
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्य पथ ।
शहर जिला *पूर्वी ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग* के अध्यक्ष राजकुमार पाली के व्दारा दुर्ग शहर विधायक व माननीय *श्री अरूण वोरा जी* के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष मान *.श्री गया पटेल जी* की अनुशंसा से तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान; *श्री मोहन मरकाम जी* व दुर्ग संगठन प्रभारी मान; *श्री गिरीश देवांगन जी* की सहमति से किया गया
*उपाध्यक्ष* जितेंद्र तिवारी , राजेश ताम्रकार , ओम प्रकाश जोशी , इंद्रपाल सिंह भाटिया , मासूब अली , मोहम्मद शफी कुरैशी
*महामंत्री* दीपक जैन , श्रीमती पूजा मोगरी , दलजीत सिंह , अनिल कनौजिया , मोहित वालदे , श्रीमती राजेश्वरी मिश्रा , शिव वैष्णव , महेश बनवासी कोषाध्यक्ष* सन्नी साहू , प्रवक्ता* दीपक साहू ,सचिव* संजय चन्द्रिकापुरे , मिथिलेश पटेल , द्वारकानाथ सुलाखे , चंद्रशेखर साहू , श्रीमती छाया चौधरी , श्री रविंद्र देवांगन , तारकेश चंद्राकर , संजय यादव , वंदना चौहान ,
*कार्यकारिणी सदस्य *सुरेश साहू , शिवपूजन सिंह , राजा पटेल , दुर्गेश बक्शी , रियाज सिद्दीकी , शंकर सोनकर , रोहित साहू , मंगल यादव , प्रदीप साहू , लेख राम साहू , नंदकिशोर ध्रुव
*स्थाई आमंत्रित सदस्य*
श्री अरुण वोरा जी , गया पटेल , धीरज बाकलीवाल , राजेश यादव , श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, आरएन वर्मा , लक्ष्मण चन्द्राकर , शंकरलाल ताम्रकार
*विशेष आमंत्रित सदस्य*
श्रीमती रामकली यादव , परमजीत सिंह भुई , शिवेश सिंह , संगीता वाघेला , राजू भाटिया , सत्यवती वर्मा , राजकुमार नारायणी , संजय कोहले , संदीप वोरा , मनीष बघेल , अनूप वर्मा , आयुष शर्मा , बबीता यादव , कृष्णा देवांगन , शकुंतला चौबे , परविंदर सिंह चाने , आशा तिवारी , रविंद्र महाजन , कल्याण सिंह ठाकुर , सतीश देवांगन , संजय गर्ग , शंकर यादव , सत्य नारायण सेंगर , अनिल जैन , नवाबुद्दीन सिद्धकी , नवीन पटेल , शंकरलाल बंछोर, सुशील भारद्वाज
- पाटन के सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा
-96 लाख रूपए की लागत से बेमेतरा में सहकारी बैंक के शाखा भवन के निर्माण की घोषणा
दुर्ग / शौर्यपथ / सहकारिता के कानून इतने क्लिष्ट होते थे कि आम जनता को समझ में नहीं आते थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती थी। हमने सरकार में आते ही इन कानूनों को सरल करने के लिए कहा ताकि आम जनता को भी यह आसानी से समझ में आएं और उनके लिए सहकारिता से लाभ उठाना आसान हो। इसके साथ ही हमने धान खरीदी केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया ताकि जनता को किसी तरह की असुविधा ना हो। पहले 2000 धान खरीदी केंद्र थे, अब इनकी संख्या 2300 हो गई है। इसके साथ ही पहले किसानों को तहसील केंद्र तक आने में काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। हमने नए तहसील बनाए और अब 222 तहसीलों के माध्यम से किसानों को सुविधा आसान हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर धान खरीद और सहकारिता आंदोलन की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है, जिसने सहकारिता के महत्व को समझा यहां सोसाइटी के माध्यम से धान की खरीदी आरंभ हुई, जिसके लिए वासुदेव चंद्राकर जैसे पुरखों का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल हमने किसानों के लिए कर्ज माफी की अपितु साथ ही सिंचाई कर भी माफ किया, इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ किया। भूमिहीन कृषकों के लिए योजना लाई। नरवा,गरवा,घुरवा, बाड़ी के माध्यम से हम तेजी से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में गोबर से बिजली बनाने के संबंध में भी विचार हो रहा है। इसके अलावा गौठान के गोबर की बिजली से गांव की स्ट्रीट लाइट, हालर मिल आदि, इसी बिजली से चल सकेगी। उन्होंने कहा कि गौठान आत्मनिर्भर ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार की नई संभावनाएं विकसित हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 96 लाख रुपये की लागत से बेमेतरा में मुख्यालय में नए सहकारी बैंक के शाखा भवन के निर्माण की घोषणा भी की।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम प्रदेश में हो रहा है। मोबाइल बैंकिंग आदि सुविधाओं का लाभ सहकारी बैंक प्रदान कर रहा है जिससे उपभोक्ताओं को खासा लाभ हुआ है, इसके साथ ही किसानों को सुविधा देने के लिए अनेक योजनाएं शासन द्वारा आरंभ की गई है। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में एक नारा चलता है, बिन सहकार नहीं उद्धार सहकारिता के माध्यम से हम एक मजबूत राज्य का निर्माण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान के माध्यम से ग्रामीण विकास की जो दिशा दी है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। समूह की महिलाएं इन स्थानों में आर्थिक गतिविधियों में संलग्न होकर बेहतर आय हासिल कर रही हैं। अपने संबोधन में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दुर्ग जिला सहकारिता के मामले में मार्गदर्शक रहा है। सहकारिता आंदोलन में ही यहां पर खेती किसानी को मजबूती दी है, छत्तीसगढ़ की सरकार ने सहकारिता को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कार्य किया है और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस दिशा में बहुत अच्छा काम हो रहा है। सभा को दुर्ग विधायक अरुण वोरा, विधायक कुंवर निषाद बालोद संजारी विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा अपने उपभोक्ताओं को आधुनिक बैंकिग से संबंधित समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में यह कार्य किया गया है। इस मौके पर बैंक के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने बैंक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक की 62 शाखाएं और 392 उपार्जन केंद्र धान खरीदी में लगे हुए हैं। बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिंग के साथ ही माइक्रो एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। किसानों की डिमांड पर नई शाखाएं भी आरंभ की गई हैं। बैंक किसानों की हर जरूरत के लिए पूरी तरह से खड़ा है।
*किया गया वितरण*-इस कार्यक्रम में 311 समितियों के 5000 प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में देवरबीजा बैंक शाखा में 40 लाख की लागत से बने एटीएम का शुभारंभ किया गया। वही 15 लाख की लागत से बने तरौद खाद गोदाम का भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया। पहांदा के शहीद परिवार के परिजनों को 20 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने सेलूद और पतोरा के स्व-सहायता समूह नया सवेरा और सत्य कबीर की महिलाओं को वर्मी कंपोस्ट के वितरण से प्राप्त लाभांश राशि का चेक दिया। जो कि क्रमशः 37 हजार 597 रूपए और 48 हजार 75 रुपए का है। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोधन न्याय योजना सही दिशा देने के लिए बधाई दी। नंदोरी धान केंद्र में अपने कर्तव्य के लिए जान गवाने वाले चौकीदार स्वर्गीय हरि शंकर वर्मा की पत्नी श्रीमती रेखा वर्मा को आज सहकारी बैंक द्वारा 1 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन में शून्य प्रतिशत शॉर्टेज वाली कुल 19 समितियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल ने समिति के अध्यक्ष् एवं प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के एसपी-3 विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को शिरोमणि पुरस्कार योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विभाग प्रमुख, अनुभाग प्रमुखों एवं कार्मिक अधिकारियों के उपस्थिति में कार्मिकों को विभाग प्रमुख के द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारियों के उपस्थिति में विभाग प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक एसपी-3, एस व्ही नंदनवार द्वारा माह मई-2021 के लिए पंच राम रावटे, सी.ओ.सी.टी. एवं माह अगस्त-2021 के लिए जेम्स मनोहर, सी.ओ.सी.टी. को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में विभाग प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक एसपी-3, एस व्ही नंदनवार ने सभी पुरस्कार विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह सभी लोग इस विशेष पुरस्कार के योग्य उम्मीदवार थे। इस प्रकार के पुरस्कार भविष्य में और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देते है। इससे अन्य कार्मिक भी उत्साहित होते हैं। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं से कहा कि इस वर्ष की समाप्ति से पूर्व हमें सिंटर प्लांट-3 की रेटेड कैपेसिटी के लक्ष्य को प्राप्त कर लेना है। यह हमारे कर्मठ कर्मचारियों का ही योगदान है कि हम अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर हैं।
एस.पी.-3 विभाग में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक एसपी-3, एस व्ही नंदनवार सहित महाप्रबंधक ऑपरेशन, मनोहर लाल, महाप्रबंधक (मेकेनिकल), मुजीब हुसैन, उप महाप्रबंधक इलेक्ट्रिऊकल, सौरभ वाश्र्ने, विभागीय सुरक्षा अधिकारी आर के राजसिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक कार्मिक-एसपीज व ओएचपी, व्ही रामा राव के द्वारा किया गया एवं सहायक प्रबंधक कार्मिक-एसपीज व ओएचपी, सुश्री सुष्मिता पाटला, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
बिल्डिंग मंटेरियल, कचरा फेकने वालों पर लगाया गया जुर्माना:
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा किसी भी वार्ड में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था पर लगाम कसने की ठान ली है। इसी तारतम्य में 20 सितम्बर को निगम आयुक्त द्वारा प्रात: 6बजे वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर नगर वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सी.एस.आई. जे.एस. भूपाल के साथ वार्ड के गलियों में पैदल निकले। वार्ड निरीक्षण में 3 से 4 जी.वी.पी. पॉइंट ब्-क् मलबा पाये जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी एवं सी.एस.आई. को तत्काल फाईन करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान 9 कर्मचारीयों में से 3 कर्मचारी, अमीतदीप, किर्तन चंदेल एवं गजराज मौके पर कार्य में अनुपस्थित पाये जाने के कारण आयुक्त ने 3 कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देष स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को दिये। पूरे वार्ड में भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक नही पाये जाने एवम् कचरो का ढेर एवं मलबा नही उठने पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सुपरवाईजर विनोद पात्रे को हटा कर दुसरे सुपरवाईजर अनिल भट्ट को तत्काल जिम्मेदारी देते हुए कार्य सम्हालने को निर्देशित किया। मु.स्वच्छता निरीक्षक जे.एस.भुपाल, के द्वारा महेश मिश्रा द्वारा बिल्डिंग मटेरियल रोड में रखने पर 500 रूपये,किशोर कुमार गोस्वामी पर 300रू. का जुर्माना लगाया गया। आयुक्त महोदय द्वारा 19 सितंबर को डेंगु अभियान के तहत् वार्ड 48 में निरीक्षण किया गया था। तथा भैंस पालने वाले संचालक को 1000 फाईन करने निर्देशीत किया गया था। जिसे स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेन्द्र सराठे द्वारा फाईन लेकर निगम कोष में जमा कराया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा आज सोमवार 20 सितंबर को डाटा सेंटर में विभागीय अधिकारियों के साथ टीएल एवं पीजीएन,निदान1100 जनशिकायत, आदि आवेदनों का विभागवार समीक्षा किया गया। बाजार विभाग के नोडल अधिकारी एवं भवन अधिकारी श्री प्रकाशचंद थवानी को मार्केट क्षेत्रों में दुकान के सामने में सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों पर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दियें, आयुक्त ने कहा कि समान फैलाकर व्यवसाय करने से आवागमन बाधित हो रहा है। नये क्षेत्रों में चबुतरा एवं गुमटी लगाकर शासकीय भूमि एवं रोड क्षेत्र पर कब्जा करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करें,इस हेतु मेरे द्वारा भवनशाखा के क्षेत्रिय अभियंता श्री गिरीश दिवान एवं श्री विनोद मांझी को भी सलंग्न करने का आदेश जारी कर दिया है।
उन्होने इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित करने अधिकारियों को दिये गये निर्देश कि समीक्षा की एवं 15 दिवस के भीतर कार्ययोजना पर अमल करने का निर्देश दिये। आयुक्त ने इंदिरा मार्केट में साफ सफाई के लिए प्रतिदिन पार्किग एवं फूल माला लाईन के पास कचरा गाड़ी रात्री 10 बजे तक रखने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी श्री दुर्गेश गुप्ता को निर्देशित किये। ताकि रात में व्यवसायी द्वारा संग्रहण किये गये कचरे को कचरा गाड़ी द्वारा लिया जा सके।
दुर्ग/ शौर्यपथ / संगठन को मजबूती प्रदान करने और गांव-गांव में बूथ कमेटी गठन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व बेमेतरा जिला संगठन के प्रभारी जितेंद्र साहू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल के द्वारा तिथि वार कार्यक्रम तय किया गया है
21 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 10.30 बजे ग्राम भेडऩी देवरबीजा में मां नर्मदा मंदिर का दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे बेमेतरा कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्य समितिए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बुथ कमेटी गठन के सिलसिले में चर्चा करेंगे।
दोपहर 3 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी थान खम्हरिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से महाराणा प्रताप भवन थान खम्हरिया में चर्चा करेंगे । शाम 5 बजे बेमेतरा विश्राम गृह में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात का कार्यक्रम होगा। 22 सितंबर को सुबह 10 बजे माता भद्रकाली मंदिर दर्शन के बाद 10.30 बजे स्थानीय विश्राम गृह में वरिष्ठ जनों एवं सामाजिक प्रमुख एवं आमजन से मुलाकात करेंगे।
दोपहर 1 बजे नवागढ़ स्थित प्राचीन गणेश मंदिर का दर्शन करेंगे। दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से बुथ समिति गठन के सिलसिले में चर्चा करेंगे फिर नवागढ़ विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 23 सितंबर दिन गुरुवार को कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात एवं चर्चा स्थानीय विश्राम गृह नवागढ़ में करेंगे ।
दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संबलपुर की कार्यसमिति की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे नगर कांग्रेस कमेटी मारो की कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यकर्ताओं आम जनों से मुलाकात एवं चर्चा। रात्रि विश्राम विश्राम गृह चंदखुरी नारायणपुर में करेंगे। 24 सितम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं एवं समाज प्रमुखों, स्थानीय लोगों से भेंट मुलाकात व चर्चा करेंगे। दोपहर 1 बजे नांदघाट विश्राम गृह में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे शाम 5 बजे दुर्ग निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई वासियों के लिए रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाईवासियों को 4 नई सौगात दी है। जिसमें सबसे बड़ी सौगात है फरीदनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का। फरीदनगर के खाली मैदान में स्कूल भवन का नर्मिाण शुरू किया जाएगा। इससे पहले रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने प्रात: 10 बजे विधि विधान व मंत्रोंचार के साथ भूमिपूजन किया।
जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव फरीदनगर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गाजे बाजे और फूल माला से उनका स्वागत किया साथ जोर दार आतिबाजी भी की। आईटीआई खुर्सीपार दशहरा मैदान में भी एक बड़ा भव्य और सुंदर मंच का नर्मिाण किया जाएगा। करीब 15 लाख की लागत से यह नर्मिाण कार्य होगा। जहां लाइट आदि की भी सुविधाएं होगी। ताकि आने वाले समय में यहां पर कोई भी आयोजन होता है तो उसके लिए मंच काफी उपयोगी साबित होगा। लंबे समय से इस मंच की मांग थी। जिसे भिलाई नगर विधायक ने पूरी करते हुए मंच नर्मिाण का प्लान बनवाया और रविवार को इसका भूमि पूजन करेंगे।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि हम अपने बच्चों के बेहतर भवष्यि के लिए एक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत कर रहे हैं। फरीदनगर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के बच्चे भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ सकेंगे। वे गरीब परिवार के बच्चे जो इंग्लिश मीडियम प्राइवेट स्कूल में पढऩे की चाह रहते है लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने और निजी स्कूल की महंगी फीस नहीं दे सकते। ऐसे बच्चों को निजी स्कूल की तरह पूरी सुविधा दी जाएगी।
इससे पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बॉम्बे रैशने आवास में रहने वाले लोगों को बड़ी सौगात दी। जल्द ही आवास का पूरी तरह से जीर्णोंद्धार किया जाएगा। इसके लिए विधायक देेवेंद्र यादव ने प्रस्ताव बनाकर शासन से स्वीकृति ले ली है और जल्द ही जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया जाएगा। रविवार को 9.30 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन जोन 4 आफिस के पीछे रखा गया है। जहां बॉम्बे रैशने आवास का पूर्ण जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 38 लाख की लागत से पूरे आवास को जीर्णोंद्धार होगा। इसके अलावा
चार जगह विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन
विधायक देवेंद्र यादव ने रविवार को 4 जगह पर भूमिपूजन किया। सबसे पहले 15 लाख की लागत से आईटीआई खुर्सीपार के पास मंच निर्माण किया जाएगा। इसके बाद बॉम्बे रैशने आवास का पूर्ण रूप से जीर्णोंद्धा कार्य 38 लाख की लागत से किया जाएगा। इसके बाद फरीद नगर में इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण 200 लाख और अय्यपा नगर में 43 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। इन सभी जगहों पर भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव ने सभी जगह भूमि पूजन किया है।
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के नए आयुक्त आशीष देवांगन ने पदभार ग्रहण किया। वे निर्धारित कार्यालय समय से 15 मिनट पहले पहुंचे। पदभार ग्रहण करते ही कार्यालय निरीक्षण कर विभागवार जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने परिचय के दौरान स्पष्ट कहा कि सभी कर्मचारी-अधिकारी शासन के कार्य योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करे। हर कार्य प्राथमिकता से होनी चाहिए। यही उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने विभागवार प्रभारी अधिकारियों से परिचय लिया। परिचय के दौरान ही रिसाली नगर पालिक निगम के भगौलिक स्थिति पर चर्चा की। नए आयुक्त के पदभार ग्रहण अवसर पर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, सहायक अभियंता आर.के.जैन, कार्यालय अधीक्षक देवव्रत देवांगन, प्रभारी लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, एस. के. सिंह भदौरिया, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी भूपेश सिंह, बृजेन्द्र परिहार, स्टेनो चंद्रपाल हरमुख आदि उपस्थित थे।
काउंटर का किया निरीक्षण
कार्यालय निरीक्षण के दौरान आयुक्त आशीष देवांगन सीधे लोक सेवा केन्द्र के दी जाने वाली सेवाओं के कांउंटर समेत डाटा सेंटर का निरीक्षण किया। आयुक्त ने इस दौरान कर्मचारियों से कार्यो के बारे में जानकारी भी ली और समय पर कार्य करने कहा।
दो घंटे की दी मोहलत
आयुक्त ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में कौन-कौन सी योजना चल रही है। अलग-अलग मदो से होने वाले निर्माण कार्य, हितग्राही मूलक योजना की संक्षिप्त जानकारी दो घंटे के अंदर प्रस्तुत करना होगा। इन्ही जानकारी के आधार पर आयुक्त ने कार्यों की समीक्षा की।
आयुक्त आशीष देवांगन का पूर्ण परिचय
राज्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष देवांगन 2015 बैच राज्य प्रशासनिक अधिकारी है। उनकी प्रथम पोस्टींग 2015 में दंतेवाड़ा में हुई। दो वर्ष बाद वे सीईओ बलौदा, जांजगीर चापा जिला में सेवाएं दी। इसके बाद उन्होंने रायगढ़ जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर सेवाएं दी। तत्पश्चात रायगढ़ एसडीएम व वर्तमान में आशीष कोरबा मुख्यालय में संयुक्त कलेक्टर के पदभार से मुक्त होकर रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सम्हाल रहे है।
दुर्ग / शौर्यपथ / चंद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक व जशपुर नरेश स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के सुपुत्र श्री युद्धवीर सिंह जूदेव जी का आज सुबह 4 बजे निधन होने का समाचार मिला और वहीं छःग खुज्जी क्षेत्र से विधायक रहे व प्रदेश के पूर्व मंत्री छःग शासन श्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया जी के निधन का भी दुखद समाचार प्राप्त हुआ.। वे दोनो ही समर्पित जनसेवक व बेहद मृदुल, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे. श्रधांजलि अर्पित करने में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी रही उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा की स्व. राजेंद्र पाल सिंग भाटिया जी और स्व.युद्धवीर सिंह जुदेव जी दोनों का अकास्मिक चले जाना न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की क्षति है अपितु समाज के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है,दुर्ग में श्रधांजलि देने में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर, जिला संगठन प्रभारी पुरंदर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, सांवलाराम डाहरे, जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार व ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, डॉ. जय सिंह राजपूत, श्रीमती कल्पना जोशी, बसंत चंद्राकर, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, बोधन यादव,जिला मीडिया प्रभारी के एस चौहान, राजा महोबिया, नीरज पांडे, नितेश साहू, उपासना चंद्राकर, एवं भारी सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने श्रधांजलि अर्पित की
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
