September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग द्वारा 4 दिवसीय आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह विभाग के मुख्य महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। इसका शुभारम्भ गत 12 अगस्त को किया गया। इसके प्रथम दिन बीएसपी के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह की शुरुआत करते हुए रक्तदान और नेत्रदान के लिए शपथ लेने वाले उम्मीदवारों को 75 भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और 75 टी-शर्ट वितरित किया गया। इसी क्रम में दूसरे दिन 13 अगस्त 2022 को बैटरी-11 एरिया में 75 पौधे लगाने के साथ-साथ ठेका मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए 75 स्टेशनरी किट का वितरण भी किया गया।
    इसके तृतीय दिन 14 अगस्त को ऑफिसर्स एसोसिएशन बिल्डिंग, प्रगति भवन में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के सहयोग से प्रात: 9 बजे रेड क्रॉस सोसाइटी फॉर ब्लड डोनेशन और नवदृष्टि फाउंडेशन फॉर प्लेज फॉर आई डोनेशन एंड अवेयरनेस सेशन फॉर ऑर्गन डोनेशन के भागीदारी से रक्तदान व नेत्रदान कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। विदित हो कि इसमें कुल 98 ऑनलाइन पंजीकरण किए गए, जिसमें 70 व्यक्तियों ने रक्तदान के लिए और 59 व्यक्तियों ने नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान व नेत्रदान कार्यक्रम में संयंत्र के कार्यपालक निदेषक (वक्र्स) श्री अंजनी कुमार एवं भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती नीरजा सिंह ने रक्तदान तथा नेत्रदान कर लोगों को अभिप्रेरित किया।
    विदित हो कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में 12 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मना गया। जिसमें 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया। ठेका मजदूरों को कार्यक्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया और स्वतंत्रता सेनानी पर आधारित नुक्कड़ नाटक, सुरक्षा स्किट का प्रदर्षन किया गया तथा कविता प्रतियोगिता के विजेताओं का कविता पाठ भी किया गया और समन्वित रूप से आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कोक ओवन में रैली निकाली गयी।
    स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया
    भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 विभाग में देश की आजादी के 75 वर्ष का उत्सव गौरव व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा ठेका श्रमिकों ने स्वतंत्रता के नारे लगाते हुए एसएमएस-3 के वक्र्स बिल्डिंग से कारखाने तक तिरंगा रैली निकाली। मुख्य महाप्रबंधक संदीप कुमार कर ने ध्वजारोहण किया और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में एसएमएस-3 की उन्नत कार्य संस्कृति, विभिन्न उपलब्धियों तथा सुरक्षा से काम करने पर विशेष जोर दिया। एसएमएस-3 बिरादरी को नित नए रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और आने वाले दिनों में 5 एस व गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही। महाप्रबंधक  संजय कुमार अग्रवाल ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और एकता एवं भाईचारे का सन्देश दिया। आजादी का अमृत महोत्सव में एसएमएस-3 का योगदान विषय पर निबंध व कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसके विजेताओं को मुख्य महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

     दुर्ग / शौर्यपथ /  इस्पात नगरी भिलाई की बेटी सुस्मिता बसु मजूमदार के खाते में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि आई है। सुस्मिता का लिखा गीत इस 15 अगस्त को देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर जिनेवा (स्विटजरलैंड) स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के इंडिया हाउस में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियों के बीच प्रदर्शित किया गया। साँसें तेरे ही नाम भारत माँ को प्रणाम शीर्षक के इस गीत में सुस्मिता ने शुरुआती कमेंट्री की है और इस गीत को अपने स्वर व संगीत से शौर्य घटक ने सजाया है।
    उल्लेखनीय है कि सुस्मिता ने इससे पहले बांग्लादेश की आजादी के 50 वें साल पर आयोजित समारोह के लिए भी गीत लिखा था, जिसे भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में प्रख्यात शास्त्रीय संगीत के गायक उस्ताद अजय चक्रवर्ती ने गाया था। वहीं सुस्मिता ने वर्ष 2018 में अपने शहर भिलाई की पहचान को उकेरते हुए भिलाई एंथम भी रचा था। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की पूर्व स्टूडेंट सुस्मिता इन दिनों कोलकाता विश्वविद्यालय में इतिहास की प्राध्यापक हैं।
    सुस्मिता ने बताया कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस विशेष गीत की रचना की थी। भिलाई स्टील प्लांट के ऊर्जा प्रबंधन विभाग में पदस्थ रहे तपन कुमार बोस की बेटी सुस्मिता बसु ने बताया कि जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए वहां इंडिया हाउस में ध्वजारोहण समारोह में यह वीडियो प्रस्तुति प्रदर्शित की गई। जिसमें जिनेवा में प्रवासी भारतीयों सहित 300 से अधिक सदस्यों के मध्य संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के स्थायी प्रतिनिधि इंद्रमणि पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी मिशन द्वारा 15 अगस्त की शाम को आयोजित स्वागत समारोह में भी यह वीडियो प्रदर्शित किया गया था, जिसमें 400 से अधिक विशिष्ट अतिथि शामिल हुए थे।
    भिलाई के बाद इन दिनों कोलकाता में निवासरत सुस्मिता ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि वह शौकिया तौर पर प्रोफेशनल तरीके से लिखती रही हैं। उनकी कोशिश रही है कि, जो भी काम करें, उसे पूरी लगन और निष्ठा से अंजाम दें। सुस्मिता कहती हैं- कभी सोचा नहीं था कि मेरी लिखी कविता मेरी ही आवाज में संयुक्त राष्ट्र संघ में दुनिया भर के अति विशिष्ट लोगों के बीच में गूंजेगी वो भी अपने देश के लिए। मेरा लिखा हुआ गीत सबको इतना पसंद आएगा ये भी कभी नहीं सोचा था। यह सब जान कर बहुत अच्छा लग रहा है।

    भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर-6, ओवरब्रिज पावर हाउस के नीचे शहीद श्रीमति इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा एवं स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी रिक्शा स्टैण्ड, गांधी चौक, केम्प-1 पोटटू श्रीरामलू की प्रतिमा एवं मेटाडोर स्टैण्ड में ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    बी डी कुरैशी ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले भगत सिंग, चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य तिलक, बालगंगाधर तिलक, सुभाषचंद्र बोस, मोतीलाल नेहरू, अबुल कलाम आजाद, को याद करते हुए कहा कि आज देश के आजादी के खूली हवा में जो हम सांस ले रहे है इन्हीं महापुरूषों के बदौलत है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमति इंदिरा गांधी ने अपने कुशल नेतृत्व में आज देश में जो चकाचौंध कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम देख रहे है आजादी के बाद इन महान महापुरूषों के बदौलत देश की आर्थिक उन्नति दिन-पर-दिन हो रही है।
    कार्यक्रम में समयलाल साहू, शाहिद, संजय लाखे, सज्जन प्रसाद दिक्षित, अब्दुल कादिर सिद्धिकी, प्रमोद प्रभाकर, नईम बेग, फैयाज अहमद, जायसवाल, अब्दुल तहुर पवार, सत्यनरायण गुप्ता, जोगाराव, अरूण सिंह, मेरिक सिंह, रवि मारकंडे, अशोक मारकंडे, प्रदीप महिलांगे, तुलसी साहू, किसाहु देशलहरे, दिलीप साहू, दीपक टंडन, दिनेश टंडन, शंकर साहू, किरेनद्र गायकवाड, ज्योति मित्रो, सूरज कंजारे, धरम टंडन, अजय साहू, तोरण साहू, धर्मेंन्द्र मंडले, राजेन्द्र कांधे, राजा साहू, अरूण साहू, दीपक डहरिया, किहरी रिक्शावाला, योगेन्द्र साहू, बिसाहू देशलहरे, प्रेम, तुलसीराम साहू, रमेश चतुर्वेदी, ओंकार जंघेल, प्रदीप आदि उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। इस पावन अवसर पर  भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर में विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले वे हुडको पहुंचे। यहाँ सभी वीर शहीदों को याद किया गया। उनकी कुर्बानी को याद कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस सभी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें प्रणाम किए। साथ ही शहीद कौशल यादव की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानी को  याद किया। इसके बाद शान से हुडको वासियों के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद श्रीराम चौक खुर्सीपार स्थित विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विधायक श्री यादव ने शान से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर खुर्सीपार के नागरिक सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजा रोहण कर सभी ने राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे को सलामी दी और पुष्प गुच्छ से हमारे देश के वीर शहीद जवानों की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हे प्रणाम किया और उनके कुरबानियों को याद किया।
    इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हमें जो आजादी मिली है। उसके लिए हमारें वीर शहीद जवानों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मातृ भूमि की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन वीर शहीदों की शहादत को हम कभी नहीं भूलेंगे। उनकी यादें हमेशा हमारे मन रहेगी। वे मातृभूमि के असली सपूत थे, जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर देश को आजादी दिलाई और आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हम सब को उनके मार्गदर्शन में पदचिन्हों पर चलना चाहिए। देश के हित के लिए हमें हमेशा आगे रहना होगा। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में खुर्सीपार के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बड़े ही सम्मान के साथ महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के साथ राष्ट्रीय गीत गाया और तिरंगे को सलामी देकर भारत माता के जयकारे लगाएं। इस अवसर पर विशेष अतिथि तुलसी पटेल, डी काम राजू, अरूण राय, मुरलीधर, काली प्रसाद, श्री निवास गोस्वामी, बबीता बैसारे, डी नागमणी  आदि लोग उपस्थित रहे।
    विभिन्न स्कूल में हुआ ध्वजा रोहण-अंग्रेजी मिडियम सरकारी स्कूल खुर्सीपार सहित कई स्कूलों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र गान प्रस्तुत किए। कविता पाठ और भाषण भी प्रस्तुत किए। बरिस की वजह से बच्चे के कई कार्यक्रम नहीं हो पाए। स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने ध्वजारोहण किया। विधायक श्री यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वार्ड 37ए वार्ड 30ए वार्ड 36 में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जामा मस्जिद में शान से तिरंगा लहराया गया। जहां कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

    भिलाई / शौर्यपथ / शहर की प्रसिद्ध हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी और एसबीएस हॉस्पिटल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इन दोनों जगहों पर संस्थान के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू ने ध्वजारोहण कर सभी को बधाई दी। कंपनी की ओर से उपस्थित जनसमूह और स्टाफ को मिष्ठान वितरण किया गया। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के हथखोज स्थित मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू ने गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दिन देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस का यह 75 वां वर्ष पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री सिंह ने सभी उपस्थित जनसमूह और स्टाफ को बधाई देकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा जी ई रोड पावरहाउस भिलाई में संचालित एसबीएस हॉस्पिटल में भी ध्वजारोहण किया। यहां पर उन्होंने हॉस्पिटल के चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही भर्ती मरीजों का हाल चाल पूछा। उन्होंने समस्त उपस्थित जनों को मिठाई वितरण किया। दोनों कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रमिक नेता प्रभुनाथ मिश्राए कंपनी के सहयोगी मलकीत सिंह लल्लूए गुरमुख सिंह गाबूए सत्येन्द्र शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / शकुन्तला गु्रप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शकुन्तला विद्यालय रामनगर में 75 वॉं स्वतंत्रता दिवस महोत्सव मनाया गया। पचहत्तर सालों की गाथा, पचहत्तर सप्ताह की तैयारी और पचहत्तर घंटे का उत्सव जश्न - यही भाव देश के हर कोने में दिखा ।
    साबरमती के संत की 'दाण्डी यात्राÓ से मिली प्रेरणा-जन-जन की भागीदारी, जन जागरण की यही तैयारी। यही भाव माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पुनीत संकल्पों में 'हर घर, तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर डगर, हरनगर लहराया ।
    75वॉं आजादी उत्सव पर विद्यालय की इमारत तिरंगी आभा से सजकर खिल उठी थी । इस तिरंगी आभो में शकुन्तला गु्रप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा, प्राचार्य विपिन कुमार व अन्य प्रभारीगणों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया । सभा में उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ झण्डावंदन कर तिरंगें को सलामी दी साथ ही तिरंग फुग्गों ने आकाश में गौरव रूप दर्शाया । भारत माता की जय, वंदमातरम के जयकारे से षाला प्रागंण गूॅंज उठा । शिक्षिका आरती जय कुमार के साथ 'झण्डा ऊॅंचा रहे हमाराÓ गीत को ऑचल एवं गु्रप के स्वर ने सबको गौरवानुभूति कराई । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत नन्हें-नन्हें छात्र-छात्राओं के समूह नृत्य से हुई । शीफा परवीन और निधि पटेल ने ओज रस पूर्ण कविता वाचन से सबका मन झनझौर दिया । विवके वर्मा एण्ड ग्रुप ने धूम धड़ाक राष्ट्रप्रेम पर षानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। जे.सी.आई के अन्तर्गत मनीष देशमुख ने अपने सहयोगियों के साथ भीनी श्रद्धांजलि दी और वीर भाव के साथ गीत सुनाया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन जॉली लहिरी एवं मंच संचालन के साथ आभार प्रदर्शन की रीति मिर्जा जिशान बेग ने निभाई। इस पावन अवसर पर प्राचार्य विपिन ओझा, प्राचार्या आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2), मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही. दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस अर्चना मेश्राम, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारीद्वय राजेश वर्मा, सुभाष पासवान एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी वर्गो के कर्मचारी उपस्थित थे।

    दूसरे प्रदेश के व्यापारियों को बीएसपी से माल उठाने पर रोक लगाने में मांगा सहयोग

    भिलाई / शौर्यपथ / बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल से मुलाकात की और चैतन्य बघेल को अवगत कराते हुए कहा कि बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दूसरे प्रदेश के व्यापारियों को बीएसपी से माल उठाने पर रोक लगा दी है। एसोसिएशन का मानना है कि इससे स्थानीय परिवहनकर्ता और वाहन चालकों को रोजगार मिलेगा। इस संबंध में एसोसिएशन ने एक ज्ञापन सौंप कर इस निर्णय को लागू कराने में सहयोग मांगा है।
    बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि ज्ञापन में 13 अगस्त को बैठक कर निर्णय लिए गए पक्ष को रखा गया है। एसोसिएशन ने दूसरे प्रदेश के परिवहनकर्ता और व्यापारी को बीएसपी से माल उठाने में रोकने का निर्णय लिया है। भिलाई स्टील प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार मिले इसके लिए सभी संयंत्र भीतर से माल उठाने वाले ट्रक और ट्रेलर के मालिक को पत्र लिखा गया है कि भिलाई के स्थानीय मालवाहक ही भिलाई इस्पात संयंत्र से माल का उठाव करेंगे। छग के अलावा अन्य प्रदेशों के व्यापारी के माल उठाव के लिए विगत 13 अगस्त को एक बैठक रखी गई थी। जिसमें निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त से भिलाई इस्पात संयंत्र से माल की निकासी केवल स्थानीय मालवाहकों के माध्यम से की जायेगी। अन्य प्रदेशों के व्यापारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र से माल उठाने के लिए बाहर की गाडिय़ां नहीं ली जायेगी। इससे स्थानीय वाहन चालकों को तथा मजदूरों को भी रोजगार प्राप्त होंगे।
    इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, सतबीर सिंह सोनू, गनी खान, प्रभु नाथ मिश्रा, मुन्ना सिंह प्रीतम, अचल सिंह भाटिया, संदीप सिंह, सुधीर सिंह ठाकुर, रूद्र दादा, उमेश सिंह, सुधीर सिंह, भूपेंद्र यादव, सुनील चौधरी, अनिल चौधरी, दिलीप खटवानी, बृजेंद्र सिंह बिल्ला, गुरमुख सिंह, मलकीत सिंह, अमित सिंह, महेंद्र सिंह, शाहनवाज कुरेशी, सुखवंत सिंह, आरसी त्रिवेदी, मुकेश सिंह, विक्रम अग्रवाल, गजेंद्र साहू, सुधीर सिंह, बलदेव सिंह, मोनी, अरविंद, एम राजू, राम पूजन सिंह, गोपाल चंद्र गोप, जोगाराव, चलपति राव, भानु राव, रिजु सिंह, गुरवीर सिंह, सतिंदर शर्मा, आनंद सिंह आदि उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर दुर्ग जिले में आयोजित मुख्य समारोह में रविंद्र चौबे संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकीए पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री, छत्तीसगढ शासन, पुलिस ग्राउण्ड में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे फिर गार्ड ऑफ ऑनर की प्रक्रिया की जाएगी और इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन आम जनता के लिए किया जायेगा।
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रिहर्सल का आयोजन आज सुबह किया गया। इस मौके पर कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे। कलेक्टर ने पूरे परिसर में तैयारियों की समीक्षा की एवं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम जागेश्वर कौशल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    भिलाई इस्पात संयंत्र में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस्पात भवन में मुख्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, इस्पात भवन में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि श्री दासगुप्ता, स्वतंत्रता दिवस संदेश देंगे तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयंत्र के प्रमुख स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। एचआरडी सेंटर में कार्यपालक निदेशक प्रभारी कार्मिक व प्रशासन द्वारा रिफेक्ट्री स्टोर में कार्यपालक निदेशक ;सामग्री प्रबंधन द्वारा, संयंत्र भवन में कार्यपालक निदेषक वक्र्स द्वारा सीईजेड कॉम्पलेक्स में कार्यपालक आयोजित होगा।
    नगर निगम में महापौर व पालिका में अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण
    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी नगर निगम और नगर पालिका में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। दुर्ग निगम ने महापौर धीरज बाकलीवाल ध्वजारोहण करेंगे। सभापति राजेश यादव, आयुक्त व पार्षदों की उपस्थिति रहेगी। भिलाई नगर निगम में सुबह 8 बजे महापौर नीरज पाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सभापति गिरवर बंटी साहू सहित एमआईसी सदस्य पार्षद व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले निगम के सभी जोन कार्यालय में 7.30 बजे ध्वजारोहण होगा। भिलाई-चरोदा नगर निगम में सुबह 8 बजे महापौर निर्मल कोसरे ध्वजारोहण करेंगे। सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित एमआईसी और पार्षदों के साथ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। रिसाली नगर निगम में महापौर शशि सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। कुम्हारी पालिका में अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर व उपाध्यक्ष के रवि कुमार के आतिथ्य में ध्वजारोहण किया जाएगा। जामुल पालिका में अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे।

    आयुक्त ने गौठान में निर्मित शेड,समतलीकरण, कोटना, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओ को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश:

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम! रविशंकर स्टेडियम में मैराथन दौड़ में आयुक्त प्रकाश सर्वे शामिल हुए हैं।इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया,रविशंकर शुक्ला स्टेडियम के आस पास चल रहे सफाई व्यवस्था का जायजा  लिया l उन्होंने फिर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान पहुँचकर जायजा लिया।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गौठान में निर्मित शेड, समतलीकरण, कोटना, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली साथ उन्होंने सम्पूर्ण गौठान एव गोकुल नगर का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गौठान निरीक्षण के दौरान गौठान के निर्मित शेड में स्व सहायता समूह के लिए लाइवलीहुड एक्टिविटी तत्काल प्रारंभ किये जाने हेतु अफसरों को निर्देशित किया गया।गौठान के संचालन कल्याणम महिला स्व सहायता को गौ वंशो की देखरेख एवं साफ व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गौठान को संचालित करने तथा गौठान के हर क्षेत्र का अच्छे से उपयोग कर मुर्गी पालन, बतख पालन, दूध उत्पादन जैसे कार्य भी किये जा रहे है। गौठान में कार्यरत कल्याणी महिला स्व सहायता समूह को घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने लगातार विभिन्न कार्य किए जा रहे है। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गौठान के संबंध में स्व सहायता समूह गायत्री धोटे से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना को एक महत्वकांक्षी परियोजना बताया एवं इस परियोजना के तहत गौठान एक लधु औद्योगिक केंद्र की तरह विकसित हो ऐसा प्रयास करने के लिए कहा गया।आयुक्त श्री सर्वे ने महिलाओं को अधिक स्वावलंबी बनाने की ओर वृहद रूप से कार्य करने को कल्याणम महिला स्व सहायता समूह की प्रशंसा की एवं आने वाले समय मे रोजग़ार के माध्यम से एक आदर्श गौठान बनाने की बात कही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision