
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
▪️ नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात एवं थाना पुलिस की कार्यवाही।
▪️ अंजोरा से कुम्हारी तक सड़क किनारे खड़े वाहनों पर की गई कार्यवाही।
▪️ दुर्घटनाओं में कमी लाने सड़क किनारे बैठे आवारा मवेशियों को हटाकर रेडियम लगाया गया।
▪️ ढाबा संचालकों को सड़क किनारे वाहनों को अवैध रूप से पार्किंग न करवाने के लिए दी गई हिदायत।
दुर्ग / शौर्यपथ / बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में दुर्ग पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे में अंजोरा से कुम्हारी तक सड़क दुर्घटना में कमी करने के उद्देश्य से, अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 जिला दुर्ग में अंजोरा से कुम्हारी तक के किनारे कई स्थानों पर खड़े ट्रक हादसों का सबब बन रहे हैं। इन ट्रकों में भिड़ने से अक्सर किसी न किसी वाहन सवार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे थे, दुर्ग पुलिस के द्वारा इस ओर ध्यान देकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां जगह-जगह बाजार सजे हैं, कहीं हाईवे किनारे ट्रकों की मरम्मत होती है, कहीं होटलों के बाहर ट्रक खड़े रहते है, ऐसे समस्त जगहों पर ट्रक और कंटेनर चालकों के विरुद्ध संयुक्त रुप से यातायात एवं थाना पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया । साथी सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को सड़क से हटाकर दुर्घटनाओं को कम करने हेतु उन्हें रेडियम भी लगाया गया।
सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर रात में बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। जिसे देखते हुए बीते दिनों पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा समस्त ढाबा में जाकर ढाबा संचालकों को भी समझाइश दी गई थी कि वे वाहनों को वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करवाएं, अवैध रूप से सड़क किनारे वाहनों को पार्किंग ना करवाएं, भविष्य में पार्किंग करवाते पाए जाने पर कार्यवाही भी किया जाएगा। जिसके तारतम्य में आज दिनांक को यह कार्यवाही राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में की गई जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नौशाद सिद्दीकी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह सहित थाना प्रभारियों एवं जवानों ने यह कार्यवाही की। जो आगे भी लगातार जारी रहेगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / दीपक नगर स्वामी आत्मानंद मीडियम स्कूल निर्माण कार्य का आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे एवं निगम अधिकारी और ठेकेदारों के साथ लिया जायजा। उन्होंने कहा दीपक नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्कूल का निर्माण शीघ्र पूरा करने दिये निर्देश। उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर कहा कि सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्वक और तय समयअवधि के भीतर पूरा करें।उन्होंने दीपक नगर स्कूल के कार्य का जायजा लेते हुए अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने के लिए मौजूद उपअभियंता करण यादव और ठेकेदार को को निर्देशित किया गया। इसके बाद आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जेआरडी स्कूल निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुँचे,उन्होंने मौजूद उप अभियंता पंकज साहू और ठेकेदार को नवम्बर तक कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।साथ हीआयुक्त श्री सर्वे ने अधिकारियों के साथ निम्न निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुँचे।ठगडाबांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य इस योजना को और बेहतर तरीके से पूर्ण करने हेतु रायपुर के आर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार कि टीम के साथ योजना के आर्किटेक्ट कासलीवाल के साथ पूरी योजना पर विस्तृत चर्चा कर और बेहतर करने की कार्य योजना बनाए जाने हेतु दोनो की टीम से आग्रह किया गया,कार्य के उप अभियंता पंकज साहू को दोनो आर्किक्टिक से सम्पर्क कर जल्द ही प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपअभियंता करण यादव, उपअभियंता पंकज साहू,रायपुर के आर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार,कि टीम एवं आर्किटेक्ट कासलीवाल मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / चंडी मंदिर वार्ड 5 निवासी राम शरण गुप्ता तथा तेजेंद्र शर्मा ने शिकायत कर आप सदस्यों को बताया कि उनके साथ नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है इस शिकायत को लेकर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शिकायतकर्ता के साथ जाकर सदस्यों ने सेक्टर 6 थाने में जाकर लिखित शिकायत की जिस पर ड्यूटी ऑफिसर ने बताया की घटनास्थल मोहन नगर थाने का है तो आप ग्रुप मोहन नगर थाने जाकर शिकायत कीजिए मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत की
घटना का विवरण इस प्रकार है _ हुडको निवासी सुनील धाके जोकि बीएसपी का कर्मचारी है उसके द्वारा तेजेंद्र शर्मा और राम शरण गुप्ता को प्लांट के अंदर राइट्स कंपनी जो कि ठेका कंपनी है उसमें नौकरी दिलाने के नाम पर ₹40,000 प्रति व्यक्ति सौदा तय हुआ और सौदे के तहत पीड़ितों ने दुर्ग स्टेशन रोड पर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में दिनांक 8 जुलाई 2022 को दस दस हजार रुपए का भुगतान किया बाकी ₹30000 नौकरी लगने के बाद प्रथम सैलरी मिलने के समय ₹30000 भुगतान करना होगा यह तय हुआ लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी सुनील धाके ने उन पीड़ितों को नौकरी नहीं दिलाया तारीख पर तारीख देता रहा सुनील जहां हुडको में रहता है पीड़ित उसके घर पर भी कई बार गए उनकी पत्नी ने पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार भी किया तथा सुनील ढाके की पत्नी जो कि हमारी जानकारी के अनुसार होमगार्ड पुलिस होमगार्ड में पद पर पदस्थ हैं उनके द्वारा एक सैलरी मिलने पर आश्वासन के तौर पर पैसा दे देने की बात कही लेकिन फिर भी उन पीड़ितों को पैसा वापस आज दिनांक तक नहीं मिला जिससे परेशान होकर के पीड़ितों ने आम आदमी पार्टी के सदस्यों से संपर्क कर आज मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत की पीड़ितों के पास पूरा काल रिकॉर्ड है थाने के द्वारा जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया
दुर्ग / शौर्यपथ / धार्मिक नगरी दुर्ग में माता जी के विशेष पर्व क्वांर नवरात्र के अवसर पर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति, गंजपारा, दुर्ग द्वारा इस वर्ष 9 कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ कराया जा रहा है, जिसमें अलग अलग राज्यों एवं जिलों के विद्वान यज्ञाचार्यो एवं पंडितों द्वारा महायज्ञ कराया जावेगा, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है,
महायज्ञ यज्ञाचार्य दैवज्ञ पं. दिवाकर शास्त्री जी याज्ञिक, डिडवाना, राजस्थान के सानिध्य में होगा..
विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण किसी प्रकार का आयोजन नही किया गया इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर दुर्ग जिले के सभी धर्मप्रेमियों को इस वर्ष माता जी के प्रभावशाली एवं सर्वसिद्ध शतचण्डी महायज्ञ का सीधा लाभ मिलेगा दिनाँक 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक यज्ञ होगा, जिसमें सभी पुरुष वर्ग धोती पहनकर ही यज्ञ स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे एवं महिलाएं नीली या काली साड़ी पहनकर प्रवेश नही कर सकेगी..
महायज्ञ में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध विद्वान आचार्यों को आमंत्रित किया गया है,
यज्ञ के प्रथम दिवस दिनाँक 26 सितंबर दिन- सोमवार को प्रातः 8 बजे शिवनाथ नदी तट से भव्य कलश यात्रा बाजा-गाजा के साथ निकाली जावेगी इस कलश यात्रा में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में विराजमान की जाने वाली माता जी की मूर्ति की शोभायात्रा भी साथ साथ होगी जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित होंगे, प्रथम दिवस कलश यात्रा के पक्ष पश्चात प्रथम प्रहरी में पूजा अर्चना होगी ततपश्चात हवन पूजन प्रारंभ होगा,
क्वांर नवरात्र के अवसर पर 26 सितंबर से सिद्ध शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया जावेगा। महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यज्ञ के लिए आकर्षित बॉस एवं पैरा की कुटिया बनाई जा रही है, यज्ञ में प्रदेश भर से धर्मप्रेमियों को देखते हुए पूरी व्यवस्था की जा रही है,
यज्ञ के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली जावेगी जिसकी तैयारी शहर के बहुत से सक्रिय पार्षद, समाज सेवी, विभिन्न समाज के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है..
प्रेष कांफ्रेंस में समिति के अशोक राठी ने कहा कि कलश यात्रा हेतु सभी महिलाओं को निःशुल्क कलश वितरण भी दुर्गा मंदिर से किया जा रहा है, महिलाएं लाल पीली साड़ी पहनकर ही कलश उठा सकेंगे, कलश यात्रा शिवनाथ नदी से गंजपारा भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुँचेगी, जहां सभी कलस की पूजा अर्चना की जावेगी.
दिनाँक 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक यज्ञ का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा, दिनाँक 4 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति, आरती होगी.
समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा कि दिनाँक 5 अक्टूबर दिन- बुधवार को प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक कन्या भोज का आयोजन किया जावेगा जिसमें पूरे शहर से छोटी छोटी कन्या माताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, जिसके लिए शहर के बहुत से पार्षद, स्कूल के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य धर्मप्रेमियों द्वारा तैयारी की जा रही है सभी अपने अपने वार्ड, एवं समाज की छोटी छोटी कन्या माताओं को टोली टोली बनाकर श्री दुर्गा धाम पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा दुर्ग लाएंगे, जहाँ सभी कन्यामाताओं के श्रृंगार समित्ति एवं शहर के महिलाओं द्वारा किया जावेगा, ततपश्चात सभी कन्यामाताओ को भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी जो कि गंजपारा भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग पहुचेगी, दुर्गा मंदिर झलके सामने सत्तीचौरा में सभी कन्यामाताओ को एक साथ, एक समय, एवं एक स्थान पर बैठाकर कन्या भोज कराया जावेगा, ततपश्चात सभी कन्या माताओं को भेंट स्वरूप कॉपी, पेन, गिफ्ट डब्बे, चॉकलेट का वितरण किया जावेगा..
इस वर्ष भी सत्तीचौरा में 18 भुजा वाली मां दुर्गा जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की जावेगी, जिसका प्रतिदिन श्रृंगार बदला जावेगा, जो कि पूरे छत्तीसगढ़ के एक मात्र स्थान में होता है..
इस बड़े आयोजनों के साथ साथ दिनाँक 30 सितंबर को माता जी की महाआरती एवं 3 अक्टूबर को 56 भोग का आयोजन रखा गया है..
प्रेष कांफ्रेंस में यज्ञ के यज्ञाचार्य पण्डित श्री दिवाकर शास्त्री जी ने यज्ञ का महत्व एवं परिक्रमा के नियम बताये, किस व्यक्ति को किस परेशानी एवं समस्या को दूर करने के लिए किस वस्तु या समाग्री से यज्ञ की परिक्रमा करनी चाहिए ये भी बताया..
प्रेष कांफ्रेंस में समिति के अशोक राठी, राजेन्द्र साहू, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा बँटी, मनोज भूतड़ा, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कुलेश्वर साहू, बसंत शर्मा, राहुल शर्मा, मोनू शर्मा, रमेश गुप्ता, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, महेश गुप्ता, सुजल शर्मा, सोनल सेन, एवं अन्य उपस्थित थे..
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन व मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में वॉल्व लगाने के कार्य प्रारंभ किया गया,आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे के साथ पहुँचकर का निरीक्षण किया,उन्होंने बोरसी जोन एवं मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में नया वाल्व कार्य स्थल पर उपस्थित सहायक अभियंता आर.के.जैन,उपअभियंता भीमराव एवं जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर तथा टीम को जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया! अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन एवं मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में वाल्व लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्य 24 सितम्बर के मध्य तक किया जाना है। जिससे वार्ड 49,50,51 एवं 52 में 2 दिन सुबह एवं शाम के शट डाउन लिया गया है नगर निगम का पूरा प्रयास है कि इसे लिए गए शटडाउन समय के पूर्व ही कार्य कर कल सुबह सप्लाई दी जा सकेगी।प्रभावित क्षेत्रों वार्डो में आवश्यकता अनुसार टैंकरो के पेयजल प्रदाय किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्रो के वार्ड की जनता से पानी सप्लाई में रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है।
सिंगल यूज प्लास्टिक खपाने वालों पर कार्रवाही,प्लास्टिक फ्री शहर बनाने की दिशा में निगम का ताबड़तोड़ चलेगा सर्चिंग अभियान ,पॉलिथीन पकड़ो अभियान हुआ तेज
दुर्ग/ शौर्यपथ / आज सुबह आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अपने नियमित सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान वार्ड 21 तितुरडीह में आयुक्त ने ग्राहक बनकर सब्जी लेने पहुचे, दुकानदार से पॉलीथिन जब्त कर चेतावनी देकर छोड़ा कहा प्रतिबंधित पॉलीथिन दोबरा उपयोग करने कर जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी ।दुर्ग में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है।प्रतिदिन बाजारों में चलाया गया अभियान, आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश में अलग-अलग जोन में अभियान चलाया जा रहा है।निगम दस्ते ने पर सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्व अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त के साथ जुर्माना वसूला भी वसूला जा रहा है।निगमायुक्त प्रकाश सर्वे दुर्ग शहर का प्रतिदिन सुबह - सुबह जायजा ले रहे हैं वह किसी भी क्षेत्र में कर रहे है।शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश महापौर धीरज बाकलीवाल दिए है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे प्रतिदिन सुबह सफाई का वार्ड क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।आयुक्त निरीक्षण के दौरान पब्लिक फीडबैक भी प्राप्त कर रहे हैं। लोगों से चर्चा कर शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।जनभागीदारी के माध्यम से शहर को हमर स्वच्छ एवं सुंदर बनाने आम नागरिकों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। निगमायुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
durg / shouryapath / रायपुुर की यात्री शाह ने फोरेवर मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता में जी-1 मिसेज श्रेणी मे श्रीमती छत्तीसगढ़ का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता मिस मिसेज व टीन वर्ग के लिए 16 से 20 सितंबर को जयपुर मैरियट होटल में आयोजित की गई थी। इस राज्य स्तरीय इवेन्ट में 60 से अधिक मॉडलों ने भाग लिया था। जिसमें यात्री शाह छत्तीसगढ़ से जी-1 मिसेज श्रेणी में विजेता बने हैं। इससे पहले अगस्त मे हुए शहरी लेवल की प्रतियोगिता में भी यात्री शाह रायपुुर शहर की विजेता का खिताब जीत चुकी है, जहां उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ऑनलाइन ताज पहनाया गया था। अगला राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिसंबर में होगी। जिस मे सभी राज्य की विजेताओ के बीच ग्रेन्ड फिनाले होगा ऑर नेशनल विनर चुना जायेगा।
durg / shouryapath / भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में सुरक्षा सजगता रैली का विशाल आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक प्लेट मिल आर के बिसारे ने किया। इस रैली की आधारभुत संकल्पना संयंत्र के कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार जी के सुरक्षा संदेश से लिया गया है। इस सुरक्षा रैली का मुख्य उद्देष्य लोगों को सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलू व सावधानियों से अवगत कराना था।
रैली का शुभारंभ प्लेट मिल के मुख्य द्वार से किया गया। रैली के पूर्व विशेष रुप से आमंत्रित कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक सुरक्षा एवं अग्निशमन जी पी सिंग ने उपस्थित जन समूह का निरीक्षण किया और उनसे सुरक्षा उपकरण तथा सुरक्षा क्रियाकलापों पर चर्चा की। तत्पश्चात क्यू कार्ड और सुरक्षा के विभिन्न आयामो के बारे में सुरक्षा विभाग प्रमुख श्री सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक प्लेट मिल आर के बिसारे द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्य करते समय आवश्यक सजगता एवं सुरक्षा उपायों की चर्चा की गई। रैली की ब्यवस्था को लेकर समस्त प्रतिभागी अति उत्साहित थे, अपने हाथों में बैनर एवं झंडे लिये हुए रैली समापन स्थल तक पहुँची। वहाँ पर धन्यवाद ज्ञापन के साथ रैली का समापन हुआ।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के आत्मानंद स्कूलों में अब बच्चों का कैरियर संवारने मार्गदर्शन दिया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने कहा कि 11 वी एवं 12 वी के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने रिसाली स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निरीक्षण के दौरान उक्त निर्देश दिए।
शासन की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद स्कूल की गुणवत्ता और अध्यापन व्यवस्था का निरीक्षण करने कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा रिसाली पहुंचे। उन्होंने आत्मानंद स्कूल परिसर और डीएमएफ मद से बने भवन को देखा। इस दौरान गणित, भौतिक, जीव विज्ञान और रसायन प्रयोगशाला का अवलोकन करते हाई व हायर सेकण्ड्री में अध्यनरत विद्यार्थियों से चर्चा की। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और कैरियर संबंधी जानकारी देने कैरियर काउंसलिंग करने निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिले के सभी हाई स्कूल व हायर सेकेण्ड्री स्कूल में काउंसलिंग की व्यवस्था लागू की जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, एसडीएम मुकेश रावते, रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन, बी.ई.ओ. के.व्ही.एस. राव, बी.आर.सी. गोविन्द साव व प्राचार्य पी रमेश उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुस्तकालय में पुस्तकों को एक साइज के आलमारी में रखने निर्देश दिए। वहीं स्कूल कैंपस का सौन्दर्यीकरण कर शेड बनाने के निर्देश भी दिए।
बरसते पानी में किया भ्रमण
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा स्कूल निरीक्षण के बाद कृष्णा टॉकिज रोड व आजाद मार्केट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान दुकानों के सामने गंदगी देख व्यापारियों को दोबारा गंदगी न करने की नसीहत देते रिसाली निगम के अधिकारियों को जुर्माना वसूल करने निर्देश दिए। बारिश होने पर भी कलेक्टर बिना रूके बाजार क्षेत्र समेत धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स और प्रस्तावित चैपाटी स्थल का निरीक्षण किया।
इनसे वसूला जुर्माना
गंदगी फैलाने व दुकान से बाहर सामान को सजा कर रखने पर कृष्णा टॉकिज रोड स्थित भारत ब्रायल से 500, रेडीमेंट गारमेंट स्टोर्स (अट्रेक्टीव) के संचालक रोशन सचदेव से 1000, भिलाई मसाला उद्योग से 500, अमित हार्डवेयर से 500 और महिला सब्जी विक्रेता से 500 जुर्माना वसूल किया गया। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड को जब्त किया जाए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
