
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग के प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी गया नगर निवासी श्री प्रेमचंद जैन(75 वर्ष) के निधन के पश्चात परिवार की सहमति एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से उनके नेत्रदान कर जैन परिवार ने समाज को सकारात्मक सन्देश दिया,
श्री प्रेमचंद जैन की माता कमला देवी,पत्नी विमला देवी तीन पुत्रियों शीतल, रोशनी,सोनाली ने अपने परिवार के मुखिया के नेत्रदान हेतु सहमति दी,
पारिवारिक सदस्य रितेश जैन ने जानकारी दी श्री प्रेमचंद जैन को उनकी पुत्रियों रोशनी व सोनाली ने अपने पिता को मुखाग्नि दे जैन समाज में एक मिसाल दी रितेश ने बताया श्री प्रेमचंद जैन के पिता स्वर्गीय लाल चंद जी जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे अतः इस परिवार के नेत्रदान के निर्णय से पुरे समाज को प्रेरणा मिलेगी
दुर्ग जिला चिकित्सालय के सीएम्एचओ डॉ जे पी मेश्राम व डॉ संगीता भाटिया के निर्देश पर नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक,अरुण सिंह,शत्रुहन सिन्हा,विवेक सोनी एवं तकनिकी सहयोगी राम अवतार पटेल,छाबल सींग नेताम,कुमार जानू,विष्णु साहू श्री जैन के निवास पहुंचे व कॉर्निया कलेक्ट किए
नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,हरमन दुलई,राजेश पारख,चेतन जैन,विकास जायसवाल,रितेश जैन पुरे समय जैन के निवास पर मौजूद रहे व नेत्रदान प्रक्रीया सफल करने में सहयोग किया
नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा नेत्रदान हेतु जैन समाज सदा अग्रणी रहा है हमारी संस्था लगातार सभी समाज व सभी वर्ग के लोगों से नेत्रदान हेतु जागरूक करने समय समय पर प्रयास करती है जिसके परिणाम लगातार से लगातार नेत्रदान हो रहे हैं
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश परख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा,अभिजीत परख , नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, ,दीपक बंसल ने जैन परिवार को नेत्रदान हेतु साधुवाद दिया व श्री प्रेमचंद जैन को श्रद्धांजलि दी
दुर्ग। शौर्यपथ।राष्ट्रीय हिंदू संगठन दुर्ग के द्वारा विगत 8 सप्ताह से हनुमान चालीसा एवं महा आरती की जा रही है प्रदेश अध्यक्ष रामलोचन(राकेश)तिवारी के नेतृत्व में पूरे दुर्ग शहर में 19 जुलाई से सभी चौक चौराहा में स्थित हनुमान जी के मंदिर में महा आरती का आयोजन किया जा रहा है जहां काफी भारी संख्या में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता एवं लोग इस महा आरती में शामिल हो रहे हैं बता दें कि आज भी आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर रामलोचन(राकेश)तिवारी ने बताया कि सनातनी धर्मी हिंदू भाइयों को एक सूत्र में पिरोने के लिए हनुमान जी की महा आरती का आयोजन किया गया है भारत एक हिंदूवादी राष्ट्र है और हमें हमेशा एक रहना है आज आरती में संगठन के श्रीज्ञानू अग्रवाल जी के तरफ से प्रसाद भी चढ़ाया गया आरती में आदरणीय महेश यादव जी
श्रीअमर सुराना जी श्री b s ठाकुर जी विकास ठाकुर जी,विकास पुरोहित, विजय दुबे, आनंद तिवारी,शरद शुक्ला जी,उमाशंकर लोमार,गोपाल यादव,पवन कशेर,,कमलेश, रोशन ,कृषणा सोनी,बिट्टू साहू, ऋषि यादव,अनिल साहू,रोहित,शुभम खरोले ,रोशन गुप्ता,महेश मालापुरे, पंकज,सिंह,सविन,आयुष ,जीतू ,रानू ,राज, डिस्को,दीपक,चिंटू,भरत यादव,मंगेश,अशोक,अर्जुन,प्रेम,उमेश,प्रमोद,
जय,विकास,गणेश वैष्णव,ओंकार गुप्ता ,मंगेश,भरत,अजय,दिनेश साहू ,गोविन्द कसेर ,चमनराज कुंभकार, लक्की बिजेवार,जितेंद्र चक्रधारी,यशवंत साहू,यशवंत चक्रधारी,रोहित कुंभकार,किशन साहू,धनेश दोरा,सुरेश दोरा ,लुकेश साहू,राकेश धीवर, रमेश कुंभकार,धन्नू कुंभकार, केदार,पिंटू,राज खरोले प्रचंड,किशन,राहुल,इजू दुर्गेश,दीपक,निखिल यादव, विकास,कृष्ण,प्रकाश देवांगन,ऋषभ,अभिसेक,राजा,विष्वकर्मा,राजू,उमाशंकर,पिंटू, राहुल जगने,dr भारती, महेश पात्रे,इजूयश,मधुर,चिंटू,अर्जुन,प्रेम,जिब्बाअरुण,आकाश,आदर्श,शंकर यादव ,विजू, लक्की,यश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने जय जय श्रीराम के जय घोष के नारे लगाते रहे
दुर्ग। शौर्यपथ। पुलिस अधीक्षक दुर्ग dr अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवम्अ तिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती मीता पवार के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 14/09/22 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा जिला दुर्ग के छात्र छात्राओं, को उप पुलिस अधीक्षक ,महिला विरुद्ध अपराध ,शाखा श्रीमती शिल्पा साहू के द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत child helpline number 1098 के संबंध में एवं गुड टच बैड टच, अपनी सुरक्षा सेल्फ ,मुसीबत के समय अपना बचाव कैसे करें, मोबाइल से दूरी रखें, शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर मेहनत करने संबंधी जानकारी दी गई। सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा रक्षा टीम के द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त लघु फिल्मों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित छात्राओं, शिक्षक , शिक्षिकाओं दिखाया गया तथा उसके संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी बच्चों और शिक्षकों दी , एवम शिक्षकों से अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवाया गया |कार्यक्रम में छात्रा तथा शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे l
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम शिवनाथ नदी में दो दिनों तक हजारों प्रतिमाएं प्रतिवर्ष की भांति विसर्जन किया गया,शिवनाथ नदी तट सहित अन्य चिन्हित तालाबो में साफ सफाई करवाने को कहा गया। आयुक्त प्रकाश सर्वे सुबह सफाई व्यवस्था देखने वार्डों का भ्रमण किया। साथ ही बरसते पानी में शहर के आंतरिक एवं शिवनाथ नदी सहित अन्य क्षेत्र के नाली नालों की सफाई का निरीक्षण कर पानी भरान क्षेत्रों में साफ-सफाई कर पानी निस्तारी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश का पानी वार्डों में न भरे।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने वार्ड 26 संतरा बाडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर बारिश में सफाई कार्य दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाला नाली सफाई के तहत बरसते पानी में दुर्गा चौक शंकर नाला का भी निरीक्षण कर बारिश में पानी न भरे इसका ध्यान रखते सफाई करने के आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पूर्व में नाला सफाई कार्य किया गया है, नालो में पानी भराव की स्थिति कही नही है। लगातार बारिश को ध्यान में रखते नाला एवं नालियों की सफाई गैंग लगाकर किया जा रहा है, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि गड्ढों में पानी भरान वाले जगह से कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराया जाए।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वास्थ्य अमला अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन उपस्थित रहकर निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किया है कि बारिश को देखते हुए बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए गैंग लगवाकर सफाई अभियान सम्पादित करें तथा जल शुद्धिकरण के अंतर्गत निगम सीमांतर्गत तालाबों में चूना व ब्लीचिंग पॉवडर डालकर जलशुद्धिकरण कराया
जाए।साथ ही आयुक्त ने बाजार क्षेत्र में फल-सब्जी विक्रेताओं एवं होटलों का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने एवं ताजा खाद्य पदार्थ बिक्री करने हेतु संबंधित व्यवसायियों को समझाईस दे
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के 8 कर्मचारियों को स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही नवनियुक्त अनुकंपा नियुक्ति के कर्मचारियों को भी पदस्थ किया गया है। इसका आदेश अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के अनुमोदन से किया है। नवीन पदस्थापना के तहत वीरेंद्र साहू सहायक राजस्व निरीक्षक स्थापना शाखा को राजस्व विभाग, रोहित बंजारे पंप सहायक राजस्व विभाग को अपर आयुक्त कक्ष क्रमांक 18, के विजय कुमार प्रोसेस सर्वर राजस्व विभाग को स्थापना शाखा, रामेश्वर निषाद प्रोसेस सर्वर कम भृत्य उपायुक्त कक्ष से राजस्व विभाग, श्रीमती मुनिया बाई भृत्य को उपायुक्त कक्ष से राजस्व विभाग, बी डेविड सफाई कामगार को उपायुक्त कक्ष से राजस्व विभाग, विकास सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक स्थापना शाखा को राजस्व विभाग तथा सृष्टि मसीह भृत्य को स्थापना शाखा से भवन अनुज्ञा शाखा में पदस्थ किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ऐसी परिकल्पना की थी स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों का इलाज उनके घर पर ही हो इसी उद्देश्य के साथ लागू की गई, आज सुबह आयुक्त प्रकाश सर्वे अपने नियमित निरीक्षण के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर वार्ड क्र. 28 पचरी पारा, दुर्गा मंच के पास शिविर में पहुँचे।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम अधिकारियों यूनिट के डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत निगम क्षेत्र में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिटों में जांच व इलाज की बेहतर सुविधाएं निर्वाध रूप से बनी रहे, जांच व इलाज कराने आए लोगों की समुचित जांच व उनका उचित इलाज हो, यथा संभव उन्हें सभी दवाईयाँ शिविर में ही उपलब्ध कराई जाए, यूनिट में दवाईयों की उपलब्धता निरन्तर बनी रहे, उन्होने कहा कि वार्डो में लगने वाले कैम्प निर्धारित समय में लगे कैम्प की पूर्व सूचना लोगों को दी जाए, इस हेतु आवश्यक कदम उठाएं।शहरी क्षेत्र मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 1 लाख 60 हज़ार से ज्यादा लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियो में पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक कुल 2163 शिविरों का आयोजन कर 1 लाख 60 हज़ार से अधिक हितग्राहियों का इलाज किया गया साथ ही साथ 28841 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 138325 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गई है। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली यूनिट के डॉक्टर विभाष ओझा जी, नर्स पूनम साहू, लैब टेक्नीशियन रेशमा निर्मलकर, फार्मासिस्ट दीपक कुमार , क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक मनीष यादव उपस्थित रहे/
दुर्ग/ शौर्यपथ / प्रतिबंधित पालिथीन बेचने के मामले में अब नगर निगम प्रशासन सख्ती बरत रहा है। दरअसल एक जुलाई से पूरे भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित किया गया है। नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर टीम एक्शन मोड़ पर नगर आये इस क्रम में निगम प्रशासन ने आज श्री शिवम अटायर्स प्रा.ली. में पहुँचकर छापामार की कार्रवाही करते हुए श्री शिवम में प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग करते पाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए श्री शिवम प्रा.ली को 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाकर मौके पर ही वसूल किया। साथ ही सुबह से ही नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र समेत अन्य दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाही कर प्लास्टिक जब्त किया है। स्वास्थ्य अधिकारी व बाजार अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में सहायक बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,ईश्वर वर्मा,शशिकान्त यादव,भुवानदास साहू व साकेत घनकार के साथ प्रतिबंधित पालिथिन की कार्रवाही की गई।छापा मार कार्रवाही के दौरान दुकानदारों को समझाइश दी गई है कि वह दोबारा प्रतिबंधित की गई 100 माइक्रोन से कम मोटाई की पालिथीन का व्यवसाय ना करें।एक जुलाई से छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित है ध्यान रहें।सरकार द्वारा एक जुलाई से छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।इसे लेकर शासन द्वारा विभागीय को दिशा-निर्देश भी जारी की गई है।फिलहाल शुरुआत में दुकानों पर कार्रवाई करते हुए सरकार कड़ा संदेश देना चाहती है कि अब प्लास्टिक और नहीं चलेगा।इन वस्तुओं पर रहेगी पाबंदी, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट में काम आने वाले थर्माकोल आदि शामिल हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, कांटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसी कटलेरी आइटम, मिठाई के डिब्बों पर लगाई जाने वाली प्लास्टिक, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र,100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पीवीसी बैनर आदि शामिल हैं।पर्यावरण को होता है नुकसान, मगर इस बार निगम टीम एक्शन के मूड में है। माना जाता है कि इस प्लास्टिक को नष्ट नहीं किया जा सकता है। यह मिट्टी और पानी दोनों के लिए हानिकारक होता है,जो सालों तक खराब ना होने की वजह से मिट्टी और पानी पर अपना बुरा असर छोड़ रहा है।प्लास्टिक कैरी बैग जो कि कब से प्रतिबंधित किया जा चुका है, यहीं नहीं प्लास्टिक डिस्पोजल, थर्माकोल डिस्पोजल आइटम सभी प्रतिबंधित किए जा चुके है। नगर निगम की टीम बाजार क्षेत्र सहित अन्य जगहों में चालानी कार्रवाई कर रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के पास राजस्व विभाग की पटवारी सुश्री इन्द्रा मनोचा के विरुद्ध भ्रष्टाचार का प्रकरण सामने आया। प.ह.नं.50 तहसील व जिला दुर्ग में पदस्थ इस पटवारी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो और वीडियो क्लिप शिकायतकर्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रथम दृष्टया में यह आरोप सत्य प्रतीत हो रहा है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, वस्तुस्थिति का संज्ञान लिया और तुरंत दोषी पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने अन्य शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य को कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्वक करने की सलाह भी दी है। उन्होंने अपने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय कर्मचारी व प्रशासनिक अमला आमजन की सेवा के लिए है, इसलिए प्रत्येक शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह आम नागरिकों को यह सेवा बिना किसी बाधा के मुहैया कराये और नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
