August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग/ शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस द्वारा एसपी मीणा एवं एएसपी संजय ध्रुव के निर्देश पर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन पर कबाडियों और सटोरियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक की टीम के द्वारा शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित मजार के पास एक सटोरियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया . प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग पुराना बस स्टैंड  स्थित मजार के पास मोहम्मद नासिर पिता शेर मोहम्मद को सत्ता पर्ची के साथ पकड़ा गया . आरोपी के पास से 13800 रुपए की जप्त की गई ।शाम को हुई । उपरोक्त कार्यवाही में सीएसपी सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान,प्रदीप सिंह,धीरेन्द्र यादव,चित्रसेन साहू,फारुख खान,तिलेश्वर राठौर,केशव साहू द्वारा कार्यवाही किया गया

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम के प्रथम वार्ड क्रमांक 1 खमरिया के अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया! उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की, ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप कार्य हो रहा है या नहीं इसका अवलोकन किए! उन्होंने भौतिक, रसायन एवं बायो लैब के कक्ष का अवलोकन किया! आयुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर छड़ खुला पाया, विद्युत के बोर्ड कुछ स्थानों पर खुले मिले! उन्होंने तत्काल इसके मरम्मत के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए! स्कूल के भीतर कुछ स्थानों पर पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए! आयुक्त ने कहा कि बाहरी कैंपस के अलावा स्कूल के अंदर छोटे-छोटे कार्यों पर भी विशेष ध्यान देना होगा!
    बेहतर शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल निर्मित करने व अध्ययन संबंधित तथा छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है! माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल ने उन बच्चों के लिए राह खोल दी है जो कि आर्थिक तंगी की वजह से अंग्रेजी शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे थे! स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारंभ होने के बाद बच्चों को हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम की भी शिक्षा मिल रही है! उल्लेखनीय है कि खमरिया के अंग्रेजी माध्यम स्कूल का शुभारंभ 2 अगस्त को किया गया था इसी दिन स्कूल के उन्नयन कार्य के लिए भूमि पूजन भी हुआ था! स्कूल में कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक की शिक्षा मिल रही है! निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे!
    आकर्षक रूप में नजर आएगा स्कूल, होंगे कई सारे कार्य कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल खमरिया में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा कई सारे कार्य किए जाएंगे!
    56.44 लाख की लागत से स्कूल एक नए स्वरूप में नजर आएगा! पुराने बिल्डिंग को रिनोवेट करके आकर्षक बनाया जाएगा, सुरक्षा एवं शोर-शराबे से बचने चारों ओर से बाउंड्री वॉल होगी, मुख्य प्रवेश द्वार होगा, गार्डनिंग की जाएगी, लैब निर्माण किया जाएगा, स्कूल में विभिन्न आयोजन के लिए 2 पोर्च का निर्माण होगा, पूरे मैदान में कीचड़ से निजात दिलाने पेवर ब्लॉक लगेगा, शौचालय का निर्माण होगा, पेयजल के लिए बोर की सुविधा रहेगी, इलेक्ट्रिकल पोल लगाए जाएंगे इसके अतिरिक्त आकर्षक म्यूरल बनाई जाएगी!

    दुर्ग । शौर्य पथ । 

    बधिर कल्याण संघ 11वी वर्षगांठ के मुख्य अतिथि होंगे भिलाई विधायक

    भिलाई। भिलाई दुर्ग बधिर कल्याण संघ की 11 वीं वर्षगांठ एवं बधिर के अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे। 

    संघ के अध्यक्ष मुस्तफा खान ने बताया कि भिलाई दुर्ग बधिर कल्याण संघ गुरुवार को कि विधायक देवेंद्र यादव से उनके कार्यलय में मुलाकात कर अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ आज आमंत्रण पत्र दिया।

    संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधायक देवेंद्र यादव सब को 11वी वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक देवेंद्र यादव ने संघ के पदाधिकारियों को आस्वस्त किया कि वे कार्यक्रम में जरूर आएंगे और संघ के साथ बधिरों के हित और विकास के हर सम्भव मदद करेंगे। वे हमेशा उनके साथ है और आगे भी जितना अच्छा कर सकते है पूरी ईमानदारी और निष्ठा से उनके साथ जुड़ कर काम करेंगे। 

    बधिरों का भिलाई दुर्ग बधिर कल्याण संघ बधिर समुदाय की विभिन्न समस्याओं से निपटने एवं उपलब्ध अवसरों के लिए बेहतर काम करता है। संघ के माध्यम से बधिरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, संगठित,खुशहाल जीवन जीने के लिए सशक्त बनाता है। संघ अपने 11 वर्षगांठ के अवसर पर विशेष वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। जिसके मुख्य अतिथि भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव होंगे। कार्यक्रम का आयोजन होटल अमित इंटरनेशनल ब्लॉक सी में किया जाएगा।

    दुर्ग । शौर्य पथ । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में दिनांक *23 सितंबर 2021* को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है l प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार का समय प्रातः *11:00 बजे से दोपहर 3:00* बजे तक है l उक्त कैंप में एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग एवं यशोदा नंदन हॉस्पिटल दुर्ग नियोक्ता होंगे। एस.आर. हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर चीखली दुर्ग के नर्सिग एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर विजय गवांडे ने बताया कि एम.बी.बी.एस. डॉक्टर बी.ए.एम.एस डॉक्टर एवं बी.एच.एम.एस. डॉक्टर एवं डेंटिस्ट B.D.S. M.D.S., फिजियोथैरेपिस्ट, डाइटिशियन, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट ,बी.एस.सी. नर्सिंग स्टाफ ,जी.एन.एम. नर्सिंग स्टाफ, ए.एन.एम. नर्सिंग स्टाफ ,फील्ड ऑफिसर, काउंसलर फ्लोर कोर्डिनेटर, सुपरवाइजर, आपरेशन थियेटर टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, x-ray टेक्निशियन पैथोंलाँजी लैब टेक्नीशियन, व अन्य कई स्टॉफ की सीधी भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में साक्षातकार के बाद तत्काल ज्वायनीग लेटर दिया जाएगा।

    अस्पताल के एच. आर. मैनेजर डाँ मनीषा पण्डित ने बताया कि लगभग 100 पदों हेतु सीधी नियुक्ती की जाएगी।

    भिलाई। शौर्य पथ ।  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा करने वालों पर नजर रखते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है, जोन 02 वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम वैशालीनगर में नाले के किनारे अवैध रूप से टीन शेड बनाकर अतिक्रमण करने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए बेदखल कर तोडफ़ोड़ उपरांत सामग्री को जप्त किए। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं! इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है जो अवैध अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि जोन 02 आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि वैशालीनगर एलआईजी 65 में जैन परिवार के द्वारा घर के पास खाली जमीन में नाले के उपर टीनशेड से अतिरिक्त कमरा का निर्माण कर लिया था, जिसकी सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तोडफ़ोड़ कर सामग्री को जप्त किया। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है! कार्यवाही के दौरान विशेष दस्ता से बालकृष्ण नायडू, मदन तिवारी, एचएस भ_ी, कन्हैया, चैतराम, लालू सहित वैशाली नगर जोन के कर्मचारी उपस्थित थे!

    दुर्ग । शौर्य पथ ।  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही  विधायक अरुण वोरा दुर्ग शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिसके लिए राज्य शासन द्वारा लगभग 31 करोड़ से अधिक की लागत से कई सर्वसुविधायुक्त भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। युवाओं को उद्योग एवं व्यापार करने में मदद करने के उद्देश्य से स्थापित वर्षों पुरानी छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन सीएसआईडीसी एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र डीआईसी का 3 करोड़ की लागत से बनकर तैयार भवन के निरीक्षण में पहुंचे वोरा ने बताया कि शहर को केंद्र सरकार ने भले ही स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अनुदान नहीं दिया है किंतु प्रदेश सरकार इसमें कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

    विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति उन्होंने आभार जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को व्यापार एवं रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही बैंक लोन में भी मदद करने वाली संस्थाओं के लिए एक ही छत के नीचे 3 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 11 करोड़ की लागत के ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण से शासकीय कर्मचारियों को सुविधायुक्त आवास प्राप्त होगा। 14 करोड़ के ऑडिटोरियम का निर्माण भी शीघ्र ही पूर्ण होगा। 3 करोड़ की लागत से बने कामकाजी महिला हॉस्टल समेत सभी नवीन भवनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के कर कमलों से कराया जाएगा। उन्होंने डीआईसी की नवनिर्मित बिल्डिंग के सामने वर्षों से स्थापित दुकानदारों की शंका दूर करते हुए आश्वस्त किया कि दुकानें निगम की बिल्डिंग में संचालित हैं जिन्हें बेदखल नहीं किया जाएगा। इ

    दुर्ग। शौर्य पथ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के नेतृत्व में जिला दुर्ग में आम जगहों पर शराब पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की गई। थाना प्रभारियों की टीम के द्वारा आम जगहों, आउटर कॉलोनियों, सुनसान गलियों में आकस्मिक चेकिंग कर आम जगहों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें कुल 68 कारणों में आरोपियों के विरुद्ध 36 (च)व 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

    दुर्ग। शौर्य पथ ।  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग द्वारा 22 से 26 सितंबर तक पांच दिवसीय टोली नायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बी. एस. पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 8 भिलाई में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के 103 स्काउट गाइड के बच्चे भाग ले रहे हैं।

    शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर, और अध्यक्षता जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्कार्फ वागल पहनाकर किया गया, और उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे Ÿअशोक देशमुख ने टोली के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य को कैसे प्राप्त करें, अपने विद्यालय में स्काउट दल का संचालन कैसे करें इस पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। टोली विधि से काम करने से काम सफल हो जाता है। टोली लीडरशिप का प्रशिक्षण इस शिविर के माध्यम से दिया जाएगा।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर ने उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि लीडर जितना अच्छा होगा सफलता उतनी अधिक होगी। किसी भी काम को करने के लिए लीडर की आवश्यकता होती है, उसकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है द्य इसकी जानकारी विस्तार से टोली नायक प्रशिक्षण शिविर में दिया जाएगा।

    शिविर संचालक श्रीमती देविका रानी वर्मा ने शिविर आयोजन के उद्देश्यों के विषय में जानकारी दी इस अवसर पर शिविर संयोजक हेतराम ध्रुव एवं श्रीमती सरस्वती गिरिया के साथ प्रशिक्षक के रूप में होरी लाल चतुर्वेदी देवेंद्र देवांगन अवधेश विश्वकर्मा श्रीमती कीर्ति लता देशमुख श्रीमती माया पेठकर प्रशिक्षक के रूप में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं शिविर में दुर्ग भिलाई जिला संघ के रोवर रेंजर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

    दुर्ग। शौर्य पथ ।  तम्बाकू सेवन, अस्वस्थ आहार, शारीरिक निष्क्रियता और शराब के सेवन से हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है जबकि इन मुख्य कारकों पर नियंत्रण किया जाए तो 80 प्रतिशत हृदय रोग संबंधी मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इस दिशा में जनजागरुकता के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 'विश्व हृदय दिवसÓ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हृदय से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए 'स्वस्थ जीवन शैलीÓ अपनाने पर जोर दिया जाएगा।

    हृदय स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने के लिए 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस पर विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक (एनपीसीडीसीएस) संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के द्वारा पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि भारत में हृदय संबंधित रोगों से लगभग 28.1 प्रतिशत लोगों की मृत्यु प्रतिवर्ष हो रही है, जो गंभीर विषय है ऐसे में हृदय रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम काफी अहम और कारगर हैं।

    विश्व हृदय दिवस कार्यक्रम के लिए राज्य एनसीडी सेल द्वारा समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 के समस्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 25 से 30 सितंबर तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल, स्कूल-कालेज आदि में हृदय रोग के प्रति जागरुकता से संबंधित होर्डिग एवं बैनर्स लगाने के लिए कहा गया है। इसी तरह सार्वजनिक जागरूकता हेतु रेलवे स्टेशन,बस स्टाप व सिनेमा घर जैसे स्थानों पर ब्रोसर एवं पैम्पलेट वितरण किया जाएगा। गीत और नाटक स्पर्धा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। स्वस्थ भोजन की उपलब्धता पर भी लोगों जागरूक किया जाएगा।

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गम्भीर सिंह ठाकुर ने बताया, 0तम्बाकू, शराब व इस तरह के अन्य मादक पदार्थों को त्यागकर संयमित जीवनशैली, स्वस्थ आहार व योगा को दिनचर्या में शामिल करने पर हृदय रोगों से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। इस दिशा में जनजागरुकता के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 29 सितंबर कोविश्व हृदय दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर 25 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों में भी विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर निशुल्क हृदय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में हृदय रोग संबंधी जांच की जाएगी।

    हृदय रोग संबंधी जागरुकता के लिए ऐसे होंगे प्रयास:

    शिविर में एनजीओ या निजी सेक्टर के हृदय रोग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा। हृदय संबंधी रोग हेतु शिविर में निशुल्क डायग्नोस्टिक सुविधा अनिवार्य होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, रक्त शर्करा, बीएमआई, सिरम कोलेस्ट्राल, एचडीएल, व्हीएलडीएल व पोर्टेबल ईसीजी की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा सार्वजनिक व्याख्यान, सार्वजनिक वार्ता परामर्श, सूचना संचार गतिविधि रेडियो जिंगल, टीवी/ दूरदर्शन में विडियों क्लिपिंग प्रदर्शन / रेडियो स्पॉट प्रदर्शन, हृदय रोग संबंधी सेमिनार का आयोजन, स्कूल में हृदय संबंधी प्रतिस्पर्धा आयोजन एवं जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभाव पर जागरुकता लाने और हृदय रोगियों हेतु विशेष योग शिविर का आयोजन किया जायेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision