
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / गौठान को विस्तार करने और वहां चलने वाली गतिविधियों से जनसमुदाय को जोडऩे नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई गौठान में कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें समिति संचालन से लेकर अंतिम सद्स्य को मुनाफा कैसे हो इसकी जानकारी दी गई। समर्थन एनजीओ और गौठान प्रभारी ने स्वसहायता समूह की सद्स्यों की समस्याओं का निराकरण करने उपाय भी बताया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गौठान के विस्तार और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। नेवई गौठान से जुड़ी महिलाओं को प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा और बाड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, कि राज्य के 10 हजार गौठानों का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। यहां प्रोसेसिंग युनिट से महिलाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हे रोजगार उपलब्ध हो सके। कार्यशाला में महापौर शशि सिन्हा, जिला गौठान प्रभारी व पीसीसी महामंत्री राजेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति केशव बंछोर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ ने किया।
जनप्रतिनिधि आए सामने
प्रशिक्षण में राजेन्द्र साहू ने कहा कि गौठान संचालन और उसे आगे बढ़ाने जनप्रतिनिधियों को सामने आने की आवश्यकता है। गौठान विस्तार और प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, अनूप डे, ईश्वरी साहू, सनीर साहू, पार्षद डोमन लाल बारले, अनिल देशमुख, विनय नेताम, जमुना ठाकुर, एल्डरमेन निजाम, संगीता सिंह, शिशिर साहू, संतूदास मानिकपुरी, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
समस्या का स्थानीय स्तर पर निदान
गौठान प्रभारी राजेन्द्र साहू ने कहा कि गौठान में आ रही समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही सम्यक प्रयास से दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुमन्तू मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था जनभागीदारी से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अब गौठान में एक तरह से रोजगार उपलब्घ कराने खाका तैयार कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शिका का प्रकाशन भी किया गया है। जिससे न केवल भ्रांति फैलाया जा रहा उससे छुटकारा मिलेगा साथ ही सरकार की योजना को समझने आसान होगा।
निगम आयुक्त चन्द्राकर ने अब इसको लिया संज्ञान में और दिखाये सख्त तेवर
कहा बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर किया सड़क बाधा तो होगी जुर्माने की कार्रवाई
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर अपने प्रतिदिन के शेड्यूल के तहत सुबह-सुबह विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी के तहत आज वार्ड क्रमांक 19 साहू पारा एवं गुरुनानक भवन के पीछे के इलाकों का निगम आयुक्त ने निरीक्षण कर जायजा लिया। आयुक्त के आदेश देने के बाद आज शासकीय स्थानों पर लगे अवैध पोस्टर को निकालने का काम स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा था, आयुक्त ने कहा कि ऐसे सभी स्थानों से पोस्टर निकालने का काम करें तथा दोबारा उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा ले पुन: यदि अवैध रूप से पोस्टर एवं पंपलेट चस्पा किए हुए मिले तो ऐसे संबंधों को नोटिस जारी कर उनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी करें। उन्होंने आज जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या के साथ कई इलाकों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने नाली की सफाई एवं सड़कों की सफाई भी देखी। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण एवं विध्वंस के मटेरियल सड़कों पर पड़े हुए मिले। उन्होंने कहा कि सड़क बाधा कर बिल्डिंग मटेरियल फैलाने तथा आवागमन अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। आयुक्त ने अपने निरीक्षण में कहा कि शहर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए कहीं भी गंदगी और कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना वसूली की कार्यवाही त्वरित रूप से करें। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए है इसी तारतम्य में अधिकारी/कर्मचारी मॉर्निंग विजिट कर मोहल्ले एवं क्षेत्रों का सुबह से जायजा ले रहे हैं। आयुक्त ने प्रात: भ्रमण में पब्लिक फीडबैक भी लिया और समस्याओं से रूबरू होकर अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। आज के निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे।
▪️ आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं राजपत्रित अधिकारी उतरे सड़कों पर।
▪️ पदमनाभपुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर जनता से सीधे मुलाकात कर, उनका हालचाल जाना।
▪️ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान।
▪️ शाम 7:00 से रात्रि 11:00 तक समस्त क्षेत्रों में की जा रही है पैदल पेट्रोलिंग।
▪️ केलाबाड़ी के पार्षद एवं मितान गणेश उत्सव समिति के द्वारा दुर्ग पुलिस के अभियान का सहर्ष किया गया स्वागत।
▪️ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बांटा अपना मोबाइल नंबर और शिकायत पर कॉल करने हेतु कहा।
▪️ प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलग अनुविभाग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग करेंगे नागरिकों से संवाद।
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा स्वयं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा व 50 से अधिक जवानों के द्वारा पदमनाभपुर क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई। जिसमे केलाबाड़ी से होते हुए यह पेट्रोलिंग पोटिया रोड के माध्यम से आगे बढ़ते हुए वापस टेंपो स्टैंड दुर्ग पहुंची। जिसमें पदमनाभपुर क्षेत्र के तंग गलियों, गली , मोहल्ला से स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा अपने दल-बल के साथ करीबन 06 किलोमीटर की पैदल पेट्रोलिंग करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस एवं आम जनता तथा जनप्रतिनिधि ने मिलकर पूरे क्षेत्र की पैदल पेट्रोलिंग की। क्षेत्र में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतों के बारे में पूछा, जिसमें केलाबाड़ी के पार्षद श्री हमीद खोकर एवं मितान गणेश उत्सव समिति के सदस्यों एवं महिला समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग का इस अभियान के लिए स्वागत किया तथा अपनी शिकायतों के बारे में पुलिस अधीक्षक दुर्ग से संवाद करते हुए पैदल गश्त के अभियान को पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं नशे को समाज से दूर करने के लिए अपील भी की। जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग में अपना मोबाइल नंबर वार्ड वासियों में बांटा और कहा आपको कभी भी किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर आप मुझे स्वयं कॉल कर सकते हैं, समस्या का समाधान किया जाएगा और नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी एवं पदमनाभपुर क्षेत्र के केलाबाड़ी वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की बात भी कही।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा यह अभियान लगातार हर अनुविभाग में वार्ड वार जनता से सीधे संवाद हेतु जारी रहेगा। राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों /चौकी प्रभारियों के द्वारा जनता में सुरक्षा की भावना आए तथा असामाजिक तत्वो में कानून का भय का वातावरण बना रहे दिनांक 24.08.2022 के शाम 7 बजे से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विशेष अभियान की शुरूआत डॉ . अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने पाटन क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर जनता से सीधे मुलाकात कर उनका उनका हालचाल जानकार की थी। जिसका द्वितीय चरण पदमनाभपुर क्षेत्र से किया गया।
थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने - अपने अनुभाग व थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले इलाको, सार्वजनिक जगह पर बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से कार्यवाही की गई। गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुये बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा गया।
उपरोक्त विशेष अभियान में थाना प्रभारी दुर्ग, थाना प्रभारी पुलगांव, थाना प्रभारी मोहन नगर चौकी प्रभारी पदमनाभपुर, यातायात जोन प्रभारी एवं सीएफ के 50 से अधिक जवान आदि सम्मिलित थे।
सीएम भूपेश बघेल को लेकर बीजेपी नेता डी पुरंदेश्वरी का विवादित बयान,पर दुर्ग एनएसयूआई ने विरोध कर माफी मांगने की बात कही
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में बीजेपी की डी पुरंदेश्वरी ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पर श्राप देते हुए विवादित बयान दिया था. जिसके विरोध में आज एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार छात्र नेता अमन दुबे एवं संयुक्त दुर्ग एनएसयूआई के साथियों के नेतृत्व में जेल चौक के पास हाथों में विरोध स्लोगन लिखे नारो को पकड़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए बयान को वापस लेने और माफी मांगने की बात कही है.
विवादित बयान पर एनएसयूआई के छात्र नेता अमन दुबे एवं गोल्डी कोसरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.और डी पुरंदेश्वरी से मांफी मांगने को कहा है.उन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी ने अमानवीयता की हदों को पार कर दिया है। ऐसे समय जबकि सारा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीर्घायु की कामना कर रहा था,उनके जन्मदिन पर शुभेच्छा दे रहा था,बीजेपी प्रभारी श्राप दे रही थीं,पुरंदेश्वरी बयान के लिए माफी मांगे ऐसा बयान तो शुत्रुओं के संबंध में भी नहीं दिया जाता है। डी पुरंदेश्वरी इतना ज्यादा ओछी मानसिकता रखती हैं की कल्पना भी नहीं की जा सकती.
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हरीश देवांगन,रवि साहू,देवेश सिंह राजपूत,विकाश साहू सागर पटेल,उमेश चौहान एवं एनएसयूआई दुर्ग के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सीएम के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम महुदा पाटन पहुंच कर माननीय श्री आरएन वर्मा जी एवं श्रीमती सत्यवती वर्मा जी ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दिए इस अवसर पर श्रीमती सत्यवती वर्मा जी ने उन्हें प्राप्त धान बोनस की राशि में से ₹30000 का चेक राजीव भवन निर्माण पाटन के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों सौंपा मुख्यमंत्री जी ने श्रीमती सत्यवती वर्मा जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिए इस अवसर पर बधाई देने वालों में श्री बृजमोहन तिवारी एवं कादिर चौहान साथ में उपस्थित रहे.
दुर्ग / शौर्यपथ / निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम के आयोजक अय्यूब ख़ान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग ने बताया कि आज प्रदेश भर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है ।आज 23 अगस्त के दिन को ध्यान में रखते हुए मेने विगत सप्ताह भर शासकीय स्कूलो में पढ़ रहे छात्र एवं छात्राओं का नि:शुल्क आंखो की जांच आंखो के डॉक्टर्स की टीम द्वारा आदर्श कन्या स्कूल, दुर्ग, मे भेज कर करवाया जहां लगभग 650 छात्राए, शिक्षक सहित सकूल के स्टाफ ने अपनी आंखों कि जांच करवाई । जांच पश्चात जिन बच्चों की आंखों में कम या ज्यादा पावर के चश्मे की जरुरत हुई उनके लिये आंखो का पॉवर लैंस वाला चश्मा बनवाया गया था ।
मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन पर उन्ही स्कूली बच्चों को दुर्ग भिलाई के भारत के प्रमुख सम्मानों मे शामिल पद्मश्री एम नेल्सन जी, कॉमनवेल्थ विजेता सुश्री आकर्षी कश्यप, तलवार बाजी खेल की चैम्पियन सुश्री वेदिका खुशी रावने एके हाथो से निशुल्क चश्मा वितरण कराया गया ।
प्रमुख अतिथियों ने स्कूल के छात्राएं को संबोधित नेल्सन ने कहा कि आज के मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल जी जन्म दिन पर बहुत पुनीत कार्य किया गया है जिसकी प्रशंसा की जाये कम है और उन्होंने बच्चो की आप पढ़ाई या खेल खुद जिसमे भी रहते वहां लक्ष्य बना कार्य करें सफलता निश्चित ही मिलेगी ।
कॉमनवेल्थ की विजेता आकर्षि कश्यप ने अपने खेल के विषय में बताया कि लक्ष्य कठिन हो भी तो मेहनत करने से सफलता मिलती है और आंखो की समस्या में उत्पन्न विकारों के भोजन या अपने डाइट प्लान से भी इलाज किया जाता है इस विषय में प्रकाश डाला ।
अय्यूब खान ने अपने संबोधन कहा कि कोरोना काल के कारण सकूल के छात्रों पे ऑनलाइन पढ़ाई लिखाई चली, जिसका सीधा असर आंखो मे पड़ा। अब पता भी चल जाता है कि आंखों को पास दूर देखने में दिक्कत हो रही हैं । कई लोग इस समस्या को टाल भी रहे है जिसके वजह से वे दूर हो या पास अपने चश्मे का नंबर और बढ़ाते जा रहें हैं। इसलिए इनकी आंखों कि जांच निःशुल्क कराया गया।
हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने जबसे प्रदेश की कमान संभाली है तब से वो लगातार छत्तीसगढ़ का शिक्षा स्तर बढ़ाने में लगे हुये है। आतमानंद अंग्रेजी हिंदी स्कूल तो है ही अब तो मुख्यमंत्री जी आत्मानंद कॉलेज भी खोल रहे हैं।
ऐसे हमें भी प्रयास करना चाहिये कि स्कूली बच्चो की शिक्षा और मुख्यमंत्री की सोच के बीच मे कोई अवरोध ना हो ताकि हमारा छत्तीसगढ़ का आना वाला भविष्य चमकदार हो और पूरे देश में हमारे छत्तीसगढ़ की अलग पहचान हो। स्वागत भाषण आदर्श कन्या कि प्राचार्य श्रीमति नीता भट दिया एवं आभार भाषण श्रमति ममता ध्रुव ने दिया ,निशुल चश्मा वितरण कार्यकम मे पुरषोत्तम सोनवानी,रफीक खान, श्रीमति कश्यप, श्रीमति रवाने, अतीत शर्मा, रविंद्र सिंह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लंदन कामनवेल्थ गेम्स तलवार बाजी में 3 कांस्य पदक विजेता वेदिका ख़ुशी रावना ने सौजन्य भेंट किया। मुख्यमंत्री जी ने पदक हाथ में लेकर वेदिका ख़ुशी रावना को आशीर्वाद के संग पूरे परिवार को बधाई दी और उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएँ दी इस सौजन्य भेंट के दौरान ओएस डी श्री मनीष बंछोर, कांग्रेस नेता, श्री राजेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद संजय सिंह,श्री सुरेश देवांगन, श्री सरोज यादव, गुरदीप सिंह भाटिया, शीशिर झा, हैप्पी कपूर, धर्मेन्द्र देशमुख, के. किशोर ,वेदिका के माता/पिता गौरीशंकर रावना, कृतिका रावना , उपस्थित थे!
दुर्ग / शौर्यपथ / स्कूली छात्रों को वनों के प्रति जागरूक करने एवं पेड़-पौधों के प्रति उनका लगाव बढ़ाने हेतु पाटन विकासखण्ड अंतर्गत स्कूलों में दुर्ग वनमण्डल, दुर्ग द्वारा वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से स्कूली छात्रों के द्वारा उनके स्कूल के कैंपस में वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इससे छात्रों को पेड़-पौधों की जानकारी होगी एवं प्रकृति के प्रति उनका संबंध और घनिष्ठ होगा।
इस अभियान के अंतर्गत पाटन विकासखण्ड अंतर्गत प्रत्येक स्कूल में आम, जाम, जामुन, अमरूद, बादाम, अशोक, कचनार, आंवला प्रजाति के 50-50 पौधें का रोपण किया जा रहा है। योजना अंतर्गत कुल 300 स्कूलों में 15000 पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान दिनांक तक इस योजना अंतर्गत क्षेत्र के 22 प्राथमिक शालाओं, 13 पूर्व माध्यमिक शालाओं एवं 15 उच्चतर माध्यमिक शालाओं, इस तरह कुल 50 शासकीय शालाओं में वृक्षारोपण का कार्यक्रम पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष शालाओं में यह कार्य अगस्त के अंत तक पूर्ण कर लिया जावेगा।
क्षेत्र वन विहीन होने के कारण यहां हरित क्षेत्र बढ़ाने हेतु स्कूलों के साथ-साथ ग्राम चीचा में 3.00 हे. एवं अमलेश्वर में 4 हे. क्षेत्र में ब्लॉक वृक्षारोपण का कार्य प्रगतिरत है।
दुर्ग / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास रायपुर से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किश्त के तहत इनपुट सब्सिडी के अंतरित की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के साथ दुर्ग में जिला कार्यालय के चिप्स सेंटर में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान हितग्राही भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वर्ष 2021-22 की द्वितीय किस्त के रूप में 1 लाख 1 हजार 78 किसानों को 68 करोड़ 44 लाख 9 हजार रूपये ,सीधे किसानों के खाते में अंतरित किये। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही किसानों, मजदूरों और पशुपालकों में खुशी की लहर का संचार हुआ और सभी के चेहरों पर मुस्कान दिखी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
