September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    गांधी, भारत माता, सुभाष का वेशभूषा धारण कर बच्चे भी हुए शामिल
    दिन भर बारिश में भीगते हुए देवेंद्र संग हजारों लोगों ने की आजादी की गौरव यात्रा

      दुर्ग / शौर्यपथ / रविवार को विधायक देवेेंद्र यादव ने खुर्सीपार में आजादी की गौरव यात्रा निकाली। आजादी की गौरव यात्रा बेहद खास थी, क्योंकि आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में गौरव यात्रा निकाली गई और इस गौरव यात्रा में नेन्हे मुन्ने महात्मा गांधी, भारत माता,सुभाष चंद्र बोष आदि महापुरूषों का रूप धरे बच्चे भी इस यात्रा में शामिल हुए। जो बेहद आकर्षक था।

    यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके महापुरूषों और भारत माता का गेटअप किए इन बच्चों का भव्य स्वागत किए। तिरंगा की भी जगह-जगह पूजा की गई और खुर्सीपार व छावनी के लोगों ने गौरव यात्रा कर रहे लोगों का भी दिल से स्वागत किया। देश की आजादी के 75 वां साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा कर रही है। सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा कीशुरूआत शनि मंदिर श्रमिक नगर छावनी से शुरू की गई। इस पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यात्रा वार्ड 40 पहुंची। यहां के हर गली मोहल्ले का भ्रमण करते हुए वार्ड 41 पहुंची। शकर नगर, चंद्रशेखर आजाद नगर, सोनिया गांधी नगर, गौतम नगर, बापू नगर, शास्त्री नगर,  दुर्गा मंदिर वार्ड, न्यू खुर्सीपार, शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। जहां यात्रा का समापन किया गया।
    हजारों की संख्या में लोगों की भीड़
       विधायक देवेंद्र यादव की गौरव यात्रा में रविवार को हजारों की संख्या में लोगों शामिल हुए। बच्चे, युवा संग महिलाएं और पुरूष शामिल रहे। रविवार को दिन भर बारिश होती रही। देवेंद्र यादव सहित सभी लोगों दिन भर बारिश में भीगते रहे, लेकिन काफिला कम नहीं हुआ। देश भक्ति गीते में हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए देवेंद्र यादव गौरव यात्रा के आगे चलते रहे और उनके साथ पूरा खुर्सीपार चलता रहा। पूरा खुर्सीपार और छावनी देशभक्ति की गीतों से गुंजता रहा और चारो और तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहे है।
    खुद झूके पर तिरंगे को झूकने नहीं दिया
       विधायक देवेंद्र यादव आजादी की गौरव यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वार्ड के सैकड़ों वृद्धजन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव वृद्धजनों काे प्रमाण कर उनका आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते गए। दिन भर तिरंगे को ऊंचा उठाकर रखा तिरंगे को झूकने नहीं दिया। गौरव यात्रा में रथ पर में सवार भारत मात्रा की मूर्ति की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में सुबह 8.00 बजे ध्वजारोहण होगा। विधायक अरुण वोरा की मौजूदगी में  महापौर धीरज बाकलीवाल निगम मुख्य कार्यलाय में करेगे ध्वजारोहण,साथ ही इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,निगमायुक्त प्रकाश सर्वे व समस्त एमआईसी सदस्य पार्षदगण और एल्डरमेन के साथ निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
    नगर निगम के समस्त पार्षद,एल्डरमेन,अधिकारी/कर्मचारियों से अनुरोध है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा प्रातः 8,00 बजे नगर निगम मुख्यालय में किया जावेगा, ध्वज रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने का कष्ट करेगे।
    स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सभी महत्वपूर्ण स्मारको की साफ-सफाई के पश्चात माल्यार्पण की जायेगी तथा आस-पास के स्थलो व प्रमुख चौक-चौराहा में भी विशेष सफाई करवाया जाएगा। राष्ट्रभक्ति गीतो के साथ ही मुख्य कार्यालय एवं सभी  कार्यालयो में रोशनी एवं रंगीन झालर से सजावट की जायेगी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः से ही नगर के मुख्य चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलो पर देशभक्ति गीत प्रसारित किए जाएंगे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के द्वारा आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजन करने का आह्वान किया है इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दुर्ग शहर विधानसभा के कसारीडीह बोरसी मंडल के सिविल लाइन में स्थित साईं मंदिर से तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया
       आयोजन में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय,लोकसभा सांसद विजय बघेल,भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी,भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर,जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर,बोरसी मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे आयोजित पदयात्रा के दौरान आप जनमानस को तिरंगा का भी वितरण किया गया
      सर्वविदित है कि भारतीय जनता पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर रही है इसी कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधानसभा में आने वाले चारों मंडलों में पदयात्रा का आयोजन किया गया आज अंतिम दिन  बोरसी मंडल से पदयात्रा का आयोजन किया गया तथा लगातार आप जनमानस को दुकानदारों को तिरंगा का भी वितरण किया जा रहा है
      इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आहवान पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम सभी को तिरंगा को अपने घरों पर लगाना चाहिए साथ ही साथ पूरा हिंदुस्तान तिरंगामय लगे इसका भी प्रयास हम सभी को मिलकर करना चाहिए . प्रधानमंत्री  के द्वारा जो आह्वान किया गया निश्चित तौर पर हम सभी की एकता को बढ़ावा मिलेगा
      सभी से निवेदन करती हूं की आप सभी अपने घरों की छत पर दुकानों पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम यूट्यूब की डीपी पर तिरंगा लगाएं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई।
      इस अवसर पर लोकसभा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति एक सपना था कि पूरा हिंदुस्तान तिरंगा में हो और यह सपना इस बार जरूर पूरा होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर मैं हर हिंदुस्तानियों से आह्वान करता हूं कि अपने घरों की छत पर दुकानों पर गाड़ियों पर और सोशल मीडिया में तिरंगे का इस्तेमाल करें साथ ही साथ असक्षम और जरूरतमंद लोगों को तिरंगे की उपलब्धता हो सके उसका भी प्रयास करें।
      भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि देश हमारा तिरंगा हमारा और इस तिरंगे की शान और बड़े इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया और इस दायित्व को पूर्ण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयासरत है और हमें विश्वास है कि हम हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाते हुए हर घर तिरंगा देखेंगे..
       हर घर तिरंगा कार्यक्रम कसारीडीह बोरसी भाजपा मंडल के पदयात्रा में राज्यसभा सांसद डॉ. सुश्री सरोज पांडेय,दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय  विजय बघेल जी,प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी एवं सम्माननीय जिला अध्यक्ष  जितेंद्र वर्मा ,विधान सभा कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर,कार्यक्रम सह प्रभारी  अनूप गटागट, विनायक नातू , लोकतंत्र सेनानी  गोवर्धन जायसवाल ,जिला महामंत्री  ललित चंद्राकर, शिव चंद्राकर , जिला उपाध्यक्ष  संतोष सोनी ,श्रीमती कल्पना जोशी ,मंडल प्रभारी  कांतिलाल जैन ,जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जिला आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल , दीपक चोपड़ा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष  साजन जोसफ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कोसरे, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी,पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, मदन बढ़ई, प्रकाश साहू, गणेश निर्मलकर, रोमनाथ साहू, संतोष तिवारी, कार्यक्रम मंडल प्रभारी  सुनील साहू , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, श्रीमती गायत्री वर्मा , मंडल महामंत्री पोषण साहू,कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह,सह कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, संजय शुक्ला, मोहन बागुल, कौशल साहू,लाकेश्वर साहू,मीडिया प्रभारी प्रशांत साहू, मंडल आई टी सेल संयोजक मनोज यादव,अनुपम मिश्रा, विपिन चावड़ा, दुष्यंत साहू, महामंत्री अनिकेत यादव, चन्दन साहू, राजकुमार यादव,प्रांजल भारद्वाज, श्रीमती गायत्री वर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अहिल्या यादव , पार्षद श्रीमती हेमा जगदीश शर्मा , पूर्व पार्षद श्रीमती सविता पोषण साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपी साहू जी,रामअवतार साहू,सुरेश साहू, नरेश साहू, टी.पी.वर्मा,मीना वर्मा, सरिता राजपूत, सुनिती साहू, झरना वर्मा, स्नेहलता साहू , नीलम सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

    पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने तैयारियों का लिया जायजा

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रिहर्सल का आयोजन आज सुबह किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे। कलेक्टर ने पूरे परिसर में तैयारियों की समीक्षा की एवं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  इस मौके पर  एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर दुर्ग जिले में आयोजित  मुख्य समारोह में  श्री रविंद्र चौबे संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री,छत्तीसगढ शासन , पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे फिर गार्ड ऑफ ऑनर की प्रक्रिया की जाएगी और इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन आम जनता के लिए किया जायेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ /आज कला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया। शहादत के सम्मान के इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि देश भक्ति का जज्बा सबसे बड़ा जज्बा है। जो जवान अपने प्राणों को देश पर न्योछावर कर देते हैं। वे हमारे लिए पूजनीय हैं। अपने साहस और शौर्य से वे मातृभूमि को सुरक्षित रखते हैं। उनके प्रति हम सब कृतज्ञ हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि शहीदों ने अपने खून से इस देश को सींचा है। आज हमारा देश जितना मजबूत है उसके पीछे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद जवानों का बड़ा योगदान है। दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने भी शहादत का सम्मान करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शहीद परिवारों का संबल बढ़ता है। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि हम शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने अपने साहस से हमारे देश की सुरक्षा की। आपकी देशभक्ति के जज्बे की वजह से देश सुरक्षित है। अपने संबोधन में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि हम सभी शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं। आज स्वाधीनता दिवस के पूर्व हम सभी शहीद परिवारों के परिजनों के साथ हैं। यह हमारा सौभाग्य है। देश सेवा कर तथा लोगों की मदद कर हम शहीद जवानों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकते हैं। इस मौके पर सभी जवानों के हाथों में तिरंगा झंडा था। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जवानों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नगमे गाये और पूरा माहौल देश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम प्रकाश सर्वे लगातार निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड का निरीक्षण औचक रूप से कर रहे हैं।निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अलसुबह निगम अमृत मिशन के तहत चले रहे कार्यो के साथ साथ 24 एमएलडी और 42 एमएलडी फील्डर प्लान्ट पहुँचे उन्होंने फिल्टर प्लांट में स्काडा सिस्टम और वाटर सप्लाई के संबंध में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी से ली।टंकियों की साफ सफाई समय सीमा के अंदर करवाने के लिए निर्देशित किया। उसके बाद आयुक्त प्रकाश सर्वे ने वार्ड 43 महाराजा चौक क्षेत्र एवं वार्ड 53 क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महाराजा चौक में अवैध रूप से लगे होडिंग को निकलवाने व जुर्माना करने को कहा। उन्होंने कुछ स्थानों पर सड़कों पर निर्माण एवं विध्वंस से संबंधित सामग्री बेतरतीब तरीके से पड़ी हुई देखी | उन्होंने कहा कि सड़को पर सी एन्ड डी मलबा डालने वालो के खिलाफ जुर्माना की कार्यवाही करने के लिए कहा।
     उल्लेखनीय है कि सड़कों पर मलबा पड़े होने के कारण नागरिको को आवगमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ जाती है तथा आने जाने वाले वाहनों का निकलना मुश्किल होता है।लोगों के द्वारा इस प्रकार के भवन सामग्री को सड़क पर काफी दिनों तक रखा दिया जाता है वही क्षतिग्रस्त एवं पुराने घरों को तोड़ने के बाद भी मलबों को ऐसे ही सड़क पर फेक दिया जाता है।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि इस तरफ की लापरवाही न करें सड़क किनारे या सड़क पर भवन मटेरियल को न डाले ये बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। आने जाने वालों को परेशानियां का सामना पड़ता है, मलबा की वजह से नाली भी जाम हो जाती है और सफाई में परेशानी होती है। आयुक्त ने मलबे को हटाने एवं जुर्माना के साथ जब्त की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आज निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती, सफाई दरोगा मनोहर शिंदे,राजू सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग अमला मौजूद रहें।

    तेज बारिश होते देख निगम आयुक्त सहित आपदा प्रबंधन व अधिकारी कर्मचारी पहुँचे जलभराव क्षेत्र में

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम!आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए निगम के अधिकारियों को साथ लेकर जल भराव से प्रभावित क्षेत्रो में पहुचे उन्होंने महिला समृद्धि बाजार, दुर्गा चौक, दादा बड़ी दीपक नगर, शिक्षक नगर, बम्लेश्वरी कालोनी बोरसी,केलाबाड़ी,पद्मनाभपुर,कसारीडीह, आदर्श नगर, सिविल लाइन एरिया सहित विभिन्न बस्तियों एवं जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। आयुक्त ने बारिश के पानी के ठहराव व जल भराव आदि की समस्याओं का अवलोकन करते हुए जल निकासी के संबंध में त्वरित रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।मौके पर अधिकारियों को दिए. साथ ही कुछ स्थानों पर मौके पर ही पानी की निकासी करवाई जा रही है। आयुक्त ने निगम के अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों सहित विभिन्न बस्तियों का भी बरसते पानी के बीच दौरा किया. उन्होंने महिला समृद्धि बाजार सहित अन्य जगहों पर पैदल भ्रमण कर इन शहर बस्तियों में जल भराव की स्थितियों का अवलोकन किया।पानी निकासी की आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. जहाँ जहाँ अत्याधिक मात्रा में पानी का भराव हो रहा था, आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर  निगम अमला द्वारा व निगम के जेसीबी एवं अन्य साधन गाड़ियों के माध्यम से वहां स्थित नाले की पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई। महापौर ने कहा नदी-नालों के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखने को कहा, पानी निकासी सहित आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां हमेशा तैयार रहें, उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को तेज बारिश होने पर जलभराव इलाको में मॉनिटरिंग करने को कहा गया।जनप्रतिनिधि व नागरिको की शिकायत मिलने पर तत्काल निकासी के इंतजाम करने कहा है। उन्होंने ने कहा नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखे और इनके आसपास के इलाकों में पानी भरने या बाढ़ जैसे हालात होने पर तत्काल आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित बाढ़ आपदा की पूरी टीम मौजूद रहे।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत तालाब क्षेत्रों को संवारने का काम किया जा रहा है, इसी परिपेक्ष में भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लिम्हा तालाब का पहले से कायाकल्प हो चुका है। आज निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पूरे तालाब का निरीक्षण कर जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत कई सारे तालाबों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। आज आयुक्त लोकेश चंद्राकर अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुबह 6:00 बजे लिम्हा तालाब परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने तालाब के आसपास के पूरे परिसर की सघन सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 2 साल पूर्व निगम व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाए गए पौधे अब बड़े होकर छांव प्रदान कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि एक निर्धारित आकार में इसकी छटाई भी आवश्यक है, ताकि तालाब एक आकर्षक स्वरूप में नजर आ सके और घूमने आने वालों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आयुक्त ने पार्षद की मांग पर कुछ स्थानों पर लाइट लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए है। पूरे परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि तालाब में जन सहयोग की भी अपेक्षा है, ताकि तालाब में असामाजिक गतिविधियों पर पाबंदी लग सके। हरियाली लाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी तालाब में वृक्षारोपण किया जा रहा है। तालाब में बड़े एवं छायादार वृक्ष लगाए जा रहे है। तालाब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने घूमने आए हुए लोगों से भी सफाई को लेकर चर्चा की और फीडबैक लिया। पार्षद महेश वर्मा ने तालाब की विशेषताओ को लेकर आयुक्त को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, स्वास्थ्य विभाग से कमलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision