September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

      दुर्ग । शौर्यपथ । श्री राज कुमार यादव ने बताया कि वे डेयरी चलाते हैं। उन्होंने गोकुल नगर गौठान से जुड़कर 5 लाख 40 हजार का गोबर बेचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि गोबर सोना जैसा हो गया है। गोबर बिक्री से ली रकम से उन्होंने डेयरी में पशुओं के लिए शेड लगाया है, नये दुधारु मवेशी भी खरीदे हैं और बच्चों को भी अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे हैं। इसी तरह श्रीमती गायत्री ने बताया कि गोबर का संग्रहण कर गांव की महिलाएं स्वावलंबी बन रहीं हैं। वह एमबीए हैं और गौठान में अपने समूह के साथ सुपर कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, मुर्गी पालन और बटेर पालन का कार्य करती हैं।

    दुर्ग । शौर्यपथ । भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल आम जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं साथ ही उन्हे दूर भी कर रहे हैं । ऐसे ही एक मामले में मुख्यमंत्री को सुश्री जयश्री ने बताया कि उसका भाई बारहवीं में पढ़ता है। उसे इंजीनियर बनाना है। जयश्री खुद भी ग्रेजुएट हैं और अभी एमए की पढ़ाई कर रही है। उनके माता-पिता दोनों नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जयश्री के रोजगार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उसके भाई की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के खर्च के लिए एस्टीमेट तैयार कर देने कहा। उन्होंने जयश्री को उनके भाई की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने का आश्वासन भी दिया।

    *-मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिले में कबड्डी में पहला स्थान प्राप्त करने पर नम्रता और उनकी टीम को दी बधाई*

     दुर्ग । शौर्यपथ ।  श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया। 

    भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों से होते हुए भेंट-मुलाकात का सिलसिला आज दुर्ग पहुंचा है। ऋणमाफी और धान बेचने वाले किसान दुर्ग शहर में भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड एक ऐसी योजना है जो पूरे प्रदेश में लागू है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए वार्ड क्रमांक-16 की निवासी पूजा साहू ने कहा कि च्वाईस सेंटर में आवेदन दिया है, काम नहीं हो पा रहा है, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने विभाग को 15 दिन का समय देने की बात कही।

    वार्ड क्रमांक-50 की निवासी श्रीमती अनीता तिग्गा ने बताया कि दूसरे राज्य में राशन कार्ड बना है। मुख्यमंत्री द्वारा पूछने पर बताया कि 5 वर्ष से यहां रहती हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा दूसरे राज्य का नाम कटवा लें, यहां बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने पूछा मेडिकल मोबाइल यूनिट किस-किस वार्ड में जाता है? विष्णु निषाद ने बताया कि हर सप्ताह गाड़ी आती है। मधुमेह का इलाज फ्री में हो रहा है। 4 -5 हजार रुपए बच जाता है।

    मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य पुखराज यादव ने कहा कि क्लब के सहयोग से अच्छे कार्य के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है। विष्णु निषाद ने बताया कि माँ शुगर की पेशेंट हैं, मोबाइल मेडिकल यूनिट से उनका इलाज निःशुल्क हो रहा है। हर महीने निःशुल्क दवाई मिल रही है। पहले उनके इलाज में हमें हर माह बहुत पैसा खर्च करना पड़ता था। धन्वंतरी से 100 करोड़ तक का लाभ पूरे प्रदेशवासियों को मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी से इसका लाभ लेने को कहा। श्रीमती ममता साहू ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेल के अनुभव को साझा किया। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रदेश के लाखों लोगों ने हिस्सा लिया, इससे हमारे छत्तीसगढ़ के खेल और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।

    श्री राज कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने गोकुल नगर गौठान से जुड़कर 5 लाख 40 हजार का गोबर बेचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि गोबर सोना जैसा हो गया है। राजकुमार डेयरी चलाते हैं, उनकी डेयरी में 80 गाय और 35 भैंस हैं। गोबर बिक्री से मिले रकम से उन्होंने डेयरी में पशुओं के लिए शेड लगाया है, नये दुधारु मवेशी भी खरीदे हैं और बच्चों को भी अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य पुखराज यादव ने कहा कि क्लब के सहयोग से अच्छे कार्य के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

    नम्रता पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उनकी टीम ने कबड्डी में भाग लिया था। उन्होंने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया और संभाग तक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने का मौका मिला।मुख्यमंत्री ने नम्रता को बधाई दी।

    ग्राम बोरसी निवासी माया मिश्रा ने बताया कि 1200 स्क्वेयर फीट से कम में मकान का निर्माण होने के कारण मेरे मकान का निःशुल्क नियमितीकरण हुआ। मुख्यमंत्री जी आपको और दुर्ग नगर निगम को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने उन्हें मकान का वैध मालिक बनने के लिए बधाई दी।

    सतीश इंदूरकर की पत्नी ने बताया कि हाल ही में बेटी की शादी हो गई है, पति का स्वास्थ्य खराब है, अभी भी इलाज चल रहा है, उन्होंने बताया कि आपकी योजना से डायलिसिस हो पा रहा है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए श्रीमती गायत्री ने कहा कि गोबर का संग्रहण कर गांव की महिलाएं स्वावलंबी बन रहीं हैं। गायत्री एमबीए हैं, वह अब गौठान में अपने समूह के साथ सुपर कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, मुर्गी पालन और बटेर पालन का कार्य करती हैं।

    महेंद्र ने बताया कि वो किडनी के मरीज हैं, उनका नियमित डायलिसिस चलता है। फेंसिग तार के लिए लोन लिया था, किडनी के इलाज में भी बहुत खर्च हो रहा है। बहुत सा कर्ज हो गया है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी बीमारी का इलाज शासन की तरफ से करवाने का आश्वासन दिया। राज कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने गोकुल नगर गौठान से जुड़कर 5 लाख 40 हजार का गोबर बेचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि गोबर सोना जैसा हो गया है।

    गीता राजपूत के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। इसके लिए अभियान चलाया जाना चाहिए साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की और कहा कि सामाजिक जागरण के बाद ही शराबबंदी करना उचित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का नशा नुकसानदायक है। धन की बर्बादी के साथ नशा करने वालों की प्रतिष्ठा भी खराब होती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्री होल्डिंग, आवास नियमितीकरण, बिजली बिल माफ, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर, दाई दीदी क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाएं शहरों में चल रही हैं। जयश्री ने बताया कि भाई बारहवीं में पढ़ता है। उन्हें इंजीनियर बनाना है। जयश्री खुद भी ग्रेजुएट हैं और अभी एमए की पढ़ाई कर रही है। उनके माता-पिता दोनों नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जयश्री के रोजगार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उसके भाई की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के खर्च के लिए इस्टीमेट तैयार कर देने कहा, उन्होंने जयश्री को उसके भाई की पढ़ाई का खर्चा उठाने का आश्वासन दिया।

    श्री लखन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री से मदद मांगते हुए बताया कि हैदराबाद में उनका ऑपरेशन होना है, इसमें 8 लाख का खर्च होगा। मुख्यमंत्री ने ’’मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’’ के तहत लखन का इलाज करवाने की घोषणा की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय में वृद्धि करने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। 

    भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया । दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक श्री अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल मौजूद थे। भेंट-मुलाकात के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोगों के बीच पहुंचे और उनसे मिलकर आवेदन भी लिए।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग शहरी विधानसभा के ग्राम गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। विधानसभा के विभिन्न वार्डाे में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराया जायेगा।मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराया जायेगा ।इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराया जायेगा।बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली व विद्युत सुविधा का विस्तार कराया जायेगा। मटन, मछली मार्केट का पुनर्निर्माण कराया जायेगा।लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण कराया जायेगा।शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार कराया जायेगा।शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण कराया जायेगा। नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जायेगा। बोरसी, पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण करवाया जायेगा।

    *सामाजिक भवन निर्माण और उनके उन्नयन के लिए अनेक संगठनों को स्वीकृत की राशि*

    *गोधन न्याय योजना प्रारंभ करने के लिए यादव समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया*

     

    रायपुर । शौर्यपथ ।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मुलाकात की। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों नेे चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगों को रखा। मुख्यमंत्री ने अनेक सामाजिक संगठनों को भवन निर्माण के लिए मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की। सरयू यादव समाज के अध्यक्ष बोधन यादव ने गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री अरूण वोरा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे। 

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान तंबोली समाज को दुर्ग में 5000 वर्गफीट जमीन आबंटित करने तथा भवन के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री द्वारा ढीमर समाज को नगपुरा में जमीन आबंटित करने और शेड के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। देवांगन समाज को गया नगर के सामाजिक भवन के उन्नयन के लिए 25 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। चंद्राकर समाज को भवन संधारण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने जन समर्पण सेवा समिति को 5 लाख रूपए स्वेच्छा अनुदान देने की घोषणा की तथा कौशिक नाई समाज की मांग पर उन्हें रीपा में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को साहू समाज को जमीन आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजक समाज से पहले जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने कहा। उन्होंने बौद्ध समाज, डॉ. अंबेडकर नगर विकास समिति के अंबेडकर सांस्कृतिक भवन के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुस्लिम सांस्कृतिक ट्रस्ट को कब्रिस्तान में बाउंड्री, ईदगाह मैदान बनाने 50 लाख रूपए की स्वीकृति दी। उन्होंने दुर्ग सिख समाज को गुरूद्वारे के उन्नयन हेतु 20 लाख रूपए की घोषणा की। 

    मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज की मांग पर झाड़ूराम देवांगन हाईस्कूल के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण एवं गेट निर्माण करने कलेक्टर को निर्देशित किया। बौद्ध समाज द्वारा 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। निषाद समाज ने भी जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

    वन मंत्री, विधायक और महापौर के साथ सीखा 'ऑक्टेव रुल', स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा भूमिका ने पढ़ाया रसायन शास्त्र*

     

    रायपुर । शौर्यपथ ।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक श्री अरूण वोरा और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने 'केमिकल बॉन्ड' वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने 'ऑक्टेव रुल' सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े।

    दुर्ग के दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वहां छोटे बच्चों के लिए बनाए गए एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान की सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित प्रयोगशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। स्मार्ट क्लास रुम के अवलोकन के दौरान दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास रुम में अध्यापन का डेमो दिया। अपनी सरकार द्वारा हर वर्ग के बच्चों तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित करने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आधुनिक स्मार्ट क्लास रुम में पढ़ाई का अनुभव महसूस करना और एक सरकारी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में पढ़ाते देखना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भी बेहद संतोष प्रदान कर रहा था। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही थी।

    स्कूल में 1.55 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया है नया स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और तीन लैब* 

    रायपुर / शौर्यपाठ /भेंट-मुलाकात के लिए आज दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेे दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं। लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। स्कूल परिसर में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से नये भवन के साथ ही नया स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाया गया है। साथ ही स्कूल के पुराने भवन का रंग-रोगन और मरम्मत भी किया गया है।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने अभिभावकों से स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के स्तर, लाइब्रेरी, खेलकूद एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अभिभावकों ने बताया की स्कूल की सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और यहां पढ़ाई-लिखाई भी अच्छे से हो रही है। निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय जो भारी भरकम फीस देनी पढ़ती थी, वह अब नहीं देना पड़ रहा है। इससे हर वर्ष हजारों रूपए की बचत हो रही है। दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में राज्य शासन की महतारी दुलार योजना के अंतर्गत पांच ऐसी माताओं के बच्चों को भी प्रवेश मिला है, जिनके पति की मृत्यु कोविड महामारी के कारण हुई थी। इस स्कूल में अभी कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक कुल 825 बच्चे अध्यनरत हैं।

    *शहरी दुर्ग विधानसभा के क्षेत्र वासियों को मुख्यमंत्री ने दी 39 करोड़ 75 लाख रूपए के विकास कार्यो की सौगात*

    *- दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उ.मा.विद्यालय लोकार्पण*

    *- पुलगांव गौठान में पशुओं के लिए शेड का निर्माण*

    *- नगरीय निकाय अंतर्गत 6 तालाबो का उन्नयन कार्य*

    *- पुलगांव के गौठान के पास चिन्हित जमीन पर बनेगा अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क*

    *- शिवनाथ रिवर फ्रंट का डेव्हलपमेंट*

     

      दुर्ग । शौर्यपथ ।  दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में आज के भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल क्षेत्र वासियों को 39 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें लोकार्पण के तौर पर 12 करोड़ 48 लाख के 10 विकास कार्य और भूमिपूजन के तौर पर 27 करोड़ 27 लाख के 09 कार्य सम्मिलित है। 

       इन विकास कार्यों के अंतर्गत नगरीय निकाय दुर्ग के दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला का निर्माण, पुलगांव के गौठान में पशुओं के लिए 2 नग शेड का निर्माण, विभिन्न निकाय क्षेत्रों में 6 तालाब का विकास व उन्नयन कार्य, पुलगांव के गौठान के पास चिन्हित जमीन पर अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क व शिवनाथ रिवर डेव्हलपमेंट इत्यादि प्रमुख है। जिनका लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्य आज के कार्यक्रम में किया गया है। 

    *लोकार्पण एवं भूमिपूजन का ब्योरा -*

         मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ 48 लाख 15 हजार रूपए के लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें अधोसंरचना मध्य अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 31 सड़कों के डामरीकरण कार्य हेतु 3 करोड़ 33 लाख रूपए, 53 सीसी रोड निर्माण हेतु 4 करोड़ 72 लाख रूपए, 3 डब्ल्यूएमएम रोड निर्माण हेतु 16 लाख 87 हजार रूपए, 8 नाली निर्माण हेतु 52 लाख 33 हजार रूपए एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 50 लाख रूपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर के लिए एक करोड़ 55 लाख रूपए, वार्ड 55 पुलगांव गौठान में पशुओं के लिए 2 नग शेड निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रूपए, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम शेड उन्नयन कार्य के लिए 15 लाख रूपए, शिवनाथ नदी रेटेनिंग वाल व उद्यान निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपए और अमृत मिशन योजना अंतर्गत 3 उद्यानो का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 18 लाख रूपए के कार्य शामिल है।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर पालिक निगम दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ 21 लाख 21 हजार रूपए की लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न वार्डो में डामरीकरण में कुल 13 सड़क डामरीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 18 लाख 87 हजार रूपए, विभिन्न वार्डो में कुल 14 सी.सी.रोड एवं डब्लू.एम.एम.निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 18 हजार रूपए, विभिन्न वार्डो में कुल 26 नाली निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 14 लाख 53 हजार रूपए, विभिन्न वार्डो में कुल 19 रोड व नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 8 लाख 42 हजार रूपए, 15वें वित आयोग अंतर्गत विभिन्न वार्डो में कुल 9 पेवर ब्लॉक कार्य के लिए एक करोड़ 56 लाख 6 हजार रूपए, निकाय क्षेत्रांर्गत 6 तालाबो के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 6 लाख रूपए, डी.एम.एफ. अंतर्गत पुलगांव स्थित गौठान में सुविधा विस्तार कार्य के लिए 65 लाख 15 हजार रूपए, अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क के लिए 2 करोड़ रूपए और शिवनाथ रिव्हर फ्रंट डेव्हलपमेंट कार्य के लिए 11 करोड़ रूपए शामिल  हैं । 

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र प्रेषित कर रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन किराये में दी जाने वाली रियायतें पुनः बहाल करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था।जिसपर प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए इस विषय पर कार्यवाही बाबत रेलवे यात्री विपणन के कार्यकारी निदेशक नीरज शर्मा को अग्रेषित किया था।कार्यकारी निदेशक नीरज शर्मा ने पत्र के जवाब में पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे को बताया कि केंद्र सरकार ने 2019-20 में यात्री टिकट पर 59837 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी है।यह रेलवे में यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को औसतन 53 प्रतिशत की रियायत देता है।यह सब्सिडी सभी यात्रियों के लिए जारी किया जा रहा है।इस सब्सिडी राशि से अधिक की रियायतें दिव्यांगजन छात्रों और रोगियों जैसी कई श्रेणियों के लिए जारी किया गया हैं।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों की रियायतें भी पुनः बहाल करेगी।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने उक्त पत्र में लिखा था कि कोरोना की वजह से मार्च 2020 से स्थगित की गई रियायतें आज तक निलंबित हैं,उम्र और सुविधा का ख्याल रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ अलॉट किया जाता था जिसका लाभ भी उन्हें नही मिल पा रहा है,अधिकतर वरिष्ठ नागरिक पूरा किराया वहन करने में सक्षम नहीं होते हैं,कई घरों में सीनियर सिटीजन को एक अतिरिक्त सदस्य के रूप में माना जाता है,उनकी अपनी कोई आय नहीं होती है,टिकटों में रियायतों से उन्हें कहीं आने-जाने में मदद मिलती है।रेलवे द्वारा दी जाने वाली रियायतें सीनियर सिटीजन के लिए बेहद आवश्यक है तथा कोविड के बाद रेलवे की सभी ट्रेनों को सौ फीसदी क्षमता से चलाया जा रहा है तथा वरिष्ठ नागरिकों के रियायती टिकट को बहाल नहीं किया गया,वरिष्ठ नागरिक अपने युवाकाल को समाज और सरकार की सेवा में अर्पित करके जीवन के अंतिम काल में शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं।ऐसे समय में उनको कुछ मदद की जरूरत भी होती है।इसलिए इसे तत्काल पुनः बहाल करने का आग्रह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया था।

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाने के पश्चात विधिवत रूप से 6 अप्रैल स्थापना दिवस से 14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। 

    इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकार एवं सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी अपने महापुरुषों कार्यकर्ताओं के स्वर्णिम संघर्ष की गाथा को याद कर रही है जिनके अथक प्रयास मेहनत और संघर्ष के बदौलत आज पार्टी अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है, आज 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हमारे जनसंघ के एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा किए गए संघर्ष को नमन करते हुए समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान हैं कि उनके संघर्षों से उत्पन्न आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए पार्टी को सर्वोच्च शिखर पर लगातार विराजमान रखने के लिए सतत सक्रिय रहना चाहिए। स्थापना दिवस 6 अप्रैल से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भी होती है जिसमें प्रतिदिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सहभागिता सुनिश्चित की गई है। 

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक,वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनका जिला भाजपा कार्यालय में सम्मान किया गया चैनसुख भट्टर, डॉ शरद अग्रवाल, अजय तिवारी, प्रीतपाल बेलचंदन, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, दिलीप साहू, अलका बाघमार, केएस चौहान, मंत्री आशीष निमजे, जिला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, शह कार्यालय मंत्री मदन वढ़ाई, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष सोनी, संजय बोहरा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बानी सोनी आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट मनोज शर्मा गायत्री वर्मा रूपेश वरी साहू उपस्थित रहे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision