September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की। तकरीबन 134 स्थानों से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। निगम का बुलडोजर फिर से एक बार कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक तक अतिक्रमण को हटाने सड़क पर उतरा।  कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक जाने वाले रास्ते पर अवैध अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों ने दुकान के सामने अवैध रूप से टीन शेड, चबूतरा निर्माण, सीढ़ी, विज्ञापन बोर्ड आदि के माध्यम से सड़क तक समान को बढ़ाकर विक्रय कर रहे थे। जिसकी वजह से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही इस सड़क पर दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ रही थी। लगातार अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी। इन सभी को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कुछ दिन पूर्व ही एकता चौक के समीपस्थ इलाकों का निरीक्षण किया था। अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी उन्होंने मौके पर जोन कमिश्नर पूजा पिल्ले को दिए थे। इसके परिपालन में जो अतिरिक्त अतिक्रमण करते हुए दुकान का संचालन कर रहे थे उन्हें निगम ने निरीक्षण करते हुए नोटिस भी जारी किया था, इसके बावजूद जिन्होंने अतिरिक्त अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को नहीं हटाया था उन पर निगम ने अतिरिक्त अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की है। वैशाली नगर जोन क्रमांक दो एरिया के अंतर्गत का यह इलाका प्रमुख बाजार क्षेत्रों में आता है। ओम शांति ओम चौक के समीप ही बाजार क्षेत्र लगा हुआ है वही कैलाश नगर एवं अवंती बाई जाने वाले मार्ग तथा बोगदा पुल की ओर को यह मार्ग जोड़ता है। लगातार यहां राहगीरों का आना जाना होता है, इन सभी कारणों से निगम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही इस स्थल पर की है। निगम अपने अमला के साथ विभिन्न तोड़फोड़ के संसाधनों को लेकर तोड़फोड़ के लिए कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक के लिए पहुंची थी। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जगन्नाथ तिवारी, मलखान सिंह सोरी एवं परमेश्वर चंद्राकर आदि अपने तोड़फोड़ दस्ता के साथ मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाले 10 मुहर्रम पर मंगलवार को शहर में सुबह से रात तक  जम कर बारिश हुई। हालांकि इस मूसलाधार बारिश में भी ताजियादारों का हौसला कम ना हुआ। इस साल भी बदस्तूर ताजिया निकले। लोग भीगते हुए अखाड़े के करतब दिखाते रहे और पूरे रास्ते "या हुसैन" की सदा गूंजती रही। हालांकि बारिश के चलते जुलूस में आम लोगों की चहल पहल कम रही।
    10 मुहर्रम के मौके पर शहर की तमाम मस्जिदों और घरों में लोगों ने दोपहर में  नमाज़े जुहर के बाद दुआए आशूरा पढ़ी और दुआएं की।
    मौसम के मिजाज को देखते हुए इस बार लंगर और शरबत की सबील कम लगी। शाम 6:00 बजे के बाद शहर के कैंप,खुर्सीपार व सुपेला सहित अन्य हिस्सों से तमाम ताजिए व अखाड़े पावर हाउस चौक पर पहुंचे।
    यहां से निर्धारित रूट पर चलते हुए यह जुलूस सेंट्रल एवेन्यू व जामा मस्जिद सेक्टर 6 के सामने से होते हुए देर रात तक कर्बला मैदान पहुंचा।
    जहां फातिहा ख्वानी के बाद जुलूस खत्म हुआ। इसके पहले बीती रात 8 अगस्त को जेपी चौक के समीप और फरीद नगर में अलाव का आयोजन किया गया। जिसमें दहकते अंगारों पर लोगों ने चलकर अपनी अकीदतमंदी का सबूत दिया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा थे।
    मुहर्रम पर शिया समुदाय ने भी मातम किया। हास्पिटल सेक्टर औऱ प्रियदर्शनी परिसर में दस दिन तक तकरीर में करबला के वाकयात बयान किए गए। 10 मुहर्रम पर मंगलवार को दोनों ईमाम बाड़ों से काले लिबास में जुलूस निकला और पास ही से गश्त कर ईमामबाड़ा लौट गया। शिया समुदाय मुहर्रम पर पूरे 40 दिन मातम करेगा और 40 वें पर फातिहा व जुलूस के साथ मुहर्रम का आयोजन संपन्न होगा।

     दुर्ग / शौर्यपथ / मानव सभ्यता के विकास के लिए संचार का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है और इसके परंपरागत साधनों के बाद आधुनिक साधनों में रेडियो आज भी उतना ही प्रसांगिक बना हुआ है, भले ही संचार के अब आधुनिकतम साधन उपलब्ध हैं। इनमें भी सामुदायिक रेडियो स्टेशन और भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की अवधारणा को परिपूर्ण करता है। मेरी जानकारी में इस समय देश में लगभग 360 सामुदायिक रेडियो स्टेशन कार्यरत है और यह खुशी का विषय है कि दुर्ग जिले में भी ग्राम थनोद में 'सहयोगी' के नाम से सामुदायिक रेडियो स्टेशन शीघ्र ही आरंभ होने जा रहा है। यहां से प्रसारित होने वाली सूचनाओं और जानकारी से निश्चित ही समाज के एक बड़े वर्ग को लाभ होगा।

    जिला दुर्ग के ग्राम थनोद (अंजोरा) में बन रहे सामुदायिक रेडियो स्टेशन का निरीक्षण करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने रेडियो स्टेशन के संचालकों से परिचय लेते हुए सामुदायिक रेडियो स्टेशन के महत्व पर उपरोक्त विचार व्यक्त किए और शीघ्र ही इसके आरंभ होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
      ज्ञात हो कि ग्राम थनोद के सहयोगी रेडियो स्टेशन के लिए अप्रैल 2017 से शुरुआत करते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय से अलग-अलग  6 लाइसेंसों को प्राप्त करने, विभिन्न मंत्रालयों की मांग अनुरूप औपचारिकताएं पूरी करने और अनेकों विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अब बहुत शीघ्र ही यहां से प्रसारण आरंभ किया जा सकेगा। इसका ऑनलाइन प्रसारण 18 अक्टूबर से आरंभ है और 91.2 मेगा हर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर थनोद के आसपास लगभग 25 किलोमीटर परीक्षेत्र में सीधा प्रसारण और नेट के जरिए पूरे विश्व में इसके प्रसारण को सुना जा सकेगा। मूलत: खेती-किसानी, सिंचाई, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास के अतिरिक्त शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेलकूद, गीत-संगीत, साहित्य व संस्कृति आदि लगभग सभी विषयों पर यहां से प्रतिदिन 12 घंटे कार्यक्रम प्रसारित होंगे।
      केंद्र निदेशक महेंद्र कुमार सिन्हा की पहल और रेडियो स्टेशन के योजनाकार नरेंद्र राठौर के संयोजन से पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के निरीक्षण के दौरान सुखदेव यादव, राजेश हरमुख, कौशल हरमुख, जय प्रकाश सिन्हा, सुषमा साहू, अनेक ग्रामीणजन और अंजोरा पुलिस चौकी प्रभारी सुधांशु बघेल अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरँगा अभियान कार्यक्रम तहत तिरँगा पद यात्रा की शुरुवात आज चंडी शीतला मंडल में चण्डिका माता की पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं मौजूदगी में निकली यात्रा में भारी बारिश के बीच कार्यर्ताओं ने जोश खरोश के साथ हाथो में तिरँगा लेकर भारत माता के जयकारे करते हुए लोगो से अपने घरों में तिरँगा लगाने की अपील करते चलते रहे पदयात्रा के पूर्व सभी नेताओं ने चंडी चौक के ऐतिहासिक स्थल जहाँ 9 अगस्त 1942 क्रांति दिवस पर दुर्ग के क्रांतिकारियो द्वारा किए गए मार्च स्थल जो वर्तमान में आर्य समाज स्कूल संचालित है उक्त स्थल पहुँचकर भारत माता की पूजा अर्चना की गई इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,बालमुकुंद देवांगन,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी,कांतिलाल जैन पदयात्रा प्रभारी व जिला मंत्री दिनेश देवांगन,मनोज मिश्रा मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर लुकेश बघेल वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर अनूप गटागट,विनायक नातू,गजेंद्र यादव जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
           आजादी के 75वें वर्षगाँठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने व हर घर तिरँगा फहराने की अपील के बाद से आमजन बेहद उत्साहित है और भाजपा द्वारा इसे ऐतिहासिक बनाने शहर के प्रत्येक वार्डो तक जाकर लोगो को झंडारोहण के लिए प्रेरित करने आज से शहर में तिरँगा पद यात्रा की शुरुवात की गई है जो भारी बारिश के बीच प्रारम्भ होकर पंचमुखी मंदिर कंकालिन मंदिर कोष्टा पारा ढीमर पारा,मठपार वार्ड ,नयापारा वार्ड, बघेरा,राजीव नगर वार्ड होते शाम को गया नगर वार्ड 4 में समाप्त हुआ इस दौरान तिरँगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।तिरँगा पद यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता प्रमिला गुप्ता,अजय तिवारी,कांतिलाल बोथरा,संजय बोहरा,मनोज अग्रवाल,संतोष तिवारी,महेंद्र दिल्लीवार मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार बंटी चौहान देवनारायण चन्द्राकर,सुनील अग्रवाल,पार्षद
     नरेंद्र बंजारे मनीष साहू शशि द्वारिका साहू,चमेली साहू,कुमारी साहू,अजित वैद्य,साजन जोशफ हिमा साहू आशीष नीमजे रजनीश श्रीवास्तव जीत यादव मनोज शर्मा प्रकाश ताम्रकार जितेंद्र साहू वीरेंद्र तन्ना मदन बढ़ाई अजय ब्रह्मभट्ट अश्वनी चंदेल राहुल भट्ट निलेश अग्रवाल केवल देवांगन राजा यादव प्रमोद नेमा मनोज सोनी महेंद्र यादव,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ /  आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत दुर्ग जिला चंडी शीतला मंडल में बैठक जिला अध्यक्ष द्वारा बैठक लिया गया बैठक में तिरंगा पदयात्रा एवं  "हर घर तिरंगा फहराने" की कार्य योजना बनया गया। हर घर तिरंगा फहराने  इस वृहद अभियान कार्यक्रम से आमजन को जोड़ने भाजपा द्वारा अगस्त क्रांति के दिन 9 अगस्त  से दुर्ग शहर में सभी मंडलों में क्रमवार "तिरंगा पदयात्रा" निकाली जाएगी जिसकी शुरूवात चंडी शीतला मंडल में मंगलवार 9 अगस्त सुबह 9:00 बजे मां चंडीका मंदिर मे पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ होगी जो मंडल की सभी वार्डों में भृमण करते हुए शाम 7बजे वार्ड 7 लुचकी पारा वार्ड में समाप्त होगी।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी,  गजेंद्र यादव, भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन, जीत हेमचंद यादव, अनूप गटागट, विनायक नातू, भाजपा चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्राकर, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, रजनी शिवस्तव, रामलोचन तिवारी, वीरेंद्र तन्ना, कलिंद्री साहू, गोविंद देवांगन, राजा यादव, रंजित रावत, कन्हैया चंद्राकर, शीतल जागीर, गोपू पटेल, निशीकांत मिश्रा, आसिफ अली, रेणुका देवांगन, गीता राजपूत, मीनाक्षी महोबिया, मनहरण देवांगन, अमीकेश पांडेय, रेणुका देवांगन, पार्षद मनीष साहू, पार्षद अजीत वैध, दिनेश्वरी तुलकर आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

    रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के 8 एल्डरमेनों को कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। शपथ ग्रहण अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता नियुक्ति को लेकर निराश न हो। वे अधिकार को नहीं कर्तव्य को समझे। शपथ ग्रहण समारोह नया कार्यालय भवन प्रांगण में हुआ।
    उन्होंने कहा कि कर्तव्य को समझने से हम आगे बढ़ेंगे। समय और परिस्थिति से सरकार नियुक्ति आदेश निकालती है। अगर कार्यकर्ता को आज अवसर नहीं मिला तो आने वाले समय में सेवा का अवसर मिलेगा। उन्हांेने नए निगम की बात कहते हुए कहा कि सब मिल जुलकर रिसाली का विकास करे।
    कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत से हुआ। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने चार-चार के ग्रुप में एल्डरमेनों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर, जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, आयुक्त आशीष देवांगन, महापौर परिषद के सद्स्य अनूप डे, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, परमेश्वर, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, विलास राव बोरकर, पार्षदगण आदि उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने इन्हे दिलाई शपथ
    संगीता सिंह, तरूण कुमार, मोहम्मद निजाम, संध्या वर्मा, संतू दास, शिशिर कुमार, अजीत कुमार यादव, व जी. राहुल कुमार को कलेक्टर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
    घर-घर झंडा अभियान
    कार्यक्रम समापन के पहले कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय ध्वज भेट किया। उन्होंने मंच से आग्रह किया राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दे। अपने-अपने निवास में अवश्य ध्वज रोहण करे। इस अवसर पर रिसाली निगम ने सभी अतिथियों को राष्ट्रध्वज उपलब्ध कराया।
    महापौर ने एल्डरमेनों का किया स्वागत
    शपथ ग्रहण पश्चात महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर ने मंच पर बैठे एल्डरमेनांे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सभी एल्डरमेनों ने रिसाली निगम के विकास के लिए एकजूट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

    भिलाई / शौर्यपथ / सेक्टर 6 एचएससीएल कॉलोनीवासियों करीब आधा दर्जन वार्डवासियों की वर्षों पूरानी मांग पूरी हो गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शिवालयों का जीर्णोंद्धार किया गया है। इससे बाबा भोलेनाथ के भक्तों में काफी उत्साह का माहौल है। सेक्टर 6 में शिवमंदिर प्रांगण में मंच का निर्माण व डोम शेड का निर्माण किया गया है। जिसका आज सावन सोमवार को पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया है।
      गौरतलब है कि एचएससीएल कॉलोनीवासियों की वर्षों पूरानी मांग थी कि यहां मंदिर परिसर में मंच डोमशेड बनाया जाए। ताकि धार्मिक आयोजनों में कोई दिक्कत ना हो। बारिश, धूप से बच सकें। भिलाई नगर विधायक से क्षेत्रवासियों ने मांग की थी। मांग के अनुरूप विधायक देवेंद्र यादव ने मंदिर परिसर में डोमशेड का निर्माण कार्य पूरा करा लिया है। जिसका सावन सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना रखा गया था और साथ ही लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। फीता काटकर डोमशेड का लोकार्पण किया। इससे पहले विधायक श्री यादव ने शंकर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही वार्ड का दौरा किया। वार्डवासियों से चर्चा की। जनता ने कालोनी की समस्या बताई। जिसका निदान करने के लिए विधायक ने कहा कि वे बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करेंगे और जल्द पहल करेंगे।
    गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे
      इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 1 वार्ड 54 बी मार्केट शिवमंदिर पहुंचे। जहां बाबा भोलेनाथ के भक्तों की मांग पर मंदिर के बाउंड्रीवाल एवं अन्य संधारण कार्य कराया जा रहा है। विधायक श्री यादव की  पहल पर हो रहे इस कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    शिवलाय के जीर्णोंद्धार से क्षेत्रवासियों में हर्ष
     इसके बाद विधायक श्री यादव सीधे छावनी पहुंचे। वार्ड 41 राजीव नगर शिवमंदिर का जीर्णोंद्धार कराया जा रहा है। विधायक की पहल से हो रहे इस जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर आज इसका लोकार्पण किया गया। वार्डवासियों के हाथों से विधायक ने इसका लोकार्पण कराया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी मौजूद रहें।
    हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा वार्ड 44
     विधायक श्री यादव ने वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण राजीव नगर उडिय़ा बस्ती के समीप शिव मंदिर का भी जोर्णोद्धार कराया है। करीब 3 लाख की लागत से हुए मंदिर के जीर्णोंद्धार का काम पूरा हो गया है। सोमवार को इसका भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ की भव्य पूजा अर्चना भी की गई।
    मंदिर का जीर्णोंद्धार
    वार्ड 43 बापूनगर शिव मंदिर पारा स्थित शिव मंदिर का भी जीर्णोंद्धार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने विधायक निधि से बजट देकर मंदिर के जीर्णोंद्धार काम को पूरा कराया है। इससे क्षेत्र की जनता में बहुत ही हर्ष और उत्साह का माहौल है। जनता ने आज इसका लोकार्पण किया और विधायक देवेंद्र यादव को शुभकामनाएं देने के साथ ही उनका आभार भी जताया।
    भव्य गार्डन का होगा निर्माण
     वार्ड 48 जोन 3 खुर्सीपार केनाल रोड मंदिर के बाजू रिक्त स्थानों पर चैनलिग फेसिंग किया जाएगा। साथ ही यहां एक भव्य सुंदर गार्डन का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने स्वीकृति दे दी है। जिसका आज सोमवार को भूमिपूजन किया गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

    दुर्ग/ शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे शहर का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वे सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अलसुबह शहर के बाजार परिसर महिला समृद्धि बाजार, इंद्रिरा मार्केट,हटरी बाजार पटवा लाइन का सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। शहर के बाजार परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए निर्देश दिए। बाजार क्षेत्र सफाई व्यवस्था देखते हुए बाजार परिसर को बेहतर साफ-सफाई सुविधा मुहैया कराने के लिए सब्जी विक्रेताओं से फीडबैक लिया। कहा कि दुकान से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सड़क पर न फेंके, कचरा को एकत्रित करके निगम की गाड़ी को ही दें।वही महिला समृद्धि बाजार में सब्जी पसरा फल ठेले व अन्य दुकानदारो के खिलाफ प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर जुर्माना की कार्यवाही करने के लिए बाजार अधिकारी को निर्देश दिए। वही पूरा मार्केट का सघन निरीक्षण किया। समृद्धि बाजार क्षेत्र व अन्य जगहों में जलभराव की स्थिति का भी निरीक्षण किया। जहा खाली प्लाट एवं अन्य जगहों में पानी जमा हुआ तथा पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई को लेकर बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे ठेला लगाकर फल, चाय, नाश्ता एवं पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले को कचरा डस्टबिन में डालने की हिदायत दी और नियमित रूप से अपने ठेले के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए । निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सड़क के किनारे कचरे को व्यवस्थित तरीके से डालने पर उन्होंने वहां के सब्जी व्यवसायियों से चर्चा की, सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है, सड़क व इधर उधर न फेककर व्यवस्थित तरीके से जैसे सड़े गले सब्जी व कचरा रखने पर सफाई कर्मचारी इसे आसानी से उठा सकते हैं। उन्होंने सफाई को लेकर सब्जी व्यवसायियों से बात की और सफाई के लिए सहयोग करने कहा। स्वास्थ्य विभाग अमला व आदि मौजूद थे।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर निगम कार्यालय में सोमवार को आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निरीक्षण किया।  कार्यालय के कामकाज को देखा। निगम की योजनाओं से संबंधित फाइलों को खंगाला। आयुक्त के कार्यालय में पौने घटे तक फाइलों के जांच के साथ संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिया। आयुक्त ने निगम के सभी विभागों का निरीक्षण किया। आयुक्त के आने की सूचना मिलते ही कर्मी अपडेट थे। कार्यालय में सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कक्ष में तैनात दिखे।आयुक्त ने मुख्य कार्यालय के समस्त विभागों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिए गए दायित्व के निर्वहन की जानकारी ली।

        उन्होंने स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, संपत्तिकर एवं संपदा विभाग, रिकॉर्ड रूम, भवन अनुज्ञा विभाग, लोक सेवा केंद्र के काउंटर, राजस्व विभाग,बाजार विभाग, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, जन सूचना विभाग, योजना विभाग, लेखा विभाग, स्थापना शाखा, अधीक्षण अभियंता कक्ष एवं पेंशन शाखा,जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र विभाग,जनसंपर्क विभाग इत्यादि महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान पेंशन से संबंधित पेंडिंग एवं राशन कार्ड कार्यों की जानकारी ली, कमजोर वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित दावा-आपत्ति के बारे में पूछा, स्वास्थ्य अधिकारी से उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारी / कर्मचारियों से इस दौरान कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहकर कर्तव्य निष्ठा से कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्टोनो मनोहर साहू,शिवशर्मा, बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,योगेश सूरे,शुभम गोइरसहित आदि मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision