September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग जिले में 4 वर्ष के लंबे कार्यकाल के बाद जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक श्री सौरभ शर्मा का स्थानांतरण जनसंपर्क संचनालय रायपुर होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सभी ने उनकी उपस्थिति में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को याद किया और उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

        इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार बंधु ने भी क्रमवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

       विदाई के इस क्षण में सहायक संचालक श्री आर. नटेश, श्री प्रदीप कंवर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती शालिनी यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राजेंद्र ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राजेंद्र ने कहा कि श्रीमती शालिनी यादव बेहद सरल स्वभाव की कांग्रेस नेत्री थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए श्रीमती यादव हमेशा जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास के प्रति सजग रही। उनके निधन से दुर्ग जिले में कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। 

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अफसरों के साथ विकास कार्यो की प्रगति देखने को सिविल लाइन गौरवपथ में डिवाइडर निर्माण कार्य एव स्टेशन रोड़ पर पौधा रोपण के लिए स्थल निरीक्षण किये और अफसरों को निर्देशित किये।इस दौरान डिवाईडर कार्य सहित अन्य कार्यो की प्रगति रिपोर्ट देखे।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा निर्माण कार्यो में खामियां मिलने पर कार्रवाही की जाएगी।इस दौरान सहायक अभियंता जितेंद्र सैमया, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के अलावा ठेकेदार मौजूद रहें।उन्होंने शहर के चौक चौराहों में सौंदर्यीकरण एवम स्टेशन रोड ग्रीन चौक के आस पास आकर्षक दिखने वाले पौधे लगाने को कहा।खंबो में लाइटिंग की व्यवस्था भी किया जा रहा है।जिसमे दुर्ग शहर ओर भी सुंदर नजर आने लगेगा।गौरतलब है कि विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल शहर के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होने शहर सौंदर्यीकरण के कई कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्ग अलग ही स्वरूप में नजर आयेंगे, सौंदर्यीकरण को लेकर इसकी विभागीय प्रक्रिया भी जल्दी पूरी की जा रही है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर में चल रहे विकास कार्यो को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए ताकि।नागरिको को बेहतर सुविधाएं मिल सके।सड़क नाली, वार्डो की प्रकाश व्यवस्था,सफाई के अलावा पेयजल सहित सभी मूलभूत विकास कार्य को प्रगति रिपोर्ट ली।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की धरपकड़ की गई।नगर निगम का अमला पशुपालकों से रोका-छेका अभियान के तहत पशु मालिकों को समझाइश दे रहे हैं कि वे अपने मवेशियों के चारा, पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वयं करें।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गोधन को संरक्षित करने रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वयं करने, चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा है, जिससे अनावश्यक घूमने वाले मवेशियों के चलते परेशानी न हो।अतिक्रमण विभाग अधिकारी शिव शर्मा ने बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उन्हें पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। पकड़े हुए मवेशियों को पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में रखा जा रहा है और पशु मालिकों से अर्थदंड लेकर लौटाया जाएगा।इसके बाद भी दोबारा पशु पालक के पशु घूमते सड़कों पर पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए पशु पालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर आवारा घूमने न दें।बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अतिक्रमण विभाग के दल राजेश, राजू सूर्या, राजू सागर, मन्नी, राधेश्याम, उमेश पात्रे ने वार्ड 23 दीपक नगर,वार्ड 20 आदित्य नगर,वार्ड 21 सिंधिया नगर सहित अन्य स्थानों का घूम घूम कर आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की गई,पकड़े हुए आवारा पशुओं को धमधा रोड नई गंज सब्जी मंडी स्थित गौठान में छोड़ा गया है।आवारा पशुओं की धड़पकड़ निरंतर जारी रहेगी।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नर्सिंग होम एक्ट की टीम के द्वारा महिमा हास्पिटल कादम्बरी नगर भिलाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संस्थान को नर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रदत्त लायसेंस वैधता दिनांक 19 अपै्रल 2018 से 18 अपै्रल 2023, 20 बिस्तर संचालन करने की अनुमति प्राप्त है। परन्तु संस्था का संचालन बिना किसी पूर्व अनुमति के 57 बिस्तर संचालन करते हुए पाया गया। जो कि नर्सिंग होम एक्ट नियम 2010 एवं 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन है। 

       नर्सिंग होम एक्ट 2013 में वर्णित बनाये गये किन्हीं नियमों के अधीन जो कोई भी अनुज्ञा पत्र के संबंध में बनाये गये प्रावधान का उल्लंघन करता है ,तो 20 हजार रूपए के जुर्माने से दण्डनीय होगा। 

    निर्धारित गाईड लाईन का पालन व तय राशि जमा करने पर होगी बहाली*

       दुर्ग /शौर्यपथ/ नर्सिंग होम एक्ट की टीम के द्वारा सुपेला नर्सिंग होम इंदिरा नगर कोहका रोड सुपेला भिलाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संस्थान को नर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रदत्त लायसेंस में 08 बिस्तर संचालन करने की अनुमति प्राप्त है। परन्तु नर्सिंग होम एक्ट द्वारा प्रदत्त लायसेंस की अवधि समाप्त होने के उपरांत भी बिना लायसेंस नवीनीकरण के संस्था का संचालन करते हुए पाया गया, जो कि नर्सिंग होम एक्ट नियम 2010- एवं 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन है। 

       नर्सिंग होम एक्ट 2013 में वर्णित अधिनियम अथवा इसके अधीन बनाये गये किन्हीं नियमों के अधीन जो कोई भी अनुज्ञा पत्र के संबंध में बनाये गये प्रावधान का उल्लंघन करता है ,तो 20 हजार रूपए के जुर्माने से दण्डनीय होगा।

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को निःशुल्क सीजीपीएससी की कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा एलईएडी-36(चतुर्थ वर्ष में) के माध्यम से छत्तीसगढ़ के आर्थिक-सामाजिक-भौगोलिक रूप से पिछड़े 70 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जो प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना रखते है, बिना किसी फीस के छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की तैयारी करने में सहयोग करने हेतु चयन के लिए 9 अप्रैल, रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है।

          किसी भी वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए मुख्य चुनौती सामाजिक पूँजी का अभाव होना ही माना गया है। जिस वजह बहुत से मेधावी और प्रतिभावान छात्र आर्थिक सहयोग के बावजूद अपने आस पास सही मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में कमी तथा व्यक्तिगत चुनौतियों को पहचान कर उन पर कार्य न कर सकने के कारण छत्तीसगढ़ पीएससी जैसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में पीछे रह जाते है। एलईएडी-36 कार्यक्रम का मूल उद्देश कोचिंग के साथ-साथ परीक्षा की वर्तमान मांगों के अनुरूप छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर मार्गदर्शन और सलाह आधारित तैयारी करवा कर सक्षम बनाना है। लाइब्ररी एवं रीडिंग रूम इन सब कार्यों के अतिरिक्त अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की भी व्यवस्था कैंपस में की गयी है। यह युवाओं के द्वारा ही रायपुर में वर्ष 2020 से शुरू किया गया एक गैर-लाभकारी सामाजिक संस्थान है। यह केंद्र वर्ष 2012 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.netritvasadhana.org है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि शुक्रवार 07 अप्रैल 2023 रात- 11:59 बजे तक है। प्रवेश पत्र डाउनलोड 8 अप्रैल से कर सकते है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 9 अप्रैल 2023, दिन रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक है।

         

    दुर्ग । शौर्यपथ । रियायती जमीन मिलने से भवन की लागत घटेगी और तेजी से समाजों के मांगलिक भवन बनेंगे। समाजजनों का काफी खर्च बचेगा। यह बात आज दुर्ग जिले के ग्राम पुलगांव में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात कही। 

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में आने के बारे में आश्वासन दिया था तो आना ही था इसलिए देर शाम से आया हूँ। समाज के लिए जमीन दर में रियायत की वजह से काफी महंगी जमीन मात्र 20 लाख रुपये में मिली है। यह बहुत अच्छी बात है। इससे सामाजिक कार्य आसानी से होंगे। सभी समाजों को इसका लाभ मिल रहा है। पहले यह प्रक्रिया बहुत जटिल थी। हमारा तानाबाना बहुत मजबूत रहा है। हमारे पुरखों ने ऐसी व्यवस्था बनाई कि पूर्व में भी बिना आधुनिक संचार साधनों के समाजजनों तक दूर दूर तक बात चली जाती थी। ऐसे में हमारा दायित्व है कि इस ढांचे को मजबूत करें और इसके लिए हमने रियायती दर में समाज के लिए जमीन उपलब्ध कराने की नीति बनाई। अब यह हो गया है तो समाजजनों को काफी आसानी होगी। विवाह और अन्य कार्यक्रम में खर्च बचेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रमों में हमने लगातार समाजजनों की मांग पर जमीन उपलब्ध होने पर भवन के लिए राशि उपलब्ध कराई। सामाजिक उत्थान के साथ ही आर्थिक उत्थान के लिए भी हम कार्य कर रहे हैं। समर्थन मूल्य वाली फसलों का दायरा बढ़ा है। वनोपज का संवर्धन कर रहे हैं। गौठान के माध्यम से स्वसहायता समूह को आगे बढ़ा रहे हैं। डोंगाघाट में हम गोबर से बिजली बना रहे हैं। गोबर पेंट बना रहे हैं। इससे लोगों की आर्थिक आय काफी बढ़ गई है।

    जालबन्धा के एमबीए युवक से जुड़ा रोचक संवाद बताया - मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ से लौटते वक्त जालबन्धा में रुका था। एमबीए पढ़े एक युवक ने सवाल किया कि न्याय योजना का पैसा किश्त में क्यों देते हैं। मैं जवाब देने ही वाला था कि वहीं एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि एक बार म मिलय या बार बार मिलत तो हे। मैंने उत्तर दिया कि हम किश्तों में दे रहे हैं। आप एक साथ निकाल लो। फिर औचित्य समझाया कि किस तरह से इसका लाभ किसानों को सही समय पर मिलता है।

    कार्यक्रम में विधायक श्री अरुण वोरा ने भी अपना संबोधन दिया। इस मौके पर महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आरएन वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, सभापति दुर्ग निगम श्री राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र देशमुख, महामंत्री श्री अशोक देशमुख, कोषाध्यक्ष श्री मिलाप देशमुख, महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देशमुख,पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री विशाल देशमुख सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

    *-भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे*

     

         दुर्ग । शौर्यपथ ।  चार्टर प्लेन के इस सुविधा के दौर में भी जैन संत परंपरागत साधनों से त्याग के रास्ते पर चलते हैं। यह महावीर स्वामी का दिखाया हुआ अहिंसा और अपरिग्रह का रास्ता है। महावीर स्वामी का त्याग का रास्ता स्तुत्य है।

    भगवान महावीर के रास्ते पर दुनिया चलें तो सब जगह शांति होगी। अहिंसा ताकतवर और ज्ञानी लोगों का हथियार है। मनुष्य विवेकवान है और सोचता है तथा इसी वजह से विवेकी व्यक्ति हिंसा का रास्ता नहीं अपनाता।

    भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश भर में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। यदि आप किसी बात से सहमत नहीं हैं आपसे क्रुद्ध है तो आपको विचार करना होगा और सही समाधान होगा। यह अनेकान्तवाद भगवान महावीर स्वामी का विचार है। सत्य कई रूपों में हो सकता है और सबके विचारों का सम्मान करना होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर कहते थे कि मानसिक हिंसा भी मत कीजिये। सबसे अच्छा व्यवहार करें।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान महावीर के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग और शिष्यों से हुई उनकी चर्चा सामजिकजनों से साझा की। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवों के साथ महावीर स्वामी अहिंसा का भाव रखते ही थे। प्रकृति को सहेजने को लेकर भी उनके मन में गहरी भावना थी।

    इस मौके पर विधायक श्री अरुण वोरा, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने भी अपना संबोधन दिया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आरएन वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष श्री अजय श्रीश्रीमाल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision