September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भिलाई नगर निगम जोन 2  वैशाली  नगर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने वार्ड क्रमांक 21,22,24 और 25 में स्थानीय जनों से भी मुलाकात की। पूर्व में  कुछ स्थानों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी जिसके लिए कलेक्टर ने उस समय संबंधित अधिकारियों को नाली निर्माण  कार्य कराने के निर्देश दिए थे, इस संबंध में कलेक्टर ने वहां के स्थानीय लोगों से जानकारी ली की वर्तमान में जलभराव की क्या स्थिति है जिस पर वार्ड वासियों ने उन्हें बताया कि नाली निर्माण के पश्चात जलभराव की स्थिति में कमी आई है  और वर्तमान में जलभराव नहीं हो रहा है। उपस्थित अभियंताओं ने भी बताया कि नाली का निर्माण लेवलिंग को ध्यान में रखकर किया गया है जिससे जल निकासी बेहतर तरीके से हो रही है। इसके अलावा  कलेक्टर ने विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण किया ,जहां उन्होंने दुकान के सामने के परिसर में  कब्जे को हटाने के लिए दुकानदारों को समझाई थी, कुछ दुकानदारों पर बड़े स्तर पर कब्जा होने की स्थिति में आवेदन भी लगाया गए। कलेक्टर ने इस अवसर पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सहभागिता की बात भी कही। इसके अलावा कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड के क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण भी किया ,जहां उन्होंने स्टेडियम  के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और बेहतर तरीके से निकाल सकें। इस अवसर पर आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / छावनी थानांतर्गत मछली मार्केट में आज सुबह एक 52 वर्षीय फिरोज खान नामक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मृतक के भाई शकील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनो भाई नशे के आदि है और आपस में दोनो हमेशा झगडा करते थे, पत्थर से फिरोज पर वार हुआ है, प्रथम दृष्टया ये मामला हत्या का प्रतीत होता है पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई को पकड़ लिया है और पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि फिरोज की हत्या उसके  भाई शकील ने ही की है। पुलिस तफ्तीश जारी है। मृतक फिरोज  पेशे से मछली मार्केट में ही चौकीदारी का कार्य करता था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर 6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोलपंप में आज इंडियन ऑयल के स्थापना दिवस पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक  डॉ. अभिषेक पल्लव के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग जिले के तीन ऐसे मेघावी छात्राओं का दस-दस  हजार रूपये एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान  कर सम्मान किया गया जो इस वर्ष कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा पूरे छग में 82 ऐसे मेघावी छात्रों का भी सम्मान इंडियन ऑयल द्वारा 10-10 हजार रूपये का चेक प्रदान कर किया गया।
    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि कार्पोरेट सोशल रिस्पाउसबलिटी के तहत छग के 82 बालिकाओं को 10 -10 हजार रूपये का चेक इंडियन ऑयल द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें दुर्ग जिले की तीन बालिकाएं डॅाली दिल्लीवार पिता रोमनाथ दिल्लीवार, जानवी छत्रे पिता रविन्द्र छत्रे एवं ट्विंकल शर्मा पिता दिलीप  शर्मा को पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्पलव एवं इंडियन ऑयल के सेल्समेन किशोर कुमार देवांगन द्वारा सम्मान किया गया। एसपी डॉ. पल्लव ने आगे कहा कि इस प्रकार का सम्मान देने से छात्राओं का मनोबल बढेगा। उन्होंने आगे कहा कि सेक्टर 6 में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है जो पुलिस विभाग द्वारा यहां संचालित किया  जा रहा है। ये यहां के लोगों का सबसे भरोसेमंद पंप है, जिसके कारण यहां सबसे अअधिक हाई प्रोफिट यही से इंडियान ऑयल को हो रहा है। पुलिस  पेट्रोल के वेलफेयर पेट्रोल पंप द्वारा अब तक 9 करोड़ रूपये जमा है जिसका आधा हिस्सा राज्य मुख्यायल को जाता  है और आधा राशि यहां रहता है, इसके प्रॉफिट से ही यहां सीएसआर मद द्वारा पुलिस कर्मचारियों को  दवाईयों सहित अन्य सुविधाएं हम प्रदान  करवाते है।  
    पेट्रोल पंप प्रभारी एएसआई शेख मुश्ताक ने बताया कि सेक्टर 6 स्थित इस पुलिस वेलफेयर पेट्रोल की शुरूआत तत्कालीन एसएसपी अशोक जुनेजा ने पहल कर करवाया था जो आज प्रदेश के डीजीपी है। इसका उद्घाटन तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने 26 दिसंबर 2003 को किया था। आज यह इंडियान आयल का पेट्रोल पंप भिलाई के लोगों का सबसे अधिक भरोसेमंद पेट्रोल पंप है जहां देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक पेट्रोल की बिक्री इसी पेट्रोल पंप से होती है यहां प्रतिदिन 15 हजार लीटर से अधिक पेट्रोल एवं साढे 5 हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। इसकी सफलता में पेट्रोलपंप के प्रभारी शेख मुख्ताक और इनकी टीम की इमानदारी और कड़ी मेहनत की वजह से आज ये सभी का विश्वसनीय पेट्रोलपंप है। इसकी विश्वसनीयत को देखते हुए इसके अलावा मरोदा, भिलाई तीन में भी पेट्रोलपंप की शुरूआत की गई है जो सभी पंप सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और लोगों के भरोसा आज भी कायम रखी है।
    कार्यक्रम में एएसपी शहर संजय ध्रुव, एएसपी ग्रामीण अनंत साहू, डीएसपी ट्राफिक गुरजीत सिंह, क्राईम डीएसपी नसर सिद्दिकी, डीएसपी लाईन निलेश द्विवेद, आरआई श्री सारथी व श्री चंद्रा एवं कोतवाली थानाप्रभारी राजेश साहू सहित पुलिस कर्मी एवं पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के स्टाफ के अलावा इंडियन ऑयल के सेल्समेन किशोर देवांगन व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

    व्यपारियो व दुकानदारों द्वारा  प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचे जाने की जानकारी निदान 1100 में अवश्य दे:आयुक्त

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर शख्ती से कार्यवाही के लिए निगम अधिकारी व कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। टीम द्वारा प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुर्माना एवं जरूरत पढ़ने पर एफआईआर करने की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है,इसके लिए नोडल अधिकारी गिरीश दीवान व सहायक नोडल अधिकारी जावेद अली को बनाया गया है।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने टीम के अधिकारी व कर्मचारियों निर्देश दिए कि कार्यवाही के साथ साथ मुनादी भी कराए।नगर निगम द्वारा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं व दुकानों में उपयोग उपयोग करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों  में कार्रवाही की गई जिसमे साहू जलेबी,कलकत्ता स्वीट्स, विजय कुमार महाराजा चौक ,ऋषभ जैन , मतिम शेख किराना स्टोर्स , गुलवन मिंटू सिकोला भाठा , दिनेश किराना स्टोर्स  ,रामकिशोर सोनकर,सुरेश चौरसिया ,करण सोनकर सिकोला भाठा , एवं यादव होटल सिकोला भाठा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग करते पाए जाने के कारण अर्थदण्ड किया गया।शहर में एक जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगाने के पश्चात निगम द्वारा अभी तक प्लास्टिक उत्पादों एवं डिस्पोजेबल आइटम पर  कार्रवाई निरंतर की जा रही है। अब निगम की ज़ोन स्तर की टीमें प्रभावी रूप से कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।इसी संबंध आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है एवं प्लास्टिक मानव जीवन के लिए घातक है इसलिए हमारा उद्देश्य की दुर्ग शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाएं। शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इसके विपरीत भी अगर सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन संग्रहण या विक्रय किया जाता है तो निगम द्वारा सख्ती कार्रवाई की जा रही है।
       उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को जानकारी प्रतिदिन कराएं,इसके साथ ही आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कार्यवाही के दौरान व्यापारियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बदले अन्य प्रकार के कैरी बैग के उपयोग एवं उपलब्धता की जानकारी देवे,सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले सिंगल नुकसान को समझाए ।उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ ही जीवन के लिये खातक है, सिंगल यूज प्लास्टिक का किसी भी प्रकार से कोई निपटान नहीं होता है, इसलिए केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के विभिन्न पदार्थ को प्रतिबंधित किया गया है,जिसमें ऐसे पेपर ग्लास, प्लेट व कप जो कि प्लास्टिक कोटेड है वह भी सिंगल यूज प्लास्टिक की श्रेणी में आते हैं, इसके साथ ही प्लास्टिक पैकेजिंग के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने ने बताया कि शहर के नागरिकों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के साथ ही प्लास्टिक के अन्य विकल्प के संबंध में भी लगातार जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने नागरिक व व्यापारियों-दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की है।उन्होंने नागरिको से कहा कि अगर कोई भी व्यपारियो व दुकानदारों द्वारा  प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बेचे जाने की शिकायत निदान  1100 अथवा  व्हाट्सअप के माध्यम से करें ।

    राजीव गांधी आश्रय पट्टा के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को वितरित हुआ पट्टा
    महापौर ने जताया आभार, कहा तालाबों के जीर्णोद्धार और होगा सौंदर्यीकरण

        भिलाई / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मदर टेरेसा जोन 03 वार्ड नंबर 33 में स्थित डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का  उद्घाटन किया। इस मंगल भवन में 25 कमरे व एक हॉल है। जिसमें 12 कमरे ग्राउंड फ्लोर पर और 13 कमरे प्रथम तल पर हैं। यहां सभी समाज के लोग शादी एवं अन्य कार्यक्रम के लिए इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई में सभी समाज के लोग निवास करते हैं इसलिए यहां सर्व समाज मांगलिक भवन की आवश्यकता थी जिसे आज मूर्त रूप दे दिया गया है। इससे निसंदेह क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के लोकार्पित होने से शहर वासियों को एक सर्व सुविधायुक्त मांगलिक भवन मिल पायेगा, सभी वर्ग के लोग इसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोग कर पायेगें। उन्होंने आज भिलाई नगर निगम के अंतर्गत किए गए सभी लोकार्पणों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी आश्रय पट्टा के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया, इसके साथ साथ ही उन्होंने महापौर नीरज पाल की मांग पर भिलाई के पांचों जोन में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ देने की घोषणा की तथा भिलाई के तालाबों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। महापौर ने इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया। डॉ. बी.आर.अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का विवरण: नगर पालिक निगम, भिलाई के जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्रांतर्गत राज्य प्रवर्तित योजना की राशि तीन करोड़ की लागत से वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण किया गया है। 10300 वर्ग मीटर के भूखण्ड में 9000 वर्ग फूट में भूतल में 12 तथा 8000 वर्ग फूट प्रथम तल में 13 सर्व सुविधा युक्त कक्ष बनाये गये है। 6000 वर्ग फुट में डोम शेड, 1000 वर्ग फुट में भवन तथा रसोई धर, पेंट्री कक्ष,स्टोर रूम, गार्डनिंग तथा बेहतरीन पार्किंग प्लेस युक्त भवन तैयार किया गया है। इस अवसर पर श्री मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन आवास एवं पर्यावरण एवं विधि एवं विधायी कार्य विभाग व श्री देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर  ने सरकार के जनहितैषी योजनाओं पर अपने-अपने मत रखें। साथ ही महापौर श्री नीरज पाल ने भी इसे भिलाई के नागरिकों के लिए काफी उपयोगी बताया। इस मौके पर मंच में सुश्री नीता लोधी अध्यक्ष अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम , श्री विजय साहू छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा सदस्य), श्री गिरवर बंटी साहू सभापति नगर पालिक निगम भिलाई, श्री भूपेंद्र यादव जोन अध्यक्ष, जोन 4 शिवाजी नगर पालिक निगम भिलाई, निगम भिलाई,  कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम पालिक निगम भिलाई, एसडीएम मुकेश रावटे और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    आदर्श सास्कृतिक् मण्डल द्धारा पोला उत्सव का आयोजन हुआ,गृहमंत्री हुए शामिल
     दुर्ग / शौर्यपथ / छतीसगढ़ की तीज तिहार का आनन्द मन से ले।हम सबमे सीखने की प्रवित्ति  होनी चाहिये।यही सस्कृति हम् लोगों की पहचान है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आप और हम सभी को जीवित रखना जरूरी है, ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी सदा याद रखे और उस राह में चलते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को एक नई गति व दिशा मिले।
    आज भी उद्योग ब्यापार हमारे हाथ मे नही है। हर क्षैत्र में हम सबका दखल होना चाहिए।कला सस्कृति की रक्षा हेतु कार्य होना चाहिए।कपड़ा मान मर्यादा का प्रतिक है।यह बातें छग के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आदर्श सास्कृतिक क्रीड़ा मण्डल द्धारा रिसाली सेक्टर मैदान में आयोजित विशाल पोला उत्सव  को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने की।विशेष अतिथि सभापति केशव बंछोर ,एम.के साहू ,संतोस साहू, ईस्वरी साहू थे।बेल दौड़ के लिये प्रथम 2001रुपये द्वितीय 1500 रुपये व तृतीय1100 व सांत्वना 1000 रुपये दिया गया। पोला उत्सव में बोरा दौड ,रस्सी कूद दौड़, नारियल फेक,स्लो साइकिल, महिलाओं के लिये घड़ा दौड़ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल के अध्यक्ष शिवराज शर्मा,यू एस पवार,राजकुमार देशमुख, डी पी स्वर्णकार, विक्की सोनी, श्रीमती जामुन साहू,चुम्मन देशमुख, संध्या साहू, रामसेवक वर्मा, गेदलाल वर्मा, सरजू वर्मा,केशो देवागन, चन्द्र शेखर देवांगन, मिडया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, होरीलाल बंजारे अक्तु राम साहू, चुनेस्वर साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उजियार सिह पवार ने किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पिछले दिनों आई बाढ़ से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुऐ थे। प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उनकी समस्याओं को सुना और साथ में चल रहे प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल निराकारण के लिए निर्देशित किया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पिसेगांव, महमरा,थनौद ,झोला और तिरगा  गांव कुछ दिनों पूर्व आई बाढ़ से ज्यादा ही प्रभावित हुए थे। उस समय गृह मंत्री प्रदेश से बाहर होने के कारण इन गांवो में पहुँच नही पाए लेकिन वे लगातार किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल मदद के लिए इन क्षेत्रों की निगरानी में लगे थे और अपने समर्थकों और गांव सरपंचों एवम अन्य जनप्रतिनिधियों को लगातार क्षेत्र में भेजकर व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देशित कर रहे थे। अब वे खुद लोगो के बीच पहुंचें और समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया। मौके पर ही ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के लिए मंत्री  अपने साथ स्वास्थ्य विभाग,लोक निर्माण विभाग ,राजस्व विभाग , बिजली विभाग,कृषि विभाग ,जल संसाधन विभाग सहित जनपद पंचायत दुर्ग के अधिकारियों को भी साथ लेकर पहुंचे थे, जिससे ग्रामीणों की समस्या वे सीधे समझ कर जल्द से जल्द निराकरण कर सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों से विस्तार से चर्चा करते हुऐ उन्हें बाढ़ के दौरान जो समस्याएं आई उसकी जानकारी लेकर  विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया , साथ ही धान की फसल ज़्यादा खऱाब होने पर तहसीलदार ,पटवारी को भी जल्द से जल्द किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर सूची जारी करने का निर्देश दिया। बाढ़ से ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर क्षेत्र विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बेलचंदन को ग्राम में कैम्प कर स्वास्थ्य चेक करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ प्रभावित गांव के गौठान में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा गोबर खरीदी व बनाये गये वर्मी कम्पोस्ट खाद के नुकसान के साथ ही गौठान के स्ट्रक्चर शेड ,वर्मी टाँका आदि का भी आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिया गया है ।
    इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदकुमार सेन ,मंडी बोर्ड सदस्य  तारकेश्वर चन्द्राकर,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ट रिवेंद्र यादव, जनपद सदस्य  ज्ञानेश्वर मिश्रा,सहेली  देशमुख,गोपेंद्र किशोर बेलचंदन ,सरपँच पिसेगांव  गुलाबा बाई,सरपँच महमरा खेमेश्वरी निषाद ,सरपँच ग्राम थनोद जागेश्वरी गौतम, सरपँच झोला धृतपाल देशलहरा, सरपँच तिरगा घसिया राम देशमुख , प्यारी बाई निषाद , गोपेन्द्र बेलचंदन, नंदकुमार साहू , बाबूलाल देशमुख ,मोहन हरमुख ,जीवन सिन्हा ,सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
     

    दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर असामाजिक तत्व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में 28 अगस्त को भिलाई नगर नगर अनुविभाग अंतर्गत थानों क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा बाइक पेट्रोलिंग किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनंत कुमार के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के के साथ 100 से अधिक बाइक पर 200 से अधिक जवानों के द्वारा  निम्नलिखित जगहों पर बाइक पेट्रोलिंग किया गया। बाइक पेट्रोलिंग कंट्रोल रूम भिलाई से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर, जयंती स्टेडियम, सेक्टर 5 , सेक्टर 3,  बोरिया गेट, बीएसएनल चौक, सेक्टर 1 पार्क,  सेक्टर 1 मार्केट एवं सेक्टर 2 छठ तालाब, सेक्टर 6 साईं मंदिर होते हुए जुबली पार्क एवं सेक्टर 7 सेक्टर 8 सुनीति उद्यान होते हुए हुडको शंकराचार्य रोड पार्क पेट्रोलिंग करते हुए वापस सिविक सेंटर भिलाई पहुंचा।
            उपरोक्त बाइक पेट्रोलिंग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा स्वयं सभी जगहों का निरीक्षण करते हुए असामाजिक तत्व, अड्डे बाजो, बाइक पर स्टंट करने वालों, मोडिफाइड साइलेंसर, एवं समस्त चौक चौराहों, पार्कों में नशा करने वालों, मनचलों, गुंडागर्दी,  चाकूबाजी आदि करने वालों पर समझाइश एवं कार्यवाही किया गया।  सिविक सेंटर पर बाइक पेट्रोलिंग पहुंचने पर वहां तीज सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पास आकर बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से हो रही कार्यवाही से महिलाओं में सुरक्षा एवं अपराधियों में डर की बातों को सहर्ष बताया और पुलिस अधीक्षक को इस अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
                 उपरोक्त अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, उप पुलिस अधीक्षक लाइन, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, थाना प्रभारी भिलाई नगर भिलाई भट्टी नेवई महिला थाना जामुल, रक्षित निरीक्षक दुर्ग सूबेदार दुर्ग, रक्षा टीम प्रभारी, एसीसीयु  टीम, यातायात विभाग, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बल, सहित 200 से अधिक जवानों के द्वारा पेट्रोलिंग कर शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाई।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पांच बिल्डिंग स्थित तितुरडीह के नवनिर्मित कृष्ण कुंज में पौधों के संरक्षण के लिए प्रतिदिन पौधों में सिंचाई की जा रही है।स्थल का रकबा 1 एकड़ है जिसमें रोपित किए जाने वाले पौधों की संख्या 200 है। इसमें आम 20, गंगा इमली 10, जामुन 20, शहतूत 11, चार 6, कदम 10, पीपल 8, नीम 20,अमरूद 15, सीताफल 7, आंवला 15, कचनार 9, करंज 2, बादाम 30, डूमर 7 लक्ष्मण फल 5, रुद्राक्ष 5 इत्यादि शामिल हैं।डीएफओ श्री शशिकुमार ने कृष्ण कुंज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पौधों के संरक्षण के लिए विभाग के द्वारा पौधों की सिचाई नियमित रूप से कराई जा रही है और समय समय पर आवश्यकता अनुरूप पौधों को खाद दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शहर के बीचों बीच स्थित इस कृष्ण कुंज को यहा के स्थनीय जनों के द्वारा भी विशेष संरक्षण प्राप्त है। यहां के आसपास के लोग पर्यावरण प्रेमी है।जिसके चलते उनके द्वारा भी  पौधों की देखभाल की जा रही है। जो कि युवाओं को पर्यावरण के साथ जोड़ने के कृष्ण कुंज के उद्देश्य को सार्थक करता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision