
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई स्टील प्लांट संचालित भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 5 दशक पहले पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट फिर एक बार इक_ा हुए। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए सभी पूर्व स्टूडेंट ने मिल कर अपना छात्र जीवन याद किया। दो दिन तक सभी ने अपना स्कूल, अपना क्लासरूम और भिलाई शहर को जी भर कर देखा। वर्तमान और पुराने शिक्षकों का सम्मान किया और गेट टू गेदर में सभी का बचपन फिर एक बार लौट आया। वर्ष 1961 से 1976 तक पास आउट स्टूडेंट ने 17 सितंबर को स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। अगले दिन 18 सितम्बर रविवार को पंजाबी पैलेस सेक्टर 5 में 150 पूर्व विद्यार्थियों की सपरिवार उपस्थिति रही। सभी ने अत्यंत उत्साह के साथ पुराने दौर को याद किया।
भिलाई विद्यालय से पास आउट पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी एक सत्र में शामिल हुए। महासचिव नरेश खोसला ने सबको याद दिलाया कि अपनी एलुमनी 2012 से 2022 तक हर 2 वर्ष में लगातार आयोजन करते आ रही है। आयोजन के अंतर्गत भिलाई विद्यालय के मेधावी छात्रों व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि बीएसपी की शिक्षा प्रभारी शिखा भिलाई स्टील प्लांट थी। वहीं कोरोना काल में विशिष्ट सेवाओं के लिए डाक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश खोसला व राजेन्द्र नायडू ने मिलकर किया।
अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने विशिष्ट सेवाओ के लिए कार्यकारिणी के साथियो को उनके कार्यकाल में सहयोग देने के लिएनरेश खोसला,इंद्रदत्त मित्तल,राजेन्द्र नायडू व रामसमुझ कनोजिया को पुरस्कृत किया।
भिलाई विद्यालय एलुमनी की नई कार्यकारिणी घोषित
भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 एलुमनी की नई कार्यकारिणी की घोषित की गई । जिसमें संरक्षक नरेश ग्रोवर के प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया । जिसमें चेयरमैन नेतराम अग्रवाल, प्रेसिडेंट नरेश खोसला, वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र नायडू-सुरेंद्र सिंह कैंबो,महासचिव आर एस कनौजिया और कोषाध्यक्ष आईडी मित्तल बनाए गए । चुनाव प्रक्रिया दिल्ली से आए मुख्य संरक्षक अजय गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
दुर्ग / शौर्यपथ / अन्य पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की तलाश एक बार फिर रिसाली निगम करेगा। आयुक्त आशीष देवांगन ने छुटे हुए परिवार का ऑनलाइन एंट्री करने समय सीमा निर्धारित की है। कार्य 17 अक्टूबर तक पूर्ण किया जाएगा।
आयुक्त आशीष देवांगन ने निगम के अधिकारियों की बैठक ली। 4 घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक में सख्त रूख अपनाते कहा कि छुटे हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार को शीघ्र चिन्हित किया जाए। राशन कार्ड के आधार पर गणना करे और आधार कार्ड नं. लेकर ऑनलाइन एंट्री कार्य करे। उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम क्षेत्र में 3 अलग-अलग तिथियों में अभियान चलाकर अधिकारियों ने अन्य पिछड़ा वर्ग के 44097 परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर 7115 परिवार को ऑनलाइन किया है। सोमवार को हुई बैठक में कार्यपालन अभियंता एस.के.बाबर, सहायक अभियंता आर.के.जैन व उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, एस.के.सिंह भदौरिया, नितिश साहू, डिगेश्वरी चन्द्राकर, आशिमा व उमयंती ठाकुर उपस्थित थी।
पार्षद व एल्डरमेन की ले मदद
आयुक्त ने निर्देश दिए है कि ऑनलाइन करने का कार्य प्रतिदिन किया जाए। वही छुटे हुए परिवार की तलाश करने वार्ड पार्षद और उस क्षेत्र में निवास करने वाले एल्डरमेन से मदद ले। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सद्स्य बीएसपी स्कूल क्र. 35 निगम कार्यालय भवन के डाटा सेंटर व टंकी कार्यालय स्थित राजस्व विभाग में नाम जुड़वा सकते है।
भिलाई। / शौर्यपथ / भिलाई-चरोदा नगर निगम कार्यालय वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही होने से जानलेवा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भिलाई-3 से ट्रांसपोर्ट नगर के लिए गुजरने वाली गौरव पथ का नवनिर्माण चल रहा है। इस वजह से सिरसा चौक के पास लोहे का हाईट गेज लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद कन्या शाला के पास से निगम कार्यालय होकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भारी वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है।
भिलाई-चरोदा नगर निगम द्वारा लगभग 17 करोड़ की लागत से गौरव पथ का नवनिर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क सिरसा चौक से उमदा होकर ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज को जोड़ती है। हथखोज में ही भारी औद्योगिक क्षेत्र होने से सड़क निर्माण की स्थिति में भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। इसे देखते हुए नगर निगम ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने सिरसा चौक के करीब लोहे का हाईट गेज लगा दिया है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर व औद्योगिक क्षेत्र आने जाने वाले भारी वाहनों को डबरा पारा वाले सड़क के विकल्प को अपनाने की अपील की गई है। लेकिन ज्यादातर वाहन चालक डबरा पारा वाले सड़क के बजाय भिलाई-3 के कन्या शाला वाली सड़क से नगर निगम कार्यालय होते हुए ऐश्वर्या गैस एजेंसी के पास से निर्माणाधीन गौरव पथ होकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आवाजाही कर रहे हैं।
कन्या शाला के पास से निगम कार्यालय होकर मॉडल रोड से गौरव पथ में जुडऩे वाली सड़क रहवासी इलाका से गुजरती है। गौरव पथ पर हाईट गेज लगने के बाद इस सड़क पर गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस सड़क पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कन्या शाला, निगम कार्यालय, पटवारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय व मुक्ता सिनेमा होने से आम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में गौरव पथ पर हाईट गेज लगने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर आने जाने वाले भारी वाहनों का कन्या शाला के पास से गुजरने से जानलेवा दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है। इस दिशा में नगर निगम या फिर ट्रेफिक पुलिस का ध्यान
नहीं जाना भी समझ से परे बना हुआ है।
सड़क को हो रहा नुकसान
कन्या शाला से नगर निगम होकर ट्रांसपोर्ट की ओर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं आसपास रहने वाले वाहनों के गुजरने पर उडऩे वाली धूल से परेशान हैं। नगर निगम ने गौरव पथ पर काम चलने से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। लेकिन जिस तरह से निगम कार्यालय के सामने वाली सड़क का इस्तेमाल भारी वाहनों की आवाजाही में हो रही है उससे आने वाले दिनों में वह भी जर्जर हो सकती है। पटवारी कार्यालय के पास खराब हो चुकी सड़क इस बात को अहसास करा रही है। वहीं विश्व बैंक कालोनी से ऐश्वर्या गैस एजेंसी तक बनी मॉडल रोड भी भारी वाहनों की आवाजाही से धंसने लगी है।
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के वाहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्यमंत्री का दर्जा आर एन वर्मा, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे,सहित उप अभियंताओं ने परंपरागत रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी।जयंती के अवसर पर जलकार्य विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना की गयी। विधायक श्री वोरा व महापौर श्री बाकलीवाल ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर लोककर्म, जल, विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।इस अवसर एमआईसी सदस्य संजय कोहले,जयश्री जोशी, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया, बिजेंद्र भारद्वाज,पार्षद श्रद्धा सोनी,नजहत परवीन,प्रेमलता साहू,बृजलाल पटेल,लता ठाकुर,रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता, देव सिन्हा,कृष्णा देवांगन,प्रकाश गीते,कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,सहायक अभियंता आर के जैन,सहायक अभियंता आर के पालिया,सहायक भवन अधिकारी व कर्मशाला नोडल अधिकारी गिरीश दिवान,उपअभियंता विनोद मांझी,लेखाधिकारी आर के बोरकर,उपअभियंता शिव शर्मा,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर,मनोहर साहू,कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद,सूरज सारथी,नितिन सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।महापौर धीरज बाकलीवाल ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर शहर एवं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को भगवान विश्वकर्मा ने ही समाज में स्थापित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी गंजपारा सदर मंडल द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला गवर्मेन्ट स्कूल के पीछे दुर्ग में गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया .मंडल भाजपा में निवासरत समस्त भाजपाइयों एवं शाला के बच्चों के मध्य स्कूल प्रांगण क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ .
इस अवसर पर मंडल भाजपा द्वारा मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर शालेय उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया गया प्रथम आने वाले छात्र का सम्मान किया गया .एवम सफाई कर्मचारियों को दुप्पटा एवम श्री फल से सम्मानित किया गया
मोदी जी के राष्ट्रहित के संकल्पों के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चाएं की और उनकी राष्ट्रभक्ति उन विद्यार्थियों से साझा की उपरोक्त कार्यक्रम में साला प्रधान पाठक का एवं गुरुजनों के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री श्रीमती उषा टावरी भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलालजी बोथरा मंडल के अध्यक्ष दीपक चोपड़ा द्वारा उपस्थित जनमानस को संबोधित किया गया और माननीय मोदी जी को जन्म दिवस की बधाइयां प्रेषित की गई . उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन राहुल पंडित मंडल महामंत्री द्वारा किया गया .आज के इस भ वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभारी गुलाब वर्मा सहप्रभारी प्रशान्त जोशी ऋषि यादव थे
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी
वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा टावरी , जिला महामंत्री ललित चंद्रकार ,नटवर ताम्रकार, कार्यक्रम जिला प्रभारी कांतिलाल बोथरा , सहप्रभारी विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री गजेंद्र यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्रकार,जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी , जिला मीडिया प्रभारी के.एस.चौहान ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सुश्री सरिता मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गण देवेंद्र चंदेल ,चैनसुख भट्टड़ ,अजय तिवारी , मनोज सोनी, संदीप भाटिया,महेन्द्र दिल्लीवार, छन्नू यादव ,संजय सिंह, मदन बढ़ाई, मंडल महामंत्री संदीप जैन ,राहुल पंडित , पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अजय चंद्रकार, मुकेश सोनकर ,पार्षद पुष्पा वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मनोज शर्मा ,उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा, प्रशान्त जोशी ,श्यामा साव, मंत्री कृष्णा निर्मलकर, उमेश गोस्वामी, ऋषि यादव, मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़ देव वर्मा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष महेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष ,गीता वर्मा, ममता जैन, शिव नायक ,अब्दुल हमीद अंसारी ,अमर भोई, हेमंत नेमा, रेखचन्द टावरी ,टीकम साहू ,खितजा नायक, महामंत्री ईश्वर देवांगन, भूपत यादव, प्रमोद नामदेव, एवम स्कूल के शिक्षक ,विद्यार्थि गण ,एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे .
भिलाई / शौर्यपथ / अनधिकृत विकास का अब नियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है। यदि किसी ने बिना बिल्डिंग परमिशन लिए निर्माण किया हो, बिल्डिंग परमिशन प्राप्त करके स्वरूप में परिवर्तन किया हो या फिर प्रदाय किए गए भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण कर लिया हो तो इसका नियमितीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए निगम के भवन अनुज्ञा शाखा में आवेदन करना होगा। आज निगम सभागार में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने भिलाई निगम के सभी आर्किटेक्ट की बैठक लेकर उन्हें नियमितीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख एवं उप अभियंता भवन अनुज्ञा शाखा सिद्धार्थ साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शुल्क की गणना तथा अनधिकृत विकास के नियमितीकरण के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने इसका अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं इसी तारतम्य में आज इसको लेकर प्रशिक्षण दिया गया। अनधिकृत विकास के नियमितीकरण के लिए आवेदक को नक्शा आदि बनाकर आवेदन निगम मुख्य कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन करने के पश्चात जिला नियमितीकरण समिति से अनुमोदन होने उपरांत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के द्वारा डिमांड जारी किया जाएगा और नियमितीकरण की प्रकिया की जाएगी। वर्ष 2016 के नियमितीकरण के दौरान भिलाई निगम में लगभग 3000 आवेदन प्राप्त हुए थे इस समय 5000 से अधिक आवेदन प्राप्त होने की संभावना है। अनाधिकृत विकास पाश्र्व खुला स्थान, तल क्षेत्र अनुपात, भूमि उपयोग में परिवर्तन, पार्किंग एवं पहुंच मार्ग की चौड़ाई आदि को देखते हुए किया जाएगा। जिला नियमितीकरण समिति में इसके अध्यक्ष कलेक्टर होंगे तथा सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, संबंधित निकाय के आयुक्त या मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संबंधित विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी होंगे तथा नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय के प्रभारी अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अधिसूचित दिनांक से 1 वर्ष तक आवेदन स्वीकार होगा, अगर अधिसूचित दिनांक की बात करें तो 14 जुलाई 2022 से यह प्रवृत्त है इस दिनांक से 1 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के प्रारूप एक में चेक लिस्ट के अनुसार समस्त दस्तावेज संलग्न करके आवेदन करना होगा। आवेदन करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण कर जांच भी की जाएगी।
इन अनाधिकृत विकास का नहीं हो सकेगा नियमितीकरण अगर अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण की बात करें तो यदि शासन की भूमि हो, स्थानीय प्राधिकारी का हो या किसी कानूनी निकाय के स्वामित्व का हो, मार्ग रेखा के भीतर हो या निर्माण परिभाषित भवन रेखा को प्रभावित करता हो, निर्माण क्षेत्र जलाशय के तल या जलाशय के किनारे या किसी प्राकृतिक जल निकास पर स्थित हो, बहु मंजिले भवन की स्थिति में, भवन किसी विरासत स्थल के दृश्य को बाधित करता हो या अग्नि सुरक्षा या संरचना की स्थिरता हेतु निहित मानकों का उल्लंघन करता हो, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा अनुमोदित अभिन्यास में किसी कॉलोनी में पार्क या खेल मैदान का स्थल हो का नियमितीकरण नहीं किया जाएगा। नियमितीकरण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य ऐसे प्रकरण जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान नहीं किया गया है ऐसे प्रकरणों में 6 माह का समय देते हुए 6 माह में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के पश्चात शर्त पर नियमितीकरण की कार्यवाही की जा सकती है तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की पुष्टि के उपरांत रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जमा राशि वापस कर दी जाएगी। यह 300 वर्ग मीटर से अधिक के आकार के भूखंडों पर लागू होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / ठेकेदारो पर नियंत्रण रखने के लिए रिसाली नगर पालिक निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। बिल भुगतान से पहले ठेकेदार को संबंधित वार्ड के पार्षद से संतुष्टि प्रमाण लेना होगा। यह निर्णय महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली महापौर परिषद ने लिया।
संतुष्टि प्रमाण पत्र अनिवार्य को महापौर परिषद के सद्स्यों ने एक स्वर में पारित किया। परिषद के सद्स्यों का कहना था कि कई पार्षद को कार्य आरंभ होने और खत्म होने की जानकारी नहीं मिल पाती। कई बार शंका समाधान करने कार्यालय पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिलती है कि संबंधित ठेकेदार का कार्य पूर्ण होने के पश्चात निगम द्वारा अंतिम बिल भुगतान भी कर दिया गया है। ऐसी ही स्थिति से निपटने के लिए परिषद के सद्स्यों ने निर्णय लिया है कि संतुिष्ट प्रमाण पत्र फाइल में संलग्न होने के बाद संबंधित ठेकेदार को निगम अंतिम बिल भुगतान करेगा। महापौर परिषद की बैठक में सभापति केशव बंछोर, परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनूप डे, विलास राव बोरकर, सोनिया देवांगन, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, ईश्वरी साहू समेत निगम आयुक्त आशीष देवांगन, कार्यपालन अभियंता एस. के. बाबर व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
3 घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक
महापौर कक्ष में परिषद की बैठक दोपहर एक बजे शुरू हुई। एजेण्डा में 20 से अधिक बिन्दुओं पर चर्चा हुई। तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में कुछ विकास कार्यो का स्थल परिवर्तन भी किया गया।
नए सिरे से होगा टेण्डर
रिसाली निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए नए सिरे से टेण्डर जारी किया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिसाली को चार भागों में बांट कर निविदा आमंत्रित की गई थी। निर्धारित मापदण्डों का पालन नहीं करने पर निविदा को निरस्त कर दिया गया। परिषद के सद्स्यों ने नए सिरे से टेण्डर जारी करने और वर्तमान समय में सफाई व्यवस्था पुराने एजेंसी से कराने का निर्णय लिया।
रिसाली में लगेगा यूनिपोल
महापौर परिषद ने निर्णय लिया कि निगम क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाना है। इसके लिए विस्तृत प्लान की आवश्यकता है। प्रस्तावित चैपाटी से लेकर विज्ञापन बोर्ड के बारे में चर्चा की गई। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स को शीघ्र हटाया जाए और उसके स्थान पर यूनिपोल लगाया जाए। इससे निगम की आमदानी भी बढग़ी।
जल्द जारी होगा नियुक्ति पत्र
महापौर परिषद ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की चयन सूची पर मुहर लगा दी है। सूची में निगम क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 3 सहायिका का नाम है, जिन्हे नियुक्ति दी जानी है। कोविड व निगम चुनाव की वजह से मामला अधर में अटका हुआ था।
बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों से किए भेंट मुलाकात
सब का कुशलक्षेम जाना और सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी
भिलाई। शौर्यपथ । आज सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे शहर में धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। हाथ जोड़ कर प्रमाण करते हुए सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा से प्रदेशवासियों की सुख शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में धूमधाम से सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई। प्लांट में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। जहां उन्होंने बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। पुष्प-फल आदि अर्पित किए और हाथजोड़ कर सभी के लिए प्रार्थना की। पूजा अर्चना होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों से भेंट मुलाकात की। सभी का हालचाल कुशलक्षेम जाना और सभी को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीएसपी प्रबंधन ने सभी को मिठाई और प्रसाद वितरण किए। शहर में जगह-जगह पूजा अर्चना की और लोगों को मिठाई, प्रसाद बांटे गए। कई जगह भंडारा का आयोजन किया गया।
आईटीआई में भी हुई पूजा
आईटीआई खुर्सीपार में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां आईटीआई की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए । सभी ने पूरी भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आईटीआई के सभी सभी स्टाफ व शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*पेंडिंग अपराध शिकायत मर्ग आदि को लेकर दिये कड़े निर्देश*
*जेल तिराहे में यातायात को लेकर किया जागरूकता अभियान*
*20अधिक स्पीड बाईकर्स पर हुई कार्यवाही भी*
*500 से अधिक वाहन एवं परिवार वालों को किया सीट बेल्ट व हेलमेट को लेकर समझाईस*
*फ़ैमिली वालों को दुर्ग पुलिस व पुलिस अधीक्षक का यह रूप आया पसन्द*
दुर्ग। शौर्यपथ। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के साथ चौकी पदमनाभपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां नवीन पदस्थ चौकी प्रभारी एवं चौकी के समस्त विवेचक की उपस्थिति में चौकी के लंबित मर्ग ,अपराध व शिकायत की समीक्षा करने उपरांत लंबित मार्ग अपराध शिकायत का जल्द से जल्द निकाल करने के दिशा निर्देश दिए गए एवं लघु अधिनियम के तहत आबकारी सट्टा जुआ एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु तथा चौकी क्षेत्र के संदिग्ध व अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए एवं चौकी के अंतर्गत निगरानी गुंडा बदमाशों की लगातार चेकिंग व परेड कार्यवाही करने का हिदायत दिया गया।बैठक में चौकी क्षेत्र के आदतन अपराधियों के विरुद्ध निगरानी एवं गुंडा बदमाश की फाइल खोलने का दिशा निर्देश दिया गया तत्पश्चात निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग तथा चौकी के स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल फ़्लैग मार्च किया गया ताकि आपराधिक तत्वों में ख़ौफ़ एवं आमजन में सुरक्षा का बोध आ सके व विज़ूअल पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया जा सके ।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समस्त अधिकारी व जवान जिसमें ट्रैफ़िक के अधिकारी जवान भी शामिल थे जेल तिराहा में पैदल मार्च करते हुए पहुँचकर चौक से गुजरने वाले समस्त प्रकार के वाहनो की चेकिंग रात्रि ग्यारह बजे से रात्रि बारह बजे तक किया गया जिसमें आज *500 से अधिक* आने जाने वाले दोपहिया मुसाफिरों को हेलमेट लगाने का तथा चार पहिया वाहनों चालकों को सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दिया गया l इसके अलावा *20 ऐसे दोपहिया वाहन* सवार लोगों को जिन्होंने हेलमेट न लगाकर कान में ईयरफ़ोन लगाकर गाड़ी चला रहे थे उनके ख़िलाफ़ तत्काल मोटर वेहिकल ऐक्ट के तहत कार्यवाही भी किया गया
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
