September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत आबकारी टीम द्वारा  अजय सिह पारधी आत्मज अर्जुन सिंह खुर्सीडीह के पास से 225 देसी मदिरा मसाला कुल 3.96 बल्क लीटर एवं सीजी 07 सी.ई. 8660 हीरो स्प्लेंडर प्लस जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया।  नंदकुमार उर्फ संतोष आ. माखन लाल, निवासी-राजीव नगर, थाना-सिटी कोतवाली जिला दुर्ग 49 नग देसी मदिरा मसाला कुल 8.82 बल्क लीटर एवं वाहन क्रमांक सीजी 07 एल.टी. 0910 हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण कायम किया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द, अनुकरणीय सहायता प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति या संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाता है। सम्मान के रूप में 1.00 लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। सत्र 2022 हेतु प्रविष्टियों के लिए 26 सितंबर अंतिम तिथि तय की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा शहर में और भी विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया गया है।आज सुबह आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सुराना कॉलेज के सामने जीरो वेस्ट सेंटर में साफ सफाई एवं डोर टू डोर कलेक्शन की जानकारी लेते हुए व्यवस्थित करने का कहा।आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नगर चौपाटी का जायजा लिया उन्होंने चौपाटी में साफ सफाई करवाने के लिए अधिकारी को निर्देशित किया।आयुक्त ने कहा कि गैंग लगाकर सफाई कराई जाए।आम जनता को जागरूक किया करे।साथ ही दुकानदार द्वारा गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना भी किया जाये। सड़क किनारे वार्डो के भीतर सरकारी सड़क को अपनी जागीर समझने वाले सावधान हो जाए,भवन निर्माण सामग्री या मलबा सड़क पर डाला तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा बल्कि सामग्री को जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा।भवन निर्माण सामग्री डालकर सड़क को घेरने वाले स्थानों को चिन्हित करने का काम भी कर्मचारियों को सौंप दिया गया। किसी का घर टूट रहा हो या फिर निर्माण हो रहा हो। वह मलबे और भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर डाल देता है। आमतौर पर यह नजारा शहर की हर गली और सड़क पर मिल जाती है। सड़क को अपनी प्रापर्टी समझने वालों के लिए निगम अब सख्ती से कार्रवाही करेंगी।निगम ने साफ हिदायत दी कि सड़क पर मलबा या भवन निर्माण सामग्री मिले तो शुल्क वसूला जाएगा।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद, सफाई दरोगा सुरेश भारती,राजू सिंह,मनोहर शिंदे के अलावा आदि मौजूद रहे।एसएलआरएम सेंटर में एकत्रित कर कचरों का पृथकीकरण के बाद सूखे कचरे से प्राप्त पॉलीथीन को बेलिंग मशीन से बंडल बनाकर निष्पादन हेतु भेजा जा रहा है।इसी तरह गीले कचरो का पृथकीकरण के बाद एसएलआरएम सेंटर में सोनहा खाद नामक खाद बनाया जा रहा है। इसे खाद के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्य में तेजी आने के बाद अब निगम क्षेत्र में पॉलीथीन के कचरों का ढेर भी अब नजर नहीं आता। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कचरे के पृथकीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि निगम प्रशासन द्वारा संचालित एसएलआरएम सेंटर में संपूर्ण निगम क्षेत्र से भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे को वहां एकत्रित करने के बाद सभी तरह के गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग पृथक किया जाता है। गीले कचरों को पृथक करने के बाद जैविक खाद बनाया जाता है, इसी प्रकार लोहा,टीना, प्लास्टिक, कांच, लकड़ी, व कपड़े के सूखे कचरे का पृथक किए जाने के बाद रिसायकल की प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है

      दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ टीम मुख्य मार्गो में बेदखली अभियान चलाया गया। जीई रोड के किनारे की जमीन पर अवैध रूप से ठेला, बॉस बल्ली लगा कर किए गए कब्जे को हटाया गया अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा ने टीम के साथ राजेन्द्र पार्क चौक से लेकर रायपुर नाका तक जी.ई. रोड के दोनो तरफ सर्विस रोड के किनारे अवैध रूप से ठेले, खोमचों को बेदखली की कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले अवैध ठेले खोमचे को हटवाया  गया। लंबे समय से सड़क किनारे अवैध कब्जे की नियत से बॉस बल्ली से किये गये घेरे को हटाने को कहा गया लेकिन कब्जाधारियों को समझाइस का असर नही हुआ तो कार्रवाही की गई। वहीं मोटर मैकेनिक का कार्य करने वालों के द्वारा कई स्थान पर सड़क किनारे पुराने कंडम और मरम्मत कार्य के लिए वाहनों को रखकर कबाड़ पडे को तत्काल हटाने के लिए अधिकारी ने 24 घंटे का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर मुख्य मार्गो में ठेले गुमटी या अन्य प्रकार के अवैध अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें। दोबारा अतिक्रमण किया जाने पर जुर्माना के साथ सामान जब्त की कार्रवाही की जाएगी। कार्रवाही के मौके पर भुवनदास साहू,ईश्वर वर्मा,शशि कांत यादव व अतिक्रमण विभाग की टीम मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

        सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में सोमवार को नि:शुल्क कृत्रिम जयपुर पैर शिविर का आयोजन किया। इस विशाल शिविर में बड़ी संख्या में पैरों से दिव्यांग हो चुके लोगों ने आकर कृत्रिम पैर बनवाने के लिए अपना पंजीयन कराया और कृत्रिम जयपुर पैर बनवाने के लिए अपने पैरों का नाप दिया। पुरुषों के साथ महिला दिव्यांगों ने भी इस शिविर का लाभ उठाया।
      प्रात: 11:00 बजे शुरू हुए इस कृत्रिम जयपुर पैर शिविर में दिन भर पैरों से दिव्यांग हो चुके लोगों का आगमन होता रहा।जिसमें दुर्ग संभाग के सभी जिलों से हितग्राही पहुंचे थे जिसमें दुर्ग और भिलाई के अलावा राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा के भी हितग्राहियों ने भी आकर शिविर में पहुंच कर अपना पंजीयन करवाया। भाजपा की इस पहल का हितग्राहियों में बहुत उत्साह देखा गया विशेष रूप से बुजुर्ग हितग्राहियों ने इस पुनीत कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी और कार्यक्रम के आयोजकों को अपना आशीर्वाद दिया।
       इस जयपुर कृत्रिम पैर शिविर व कार्यशाला में 40 से अधिक दिव्यांगजनों ने अपना पंजीयन कराया। शिविर के टेक्नीशियन एवं स्पेशलिस्ट लोगों द्वारा कृत्रिम जयपुर पैर बनवाने हेतु विधिवत रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस के लिए लेप द्वारा दिव्यांग जनों के प्रभावित पैर का नाप लिया गया। आयोजकों ने बताया कि जल्द ही इन सभी हितग्राहियों के लिए जयपुर कृत्रिम पैर बनकर तैयार हो जाने के पश्चात सभी हितग्राहियों को रायपुर अपने संसाधन पर ले जाकर इन्हें 2 से 3 दिनों की ट्रेनिंग देने के पश्चात सभी  हितग्राहियों को वितरण किया जाएगा। शिविर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी दिव्यांगजनों को कृत्रिम जयपुर पैर बनवाने के लिए सहयोग और सहायता की। सुदूर इलाकों से आए दिव्यांग जनों के लिए निशुल्क चाय नाश्ता व भोजन की व्यवस्था भी शिविर में रखी गई थी।
      उक्त शिविर में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, लाभचंद बाफना, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिह प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जयपुर पैर लगाने वाले हितग्राही तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज सुबह अपने नियमित निरीक्षण के दौरान वार्ड 18 एसएलआरएम सेंटर धमधा नाका के बाजू साई डेली निड्स में ग्राहक बनाकर पानी पाउच लेने पहुँचे,दुकानदार द्वारा पानी पाउच देते ही आयुक्त श्री सर्वे ने दुकानदार पर कार्रवाही करते हुए तीन बोरी पानी पाउच जब्त किया  और मौके पर  स्वास्थ्य अधिकारी एवं बाजार अधिकारी जावेद अली को जुर्माना की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।बता दे कि लगातर निगम प्रशासन द्वारा दुकानदारो को कई बार प्रतिबंधित पानी पाऊच व प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने से मना किया गया था। इसके बाद पानी पाऊच व पॉलीथिन की बिक्री की जा रही थी। उन्होंने ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य एवं राजस्व अमला द्वारा होटलों, प्रतिष्ठानों, फल व सब्जी दुकानों आदि के लाईसेंस निरीक्षण, पालीथीन का उपयोग एवं सड़े गले खाद्य पदार्थो को नष्ट करने प्रतिदिन निरीक्षण कर विनिष्टीकरण एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
         इसी कडी में नियमित निरीक्षण के दौरान सफाई कार्यो देखने वार्ड 18 का निरीक्षण पहुँचे थे।जानकारी मिलने पर धमधा नाका एसएलआरएम सेंटर स्थित श्री साई डेली निड्स द्वारा प्रतिबंधित पानी पाऊस का संग्रहण व विक्रय करते पाऐ जाने पर उन्हें प्रतिबंधित पानी पाऊच के संग्रहण व विक्रय दोबारा न करने की समझाई दी गई।प्लास्टिक मुक्त शहर की परिकल्पना को साकार करने नगर निगम द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण कर प्लास्टिक जब्ती एवं जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। कई बार समझाइश के बाद भी प्रतिबंधित पानी पाऊच बेचने वाले के खिलाफ निगम प्रशासन जुर्माना के साथ ने एफआईआर दर्ज कराएगा!आयुक्त ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया कि प्लास्टिक के कारण पर्यावरण पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है, जिसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी हो रहा है। साथ ही जानवर के पालीथिन खाने पर उनके शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखकर शासन ने एसयूपी विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।उन्होनें सभी व्यापारियों से अपील कर कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखें व एसयूपी का उपयोग न करें। साथ ही उन्होंने शहर के लोगों से कहा कि जब भी घर से निकले कपड़े के थैले रखे, ठेले खोमचों, गुमटियों पर खाने का समान पत्ते से निर्मित दोना या पत्तल में देने का आग्रह करें

    दुर्ग / शौर्यपथ / जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज पुलगाव में राजीव युवा मितान क्लब का कार्यशाला का आयोजन आज तीन पालियों में अनुविभागीय अधिकारी (रा) दुर्ग श्री मुकेश रावटे की अध्यक्षता एवं श्री लवकेश ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, श्री विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल युवा कल्याण दुर्ग, श्री तिवारी जनपद पंचायत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
         कार्यशाला कार्यक्रम में राजीव युवा मितान कल्ब के मुख्य कार्य के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें खेल गतिविधियों, सामाजिक गतिविधियो, पर्यावरण का संरक्षण, शिक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शासन की योजनओं का प्रचार-प्रसार नेतृत्व निर्माण कार्यक्रम योजना प्रबंधन तथा प्रशासन कौशल संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन रक्तदान, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सदस्यता पंजी, कैशबुक, बैठक पंजी, उपयोगिता प्रमाण  पत्र संबंधी से अवगत कराया गया ।
        प्रथम पाली में ग्राम पंचायत हनोदा, बिरेझर, घुघसीडीह, भरदा, पिपरछेड़ी, बोरीगारका, कुथरेल, रिसामा अजोरा (ख), आलबरस, कोडिया, कोटनी, चंदखुरी, अंडा। 2 द्वितीय पाली में निकुम, पिसेगाव, चिंगरी, कातरो, कोकडी,  खपरी (सि)., मतवारी, तिरगा, भोथली, खोपली, कोनारी, करगाडीह, खमहरिया, चिरपोटी। तृतीय पाली में  खुरसुल, डूमरडीह, उमरपोटी  चंगोरी, दमोदा, कोलिहापुरी, अछोटी  नगपुरा, धनोरा, भानपुरी, खांडा, विनायकपुर,  पुरई,  बोरई उक्त कार्यशाला /प्रशिक्षण में शामिल हुए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा ग्रैंड सिटी के समीप साकेत नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जोन क्रमांक 01 क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से कृष्णा ग्रैंड सिटी के समीप साकेत नगर स्थित भूखंड में अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे मार्ग संरचना को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मौके पर 2 ट्रक मुरम, कुछ ईट तथा आरसीसी पाइप भी जप्त किया गया। निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। साकेत नगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग व निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने जेसीबी, हाइवा के साथ निगम की तोडफ़ोड़ व विशेष दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची, टीम ने साकेत नगर मार्ग के किनारे अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए मुरूम से बिछाए गए के मार्ग संरचना को हटाया। इस दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति भूखंड का दस्तावेज लेकर उपस्थित नहीं हुआ। निगम ने लगभग 3 एकड़ भूखंड पर हो रहे प्लाटिंग पर कार्यवाही की है इसके साथ ही रजिस्ट्री रोकने के लिए रजिस्टार को पत्र भी प्रेषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्त एवं विशेष दस्ता की टीम को दिए हैं। आयुक्त के निर्देश के पालन में विशेष दस्ता की टीम एवं जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर और तोडफ़ोड़ की टीम में शामिल कर्मचारी कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, चैतू यादव, गोकर्ण कुर्रे, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव एवं राजेंद्र सिंह इत्यादि ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

    भिलाई / शौर्यपथ /  भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा समारोह के अवसर पर17 सितम्बर शनिवार को महात्मा गाँधी कलामंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मूलत: भिलाई की वर्तमान में मुंबई में स्थापित ख्यातिप्राप्त पाŸव गायिका सुश्री शैली बिडवाईकर ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक कार्मिक व प्रशासन एम एम गद्रे उपस्थित थे। शैली बिडवाईकर ने मुंबई के 08 संगतकार कलाकारों सहित अपने विभिन्न साज व वाद्ययंत्र से संगीत के विविध रंगों को प्रस्तुत किया जिसमें नये पुराने फिल्मी गीत व अन्य चर्चित गीत सम्मिलित थे। फिल्मी व गैरफिल्मी गीतों को मुंबई बैंड के साथ शानदार धुनों में प्रस्तुत किया गया।
    उल्लेखनीय है कि शैली बिडवाईकर ने सोनी टी वी चैनल के बेहद लोकप्रिय संगीत स्पर्धा छोटे उस्ताद में विजेता के रूप में अपनी देशव्यापी पहचान बनाई है। शैली ने अपने चर्चित गीतों की प्रस्तुती से समां बांधे रखा। कार्यक्रम में संगतकार के रूप में रशीद खान, सुमीत, साहिल मनोहर, प्रभात रघुवंशी, विनीत अरोरा, जयेश कत्थक, प्रीतीश प्रभुने ने सहयोग दिया। सह गायक के रूप में स्वप्निल तिवारी ने शानदार गीत प्रस्तुत किया।
    इस कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वय उप महाप्रबंधक क्री. सा. एवं ना. सु. सहीराम जाखड़, प्रभंजय चतुर्वेदी, दुष्यंत हरमुख व संचालन  सुप्रियो सेन ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं एस वी नंदनवार, मुख्य महाप्रबंधक सी एंड आई टी पी के झा, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक श्रीमती निशा सोनी सहित संगीत प्रेमी श्रोता भारी संख्या में उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision