September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग शहर विधानसभा के ग्राम गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यकता सहायक उपकरण एवं प्रोत्साहन राशि द्वारा प्रदान की, जिसमें रायपुर नाका दुर्ग के निवासी श्री विष्णुराम यादव व ग्राम बोरीगारका पाउवारा के श्री राम जी साहू को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी गई। दिव्यांश विवाह प्रोत्साहन राशि के रूप में श्री रतिदास सिरमौर को 50 हजार रुपे प्रदान किया गया। इस दौरान हितग्राही श्री विष्णु राम यादव ने बताया कि वो ई-रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करते हैं जिससे उन्हें 12 से 15 हजार की मासिक आमदनी हो जाती है। ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें अपने दैनिक दिनचर्या के के क्रियान्वयन में और सुविधा प्राप्त होगी।

    श्री रामजी साहू ने ट्राई साइकिल मिलने पर खुशी जाहिर की और बताया कि वह चना मुर्रा बेचने का व्यवसाय करते हैं। ट्राई साइकिल मिलने से उन्होंने आशा जताई है कि उनका कारोबार और बढ़ेगा।

    दिव्यांग श्री रतिदास सिरमौर ने बताया कि वो वर्ग-3 में सहायक शिक्षक के रूप में इंदिरा नगर के साथ की प्राथमिक शाला चिखली में पदस्थ हैं। भोपाल में उन्होंने हाई स्कूल से हाई सेकेंडरी की शिक्षा प्राप्त की। मिडिल स्कूल तक उन्होंने ब्रेल लिपि से पढ़ाई की है और उसके बाद हायर सेकेंडरी तक टेप रिकॉर्डर के माध्यम से अपना अध्ययन पूर्ण किया है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री ने दुर्ग विधानसभा के गंजपारा में सत्तीचौरा स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा सहित जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

    *मंदिर का इतिहास*

    गंजपारा स्थित सत्तीचौरा मंदिर का इतिहास स्थानीय लोगों से छिपा नहीं है। सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर की स्थापना 2010 में हुई थी। मान्यता है की धार्मिक एवं शुभ कार्य करने से पहले माता में नारियल चढ़ाया जाता है। ज्ञातव्य है कि गंजपारा सत्तीचौरा में एक ऐसा चौरा है जहां पर एक महिला अपने आत्मशक्ति से अग्नि प्रज्जवलित कर सती हुई थी, उसके आशीर्वाद एवं प्रेरणा से गंजपारा में सतीचौरा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। 

     

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के दुर्ग शहर विधानसभा के वार्ड क्रमांक. 39 पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सोनकर भवन के पास स्थित पुनुराम सोनकर एवं उनके परिवार के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर पहुंचे, जहां सोनकर परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का तिलक-आरती एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक श्री अरुण वोरा , सीजी राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित रहे।

    यहां भोजन में मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी व्यजन परोसे गए, मुख्यमंत्री ने यहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा, बैगन बड़ी और सेमी, लाल भाजी, परवल आलू, जिमिकांदा की सब्जी एवं बिजौरी, लाई बड़ी, पापड़, सलाद और टमाटर की चटनी, खीर-पूड़ी और गुजिया परोसा गया। 

    पुनूराम सोनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इंदिरा मार्केट में उनकी सब्जी की दुकान है, सब्जी दुकान की आमदनी से ही परिवार का गुजारा होता है। उनके पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बड़े बेटे ड्राइवर के रूप में काम करते हैं तथा उनका छोटा लड़का सब्जी दुकान में सहयोग करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए सोनकर परिवार को धन्यवाद दिया और उपहार भेंट किया, वहीं मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर  मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया उद्घाटन। इस अवसर पर दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक श्री अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल भी भेंट-मुलाकात में मौजूद।

    दुर्ग । शौर्यपथ । गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मेयर धीरज बाकलीवाल ने शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित दर्जन भर से अधिक मंदिरों में दर्शन किये। शहरवासियों को हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। मेयर धीरज बाकलीवाल ने नगर पालिक निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में स्थापित श्री हनुमान जी की विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की। श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत मेयर धीरज बाकलीवाल सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर के अलावा गंजपारा हनुमान मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर,जीवन रेखा परिसर के करीब हनुमान मंदिर,कसारीडीह कन्हैयापुरी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मेयर ने मंदिरो में चल रहे हवन में भाग लिया और सभी भक्तों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। मेयर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि महाबली हनुमानजी चिरंजीवी है औऱ उनकी केवल भक्ति मात्र से लोगों के बड़े-बड़े संकट और दुःख दूर हो जाते है। इसलिए हनुमानजी को संकटमोचक और कष्टभंजन भी कहा गया है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों व नागरिको ने प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए।हवन कार्यक्रम कुलेश्वर साहू, दुर्गेश गुप्ता,प्रकाश अहीर,संतोष मिश्रा,योगेश सूरे,सत्यनारायण शर्मा,निशांत यादव,राजू चन्द्राकर,लता यादव,पूर्णिमा तिवारी,साक्षी वर्मा,लवकुश शर्मा,सुनीता राजपूत इत्यादि मौजूद रहे।

    आवेदन भरने को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह:महापौर

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज चंद्रशेखर आजाद स्कूल पंचशील नगर में छग शासन की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसे लेकर दुर्ग शहर के युवाओं में खासा उत्साह है,योजना के तहत् शिक्षित बेरोजगार को अप्रैल माह से 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। अप्रैल महीने में किसी भी दिन किए गए आवेदनों पर घोषणा अनुसार भत्ता 01 अप्रैल से ही देय होगा।आज विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के अलावा अधिकारियों के बीच में युवा ऑनलाईन सत्यापन आवेदन के प्रक्रिया के दौरान।चन्द्रशेखर स्कूल में पात्र - 18,अपात्र- 9,अनुपस्थित-7

    कुल - 34 रहे।इस मौके पर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छग सरकार की इस योजना से बेरोजगारों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। विधायक ने बेरोजगारी भत्ता के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदनों के प्रकिया की जानकारी ली और युवाओं से चर्चा की।महापौर ने युवाओं से कहा कि आवेदन के लिए कोई समय-सीमा नहीं है। इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। बेरोजगारी भत्ता के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर ही आवेदन करें।चंद्रशेखर स्कूल में ऑनलाइन आवेदन सत्यापन के दौरान आवेदक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दी जा रही बेरोजगारी भत्ता से हम जैसे गरीब परिवार के युवाओं को बहुत राहत मिलेगी। इससे हमें पढ़ाई के लिए छोटी-छोटी आवश्यकताओं में बहुत सहयोग मिलेगा। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूँ।आवेदक ने बताया कि में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने पहुंचा हूँ। बेरोजगारी भत्ता मिलने से जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते, उन्हें बहुत राहत मिलेगी। आवेदन भरने के दौरान दूसरे आवेदक ने कहा कि राज्य सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है। इससे बेरोजगार युवाओं को बहुत फायदा होगा।इस दौरान नोडल अधिकारी व सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक योगेश सूरे,संदीप वोरा आदि मौजूद रहें!

     *भाजपा के स्थापना दिवस से सप्ताह भर तक चलाए जाएंगे अनेकों कार्यक्रम*

    *पार्टी का स्थापना दिवस हमारे पार्टी के संस्थापक सदस्यों के संघर्षों को नमन करने का अवसर- सरोज पाण्डेय*

     

    दुर्ग। शौर्यपथ । 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की कार्य योजना हेतु प्रदेश भाजपा की ओर से दुर्ग विधानसभा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय की मुख्य उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग शहर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, जिसमें दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला प्रभारी प्रीतपाल बेलचंदन, उपाध्यक्ष विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री मदन वढ़ाई, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अग्रवाल शरद अग्रवाल मंचासीन रहे। 

    बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं स्थापना दिवस के लिए दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पार्टी ने बहुत सारी अपेक्षाएं की है क्योंकि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी के हर बूथ पर जीत सुनिश्चित हो सके उसके लिए इस अभियान शत प्रतिशत पूर्ण होना आवश्यक है | आप सभी बड़ी मेहनत के साथ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं, मैं आशा करती हूं कि बहुत जल्द सारे कार्यकर्ता मिलकर प्रत्येक बूथ पर सशक्तिकरण अभियान को लेकर किए जा रहे कार्य को पूर्ण करेंगे। 

    पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि हम सभी उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसकी संघर्ष की गाथा अनंत है, हमारे पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने लगातार संघर्ष किया जिसके परिणामस्वरूप आज पार्टी शिखर पर पहुंची है। भाजपा चुनाव जीतने के उद्देश्य से नहीं बल्कि विचारधारा के लिए राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है देश मे सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा से है सबसे ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा अपने स्वर्णिम दौर में है लेकिन यह दौर पाने के लिए पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान किए हैं, उन बलिदानों को नमन करने का दिन है स्थापना दिवस। सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ स्थापना दिवस का कार्यक्रम अधिक से अधिक स्थानों में संपन्न कराएं। सुबह 9:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा के देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, बूथ स्तर पर आयोजन करके हर कार्यकर्ता इसे सुने और मार्गदर्शन ले।

    दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू ने कहा कि दुर्ग शहर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मठ और मेहनत करने वाला है और लगातार हमें जब जब पार्टी के तरफ से किसी भी बड़े अभियान और कार्यक्रम को लेकर टास्क का दिया जाता है उसे हम पूर्ण करते हैं क्योंकि मैं खुद जब इस जिले का अध्यक्ष था तो इस चीज को करीब से देखा है कल स्थापना दिवस के अवसर से लेकर अंबेडकर जी के जयंती तक जितने भी कार्यक्रम हो उसे हमें पूर्ण करना है। 

    बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि लगातार प्रदेश नेतृत्व के द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की जा रही है और दुर्ग शहर विधानसभा में सभी कार्यकर्ता मिलकर इसे पूर्ण करने के लिए प्रयत्नशील है। बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता से भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

    बैठक का संचालन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया और आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ ।   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है । उन्होंने श्रीमती शालिनी यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती शालिनी यादव का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

    बच्चे के फेफड़ों में सरफैक्टेंट डाल कर नवजात शिशु को बचाना एसएनसीयू दुर्ग की बड़ी उपलब्धि*

     

    दुर्ग / शौर्यपथ / ग्राम खमरिया निवासी श्रीमती रेवती बाई के नवजात शिशु को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) द्वारा एक नया जीवन मिला। श्रीमती रेवती बाई का नवजात शिशु समय से पूर्व एवं अविकसित फेफड़ों के साथ पैदा हुआ था। नवजात शिशु रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (आरडीएस) से ग्रसित था, जिसका जिला अस्पताल में स्थित एसएनसीयू शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम एक श्वसन संबंधी विकार है, जिसमें सामान्य रूप से नवजात शिशु प्रभावित होते हैं। जिन बच्चों का जन्म समय से पूर्व हो जाता है उन्हें आरडीएस का खतरा अधिक होता है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से ग्रसित नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद से ही सॉस लेने में दिक्कत हो रही थी। साथ ही दिल की धड़कन भी बढ़ी हुई थी। जाँच एवं एक्स-रे में पता चला कि उसके फेफडे़ पूरी तरह विकसित नही हुए थे। उसका उपचार तुरंत चालू किया गया तथा उसे सीपीएपी वैन्टीलेटर मशीन में रखा गया एवं शिशु के फेफड़ों के संकुचन की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे तुरंत सरफैक्टेंट नाम की दवा उसकी श्वास नली में दी गई।

    एसएनसीयू के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण कुमार ने सरफैक्टेंट दवा बच्चे के फेफड़ो में इन एसयूआरई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए डाला। जिसमें उन्होंने पहले बच्चे की श्वास नली में इन्डोट्रैकियल ट्यूब एवं आवश्यक दवा नली के द्वारा फेफड़ो में डाला। इसके बाद ईटी ट्यूब बाहर निकालकर बच्चे को अगले दो दिनों तक सीपीएपी वैन्टीलेटर मशीन पर रखा गया। इस प्रक्रिया में डॉ़ दीपक साहू, डॉ़ यशवंत चंद्रा एवं एसएनसीयू स्टाफ नर्स ने उनका सहयोग किया। बच्चे का इलाज जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत साहू एवं डॉ. सीमा जैन की निगरानी में हो रहा था। 

    एचओडी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.के. मलहोत्रा ने बताया कि इस प्रकार समय से पूर्व जन्मे बच्चे के फेफड़ों में सरफैक्टेंट डाल कर बच्चे को बचाना एसएनसीयू दुर्ग की एक उपलब्धि है। बच्चे को ये महंगी दवाई एवं पूर्ण उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। अभी गहन इलाज करने के बाद शिशु पूर्ण रूप से स्वस्थ है एवं उसे डिस्चार्ज किया जा चुका है।

    नवजात रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम - नवजात रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम एक ऐसी गंभीर चिकित्सा है, जिसमें नवजात शिशु के फेफड़े उसके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। 

    इन कारण से होता है- रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम तब होता है, जब फेफड़ो में सर्फेक्टेट नामक पदार्थ की कमी होती है। ये पदार्थ फेफड़ों को फुलाए रखने में मदद करता है। यदि बच्चा समय से पहले पैदा हुआ है तो उसके फेफड़ो में पर्याप्त ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision