
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / शुक्रवार को सुबह 11 बजे दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल जी ने निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज रायपुर नाका एवं सिकोला भाटा का निरीक्षण किया.कार्य में हो रही देरी और जनमानस को हो रही दिक्कत को लेकर उन्होंने अधिकारियों को कड़ाई से निर्देश देते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ करने एवं सिकोला भाठा पटरीपार के लिए वैकल्पिक रास्ता देने के निर्देश दिए । इस अवसर पर ब्रिज कारपोरेशन कार्यपालन अभियंता शुक्ला जी , एसडीओ श्रपजी, रेलवे से शशांक शेखर जी, निगम से राजेश पांडे जी , धबले जी,मिश्र जी, दुर्गेश गुप्ता,जनप्रतिनिधि शिवेंद्र परिहार , नरेश तेजवानी ,अरुण सिंह, मीना सिंह, अलका बाघमार, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल, मदन वधाई ,मनमोहन शर्मा, अमजद अली, अमर भाई, गोलू पांडे, उमेश यादव ,गिरी राव राम रतनानी, प्रतीक उमरे,मनोज सोनी, बलराम सिंह ,राहुल सिंह,निखिल शर्मा, कंचन यादव, अमन सिंह, राहुल साहू, प्रीतम सिंह ,रामेश्वर यादव ,मयंक शर्मा,राहुलपांडे,नित्यानंदसिंह
विकास मढ़रिया,चंपा साहू, एसके श्रीवास्तवस्मिता महाडिक,पूर्णिमा विश्वकर्मा,प्रदीप मिश्रा मनोज सिंह सुधीर झा, हिमांशु शुक्ला, विभास शर्मा, नवीन परघनिया, लक्ष्मी शर्मा, परमानंद शर्मा, आशीष तिवारी, कीर्ति दुबे, भरतलाल करझरे भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / एनएच के किनारे के सर्विस रोड में मेंटेंनेंस कार्य तेजी से जारी है। इस संबंध में एनएच के अधिकारियों को कल बैठक में पीडब्ल्यूडी सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने तेजी से कार्य के लिए निर्देश दिये थे। कल सचिव ने कुम्हारी से नेहरू नगर तक एनएच का अवलोकन किया था और सात-आठ बिन्दुओं पर रूककर सड़क से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिये थे। निर्देश के पश्चात सर्विस रोड के मेंटेंनेंस के लिए तेजी से कार्य जारी है।
एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कुम्हारी ओवरब्रिज का कार्य बेहद महत्वपूर्ण और इसे छोटी गाड़ियों के लिए तय समयसीमा 15 अक्टूबर तक आरंभ करना है। इसके साथ ही यह भी देखना है कि सर्विस रोड की स्थिति बेहतर रहे। किसी तरह से गड्ढे हों तो इसे तुरंत रिपेयर करें। सचिव ने कल ही चौबीस घंटे इस रोड की मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी सर्विस रोड के मेंटेंनेंस कार्य के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये थे, जिसके पश्चात 30 श्रमिक इस कार्य के लिए लगाये गये।
- महापौर ने स्वयं खड़े होकर करवाई नाली की सफाई,जिसमे बड़ी मात्रा में सब्जी विक्रेता द्वारा फेके गए सड़े गले सब्जियां और अपशिस्ट पदार्थ निकला गया
-महापौर ने कहा कि दुर्ग हम सबका दुर्ग है इसमे हम सबको विशेष ध्यान रखना है और सब्जी विक्रेता भाई एवं बहनों से अपील करते हुए कहा सड़े गले सब्जियों को नाली के अंदर न डाले,ऐसे में नालिया जाम की स्थिति बनी रहती है:
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया,उपअभियंता पंकज साहू कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा,आयुष शर्मा एवं अन्य के साथ शीतला सब्जी बाजार पहुँचकर सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्यों से अवगत हुए।
व्यपारियो ने बताया कि सिविल लाइन माँ शीतला सब्जी बाजार मार्केट में बारिश होने के कारण पानी अंदर भर जाता है,जल भराव की स्थिति बानी रहती है।इसके कारण ग्राहक और सब्जी विक्रेता परेशान रहते है। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा उनकी समस्याओं को देखते हुए प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेन्द्र समैया को समस्यों का हल निकलकर निराकरण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
महापौर ने कहा तेज बारिश होने के कारण जल भराव की शिकायत मिलने पर आज जायजा लेने पहुँचे है,स्वयं खड़े होकर नालियों की साफ सफाई करवाया गया,निरन्तर नालियों की साफ सफाई करने के लिए अधिकारी को निर्देश दिए साथ ही सब्जी बाजार के अंदर कंक्रीड कार्य करवाने के लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर कार्य को शुरू करने के लिए कहा, उन्होंने कहा ऐसी अच्छी व्यवस्था बनाकर कार्य करवाए की बारिश होने पर सब्जी बाजार के अंदर पानी न भरे,महापौर ने सब्जी विक्रेताओं से अपील कर कहा सब्जी नाली के अंदर न डाले,नाली जाम की स्थिति बानी हुई है,खराब सब्जियों को निगम के कचरा गाड़ी में डाले।
दुर्ग / शौर्यपथ / शौर्यपथ समाचार पत्र ने अपने पूर्व के अंको में लगातार अवैध रूप से अतिक्रमण कर मार्ग बाधित करना , बरामदे पर सामान फैला कर व्यापार करने की खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद दुर्ग नगर निगम आयुक्त ने मामले को संज्ञान में लेकर शहर में ऐसे दुकानदारों को सम्बंधित विभाग को निर्देशित कर समझाइश देना शुरू किया जिन्होंने व्यापार करने के लिए सामन फैला कर मार्ग बाधित एवं बरामदे पर कब्ज़ा कर रखा था .
नगर निगम निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज शहर के मुख्य इंद्रिरा मार्केट को व्यवस्थित करने का अभियान तीसरा दिन लगातार जारी निगम ने 44 दुकानदारों को समझाइश के साथ चेतवानी भी दी जा रही है लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाही,दुकानदारों पर भी समझाइस का असर देखा जा रहा है,समझाइश को लेकर दुकानदारों समझ रहे है।
इस मौके पर बाजार प्रभारी अधिकारी शिव शर्मा,ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू,शशिकांत यादव एवं टीम ने इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में घूम-घूमकर 44 से अधिक व्यापारियों को दूकान से बाहर सामान न रखने की समझाइश के साथ दुकानदारों से हस्ताक्षर अभियान और भी तेज कर दिया गया है। आज इन दुकानदारों से लिया गया हस्ताक्षर गोविद फ़ोटो फ्रेमिंग,जलाराम चाट भंडार,अशोक इलेक्ट्रॉनिक,खत्री इलेक्ट्रॉनिक,हिमालय इलेक्ट्रॉनिक,रवि गुपचुप दुकान,रोशन ट्रेडर्स,वर्धमान ड्रेसेस,रामचंद गोदाम,पंकज किराना स्टोर्स,पप्पू ढिल्लन बिस्किट दुकान के अलावा लक्ष्मी नारायण स्टेशनरी,बजाज ड्रेसेस, दिलीप ट्रेडर्स समेत 44 दुकानदारों ने अपनी सहमति देते हुए हस्ताक्षर किया गया। दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान निकलकर व्यवसायी न करें इसके बाद भी यदि दुकानदारो ने लापरवाही बनाए रखी और समझाइश को नही समझे तो निगम उसके विरुद्ध की जाएगी कार्रवाही करेंगी।
निगमायुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि शहर के मुख्य इंद्रिरा मार्केट में सभी व्यवसाइयों से अपील करते हुए कहा कि दुकान के बाहर सामान सजाकर व्यवसाय न रखे। समझाइश के बाद भी लापरवाही करते पाए जाने पर शख्त कार्रवाही की जाएगी। निगम द्वारा कार्रवाही लगातार जारी रहेगी।
दुर्ग । शौर्य । नगर निगम भिलाई क्षेत्र के जोन 4 इलाके के वार्ड 30 बालाजी नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने करोड़ों के विकास कार्याें से खुर्सीपार व छावनी क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी है। विधायक देवेंद्र यादव के अथक प्रयासों से बालाजी नगर के खाली उपेक्षित पड़े मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।वार्डवासियों की सुविधाओं को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वार्डवासियों में काफी हर्ष का माहौल है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समस्याओं का समाधान करते हैं। विधायक देवेंद्र यादव कुछ माह पहले जब वार्डवासियों से मिलने गए थे तब वार्डवासियों ने उन्हें बालाजी नगर के खाली मैदान के बारे में बताया था कि यहाँ रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शराब पीकर बोतल,डिस्पोजल फेफ देते है। कचरा फैले रहता है। इस लिए मैदान को व्यवस्थित करने और कुछ निर्माण किया जाए। जनता को विधायक देवेंद्र यादव ने वादा किया कि वे जल्द ही वार्ड के इस खाली मैदान पर भव्य गार्डन की तरफ सौदर्यीकरण किया जाएगा। वादे के मुताबिक मैदान सौदर्यीकरण निर्माण कर जनता के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। जोन 4 के अधिकारियों ने बताया कि करीब 60 लाख की लागत से यह काम किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है। विधायक देवेंद्र यादव ने भी पहल कर अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का भी निर्देश दे दिया है। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश के तहत अधिकारियों ने काम भी शुरू कर लिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह गार्डन इस क्षेत्र का सबसे अच्छा और सुंदर सर्व सुविधा युक्त होगा।
60 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
खाली मैदान का सौदर्यीकरण कार्य करीब 60 लाख की लागत से कराया जाएगा। जहाँ सुबह शाम वाकिंग करने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। साथ ही साथ ही यहां बाहर ग्रास मंगवाकर लगाया जाएगा। चारों ओर रंगबिरंगे फूलों से पूरा गार्डन सजाया जाएगा। चारों तरफ फूल और हरियाली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा यहां ट्रीबलर पोल, दो बड़े गेट बनाएं जाएंगे। इसके अलावा यहां बोर आदि कराया जाएगा। ताकि यहाँ लगे पौधों को पानी सप्लाई की जा सकें। इसके साथ ही यहां बाउड्रीवाल, चारों दीवारों में कई प्रेरणादायक कला चित्र आदि उकेरी जाएंगी।
आक्सीजन जोन की तरह होगा लाभदायक
जोन 4 आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विकास के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रहते हुए मैदान का सौदर्यीकरण किया जाएगा। इस के साथ ही यह एक तरह का आक्सीजन जोन होगा। जहां शांत और सुंदर वातावारण में लोग अपने परिवार के साथ बच्चों के साथ आएंगे। यहाँ सैर करने सुबह-शाम आ सकेंगे। उन्हें दूसरी जगह दूर जाना नहीं पड़ेगा। लोगों का यहां शुद्ध आक्सीजन मिलेगा। योग व्यायायम करने के लिए बेहतर सुविधा और मौहाल मिलेगा। साथ ही बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए भी बेहतर स्थान मिलेगा। यह क्षेत्र वासियों के एक बड़ी सौगात साबित होगी।
जनता की मांग होगी जल्द पूरी
जनता की मांग जल्द ही पूरी होगी। वार्डदौरे के समय बालाजी नगर वासियों ने मैदान सौदर्यीकरण की मांग की थी। जिसके तहत निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। करीब 60 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज पुलगांव कपड़ा मार्केट के मूलभूत समस्याओं के लिए व्यपारी संघ के पदाधिकारियों के मांग पर पुलगांव कपड़ा मार्केट का निरीक्षण किया। व्यपारी संघ लोगो ने महापौर से मुलाकात कर उन्होंने मार्केट क्षेत्र की समस्यों से अवगत करते हुए बताया कि निगम के कचरा गाड़ी द्वारा प्रतिदिन कचरा उठाने के लिए प्रकाश व्यवस्था के साथ साफ सफाई और नल कनेक्शन की मांग की गई।व्यपारी संघ ने महापौर से कहा कि यूजर चार्ज राशि निगम स्पैरो द्वारा ज्यादा ले रहे है ज्यादा राशि होने के कारण देने में असमर्थ है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने व्यपारी संघ की मांगों को लेकर उनको अस्वासन दिया।व्यपारी संघ द्वारा पुराना यूजर चार्ज माफ करने के लिए मांग की है।अब इसके बाद से कचरा उठाने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए यूजर चार्ज जमा करने की सहमति दी गई।महापौर ने कहा कि व्यपारी संघ एक आवदेन विभाग को प्रस्तुत करें ओर तत्काल एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के लिए इस सम्बन्ध में नियमानुसार कार्रवाही करने के लिए राजस्व एवं बाजार अधिकारी प्रकाशचंद थावनी को निर्देश दिए।इस मौके पर सहायक राजस्व अधिकारी नारायण यादव,प्रभारी लायसेंस शाखा योगेश सूरे मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्वामित्व योजना के तहत भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी पट्टे का वितरण किया जाना है। इस योजना के तहत दुर्ग के सभी ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। सर्वेक्षण का कार्य अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे से किया जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कवर्धा-कबीरधाम एवं दुर्ग जिले को चयनित किया गया है। जिले में सर्वेक्षण कार्य 22 सितंबर से प्रारंभ किया जा चुका है। आज दुर्ग तहसील में भटगांव, जेवरा एवं खपरी, पाटन तहसील में कापसी एवं कोपेडीह और धमधा तहसील में राजपुर एवं नंदौरी ग्राम में ड्रोन सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है। ड्रोन के माध्यम से खींचे गए चित्रों को सर्वे ऑफ इंडिया अपनी भौगोलिक सूचना प्रणाली प्रयोगशाला (जिओग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम लैब) में संसाधित करेगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश में ग्रामीण आबादी के सर्वे के लिए राजस्व और पंचायत एवं ग्रामीण विकास की टीम गठित की गई है, जो कि केंद्रीय टीम की मदद करेगी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आर.आई., पटवारी और पंचायत की टीमें भी विशेष ड्यूटी के लिए लगाई गई है। योजना का उद्देश्य एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन की व्यवस्था बनाना है।
ड्रोन से सर्वे के बाद प्रारूप नक्शा तहसीलदार और पटवारियों को सौंपा जाएगा। वे प्रारूप से अपने रिकॉर्ड का मिलान करेंगे। हर एक मकान व भूमि का रिकॉर्ड मोबाइल एप पर अपलोड होगा।
योजना का क्रियान्वयन - पंचायती राज मंत्रालय, राज्य पंचायती राज विभाग और राज्य राजस्व विभाग की आपसी साझेदारी के साथ ड्रोन सर्वेक्षण टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए, आबादी वाले क्षेत्रों का सीमांकन (आबादी क्षेत्र में आवासीय भूमि, आबादी के नजदीक की बसावट और ग्रामीण क्षेत्रों में बाड़ी-बस्ती शामिल हैं) किया जाएगा। संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार देने के लिए हवाई सर्वेक्षण से उच्च गुणवत्ता (हाई रेजोल्यूशन) और सटीक माप वाले मानचित्र मिलेंगे। इन्हीं मानचित्रों या आंकड़ों के आधार पर, ग्रामीण परिवार के स्वामियों को संपत्ति कार्ड जारी किए जाएंगे।
आबादी सर्वेक्षण से होंगे ये लाभ -आबादी सर्वेक्षण से ग्रामवासियों के लिए ग्रामीण संपत्तियों का अधिकार अभिलेख प्राप्त होगा, प्रत्येक संपत्ति धारक को उसकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलेगा। संपत्तियों पर बैक से ऋण लेना आसान होगा। संपत्तियों के पारिवारिक विभाजन, संपत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया सुगम होगी। पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद कम होंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों को संपत्ति शुल्क के रूप में पंचायत को स्थानीय आय के साधन प्राप्त होगा। पंचायत स्तर पर ग्राम विकास की योजना बनाने में सुविधा होगी। शासकीय एवं सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा एवं रख-रखाव आसान होगा। संपत्ति संबंधित विवादों में कमी आएगी तथा संपत्ति के नामांतरण एवं बटवारा का प्रत्यक्ष अधिकार प्राप्त होगा।
जिला प्रशासन के द्वारा ग्रामवासियों से स्वामित्व योजना के इस सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।
सर्विस रोड के लगातार मरम्मत करने के लिए निर्देश
एनएच की लगातार मोनिटरिंग ठीक करने के दिए निर्देश
जहां अवरोध उन्हें हटाने के दिए निर्देश
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के प्रभारी सचिव एवं पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने आज दुर्ग जिले में कुम्हारी से लेकर नेहरू नगर टोल प्लाजा तक एनएच का अवलोकन किया। सेक्रेटरी इस बीच छह से सात महत्वपूर्ण स्थलों पर उतरे एवं यहां पर सड़क से संबंधित एवं ट्रैफिक से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। श्री परदेशी ने इस मौके पर कहा कि सर्विस रोड में जहां कहीं गड्ढे हो, उन्हें तुरंत ठीक करें क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंकाएं बनती हैं और ट्रैफिक भी बाधित होता है, अगर सर्विस रोड में किसी तरह से अवरोध ना हो तो ट्रैफिक को दुरुस्त करने में काफी आसानी होती है। इसके साथ ही सड़कों पर जहां ब्लॉक स्टोन रखे गए थे। उन्हें भी हटाने के निर्देश भी दिए जिन रास्तों पर डायवर्शन संभव हो सकता है, वह डायवर्टेड रूट बनाने के निर्देश उन्होंने दिए। कुम्हारी ओवरब्रिज के संबंध में प्रभारी सचिव ने कहा कि एनएच को जो समय सीमा दी गई है, उस पर कार्रवाई करें, यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण सड़क है और रोज हजारों लोगों की आवाजाही इस सड़क पर होती है। इसके लिए तय समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा करें साथ ही उन्होंने एन एच के अधिकारियों को दुर्ग से लेकर कुम्हारी तक रोज मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस रूट में ट्रैफिक को व्यवस्थित करना पहली प्राथमिकता है और इसके लिए यातायात पुलिस के साथ समन्वय करते हुए कार्रवाई करें। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एनएच के अधिकारियों को लगातार इस बात की ताकीद दी गई है कि समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा करें। प्रशासनिक स्तर से जिस तरह से भी सहयोग संभव है, वह सहयोग इन्हें किया जा रहा है। सर्विस रोड की रिपेयर के लिए धीमी गति से कार्रवाई हो रही थी। इस पर लेबर बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। एजेंसी ने लेबर बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि डायवर्टेड रूट को फॉलो करें, अपील का असर भी हुआ है और लोग डायवर्टेड रूट फॉलो कर रहे हैं डायवर्टेड रूट के लिए सिग्नल भी लगाए गए हैं और इस संबंध में प्रचार-प्रसार भी किया गया है।
हॉस्पिटल के बाउंड्री वाल से लगे भूमि पर स्थापित है निगम का संपवेल एवं पंप हाउस
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नेहरूनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने निगम की भूमि पर कब्जा करने को लेकर मित्तल हॉस्पिटल के द्वारा निर्मित किए गए बाउंड्री वॉल को तोड़ा! वही वैशाली नगर जोन 02 की टीम ने केम्प 01 में नाली पर कब्जा कर बनाये गए दीवार को तोड़कर कब्जा हटाया। दोनों ही कार्यवाही में बेदखल कर तोड़फोड़ उपरांत सामग्री को जप्त किया गया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं! इसके लिए विशेष दस्ता का गठन किया गया है! नेहरू नगर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़ के निर्देश पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मित्तल हास्पिटल प्रबंधन द्वारा हास्पिटल के पीछे निगम प्रशासन के पम्प हाउस की जमीन को घेरकर अपने कब्जे में ले लिया था, जिसकी शिकायत मिलने राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ कर सामग्री को जप्त किया गया। इसी प्रकार जोन 02 में भी तोड़फोड़ की कार्यवाही हुई। सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि वृन्दानगर केम्प 01 में हिन्छलाल कुशवाहा द्वारा नाली पर कब्जा करते हुए मकान निर्माण कर रहा था, जिसकी शिकायत पंचदेव सिंह द्वारा किया गया था, शिकायत के आधार पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और नाली के ऊपर किये जा रहे निर्माण को तोड़कर नाली को कब्जा मुक्त कराया ताकि नाली से पानी निकासी की समस्या न हो! निगम आयुक्त श्री सर्वे के निर्देशानुसार जोन क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है! कार्यवाही के दौरान जोन के राजस्व विभाग और तोड़फोड़ दस्ता के कर्मचारी उपस्थित थे!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
