
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए दुर्ग में महिला समूहों द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे घर-घर में फहराए जाएंगे:
महापौर एवं आयुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील:
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए दुर्ग में महिला समूहों द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे घर-घर में फहराए जाएंगे। सक्षम क्षेत्र स्तरीय समिति संगठन से जुड़े महिला समूह द्वारा झंडों की सिलाई का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आठ अगस्त तक महिलाओं द्वारा हजारो झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है।संगठन की महिलाओं ने शुरू किया है। इन झंडों को बनाने के लिए माप आदि की तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने दिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएं खादी और पालिस्टर कपड़े के दो प्रकार के तिरंगा झंडा बना रही हैं। झंडे 20 इंच ऊंचाई और 30 इंच चौड़ाई की निर्धारित माप में बनाए है। प्रति तिरंगा झंडा की कीमत 50 रुपये की दर से बिक रहा है।इसके लिए नगर पालिक निगम ने आज इंद्रिरा मार्केट पार्किंग स्थित दुकान का शुभारंभ आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू,थानसिंग यादव,मुक्तेश सहित अन्य के मौजूदगी में की।
महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाये गए इन झंडों को किफायती दरों पर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र में और भी चिन्हित जगहों में भी स्टाल लगाकर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम जनों को झंडे उपलब्ध आसानी से कराए जा सके। गौरतलब है कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की अनुसंशा पर क्रेडा विभाव द्वारा विधानसभा क्षेत्र में सौर ऊर्जा से चलने वाली हाईमास्क लाइट की व्यवस्था की जा रही है। जो खेल मैदान वर्षों से अंधेरा में डूबा हुआ था, जिस गार्डन में अंधेरा होने की वजह से कोई नहीं जाता था। अब वे खेल मैदान, गार्डन व अन्य जरूरी स्थान अब हाई मास्क लाइट की रौशनी से रौशन होंगे।
और यह सब कुछ संभवन हो पाया है भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा करते हैं। वे भिलाई के इतिहास के पहले ऐसे विधायक हैं, जो लोगों का हालचाल जानने, उनकी समस्याओं को समझने और उसका निदान करने के लिए खुद लोगों के बीच जाते हैं। वार्ड दौरा करते हैं। लोगों के घर-घर जाकर भेंटमुलाकात करते हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव से जनता ने शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने की मांग की थी। जनता की मांग को पूरा करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और अनुसंशास करते हुए क्रेडा विभाग को पत्र लिखा। विधायक की अनुसंशा पर क्रेडा विभाग भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में 8 जगह पर सौर ऊर्जा से चलने वाला हाईमास्क् लाइट लगवा रहे हैँ। सेक्टर 6 अम्बेडकर भवन विधायक की पहल से अब सौर ऊर्जा से रौशन हो चुका है। इसी प्रकार दर्दी तालाब सामुदायिक भवन के पास का क्षेत्र वर्षों से अंधेरा रहता था। अब यहाँ और छावनी मुक्ति धाम गार्डन में वर्षों से अंधेरा अब जल्द दूर होगा। क्योंकि यहाँ जल्द ही हाईमास्क लाइट लग जाएगा। इस प्रकार
आईटीआई दशहरा मैदान कई वर्षों से अंधेरा रहता था, खेल मैदान में 4 हाई मास्क लाइट लगाई गई है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
जनता की मांग जल्द होगी पूरी
जनता की मांग थी,मांग के अनुसार जहाँ जहाँ प्रमुख स्थानों पर अंधेरा था, वहाँ क्रेडा की मदद से हाई मास्क लाइट लगवा रहे है। करीब 8 जगह पर लाइट लगाई जाएगी। काम चल रहा है और कुछ जगह तो काम भी पूरा हो गया।
देवेन्द्र यादव,विधायक
मरीजों ने कहा अस्पताल की व्यवस्था बढ़िया, केवल वाशरूम की सफाई का इशू, कलेक्टर ने हाउसकीपिंग देखने वाली एजेंसी को नोटिस जारी करने दिए निर्देश
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज जिला अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने ओपीडी एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मरीजों से बातचीत की तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के और इलाज के बारे में पूछा। मरीजों ने बताया कि इलाज अच्छा हो रहा है। खाना भी अच्छा मिल रहा है। केवल वाशरूम की साफ-सफाई का इशू है। वाशरूम गंदा रहता है। कमोबेश सभी वार्डों में यह शिकायत सामने आई।
इसके बाद कलेक्टर ने हाउसकीपिंग का काम देखने वाले एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई सबसे अहम है, विशेषकर वाशरूम की सफाई बेहद जरूरी है और नियमित रूप से होनी चाहिए। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण की शुरुआत ओपीडी के रिसेप्शन काउंटर से की। यहां पर उन्होंने मरीजों से पूछा कि कब से खड़े हैं। मरीजों ने बताया कि 15 मिनट से खड़े हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोगों का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है और क्योंकि वह इलाज के लिए आए हैं इसलिए कोशिश होनी चाहिए कि जल्द से जल्द इनका इलाज शुरू हो जाए और पर्ची कट जाए। इसके लिए उन्होंने 2 अतिरिक्त काउंटर आरंभ करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे दवा काउंटर में भी गए। यहां पर अच्छी व्यवस्था पाई गई। कलेक्टर ने सभी ओपीडी का निरीक्षण किया। सभी डॉक्टर मौजूद मिले। कलेक्टर ने डायलिसिस यूनिट भी देखा। यहां मरीजों ने बताया कि यहां चिकित्सक नियमित रूप से नहीं आते। इस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन से जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी से चिकित्सक बुलाए जाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह सुविधा बेहद अहम है और अनिवार्य रूप से इसकी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सिस्टम का भी निरीक्षण किया। यहां नवजात शिशुओं को रखा जाता है। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था देखी और यहां हो रहे इलाज से संतुष्टि जताई। एमसीएच यूनिट में प्रसूति माताओं से भी मिले। प्रसूति माताओं ने बताया कि यहां मेडिकल स्टाफ अच्छे से ध्यान रखते हैं और किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ब्लड बैंक पहुंचे और वहां डॉक्टरों से मिले। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था सबसे अहम है। इस संबंध में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत जानकारी दी जाए ताकि समन्वय से इसे ठीक किया जा सके। उन्होंने मरीजों से मेडिकल स्टाफ का व्यवहार भी पूछा। मरीजों ने कहा कि व्यवहार अच्छा है। कलेक्टर ने इस पर मेडिकल स्टाफ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार होने से अस्पताल की अच्छी छवि बनती है।
-आप लोग अपने प्लानिंग के आधार पर बेहतर कार्य करें, नागरिको को पानी की समस्या न हो:महापौर
-महापौर ने अमृत मिशन के शेष कार्यों में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करने, इंटर कनेक्शन एवं नल कनेक्शन करने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा:
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर निगम के डाटा सेंटर सभागार में आज महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने जलकार्य विभाग एवं अमृत मिशन योजना के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों की औचक बैठक लेकर शहर क्षेत्र के वार्डो में जल प्रभावित समस्यों को गंभीरता से लेते हुए महापौर व आयुक्त ने अधिकारियों इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा अमृत मिशन योजना के तहत निगम क्षेत्रो अंतर्गत विभिन्न स्थानों के नव निर्मित पानी टंकियो को पहले भरा जाए। वार्ड 20 आदित्य नगर क्षेत्र में बिछाई गई पुरानी लाइन से 100 नल कनेक्शन को नई पाइप लाइन में शिप्टिंग् का कार्य हेतु जलकष्ट निवारण मद अंतर्गत 10 लाख का प्रस्ताव बनाने निर्देश दिये गये। निगम द्वारा तिथि निर्धारित कर क्षेत्र में शट डाउन लेकर अमृत मिशन के द्वारा 12 नग नये वाल्व नये टंकियों में लगाने हेतु आदेशित किया गया। पद्मनाभपुर में निर्मित नई पानी टंकी को जोड़ने का कार्य और अन्य दो स्थानों पर पद्मनाभपुर में जोड़ने का कार्य शीघ्र करवाने के लिए कहा गया।दीपक नगर क्षेत्र के विभिन्न गलियों में व्याप्त पेयजल समस्या के निराकरण हेतु पीडीएमसी हेड के साथ निरीक्षण कर समस्या का निराकरण किया जाए।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नाला डायवर्शन के कॉफर डैम की मिट्टी को हटाने हेतु संबधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर , अग्रिम कार्यवाही तत्काल किये जाने निर्देश दिये। महापौर व आयुक्त ने कहा कि 11 एमएलडी फील्डर प्लांट में लोड बढ़ने से से ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत लाइन के संबंध में परिवर्तन करनेहेतु CSEB को जल्द पत्र लिखने का कहा गया।बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने अमृत मिशन के शेष कार्यों में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करने, इंटर कनेक्शन एवं नल कनेक्शन करने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, जहां नया नल कनेक्शन लग चुका है वहां पानी न बहे साथ उन्होंने कहा कि पाइप लाईन विस्तार के कारण जहां-जहां गड्ढे हैं, उसे तुरंत फिलिंग करने के निर्देश दिये ।बैठक के दौरान संजय कोहले, प्रभारी जलकार्य समिति, अब्दुल गनी प्रभारी, लोक कर्म विभाग, दीपक साहू प्रभारी वित्त एवं लेखा विभाग,भोला महोबिया प्रभारी, विद्युत विभाग, हमीद खोखर स्वास्थ्य विभाग ,अमित देवांगन पार्षद, प्रमोद कुमार दुबे कार्यपालन अभियंता, आर०के०जैन सहायक अभियंता, राजेन्द्र ढबाले उप अभियंता जलगृह विभाग, भीम राव उपअभियंता अमृत मिशन, नारायण सिंह ठाकुर जलकार्य निरीक्षक, अभ्युद्ध मिश्रा,कपीश दीक्षित एवं अन्य कर्मचारी गण 10 डिप्टी टीम लीडर (पी०डी०एम०सी) अमृत मिशन नगर पालिक निगम, दुर्गः। 11. मे लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेस कोल्हापुर महाराष्ट्र मौजूद थे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में विश्व स्तनपान सप्ताह बड़े धूमधाम से मनाया गया। विदित हो कि स्तनपान को बढ़ावा देने और दुनिया भर के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से 1 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रतिवर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। यह 170 देशों द्वारा स्तनपान की रक्षा, प्रचार और समर्थन के लिए मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार स्तनपान कराने वाले बच्चे बौद्धिक रूप से मजबूत और स्वास्थ्य मानकों में स्वस्थ होते हैं और स्तनपान कराने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है जैसे दस्त, निमोनिया, अस्थमा, रक्तचाप, मधुमेह और स्तनपान रक्त कैंसर के खतरे से भी सुरक्षा प्रदान करता है। प्रत्येक वर्ष स्तनपान सप्ताह एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है शिक्षा व सहयोग से स्तनपान हेतु पहल।
उल्लेखनीय है कि स्तनपान सप्ताह पूरी दुनिया में मनाया जाता है, इसलिए शिक्षा के महत्व और स्तनपान के समर्थन के बारे में जागरूकता फैलाने की सामाजिक आवश्यकता है। जिसके लिए बीएसपी का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र तथा भिलाई प्रबंधन हमेशा समर्पित और प्रतिबद्ध रहा है। इस तारतम्य में सीएमओ प्रभारी डॉ एम रवींद्रनाथ एवं सीएमओ डॉ प्रमोद बिनायके के निर्देशानुसार बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ संबिता पंडा के मार्गदर्शन में सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ सुबोध साहा अतिरिक्त सीएमओ और नवजात इकाई के प्रभारी और डॉ नोहर सिंह ठाकुर अतिरिक्त सीएमओ और डॉ संजीवनी पटेल डिप्टी सीएमओ, डॉ मीता सचदेव डिप्टी सीएमओ सहित बाल रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से किया गया। इस आयोजन में डॉ नूतन वर्मा सहायक सीएमओ, डॉ कौशिक किशोर मुख्य सलाहकार, डॉ वृंदा सखारे वरिष्ठ सलाहकार, डॉ सीमा वर्मा वरिष्ठ सलाहकार, डॉ माला चौधरी सलाहकार, डॉ सुभस्मिता पटनायक सलाहकार डॉ रुचिका ताम्रकर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और स्नातकोत्तर डीएनबी विभाग में पढ़ रहे सभी छात्रों, नर्सों और कर्मचारियों ने इसे सफल बनाने में निरन्तर सहयोग व योगदान प्रदान किया।
स्तनपान सप्ताह के कार्यक्रम के पहले दिन 1 अगस्त को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के ओपीडी परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में दूसरे दिन, बाल रोग ओपीडी और प्रसूति एवं स्त्री रोग ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा माताओं को स्तनपान की तकनीक और माताओं, शिशुओं, परिवारों और समाज को स्तनपान के लाभों के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई। माताओं के प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
भिलाई / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई की आवश्यक बैठक सेक्टर 9 में आहुत की गई। जिसमें समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान में समिति द्वारा बढ़.चढ़कर हिस्सा लेने पर चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत समिति द्वारा बाईक रैली एवं प्रभात रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर की गई। तत्पश्चात समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष 15 अगस्त को देश, अपनी आजादी का 75 वां आजादी महोत्सव मनाने जा रहा है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गौरवांवित करने वाला क्षण है। श्री पाण्डेय ने कहा कि देश का राष्ट्रीय ध्वज, प्रत्येक भारतीय की आन-बान-शान है। इसी क्रम में श्रीराम जन्मोत्सव समिति आजादी के 75वें महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी।
समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत समिति द्वारा 7 अगस्त को दीप उत्सव एवं पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो सुबह 6.30 बजे खुर्सीपार शिवालय से शुरू होगी। वहीं 8 एवं 10 अगस्त को सुपेला. वैशालीनगर एवं रिसाली क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 13 अगस्त को सेक्टर -1 से सेक्टर 9 चौक तक बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा। बाईक रैली के समापन पर भारत माता की आरती एवं आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही समिति द्वारा शहीदों के परिवारजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में समिति का प्रत्येक सदस्य हिस्सा लेगाए साथ ही आमजनों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
बैठक में समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, जिला महामंत्री मदन सेन, बसंत प्रधान, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, दीपक मिश्रा, पार्षद धर्मेंद्र भगत, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्रीमती शकुंलता साहू, पार्वती साहू, रिंकू साहू, नितेश सिंह, राहुल भोंसले, आशीष चौधरी, गुलाब सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / प्रदेश के गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के पूर्व संध्या में भिलाई के होटल सेन्ट्रल पार्क में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। होटल सेन्ट्रल पार्क पहुंचते ही पटाखे फोड़कर, पुष्प वर्षा कर ताम्रध्वज साहू का स्वागत किया गया।
उसके पश्चात इस दौरान नगर के जाने माने राजनीतिज्ञों के अलावा बड़ी संख्या में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों ने उनको गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान देर रात तक लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान भिलाई के कांग्रेसियों की आग्रह पर एक दिन पहले ही सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में समर्थकों द्वारा बनवाये गये केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान शाहिद आरिफ आक्रेष्ट्रा का भी आयोजन किया गया जो अंतिम समय तक शमां को बांधे रखा और बाबूजी के जन्मदिन की बधाई के लिए एवं उनके व्यक्तित्व पर गाना प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्ञातव्य हो कि पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन 6 अगस्त को है लेकिन इसदिन उनके अतिव्यस्तता के कारण भिलाई में एक दिन पूर्व संध्या पर 5 अगस्त को ही मना लिया जाता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अतुलचंद साहू, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ अरूण सिसोदिया, मो. इरफान खान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छग,जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता राजेश शर्मा, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, महेश जायसवाल, के एस बेदी, राकेश शुक्ला, भिलाई महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, भिलाई निगम के सभापति गिरवर साहू बंटी, रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक बी डी कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान अपने उद्बोधन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अपने परिवार के बीच आकर बहुत अच्छा लगता है। ऐसे समय में सभी लोगोंं से मुलाकात हो जाती है और एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछते है। मैं अपना जन्मदिन नही मनाता था लेकिन ये भिलाई के लोगों का ही स्नेह और प्यार है कि जब मैं सांसद बना तो यहां मेरा जन्मदिन मनाने शुरू किया और आज धीरे धीरे बड़े पैमाने पर मेरा जन्मदिन भिलाई के साथ ही पूरे प्रदेश में मनाया जाने लगा है। ऐसा आयोजन होता है तो खुशी होती है कि जो वर्षो से नही मिले रहते है उनसे मुलाकात होती है। ये अवसर मेरे लिए अच्छा होता है कि लोगों का मुझे स्नेह और आशीर्वाद मिलता है, मैं लोगों से यही मांगता हूं कि जीवन में जितना दे सके मुझे स्नेह और प्यार दें। मैं अतुलचंद साहू को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि उन्होंने अच्छे वातावरण में ऐसा कार्यक्रम कराया। इसक अलावा अरूण सिसोदिया, मो. इरफान खान, बृजमोहन सिंह, राजेश शर्मा और महेश जायसवाल ने बड़े ही मेहनत और लगन से आज का ये कार्यक्रम कराया और इनके मार्फत मुझे इतने अधिक लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिला। लोगों द्वारा स्नेह और आशीर्वाद मिलने से एक नये उर्जा का मुझमें संचार होता है और मैं चाहता हूं कि जब तक मेरा जीवन है तब तक मैं लोगों की सेवा करता रहूं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं शकुंतला ग्रुप ऑफ एजूकेशन के संचालक संजय ओझा, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेन्द्र यादव, छाया पार्षद शमशेर सिद्दिकी, वरिष्ठ कांग्रेसी अरूण सिंह, गुरमीत धनई, विनोद गुप्ता, जानकी देवी, मलकीत सिंह, गाबू, आशुतोष तिवारी, रायसिंह ढिकोला,फत्ते सिंह भाटिया, आर एन वर्मा, पं. अजय मिश्रा, पं. देवेष मिश्रा, रामकली यादव, जूली, हेमंत सोनी, समयलाल साहू, विनोद उपाध्याय, निरंजन बिसाई, नितेश कश्यप, गौरव श्रीवास्तव, अजय शिव बाविरकर, लालचंद वर्मा, रफीक खान,चन्द्रशेखर गंवई, केशव चौबे, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, अब्दुल गनी खान,सुमीत पवार, दिनेश पाठक, अमित जैन,मोहनलाल गुप्ता, केशव हरमुख उर्फ बंटी, जोहन सिन्हा, विक्की शर्मा, अज्जू चौहान, बृजेश शर्मा, राजू साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष समर्थक मौजूद रहे।
हैवी ट्रांस्पोर्ट के संचालक छोटू भैय्या ने दी गृहमंत्री को बधाई
हैवी ट्रांस्पोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह उर्फ छोटू ने भी होटल सेन्ट्रल पार्क पहुंचकर प्रदेश के गृहमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु और हमेशा स्वस्थ्य रहने की कामना की।
शकुंतला ग्रुप के डायरेक्टर संजय ओझा ने दी शुभकामनाएं
शकुंतला एजूकेशन ग्रुप के संचालक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय ओझा एवं उनके स्कूल के प्रमुख लोगों ने भी प्रदेश के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर होटल सेन्ट्रल पार्क में शिरकत करते हुए गुलदस्ता भेंट कर उनको जन्मदिन की ढेरो बधाईयां दी एवं मंत्री श्री साहू के ईश्वर से उम्रदराज होने की कामना की।
शमशेर सिद्दिकी ने दी जन्मदिन की मुबारकबाद
फरीद नगर वार्ड 11 के कांग्रेस के प्रत्याशी छाया पार्षद एवं समाजसेवी शमशेर सिदि़दकी ने प्रदेश के धर्मस्व मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक तथा रिसाली निगम के शिल्पकार ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर बुके देकर उनको जन्मदिन की बधाई दी।
चेम्बर्स ऑफ कामर्स के लोगों ने भी दी बधाई
इस दौरान छग चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन,चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज भिलाई के अध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने भी लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर गुलदस्ता भेंटकर छग चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज और चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज भिलाई के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
-मुख्यमंत्री ने करसा में मंच से ही दिये थे तांदुला जलाशय से पानी छोड़ने के निर्देश, इसके बाद सभा के दौरान ही नागरिकों को पानी छोड़ने की दी थी जानकारी
-कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा आज पहुंचे उत्तर पाटन के गांवों में किसानों के बीच, किसानों ने बताया
- पानी छोड़ने की टाइमिंग एकदम ठीक, अब बढ़िया होगी खेती
-ठकुराइन टोला के लैंडस्केपिंग के लिए बनेगा प्रोजेक्ट
दुर्ग / शौर्यपथ / करसा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरेली के अवसर पर ग्राम तर्रा के ग्रामीणों की माँग पर मंच से ही तांदुला जलाशय से पानी छोड़ने के निर्देश दिये थे। निर्देश का अनुपालन तुरंत हुआ था और दस मिनट बाद ही मुख्यमंत्री ने सभा से किसानों को बता दिया था कि पानी छोड़ दिया गया है। आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा तर्रा एवं उन गांवों में स्थिति जानने पहुंचे, जहां नहर का पानी छोड़ दिया गया है। किसानों ने बताया कि बिल्कुल सही समय पर पानी छोड़ दिया गया, हमारी खेती अब शानदार होगी। मुख्यमंत्री के निर्णय से खेती की जरूरत के वक्त पानी मिल गया। हम लोग बहुत खुश हैं। पाटन में कई गांवों में अच्छी बारिश हुई लेकिन तर्रा एवं निकटवर्ती गांवों में बारिश बहुत खराब रही। नहर से पानी छोड़ दिये जाने से खेतों को संजीवनी मिल गई है। तर्रा के किसान सेवाराम वर्मा ने बताया कि साहब, बिल्कुल सही टाइम में पानी छोड़े हव, बढ़िया खेत तक पानी पहुंच गे हे। बढ़िया फसल होही। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश पांडेय ने बताया कि उत्तर पाटन में 32 गांवों में पानी दिये जाने नहर का पानी छोड़ा गया जिसमें अभी की स्थिति में 28 गांवों तक पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पाटन में भी एहतियातन सिपकोना नहर को खोला गया है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन एवं एसडीएम श्री विपुल गुप्ता भी मौजूद थे।
ठकुराइनटोला में पर्यटन के विकास के लिए बनेगा प्रोजेक्ट- कलेक्टर ने ठकुराइनटोला की साइट देखी और यहां पर सौंदर्यीकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धार्मिक रूप से यह महत्वपूर्ण स्थल है। मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर यहां लक्ष्मण झूला भी बन रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता इतनी अच्छी है कि इसमें सौंदर्यीकरण और अच्छे पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होने की अच्छी संभावना है। बर्ड्स भी यहां पर है इस तरह बहुत दुर्लभ स्थल है। इसके समग्र विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।
आंगनबाड़ी पहुंचे, वजन त्योहार का निरीक्षण किया- कलेक्टर पाटन ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पहुंचे। उन्होंने यहां वजन त्योहार का निरीक्षण भी किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी बच्चों का वजन लिया जा रहा है तथा हाइट की माप की जा रही है। कलेक्टर ने यहां हो रही एक्टिविटी भी देखी। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों पर नजर रखना सबसे अहम टास्क है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को बताया कि अपने क्षेत्र में विशेष रूप से सर्वे करें कि किसी खास हिस्से में कुपोषण तो नहीं है। यदि ऐसा है तो इसके लिए पृथक से प्लान करें ताकि पूरे हिस्से से कुपोषण दूर किया जा सके।
जैविक खेती कर रहे किसानों से मिले- अचानकपुर में कलेक्टर ने श्री श्रीनिवासन के खेत देखे। श्रीनिवासन बीई ग्रेज्यूट हैं और खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेतों में बाड़ी लगाई है। डबरी बनाई है जिसमें मछलीपालन कर रहे हैं। बकरीपालन की बड़ी योजना उनकी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेती किसानी के जिस समग्र माडल पर कार्य कर रही है। वो बहुत अच्छा है। कलेक्टर अरसनारा भी पहुंचे, यहां हो रही गौठान की गतिविधियों एवं आजीविकामूलक गतिविधियों को भी उन्होंने देखा और समूह की महिलाओं की प्रशंसा की।
इसके अलावा कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सीएससी सेंटर का भी निरीक्षण किया।
जिले भर में जैविक खेती के माध्यम से उपजाये जा रहे धान की प्रोसेसिंग की जाएगी, इसके बाद होगी विपणन की व्यवस्था
दुर्ग / शौर्यपथ / राजीव गांधी न्याय योजना के पश्चात एवं किसानों को सुगंधित धान के लिए प्रोत्साहित करने से सुगंधित धान का रकबा जिले में बढ़ रहा है। मिनी राइस मिल आदि के माध्यम से इसकी प्रोसेसिंग की व्यवस्था भी गौठानों में उपलब्ध है। अब इसकी ब्रांडिंग की जाएगी। आकर्षक पैकिंग के माध्यम से इसे सी-मार्ट तथा अन्य वितरण केंद्रों के माध्यम से बेचा जाएगा। इसके साथ ही फल और सब्जी भी जिनका उत्पादन जैविक तरीके से बाड़ी में हो रहा है। उनका भी विक्रय सी-मार्ट आदि माध्यम से हो सकेगा। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने आज पाटन ब्लाक में ली अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में गौठानों के भ्रमण के दौरान मैंने पाया कि लगातार जैविक खेती के माध्यम से किसान और समूह फसल तथा फल-सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं। तीन साल पूरा कर लेने पर इन्हें जैविक खेती का सर्टिफिकेट मिल पाएगा। कुछ ऐसे भी समूह होंगे जिन्होंने तीन साल पूरे कर लिये होंगे। बाजार में जैविक उत्पादों की अच्छी डिमांड है। लोग बाड़ियों से उत्पादित सब्जी चाहते हैं। एक ही स्थान पर और शहर के सी-मार्ट जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों में इनकी उपलब्धता होने पर लोगों को क्रय में आसानी होगी और समूहों को भी अच्छा लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी मौजूद थे। उन्होंने एनजीजीबी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और सभी गौठानों में छह आजीविकामूलक गतिविधियां प्रमुखता से आरंभ करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम पाटन श्री विपुल गुप्ता भी मौजूद थे।
खेती-किसानी की समस्याओं को भी जाना- कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक में प्रमुखता से खरीफ फसल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इसके लिए पिछले बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डीएपी के विकल्प के रूप में जो सामग्री सुझाई गई, उसका किस तरह प्रचार-प्रसार हुआ। कृषि अधिकारी ने बताया कि लोगों के बीच एआरईओ गये और खाद के संबंध में वैकल्पिक उपायों को सुझाया जिससे किसानों की समस्या दूर हुई है।
सभी स्कूलों में हो रनिंग वाटर, जिन स्कूलों का मरम्मत के लिए चिन्हांकन, उन पर तुरंत शुरू करें काम- कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध हो। जिन स्कूलों का मरम्मत के लिए चिन्हांकन हो, उन पर तुरंत काम शुरू करें। स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुनिश्चित हो। मध्याह्न भोजन आदि की मानिटरिंग होती रहे। स्वामी आत्मानंद स्कूलों की इमारतों का काम समय पर पूरा हो जाए। पिछले भ्रमण के दौरान जो निर्देश दिये गये थे, उनके अनुरूप एक्टिविटी क्लासेज के लिए भी व्यवस्था कर ली जाए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
