
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / भिलाई टाउनशिप में एक बार डेंगू ने दस्तक देना शुरू कर दिया। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के एचएससीएल काॅलोनी में 14 साल के किशोर को डेंगू होना बताया गया है। इस सूचना के आधार पर प्रभारी आयुक्त व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने काॅलोनी का निरीक्षण किया।
प्रभारी आयुक्त ने सुबह प्रभावीत क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के आवास के ठीक सामने जमा बारिश के पानी निकासी संसाधन बनवाए। वहीं 50 मीटर के सर्कल में फाॅगिंग करवाया। प्रभारी आयुक्त ने पीड़ित किशोर का ट्रेव्हल हिस्ट्री नहीं होने की वजह से घरों में कर्मचारियों को भेज जांच कराए। साथ ही कूलर व बाॅथरूम के आप पास टेमीफाॅस का छिड़काव कराया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मौके पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार सुपरवाइजर विरेन्द्र देशमुख समेत अन्य कर्मचारी मोजूद रहे।
मिला लार्वा - डेंगू पीड़ित के निवास स्थान व आस पास के क्षेत्र में एन्टी लार्वा अभियान चलाया गया। इस दौरान पीड़ित के घर खुले स्थान में पात्र के अंदर पानी में मच्छर का लार्वा तैरते पाया गया। जिसे टेमीफाॅस डालकर नष्ट किया गया। डेंगू को रोकने निगम ने क्षेत्र में जमा पानी में जला आइल का छिड़काव भी कराया।
50 मीटर के दायरे में सर्च - प्रभारी आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक दे रही है। आस पास के घरों में सर्वे कर पता लगाया जा रहा कि कोई बुखार पीड़ित या संभावित मरीज तो नहीं है। साथ ही उनका नाम भी नोट किया जा रहा है। जागरूकता लाने पांप्लेट वितरण भी किया गया।
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली में विश्वकर्मा जयंती को धूम धाम से मनाया गया। प्रभारी आयुक्त रमाकांत साहू पूजा में शामिल हुए और विश्वकर्मा की अराधना की। परिसर में प्रतिमा की स्थापना की गई। वाहन शाखा प्रभारी गोपाल सिन्हा व स्टोर प्रभारी निर्मल देशमुख ने उपकरण व वाहनों की पूजा की। इस अवसर पर अधीक्षक देवव्रत देवांगन, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, हिमांशु कावड़े, राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, किशोर बघेल आदि उपस्थित थे।
दुर्ग। शौर्य पथ ।
प्रधानमंत्री "माननीय नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस" के उपलक्ष्य पर माननीय "सुश्री सरोज पाण्डेय जी" (राज्यसभा सांसद) की मुख्य उपस्थिति में आज दिनांक 17 सितंबर 2021, शुक्रवार को स्थान- पोटिया चौक, दुर्ग में सुबह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री सरोज पांडेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा की दुर्ग ने मुझे बहुत प्यार दिया आशीर्वाद दिया लेकिन अब यहाँ की ज़रजर हालत देख के आत्मा दुखी होती है , उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व बताते हुए मोदी जी के जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं व वृद्ध ग्रामीण से केक कटवाया ।इस उपलक्ष में प्रदेश मंत्रीप्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, माया बेलचंदन , कांतिलाल जैन , जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा , चैनसुख भतड , भज्यूमो अध्यक्ष नितेश साहू , मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ , दीपक चोपड़ा ,पोषण साहू , राकेश यादव , संदीप जैन , राकेश सेन , टेखन सिन्हा, गौरव शर्मा , संदीप भाटिया, और भारी संख्या में कार्यकर्ता व जनसमूह उपस्थित थे यह जानकारी ज़िला मीडिया प्रभारी श्री के एस चौहान ने दी ।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र ने कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को 17 सितम्बर, को विश्वकर्मा पूजा के उत्सवपूर्ण आयोजन को परिपत्र जारी कर प्रतिबंधित किया है। विदित हो कि मौजूदा महामारी के स्थिति के कारण सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र होना प्रतिबंधित है। अत: व्यापक जनहित में और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न दिषा-निर्देषों का अनुपालन किया जाना है।
अत: स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए वर्ष 2021 की विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में संयंत्र प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि बीएसपी के किसी भी विभाग/कार्यालय के साथ-साथ संयंत्र, खदान तथा टाउनषिप में संचालित ठेकेदारों के प्रतिष्ठानों में उत्सव करना, पंडाल का निर्माण, एकत्रित होना, प्रसाद वितरण, पूजा कार्यक्रम हेतु पुजारी बुलाना, मूर्ति विसर्जन का आयोजन नहीं किया जाएगा।संयंत्र प्रबंधन ने सभी संबंधितों से अनुरोध किया है कि उक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना से बचाव में सहयोग करें। इसी प्रकार संपर्क व प्रशासन विभाग को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उक्त उद्देश्यों हेतु कोई भी प्रवेश पास जारी नहीं किया जाये। इसके अतिरिक्त 17 सितम्बर, 2021 को विजीटर्स पास पूर्णत: प्रतिबंधित होगा और 17 सितम्बर को किसी भी प्रकार के विजीटर्स पास जारी नहीं किये जायेंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा अमृत मिशन के अंतर्गत कसारीडीह वार्ड 41 एवं पद्मनाभपुर वार्ड 46 जनता मार्केट के पास चल रहे रोड रेस्टोरेशन कार्य तथा पद्मनाभपुर में निर्माणाधीन ओव्हर हेड टेंक का निरीक्षण किया। वार्ड 41 कसारीडीह में कार्य ऐजेंसी मेर्सस लक्ष्मी कॉन्ट्रेक्शन द्वारा रोड रेस्टोरेशन कार्य मानक अनुरूप नही किया जा रहा था। एंजेसी को मापदंड के अनुसार 10 इंच मोटा ढलाई किये जाने हेतु निर्देषीत किया गया था, जबकि जांच में 08 इंच की ढलाई पाया गया, जिस पर आयुक्त ने एजेंसी एवं उप अभियंता को फटकार लगायी एवं एजेंसी द्वारा उस स्थल पर किये गये कार्य को उखाड़ कर मानक अनुसार नये सिरे से कार्य करने के निर्देश दिये।
आयुक्त द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य कराने के कारण एजेंसी एंव सब इंजिनियर को नोटिस जारी किया गया। आयुक्त द्वारा पद्मभपुर में निर्माणाधीन ओव्हर हेड टेंक के कार्य ऐजेंसी मेर्सस कारीवाला ब्रदर्स को निर्माण कार्य में गति लाने एवं षीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।अमृत मिषन द्वारा शहर में जिन जिन स्थानो पर नया पाईप लाईन बिछाया गया है, एवं नये पाईप लाईन में घर घर नल कनेक्शन शिप्ट किया जा चुका है, उन स्थानों पर बिछी हुई पुरानी पाईप लाईन को तत्काल डिसकनेक्ट करने हेतु कार्यपालन अभियंता एवं ऐजेंसी को निर्देश दिये गये। स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एवं नोडल अधिकारी राजेश पांडे, सहा.नोडल अधिकारी ए.आर.रहांगडाले, उप अभियंता भीमराव कार्य ऐजेंसी मेर्सस लक्ष्मी कन्ट्रक्षन के मैनेजर मनोज सिंग, इंजिनियर कपीस दीक्षित एवं पीडीएमसी के इंजिनियर विजेन्द्र चौहान उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निगम के छोटे-बडे समस्त प्रकार के कार्यो का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है । इसी तारतम्य में निगम आयुक्त द्वारा महापौर निधि के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 में डेयरी के पास 2.5 लाख लागत राशि से नाले के ऊपर बने पुलिया एवं पैरापेटवॉल निर्माण का प्रभारी कार्यपालन अभियंता जे.के. समैय्या, प्रभारी सहायक अभियंता आर.के. पालिया, उपअभियंता श्रीमती भारती ठाकुर के साथ निरीक्षण किया । पैरापेटवॉल निर्माण के लाईन एवं लेबल संबंधित अनियमितता पाये जाने पर आयुक्त द्वारा कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त किया । आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार संजीत कुमार सिंग को तत्काल नोटिस जारी करने एवं गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने हेतु कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये।
बड़ा सवाल : निर्माण के समय निरिक्षण करने की जिम्मेदारी वार्ड इंजिनियर की होती है किन्तु निर्माण के बाद लेवल एवं अनियमितता का निरिक्षण वार्ड इंजिनियर द्वारा नहीं किया गया . आयुक्त मंडावी द्वारा उक्त अनियमितता पर नाराजगी व्यक्त की गयी . मामले में जितना जिम्मेदार ठेकेदार है उतना ही जिम्मेदार वार्ड इंजिनियर के ऊपर भी जिम्मेदारी बनती है ऐसे में क्या आयुक्त मंडावी द्वारा वार्ड इंजिनियर पर भी कार्य में लापरवाही बरतने पर किसी तरह की कार्यवाही कि जावेगी या सिर्फ ठेकेदार के ऊपर आरोप मढ़ कर अधिकारी वर्ग अपना पल्ला झाड लेंगे .
जिले में 1 लाख 73 हजार से अधिक मरीजों का अब तक हो चुका है उपचार
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर निगमायुक्त सह अर्बन पब्लिक सोसाइटी के सचिव प्रकाश सर्वे ने दुर्ग जिले में चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए टीम में शामिल मेडिकल स्टाफ की बैठक ली! आयुक्त ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक उपलब्ध रहे, जहां भी स्वास्थ्य शिविर लगने वाला हो उसका पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो, निर्धारित समय पर मेडिकल टीम उपस्थित रहे! उन्होंने आगे कहा कि शिविर में आने वाले मरीजों को स्वस्थ करने में पूरे मेडिकल स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी तय है, मरीज को बेहतर मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ करके भेजना शिविर का प्रमुख उद्देश्य है! इसलिए सारे मेडिकल उपकरण अच्छी अवस्था में रहे!
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल से मोहल्ले में ही बेहतर उपचार लोगों को मिल रहा है ! मुफ्त में इलाज के साथ ही दवाइयां भी फ्री में मिल रही है! अब तक दुर्ग जिले में 1 लाख 73 हजार लोगों का इलाज हो चुका है! 2796 शिविर अब तक दुर्ग जिले में आयोजित किए जा चुके हैं जहां 32079 मरीजों का लैब टेस्ट किया जा चुका है तथा 149867 मरीजों को दवाई वितरण मुफ्त में किया जा चुका है! 1 नवंबर 2020 से मोबाइल मेडिकल यूनिट अपनी निरंतर सेवा लोगों को प्रदान कर रही है, यहां तक की पूरे कोरोना काल में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लगातार अपनी सेवाएं लोगों को दी है! शिविर में बच्चे, युवा, बुजुर्ग के अतिरिक्त गर्भवती महिलाएं एवं कुपोषित बच्चों को भी विशेष शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है! दुर्ग जिले में कुल 11 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हो रही है! चलित चिकित्सा इकाई में 41 प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध है! लोग अपने मोहल्ले के नजदीकी शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं! लोगों के लिए यह स्वास्थ्य सेवा अपने घर के समीप मिलने से किसी वरदान से कम नहीं है! आज की बैठक में मोबाइल मेडिकल के स्टाफ के अतिरिक्त अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता तपन अग्रवाल तथा डॉक्टर उर्विन विशेष रूप से मौजूद रहे!
दुर्ग / शौर्यपथ /
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के छात्रों ने 'Óजन जन का यह नारा है ओजोन परत को बचाना हैÓÓ के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए विश्व ओजोन दिवस मनाया। ओजोन परत का महत्व क्यों जरूरी है इसके बारे में प्राणी शास्त्र की द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली सोनी, बेनीका वर्मा, निधि सेन और जीनत बार्शी ने ओजोन परत का पोस्टर बनाकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जुनवानी भिलाई के स्कूल का भ्रमण किया और स्कूल के विद्यार्थियों को बताया ओजोन डे क्यों मनाया जाता है और जानकारी देते हुए कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन जितना जरूरी ह,ै वैसे ही ओजोन भी जरूरी है इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों को ओजोन परत के बारे में जागरूक कराना है कि सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणो से ओजोन परत पृथ्वी को बचाती है।
महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने कहा कि पहली बार ओजोन दिवस 16 दिसंबर 1995 को मनाया गया था। ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करती है ओजोन परत के बिना जीवन संकट पर पड़ सकता है क्योंकि सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पहुंच जाए तो मानव, पेड़ पौधे और जानवरों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि महाविद्यालय पर्यावरण के प्रति सजक एवं जागरूक है और महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र छात्राएं अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहते हैं।
प्राणी शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉं. सोनिया बजाज ने कहा कि ऑक्सीजन के तीन अणु मिलकर ओजोन का निर्माण करते हैं यह हल्के नीले रंग के होते हैं ओजोन की परत धरती में 10 किलोमीटर की ऊंचाई से शुरू हो जाती है और 50 किलोमीटर ऊपर तक मौजूद रहती है यह परत सूर्य की घातक किरणों से धरती की सुरक्षा करती है और मनुष्य में कैंसर पैदा करने वाली सूर्य की पराबैंगनी किरणों को रोकने में मदद करती है ओजोन परत की सुरक्षा के लिए हम सबको मिलकर कुछ उपाय करने चाहिए, रबड़ व प्लास्टिक के टायर को जलाने पर रोक लगाना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे का रोपण करना चाहिए और वाहनों से जो धुआं उत्सर्जित होता है उसे कम करना चाहिए।
आवश्यक, हिन्दी दिवस
शंकराचार्ज कॉलेज में मनाया गया हिन्दी दिवस
भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं लायंस क्लब भिलाई पिनाकल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को महाविद्यालय के ग्रंथागार में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लायन रवेका बेदी अध्यक्ष लायंस क्लब भिलाई पिनाकल थीं। विशिष्ट अतिथि लायन मीना सिंह निदेशक प्रयास फाउंडेशन थीं। विशिष्ट अतिथि लायन डॉक्टर प्रशी तिवारी प्राचार्य कृष्णा पब्लिक स्कूल उतई शाखा थीं। कार्यक्रम में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विद्यार्थियों को 2 मिनट में रहीम एवं कबीर के दोहों को व्याकरणिक त्रुटिरहित बोलना था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम इनाम वेदिका मिश्रा और द्वितीय इनाम अंजली तिवारी, तृतीय इनाम श्वेता मिश्रा और सांत्वना पुरस्कार राखी शुक्ला को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायन रवेका बेदी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सब ने बहुत अच्छा दोहों का पठन किया। उन्होंने नई पीढ़ी को उद्बोधित करते हुए कहा कि, आप सभी भाषाओं का आदर करिए किंतु मातृभाषा सर्वोपरि है। हिंदी साहित्य के भंडार को हमें समृद्ध करना है। और यह तभी संभव होगा जब हम अपनी व्यवहार में हिंदी को शामिल करेंगे। लायन डॉ. प्रशी तिवारी ने अपने उद्बोधन में विश्व में हिंदी भाषी लोगों के आंकड़ों की जानकारी दी एवं हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने पर बल दिया। वहीं लायन मीना सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, विदेशों में हिंदी अपना उच्च स्थान स्थापित कर रही है। तथा हिंदी ही भारत माता के माथे की बिंदी है। अत: अपने देश में भी हिंदी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो। महाविद्यालय की अतिरिक्त निदेशक डॉ. दुर्गा प्रसाद राव ने अपने उद्बोधन में कहां की कंप्यूटर में भी अब हिंदी का प्रयोग सफलतापूर्वक हो रहा है। भाषा एवं कंप्यूटर दोनों एक दूसरे को भलीभांति स्वीकार कर चुके हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को हर कार्य हिंदी में करने के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया हिंदी ही एक ऐसी सरल और मधुर भाषा है जो सम्पूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में बांधती है। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना झा ने विद्यार्थियों को इस बात की जानकारी दी कि, हमारी भाषा विदेशों में अत्यंत ही पूजनीय हो रही है। कनाडा के मंदिरों में हिंदी भाषा का ज्ञान कराया जाता है एवं हिंदी की व्याकरणिक कोटियों का ज्ञान भी कराया जाता है ताकि हिन्दी भाषा व्याकरणिक त्रुटिरहित व्यवहार में लायी जा सके। कार्यक्रम की सफलता हेतु महाविद्यालय की प्राचार्य एवं निदेशक रक्षा सिंह जी ने एवं अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव सर ने हिंदी विभाग को बधाई दी। महाविद्यालय के प्राध्यापक गण ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।
ि वभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती मंजू मिश्रा ने भी विभागीय कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ श्रद्धा मिश्रा ने किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप और विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दीपक नगर स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी उ.मा.शाला में निर्माण और संधारण कार्य लागत 1 करोड़ 55 लाख से बनेगा स्कूल की खूबसूरती,स्कूल परिसर 10 नए कमरे 85 लाख, बाउंड्रीवाल 20 लाख,पुराने भवनों का संधारण कार्य 50 लाख।उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विधालय में संधारण कार्य 26 लाख का निरीक्षण करते हुए उन्होंने 30 सितम्बर तक पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।इस मौके कार्यपालन अभियंता एमपी गौस्वामी,प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,सहायक अभियंता आरके पालिया,उपअभियंता श्रीमती भारती ठाकुर,करण यादव के अलावा प्राचार्य श्रीमती नीता भट्ट सहित स्कूल के अध्यापक गण मौजूद थे।महापौर ने कहा आदर्श स्कूल ने शिक्षा के साथ ही खेल खुद और कला के क्षेत्र में भी कई होनहार छात्राएं शहर को दिया है,उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है,स्मार्ट स्कूलों की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त भवन के कार्यो में तेजी लाए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
