
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
ताम्रध्वज साहू ने कहा दुर्ग में क्राईम का हर मामला रिकवर
चिटफंट के बडे डायरेक्टर हो रहे है जेल दाखिल, संपत्ति के आंकलन में हो रही है देरी
महादेव आईडी के मामले में किसी का कोई दबाव नही, मुख्य आरोपी जल्द दबोचे जायेंगे
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली और पुलिस अधिकारियों को 10 से 15 बिन्दुओं को बताते हुए इस पर कार्य करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान गृह मंत्री का तीखा तेवर देखने को मिला है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा। गृहमंत्री ने एसपी दुर्ग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि बैठक के बाद उनके निर्देश को हल्के में न लिया जाए। इस रविवार से ही उन्हें ग्राउंड पर काम दिखना चाहिए। गृह मंत्री ने जिले के सभी ब्लैक स्पॉट की जानकारी लेकर उन्हें सुधारने के लिए क्या किया जाए इसकी रिपोर्ट मांगी है।
पीडब्ल्यूडी और निगम के अधिकारियों को तालमेल बनाने के दिए निर्देश
बैठक के दौरान गृहमंत्री ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस, पीडब्ल्यूडी और निगम तीनों विभाग मिलकर कार्य करें। ऐसी योजना बनाएं कि जिले में सड़क दुर्घटना को कैसे रोका जाए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को एनएच व अन्य सड़कों की खस्ता हालत को लेकर भी फटकार लगाई और उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।
बैठक में दुर्ग रेंज के आईजी बी एन मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी सिटी संजय ध्रुव, एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर, एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार सहित सभी सीएसपी, एसडीओपी के अलावा सभी थानों के थानेदार और चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक समाप्त होने के पश्चात मीडिया से रू-ब-रू होते हुए श्री साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में वह समीक्षा बैठक लेकर जिलों की कानून व्यवस्था का हाल चाल जान रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों की क्या प्राब्लम है, क्राईम नेचर में क्या बदलाव हुए है? अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मार्केट के अलावा जिन स्थानों पर अपराध अधिक हो रहे है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे जिनकी संख्या 15 से 20 हो लगवाये जाये। उसके लिए एमएलए, महापौर, उद्योगपति, स्कूल,कॉलेज के लोगों से सहयोग लेकर यह कैमरे लगवाये। पुलिस के प्रति आम जनमानस में सम्मान हो और अपराधियों में पुलिस का खौफ दिखे, ये मूल मंत्र होना चाहिए। निगरानी शुदा बदमाश जो पिछले दो वर्षों में सुधर गये है, उनके नाम निगरानीशुदा बदमाश की सूची से हटाये ताकि वे अपने परिवार के साथ अच्छा जीवन बसर कर सके। लायसेंसी बंदूक और पिस्टल रखने वालों को सूचीबद्ध कर उनसे पूछा जाये कि आपने ये इसका लायसेंस शौक से रखा है कि आपके उपर कोई विवाद है या आप बड़े प्रापर्टी वाले व्यक्ति है, यदि शौक से रखें है और घर में ही रखे हैं तो ऐसे लोगों का लायसेंस निरस्त करने के निर्देश भी गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिये है। क्योंकि देखने में यह आ रहा है कि आज से करीब 20 से 40 साल पहले छग राज्य में लोगों ने गन लायसेंस लिया है, वह शौकिया तौर पर है, और घर में रखी बंदूक से फायर तक हो जा रहा है।
मंत्री श्री साहू ने आगे कहा कि एक्सिडेंट वाले चौक को चिन्हांकित कर सड़क दुर्घटना में कमी लाने का प्रयास करें और रात्रिकालीन गश्त को बढाया जाये। रात्रि 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कड़ाई से गश्त पूरे प्रदेश सहित दुर्ग जिले में भी कराई जाये। अपराध वाले गंभीर क्षेत्रों को पुलिस अधिकारी चिन्हांकित कर उन स्थानों पर रात को अधिक गश्त करें ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। इसके अलावा जुआ सटटा पर अंकुश लगाये। गत दिवस उरला में बच्ची के हुए एक्सिडेंट के मामले में पूछे गये लाठी पुलिसिंग का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि मीडिया का इशारा मै समझ रहा हूं , घटना का विश्लेषण किया जा रहा है, गलती किसकी है, उसका पता किया जा रहा है? दुर्ग में क्राईम का ग्राफ के जो मामले है वह लगभग पूरे मामले रिकवर हो चुके है। साईबर क्राईम को लेकर लगातार जागरूकता कार्यकम चलाया जा रहा है, लोगों के साथ ठगी या और कोई वारदात ना हो,इसके लिए एसीसीसीयू में प्रशिक्षित व नये आरक्षकों को भी जोड़ा जाये जो पूर्ण रूप से साईबर के मामले में प्रशिक्षित है। चिटफंट कंपिनयों के डायरेक्टरों की धरपकड़ करने में पुलिस कोई भी कमी नही कर रही है, थोडा समय उनकी सपंत्ति के आंकलन में जरूर लग रहा है। कई डायरेक्टरों को पकड़कर जेल में भी दाखिल कर रहे है। राम और कृष्ण का नाम भाजपा ही नही लेती सबसे पहले ये नाम राजीव गांधी ने लिया और अयोध्या में इसकी नींव रखी। छग में भी प्रदेश के मुखिया ने रामवनगमन का मार्ग प्रशस्त कांग्रेस ने ही किया और भव्य मंदिर का निर्माण करवा रही है, जिसको छग की जनता नमन कर रही है, आने वाला पर्व गणेश चतुर्थी का पर्व है, उसमें सबसे अधिक पंडाल कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग और समर्थकों का रहता है, भाजपा के कितने लोग पंडाल लगाये है आप लोग स्वयं गिनकर मुझे बताईयेगा।
गृहमंत्री ने महादेव आइडी के मुख्य आरोपियों को पकडने में पुलिस को कोई भी दिक्कत नही है, जल्द उन्हें पकड़ा जायेगा और ना ही उसमें किसी प्रकार का दबाव है, जो लोग भी इसमें शामिल है उनको दबोचा जायेगा। पुलगांव में पुलपर हुए गडडे व 21 करोड के घोटाले के आरोपों को उन्होंने एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने पानी निकासी की जगह पर घर बना लिया है, पानी जब निकलेगा नही तो इस तरह का गुड्डे पुल और सडकों पर होंगो। इस मामले में चीफ इंजीनियर को निर्देशित किया है कि इसकी वे रिपोर्ट जल्द विभाग को प्रस्तुत करें। क्वालिटी में कोई गड़बडी पाई जायेगी तो उसको बख्शा नही जायेगा और कार्यवाही होगी।
गणेशोत्सव में पीओपी से बनी मूर्तिया पर प्रतिबंध:
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने तालाबो,घाटों की लगातार सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए:
दुर्ग। / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम। रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनमानस के व्यापक हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी विभिन्न त्योहारों और सार्वजनिक उत्सवों के आयोजनों हेतु छत्तीसगढ़ में तीज-त्योहार शुरू हो गए हैं। इस बीच, गणेशोत्सव को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मूर्तियों के विसर्जन से राज्य के जल से स्त्रोतों की जल गुणवत्ता पर पढ़ने वाले विपरीत की रोकथाम के सबन्ध संशोधित दिशा आदेश जारी किया गया। इसको ध्यान में रखते हुए कमिश्नर प्रकाश सर्वे के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए बनाई टीम।तालाबो में गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के अवसर पर तालाबो,घाटों की सफाई करवाने के अधिकारियों को निर्देशित किया है और प्रत्येक प्रतिमा विसर्जन स्थल के पहले विसर्जन के दौरान व विसर्जन के एक सप्ताह बाद जल गुणवत्ता की जाॅच करे।जल स्त्रोतों की क्षेत्रानुसार सेम्पलिंग बिन्दु निश्चित करने के निर्देश भी दिये । यह उल्लेखनीय है कि जल स्त्रोतो में प्रतिमाओं के विसर्जन के फलस्वरूप जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है, क्योंकि मूर्ति निर्माण में उपयोग किये जाने वाले अप्राकृतिक रंगो में विषैले रसायन होते है, साथ ही प्रतिमाओं के साथ फूल, वस्त्र एवं सजावटी सामान, रंगीन काॅगज व प्लास्टिक आदि प्रतिमाओं के साथ विसर्जित हो जाती है।
*- महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया कि* वे जल की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव न पड़े इसलिए जल प्रदाय वाले स्त्रोतों पर मूर्तियों का विसर्जन न किया जाए। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहले से निश्चित किये गए स्थानों पर ही विसर्जन करें जिससे अन्य नादियों, तालाबो को प्रदूषण होने से बचाया जा सके।प्रतिमाओं के साथ लाई गई सामग्री जैसे वस्त्र, पूजन सामग्री, प्लास्टिक का सामान, पाॅलीथिन आदि जैसे सामग्रीओं को नदी, तालाबों में विसर्जन के दौरान न ड़ाले। प्रतिमा विसर्जन हेतु निर्मित तालाब में मूर्ति विसर्जन कराया जाए जो चारों तरफ से घिरा हो तथा तल में सिन्थेटिक लाइनर लगाया जाता है। जिसमें विसर्जन के उपरान्त बचे हुए अवशेषों को किनारे पर लाकर वा मिट्टी इत्यादि को लैण्ड फिल में डाला जाता है तथा लकड़ी व बांस को पुनः उपयोग किया जा सके।मूर्ति विसर्जन के बाद 24 घण्टे के अन्दर जल स्त्रोतों में विसर्जित फूल, वस्त्र, एवं सजावटी सामान को निकाल लिया जाए जिससे जल जीवन पर मूर्ति विसर्जन का न्यूनतम विपरीत प्रभाव पड़े तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों के पास ठोस अपशिष्टो को न जलाया जाए/
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे अल सुबह इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मोती कम्प्लेक्स,हटरी बाजार,पांच कंडील,सब्जी बाजार,इंद्रिरा मार्केट पार्किंग सिटी कोतवाली के सामने पुराना बस स्टेण्ड के आस पास सहित क्षेत्र निरीक्षण निगमायुक्त ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती,राजू सिंह,राजेन्द्र सराठे आदि मौजूद रहे। मार्केट क्षेत्र में निगमायुक्त ने बाजार क्षेत्र के नालियों को अच्छी तरह से सफाई करवाने करने के लिए उन्होंने अधिकारियों कहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा स्वास्थ्य अधिकारी व अमला के साथ लिया।
जलभराव की स्थिति का मुआयना निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने किया।उन्होंने मौजूद अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहें। गली, मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाना सुनिश्चित करें। इस दौरान निगमायुक्त ने पब्लिक से भी फीडबैक लिया। स्थानीय रहवासियों ने समस्याओं से निगमायुक्त श्री सर्वे को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, सभी को साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील उन्होंने की है। वही कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज अल सुबह मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत वार्ड में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में इलाज व जांच कराने पहुंचे मरीजों से चर्चा की तथा शिविर की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया।आयुक्त पहुंचे स्वास्थ्य शिविर, मरीजों से हुए रूबरू शिविर में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से चर्चा की तथा शिविर के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से निगम क्षेत्र में स्थित समस्त स्लम बस्तियों में क्रमबद्ध कार्ययोजना। इसी कड़ी में आज रविवार को निगम क्षेत्र के अन्य स्थानों के साथ-साथ वार्ड 2 राजीव नगर उचित मूल्य दुकान के पास स्लम स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर आयोजित शिविर का सघन रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में जांच एवं इलाज हेतु आए हुए नागरिकों से चर्चा की तथा स्वास्थ्य शिविरों के संबंध में उनकी फीडबैक लिया। इस दौरान आयुक्त ने शिविर में संलग्न डॉक्टर्स,अधिकारी-कर्मचारियों से शिविर की व्यवस्थाओं पर आवश्यक चर्चा कर के साथ ही बेहतर स्वरूप में शिविर संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, कुलेश्वर चंद्राकर (ए. पी. एम.) सहित अन्य मौजद रहे।
-अब तक 2091 शिविर, 152051 मरीज लाभान्वित
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दुर्ग शहरी क्षेत्र में अब तक आयोजित किए गए शिविरों की संख्या की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अभी तक निगम क्षेत्र शहरी स्लम क्षेत्रों में 2091 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। दुर्ग शहरी क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शिविरों के माध्यम से अब तक 152051 मरीज लाभान्वित हुए हैं, जिन्हें विभिन्न बीमारियों से संबधित दवाएं इन शिविरों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
संयंत्र के निदेषक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया शुभारम्भ
स्कीन बैंक से गंभीर रूप से जले मरीजों को मिलेगा नया जीवन
भिलाई। शौर्यपथ । भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस्पात बिरादरी को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव ही सकारात्मक प्रयास किया है। इसी क्रम में बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय के एडवांस बर्न केयर डिपार्टमेंट में छत्तीसगढ़ व सेल का पहला स्कीन बैंक का शुभारम्भ किया गया। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ में कैडेवरिक टिशु ट्रांसप्लांट का भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र पहला संस्थान बना।
निदेशक प्रभारी दासगुप्ता ने किया उद्घाटन
आजादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में स्थापित स्कीन बैंक का शुभारंभ भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने किया। इस प्रकार भिलाई बिरादरी को चिकित्सकीय क्षेत्र में नई सुविधा उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेषक प्रभारी कार्मिक एवं प्रषासन, के के सिंह, कार्यपालक निदेषक सामग्री प्रबंधन ए के भट्टा, कार्यपालक निदेषक वक्र्स अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक खदान, तपन सूत्रधार, कार्यपालक निदेषक कार्मिक एवं प्रषासन, एम एम गद्रे, कार्यपालक निदेशक परियोजनाएं, एस मुखोपाध्याय, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा, डी एन करन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद बिनायके सहित बर्न यूनिट के एडीशनल सीएमओ डॉ उदय कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ अनिरूद्ध मेने भी विषेष रूप से उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों व चिकित्सा बिरादरी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
स्किन बैंक के स्थापना हेतु नई मषीनें व प्रशिक्षित स्टॉफ
स्किन बैंक को शुरू करने के लिए जरूरी जगह ,आवश्यक मशीनें और प्रशिक्षित स्टाफ की आवश्यकता होती है भिलाई के स्किन बैंक को शुरू करने के लिए एडवांस बर्न केयर डिपार्टमेंट में जगह निर्धारित की गई और आवश्यक मशीनें जैसे इलेक्ट्रिकल डर्मेटोम, स्किन मैशर, बायोसेफ्टी केबिनेट और फ्रीजर,इनक्यूबेटर आदि उपलब्ध कराए गए जिसमें उच्च प्रबंधन ने अपना त्वरित सहयोग किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के बर्न विभाग के 6 स्टाफ मुंबई स्थित नेशनल बर्न सेंटर के स्किन बैंक में प्रषिक्षित किया गया। यह प्रषिक्षित स्टाफ भिलाई में स्किन बैंक प्रारंभ करने में सहायक सिद्ध होंगे। आवश्यक दस्तावेज तथा स्किन निकालने की सहमति से लेकर दूसरे मरीज को स्किन लगाने तक की पूरी प्रक्रिया का मैन्युअल बनाया गया है।
पंजीयन के साथ ही स्किन डोनेशन हेतु जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ
स्किन बैंक को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान करने के साथ ही सोटो रायपुर से रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया गया है जो 5 वर्षों के लिए मान्य होगा। इस प्रकार बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय में स्थापित स्किन बैंक छत्तीसगढ़ का पहला स्किन बैंक बन गया है। इसके स्थापना के साथ ही बीएसपी अस्पताल ने स्किन डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिससे लोग स्कीन बैंक को स्किन डोनेशन करें और गंभीर मरीजों के जीवनरक्षा में अपना योगदान दें।
गंभीर रूप से जले हुए मरीजों को मिलेगा जीवनदान
बर्न यूनिट के एडीषनल सीएमओ डॉ उदय कुमार ने बताया कि आने वाले समय में बीएसपी का स्कीन बैंक गंभीर रूप से जले मरीजों के लिये वरदान साबित होगा। इस स्कीन बैंक से गंभीर किस्म से तथा अत्यधिक जले मरीजों को जीवन दान मिल सकेगा। मरीज की या उनके रिश्तेदारों की सहमति के पश्चात ही मरीज की पैर या पीठ की चमड़ी की ऊपरी परत इलेक्ट्रिकल डर्मेटोम के द्वारा निकाली जाती है तथा निकाली गई जगह पर प्रॉपर बैंडेज किया जाता है निकाली गई चमड़ी को 50 प्रतिषत ग्लिसरॉल में लेकर स्किन बैंक में इनक्यूबेटर में स्टोर किया जाता है तथा कुछ आवश्यक जांच भी की जाती है जरूरी जांच की रिपोर्ट आने के पश्चात बायोसेफ्टी केबिनेट में स्किन मेंशर द्वारा स्किन पर छोटे-छोटे छेद बनाए जाते हैं जिससे ग्लिसरोल तथा एंटीबायोटिक सॉल्यूशन उसमें अंदर तक जाए और स्किन में कोई संक्रमण ना हो इस प्रक्रिया के पश्चात प्रॉपर लेबल जिसमें नाम रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ फ्रीजर में 85 प्रतिषत ग्लिसरॉल में स्टोर किया जाता है इस स्किन को लगभग 5 वर्षों तक 4 डिग्री सेंटीग्रेड पर रख सकते हैं।
दुर्ग। शौर्यपथ।जैनम होम डेकोर के संचालक अतुल जैन(37) के जन्मदिन के अवसर पर पुरे परिवार ने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिय,रितेश जैन,राजेश पारख,हरमन दुलाई,जितेंद्र करिया,विकास जायसवाल को सौंपी
अतुल की माताजी शोभना जैन ने कहा बहुत समय से मन में देहदान करने की इच्छा थी आज पुत्र के जन्मदिन को शुभ घडी मानते हुए हमने यह निर्णय लिया ताकि अतुल का जन्मदिन सार्थक हो सके
अतुल जैन, उनके पिता श्री अशोक जैन (६५),मां शोभना जैन (६२) पत्नी सुरभि जैन ने अपने देहदान की घोषणा की देहदान हेतु अतुल की बहन प्रीति आदित्य लुंकड ने सहमति दी, अतुल ने कहा मुझे यह जन्मदिन ताउम्र याद रहेगा आज हमारे परिवार ने मेरी माँ से प्रेरणा ले अपने जन्मदिन को यादगार बनाया
नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश परख ने कहा जैन परिवार का निर्णय स्वागत योग्य है एवं अभी समाज को नेत्रदान व् देहदान हेतु अधिक जागरूक होने की जरुरत है जिसके लिए हमारी संस्था लगातार अभियान चला रही है,हरमन दुलाई ने जानकारी दी कि अभी भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों हेतु केडेवर की भारी कमी है जिस से भविष्य के डाक्टरों को रिसर्च करने में असुविधा होती है लगातार देहदान से स्थिति सामान्य होगी
देहदान की जानकारी हेतु संस्था के सदस्यों से 9300565695/9589334586 पर सम्पर्क कर जानकारी व् सहायता ली जा सकती है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश परख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, ,दीपक बंसल ने जैन परिवार को देहदान का निर्णय लेने साधुवाद दिया व् अतुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
भिलाई / शौर्यपथ / पावर हाउस मारूती शोरूम के पास शुक्रवार को रात्रि सवा नौ बजे के आसपास रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही पेट्रोल से भरी टैंकर में अचानक भयानक आग लग गई जिसके वहां भारी हड़कम्प मच गया और फोरलेन पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। चारों ओर आसपास आग की लपटे और इसका धुआं दूर तक दिखाई दे रही है। आग लगने के बाद आनन फानन में ड्रायवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। आस पास टैंकर में बार बार धमाका हो रहा था, इससे वहां उपस्थित लोगों में भारी दहशत हो गया। आग लगने की सूचना मिलने बाद फायर बिग्रेड मौके पर तो पहुंचा लेकिन वह भी टैंकर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग के साथ बीच बीच में टैंकर से धमाके भी हो रहे थे। बताया जा रहा है कि टैंकर में ज्वलनशील पादार्थ लोड था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर छावनी थाने की पुलिस व यातायात विभाग के जवानों ने मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने आम बुझाना शुरू कर दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग में काबू पाया नही जा सका है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई के वैशाली नगर में रविवार 21 अगस्त को वैशाली नगर शासकीय कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है . मानव सेवा ही माधव सेवा है इसी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के नेतृत्व में वैशाली नगर शासकीय कॉलेज भिलाई में AIMS के डॉक्टर द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजन किया जा रहा है इस चिकित्सा शिविर में बहुत ही 15 अनुभवी डॉक्टर शामिल होंगे जिसमें हृदय रोग ,हड्डी विशेषज्ञ , किडनी विशेषज्ञ , , मानसिक रोग विशेषज्ञ , चर्म रोग, गायनोलॉजिस्ट, महिला विशेषज्ञ आदि के सलाह की निशुल्क व्यवस्था की गई है .
निश्चित रूप से यह निशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों को बहुत राहत पहुंचाएगा अभी से बहुत सारे एडवांस में रजिस्ट्रेशन लोगों ने करवा दिया है क्योंकि इन विशेषज्ञों से सलाह लेना अपने आप में कठिन होता है क्योंकि रायपुर में आना जाना इतना सहजता से नहीं कर सकते हैं और सभी प्रकार की प्रक्रियाओं से बचके आसानी से हम इन सलाहकारों का परामर्श का लाभ उठा सकते हैं ,निश्चित रूप से ऐसा आयोजन अपने आप में एक बहुत ही उपयोगी साबित होगा भिलाई और दुर्ग की जनता के लिए यहां तक कि रजिस्ट्रेशन आसपास के जिलों से भी लोगों ने करवाया है राजनांदगांव ,बलोद, बेमेतरा ,पाटन से लोगों का काफी इस शिविर के प्रति काफी रुझान देखने को मिल रहा है . विशाल चिकित्सा शिविर में लाभ लेने और रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवाने के लिए कृपया इस नम्बर पर कॉल कर सकते हैं 07882210197, 9340725554।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर अल सुबह हुडको क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। शहर के अंतिम वार्ड क्रमांक 70 हुडको में उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सरोवर का भी निरीक्षण निगमायुक्त ने किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य व राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, जोन आयुक्त एन आर रत्नेश, प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीके सैमुअल आदि मौजूद रहे। हुडको में निगमायुक्त ने सीवरेज लाइन की भी जानकारी ली, सीवरेज के पानी को सक करने के बारे में उन्होंने अधिकारियों से पूछा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा अधिकारियों के साथ लिया। जलभराव की स्थिति का मुआयना कमिश्नर ने किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहें। गली, मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाना सुनिश्चित करें। इस दौरान निगमायुक्त ने पब्लिक से भी फीडबैक लिया। स्थानीय रहवासियों ने समस्याओं से निगमायुक्त को अवगत कराया। बीएसपी क्षेत्र के इलाकों में बीएसपी प्रबंधन से समन्वय बनाकर कार्य करने की उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, सभी को साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील उन्होंने की है। वही कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। पूरे तालाब परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
