
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । पाटन विकास योजना के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं छ.ग नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के तहत गठित समिति के अन्य सदस्य सांसद प्रतिनिधि लोकसभा क्षेत्र, दुर्ग, विधायक प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र, पाटन, अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, श्री भूपेन्द्र कश्यप, सरपंच श्री लीलाधर वर्मा ग्राम पंचायत खोरपा, सरपंच शीतल वर्मा ग्राम पंचायत अटारी, सरपंच श्रीमती पूर्णिमा वर्मा ग्राम पंचायत दैवमोर, सरपंच श्रीमती साधना ग्राम पंचायत बठेना, श्रीमती उषा निषाद ग्राम पंचायत सिकोला, श्री रामनारायण साहू ग्राम पंचायत सुपकान्हा, श्रीमती गीतेश्वर सिरमौर ग्राम पंचायत सोनपुर, श्रीमती उषा वर्मा ग्राम पंचायत खम्हरिया, श्रीमती देवकुमारी वर्मा ग्राम पंचायत पंदर की उपस्थिति मे प्राप्त आपत्ति व सुझाव की सुनवाई सम्पन्न की गई। श्री प्रतीक दीक्षित, प्र. संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग (छ.ग.) के द्वारा अवगत कराया गया कि, पाटन निवेश क्षेत्र में शामिल ग्रामों मे से ग्राम खोरपा के 1 आपत्ति, बठेना के 2 आपत्ति, नवागांव के 1 आपत्ति, सिकोला के 2 आपत्ति, पंदर के 1 आपत्ति तथा 1 सामान्य सुझाव, इस प्रकार कुल 8 आपत्ति व सुझाव प्राप्त हुए है। समस्त आपत्तिकर्ता एवं सुझावकर्ता समिति के समक्ष उपस्थित हुए। आपत्ति व सुझाव को समिति के सदस्यों के द्वारा सुना गया तथा विधिवत कार्यवाही की गई। उक्त सुनवाई में इस कार्यालय से श्री राजेश डूमरे वरिष्ठ मानचित्रकार, श्री संदीप पटेल उप अभियंता, श्री अमर सिंह बघेल, उप अभियंता श्री अनुप कुमार गढ़े, वरिष्ठ शोध सहायक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में श्री प्रतीक दीक्षित, प्र. संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग के द्वारा उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद के साथ सुनवाई की कार्यवाही सम्पन्न की गई ।
*_ मई के प्रथम सप्ताह में वृहद स्तर पर किया जाएगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन*
*- काउंसलर व क्लस्टर टीम शहर एवं ग्रामीण स्तर पर जाकर युवाओं को देंगे नवीन ट्रेड की जानकारी व ट्रेनिंग*
*-युवाओं को प्रशिक्षण द्वारा बनाया जाएगा मल्टी स्किल्ड*
दुर्ग / शौर्यपथ / आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा कौशल विकास व प्लेसमेंट कैंप को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था।कलेक्टर ने कौशल विकास के मोबिलाइजेशन व विस्तार के लिए जनपद और नगरीय निकाय स्तर पर क्लस्टर बनाने की बात कही। जिसमें क्लस्टर बनाकर टीम को विभिन्न ट्रेड जो कि रोजगार मूलक हो उनमें ट्रेनिंग दी जाएगी और यह टीम ट्रेनिंग लेकर अनस्किल्ड युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। युवाओं के रूचि के अनुसार काउंसलर व क्लस्टर में निर्मित टीम, शहर के वार्ड से लेकर ग्रामीण स्तर में कौशल विकास के मोबिलाइजेशन का कार्य और प्लेसमेंट कैंप का आयोजन भी करेगी। काउंसलर शासन द्वारा संचालित की जा रही मुख्यमंत्री कौशल योजना और ट्रेड से संबंधित जानकारी युवाओं को मुहैया कराएंगे। इससे योजना की जानकारी का विस्तार सभी स्तर में होगा और युवा नवीन ट्रेडों से भी परिचित होंगे। स्किल्ड युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो इसके लिए मई के प्रथम सप्ताह में एक वृहद प्लेसमेंट कैंप का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें लगभग 10 हजार वैकेंसी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कौशल विकास से जुड़े युवाओं का पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा जिससे नियोक्ताओं प्लेसमेंट कैंप में पुलिस वेरीफाइड और स्किलड युवा उपलब्ध होंगें।कलेक्टर ने आई.टी.आई. और पॉलीटेक्निक कॉलेज के व्ही.टी.पी. (वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाईडर) के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन, संस्थाओं में चल रहे ट्रेड और प्लेसमेंट के संबंध में भी जानकारी मांगी।
वर्तमान में देखा गया है कि मल्टी स्किल्ड टेक्निशयन, वर्कर व कर्मचारियों की मांग संस्थाओं व घरों में एक बड़े स्तर पर है। इसी दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है जिसमें कौशल विकास के अंतर्गत इच्छुक युवा को प्रशिक्षण द्वारा मल्टी स्किल्ड बनाया जाएगा। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा की ओर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए आदेशित किया। ताकि नियोक्ता की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसे एक बेहतर विकल्प मिल सके और शहर के युवाओं को रोजगार। इसमें विभिन्न वो संस्था जहां माली, कुक, नाई, धोबी, ड्राईवर इत्यादि की आवश्यकता होती है वहां मल्टी स्किल्ड जानने वाले युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
दुर्ग । शौर्यपथ । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 17 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एस.आर हॉस्पिटल एंड रिर्सच सेंटर, चिखली के द्वारा मेडिकल ऑफिसर के लिए 12, डेंटिस्ट 2, फिजियोथेरेपी 1, ओटी टेक्नीशियन 3, एक्स-रे टेक्नीशियन 3, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन 2, पैथोलॉजी लैब 3, नर्सिंग स्टाफ 30, डायलिसिस टेक्नीशियन 4, फिल्ड ऑफिसर 20, इलेक्ट्रीशियन 4, ड्राइवर 10, कॉर्पोरेट मैनेजर 1 एवं गार्ड के लिए 4 पद रिक्त हैं। तथा नियोजक मारूति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुड़गांव) द्वारा ट्रेनी के लिए 400 पद रिक्त हैं।
इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 17 अप्रैल को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइ www.ncs.gov.in एवं सोशल मीडिया Facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।
भिलाई । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम भिलाई में चेक के माध्यम से टैक्स देने वाले करदाता कृपया अपने खातों में टैक्स के लिए की जाने वाली अदा राशि के संबंध में पर्याप्त राशि अपने अकाउंट में सुरक्षित रखें ताकि जो चेक करदाता द्वारा दिया गया है उससे कर आहरित करने पर चेक बाउंस की स्थिति निर्मित न हो। चेक बाउंस होने की दशा में निगम एफआईआर भी कराएगा। भिलाई निगम के पास ऐसे कई मामले संज्ञान में आए हैं जिनमें चेक बाउंस होने की शिकायतें मिल रही है। इसे लेकर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है तथा इन मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई हो सकती है। चेक बाउंस की बात करे तो जोन क्रमांक 1 छेत्र अंतर्गत लगभग 12 मामले की जानकारी मिल रही, इसी प्रकार वैशाली नगर जोन क्षेत्र तथा मदर टैरेसा नगर जोन क्षेत्र, खुर्सीपार जोन क्षेत्र आदि से चेक के माध्यम से टैक्स देने वाले करदाताओं के चेक बाउंस होने, खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने तथा चेक में हस्ताक्षर विभिन्न होने के लगभग 56 मामले सामने आए हैं। निगम ने इन मामलों को गंभीरता से लिया है, शीघ्र ही इस पर एक्शन लिया जा सकता है। भिलाई निगम की करदाताओं से अपील है कि चेक देने वाले करदाता कृपया अपने खातों में पर्याप्त राशि रखें जिसके माध्यम से कर का भुगतान हो सके, इसके अलावा चेक में हस्ताक्षर करते समय बैंक में लेनदेन करने वाले हस्ताक्षर का ही उपयोग करें ताकि हस्ताक्षर की विभिन्नता से समस्या न आए।
टैक्स जमा करने वालों के लिए अच्छी खबर, यूपीआई सिस्टम चालू शासन द्वारा टैक्स जमा करने की अवधि बढ़ाने के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने में कोई भी अधिभार देने की आवश्यकता नहीं होगी। इधर निगम में टैक्स जमा करने वालों के लिए सुखद खबर है। अब टैक्स जमा करने आने वाले लोगों को यूपीआई सिस्टम की व्यवस्था मिलेगी। यूपीआई सिस्टम के माध्यम से फोन पे, गूगल पे, पेटीएम आदि के माध्यम से करों का भुगतान किया जा सकेगा। निगम के मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों में यूपीआई सिस्टम के माध्यम से कर जमा करने की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास टैक्स कलेक्शन की बढ़ोतरी के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देशित कर रहे हैं। इसी तारतम्य में शीघ्र ही ऑनलाइन की व्यवस्था भी की जा रही है। परंतु तब तक शहर से वाले बाहर रहने वाले लोग हेल्पलाइन नंबर 9153986192 तथा 9153986196 पर संपर्क करके खाता नंबर 50200078894152 पर आसानी से टैक्स जमा कर सकते हैं। श्री पब्लिकेशन एवं स्टेशनर्स के सौरभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीआई की व्यवस्था डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले एजेंसी के कर्मचारियों के लिए भी की जाएगी, ताकि फील्ड में पहुंचने पर टैक्स कलेक्शन डिजिटल मोड के आधार पर भी हो सके।
भिलाई। शौर्यपथ । सुपेला थाना क्षेत्र के सट्टा किंग चुचरू को आज उसके अड्डे से धर दबोचा गया । करीब 27 हजार रुपए नगद 8 मोबाइल एवं पांच केलकुलेटर भी ज़ब्त किए गए हैं।जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि सट्टा किंग चुचरू के सट्टा खिलाई जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। परंतु पकड़ा नहीं गया था आज सुपेला पुलिस के द्वारा चुचरू के लक्ष्मी मार्केट सुपेला स्थित अड्डे पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गई थी।जिसे रंगे हाथों धर दबोचा गया। सटोरिया के पास से सट्टा पट्टी और नगद 26,465 रुपए, 5 कैलकुलेटर और 8 मोबाइल जप्त किए गए। सुपेला पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कसारीडीह वार्ड 42 क्षेत्र के रिक्त पार्षद पद पर चुनाव कराया जाना है।जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण के पश्चात प्रारंभिक प्रकाशन होने पर 10 अप्रेल से लेकर 17 अप्रेल तक दावा आपत्ति लिया जा रहा है।जिंसमे वार्ड 42 के सभी मतदातागण अपने मतदाता सूची का अवलोकन संबन्धित वार्ड के साई मंदिर के पास कसारीडीह स्कूल में बीएलओ से संपर्क कर अपने नाम का अवलोकन कर सकते है। इस दौरान नाम नही होने पर अपना नाम जोड़ने संशोधन तथा विलोपन के लिए दावा आपत्ति किया जा सकता है।अधिक से अधिक मतदान करने एवं मतदाता सूची में 18 वर्ष के मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु मतदाता जागरूकता जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह के स्कूली बच्चो ने सुबह मतदाता जागरूकता की रैली निकाली।मतदान के प्रति किया जागरूक,जागो वोटर,जाबो मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने लगाए नारे - आपका मतदान लोकतंत्र की जान देश करत हवय आहवान,बहुत जरूरी है मतदान,इस दौरान बच्चों ने कसारीडीह,राव कॉटेज लाइन होते हुए बेर पारा,सुभाष नगर से लेकर कन्हैयापुरी चौक कसारीडीह क्षेत्र के विभिन्न जगहों में बच्चों ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताते हुए अभिभावकों और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।मतदाता जागरूकता रैली में शामिल बच्चे हाथों में पोस्टर लिए क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते जा रहे थे। नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,घर-घर साक्षरता लाएंगे ,सबसे वोट दिलवाएंगे, देश व प्रदेश की तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा,जागो-जागो हे मतदाता,तुम भारत के भाग्य विधाता और जागो वोटर,जाबो मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने लगाए नारे आपका मतदान लोकतंत्र की जान देश करत हवय आहवान,बहुत जरूरी है आदि नारे लगाते जा रहे थे/ कार्यक्रम के दौरान उपअभियंता राजेद्र ढबाले,नारायण यादव व अन्य मौजूद रहें ।
जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय शालिनी यादव के नाम पर होगा नवघोषित नगपुरा का नवीन कॉलेज*
दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल आज जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष स्वर्गीय शालिनी यादव के गृह ग्राम बोरई पहुंचे थे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय शालिनी यादव का स्वभाव उनके नाम के अनुरूप ही शालिन एवं सरल था, इसके साथ-साथ वो मृदुभाषी भी थीं। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है, परंतु समाज के प्रति उनके कार्य, जीवन समर्पण व व्यवहार से उनका नाम चिर स्थायी हो गया है। आने वाली पीढ़ी भी उन्हें उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान के लिए याद रखे इसलिए इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके ही द्वारा की गई घोषणा से बनने वाले नवीन नगपुरा कॉलेज का नाम स्वर्गीय शालिनी यादव के नाम पर रखा जाएगा, इस बात की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्वर्गीय शालिनी यादव की अनुपस्थिति पर उन्होंने सहयोगियों से उनके संबंध में पूछताछ की। जिसमें सहयोगियों से उनके असवस्थ होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद लगातार उनके स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं परिवार से मिलती रही, हर संभव स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया कराने का प्रयास किया गया, परंतु परमात्मा द्वारा लिखे विधान को नहीं टाला जा सका। मुख्यमंत्री ने सेवा के प्रति उनके समर्पण भाव को अतुलनीय बताया।
इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी स्वर्गीय शालिनी यादव को याद करते हुए शोक संदेश स्वरूप अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय शालिनी यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की चीर शांति तथा उनके परिवार को दुख के इस घड़ी में बल मिले इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
स्वर्गीय शालिनी यादव का देहांत 5 अप्रैल को रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर में हार्टअटैक से हुआ था, जिसके दशगात्र का कार्यक्रम 15 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन उनके गृहग्राम ग्राम बोरई जिला दुर्ग में संपादित होना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, सदस्य योगिता चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग श्रीमती झमीत गायकवाड़, श्री राजेन्द्र साहू जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन व अधिकारीगण उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज जल कार्य विभाग एवं अमृत मिशन के अधिकारियों की बैठक ली। घंटे भर से अधिक चली बैठक में शहर में पेयजल की दिक्कत न हो इस विषय पर काफी लंबी चर्चा हुई।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।ऐसे में शहर के वार्डों में पेयजल संकट की स्थिति न बने।उन्होंने कहा कि मिशन अमृत के समस्त कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने की बात कही और शहर से पेयजल की समस्त समस्याओं का निराकरण करने को कहा गया।पाइप लाइन से वंचित एरिया में पाइप बिछाने के लिए निर्देशित किये।अमृत मिशन कार्यों का एजेंसी को संचालन हेतु हैंड ओवर करने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अमृत मिशन के प्लान के तहत सारे कार्य पूर्ण हो। उन्होंने ने कहा कि जल की बर्बादी को रोकने पर विशेष रूप से फोकस करें। बैठक में इंटरकनेक्शन की स्थिति की जानकारी रिपोर्ट मांगी।अमृत मिशन के तहत बिछाए जा रहे पाइपलाइन को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने दिए।अमृत मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन से अंतिम छोर के व्यक्ति को पानी मिल रहा है या नहीं इसका फील्ड स्तर पर निरीक्षण कर विकल्प के साथ रिपोर्ट देने बैठक में कहा गया है।आयुक्त ने अधिकारी से कहा कि सार्वजनिक नलों में पानी की बर्बादी को रोकने टोटी लगाने और अन्य आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए।उन्होंने निगम के हर वार्ड में पेयजल की स्थिति तथा अमृत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से मांगी है। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि शहर को शुद्ध पेयजल मिले इसका विशेष ध्यान रखें इसके लिए लैब इत्यादि के उपकरण अद्यतन हो। जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, बैठक में कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, उप अभियंता भीम राव, उप अभियंता मोहित मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर,अमृत मिशन से कपीश दीक्षित,छगनलाल साहू आदि मौजूद रहें।
दुर्ग । शौर्यपथ । आम निर्वाचन स्थानीय द्वारा वार्ड 42 कसारीडीह को पार्षद पद का उप निर्वाचन किया जाना है जिसके लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 10 अप्रेल 2023 को मतदान केन्द्र कसारीडीह प्राथमिक शाला दुर्ग, तहसील कार्यालय एवं डाटा सेंटर में किया गया है जो दिनांक 17 अप्रेल 2023 तक रहेगा, इस अवधि में उक्त वार्ड का दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में 10.00 बजे से 5.30 बजे तक लिया जा रहा है। जिस मतदाता का नाम विधान सभा 01 जनवरी 2023 में अंकित है, वो ही दावा आपत्ति के लिए पात्र होगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
