची शर्मा राठी, डॉ. नताशा खड़ीजा ने मरीज़ो पर आधारित अपने शोध पत्र पढ़े, एवं डॉ प्रियंवदा त्रिपाठी ने पैथोलॉजी डूडल प्रस्तुत किया। इंटर्न डॉक्टर्स व चिकित्सा छात्रों ने इस अवसर पर सुन्दर पोस्टर प्रदर्शित किए जिसमें आयुषी खरे ने प्रथम, धारा लटिया ने द्वितीय, तथा सौम्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू भाईसारे व डॉ. कुलदीप सांगा थे। कार्यक्रम में विज्ञान के नये अनुसन्धानों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गयीं जिससे अंचल के रोगियों को उत्तम सेवाएं दे सकें।
दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रुपए की राशि बेरोजगारी भत्ता (अधिकतम 2 वर्ष) दिये जाने हेतु 1 अप्रैल 2023 से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को प्राप्त हो सके इसलिए कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा अधिनस्थ शैक्षणिक संस्थानों को व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को इस योजना की जानकारी प्रदाय करने के लिए https://berojgaribhatta.cg.nic.in/ वेबसाईट में ऑन लाईन पंजीयन हेतु प्रेरित किया जायेगा। उक्त योजना संबंधी मार्गदर्शिका वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान के लिए दुर्ग नगर निगम द्वारा जाबो कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 42 में हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने आम लोगों के साथ-साथ खिलाड़ियों ने भी संकल्प लिया। दुर्ग नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए जाबो कार्यक्रम के तहत अपने परिवार और रिश्तेदारों को मतदान को अपना नैतिक कर्तव्य बताते हुए मतदान करने जागरूक करने का संकल्प दिलाया जा रहा है। कसारीडीह वार्ड 42 क्षेत्र के रिक्त पार्षद पद पर चुनाव कराया जाना है चुनाव में सौ फीसदी मतदान के लिए आज निगम प्रशासन द्वारा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कसारीडीह रहवासी क्षेत्र में पहुंचकर बिना कोई भय के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की जा रही है। जागरूकता अभियान मतदान के लिए प्रेरित करने लोग ले रहे संकल्प जाबो कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के लिए बैनर और पोस्टरों के जरिये रैली निकालकर लोगो को मतदान का महत्व बताया। लोगो से कहा कि एक एक मत का महत्व होता है।मतदान अवश्य करें ।
दुर्ग । शौर्यपथ । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मलेन में दुर्ग जिला चिकित्सालय के नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह को नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष स्वास्थ मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के हाथों सम्मानित किया गया
नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह के सम्मानित होने पर नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने बधाई दी और शुभकामनाएं दी,नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया ने कहा अरुण सिंह का सम्मान पुरे जिले व हमारी संस्था के हर सदस्य का सम्मान है अरुण सिंह कर्मठ,निष्ठावान कर्मी हैं व सम्मान के स्वाभाविक हक़दार हैं हमारी संस्था के लिए श्री सिंह मध्य रात्रि हो या कोई उत्सव या अवकाश का दिन हर समय अपने कार्य हेतु उपलब्ध रहे व जिले में बड़े स्तर पर नेत्रदान में श्री सिंह का उल्लेखनीय योगदान हैं
राज आढ़तिया ने जानकारी दी कि अरुण सिंह ने अब तक तीन सौ से अधिक कॉर्निया कलेक्ट किये है नेत्रदान व् अपने कार्य हेतु श्री सिंह में जूनून है हमें गर्व है कि ऐसा कर्मी हमारे जिले में पदस्थ है एवं हमारी संस्था को इनके साथ कार्य करने का अवसर मिला
अरुण सिंह ने कहा सम्मान पा कर अभिभूत हूँ एवं भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाउंगा और अपना कर्म जारी रखूँगा
श्री अरुण सिंह ने नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों कि तारीफ़ करते हुए कहा संस्था के सदस्यों ने नेत्रदान के प्रति जो जागरूकता अभियान चलाया उस का परिणाम है कि आज दुर्ग जिले में लगातार नेत्रदान हो रहे हैं एवं लोग नेत्रदान हेतु जागरूक हो रहे हैं
सम्मेलन में डॉ प्रसन्ना,डॉ सुभाष मिश्रा,भीम सिंह,दुर्ग जिला चिकित्सालय के सीएम्एचओ डॉ जे पी मेश्राम,सिविल सर्जन डॉ वाय के शर्मा,नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक सम्मेलन में उपस्थित रहे व् अरुण सिंह के सम्मनित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी
प्रदेश के 29 जिलों से स्वास्थ्य कर्मी सभी जिलों के सीएम्एचओ व सिविल सर्जन उपस्थित रहे एवं सम्मान हेतु प्रत्येक जिले से एक कर्मी का चयन किया गया
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,मोहित अग्रवाल ,अभिजीत पारख,सूरज साहू ,चेतन जैन ,दयाराम भाई टांक ने अरुण सिंह के सम्मानित होने पर ख़ुशी जाहिर कि व् शुभकामनाएं दी
दुर्ग । शौर्यपथ । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिखाये रास्ते पर चलकर हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतर मजबूती के लिए कार्य करना है। उनके जैसा संघर्ष विरले की कर पाते हैं लेकिन कोशिश हम सभी कर सकते हैं कि उनके मूल्यों पर चलकर उनके दिखाये रास्ते पर चलकर अपने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने निरंतर काम कर सकें। यह संदेश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बाबा साहब की 132 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौर में लोग आपस में असहमत हो सकते थे लेकिन आपस में असहमति का सम्मान करते थे। भारत में बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसमें सबकी सुनी गई और सबसे अच्छे आदर्शों को संविधान में शामिल किया गया। बाबा साहेब अंबेडकर ने अपना पूरा जन्म देश सेवा में लगाया। उन्होंने जो संविधान हमको दिया। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया, उसमें अंतिम व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है और उसका असर होता है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संघर्ष किया, उतना संघर्ष करने की क्षमता बहुत थोड़े से लोगों में होती है। हम इतना जरूरत कर सकते हैं कि उनके दिखाये हुए रास्ते पर चलें। बाबा साहब ने जो मंत्र दिया, उस रास्ते पर चलकर हमें देश को मजबूत करने की जरूरत है। बाबा साहब हमेशा संगठित होने और शिक्षा पर जोर देते थे। उनका कहना था कि एक शिक्षित राष्ट्र ही महानता की ओर बढ़ता है। साथ ही प्रज्ञा और करुणा का उन्होंने संदेश दिया। जब आपके भीतर करूणा जगती है। प्रज्ञा जगती है तो आप बड़े उद्देश्यों के लिए उठते हैं और संगठित होते हैं। भारत में अंग्रेजों की नीति फूट डालो और राज करो की थी। बाबा साहब ने इस बात को समझा और समाज को संगठित होने संदेश दिया। आजाद भारत में हम इस उद्देश्य को लेकर बढ़े। खेती किसानी संबंधी सुधार किये। औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने के लिए कार्य किया। आजादी के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ में और प्रदेश के बाहर बड़े औद्योगिक कार्य किये। भिलाई स्टील प्लांट को ही देख लीजिए। क्या हम इस योगदान को नकार सकते हैं। अगर हम इसे नकारेंगे तो अपने पूर्वजों का अपमान करेंगे जिन्होंने इतने श्रम से इस औद्योगिक मंदिर का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमें संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए कार्य करना है। हमारे संविधान से ही हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती है। इसके लिए हमें काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने लगातार काम करें। बाबा साहब ने देश को लेकर जो सपने देखे, उन सपनों को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कार्य करते रहें। हमारे पुरखों ने जो आधुनिक देश की नींव रखी। उस नींव पर मजबूत इमारत बनाने का काम करें। इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान निर्माता के रूप में देश को एक आदर्श संविधान दिया है। हमें निरंतर उनके दिखाये रास्ते पर चलना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा स्थापित दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के सेक्टर 6 में बुद्ध विहार में चल रहे निर्माण कार्य की पूर्ति के लिए 25 लाख रुपए राशि देने की घोषणा भी की।
इस मौके पर भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, संभागायुक्त श्री महादेव कांवड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर निगम क्षेत्र में डॉ.अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में मांस विक्रय दुकानें बंद रहेंगी। 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह और जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग अमला को सख्ती से इसका पालन करने कहा है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र, 14 अप्रैल को बंद रखे जाएंगे।छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर जिला-रायपुर इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।
दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-6 में ग्रामसभा का प्रत्येक तीन मास में कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का पत्र दिनांक 24 मार्च 2008 के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 02 अक्टूबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा का आयोजन करने के लिये एक समय सारणी तैयार कर ली जाएगीएवं स्थानीय आवश्यकतानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी दी जायेगी। 14 अप्रैल 2023 से आयोजित ग्रामसभा में विशेष बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, पिछली छःमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाएगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा, ग्राम गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा तथा सुराजी ग्राम योजना के तहत नरवा, गरुवा, घुरुवा एवं बाड़ी से संबंधित कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की जाएगी। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों के सत्यापन के संबंध में कार्यवाही, जरुरतमंद व्यक्तियों के लिये पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामो का वाचन एवं जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी दी जाएगी। मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा कर उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करने एवं इस संबंध में जागरुकता फैलाई जाएगी।
सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के संबंध में चर्चा कर सर्वेक्षण में व्यापक भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा। तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की जागरूता समस्त ग्राम पंचायतों को तम्बाकू मुक्त किये जाने पर जानकारी देते हुए चर्चा करना एवं ’’वी नीड फूड नॉट टोबेको’’ (हमे भोजन आवश्यक है, तम्बाकू नही) विषय पर चर्चा होगी। जल संरक्षण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा, ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी में जल संरक्षण वास्ते अलग से बजट रखने हेतु प्रोत्साहित कर ’’जल शक्ति से नारी शक्ति’’ संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए जल संरक्षण के प्रभावी कदम लेने पर चर्चा की जाएगी। कोविड-19 हेतु केन्द्र सरकार राज्य सरकार एवं स्थानीय स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ग्राम सभा सम्मिलन का आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न कराया जाएगा। साथ ही आयोजित ग्राम सभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल (https://meetingonline.gov.in) एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत्प्रतिशत अपलोड किया जाएगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । ग्राम बिरनपुर तहसील साजा, जिला बेमेतरा में दिनांक 8 अपै्रल को दो पक्षों के बीच घटित घटना की स्थिति की जांच के संबंध में यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था कोई अभ्यावेदन प्रस्तुत करना चाहता है, तो कार्यालय आयुक्त, दुर्ग संभाग दुर्ग (हिन्दी भवन, दुर्ग) में संपूर्ण तथ्य एवं सबूत सहित अभ्यावेदन दिनांक 18 अप्रैल को सायं 05ः00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। यदि ई-मेल/व्हाट्सएप करना हो तो This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. / 7987051600 में कर सकते है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
