
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
गालिब मेमोरियल स्कूल और सीजीवीवीएम कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस
दुर्ग / शौर्यपथ / गालिब मेमोरियल हायर सेकण्डरी स्कूल एवं छत्तीसगढ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में गालिब मेमोरियल एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के चेयरमेन मो. ताहिर खान के मुख्य आतिथ्य में महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गालिब मेमोरियल स्कूल की तथा सीजीवीवीएम महाविद्यालय के बीएड,डीएलएड व पीजीडीसीए की छात्राओं ने स्वागत गीत, गुरू की महिमा गीत एवं गुरू के महत्व को प्रतिपादित करने वाला भाषण और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मो. ताहिर खान, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जसबीर कौर एवं एचओडी श्रीमती पूनम पटेल ने स्कूल के सभी शिक्षकों एवं सीजीवीवीएम के सभी प्राध्यापकों तथा सभी कर्मचारियों को गुलदस्ता के साथ ही श्रीफल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गालिब मेमोरियल एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मो. ताहिर खान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के चरित्र निर्माण में जितनी भूमिका शिक्षक निभाते है उतना शायद कोई और नहीं निभाता है। शिक्षक एक शिल्पकार की तरह होता है जो अपने विद्यार्थियों को सही ज्ञान प्रदान करके उनको योग्य नागरिक बनाता है। इसलिए किसी भी देश को महान और गौरवशाली बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उनका यही लक्ष्य रहता है की वे अपने विचारों से अपने विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें ऊँचाइयों की ओर ले जायें। इसमें कोई संदेह नहीं है की समाज में शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है जो आने वाली पीढ़ी को योग्य शिक्षा देकर उनको देश के विकास और उन्नति के लिए तैयार करता है, शिक्षक एक शिल्पकार की तरह है जो अपने विद्यार्थियों को सही ज्ञान प्रदान करके उनको योग्य नागरिक बनाता है इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि हम अपने इस विद्यालय और महाविद्यालय में ऐसा वातावरण दें ताकि शिक्षक यहां के छात्रों को अच्छी से अच्छी शिक्षा एवं ज्ञान दें ताकि यहां से पढकर निकलने वाले छात्र भिलाई का नाम देश और दूनिया में रौशन कर सकें। इस विद्यालय बहुत से ऐसे छात्र है जो आज यहां से शिक्षा अर्जन करने के बाद भिलाई सहित प्रदेश और देश तथा विदेशों में उच्च पदों पर आसीन हैऔर अपने नाम के साथ ही अपने मातापिता, और इस स्कूल का नाम रौशन कर रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जसबीर कौर,एचओडी श्रीमती पूनम पटेल ने भी संबोधित किया।
इन प्राध्यापकों और शिक्षकों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जसबीर कौर,एचओडी श्रीमती पूनम पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती विद्या चोपड़े, श्रीमती नसीम बानो, सुश्री आशारानी, भूभारती साहू, द्रोपती सिंह,गीतापाल, सीएम सौजन्या, संजय सिंह, सूरज चतुर्वेदी, संजय शर्मा, रीना तिवारी, श्रीमती शाजिया फिरदोस, विक्रम पाठक, तथा गालिब मेमोरियल स्कूल की प्राचार्य सुश्री गुणा लक्ष्मी, उप प्राचार्य गुलाब सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रेणु सिंह, सोबी नाज, पूनम सिंह, सुभ्रा साव, रंजना दिवाकर, दीपा दुबे, सविता मेडम, लता बिसेन, संगीता खोब्रागड़े, शमशीर सिवानी, मेहरून निशा, श्रीमती स्नेहा खेड़कर,अंजलि साहू का सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त शमशीर सिवानी ने किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / वी वाय टी महाविद्यालय दुर्ग के एन एस एस छात्रा और एन सी सी इकाई द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोडऩे का कार्य और वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य किया गया । जिसके माध्यम से मतदाता अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है और वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक भी करवा सकते है । कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ मीना मान, एन सी सी अधिकारी मेजर डॉ सपना शर्मा सारस्वत केयर टेकर प्रशांत दुबे, स्वीप कैंपस एंबेसडर मानसी यदु , एन एस एस छात्रा प्रतिभा कुमारी ,आंचल दास मानिकपुरी, एन सी सी एस यू ओ के. ममता, नेहा जोगी, शीतल वर्मा, गामिनी पटेल और बड़ी संख्या में एन एस एस और एन सी सी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में दिनाँक 6 सितंबर को प्रसिद्ध भजन गायक शहनाज अख्तर (जबलपुर) अपनी प्रस्तुति देने दुर्गाधाम पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा, दुर्ग में आ रही है. श्री नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, चाँदनी चौक, गंजपारा, दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गणेश पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है, जिसमें श्री गणेश जी की 12 फिट की विशाल मूर्ति स्थापित की गयी है, जो कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मूर्तिकार राधेश्याम चक्रधारी, थनोद, बनाई गई है, मूर्ति में नागपुर के कलाकारों द्वारा नग की नक्काशी की गयी है, साथ ही साथ विशाल पंडाल, आकर्षित लाइट लगाई गई है, कलकत्ता के मशहूर कलाकारों द्वारा फूलों की विशेष साज-सज्जा की गई है,
समिति द्वारा दिनाँक 6 सितंबर दिन- मंगलवार को प्रसिद्ध भजन कलाकार शहनाज अख्तर जबलपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी, कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से दुर्गाधाम, पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा, दुर्ग में आयोजित है, आयोजन में समिति द्वारा दुर्ग में बहुत वर्षों बाद सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम को देखते हुए लगभग 20 हजार धर्मप्रेमियों के बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है..
कार्यक्रम में मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, अध्यक्षता- श्री ताम्रध्वज साहू जी, (केबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन,) एवं विशेष अतिथि श्री अरुण वोरा जी (विधायक एवं अध्यक्ष- वेयरहाउस कारपोरेशन), श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, (पूर्व विधायक) श्री धीरज बाकलीवाल, (महापौर) श्री राजेन्द्र साहू, (महामंत्री- प्रदेश कांग्रेस कमेटी) श्री राजेश यादव (सभापति) श्री क्षितिज चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष- प्रोफेशनल कांग्रेस)
अन्य अतिथि श्री कृष्णकांत दुबे, श्री किशोर जैन, श्री श्याम शर्मा, श्री ऋषभ जैन (पार्षद) एवं सरंक्षक श्री अनिल पण्डा, श्री सतीश चंद्राकर उपस्थित रहेंगे.. श्री नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा दिनाँक 7 सितंबर, दिन- बुधवार को श्री गणेश जी के विशेष दिन के अवसर पर श्री गणेश जी की महाआरती एवं विशेष पुना अर्चना का आयोजन किया गया है, जिसमें 108 पूजा थाल से आम नागरिकों के द्वारा श्री गणेश जी की महाआरती की जावेगी, इसके साथ साथ श्री गणेश जी का अभिषेक, पूजन, किया जावेगा..
समिति द्वारा दिनाँक 9 सितंबर दिन- शुक्रवार को हवन, पूजन, पूर्णाहुति के साथ साथ आम महाभण्डार का आयोजन किया गया है, जिसमें 5000 धर्मप्रेमियों के प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है,
दिनाँक 10 सितंबर दिन- शनिवार को श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी जोकि पूरे दुर्ग में आकर्षण का केंद्र रहेगी, शोभायात्रा में बाजा गाजा के साथ छत्तीसगढ़ का सबसे प्रसिद्ध झंकार डीजे राजनांदगांव को आमंत्रित किया गया है, इसके साथ साथ विशेष आकर्षित आतिशबाजी के साथ साथ घोड़ा बग्गी भी शोभायात्रा में रहेंगे..
समिति के सदस्य योगेन्द्र शर्मा बंटी, सोहन लोढ़ा, आनंद जैन, पंकज यादव, अरुण साहू, जितेंद्र राठी, रितेश मेहरा, राजू गुप्ता, कृष्णा यादव, विक्रांत शर्मा, अमित शर्मा, मुकुंद शर्मा, लक्की शर्मा, हेमंत बावनकर, अनुपम यादव, चंचल साहू, आकाशदीप, पवन चक्रधारी, एवं अन्य सदस्य ..
दुर्ग / शौर्यपथ / वी वाय टी महाविद्यालय दुर्ग के एन एस एस छात्रा और एन सी सी इकाई द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य और वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य किया गया । जिसके माध्यम से मतदाता अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है और वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक भी करवा सकते है । कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ मीना मान, एन सी सी अधिकारी मेजर डॉ सपना शर्मा सारस्वत केयर टेकर प्रशांत दुबे, स्वीप कैंपस एंबेसडर मानसी यदु , एन एस एस छात्रा
प्रतिभा कुमारी ,आंचल दास मानिकपुरी, एन सी सी एस यू ओ के. ममता, नेहा जोगी, शीतल वर्मा, गामिनी पटेल और बड़ी संख्या में एन एस एस और एन सी सी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदलते जा रही है। यहां पहले विकास के नाम पर कुछ खास नहीं थी। वर्षाें से खुर्सीपार पिछड़ा हुआ था। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव के विधायक बनने के बाद से यहां लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि क्षेत्र में इतने विकास कार्य हो चुके हैं और चल रहे हैं। जिससे खुर्सीपार की तस्वीर ही बदली नजर आ रही है।
इसी कड़ी में एक और उदाहरण है खुर्सीपार का हाट बाजार है। वर्षों से लग रहे हाट बाजार में कोई सुविधा नहीं थी। जगह भी छोटी थी। इसलिए वर्षों से यहां के क्षेत्रीय निवासी पहले के नेताओं से मांग कर कर रहे थे कि खुर्सीपार क्षेत्र में एक सर्व सुविधा युक्त बड़ा हाट बाजार बनाया जाए। सब्जी आदि व्यापारियों के लिए पसरा का निर्माण किया जाए। ताकि बारिश आदि में भी परेशानी ना हो। पहले के नेताओं ने कोई पहल नहीं की। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव जब विधायक बने तब वे क्षेत्र का दौरा शुरू किए। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव को खुर्सीपार के नागरिकों ने बताया कि हाट बाजार को बेहतर तरीके से बनाने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने जनता की मांग को देखते हुए खुर्सीपार क्षेत्र में बड़ा सर्व सुविधा युक्त हाट बाजार का निर्माण कराया है। जहां सब्जी आदि व्यापारियों के लिए पसरा का भी निर्माण कराया गया है। जहां बैठ कर व्यापारी आराम से अपना व्यापार कर सकेंगे। इसका अबतक लोकार्पण नहीं हुआ है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।
सौर ऊर्जा लाइट से रौशन
हाट बाजार में रात तक व्यापारी व्यापार कर सकें, ग्राहक सब्जी भाजी आदि जरूरी चीजें खरीदने के लिए जा सकें। इसके लिए यहां सोलर से चलने वाली लाइट लगा दी गई है। इससे अब शाम होने के बाद यह सोलर लाइट अपने आप जल जाएंगी और पूरे बाजार को रौशन कर देगी। इसका कोई बिजली बिल चुकाने की भी समस्या नहीं है। इस पहल के लिए हाट बाजार में सब्जी आदि बेचने वाले व्यापारियों से लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी पहल से बहुत बड़ा काम हो गया है। इससे अब रात तक वे बाजार में व्यापार कर सकेंगे।
जनता की सेवा हमारा धर्म है
जनता की सेवा करना ही हमारा प्रमुख धर्म है। हम समय समय पर खुर्सीपार सहित अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड का निरीक्षण और लोगों से भेंट मुलाकात करते हैं। ताकि जनता की जो समस्या है। वे हमें बता सकें। जिसका हम निदान करते हैं। क्षेत्रवासियों ने हाट बाजार की समस्या बताई थी, जिसका निराकरण हो चुका है।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज नियमित निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रकाश सर्वे ने वार्ड 39 और न्यू बस स्टेण्ड में सुबह 6:30 बजे स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व सफाई दरोगा सुरेश भारती, मनोहर शिंदे व अमला के साथ पहुँचे। उन्होंने पूरे वार्ड व मोहल्ले गली में पैदल धुमकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा लोगो से फीडबैक लिया उन्होंने कहा झाडू और नाली सफाई हो रही एवं वार्डो में स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण भी किया गया वार्डो में नालियों की साफ सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक स्थल शौचालय की साफ सफाई भी ठीक पाई गई, शौचालय निरीक्षण के दौरान शौचालय के संचालको को बेहतर साफ सफाई प्रतिदिन करने के निर्देश दिये।संबंधित वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा एवं वार्ड सुपरवाईजर को वार्डो एवं सड़कों में साफ सफाई को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने ने कहा शहर में सफाई व्यवस्थाओ को बेहतर करें साथ ही डस्टबिन लगाते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किसी को नही करने दे।उन्होंने न्यू बस स्टेण्ड में दुकानदारों को समझाइस देते हुए कहा कि दुकान के बाहर सफाई व्यवस्था बनाए रखें।गंदगी फैलाने पर जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि शहर में सार्वजनिक व शासकीय स्थानों पर लगे हुए अवैध पोस्टर,पापलेट आदि को निकलवाने का काम किया जा रहा है।आयुक्त ने कहा कि मकान निर्माण होने के पश्चात इसके मलबे को सड़क के किनारे मकान मालिक द्वारा ऐसे ही खुले में छोड़ दिया जाता है, उन्होंने कहा कि मकान मालिक को मलबा हटवाने को कहे अथवा समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें और मलबा हटवाए। सड़क किनारे मलबा पड़े होने के कारण आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है तथा गंदगी का आलम नजर आता है इसके साथ ही यह नाली को जाम कर देता है जिससे नाली सफाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगो पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान जोरो से चल रहा है शहर की सभी बड़े नाले एवं वार्डो में स्थित छोटी एवं बडी नालियों की सफाई व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और साफ सफाई लगातार जारी है।
दुर्ग/ शौर्यपथ / डीएमएफ मद आंगनबाड़ी निर्माण कार्यो को समय सीमा के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण जल्द प्रारंभ करवाए। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अटल आवास स्थित बजरंग नगर, राम मैरिज पैलेस आजाद नगर,दाई दीदी भवन व उरला चौक यादव भवन के पीछे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। डीएमएफ मद की राशि का अंतरण कराकर सूचित करें। निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आंगनबाड़ी सहायिका को खाने के पैकेट के बारे में जानकारी मांगी एवं पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई जैसी आंगनबाड़ी केंद्र की बुनियादी व्यवस्था सुनिश्चित कराने व इन केंद्र पर पंजीकृत हुए बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु आवश्यक उपायों के आधार पर इन केंद्र को शीघ्र ही मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।आयुक्त ने आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए खेल से सामग्री,शुद्ध पीने का पानी आंगनबाड़ी में विशेष साफ सफाई व बेहतर व्यवस्थाओ के लिए कहा गया।एवं अप्रारंभ कार्यो को जल्द प्रारंभ करने के लिए कहा गया।निरीक्षण के मौके पर कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,उपअभियंता विकास दमाहे व अन्य मौजूद थे।
-
सिविक सेंटर के शराब दुकान संचालक को परिसर में सफाई रखने के दिए निर्देश
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भिलाई नगर निगम जोन 2 वैशाली नगर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने वार्ड क्रमांक 21, 22, 24 और 25 में स्थानीय जनों से भी मुलाकात की। पूर्व में कुछ स्थानों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी जिसके लिए कलेक्टर ने उस समय संबंधित अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य कराने तथा नाली निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, इस संबंध में कलेक्टर ने वहां के स्थानीय लोगों से जानकारी ली की वर्तमान में जलभराव की क्या स्थिति है जिस पर वार्ड वासियों ने उन्हें बताया कि नाली निर्माण के पश्चात जलभराव की स्थिति में कमी आई है और वर्तमान में जलभराव नहीं हो रहा है। उपस्थित अभियंताओं ने भी बताया कि नाली का निर्माण लेवलिंग को ध्यान में रखकर किया गया है जिससे जल निकासी बेहतर तरीके से हो रही है। इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दुकान के सामने के परिसर में कब्जे को हटाने के लिए दुकानदारों को समझाई थी, कुछ दुकानदारों पर बड़े स्तर पर कब्जा होने की स्थिति में आवेदन भी लगाया गए है। कलेक्टर ने इस अवसर पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सहभागिता की बात भी कही। इधर अपने दुकान के सामने सड़क बाधा कर सामग्री फैलाकर व्यवसाय करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस निर्देश पर भिलाई निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ समय बाद ही 4 लोगों पर 4000 रुपए जुर्माना लगाया। इसके अलावा कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड के क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण भी किया जहां उन्होंने स्टेडियम के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और बेहतर तरीके से निखार सकें। कलेक्टर ने एकता चौक से लेकर कालीबाड़ी चौक तक तकरीबन 3 घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क बाधा करने वाले निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मटेरियल को जब्ती बनाने तथा इस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गंदगी पसारने वालों पर नियमित रूप से करवाई हो।
सिविक सेंटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, शराब भट्टी संचालक को नियमित रूप से परिसर में सफाई रखने के दिए निर्देश वैशाली नगर जोन क्षेत्र के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने शहर के मुख्य स्थल सिविक सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां निगम के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। पास के शराब भट्टी का निरीक्षण भी उन्होंने किया इस दौरान उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं परिसर में गंदगी नजर आई, तत्काल उन्होंने शराब दुकान के संचालक को तलब करते हुए व्यापक सफाई रखने के निर्देश मौके पर दिए। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखें अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्ट्रीट लाइट एवं साफ-सफाई को लेकर बीएसपी के अधिकारियों को भी विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के मूलभूत सुविधाओं को लेकर बीएसपी प्रबंधन सजगता से कार्य करें। वहीं निगम से समन्वय बनाकर जरूरी कार्यों को समय पर करें। इस दौरान बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के समय विशेष रुप से आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, बीएसपी के अधिकारी श्री त्रिपाठी, संजय शर्मा, एवं यादव, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, एन आर रत्नेश एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज अपने नियमित सुबह निरीक्षण के दौरान आयुक्त औचक दौरा करने वार्ड क्रमांक 18 कांट्रेक्टर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने पूरे वार्ड एवं मोहल्ले का निरीक्षण किया। लगभग 2 घंटे तक उन्होंने गली, मोहल्ले सभी स्थानों पर निरीक्षण किया। आयुक्त ने देखा कि मकान निर्माण होने के पश्चात इसके मलबे को सड़क के किनारे मकान मालिक द्वारा ऐसे ही खुले में छोड़ दिया गया है, उन्होंने कहा कि मकान मालिक को मलबा हटवाने के निर्देश दें तथा समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें और मलबा हटवाए। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पूर्व में भी निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को सड़क किनारे सड़क बाधा करते हुए नहीं रखने की अपील की है और ऐसे लोग जो नहीं मान रहे हैं उन पर जुर्माना की कार्रवाई भी की जा रही है तथा मलबा को हटाने का काम भी किया जा रहा है। सड़क किनारे मलबा पड़े होने के कारण आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है तथा गंदगी का आलम नजर आता है इसके साथ ही यह नाली को जाम कर देता है जिससे नाली सफाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सभी कारणों को देखते हुए निर्माण व विध्वंस के मलबे को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। बोरिंग नंबर 1 से लेकर बजरंग चौक लाइन पांडे होटल के पीछे सत्संग रोड लाइन क्षेत्र में आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सत्संग रोड लाइन में मैदान की सफाई एवं सौंदर्यीकरण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को मौके पर दिए। समीपस्थ उद्यानों का निरीक्षण भी उन्होंने किया और पौधे रोपित करने कहा। इस दौरान व्यापक रूप से साफ, सफाई रखने के निर्देश उन्होंने दिए। वही आयुक्त ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के उपाय नियमित रूप से जारी रहे, इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। इधर शहर में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों पर लगे हुए अवैध पोस्टर, पांपलेट आदि को निकालने का काम किया जा रहा है। आज के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी एवं सुपरवाइजर वेदप्रकाश टंडन आदि मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
