September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव श्री विवके ढांड द्वारा 10 अप्रैल को पाटन के सांकरा ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विजिट किया गया। साथ ही महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादित सामग्रियों जैसे हर्बल गुलाल, अष्टगंधा, हवन सामग्री, पूजन सामग्री, घी इत्यादि का निरीक्षण किया गया। महिलाओं की संख्या बढ़ाने एवं नये रोजगार उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिये गये साथ ही वर्तमान में चल रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, जिसमे वेतनमान के रूप में अब तक महिलाएं 45 लाख रूपये की आय प्राप्त की गई उनकी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री अश्वनी देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विपुल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन श्री मुकेश कोठारी एवं एन.आर.एल.एम के यंग प्रोफेशनल उपस्थित रहें। ग्राम पंचायत तर्रा का गौठान भ्रमण किया गया जिसमें महिलाओं के द्वारा वर्मी खाद उत्पादन छनाई व गुणवत्ता के बारे में सराहना की गई। तर्रा में बने आजीविका केन्द्र में सिलाई एवं दाल पिसाई का कार्य किया जा रहा है जिसमें पूर्व मुख्य सचिव द्वारा कच्चे माल को बढा़ने के निर्देश दिए गए। जिससे अधिक आय अर्जित की जा सकें। वर्तमान में मछली पालन हेतु बायोफ्लॉक की स्थापना की गई है। जिसमें 7500 तलबिया मछली का पालन किया जा रहा है। जिससे आगामी जून-जुलाई में मछली विक्रय कर आय अर्जित किया जायेगा। उसके पश्चात् ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में हेचरी यूनिट का निरीक्षण किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा बताया गया कि अब तक 1 साल में 3 लाख रूपये आय अर्जित किया जा चुका है ग्राम पंचायत मर्रा में उपस्वाथ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज से शहर की सभी बड़े नालों एवं वार्डो में स्थित छोटी एवं बड़ी नालियों की सफाई व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और सफाई कार्य लगातार जारी है। जहां-जहां वार्डों में स्थित नालियों में कचरा भरने की शिकायत आ रही है। प्राथमिकता के तौर पर सफाई गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही है। इस हेतु दुर्ग नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय है।मेयर धीरज बाकलीवाल एवं कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर पूरा निगम अमला मुस्तैदी के साथ सफाई कार्य में जुटा हुआ है।आज से शंकर नगर नाला से लेकर मालवीय नगर तक सफाई कराई गई।शेष नालाओ की सफाई अभियान लगातार जैसे कि सन्तराबाड़ी,सिंधी कालोनी,शंकर नगर नाला से उरला बस्ती के अंतिम छोर तक नालाओ को चका चक सफाई कराई जाएगी। सफाई अभियान जारी रहेगा मालवीय नगर से लेकर संतराबाड़ी,सिंधी काॅलोनी, शंकर नगर से होते हुए गिरधारी नगर होते हुए उरला बस्ती की अंतिम छोर तक नाले की सफाई की सतत् निगरानी रखी जा रही है। सफाई अभियान में शहर क्षेत्र के आठ बड़े नालो न्यू पुलिस लाईन से मालवीय नगर चौक संतराबाडी शंकर नगर होते उरला तक शंकर नगर नाला,शंकर नगर मुक्ति धाम होते हुए गया नगर मुक्ति धाम तक,गिरधारी नगर नाला,सुराना कॉलेज से इंदिरा कॉलोनी होते हुए पोटिया नाला तक पोटिया, केलाबाड़ी नाला,सहगल आटो रिपेयरिंग सेंटर से आर्दश नगर होते हुए पोटिया नगर तक कसारीडीह नाला,शक्ति नगर अम्बेडकर आवास से कादम्बरी नगर होते हुए। कलश हास्पिटल तक शक्ति नगर नाला,हनुमान नगर से कादम्बरी नगर नाला तक आई.एच.एस.डी.पी. कॉलोनी से बांधा तालाब तक बिड़ी कॉलोनी नाला,विद्युत नगर से होते हुए पोटिया तक बोरसी नाला तक के अंतिम छोर तक मौके पर जाकर साफ-सफाई कार्य अभियान किया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को शहर के सभी आठ बड़े नालो की सफाई के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश दिए है। बरसात के पूर्व युद्ध स्तर पर सफाई कराई जाए ताकि बरसात का पानी पूरे फ्लो से बह जा सके,जिसके लिए आस पास के वार्डो के नागरिको को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। इसका परिणाम भी सामने आने लगा है। तीन-तीन गैंग लगाकर शंकर नगर से मालवीय नगर नाले की तले तक की सफाई का परिणाम है कि अब बरसात के दिनों एवं अन्य समय में अत्यधिक वर्षा होने पर भी नाले के आस-पास के वार्ड एवं बस्तियों में पानी का भराव नही होगा। नाले की साफ-सफाई की सतत् निगरानी हेतु निगम अमला जुटा हुआ है। साथ ही बड़े नालों से भी कंटीली झाड़ियां और मलबे निकालकर सफाई की जा रही है। ताकि बारिश के दौरान जल एक जगह इकठ्ठा ना हो और लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना ना करना पड़े । 

    दुर्ग । शौर्यपथ । ट्रू सोल्जर अखबार के भिलाई प्रतिनिधि तथा जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन साहू के निधन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।

     मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री साहू भिलाई के वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों में रहे हैं। 

     कल भी वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होने आए थे।

        मुख्यमंत्री ने श्री साहू के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही परिवारजनों के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की है।

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष सोनू साहू ने भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी से भिलाई निवास पर भिलाई के युवा विधायक श्री देवेंद्र यादव जी व दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू जी के मार्गदर्शन में कल प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से भेंट कर दुर्ग भिलाई एजुकेशन हब होने के कारण आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी विद्यार्थी यहां पर प्रतियोगी परीक्षा जैसे PET, PAT, PSC ,Railway अन्य तरह के की तैयारी के लिए उच्च गुणवक्ता वाले प्राईवेट कोचिंग सेंटर में शिक्षा ग्रहण करने आते है..

    और उन्हें अपनी तैयारी के लिए एक शांत वातावरण वाली जगह कि आवश्यकता होती है इसी कारण छात्र वर्ग प्राईवेट लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए जाते है जिसका शुल्क 1500-2000 रू प्रति माह होने से ज्यादा विघार्थी गरीब और मध्यवर्ग से होने के कारण फीस वहन नहीं कर पाते थे जिसे देखते हुए एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू ने दुर्ग शहर में भी रायपुर के तर्ज पर एक शासकीय हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाने कि मांग प्रदेश के सवेदशील मुखिया से किए जिसमें प्रवेश निशुल्क हो ताकि परीक्षार्थियों को अतिरिक्त भार से छुट मिल सके और ज्यादा से ज्यादा गांव शहर के छात्र इनका लाभ उठा रहे इस बात की गंभीरता को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने दुर्ग कलेक्टर सर को जल्द से जल्द शहर के शांत वातावरण जगह पर बच्चों के लिए निशुल्क हाईटेक लाइब्रेरी खोलने जाने कि दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किए

    इस अवसर पर NSUI प्रदेश सचिव शिवांग साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि साहू, दुर्ग शहर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गजेंद्र कोसरे, हरीश देवांगन, विकास, देवेश राजपूत, राज देवांगन, सुरिया सहित बहुत से एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे

    दुर्ग । शौर्यपथ ।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग वैशाली नगर विधानसभा के नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहंुचकर प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्थानीय विधायक श्री देेवेन्द्र यादव, भिलाई महापौर श्री नीरज पाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को बांके बिहारी समिति के पदाघिकारियों ने शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत के अंतर्गत टैक्स जमा करने 31 अप्रैल तक समय अब तक टैक्स की राशि जमा नहीं करने वाले शहरवासियों को अधिभार से बचने के लिए नगर पालिक निगम ने एक और मौका दिया है। कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि बिना अधिभार के 31 अप्रैल तक टैक्स लिया जाएगा। इसके लिए काउंटर खुला रहेगा। निगम कमिश्नर ने बताया कि वर्ष 2022-23 का टैक्स जमा करने के लिए नागरिकों,व्यापारियों सहित अन्य करदाताओं को 31 मार्च तक समय दिया गया था। करदाताओं ने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है।राजस्व विभाग के द्वारा बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद करदाताओं से 1000 रुपए शास्ती शुल्क और 15 प्रतिशत अधिभार लिया जाता है। किसी कारण से निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने वालों से इस महीने तक किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह योजना केवल वर्ष 2022-23 के लिए लागू है। पुराने बकायादारों को टैक्स जमा करने में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। उन्हें अधिभार के साथ राशि जमा करनी होगी।

    दुर्ग । शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी के दुर्ग विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दुर्ग के विधायक श्री अरुण वोरा जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, जामा मस्जिद के सदर हाजी रिजवान खान मुस्लिम सांस्कृतिक भवन केलाबाड़ी के सदर हाजी अब्दुल अजीज खान केलाबाड़ी मस्जिद के सदर जनाब शेख सिराज जामा मस्जिद के सचिव शकील भाई पासी अली ने सर्किट हाउस में मुलाकात कर केलाबाड़ी में मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख राशि की मांग की और मुस्लिम कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए की मांग की जिस पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने रमजान के मुबारक मौके पर केलाबाड़ी में मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख की राशि स्वीकृत किया। गंजपारा मुस्लिम कब्रिस्तान के लिए भी आगे मदद करने की बात कही।

    आज छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, जामा मस्जिद के सदर हाजी रिजवान खान, केलाबाड़ी मुस्लिम सांस्कृतिक भवन समिति के अध्यक्ष सदर हाजी अब्दुल अजीज खान,मो.उस्मानी,पार्षद हामिद खोखर,सैयद साकिर अली, पाशी अली,हाजी रेहान खान,जाकिर खोखर, युसूफ खान ने दुर्ग के विधायक श्री अरुण वोरा जी के निवास जाकर शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं माननीय श्री अरुण वोरा जी का हृदय से आभार माना है और कहा है कि मुस्लिम समाज के लिए बहुत बड़ी सौगात है। भवन बन जाने से सभी वर्गों के लिए काम आएगा।

    दुर्ग । शौर्यपथ । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग शाखा ने विश्व स्वास्थ्यसंगठन दिवस के उपलक्ष में प्रातः रैली का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए ।यह रैली सिविल लाइंस क्षेत्र में आयोजित की गई थी। रैली के पश्चात आम जनता मैं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने वाले शहर के कुछ विशिष्ट नागरिकों का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रुप से योग मित्र मंडल के श्री श्याम चंद्राकर, हरिओम ग्रुप के अमृत लोढ़ा ,एवं खेमराज मध्यानी, चंद्र भूषण देवांगन तथा श्री वर्मा जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शरद पाटणकर , डॉ नेमी चोपड़ा एवं श्री पांडे जी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के इतिहास एवं जीवन में स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। इस अवसर पर आई एम ए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सराफ, डॉक्टर सुधीर शुक्ला, डॉ अजय गोवर्धन एवं स्थानीय शाखा के अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र ठाकुर सचिव राजीव चंद्राकर तथा कई वरिष्ठ चिकित्सक जिसमें प्रमुख रुप से डॉ गौतम गौतम पींचा, डॉ अजय दानी, डॉक्टर शरद अग्रवाल, डॉक्टर जी एस भाटिया, डॉ अतुल अग्रवाल, रवि शुक्ला एवं नगर के कई गणमान्य नागरिक दीपक तुमाने, संतोष निवसरकर उपस्थित थे।

     इसी परिपेक्ष में संध्या 7@%00 बजे आई एम ए के सदस्यों ने अपने क्लीनिक एवं घर में दीया जलाकर स्वास्थ्य की रोशनी समाज में फैलाने का संकल्प लिया। आई एम ए दुर्ग के अध्यक्ष श्री कौशलेंद्र ठाकुर ने नाना नानी पार्क में शीघ्र ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में चिकित्सकों के लिए रोबोटिक सर्जरी विषय पर नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने रात्रि में एक सेमिनार भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें रामकृष्ण केयर रायपुर के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर संदीप दवे अपने अनुभव को साझा करेंगे। यह जानकारी संस्था के सचिव डॉ राजीव चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वन मंत्री मोहम्मद अकबर, शहर विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने 'केमिकल बॉन्ड' वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने 'ऑक्टेव रुल' सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े।दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वहां छोटे बच्चों के लिए बनाए गए एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान की सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित प्रयोगशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। स्मार्ट क्लास रुम के अवलोकन के दौरान दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास रुम में अध्यापन का डेमो दिया। अपनी सरकार द्वारा हर वर्ग के बच्चों तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित करने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आधुनिक स्मार्ट क्लास रुम में पढ़ाई का अनुभव महसूस करना और एक सरकारी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में पढ़ाते देखना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भी बेहद संतोष प्रदान कर रहा था। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही थी,साथ ही स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किये।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision