September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    - स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुंज को ऑक्सीजन जोन की दी संज्ञा
    -कृष्ण कुंज में 33 प्रकार के पौधों  को किया गया रोपित,जिसमें रुद्राक्ष, बरगद, पीपल जैसे धार्मिक महत्व रखने वाले पौधें भी शामिल  -

        दुर्ग / शौर्यपथ /आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पांच बिल्डिंग दुर्ग में विधायक अरुण वोरा द्वारा हरित पहल करते हुए कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया। जिले के सभी 9 कृष्ण कुंज में आज कुल 2 हजार 313 पौधों का पौधारोपण किया गया। इसके लिए 3.96 हेक्टेयर (9 एकड़ ) भूमि का रकबा, नगरीय निकाय में कृष्ण कुंज के लिए चिन्हित किया गया था।जिसमें पौधारोपण कर हरियाली की छंटा को बिखेरी गयी। स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुंज को ऑक्सीजन जोन की दी संज्ञा।
    इस अवसर पर दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 26 जनवरी को कृष्ण कुंज बनाने की घोषणा की गई थी जिसने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपना मूर्त रूप लिया, राज्य शासन छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने का कार्य कर रही है। आज कृष्ण कुंज के माध्यम से हम अपनी भावी पीढ़ी को शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास कर रहे हैं और इसे ही भावी पीढ़ी को संजों और संरक्षित कर आगे बढ़ाना है।
      जिले के नगरी निकाय में चिन्हित कृष्ण कुंज- दुर्ग के अंतर्गत 9 नगरी निकायों में कृष्ण कुंज का चिन्हांकन किया गया है। यह कृष्ण कुंज 5 बिल्डिंग तितुरडीह, दुर्ग, कृष्ण कुंज अटारी पाटन, कृष्ण कुंज उतई, कृष्ण कुंज कुरूद, कृष्ण कुंज भिलाई-3, कृष्ण कुंज जामुल वार्ड-18, कृष्ण कुंज धमधा वार्ड 01 नया तालाब, कृष्ण कुंज वार्ड-01 परसदा कुम्हारी, कृष्ण कुंज बानबरद अहिवारा  में स्थापित हैं।
    कृष्ण कुंज में 33 प्रकार के पौधों का किया गया रोपण - सभी 9 कृष्ण कुंज में रुद्राक्ष, बरगद, पीपल धार्मिक महत्व रखने वाले पौधों के साथ-साथ फलदार वृक्ष, चिकित्सीय गुण रखने वाले 33 प्रकार के पौधों का  पौधारोपण किया गया।इन पौधों में 127 आम ,73 इमली ,157 गंगा इमली  ,181जामुन ,35 बेर , 14 गंगा बेर , 142 शहतूत,15 तेंदू , 116चार , 34 अनार, 30  गुड़हल,  88 कदम्ब ,68 पीपल , 166 नीम , 56 बरगद ,152 अमरुद , 147 सीताफल , 40बेल , 182आंवला , 9 कचनार ,9 बहेडा , 14 महुआ  , 2 करंज , 11काजू , 114 मौल श्री ,  33 अमरूद ,  25 बेल , 140 बादाम , 30 डूमर ,34 रामफल , 23 लक्ष्मण फल , 22 रुद्राक्ष , 24 परिजात के पौधे शामिल हैं।
      स्थानीय लोग कृष्ण कुंज को बता रहे हैं, ऑक्सीजन जोन- कृष्ण कुंज में विविध प्रकार के पौधों से स्थानीय लोग प्रभावित होकर इसे उस स्थल की क्षेत्र परिधि का ऑक्सीजन जोन  कह रहे हैं। कृष्ण कुंज के पास के स्थानीय लोग इसे पर्यावरण के दृष्टिकोण से शासन का सकारात्मक कदम बता रहे हैं।
           कृष्ण कुंज के आज के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन तथा वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा,डीएफओ शशि कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे व अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं दी है तथा नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े इस पर्व को उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाये जाने की अपील की है। उन्होने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने तथा भगवान श्री कृष्ण के आदर्शाे का अनुशरण करने का आव्हान किया है।

      दुर्ग / शौर्यपथ / उत्तर भारत रेल यात्री सेवा समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के सांसद विजय बघेल से मुलाकात हेतु प्रात: उनके निवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री के नाम से एक पत्र सौंपते हुए उन्हें आंदोलन की जानकारी दी और उनसे आंदोलन के विषय पर दिल्ली में पहल करने की मांग की।
    प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे नए-नए नियमों और आम लोगों से छीनी जा रही सुविधाओं के विषय में सांसद विजय बघेल से चर्चा करते हुए बताया कि एक तरफ  लगातार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्गों की यात्री गाडिय़ों को मेंटेनेंस के नाम पर निरस्त कर दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ  समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि 5 साल से कम आयु के बच्चों का भी पूरा टिकट यात्रा के दौरान दिया जाएगा। ऐसी भी जानकारी प्राप्त हो रही है। यात्री रेलवे के वेटिंग हॉल में इंतजार करते हैं तो प्रति घंटे के हिसाब से धन वसूली की जाएगी। उत्तर भारत की तरफ  जाने वाली सभी गाडिय़ों में बारहों महीने वेटिंग लिस्ट बनी रहती है इसके बावजूद अधिकांश रेल गाडिय़ां साप्ताहिक चलाई जा रही हैं। पूर्व उत्तर भारत की तरफ जाने वाले छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बहुत गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षण में दी जा रही सुविधाओं को भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। ऐसी बातों के कारण सरकार और रेल मंत्रालय के विरुद्ध आम लोगों में आक्रोश फैल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बघेल से अपेक्षा की कि इस विषय को संसद में अवश्य उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से आंदोलन के सूत्रधार प्रभुनाथ मिश्र, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता जमील अहमद, सूबेदार सिंह, त्रिलोक मिश्रा सहित मौदहा नगर पालिका उत्तर प्रदेश के पूर्व पार्षद मुन्ना बॉर्डर भी उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने आश्वासन दिया है कि वह पत्र रेल मंत्रालय को भेजेंगे और मांगों पर कार्यवाही करने हेतु आग्रह करेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग शहर के संयुक्त मंडल के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों युवाओं को नौकरी देने व 2500₹ बेरोजगारी भत्ता देने के वादाखिलाफी करने के विरोध में भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ विधानसभा स्तरीय रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदेश की भुपेश बघेल सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया शहर के चारो मंडल अंतर्गत कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में अग्रसेन चौक से निकाली गई रैली में युवाओ ने आर्कषक ढंग से मैं बेरोजगार हु मुझे नौकरी दो लिखा टी शर्ट पहने हुए आमजन को कांगेस सरकार की वादाखिलाफी की जानकारी देते बढ़ते रहे ततपश्चात तहसील कार्यालय पहुँचते ही कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए काफी देर तक प्रदर्शन कर मौके पर मौजूद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी,जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित प्रदर्शन में उपस्थित नेताओ ने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भुपेश सरकार एक तरफ जंहा शराब कोचियों को संरक्षण दे रही है तो दूसरी तरफ युवाओ को गोबर बीनने के लिए कह रही है और होर्डिंग में सरकार प्रचार करती है 5लाख को नौकरी दिया जबकि विधानसभा में 20 हजार नौकरी देने की बात स्वीकार करते है इस प्रकार सरकार खुलेआम झूठ बोल रही है जबकि उन्होंने चुनाव पूर्व अपने घोषणापत्र में ढाई हजार रुपया प्रतिमाह देने का वादा किया था जो पूरा नही किया है इसी मुद्दे लेकर भाजयुमो अब सरकार को सड़क से सदन तक जवाब मांग रही है।
     भाजयुमो के विधानसभा स्तरीय घेराव में प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी जी,जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा जी,महामंत्री ललित चंद्राकर,नटवर ताम्रकार, पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर,जिला मंत्री दिनेश देवांगन,शिव चंद्राकर, जिला अध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जीत हेमचंद यादव, मनोज शर्मा,मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, महामंत्री सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, बंटी चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मुकेश सोनकर, राहुल दीवान, राहुल तिजील, गंजपारा सदर मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष - दीपक सिन्हा,कन्हैया देवांगन,राजा यादव,महामंत्री ईश्वर देवांगन,अनिकेत यादव,शुभम साहू,गोपा पटेल,प्रेम साहू,विनय साहू, दीपेश निर्मलकर, राजेश साहू, निरंजन दुबे, हिमांशु सिंह शुक्ला, रवि यादव, पवन ढीमर, राहुल सोनकर, प्रेम जैन, राकेश देवांगन, कुंदन साहू, अनिल साहू, महेन्दर यादव,खुमान देवांगन,अभिनव शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार महामंत्री अंजू तिवारी, सहित सभी पदाधिकारियों और आकाश दुबे, दुलेश्वर सिन्हा, दिव्य रूसिया,हेमंत नेमा,धर्मेंद्र यादव,पुनीत बघमार अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया सराहनीय पहल

      दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की शिक्षा स्तर के गुणवत्ता में सुधार का कार्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार किया जा रहा है इसी कड़ी में हायर स्टडी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध रूप से इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि महाविद्यालय खोलने का सबसे ज्यादा लाभ दुर्ग भिलाई के छात्रों को होगा यहां पर इंग्लिश मीडियम स्कूल पहले ही ज्यादा है और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए महानगरों का पलायन करना पड़ता है अब यह पलायन पूर्ण रूप से रुक जाएगा साथ ही अब बहुत से ऐसे अभिभावक जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन जैसे आर्थिक भार उठाना पड़ा था वे छात्र अब यही पर रह कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे मुख्यमंत्री ने बताया प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से शुरू हो जाएंगे वर्तमान में प्रयोग के तौर पर रायपुर में एक महा। विद्यालय संचालित किया जा रहा है आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में महाविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के खुलने से छत्तीसगढ़ के छात्रों को सिर्फ भारत नहीं अपितु वैश्विक स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए उच्च कुशलता एवं मनोबल प्राप्त कर सकेंगे विश्व एवं देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार के अवसरों में छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी और आगामी भविष्य के लिए यहां के विद्यार्थियों को बेहतर माहौल प्राप्त होगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय के लिए खोले जाने के निर्णय हेतु संपूर्ण प्रदेशवासियों समस्त छात्र छात्राओं सहित छःग व दुर्ग जिले प्रदेश एनएसयूआई के पदाधिकारी की ओर से देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का बहुत बहुत धन्यवाद आभार ज्ञापित करते है छत्तीसगढ़ के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे आगामी 3 साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज प्रारंभ किए जाएंगे वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय एक भी नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ रहा है

    जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ, 02 सितम्बर 2022 एवं जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के लिए 04 सितम्बर 2022 की तिथि प्रस्तावित

         DURG / SHOURYAPATH / श्री महादेव कावरे, संभागायुक्त ने  आज नवीन सृजित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के गठन के संबंध में विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में  श्री डोमन सिंह, कलेक्टर राजनांदगांव, जिला खैरागढ़ के ओ.एस.डी. डॉ. जगदीश सोनकर, ओ.एस.डी. पुलिस सुश्री अंकिता शर्मा, इसी प्रकार जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के  ओ.एस.डी. श्री एस. जयवर्धन एवं ओ.एस.डी. पुलिस श्री येदुवल्ली अक्षय कुमार उपस्थित थे।

        श्री कावरे ने अवगत कराया गया कि नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का उद्घाटन 02 सितंबर 2022 को एवं खैरागढ़-छुईखदान-अंबागढ़ चौकी जिले का  शुभारंभ 04 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री के द्वारा किया जावेगा, जिसके लिए तैयारी की जावे। संभागायुक्त दुर्ग द्वारा कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय हेतु शासकीय भवन के चयन के संबंध में कलेक्टर राजनांदगांव एवं संबंधित विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों से जानकारी ली गई। इसके साथ ही कार्यालयीन स्टॉफ हेतु अधिकारियों द्वारा पदभार ग्रहण करने के संबंध में एवं कार्यालयीन कर्मचारियों की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की गई एवं नवीन जिले के विभन्न विभागो में कार्य करने हेतु इच्छुक कर्मचारियो की सूची शासन की ओर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

    अधिकारियों को दायित्व सौपने के दिए निर्देश-     संभागायुक्त श्री कावरे ने कलेक्टर कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई। उद्घाटन दिवस में स्थल पर लोकार्पण, भूमि पूजन एवं सामग्री वितरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों को भी दायित्व सौंपने के निर्देश दिए।

    DURG / SHOURYAPATH / देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस, 20 अगस्त को इस साल भी राज्य में सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने की वजह से आज 18 अगस्त को शाम 4.30 बजे कलेक्टोरेट कक्ष में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित उपस्थित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ’सद्भावना दिवस’ की शपथ ली।

    DURG / SHOURYAPATH / छत्तीसगढ़ शासन कल कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले को हरा-भरा करने के लिए कृष्ण कुंज के माध्यम से एक अनुठी शुरुआत करने जा रहा है। दुर्ग जिले के अंतर्गत कुल 9 नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज विकसित किया गया है, जहां पर बरगद, पीपल, नीम, कदम्ब तथा अन्य सांस्कृतिक महत्व के वृक्षों का रोपण किया जाएगा।  इस अवसर पर दुर्ग वनमण्डल ने जिले वासियों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा कृष्ण कुंज  से जुड़े  और वृक्षों की अमूल्य विरासत का संरक्षण करें। इस अवसर पर बड़े पैमाने में वृक्षा रोपण करने के लिए छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कल प्रातः 11.00 बजे जिले में चिन्हीत किये गये स्थानों पर कृष्ण कुंज योजना का शुभारंभ करेंगे। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision