September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । 

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-*

     

    1. भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में 50 लाख रुपए के विकास कार्य कराये जायेंगे। 

    2. भिलाई नगर विधानसभा अंतर्गत प्रकाश की समुचित व्यवस्था करायी जायेगी।

    3. सिविक सेंटर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

    4. भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

    5. सेंट्रल एवेन्यू मार्ग व फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

    6. भिलाई नगर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर डोम, शेड निर्माण कार्य कराया जायेगा।

    7. भिलाई नगर विधानसभा के खुर्सीपार क्षेत्र के आंतरिक रोड का डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य कराया जायेगा।

    8. शहीद वीरनारायण सिंह जयंती स्टेडियम के समीप प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जायेगी। 

    9. भिलाई नगर विधानसभा में खेल अकादमी का निर्माण किया जायेगा।

    10. भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-09 स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालन किया जायेगा।

    11. खुर्सीपार में स्थित शासकीय आई.टी.आई को स्वामी आत्मानंद आई.टी.आई अंतर्गत संचालन किया जायेगा।

    12. 2013-2019 तक जिन घरों में नल कनेक्शन था तथा उन उपभोक्ताओं तक जल प्रदाय नहीं हो पाया उन उपभोक्ताओं का पानी का टैक्स माफ करने के संबंध में परीक्षण किया जायेगा।

    वैशाली नगर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात क्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा किभेंट-मुलाकात कार्यक्रम का उद्देश्य यह पता करना है कि योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है कि नहीं। 

    राशन कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों की प्रतिक्रिया जानी उन्होंने कहा कि हमने आधार कार्ड से लिंक कर राशनकार्ड बनाया है, आज कोई भी व्यक्ति छुटा नहीं है। 

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री श्री बारुद्दीन कुरैशी, ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, नगरपालिका निगम भिलाई के सभापति श्री गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी विकास निगम के उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

      वैशाली नगर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंटमुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा के छावनी चौक पहुंचे। यहां श्रीमती लक्ष्मी पटेल एवं परिवार के आतिथ्य में मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए पहुंचे, जहां पटेल परिवार ने घर के मुख्य द्वारपर तिलक-आरती एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक श्री देवेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा आलू की सब्जी, कांदा भाजी, पलक मटर की सब्जी, कोंचाई कुम्हड़ा और जिमिकांदा की सब्जी, सलाद और आम की चटनी और खीर परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए पटेल परिवार को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकरभोजन करता पाकर परिवारजन बहुत उत्साहित नजर आए। 

    मुख्यमंत्री श्री बघेल को परिवार के मुखिया मोतीलाल पटेल ने बताया कि उनका तीन भाइयों का संयुक्त परिवार है। स्क्रीन प्रिंटिंग का पारिवारिक व्यवसाय है, उनके परिवार का राशन कार्ड तथा सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है, उन्होंने आवास योजना का भी लाभ लिया है।

    *वैशाली नगर में 7 करोड़ एक लाख रूपए के 7 विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं 38 करोड़ 38 लाख रूपए के 12 विकास कार्यो का किया भूमिपूजन*

     

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज वैशाली नगर विधानसभा में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 45 करोड़ 39 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 7 करोड़ एक लाख रूपए के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 38 लाख रूपए के बारह विकास कार्याे का भूमिपूजन किए।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ एक लाख रूपए का लोकार्पण किया, जिसमें सड़क एवं नाली निर्माण के 5 कार्य- वार्ड न. 14 शांति नगर, वार्ड न.15 अम्बेडकर नगर, वार्ड न. 27 शास्त्री नगर, वार्ड न. 10 लक्ष्मी नगर, वार्ड न. 23 घासीदास नगर, वार्ड नं. 26 रामनगर और वार्ड नं.18 प्रेमनगर में नाली एवं रोड निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख रूपए, वार्ड नं. 23 नया घासीदास नगर, वार्ड नं. 24 नया हाउसिंग बोर्ड में डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख रूपए और वार्ड नं. 27 समता चौक एवं वार्ड नं.24 नया फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रूपए, वार्ड नं. 5 कोसा नगर, बॉम्बे आवास एवं रैश्ने आवास में सीसी रोड के निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रूपए तथा वार्ड नं. 7 राधिका नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 40 लाख रूपए का लोकार्पण किया। 

    इसी प्रकार खेल मैदान के दो कार्य-वार्ड नं. 24 नया हाउसिंग बोर्ड में एस्ट्रोटर्फ सह एलईडी लाईट युक्त बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, वार्ड नं. 25 नया स्पोटर्स काम्पलेक्स के उन्नयन कार्य के लिए 52 लाख रूपए, वेडिंग जोन के एक कार्य-वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर इंदिरा गांधी कॉलेज के सामने वेंडिंग जोन निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपए एवं वार्ड नं. 23 नया सुभाष चौक से अमृत मिशन गार्डन तक ग्रीन बेल्ट में चैनलिंक फेंसिग कार्य हेतु 19 लाख रूपए का लोकार्पण किया गया। 

    इसी प्रकार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 38 करोड़ 38 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया, जिसमें सड़क नवीनीकरण के चार कार्य-जोन 01 अंतर्गत वार्ड 4 एवं वार्ड 5 में बाईपास रोड से कोसानगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गो का नवीनीकरण कार्य के लिए 98 लाख रूपए, मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जोन क्रमांक 2 क्षेत्रांतर्गत इंदिरा चौक-दुबे पान पैलेस-भगत चौक-हनुमान मंदिर एवं जोन-02 कार्यालय के आसपास मार्गो में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए एक करोड़ रूपए, वार्ड क्रमांक 34 शिवशक्ति कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 35 किशन चौक से शीतला मंदिर चौक डामरीकृत मार्गो का नवीनीकरण कार्य के लिए 42 लाख रूपए और वार्ड 18 कान्ट्रेक्टर कॉलोनी शिवनाथ काम्पलेक्स ब्लाक 28 से 21 तक सीमेंटीकरण के लिए 24 लाख रूपए का भूमिपूजन किया।

    तालाब के उन्नयन एवं विकास कार्य -वार्ड 13 में भेलवा तालाब का उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए एक करोड़ रूपए, वार्ड क्रमांक 26 लाल बहादुर शास्त्री सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख रूपए और नाली निर्माण के दो कार्यो-जोन 01 अंतर्गत नेहरू नगर जी.ई.रोड से मिलन चौक एवं व्ही.आई.पी.चौक तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 71 लाख रूपए, वार्ड 10 लक्ष्मी नगर में सुपेला चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक तक एवं वार्ड 04 नेहरू नगर चौक-के.पी.एस.चौक तक 94 लाख रूपए का भूमिपूजन किया। 

    नेहरू नगर उद्यान में तारामंडल निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 1 लाख रूपए, प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम वाहन शाखा के पीछे अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क विकास कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के लिए 20 करोड़ रूपए और सिविल हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 7 करोड़ रूपए का भूमिपूजन किया।

    वैशाली नगर । शौर्यपथ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग वैशाली नगर विधानसभा के छावनी के तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव के मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

    इस अवसर पर वन एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल और उनकी माता श्रीमती राधाबाई यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित उपस्थित थे।

    शहीद श्री चुम्मन यादव जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड के दौरान 30 अगस्त 2014 को शहीद हुए थे। मूर्ति स्थापना के लिए यादव समाज द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    वैशाली नगर भिलाई । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया। इससे शहरी क्षेत्र की स्लम बस्तियों मंे रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य जांच में आसानी होगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 5 लैब टेस्ट और जोड़े गए हैं। इनमें सिकलिंग टेस्ट, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट, यूपीटी प्रेगनेंसी टेस्ट और मलेरिया टेस्ट शामिल हैं, इससे आम नागरिकों की चिकित्सा सुविधा में और विस्तार होगा।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट से नगर निगम क्षेत्रों के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य जांच के लिए अब भटकना नहीं पड़ता। उनके घर के पास ही मेडिकल यूनिट पहुंचने और उसमें निःशुल्क इलाज और जांच से स्लम बस्तियों के लोगों को बड़ी राहत पहुंची है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंची शोभा देवी ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के बारे में मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताते हुए बताया कि तीन देवी मंदिर के पास मेडिकल यूनिट की गाड़ी लगती है। वे हमेशा मेडिकल मोबाइल यूनिट से इलाज कराती हैं, जिसमें एक भी पैसा नहीं लगता।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। दुर्ग जिले में कुल 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे जिले में 8 हजार 335 शिविर लगाकर 6 लाख 88 हजार 258 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग विधान सभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर के लिए कई बड़ी घोषणाएं नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए की है है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सहजता से विधायक अरुण वोरा की मांग को स्वीकार किये।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा के क्षेत्र गंजमंडी में आम जनता को कई विकास कार्यो की दी सौगात, उन्होंने गंजमंडी में क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्यो की सौगात दी। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बोरसी और पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा।दुर्ग नगर निगम के कार्यालय भवन का निर्माण और विधानसभा के विभिन्न वार्डाे में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराने की भी घोषणा की। जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क और बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ उन्होंने मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराने, इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराने, मटन-मछली मार्केट का पुनर्निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण, शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार कराने, शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण सहित बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली और विद्युत सुविधा का विस्तार कराने की भी घोषणा की है इसके लिए विधायक अरुण वोरा व धीरज बाकलीवाल ने बोरसी और पटरीपार में खुलेगा आत्मानंद स्कूल,जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क और नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का होगा निर्माण, बेडमिन्टन कोर्ट एवं खेल मैदानों का होगा उन्नयन सहित अन्य विकास कार्यो की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया। 

    भिलाई नगर। शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्रवासियों को 33 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें तीन करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। 

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार के मोहन लाल जैन शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात में भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 लाख रुपए के शेड निर्माण, 14 लाख 25 हजार रुपए के मंच निर्माण व लाइटिंग कार्य, 54 लाख रुपए के भवन निर्माण, दो करोड़ 20 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, 30 लाख रुपए के सड़क निर्माण तथा 24 लाख रुपए के गार्डन व बैडमिंटन कोर्ट्स का लोकार्पण किया।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में 80 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्यों, 97 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, सात करोड़ रुपए के रेडीमेड गारमेण्ट फैक्ट्री, 24 लाख रुपए के तीन महिला पिंक टायलेट निर्माण, दस करोड़ रुपए के आधुनिक हार्डवेयर व साफ्टवेयर सुविधाओं सहित बीपीओ निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में एक करोड़ चार लाख रुपए के फुटपाथ निर्माण, दो करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से डामरीकृत सड़कों के नवीनीकरण कार्य, 25 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष, प्रकाश व्यवस्था एवं पेवर ब्लॉक कार्य, 25 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद स्कूल में शौचालय एवं अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य, 83 लाख रुपए के हुडको शहीद स्मारक से उतई रोड एवं शहीद चौक से रेलवे ट्रैक तक डामरीकरण व नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 58, 64, 68 व 69 में दो करोड़ 70 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य तथा वार्ड 64 में डेढ़ करोड़ रुपए के पेवर ब्लॉक एवं एक करोड़ 47 लाख रुपए के तीन गेट व पार्किंग शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान ग्राम बोरसी निवासी माया मिश्रा ने आभार जताते हुए बताया कि 1200 स्क्वेयर फिट से कम में निर्माण के कारण उनके मकान का निःशुल्क नियमितीकरण हुआ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें मकान का वैध मालिक बनने के लिए बधाई दी। श्रीमती ममता साहू ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में अपने कबड्डी खेल के अनुभव को साझा किया। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रदेश के लाखों लोगों ने हिस्सा लिया, इससे हमारे छत्तीसगढ़ के खेल और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य श्री पुखराज यादव ने कहा कि क्लब के सहयोग से अच्छे कार्य के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision