
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर लगातार वार्ड एवं विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुबह से जायजा ले रहे हैं। निगम आयुक्त ने आज नेहरू नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फरीदनगर का निरीक्षण किया, उन्होंने अंदरूनी बस्ती एवं समीपस्थ इलाकों में साफ-सफाई देखी। इसी दरमियान वे दाऊ बाड़ा तालाब पहुंचे। उन्होंने वहां मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत स्थानीय लोगों से चर्चा की, आयुक्त ने कहा कि जन सहयोग से बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से हो जाते हैं, भिलाई शहर हमारा अपना शहर है और इसकी सुंदरता की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने वहां के लोगों से काफी देर तक चर्चा की तथा लोगो ने भी आयुक्त को आश्वस्त किया कि तालाब के परिसर की सफाई की जिम्मेदारी निभाएंगे। हालांकि यहां के स्थानीय निवासी तालाब को लेकर काफी एक्टिव है और सफाई से संबंधित गतिविधियां संचालित करते हैं। लोगों की मांग पर उन्होंने कुछ हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने कहा कि सारे खंभों के स्ट्रीट लाइट को भी निरंतर चेक करें और खराब होने पर या बंद होने पर अविलंब इसका संधारण कराएं। उन्होंने फरीदनगर में प्लांटेशन करने के भी निर्देश दिए। निगमायुक्त ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति भी देखी और गीला कचरा सूखा, कचरा, पृथक-पृथक देने नागरिकों से अपील की। आगे निरीक्षण करते हुए उन्होंने चौरसिया किराना स्टोर्स के पास नाली निकासी हेतु नाली का संधारण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मेयर नीरज पाल निरंतर शहर के साफ-सफाई व मूलभूत समस्या को लेकर अधिकारियो को निर्देशित कर रहे है। इसी तारतम्य में अधिकारी भी फील्ड में अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे है। आज आयुक्त के निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग की पावन भूमि पर कल दिनाँक 6 सितंबर को श्री नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, चाँदनी चौक, दुर्ग द्वारा देश की प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के भजनों का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में जन सैलाब उमड़ा.
श्री गणेश पर्व के पावन अवसर पर चाँदनी चौक का राजा गणेश उत्सव समिति द्वारा दुर्गाधाम, पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा, दुर्ग में देश की प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के सुंदर भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने भजनों का आंनद लिए और देर रात्रि तक झूमते रहे.
शहनाज अख्तर के झूम झूम छना न बाजे पाव पेजानिया, भगवा रंग, तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में जैसे प्रसिद्ध भजनों ने पूरे शहर को भक्ति मय बना दिया, माहौल ऐसा भव्य बन की उपस्थित अतिथि में झूम उठे..
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अरुण वोरा (विधायक एवं अध्यक्ष- वेयरहाउस कारपोरेशन), श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, (पूर्व विधायक) धीरज बाकलीवाल, (महापौर - दुर्ग निगम ) राजेन्द्र साहू, (महामंत्री- प्रदेश कांग्रेस कमेटी) राजेश यादव (सभापति दुर्ग निगम ) , क्षितिज चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष- प्रोफेशनल कांग्रेस)अन्य अतिथि कृष्णकांत दुबे, किशोर जैन, श्याम शर्मा, ऋषभ जैन (पार्षद) एवं सरंक्षक अनिल पण्डा, सतीश चंद्राकर उपस्थित रहे..
श्री नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा दिनाँक 7 सितंबर, दिन- बुधवार को श्री गणेश जी के विशेष दिन के अवसर पर श्री गणेश जी की महाआरती एवं विशेष पुना अर्चना का आयोजन किया गया है, जिसमें 108 पूजा थाल से महाआरती के साथ साथ श्री गणेश जी का अभिषेक, पूजन, किया गया..
कार्यक्रम में नवल अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, योगेन्द्र शर्मा बंटी, विवेक मिश्रा, सोहन लोढ़ा, आनंद जैन, पंकज यादव, अरुण साहू, जितेंद्र राठी, रितेश मेहरा, राजू गुप्ता, कृष्णा यादव, विक्रांत शर्मा, अमित शर्मा, मुकुंद शर्मा, लक्की शर्मा, हेमंत बावनकर, अनुपम यादव, चंचल साहू, आकाशदीप, पवन चक्रधारी, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ..
सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में दिशा की बैठक में लिया गया निर्णय
दुर्ग / शौर्यपथ / ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटली मजबूत करने यहां इंटरनेट की सुविधाएं बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा तथा इसकी प्रगति की मानिटरिंग करने की व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है अथवा इसकी कनेक्टिविटी धीमी है वहां डिजिटल इंडिया के माध्यम से कनेक्टिविटी के लिए कार्य किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने विस्तार से जिले में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में सांसद श्री बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समन्वय के साथ योजनाओं की उचित मानिटरिंग की समीक्षा करते रहें। जो शासन की फ्लैगशिप योजनाएं हैं उनके क्रियान्वयन की स्थिति की निगरानी के लिए दिशा समिति के अध्यक्ष के रूप में सांसद और सदस्य स्वयं दौरा कर स्थिति का निरीक्षण करेंगे।
मनरेगा के कार्यों की समीक्षा भी बैठक में की गई। बैठक में सांसद ने कहा कि सभी गांवों में मनरेगा के पर्याप्त संख्या में कार्य चलते रहें ताकि सभी लोगों को रोजगार मिलता रहे। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 70 हजार से अधिक परिवारों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार दिया गया। इससे 98 हजार से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। 67 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सांसद श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना पर विशेष रूप से फोकस करें, यदि किसी हितग्राही को तकनीकी त्रुटियों की वजह से क्लेम नहीं मिल पा रहा है तो इसका लाभ अवश्य दें। स्वास्थ्य की भी बैठक में विशेष रूप से समीक्षा की गई। नंदकट्ठी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की उदासीनता की शिकायत सदस्यों ने की। इस पर कलेक्टर ने कहा कि उन्हें शो काज नोटिस दिया जाएगा। सदस्यों ने उन ग्रामीण सड़कों के विषय में भी अपनी बात रखी जो ट्रकों के हैवी लोड की वजह से खराब हो रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी सदस्य अपने क्षेत्र से संबंधित प्रस्ताव दे दें ताकि प्रस्ताव के अनुकूल संधारण की कार्रवाई त्वरित रूप से की जा सके।
बैठक में शहरी आजीविका मिशन एवं बिहान के विषय में भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें अच्छा काम हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 879 से अधिक समूह गठित किये गये हैं और इनके माध्यम से बिहान योजना में दस हजार से अधिक सदस्य बनाये गये हैं। अहिवारा में शहरी आजीविका मिशन के अधिकारियों की उदासीनता की शिकायत भी सदस्यों ने की। नगरीय निकायों के अधिकारियों को इसके लिए उचित मानिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में विधायक दुर्ग अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, अहिवारा नपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जामुल नपाध्यक्ष ईश्वर ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / ग्राम पंदर ब्लाक पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन्मे 03 नवजात शिशुओं के अधिकार के संरक्षण के लिए महज 15 दिन के भीतर उनके अभिभावकों को प्रशासनिक अमले के द्वारा स्थायी जाति प्रमाण पत्र मुहैया काराया गया। इस प्रक्रिया में राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समन्वय स्थापित किया और बच्चों के घर में पहुंचकर उनके माता-पिता को स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया। आम जन से संबंधित प्रमुख सेवाओं को सुगम व सरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाने के लिए कहा था। इसी के अंतर्गत नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं में मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में सक्रिय स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। जन्म, मृत्यु, विवाह, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज व्यक्तियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है इसलिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने इन्हें प्राथमिकता में रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाटन के एस.डी.एम. श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मे 03 नवजातों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र देने के साथ ही टी.एल. मीटिंग में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा निर्धारित किए गए निर्देशों का परिपालन किया जा रहा है। टी.एल. में नवजात शिशुओं के जाति प्रमाण पत्र को 01 महीने के भीतर दिए जाने की बात कही गई थी, ताकि बच्चों के अभिभावक एवं पालक को त्वरित सुविधा प्रदान हो सके।
इस अवसर पर नवजात शिशुओं के पालकों से भी चर्चा की गई, जिसमें श्री खिलेंद्र साहू ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके समय में जाति प्रमाण पत्र बनवाना लोहे के चने चबाने जैसा था, इस प्रक्रिया में लंबा समय लग जाता था। आज जब वेदिका साहू का जाति प्रमाण पत्र उन्हें 15 दिन के भीतर बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा द्वारा प्राप्त हुआ तो उन्हें अहसास हुआ कि समय सही मायनों में बदल रहा है और प्रशासनिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव भी आ रहा है। इसके अलावा लक्षित के पिता श्री खिलेश्वर यादव और खुशान्त के पिता डिगेश्वर यादव ने शासन को बच्चों के पालक की संज्ञा दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन बच्चों के जन्म के पूर्व से ही पालक की भूमिका अदा कर रहा है। आज पाटन में शासन की पहल से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध है जहां नार्मल के साथ-साथ जटिल सीजेरियन डिलीवरी भी कराई जा रही है। बच्चों के टीकाकरण एवं पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके पश्चात् भी शासन बच्चों के जन्म के बाद उनके भविष्य और अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध करा रहा है। जिससे कि वो शासन की योजनाओं का लाभ आने वाले भविष्य में ले सके और सही मायनों में भविष्य का निर्माण कर सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में बड़ी मात्रा में जैविक खाद्य पदार्थों का उत्पादन हो रहा है। इसे एक ही जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सी-मार्ट आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। यहां पर एक्सक्लूसिव रूप से आर्गेनिक प्रोडक्टस उपलब्ध होंगे। आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सीमार्ट के लिए जगह चिन्हित करने शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमार्ट के लिए जगह शहर के केंद्रीय स्थल में मिलनी चाहिए ताकि लोगों की पहुंच आसान हो। उल्लेखनीय है कि जिले की बाड़ियों में बड़े पैमाने पर जैविक सब्जियों का उत्पादन हो रहा है और इनकी बिक्री भी हो रही है। सीमार्ट में एक जगह उपलब्ध हो जाने से इनका उचित मूल्य विक्रेताओं को मिल सकेगा। साथ ही जैविक उत्पाद के ग्राहकों के लिए भी अच्छा बाजार उपलब्ध हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने जिले में सुगंधित चावल का उत्पादन करने वाले किसानों से भी संपर्क करने कृषि विभाग को निर्देशित किया है जो जैविक खाद का उपयोग कर सुगंधित चावल का उत्पादन कर रहे हैं। साथ ही जैविक खाद से बने फलों का विक्रय भी इसी सीमार्ट में हो सकेगा। कलेक्टर ने इस संबंध में निगम के अधिकारियों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि शहरों में लोगों को जैविक उत्पादों की तलाश रहती है लेकिन मार्केट में एक जगह जैविक उत्पाद नहीं मिलने की वजह से उन्हें परेशानी होती है। इसके साथ ही इस बात का चिन्हांकन करना भी कठिन होता है कि कौन-सा जैविक उत्पाद है और कौन सा जैविक उत्पाद नहीं है। हमारी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा उत्पादित सामग्रियों को एक जगह उपलब्ध कराने से इसकी विश्वसनीयता भी रहेगी और समूह की महिलाओं की भी अच्छी आय होगी।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप इस तरह से जैविक पदार्थों के विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने से समूहों का प्रॉफिट मार्जिन काफी बढ़ेगा और इससे अन्य समूह भी जैविक खेती की ओर और फलों तथा सब्जियों के उत्पादन की ओर आकर्षित होंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त प्रकाश सर्वे अल सुबह पोटिया कला क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। शहर के वार्ड क्रमांक 53 पोटिया कला में उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती,राजू सिंह,मनोहर शिंदे,रामलाल भट्ट आदि मौजूद रहे। पोटिया में निगमायुक्त ने सीवरेज लाइन की भी जानकारी ली,सीवरेज के पानी को सक करने के बारे में उन्होंने अधिकारियों से पूछा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा अधिकारियों के साथ लिया। साफ सफाई की स्थिति का मुआयना आयुक्त ने किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहें। गली, मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाना सुनिश्चित करें।इस दौरान निगमायुक्त ने पब्लिक से भी फीडबैक लिया की डोर टू डोर निगम की रिक्शा आपके घर पर पहुचती है या नही स्थानीय रहवासियों ने निगमायुक्त को बताया कि सुबह से ही कचरा लेने के लिए रिक्शा गाड़ी घर पर पहुच जाती है। उन्होंने भ्रमण के दौरान वार्ड के सार्वजनिक नलों से बेवजह पानी बहते देख नागरिको से कहा पानी भरने के बाद नल को बन्द कर दे।साथ ही अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां जहाँ नलों में टोटी नही लगी है वहाँ टोटी लगवाए।आयुक्त ने वार्ड के नागरिको से कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है,सभी को साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील उन्होंने की है। वही दुकानदार द्वारा दुकान के बाहर कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पोटिया चौक से होते हूए मिनी माता चौक के मुख्य सड़कों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए है।वार्ड 53 के गली मोहल्लों का भ्रमण के दौरान वही डेंगू एवं अन्य बीमारियों की रोकधाम को ध्यान में रखते हुए नाली व जहा पानी जमाव स्थानों में मलेरिया की दवाई एवं जला ऑयल का छिड़काव प्रतिदिन किया करने को कहा।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए राज्य शासन ने 8 एल्डरमेन की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। इस नियुक्ति में कांग्रेस के सत्ता और संगठन में तालमेल दिखा है। नियुक्ति हो जाने की खबर मिलते ही नवनियुक्त सभी एल्डरमेन को सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है।
भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए 8 एल्डरमेन अर्थात नामांकित पार्षदों के नाम की घोषणा कर दी गई है। राज्यपाल के आदेश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर सचिव राकेश साहू के हस्ताक्षर से 5 सितम्बर को जारी सूची के अनुसार भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए जी जगदीश्वर राव, श्रीमती रीना विश्वास, संजय साहू, छन्नू बंजारे, गोपेन्द्र उर्फ पप्पू चन्द्राकर, धर्मेन्द्र कोसरे एवं कमलेश कुमार साहू को एल्डरमेन नियुक्त किया गया है।
नए एल्डरमेन बने जी जगदीश्वर राव पूर्व में पार्षद व एल्डरमेन रह चुके हैं। उन्हें निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर का कट्टर समर्थक माना जाता है। श्रीमती रीना विश्वास चरोदा के पुराने कांग्रेसी चंचल विश्वास की भाभी होने के साथ ही निगम के वर्ष 2016 के पहले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पंचशील नगर वार्ड से पराजित हुई थी। संजय साहू मंत्री गुरु रुद्र कुमार के करीबी हैं। उन्हें निगम के पिछले कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा एल्डरमेन बनाया गया था। चरोदा बस्ती निवासी विनोद साहू और उरला के रहने वाले छन्नू बंजारे को कांग्रेस संगठन में सक्रियता का फायदा मिला है। सिरसा कला निवासी गोपेन्द्र उर्फ पप्पू चन्द्राकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री होने के साथ ही महापौर निर्मल कोसरे के करीबी लोगों में गिने जाते हैं।
इसी तरह गनियारी निवासी पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र कोसरे महापौर निर्मल कोसरे के चचेरे भाई हैं। धर्मेंद्र दो बार लगातार पार्षद चुने गए थे। लेकिन पिछले चुनाव में उन्होंने निर्मल कोसरे के लिए चुनाव मैदान से बाहर रहने का निर्णय लिया। पेशे से अधिवक्ता कमलेश कुमार साहू को कांग्रेस ने वसुंधरा नगर वार्ड से प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन बाद में जातिगत समीकरण को देखते हुए उनकी टिकट काटकर अभिषेक वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया। इसके बाद भी पार्टी प्रत्याशी को जीताने में समर्पित होकर काम करने का इनाम उन्हें एल्डरमेन पद के रूप में मिला है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित पर्यावरण उत्तरदायित्व योजना के तहत एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा 4 सोलर वाटर डूएल पम्प ग्राम खपरी (कुटेलाभाटा), ग्राम पहन्डोर एवं ग्राम महकाकला की शाला में बालक व बालिका शौचालय का हस्तांतरण एवं लोकार्पण गत दिवस किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सर्विसेज पी के सरकार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं एवं सीएसआर एस वी नंदनवार, मुख्य महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन विभाग डी एल मोइत्रा, महाप्रबंधक सीएसआर विभाग शिवराजन एवं ग्राम सरपंच हिरामन बंजारे जी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पी के सरकार अपने उदबोधन में यह बात रखी की जल ही जीवन है एवं सफाई और स्वच्छता से रहने पर जोर दिया। इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सोलर वाटर डूएल पम्प एवं शौचालय का निर्माण ग्रामीणों के स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक है। सभी अतिथियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र को सामाजिक उत्तरदायित्व के इन कार्यों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने का भरोसा दिलाया। सरपंच एवं सभी ग्रामवासियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के इन निर्माण कार्यों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्रीमती उमा कटोच, महाप्रबंधक संजय गजभिये, सहायक प्रबंधक के के वर्मा तथा अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का क्रियान्वयन वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुशील कामडे के मार्गदर्शन में सहायक प्रबंधक (सीएसआर) विवेक मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजनी रजक ने किया। इस अवसर पर ग्रामों के सरपंच, पंच एवं सीएसआर विभाग के कपिल देव, सीता सिन्हा, आशुतोष सोनी बुधेलाल आदि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम के कई विभागों की फाईले गया नगर के एक कबाड़ी दुकान में मिली है, इसे रंगे हाथों वहां के स्थानीय पार्षद नरेन्द्र बंजारे ने पकड़ा और इसे भाजपा के सभी पार्षदों को इसकी जानकारी दी और कहा कि सत्तासीन कांग्रेसी परिषद के घपले घोटाले को दबाने दस्तावेजों को रद्दी में बेचा जा रहा है। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त का घेरा है और निगम की महत्वपूर्ण विभागों की फाइलों को बेचने के मामले की जांच करने और इसके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग के साथ ही शहर में होने वाले बार बार जलसंकट व पानी शुद्धिकरण में गड़बड़ी,नगर चौपाटी में बने बाउंड्री वाल गिराए जाने वा उसमें लगे लोहे के एंगल व फैंसिंग तार गायब होने,शहर की मार्गो मे गड्ढे और जर्जर होने तथा आवारा पशु के कारण होने वाले दुर्घटना जैसे विभिन्न विषयो को लेकर भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौँपा।
इस दौरान भाजपा पार्षदों ने कहा कि निगम की हालत अस्त-व्यस्त है महापौर धरीज बाकलीवाल की कांग्रेसी परिषद में बदहाली चरम पर है और शहर की जनता बेहद परेशान हैं। एक तरफ निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित नहीं है तो वही सत्ता पक्ष के निरंकुशता के कारण अधिकारी कर्मचारी मनमौजी हो गए हैं और अब शासकीय दस्तावेज रद्दी के भाव में बिकने लगी है यह सब किसके संरक्षण में हो रहे हैं इस बात का उजागर होना और दोषी तत्वों पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है इस दौरान भाजपा पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर कांशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे देवनारायण चंद्राकर नरेश तेजवानी ओम प्रकाश सेन अजीत सेन मनीष साहू लीना दिनेश देवांगन शशी द्वारिका साहू चमेली साहू पुष्पा गुलाब वर्मा कुमारी साहू योगेन्द्र साहू गुलाब वर्मा जग्गी शर्मा,राकेश भारती प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।
इस अवसर पर भाजपा पार्षदो ने निगम आयुक्त से साफ कहा कि विगत ढाई वर्ष में नगर निगम में घपले घोटाले का दौर चल रहा है कभी पार्किंग घोटाला तो कभी कुत्ते की नशबंदी में घोटाला तो कभी राशन घोटाला और अब फाइलों को रद्दी में बेचा जाना इस बात को प्रमाणित करता है कि निगम की सत्तासीन कांग्रेसी परिषद की भ्रष्टाचार को छुपाने महत्वपूर्ण दस्तावेज के फाईलों को गुपचुप रूप से रद्दी में बेचा जा रहा है लेकिन सच्चाई छुपती नही बल्कि खुद ब खुद सामने आ जाती है जिसका ताजा उदाहरण कबाड़ी दुकान से फाइल मिलना है किंतु इसकी अब जांच होना बेहद जरूरी है । भाजपा पार्षद के ज्ञापन पर निगम आयुक्त ने निष्पक्ष जांच कमेटी बनाने की घोषणा की है
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
