
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली व जिला खनिज विभाग ने 8 भवन निर्माण सप्लायर के खिलाफ कार्यवाही की। वे बिना अनुमति सड़क व सरकारी जमीन पर निर्माण सामाग्री एकत्र कर रखे हुए थे। खनिज विभाग ने निर्माण सामाग्री जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। निगम क्षेत्र के व्यस्त मार्ग में शामिल कृष्णा टॉकिज रोड में आधा दर्जन ऐसे भवन निर्माण सामाग्री सप्लायर है जो रेत, ईट व गिट्टी का अवैध तरीके से भंडारण कर रखे है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन की पहल पर जिला खनिज विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी। वे कृष्णा टॉकिज रोड में संचालित अलग-अलग टेऊडर्स तक पहुंचे। निगम अधिकारियों से सहयोग लेकर भवन निर्माण सामाग्री को जब्त किया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने भवन निर्माण सामाग्री को टेऊडर्स संचालक के सुपूर्द कर दिया।
होगा प्रकरण दर्ज
खनिज अधिकारियों ने कहा कि किसी भी खनिज का भंडारण करने अनुमति की आवश्यकता है। शासकीय जमीन पर भंडारण करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए टेऊडर्स संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। सुनवाई के दौरान निर्धारित जुर्माना को टेऊडर्स संचालक से वसूल किया जाएगा।
पहले भी हो चुकी है कार्यवाही
शहर को व्यवस्थित करने निगम भवन निर्माण सप्लायर को नोटिस दे चुकी है। चेतावनी का असर नहीं होने पर जुर्माना कार्यवाही भी की गई। इसके बाद भी ईट, रेत व गिट्टी का भंडारण करने पर जिला खनिज विभाग व निगम प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही की।
इनके खिलाफ बना प्रकरण
कृष्णा टॉकिज रोड स्थित वैभव टेऊडर्स, राजा स्टील, चन्द्राकर टेऊडर्स, दुर्गा टेऊडर्स, हिन्द नगर के आर.के. टेऊडर्स, आजाद मार्केट के बजरंग टेऊडर्स व लोरी टेऊडर्स के खिलाफ कार्यवाही की गई।
दुर्ग / शौर्यपथ / केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी व्ही गोपाल राव आत्मज विजय सदाशिव राव उम्र 45 वर्ष निवासी जामुल थाना जामुल छत्तीसगढ़, केंद्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। केंद्रीय जेल दुर्ग में शौचालय से वापस आने के दौरान अचेत होकर गिरने पर जेल हॉस्पिटल में चिकित्सक के द्वारा 24 मार्च 2022 को उसका परीक्षण किया गया, परीक्षण उपरांत बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 07 अक्टूबर 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय महिला आयोग, छत्तीसगढ़ विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश एवं श्री संजय कुमार जायसवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष मार्गदर्शन में मंगल भवन भिलाई -3 में महिलाओं क अधिकारों एवं उनके संबंध में विधिक अधिकार के प्रति जागरूक किये जाने के उद्वेश्य से एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्ीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्ीय महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण/तालुका स्तर में महिलाओं के सशक्तिकरण के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान कराये जाने के परिकल्पना को पूर्ण करने के उद्देश्य से तालुक विधिक सेवा समिति भिलाई-3 के ग्रामीण स्तर की महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। आयोजित एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में अधिवक्ता रेखा वर्मा एवं कुसुम शाह उपस्थित रही।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पंकज दीक्षित न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति, भिलाई-3 के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में न्यायाधीश श्री पंकज दीक्षित ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि ’‘ महिलाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है महिलाएं गृहस्थ को संभालती है तथा बच्चों का पालन पोषण कर उनका भविष्य उज्जवल बनाती है । विवाहित महिला आमतौर पर अपने अधिकारों से अनजान रहती है और घरेलू हिंसा का शिकार होते जाती है। इस जागरूकता शिविर का आयोजन का उद्वेश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन ने अपने महिलाओ के लिए शासन से प्राप्त होने वाली विभिन्न योजनाओं के संबंध में,सायबर अपराध, महिला प्रताडना पर जानकारी दी तथा महिलाओं के समानता का अधिकार, संपत्ति का अधिकारी, कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन, महिला संशक्तिकरण, भरण पोषण, की जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं को उपलब्ध विधिक सहायता योजना की जानकारी दी गई। महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान पूछे प्रश्नों का उत्तर रिसोर्स पर्सन अधिवक्ताओं के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाएं शामिल हुई। मंच का संचालन अधिवक्ता सुषमा जेठानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास से अधिकारी, अधिवक्तागण भी उपस्थित थे।
- पावर हाऊस अंडरब्रिज से मुर्गा चौक सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर 9, ठगड़ा बांधा, महराजा चौक होकर पुलगांव चौक से अंजोरा बाईपास की ओर से गुजरेंगे पदयात्री
दुर्ग / शौर्यपथ / इस बार नवरात्रि पदयात्रा में हिस्सा लेने वाले यात्री इस वर्ष पावर हाउस चौक से सुपेला की ओर ना जाकर पावर हाउस अण्डर ब्रिज से मुर्गा चौक से सेन्ट्रल एवेन्यू होकर सेक्टर 09 चौक, एम.डी. चौक, ठगडा बांधा ब्रिज, जेल तिराहा, महराजा चौक, पोटिया चौक होकर पुलगांव चौक से अंजोरा बाईपास की ओर से पदयात्री गुजरेगें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नवरात्रि पदयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पदयात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके, इसके लिए पावर हाऊस अंडर ब्रिज से मुर्गा चौक से सेन्ट्रल एवेन्यू होकर सेक्टर 09 मार्ग उचित होगा। पदयात्रियों को यात्रा का अच्छा अनुभव हो इसके लिए उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना अहम है।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने कहा कि अधिकारी देर शाम इस रूट का निरीक्षण करें एवं लाइटिंग सहित सभी आवश्यकताओं के संबंध में फीडबैक ले लें और इनका इंतजाम सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और रूट में जहां-जहां भी लाइट की जरूरत है, उसकी पुख्ता व्यवस्था करा लें। सड़क में बीच-बीच में अस्थायी ब्रेकर बना दिये जाएं ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रह सके। जहां जहां टेंट लगाए गए हैं वहां पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम की व्यवस्था भी हो, कुछ सूचनात्मक फ्लैक्स भी टेंट के भीतर लगाए जाएं ताकि यात्रियों को वांछित सूचनाएं मिल सके। अपर कलेक्टर ने पदयात्रा मार्ग में झाड़ियों की छंटाई करा लेने के निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए। यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है इसके लिए सभी जरूरी उपाय कर लिये जाएं। बैठक में सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। यात्रा के संबंध में सौंपे गए सारे निर्देशों का समय पर पालन सुनिश्चित करा लें। यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देने में पुरानी पदयात्रा के अनुभव काफी उपयोगी होते हैं। जो कमियां रह जाती हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य करें। साथ ही स्वच्छता भी अहम है इस दिशा में विशेष ध्यान रखें।
दुर्ग / शौर्यपथ / निरंतरता सफलता का सबसे बड़ा हथियार है। रूकना नहीं है। लगातार मेहनत करते रहना है। सेल्फ एनालिसिस करना भी जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट करना सीखों। अपनी प्राइरिटी सेट करों। आपके लाइफ में आपके लिए क्या जरूरी है। उक्त मोटिवेशनल स्पीच भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने दी। खुर्सीपार के कॉलेज भवन में ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन करने के साथ ही यहां एक छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिन्हे मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव, कामर्स गुरू व मोटिवेशनल स्पीकर संतोष रॉय, प्रकाश सर, सचिन सर, दुर्ग जिला अधिकारी अभय जायसवाल, पत्रकारिता जगत के जानेमाने हस्ती भिलाई हरिभूमि के ब्यूरो प्रमुख अलोक तिवारी और भिलाई टाइम्स के संपादक यशवंत साहू भी शामिल रहे। सभी ने बारी-बारी से मोटिवेशनल स्पीच दिया। अपने कॅरियम में वे कैसे आगे बढ़े, किस तरह से अपना लक्ष्य तय किया। किस तरह के संघर्षों का सामना करने के बाद आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इन सभी विषयों पर प्रकाश डाला और साथ ही छात्र-छात्राओं को बताया कि वे कैसे अपने कॅरियर में आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने मन उठ रहे कई सवाल भी पूछे, जिसका जवाब उन्हें वक्ताओं ने दिया। सवाल जवाब से छात्राओं नेे अपनी परेशानियों का हल जाना। इस कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को एक छात्र ने पूछा कि आप विधायक है, कई सारे काम रहते हैं तो आप टाइम मैनेजमेंट कैसे करते है? टाइम मेनेजमेंट के बारे में बताते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि 6 घंटा सोना पर्याप्त है। इसलिए सुबह जल्दी उठना सीखे। कल क्या क्या करना है, आज तय होना चाहिए। अपनी प्राइरिटी सेट करना जरूरी है। जो भी काम करें जैसे कि आप पढऩे बैठ हैं तो भले एक घंटे पढ़ो लेकिन उस समय पूरा फोकस पढ़ाई में रखो। पूरी इंमानदारी से 1 घंटा दो। ऐसा नहीं कि दो घंटे पढऩे बैठे है और थोड़ा सा पढ़े फिर मोबाइल देखे फिर थोड़ा सा पढ़े। कार्यक्रम के अंत में खुर्सीपार स्कूल के शिक्षकों का यहां टॉप करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। आयोजक समिति ने सभी वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट की।
कभी निराश नहीं होना
एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि कभी निराश नहीं होना। लंबी कूद मारना है तो दो कदम पीछे हटते हैं। लक्ष्य बनाकर मेहनत करना अच्छी बात है। लगातार मेहनत करते रहे। मेहनत करने वाले कभी पीछे नहीं रहते। उन्होंने अपने बारे में बताया कि वे आईआईटी और एमबीबीएस दोनों के लिए सलेक्ट हुए थे। पिता ने डॉक्टर बनाना इसलिए एमबीबीएस करने लगे। लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगता था। कई बार नंबर बहुत कम मिले। लेकिन वे निराश नहीं हुए। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के 12 साल बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और वे एसपी बने। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करना जरूरी है, पढ़ाई कभी व्यर्थ नहींं होता, जीवन में हमेशा काम आता है।
अवसर की कमियां नहीं होगी
शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि वे भी इसी खुर्सीपार के स्कूल से पढ़े हैं। पहले अवसर की कमियां थी, लेकिन अब नहीं है। खुर्सीपार के बच्चों में टैलेंट बहुत है। शिक्षा विभाग का पूरा सहयोग रहेगा। परीक्षा की तैयारी के विषय पर उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा मेहनत उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। भौतिक शास्त्र सरल विषय है, इससे डरे नहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज बच्चों के पास गूगल, यूट्यूट बादि माध्यम है, कई विषयों को समझने के लिए। उनके समय में यह सब नहीं था। ऑन लाइन पढ़ाई ठीक है अगर हम इसे पॉजिटिव तौर पर ले तो, लेकिन किताब का कोई विकल्प नहीं है।
आगे बढ़ते चले
मोटिवेशन स्पीकर संतोष रॉय ने बच्चों से कहा कि एक बार ठान लो तो आप सभी भी वह सब कर सकते हैं जो चाहते हैं। भगवान ने हमें आगे की तरह बढऩे के लिए बनाया है। इस लिए जब भी हम कदम बढ़ाते है, आगे बढ़ाते है। इसलिए लाइफ में भी हमें आगे की तरह बढ़ते रहना चाहिए। पढ़ाई के दौरान मेाबाइल से दूर रखने की भी सलाह दी।
इस दौरान मुख्य रूप से आयोजनकर्ता संगम यादव, असफाक अंसारी, मार्टिन, राहुल शर्मा, अय्यूब खान,अमितेश सिंह को सभी अतिथियों ने आयोजन के लिए बधाई दी।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज कलेक्टर जनदर्शन में एक अनुठा आवेदन लेकर आवेदक कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचा था। उसने आवदेन किया था कि स्कूलों में खासकर विद्यार्थियों की कक्षा लेने के दौरान शिक्षकों के मोबाइल को भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उसका तर्क था कि ऐसे में शिक्षक विद्यार्थियों की ओर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और इससे शिक्षा के स्तर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आवेदक ने कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा से विशेष अनुरोध किया कि शाला के खुलने से लेकर बंद होने तक आवेदन अनुरूप इसका परिपालन कराया जाए। इस पर कलेक्टर ने भी वस्तुस्थिति अनुरूप आवेदन पर संज्ञान लेने की बात कही।
नाली निर्माण -ग्राम पंचायत धौराभाठा में हैण्डपंप के पास नाली नहीं होने के कारण अति गंदगी बना रहता है। जिसके कारण ग्रामवासियों को कई तरह कि बीमारियां होने की संभावना रहती है। इस संबंध में कलेक्टर ने सज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीइओ को निर्देशित करते हुए त्वरित निराकरण के आदेश दिए।
विकलांगता सूची में नाम पंजीयन हेतु -जनदर्शन में आज एक 78 वर्षीय दिव्यांग महिला अपनी पेंशन संबंधी समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष् पहुंची थी। उनका सर्वे सूची में नाम नहीं है है इस कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर ने सज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित करते हुए त्वरित निराकरण के आदेश दिए।
इसी प्रकार सहारा इंडिया कंपनियों में ठगी का शिकार हुए लोग जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। आवेदक ने अपने वक्तव्य में बताया कि अपनी कमाई की पूंजी लाखों रूपए सहारा इंडिया कंपनी में कई वर्षों से जमा करतो चले आ रहे हैं। अधिकांश लोगों की निवेश की गई राशि मेचुरिटी भी 5-6 साल पूर्ण हो चुकी है, परंतु सहारा इडिया कंपनी बंद हो जाने के कारण सभी लोगों की जमा पूंजी नहीं मिल पाई है। गरीब लोगों का लाखों रूपए सहारा कंपनी में जमा करने के बाद कंपनी बंद हो जाने से सभी लोगों की आर्थिक एवं मानसिक कठिनाईयों से गुजर रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने सज्ञान लेते हुए ए.डी.एम. को निर्देशित करते हुए त्वरित निराकरण के आदेश दिए।
कलेक्टर ने जनदर्शन के अंतिम पढ़ाव के वक्त सभी अधिकारियों सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन चौपाल में आए समस्याओं के आवेदनों का और लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से निराकरण किया जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का और जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता मे नगर तथा ग्राम निवेश की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्याशाला मे छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमतिकरण संशोधन कर अधिनियम 2022 अधिनियमित किया। आवासीय एवं गैर आवासीय व भू-उपयोग परिवर्तन कर निर्धारित कर लगाकर नियमितिकरण किया जायेगा। निवेश क्षेत्र सीमा के अंतर्गत ऐसे ग्राम या विषेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण जो नगरीय निकाय सीमा के बाहर आते है उनका आवेदन नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के क्षेत्रीय कार्याेलयों मे किाया जायेगा। इसका भौतिक सत्यापन व परीक्षण की जिम्मेदारी नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारी की होगी। भौतिक सत्यापन के पश्चात नियमितिकरण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अनाधिकृत आवासीय भावनों मे शास्ति अधिरोपण के लिए भूखण्ड 120 वर्गमीटर क्षेत्र फल से अधिक क्षेत्रफल के भूखण्ड पर शास्ति निर्धारित होगी। निर्धारित प्रयोजन से भिन्न भूमि उपयोग परिवर्तन करने पर उस क्षेत्र के लिए वर्तमान मे प्रचलित कलेक्टर गाईड लाईन दर का 5 प्रतिशत अतिरिक्त शस्ति देय होगा। यदि अनाधिकृत विकास निर्धारित पार्किंग के लिए आरक्षित भूखण्ड व स्थल पर किया गया हो तो नियमितिकरण की अनुमति तभी दी जायेगी आवेदक के द्वारा पार्किंग की कमी के निर्धारित शास्ति राशि का भुगतान किया जायेगा। गैर लाभ अर्जन करने वाली समाजिक संस्थाए जो लाभ अर्जन के उद्देश्य से स्थापित न करके अनाधिकृत विकास के प्रत्येक प्रकरण मे शास्ति, प्राक्कलित राशि के पचास प्रतिशत के दर से देय होगा।
- जिले में पदस्थ 185 पटवारियों की होगी विषयवार मासिक समीक्षा
-सभी विभागों में होगा साप्ताहिक निरीक्षण
-जैविक उत्पादों पर विशेष ध्यान
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्य शासन की योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए गिरदावरी सबसे महत्वपूर्ण है,शतप्रतिशत गिरदावरी करने के निर्देश दिए एवं इसके सही डांटा को ऑनलाइन एंट्री करने के लिए भी कहा। उन्होंने बैठक में जिले में पदस्थ 185 पटवारियों की विषयवार मासिक समीक्षा के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीदी के लिए नए किसानों का पंजीयन, सत्यापन, बारदानों की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन चौपाल में आए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जन चौपाल में आए समस्याओं के आवेदनों और लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया जाए। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर पंचायत में शिविर लगाने की बात भी कही।
टीएल समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने समय-समय पर सभी विभागों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा इस बात की जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में किसी प्रकार की कमी होने पर वस्तु स्थिति अनुरूप कार्यवाही करने की बात भी कही।
छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना जाता है, राज्य सरकार यहां जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एनजीजीबी जैसी महत्वपूर्ण योजना भी चला रही है, इसलिए कलेक्टर ने जैविक उत्पादनों के संबंध में भी उपस्थित अधिकारियों से विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर ने गौठानों में और बड़े स्तर वर्मी कंपोस्ट खाद निर्मित करने के निर्देश दिए हैं ताकि जिले में बड़ी मात्रा में जैविक उत्पादन हो सके।
जिला रोजगार अधिकारी को सृजन योजना के अंतर्गत प्लेसमेंट भर्ती, जिला चिकित्सा अधिकारी से कोविड से संबंधित तथा सी-मार्ट के बारे में कलेक्टर ने समीक्षा की।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगरीय निकायों को स्वच्छ सुंदर बनाने की पहल को लेकर प्रशासन ने दो बड़े निर्णय आज लिये। नगरीय निकायों में मोर शहर, मोर जिम्मेदारी अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रबुद्ध नागरिकगण अपने मोहल्ले के चौक-चौराहों को सुंदर बनाये रखने सहयोग करेंगे। इसके अलावा शहरी गौठानों में गोसेवा के लिए गौकोष बनाया जाएगा, इसमें नागरिकगण अपना आर्थिक सहयोग कर सकेंगे जिसे गायों के रख-रखाव के लिए खर्च किया जाएगा। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने यह निर्देश समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, श्री अरविंद एक्का, डीएफओ श्री शशि कुमार, भिलाई निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, दुर्ग निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
चौक-चौराहों की लेंगे जिम्मेदारी- कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ सुंदर बनाये रखना प्रशासन के साथ ही नागरिक के रूप में हम सबकी जिम्मेदारी भी है। जनभागीदारी से शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने की दिशा में काफी सहयोग मिल सकता है। इसके लिए सार्वजनिक जीवन में प्रबुद्ध लोग जो अपने परिवेश को सुंदर बनाने की दिशा में सहयोग करना चाहते हैं उनसे सहयोग लिया जा सकता है। चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण में तथा मेंटेंनेंस में होने वाले खर्च की राशि के लिए नागरिकगण सहयोग दे सकते हैं। इसके लिए निगम के अधिकारी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय प्रबुद्ध दानशील लोगों से संपर्क करें और इन्हें प्रेरित करें। कालोनियों में रेसीडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारी मिलकर यह कार्य कर सकते हैं। वे ऐसे स्थलों का चिन्हांकन भी कर सकते हैं जहां ब्यूटीफिकेशन संभव है और इसके लिए वे प्रस्ताव दे सकते हैं और खर्च का वहन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही श्रमदान अभियान चलाकर प्रशासन और नागरिक समुदाय भी स्वच्छता के लिए बड़ी पहल कर सकता है।
गौकोश बनेगा, गौठानों में मवेशियों के लिए उचित इंतजाम करने में मिलेगी मदद- कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए जरूरी है कि मवेशियों को शहरी गौठानों में रखने की व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में मवेशी विचरण करते हैं। इन्हें गौठानों में रखने और उचित प्रबंधन का कार्य प्रशासन कर रहा है। नागरिक भागीदारी से इस कार्य को और भी बल मिलेगा। जो भी नागरिक चाहें स्वेच्छा से अपनी सहयोग राशि गौकोष में दे सकता है। इसके लिए एकाउंट नंबर की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी। इसके साथ ही गौकोश में आवक एवं व्यय की राशि का पूरा रिकार्ड पारदर्शी रूप से रखा जाएगा जिसे नागरिकगण देख सकेंगे। प्राप्त आय को गौठान में ही मवेशियों के उचित इंतजाम के लिए खर्च किया जाएगा।
प्रशासन तुंहर द्वार, बढ़ेगी ग्रामीण सचिवालय की सक्रियता- कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के तेजी से निराकरण के लिए प्रशासन तुंहर द्वार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर ही जनदर्शन का आयोजन होगा। इसमें जिस पंचायत में जनदर्शन आयोजित होना रहेगा, उसमें महीने भर पहले ग्रामीणों से मांगों और समस्याओं के आवेदन लिये जाएंगे। जिन आवेदनों का निराकरण पंचायत स्तर पर संभव हो सकेगा, उन्हें वहीं हल किया जाएगा। संभव नहीं होने पर ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर के अधिकारियों के पास आवेदन की प्रकृति के अनुसार फारवर्ड किया जाएगा। महीने भर की अवधि के पश्चात कलेक्टर या वरिष्ठ अधिकारी ग्राम पंचायत पहुंचकर आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
