September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    DURG / SHOURYAPATH / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के जेवरा, ढाबा व अंजोरा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी की गई है जिसमें जेवरा में प्रथम वरीयता श्रीमती माण्डवी साहू, द्वितीय वरीयता श्रीमती चमेली यादव, तृतीय वरीयता श्रीमती कुसुम देशमुख हैं। इसी प्रकार ढाबा में प्रथम वरीयता श्रीमती योगेश्वरी विश्वकर्मा, द्वितीय वरीयता श्रीमती पूजा यादव, तृतीय वरीयता श्रीमती निरूपमा हैं। इसी प्रकार अंजोरा में श्रीमती लीला डहरे, द्वितीय वरीयता श्रीमती हेमलता देशमुख, तृतीय वरीयता श्रीमती त्रिवेणी देशमुख हैं। इसके संबंध में दावा आपत्ति/अभ्ययावेदन (दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जावेंगे) कार्यालयीन समय में दिनांक 27 अगस्त तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग (ग्रामीण) में जमा कर सकते हैं।

    DURG / SHOURYAPATH / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के क्षेत्रांतर्गत सभी प्रकार के पशुवध एवं मांस विक्रय दुकानों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायत के सीईओ को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    durg / shouryapath / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व होने पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि जिले में स्थित सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब आदि को बंद रखा जाए। तदनुसार मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब आदि में मदिरा बेचने, परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान/व्यक्ति को अनुमति नहीं होगी। इस अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाए जाने और उन्हें जब्त कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। साथ ही उड़नदस्ता के द्वारा अवैध मदिरा परिवहन और विक्रय की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने व दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार अपराध कायम करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / कामनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप लंदन में भारत के लिए कांस्य पदक विजेता छत्तीसगढ़ के गौरव दुर्ग शहर की बेटी वेदिका खुशी रावना के पदक जीतने उपरांत प्रथम गृह नगर दुर्ग आगमन पर विजय यात्रा दिनांक  17 जुलाई को निकाली गई जिसमें शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव पार्षद गुड्डू बबीता यादव के साथ ही साथ खेल संघ से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी और खेल प्रेमी तथा शहर के नागरिकों ने जगह-जगह छत्तीसगढ़ के गौरव दुर्ग शहर की बेटी का आत्मीय स्वागत किया गया विजय शोभायात्रा मालवीय चौक दुर्ग से प्रारंभ होकर राजेंद्र पार्क चौक ग्रीन चौक से होते हुए स्टेशन रोड इंदिरा मार्केट पुराना बस स्टैंड से होते हुए आरटीओ ऑफिस दुर्ग के पास समापन हुआ .

    दुर्ग / शौर्यपथ /

       छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साहू  का संभागीय बैठक हेतु प्रथम नगर आगमन हुआ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न स्थानों में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्मशाला चौक नेहरू नगर चौक बटालियन मालवीय नगर चौक पटेल चौक में गंजपारा सदर मंडल एवं भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा की बहनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत किया गया
    *मीडिया को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दमनकारी कांग्रेस सरकार को आने वाले 2023 के चुनाव में निश्चित ही हार होगी . भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि आने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी. परदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संसद अरुण साव ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृतव ने एक जमीनी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिससे यह साफ है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओ के हमेशा साथ है . दुर्ग में चल रही गुटबाजी की राजनीती पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि इस बार भाजपा की दुर्ग ही नहीं समूचे प्रदेश में बड़ी जीत होगी और अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी .
      संभागीय बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी सहित प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , महामंत्री किरण देव जी दुर्ग सांसद विजय बघेल , राजनांदगांव  सांसद संतोष पांडेय ,उषा टवरी, चंद्रिका चंद्राकर, राकेश पांडे ,,जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री नटवर तम्रकर, ललित चंद्राकर सहित संभाग के विधायक पूर्व विधायक पदाधिकारी गण उपस्थित थे .संभाग स्तरीय बैठक हेतु अपेक्षित श्रेणी निम्नानुसार थी राष्ट्रीय पदाधिकारी / राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य , प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य / प्रदेश भाजपा पदाधिकारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , सांसद / विधायक ,  संभागीय प्रभारी / जिला प्रभारी - सह प्रभारी ,  मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी / राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य , निवर्तमान सांसद / निवर्तमान विधायक , विधानसभा के प्रभारी ,जिला भाजपा अध्यक्ष / महामंत्री शामिल हुए और पार्टी के प्रति सभी की भागीदारी व उत्साह नजऱ आया ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज अहिवारा विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 11 में यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण काफी सुंदर तरीके से कराया गया है। इसका निर्माण ऐसे स्थान पर करवाया गया है जहां  लोगों का  नियमित रूप से आना-जाना रहता है। यात्री प्रतीक्षालय बनने से  लोगों को काफी राहत मिलेगी जोकि प्रतिदिन एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते हैं।यात्री प्रतिक्षालय में दूरदराज से आने वाले राहगीरों व आगंतुकों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही यात्री प्रतिक्षालय गर्मी व बरसात के मौसम में यात्रियों के लिए एक आश्रय का कार्य भी करेगी। साथ ही मंत्री ने वार्ड क्रमांक 13 में मंगल भवन आहाता कार्य का भूमिपूजन भी किया।

    शिवनाथ नदी बाढ़ का पानी गोकुल नगर, गौठान के आस पास पहुचने लगा था,अब गौठान सुरक्षित:महापौर

       दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम शिवनाथ नदी में आई बाढ़ के चलते गोकुल नगर भी बाढ़ के आस पास भी पानी पहुचने लगा था।महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज पुलगांव स्थित गौठान की स्थिति का जायजा लेने पहुँचे.निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि गोकुल नगर स्थित गौठान में शिवनाथ नदी का गौठान के आस पास आने लगा था।जो आज गौठान पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कल्याणम महिला स्व सहायता समूह के संचालक से मुलाकात की और गौठान के व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डॉक्टर द्वारा प्रतिदिन गायों के स्वास्थ्य की जांच और इलाज की जानकारी दी। गौठान में मवेशियों के व्यवस्थाओं के संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ  मौके पर गौठान प्रभारी व वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,मोहित मरकाम,तानिष पाटनी, गायत्री डोटे एवं अन्य मौजूद थे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने गौठान की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारी को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के  कारण जहां पानी का जमा हुआ है वहां पर मलमा डलवाएं। गौठान के अंदर मुर्गी पालन सेट को वहां से गौठान स्थित दूसरी जगहों पर व्यवस्थित करें। गौठान के अंदर  जाली टूटी हुई है इस जाली को कटवाकर हटवाए क्योकि टूटी जालियों से गौठान के अंदर गायों को आते जाते समय चोट न लगे,तथा गौठान में अच्छी व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए. गौठान के अंदर टीन शेड निर्माण जल्द काम शुरू करें, जिससे जानवरों को बारिश तथा दलदल से बचाव किया जा सके. सड़क सीमेंटीकरण, गायों के लिए कोटना,पेयजल सहित अन्य जल्द पूरा के लिए आवश्यक निर्देश दिए. गौठान में जानवरों के लिए  चारा व्यवस्था हेतु चारों तरफ फेंसिंग करवाए, जिससे जानवरों के लिए चारा सुरक्षित रह सके और मवेशियों के लिए गाजर घास आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा गौठान में हो रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, 15 लाख की लागत से होने वाले फेंसिंग और गेट बनाने के लिए निर्देश दिए ताकि गौठान की क्षमता को और बढ़ाई जा सके।

    महापौर ने पोटिया कला के पार्षद व नागरिको के साथ पहुँचे ट्रेंचिंग ग्राउंड, ट्रेचिंग ग्राउंड का लिया जायजा
    लीगेसी वेस्ट के निष्पादन हेतु लगभग 5.88 करोड की राशि स्वीकृति:

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर धीरज बाकलीवाल पोटिया कला वार्ड के नागरिको द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्यो को देखने पहुचे,महापौर उनके साथ ट्रेचिंग ग्राउंड पहुँचकर जायजा लिया।इस मौके पर दीपक साहू,वार्ड पार्षद अनूप चंदनिया, शंकर ठाकुर, कार्य पालन अभियंता एसडी शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य मौजूद थे। लीगेसी वेस्ट के निष्पादन हेतु लगभग 5.88 करोड की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है पोटिया कला में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में डम पुराने कचरा का प्रसंस्करण एवं निष्पादन किए जाने के कार्य हेतु स्वीकृत प्राप्त हो चुकी है अतिशीघ्र कार्यादेश संबंधित एजेंसी को जारी कर कार्य जल्द प्रारंभ  किया जा सकेगा। उक्त गंभीर समस्या के समाधान के संबंध में नगर पालिक निगम दुर्ग के विधायक अरुण वोरा एवं  महापौर धीरज बाकलीवाल के अथक प्रयास से सफलता मिली हैं, उक्त दुर्ग शहर क्षेत्र में विगत 20 वर्षों से कचरा डंप किया जा रहा था जिसका निष्पादन हेतु शहर विधायक अरुण वोरा  एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा इस समस्या का निराकरण करने के लिए अधिक प्रयास किया गया आज स्थानीय नागरिकों द्वारा उक्त समस्या के संबंध में धरना प्रदर्शन भी किया गया था धरना प्रदर्शनकारी से महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीधे संपर्क कर ट्रेंचिंग ग्राउंड का भ्रमण भी किया गया उनकी समस्या को देखते हुए सीधे दूरसंचार कर  छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया से चर्चा करते हुए समस्या से अवगत कराया तत्काल नगरीय मंत्री द्वारा  नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को निर्देशित कर कार्यो के लिए स्वीकृति आदेश जारी करने को कहा गया,नगर पालिक निगम को स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया व सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अलरमेल मंगई डी का आभार व्यक्त किया।

    durg/ shouryapath / श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर सेक्टर 5 में डोमशेड का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। जिसका मंगलवार को भूमिपूजन किया गया। मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय समाजम भिलाई द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मुख्यअतिथि रहे। विधायक देवेंद्र यादव ने विधि विधान के साथ मंत्रोचार कर समाज के प्रभुत्वजनों के साथ मिलकर भूमिपूजन किए।

    इस दौरान समाज के महासचिव बी पापा राव ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर जब मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया था। तब विधायक देवेंद्र यादव मंदिर आए थे। तभी आंधी तूफान आया और कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था चौपट हो गई। तब विधायक देवेंद्र यादव से समिति के लोगों ने डोमशेड निर्माण की मांग की थी। विधायक ने उसी दिन कहा था कि वे जल्द से जल्द मंदिर प्रांगण में डोमशेड का निर्माण कराएंगे। इसी कड़ी में आज भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रांगण में जब-जब आने का अवसर मिला है, ऐसा लागत है कि यहीं रुक जाऊ। मंदिर की ऐसी भव्यता है कि मन नहीं होता जाने का। समाज के लोग थोड़ा-थोड़ा चंदा जमा करके मंदिर में काम करते हैं। लेकिन अब जल्द ही डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। यहाँ लाइट लगाने की जरूरत है। ताकि रात में पूजा पाठ व अन्य आयोजन किए जा सकें। एप्रोच रोड बनाने की जरूरी है, सौंदर्यीकरण की जरूरत है। धीरे धीरे सभी काम हम सब मिलकर करेंगे। माँ की सेवा जितनी कर सके उतना करना है। और लगातार करते रहना है,यह हम सब के आस्था का केंद्र है। सैकड़ों भक्त यहां आते हैं, अपनी भावना अपने मन की बातें मां के समक्ष रखते हैं। मां के आशीर्वाद से ही हम सब यहां है। मां के भक्तों की सुविधाओं के लिए काम करना है। इस अवसर पर लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से भूमिपूजन किया गया। यहां बहुत से काम है। जिसे जल्द पूरा करने के लिए मैं विधायक से निवेदन करता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे विधायक के प्रयासों से यहाँ का भी सौदर्यीकरण किया जाएगा।

    इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों पुरूष और महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव का पुष्प माला से स्वागत किया। स्वागत उपरांत समाज के अध्यक्ष पी गोपाल कृष्णा राव ने विधायक देवेंद्र यादव से कहा कि अभी तक जितने भी जनप्रतिनिधि देखे है,कोई उनके जैसा नहीं देखा। वे सब से अलग है। मिलानसार है। चाहे वे किसी को पहचानते हो या ना पहचानते हो पर वे सब से हस कर खुशी से मिलते है। उनकी समस्याओं काे सूनते है और निदान करते हैं। उनकी विनम्रा, सहजता, सरलता, सेवाभाव सब को दिल को छू जाता है। उन्होंने समाज और मंदिर के लिए जो प्रयास किया है, उसके लिए पूरे समाज की ओर से आभार व्यक्ति किए। इस अवसर पर केन्द्रीय समिति अध्यक्ष पी गोपाल कृष्णा,महासचिव वी . पापाराव, कोषाध्यक्ष आर. वासुदेव, उपाध्यक्ष वाई पापाराव, ए. श्रीनिवासराव, उप कोषाध्यक्ष वी कोटेश्वर राव,सचिव टी. कृष्णा राव,सह सचिव डी. जगपति राव, टी तुलसीदास, सेक्टर मंडल से एम. प्रकाश राव, ए. नाग्भुसन राव,वी प्रकाश राव ,वी कामता राव,जी. भानुमूर्ति
    कैंप मंडल,डी. उप्पल स्वामी,डी. नीलकंठ,के. तुल्सिराव, खुर्सीपार मंडल से वी. गणपति राव,पी. मल्लेश्वर राव,डी. वेंकटराव,जे. अप्पाराव,चरोदा मंडल से हेम जानकी राव,जे. कृष्णमूर्ति,डी. कृष्णा राव,छावनी मंडल
    बी. राजाराव, बी. राममूर्ति,जी. चंद्रप्रकाश, जे. माधवराव, पुराना मंडल से जे. शांता राव, टी. धर्माराव,के रुद्रैय्या,बी. मोहन राव, एस. गुरुमूर्ति, तोशू वर्मा,वाई शिवा,अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision