
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग के द्वारा जिलाध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में दुर्ग शहर के सड़कों की जर्जर हालत को लेकर शहर के प्रमुख सड़क के गड्ढों में बैठकर किया अलग तरह से विरोध प्रदर्शन।
भाजयुमों के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस की सरकार बनाओगे तो ऐसी सड़क पाओगे, कांग्रेस का विधायक मगपौर बनाओगे तो ऐसी सड़क पाओगे जैसे नारों के साथ युवाओं ने सड़क के गड्ढों पर बैठकर जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार, शहर विधायक और महापौर की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए शहर की व्याप्त अव्यवस्था, सड़कों के दयनीय हालत के लिए शहर विधायक और महापौर को जिम्मेदार ठहराया।
भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि शहर के विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल अपनी राजनीति में मस्त है आज शहर की जनता सड़क पानी बिजली सफाई जैसे समस्याओं से जूझ रही है शहर में चारों ओर अव्यवस्था है सड़कों की हालत बद से बदत्तर हो चुकी है जगह जगह गड्ढों से शहर की जनता परेशान है, सड़क पर गड्ढों के चलते रोजाना दुर्घटना हो रही है जो शहर के विधायक और महापौर को दिखाई नही दे रहा है उनका ध्यान शहर की समस्याओं की ओर लाने आज भाजयुमों ने शहर की सड़कों पर बैठकर अलग तरह से प्रदर्शन किया है।
भाजयुमों जिला महामंत्री द्वय तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता की परेशानी विधायक और महापौर को समझ नही आ रही, शहर के नागरिक मूलभूत असुविधाओं के साथ साथ सड़क के गड्ढों से त्रस्त है शहर के सड़को की हालत को लेकर जनता की परेशानी को देखते हुए भाजयुमों ने यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है जिससे राज्य सरकार और शहर के विधायक महापौर नींद से जागे और सड़कों की स्थिति को सुधारने की दिशा में कार्य करें।
प्रदर्शन में भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री द्वय तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तीजील सिंह राहुल, राहुल दीवान, जिला कोषाध्यक्ष नितेश बाफना, जिला मंत्री अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल मंत्री जितेन्द्र राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश सोनकर, राहुल भट्ट, बंटी देशमुख, हिमांशु सिंह, प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी, विपिन चावड़ा, मंडल अध्यक्ष राजा यादव, दीपक सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी ईश्वर देवांगन, राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय, अनिकेत यादव, फलेंद्र यादव, शुभम साहू, सूर्यान्शु शर्मा, चंदन साहू, गणेश यादव, निरंजय दुबे, रितेश सेन, इशांत ठाकुर, प्रांजल भारद्वाज, गोलू ठाकुर, योगेंद्र देवांगन, राकेश देवांगन, करन राजपूत, जीतू नागरे, यश देवांगन, कमलेश राजपूत व अन्य शामिल थे।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विशेष दस्ता, तोडफ़ोड़ दस्ता एवं जोन की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कृपाल नगर कोहका में कुछ दिन पूर्व विशेष दस्ता के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरी के नेतृत्व में कार्यवाही की थी! लगभग 1 एकड़ के प्लॉट में अवैध प्लाटिंग के उद्देश्य से मार्ग संरचना तैयार किया जा रहा था जिसे हटाया गया था और मुरूम की जब्ती की गई थी! कोहका पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 9 भूखंड खसरा क्रमांक 6810/3 एवं 6810/4 का कुल रकबा 0.360 हेक्टेयर पर बिना सक्षम अनुमति प्राप्त किए अवैध रूप से छोटे-छोटे भूखंडों में विखंडित कर अवैध प्लाटिंग करने को लेकर तथा अवैध रूप से भूमि का विखंडन तथा अवैध कॉलोनी का निर्माण करना नगरपालिका अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) का उल्लंघन निगम ने माना है! इसलिए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने खसरा क्रमांक 6810/3 एवं 6810/4 की रजिस्ट्री पर रोक लगाने पंजीयन कार्यालय दुर्ग को पत्र प्रेषित किया है! अपर आयुक्त श्री द्विवेदी ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के इस प्रकार के अन्य मामलों पर भी इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी!
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन के अधिकारी को दिए हुए हैं जिसके परिपालन में ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने भिलाई निगम क्षेत्र में निरंतर कार्रवाई की जा रही है!
दुर्ग/शौर्यपथ/ कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर वन होम वन ट्री अभियान के अंतर्गत शहर में हरियाली के दायरे को बढ़ाने को लेकर की गई नगर पालिक निगम प्रशासन का प्रयास सफल होती नजर आ रही है। शहर में हरियाली लाने के लिए निगम प्रशासन ने जहां सड़कों के किनारे की खाली जगहों पर पौधे रोपने का कार्य किया है। वहीं व्यापारी, सामाजिक संगठन और लोगों ने पौधे निगम से लेकर अपने घर और आसपास की खाली जगहों पर लगाए हैं। इस तरह से अब तक निगम क्षेत्र में अधिकतर पौधे रोपे जा चुके हैं। निगम प्रशासन ने इन लोगों से अपने घरों के आसपास के पौधों की देखभाल कर बड़ा करने का आग्रह किया है।
निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने आज कुरूद रोड में किए गए पथ वृक्षारोपण का जायजा लिया, उन्होंने उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिए कि पौधों की प्रारंभिक रूप में उचित देखभाल आवश्यक है, पौधों के विकास के लिए दो से तीन साल का समय महत्वपूर्ण होता है इस दौरान नियमित रूप से खाद एवं सिंचाई की व्यवस्था होने से पौधे के बड़वार में सहायता मिलती है! इस वर्ष निगम ने अवंती बाई चौक से कुरूद रोड के प्रमुख सड़क के किनारे की खाली जगहों पर गुलमोहर, कोनोकार्पस, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा सहित अन्य प्रजाति के पौधे रोपे हैं और इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की ट्री गार्ड लगाई गई है, बारिश नहीं होने पर विभागीय पानी टैंकर के माध्यम से सिंचाई की जा रही है! नेहरू नगर से डबरापारा खुर्सीपार तक नेशनल हाइवे के किनारे गुलमोहर, कंदब, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा, कपोप के पौधे पूर्व वर्ष लगाए गए हैं, जिसकी देखभाल की जा रही है और कई पौधे वृक्ष के रूप में तब्दील हो चुके हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला भिलाई चरोदा प्रखंड के नेतृत्व में आज बाइक रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते धर्म परिवर्तन के विरोध में हिंदू समाज को जागृत करते हुए सैकड़ों की संख्या में यह बाइक रैली जगन्नाथ मंदिर जोन -2 से आरंभ होकर पूरे चरोदा भिलाई 3 प्रखंड में भ्रमण करते हुए नेशनल हाईवे सिरसा गेट मेन चौक में समाप्त हुई, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा मेन रोड स्थित हनुमान जी की प्रतिमा का आरती किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सुरक्षा प्रमुख संजीव चौबे, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण राव , जिला सह मंत्री कमल साव , जिला गौरक्षा प्रमुख अरुण शर्मा , चरोदा प्रखंड मंत्री खब्बू पंडा, चरोदा प्रखंड संयोजक पिंटू, प्रखंड अध्यक्ष संजय ठाकुर , प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज पाठक , राम साहू, रविशंकर साहू, सोहन साहू , चंदन सिंह , बी मोनू कृष्णा , पी व्यंकट , अजय महानंद , लक्ष्मण महतो , दिवाकर सेन , बादल बाग , राज , सोनू, जामुल प्रखंड संयोजक नंदन ओझा , जामुल प्रखंड सह मंत्री कमल निषाद , पुष्पराज इत्यादि अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।
इस वर्ष 16वीं बार वेज रिवीजन पर होगी चर्चा, 5 अक्टूबर को होगी बोनस पर चर्चा.
भिलाई / शौर्यपथ / सेल मैनेजमेंट ने आगामी 4 और 5 अक्टूबर को वेज रिवीजन की बैठक के लिए एनजेसीएस नेताओं को सूचना दे दिया है। वेज रिवीजन पर इस वर्ष 16 वीं बैठक होगी. देखना ये है कि इस बैठक में सेल मैनेजमेंट 20 प्रतिशत से आगे और यूनियन नेता 33 प्रतिशत से कितना बीच का रास्ता निकाल पाते हैं.
डॉ. जी.संजीवा रेड्डी पहले 25 प्रतिशत पक्र्स की मांग उठा चुके हैं?
सेल मैनेजमेंट 5 अक्टूबर को बोनस पर भी चर्चा करेगा. पिछले वर्ष 16500 रु. बोनस बंटा था. कम्पनी लगातार मुनाफे में है, वर्ष 2014 में अब तक का सर्वाधिक 18270रु. बोनस मिला था. सेल कर्मी, विशेषकर बीएसपी कर्मी सम्मानजनक बोनस की उम्मीद कर रहा है. सन 2014 में 18270 बोनस मिला था 2015 में 9000,2016 में 10000,2017 में 11000,2018 में13000,2019 में 15500 और 2020 में 16500.
2021 में बोनस कितना होगा ये 5 अक्टूबर को ही बैठक के बाद पता चल सकेगा?
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी एवं भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन अतुल पर्वत गोवा पहुंचकर वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से सौजन्य भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से अपनी जन्मदिन पर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने अतुल पर्वत को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री और अतुल की हुई चुनावी चर्चा-मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अतुल पर्वत आगामी गोवा चुनाव को लेकर चर्चा की। मार्च 2022 में गोवा में विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर भाजपा अभी से रणनीति बनाने में जुड़ गई। ज्ञात हो कि अतुल पर्वत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बहुत की करीबी माने जाते है। आगामी चुनाव में उन्हें जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके पूर्व भी अतुल पर्वत को लोकसभा चुनाव में हैदराबाद, हिमाचल प्रदेश, नागपुर और विधानसभा चुनाव में असम, गोवा, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
सर्वे में भाजपा का पलड़ा भारी- हाल ही में हुए सर्वे के अनुसार, गोवा में बीजेपी की हिस्सेदारी 2017 में 32.5 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 39.4 प्रतिशत होने की उम्मीद है। सर्वे के मुताबिक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में बीजेपी को 22 से 26 सीटें मिलने की उम्मीद है। सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर उभरे प्रमोद सावंत- गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री 2022 में सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर उभरे हैं। सर्वे के दौरान लगभग 33.2 फीसदी लोगों ने कहा कि प्रमोद सावंत उनकी पहली पसंद हैं।
गोवा में पानी का बिल माफ- अभी कुछ दिन पहले ही गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा था कि लोगों को 16,000 लीटर पानी मुफ्त दिया जाएगा। 1 सितंबर से 60 प्रतिशत परिवारों को जीरो बिल मिलेगा। फ्लैट या कॉम्प्लेक्स में रहने वाले इस योजना का लाभ उठा सकेंगे वहीं उन्होंने छोटे व्यवसायों के लिए भी एक ऐलान किया है। उन्होंने कहा, रेस्तरां को अब औद्योगिक बिलों का भुगतान नहीं करना होगा। हम इसे कमर्शियल बिल स्लैब में ले जा रहे हैं, वे बड़े पैमाने पर पैसे बचाने में सक्षम होंगे। लंबित बिलों के भुगतान की सुविधा के लिए ओटीएस (एकमुश्त निपटान) को 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने आगे कहा था, 'लोगों को मुफ्त पानी देने वाला गोवा देश का पहला राज्य होगा।
भिलाई / शौर्यपथ / छतीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय सेक्टर 6 में सृष्टि के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूरे उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के संचालक मो. ताहिर खान, प्राचार्या डॉ. जसबीर कौर,विभागाध्यक्ष श्रीमती पूनम पटेल द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर विविधवत पूर्जा अर्चना की गई। इस दौरान सभी के सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के साथ ही देश के कोरोना महामारी को पूर्ण रूप से समाप्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
अंजोरा-चंगोरी- भरदा मार्ग और दुर्ग,नगपुरा करेला मार्ग पर शिवनाथ नदी में होगा 37 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण
12.5 करोड की लागत से नंदकट्टी, दनिया, बोरी, पुरदा एवं लिटिया मुख्य मार्ग में 14 किलोमीटर फोरलेन
दुर्ग / शौर्यपथ / आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के 2 हजार 834 करोड़ रुपए लागत के 401 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। जिसमें दुर्ग जिले को 115 करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात मिली। कुल 17 कार्यों को स्वीकृति मिली, जिसमें 15 भूमि पूजन और 2 लोकार्पण कार्य है। इसमें सड़क के उन्नयन एवं नवीनीकरण के कार्य, पुल (ब्रिज) निर्माण का कार्य और सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में क्वार्टर निर्माण कार्य सम्मिलित है।
नंदकट्टी, दनिया, बोरी, पुरदा एवं लिटिया मुख्य मार्ग में 14 किलोमीटर फोरलेन, व्यवहार न्यायालय भिलाई-3 में 600 मीटर पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, विश्व बैंक कॉलोनी से एकता नगर तक 1.725 निर्माण कार्य, दुर्ग से कैवल्यधाम पहुंच मार्ग निर्माण कार्य और पुल निर्माण, अंजोरा-चंगोरी, भर्दा मार्ग पर शिवनाथ नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण और दुर्ग -नगपुरा- करेला मार्ग पर शिव नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण का प्रस्ताव है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बाद भी छत्तीसगढ़ में विकास का कार्य लगातार चल रहा है। सामाजिक क्षेत्र के योजनाओं की तरह निर्माण व जन सुविधा की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी आवागमन सुविधा को बेहतर करने के लिए स्वीकृत कार्यों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता सड़क नेटवर्क को बेहतर करने के साथ-साथ जन सुविधाओ में भी गति लाना है।
् लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उन्होंने भूपेश बघेल को जनता के हित में कार्य करने और विभागों को पर्याप्त मात्रा में बजट मुहैया कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा हमने अनुभव के आधार पर कार्यशैली में बदलाव लाया जिसके परिणाम स्वरूप हम लगातार विकास का कार्य सरलता पूर्वक कर पा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा भविष्य में सड़क के साथ-साथ ब्रिज और मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थल एवं शासकीय भवन को मुख्य मार्ग से पक्की सड़क बनाकर जोडऩा भी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। सभी विधानसभा में बराबर कार्य आवंटित हो, इसका शासन के द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शालिनी यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, श्रीमती तुलसी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, सभापति दुर्ग राजेश यादव, सुश्री नीता लोधी अध्यक्ष अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
तीज मिलन समारोह भिलाईत तीन में हुए शामिल, किये समाज की गतिविधियों की सराहना
दुर्ग/ शौर्यपथ / कोसरिया मरार पटेल समाज की महिलाओं के द्वारा आज तीज समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कोसरिया पटेल समाज हेतु साढ़े छह लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का भूमिपूजन किया। भवन भिलाई-3 में बनेगा। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएचई मंत्री ने कहा कि तीजा हमारी छत्तीसगढ़ की महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाएं इस अवसर पर पूरे आनंद से उत्सव का आनंद उठा पाए। कामकाजी महिलाओं को इसके लिए अवकाश मिले। उनके भाइयों को उन्हें लाने के लिए अवकाश मिले। इसके लिए हमारी सरकार ने तीजा पर अवकाश दिया, महिलाओं के सरोकारों पर ध्यान रखने वाली हमारी छत्तीसगढ़ सरकार है। तीजा ही नहीं, हरेली, कर्मा जयंती जैसे त्योहारों में भी अवकाश दिया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबंध है, आज तीज त्योहारों के मौके पर जगह-जगह तीज मिलन के सुंदर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देख कर बहुत अच्छा लगता है कि हम अपनी सुंदर संस्कृति से जुड़े हुए हैं, उसे आगे बढ़ा रहे हैं, आप सभी यह कार्य पूरी लगन से बढ़ाते रहें, इसके लिए हम हर संभव मदद करेंगे। सामुदायिक भवन का आज यहां भूमि पूजन हो रहा है।
सामुदायिक भवन बन जाने से ऐसे आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी, इसके साथ ही सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी ऐसे भवन बहुत सहायक होते हैं। मैं कोसरिया पटेल समाज के कार्यक्रमों में हिस्सा लेता रहा हूं, समाज एकजुटता के साथ जनहित के काफी काम कर रहा है, न केवल इससे सामाजिक जनों को बढ़ावा मिल रहा है अपितु इससे सर्व समाज को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस तरह से संगठित प्रयासों के माध्यम से ही हम जनभागीदारी के माध्यम से सरकार के कार्यों को भी मजबूत कर सकते हैं।
जन भागीदारी के माध्यम से बड़ी सफलताओं को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त होना बहुत जरूरी है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने अनेक उपाय किए हैं। इसका नतीजा दिख रहा है। हमारी बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त हुई है और हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे पर कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
