August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    भिलाई। शौर्य पथ ।  एक लंबे समय के बाद एक बार फिर से भिलाई बिरादरी के अधिकारीगण अपना प्रतिनिधि चुनने जा रहे हैं। ऐसा प्रतिनिधि जो उनके कल्याण व हित से जुड़े विषयों को उच्च प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत कर सके और साथ ही साथ सुख-दुख की घडिय़ों में उनके साथ रहे। ऐसे समय में आपको अपने विवेक का यथेष्ट प्रयोग करते हुए अपना प्रतिनिधि चुनना है। उक्त बातें आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर ने कही।

    ऑफिसर एसोसिएशन के माध्यम से हम सब ने पूर्व में भी अपने हितों से संबंधित मुद्दों का निवारण करने में सफलता प्राप्त की है।

    आज हमारे सामने जो ज्वलंत मुद्दे हैं, उनका निराकरण किया जाना आवश्यक है, आज एक लंबे अरसे से लंबित प्रकरण है पे रिवीजन, मैं विश्वास दिलाता हूँ, कि इस संदर्भ में मैं अपना श्रेष्ठ प्रयास करूंगा और एक सम्मानजनक और सर्वस्वीकार्य पे रिवीजन करवाने में हम अवश्य ही सफल होंगे। वर्ष 2008 और 2010 के हमारे साथी जूनियर ऑफिसर पिछले एक दशक से वेतन विसंगति पे-एनॉमली के कारण पीडि़त हैं। इसका सही और संतोषजनक, निर्विवाद हल निकाला जाना अत्यंत आवश्यक है। हमारे साथियों को अबतक इससे बहुत अधिक नुकसान हो चुका है, इसके त्वरित समाधान लिए प्रबंधन के साथ ठोस बातचीत के माध्यम से श्रेष्ठ हल निकालने का मैं विश्वास दिलाता हूँ।

    हम सबके जीवन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय होता है स्वास्थ्य। एक डॉक्टर होने के नाते, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ, मैं न केवल आप सभी के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा, बल्कि वर्तमान व पूर्व कार्मिकों के लिए बेहतर और स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। आज निजीकरण की आशंकाएँ लगातार सुनने में आ रही है, हम सभी को इसका विरोध करना है। मैं इसके लिए यथासंभव प्रयास करूंगा। स्थानीय मुद्दे जो कि, लगातार टाले जाते रहे हैं, इनका निवारण अत्यंत आवश्यक है छोटे-छोटे दिखने वाले यह मुद्दे समग्र रूप में बड़े मुद्दों के रूप में हमें परेशान करते हैं, इनका समाधान करना मेरी प्राथमिकता सूची में है।

    प्रमोशन हमेशा ही अच्छी खबर लेकर आता है, लेकिन उसके साथ यदि ट्रांसफर जुड़ा हो तो कई अनदेखी परेशानियाँ भी साथ आती हैं, एक ऐसी प्रमोशन पॉलिसी, जिसमें बेहतर कवरेज हो और ट्रांसफर या तो न हो, या कम से कम हो, यह मेरा उद्देश्य रहेगा। अचानक आने वाली समस्याओं के लिए बीमा पॉलिसी हम सभी लेते हैं। एक बेहतर बीमा पॉलिसी की तलाश हम सभी को है। ऑफिसर्स एसोसिएशन के माध्यम से एक आकर्षक और अधिकाधिक लाभदायक बीमा पॉलिसी तय करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ, ताकि न्यूनतम प्रीमियम में हमें अधिकतम प्राप्ति हो।

    अधिकारी वर्ग से जुड़ी सभी प्रकार के समस्याओं पर ऑफिसर्स एसोसिएशन के माध्यम से ध्यान केन्द्रित कर उनसे जुड़े सभी विषयों और समस्त समस्याओं का निराकरण कर उनके सम्मान में वृद्धि करना मेरी विशेष प्राथमिकता है।

    भिलाई। शौर्य पथ ।  शासन की महत्वकांक्षी योजना और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देशन पर चल रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल समेत अन्य विकास कार्यों का रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने निरीक्षण किया। पदभार सम्हालने के बाद यह पहला विजिट था। इस दौरान उन्होंने स्कूल रिनोवेशन कार्य को देख एजेंसी को वार्निंग दी। साथ ही मॉर्निंग विजिट के बाद बीएसपी के जनस्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर उनसे चर्चा की।

    रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने पाया कि स्कूल भवन रिनोवेशन कार्य होने के बाद सिपेज समस्या है। साथ ही पुट्टी व रंग रोगन कार्य फीका पडऩे लगा है। इस अवसर पर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे कार्य को सही तरीके से करे। अन्यथा बाद में वे सीधे कार्यवाही करेंगे। पहले विजिट में आयुक्त शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ से कहा कि वे हैंडओवर हो चुके भवन का विशेष ध्यान रखे। गंदगी न फैलाए। भवन का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है। दरअसल स्कूल के सभागार की दीवार मकड़ी जाल से अटा पड़ा था। वहीं दीवार पर गुटखा के पीक मिले। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर. के. जैन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    बीएसपी के जनस्वास्थ्य अधिकारी को किया तलब

    निरीक्षण के दौरान निगम क्षेत्र के टाउनशिप एरिया का निरीक्षण आयुक्त आशीष देवांगन ने किया। लचर सफाई व्यवस्था और मंगल बाजार के बाद टंकी मरोदा क्षेत्र में फैली गंदगी को देख बीएसपी के जनस्वास्थ्य अधिकारी के के यादव से चर्चा की। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि वे अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करे। जंगल क्लीन अभियान में तेजी लाए।

    एक साथ होगा फॉगिंग

    बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा करते आयुक्त ने कहा कि टाउनशिप में फॉगिंग अभियान बंद है। निगम क्षेत्र में ही फॉगिंग हो रहा है। एक क्षेत्र में फॉगिंग होने पर मच्छर हवा की प्रवाह में पड़ोसी क्षेत्र तक पहुंच जाते है। मच्छर उन्मूलन के लिए एक साथ फॉगिंग कराने की आवश्यकता है। आयुक्त ने कहा कि एक साथ 35 से 40 फॉगिंग मशीन चालू कर घनी आबादी में चलाया जाए तो काफी हद तक मच्छर उन्मूलन किया जा सकता है। इसके लिए आयुक्त ने बीएसपी व निगम द्वारा संयुक्त अभियान चलाने कहा।

    अधूरा काम ऐजेंसी पूरा करे

    निगम आयुक्त निरीक्षण के दौरान रूआबांधा स्थित एसएलआरएम सेंटर पहुंचे। यहां व्यवस्था देखेने के बाद आयुक्त ने कहा कि शेड निर्माण के बाद निर्माण एजेंसी को ऐंगल व लोहे के बीम में पेंट करना है। यहां ऐजेंसी ने पेंट नहीं किया। अधूरे कार्य को सब इंजीनियर शीघ्र पूरा कराए। आयुक्त ने सफाई कार्य के लिए अनुबंधित ऐजेंसी को निर्देश दिए कि वे एलएलआरएम सेंटर को व्यवस्थित करे। मिट्टी के ढेर को हटाए। जगह को समतलीकरण कर सेंटर को व्यवस्थित रखे।

    भिलाई। शौर्य पथ । भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षण किया, कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने वाले उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच किए। उन्होंने कहा कि बिना सूचना के अवकाश पर जाने या लेटलतीफ से आने वाले, बिना कारण इधर-उधर घूमने तथा कार्यालय अवधि में गायब रहने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी। निरीक्षण के दौरान कार्य में अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों की जानकारी विभाग प्रमुख से मांगी गई! विभाग प्रमुख को निर्देश दिए कि उपस्थिति पंजी का अवलोकन प्रतिदिन अवश्य करें! कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यालय में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप मास्क लगाकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। निगम के मुख्य कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शाम 5 बजे औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण में विभाग के कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन के दौरान रजिस्टर में अंकित नाम के आधार पर सभी का नाम लेकर उपस्थिति की जांच किए, इस दौरान कुछ कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जो अन्य विभागीय कार्य की वजह से गए हुए, इस पर आयुक्त श्री सर्वे ने कहा कि एक रनिंग रजिस्टर रखें जिसमें किसी विभागीय कार्य से जाने का कारण एवं समय का उल्लेख हो। आयुक्त ने कर्मचारियों से कहा कि सभी सुबह निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और कार्य को संपादित करे। सभी विभाग प्रमुख को उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समय-समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर निरीक्षण करते रहे। जनता की समस्याओं से जुड़े हुए आवेदनों, प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करे और समस्या लेकर आने वाले नागरिकों को नियमों की सही-सही जानकारी उपलब्ध करावे। निरीक्षण करते हुए आयुक्त जब स्वास्थ्य विभाग पहुंचे तो वहां वैशाली नगर जोन से आए हुए एक कर्मचारी ने मास्क नहीं लगाया हुआ था जिसे फटकार लगाई तब कर्मचारी ने तत्काल मास्क पहना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर कार्य करें! उन्होंने उपायुक्त सुनील अग्रहरि को समय-समय पर इसका निरीक्षण करने और लापरवाही पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    -नरवा फेस 2 में अब एरिया ट्रीटमेंट के साथ ड्रेनेज ट्रीटमेंट भी, ड्रेनेज ट्रीटमेंट पर होगा पूरा जोर, प्रस्ताव तैयार

    -जलसंसाधन विभाग कर रहा नहरों का सर्वे, जिन नहरों में टेल एंड तक पानी नहीं जा रहा, उनका होगा जीर्णोद्धार

    दुर्ग । शौर्य पथ ।   जलसंरक्षण की बेहद महत्वपूर्ण ईकाई तालाब और कुँओं के भी जलसंरक्षण हेतु काम होगा। तालाबों के इनलेट ठीक होंगे ताकि इनमें अधिक जलभराव हो सके। शहरों में पुराने कुँए जीर्णशीर्ण होते जा रहे हैं। उनके संरक्षण पर कार्य किया जाएगा। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि तालाबों का इनलेट काफी विस्तृत होता था जिससे साल भर तालाबों में पर्याप्त जलभराव होता है। इनके इनलेट को ठीक करने के दिशा में काम करें। साथ ही शहर के सभी पुराने कुँओं का चिन्हांकन कर जीर्णोद्धार की जरूरत वाले कुँओं को ठीक कराएं। आज बैठक में कलेक्टर ने नरवा फेस 2 के अंतर्गत चिन्हांकित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि इस फेस में एरिया ट्रीटमेंट के साथ ही ड्रेनेज ट्रीटमेंट भी होगा और इसके लिए उपयोगी संरचनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज ट्रीटमेंट के लिए जो स्ट्रक्चर निर्देशित किये गये हैं। उनके प्रस्ताव स्वीकृत होते ही इन पर काम आरंभ कर दें। कलेक्टर ने जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को कहा कि अभी सर्वे कर उन नहरों में जीर्णोद्धार कार्य का चिन्हांकन कर लें जहां अच्छी जलभराव की स्थिति के बावजूद टेल एंड तक पानी नहीं पहुँच रहा। बारिश समाप्त होते ही इन पर कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक, भिलाई निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री बीबी पंचभाई, सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    ढौर में प्रदूषण, पर्यावरण मंडल करेगा जांच- बैठक में ग्राम ढौर (जामुल) में प्रदूषण का विषय भी आया। ढौर के बिल्कुल बगल से ही एसीसी का प्लांट है। कलेक्टर ने इसके लिए पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की कोताही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें। 

    आयुष के अस्पतालों का करें औचक निरीक्षण- कलेक्टर ने सभी निगम आयुक्तों एवं एसडीएम को आयुष अस्पतालों के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अस्पतालों की मानिटरिंग करें और यहाँ उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिले में भी होगा एक्सपोर्ट कान्क्लेव- जिले में एक्सपोर्ट कान्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं इसकी विशेषताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों तक इस कान्क्लेव की जानकारी दें तथा कान्क्लेव में भागीदारी करने पहुँचे लोगों के लिए सत्र अधिकाधिक उपयोगी हों, इस दिशा में कार्य कर लें।

    निर्माण कार्यों की करें मानिटरिंग, गड्ढों की मरम्मत होती रहे- कलेक्टर ने जिले में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की तथा इन्हें समयसीमा पर गुणवत्तापूर्वक ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने पैचेस पर भी ध्यान देने एवं इस संबंध में लगातार मानिटरिंग के निर्देश दिये।

     

    दुर्ग । शौर्य पथ ।   डीएमसी की खाली पड़ी जमीन का अब बेहतर उपयोग हो सकेगा। रेलवे ट्रैक और एनएच से बिल्कुल नजदीक इस 50 एकड़ फैले पैच पर अब इंडस्ट्रियल कारिडोर बनेगा ताकि औद्योगिक कस्बे कुम्हारी में रोजगार की और उद्यम की नई संभावनाएँ तैयार की जा सकें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने डीएमसी परिसर के दौरे के दौरान दिये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यहां पर महाविद्यालय भवन के साथ ही ट्रांसपोर्ट हब और पार्क का प्रस्ताव भी तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि कुम्हारी शहर में डीएमसी बड़ा उद्योग था और रेलवे ट्रांसपोर्ट तथा एनएच से इसकी नजदीकी औद्योगिक रूप से काफी महत्वपूर्ण थी। यहां पर इंडस्ट्रियल कारिडोर के विकसित होने से संबंधित उद्योगों को इसी तरह की राहत मिल सकेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि इसके साथ ही अन्य किसी तरह का प्रस्ताव जो नगरीय निकाय के लिए अनुकूल हो, इसके साथ प्रेषित कर सकते हैं। एसडीएम धमधा श्री बृजेश क्षत्रिय ने परिसर का लेआउट दिखाया और पालिका की जरूरतों के संबंध में प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष रखे। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

     कलेक्टर ने कुम्हारी नगर पालिका के अधिकारियों के साथ भी नागरिकों की जरूरतों से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जलप्रदाय योजना की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने नगरीय प्रशासन से संबंधित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर ने नागरिक सुविधाओं से संबंधित अन्य मुद्दे कलेक्टर के समक्ष रखे।

    दुर्ग । शौर्य पथ ।  समानता के अधिकार को केंद्र में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए प्रवेश परीक्षा में लड़कियों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इस खबर के प्रसारण के साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की लड़कियों को एनडीए में शामिल करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत दिनांक 17 सितंबर को विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की लड़कियोें के लिए मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया और दिनांक 19 सितंबर को जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग के चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें से 11 लड़कियों का चयन कर 20 सितंबर से इनकी नियमित कोचिंग कक्षाएं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर-06 में संचालित की जा रही है। इसके साथ-साथ मई 2022 में आयोजित होने वाली एन.डी.ए. परीक्षा के लिए भी 31 बालकों को कोचिंग में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना, सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नन्दनवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवेश सिंह बघेल और एडीपीओ (समग्र शिक्षा) श्री अभय जयसवाल के द्वारा कोचिंग की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।

    -लेबर बढ़ाने दिये निर्देश, कहा कि तय समय सीमा पर काम पूरा करने संसाधन पर भी रखें नजर, लेबर बढ़ाए बिना मुमकिन नहीं हो सकेगा समयसीमा पर काम करना

    -कहा समयसीमा बेहद महत्वपूर्ण, इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं, हजारों लोगों के रोज आवागमन की सुविधा से जुड़ा विषय

    -15 अक्टूबर छोटी गाड़ियों के लिए और 15 नवंबर हैवी व्हीकल के लिए है समयसीमा

    दुर्ग । शौर्य पथ ।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पुनः एनएच कुम्हारी का दौरा किया। उन्होंने यहां निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार एनएच के अधिकारियों ने 15 अक्टूबर तक ओवरब्रिज को छोटी गाड़ियों को छोड़ने के लिए और 15 नवंबर तक हैवी व्हीकल के आवागमन के आरंभ होने के लिए निर्धारित की है। काम हर हाल में इस समय सीमा में पूरा होना चाहिए। कलेक्टर ने आज कार्यस्थल पर मैनपावर देखा। उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिये। कहा कि यह काम नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ काम है और बेहद व्यस्ततम मार्ग पर हो रहा कार्य है। इसकी वजह से लोगों को हर दिन दिक्कतों से जूझना होता है। ऐसे में पूरे संसाधनों के साथ ही और बारीक मानिटरिंग के साथ ही इस कार्य को प्रगति दी जा सकती है। इस कार्य में हर दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर दिन की गई प्रगति की जानकारी भी देने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बीते दौरे में निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के परिपालन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी एनएच के अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि अपने संधारण में चल रही सभी सड़कों की नियमित मानिटरिंग करें। कहीं भी गड्ढे की स्थिति नहीं होनी चाहिए। पैचेस पर जो काम हो रहा है वो भी काफी गुणवत्तापूर्वक होना चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    भिलाई के अंतिम वार्ड हुडको का किया निरीक्षण, कहा अतिक्रमण के खिलाफ करें कार्रवाई

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे शहर में जोन आयुक्त एवं अधिकारियों के साथ निरंतर मॉर्निंग विजिट में निकलकर सफाई, पेयजल, विकास कार्य एवं अन्य कार्यों का जायजा ले रहे हैं! मॉर्निंग विजिट में आयुक्त शहर के अंतिम वार्ड हुडको पहुंचे! वार्ड क्रमांक 70 में घूम-घूम कर उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी! कुछ स्थलों में पाइपलाइन खुली पड़ी मिली जिसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए! आगे निरीक्षण करते हुए आयुक्त मिलन चौक के पास पहुंचे, एजेंसी के द्वारा पेवर ब्लॉक सही तरीके से नहीं लगाया गया था, पेवर ब्लॉक का बैलेंस भी सही नहीं था! एक समान पेवर ब्लॉक नहीं लगाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए एजेंसी को नोटिस जारी कर फिर से पेवर ब्लॉक को निकाल कर व्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए!
    हुडको में अतिक्रमण की शिकायत पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश निगमायुक्त को हुडको में अतिक्रमण की काफी शिकायतें मिली हैं! हालांकि जब भी शिकायतें मिली है त्वरित संज्ञान में लेते हुए निगम ने कई स्थलों से अतिक्रमण मुक्त कराया है! आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ फौरन कार्रवाई करें, नए अतिक्रमण पर अधिकारी नजर रखें, अतिक्रमण का मामला संज्ञान में आते ही स्थल को कब्जा मुक्त करावे! हुडको के एक मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य होना है जहां अतिक्रमण रोड़े आ रहा है, इस पर 13 अतिक्रमण चिन्हाकित किए गए हैं जिन्हें हटाकर रोड का निर्माण किया जाएगा!
    करोड़ों की लागत से हुडको मैदान का होगा कायाकल्प
    सर्वे निरीक्षण के दौरान हुडको मैदान पहुंचे! उन्होंने मैदान में होने वाले विकास कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली! जोन आयुक्त मनीष गायकवाड ने आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि 1.5 करोड़ की लागत से मैदान का विकास कार्य किया जाना है! मैदान के चारों ओर चैनलिंक फेंसिंग, प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाइट, मैदान में घास, डोम शेड का निर्माण एवं शौचालय निर्माण किया जाएगा! आयुक्त ने विभागीय प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए!

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर निगम आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने बोरसी स्थित गैलेक्सी प्रधानमंत्री आवास में पहुचकर लोगो की समस्या सुनने के बाद उन्हें सम्बंधित अधिकारी से आवास में रहने वालों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हल कराने के लिए निर्देश दिए। महापौर ने  गैलेक्सी अपाटमेंट प्रधानमंत्री आवास में गंदगी को लेकर सुपर वाइजर पर नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए कि साफ सफाई व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देवे।उन्होंने ने रहवासियों से कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी है। आवास में रहवासियों को सफाई कार्य मे निगम को सहयोग करने कहा। पानी पीने की समस्या थी उसके लिए दस हज़ार लीटर पानी टंकी लगवाने के लिए कहा गया।आवास स्थित नालियों के लिए आउटलेट व्यवस्था न होने के कारण कच्ची नाली खोदने एवं नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।गैलेक्सी अपाटमेंट स्थित ग्राउंड में पानी भरा हुआ है साफ सफाई करवाकर चारो ओर फेंसिंग करवाकर बच्चो के खेलने के लिए ग्राउंड जैसे व्यवस्थित करें, उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आवास परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द योजना बनाकर आवास में सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिए। इस मौके पर लोककर्म प्रभारी अब्दुलगनी,पार्षद श्रीमती गायत्री साहू,एल्डरमैन श्रीमती विद्या नारमदेव,कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता आर के पालिया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision