
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर निगमायुक्त सह अर्बन पब्लिक सोसाइटी के सचिव प्रकाश सर्वे ने दुर्ग जिले में चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए टीम में शामिल मेडिकल स्टाफ की बैठक ली! आयुक्त ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक उपलब्ध रहे, जहां भी स्वास्थ्य शिविर लगने वाला हो उसका पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो, निर्धारित समय पर मेडिकल टीम उपस्थित रहे! उन्होंने आगे कहा कि शिविर में आने वाले मरीजों को स्वस्थ करने में पूरे मेडिकल स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी तय है, मरीज को बेहतर मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ करके भेजना शिविर का प्रमुख उद्देश्य है! इसलिए सारे मेडिकल उपकरण अच्छी अवस्था में रहे!
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल से मोहल्ले में ही बेहतर उपचार लोगों को मिल रहा है ! मुफ्त में इलाज के साथ ही दवाइयां भी फ्री में मिल रही है! अब तक दुर्ग जिले में 1 लाख 73 हजार लोगों का इलाज हो चुका है! 2796 शिविर अब तक दुर्ग जिले में आयोजित किए जा चुके हैं जहां 32079 मरीजों का लैब टेस्ट किया जा चुका है तथा 149867 मरीजों को दवाई वितरण मुफ्त में किया जा चुका है! 1 नवंबर 2020 से मोबाइल मेडिकल यूनिट अपनी निरंतर सेवा लोगों को प्रदान कर रही है, यहां तक की पूरे कोरोना काल में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लगातार अपनी सेवाएं लोगों को दी है! शिविर में बच्चे, युवा, बुजुर्ग के अतिरिक्त गर्भवती महिलाएं एवं कुपोषित बच्चों को भी विशेष शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है! दुर्ग जिले में कुल 11 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हो रही है! चलित चिकित्सा इकाई में 41 प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध है! लोग अपने मोहल्ले के नजदीकी शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं! लोगों के लिए यह स्वास्थ्य सेवा अपने घर के समीप मिलने से किसी वरदान से कम नहीं है! आज की बैठक में मोबाइल मेडिकल के स्टाफ के अतिरिक्त अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता तपन अग्रवाल तथा डॉक्टर उर्विन विशेष रूप से मौजूद रहे!
दुर्ग। शौर्य पथ ।
नगर निगम भिलाई के हुडकों में एक बड़ा सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। लंबे समय से खाली पड़े मैदान में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की जाएगी। रात में भी खेल आयोजन हो सके इसके लिए 4-4 फ्लड लाइट, चैनलिंग फेंनसिंग, ग्रास आदि लगाए जाएंगे।
हुडकों में भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। शासन ने स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति भी दे दी है। करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया जाएगा। जहां क्रिकेट मैंच के अलावा शहर के युवा फुटबॉल आदि सभी प्रकार के खेल खेल सकेंगे।
गौरतलब है कि लंबे हुडकों में एक बड़ा मैदान जाे सालों से उपेक्षित पड़ा है। इस खेल मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के भावी खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए नगर निगम भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। क्षेत्र के युवाओं ने मांग की थी कि उनके खेल के लिए क्षेत्र में खाली मैदान तो है। लेेकिन खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं है। वे वर्षाें से मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई पहल नहीं हाेती है। इस वजह से उन्हें खेल का अभ्यास करने के लिए दूसरे जगह सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और एक बड़ा भव्य खेल मैदान बनाने की योजना बनाई। खेल मैदान का आज निरीक्षक किया गया। निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने वालो में पूर्व एमआईसी मेम्बर नीरज पाल,
विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, सीजू अंथोनीधनेश्वरी साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद खान,गुरलीन सिंह,सुनील दुबे ए ई आलोक पसीने सब इंजीनियर आदि शामिल रहे।
सभी जरूरी सुविधाएं होगी
निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास होगा। ड्टिालाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बनाएं जा रहे इस स्टेडियम में लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जाएंगे। खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूप बनाया जाएगा। साथ ही यहां एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक जिंम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी। बच्चों के लिए खेल-कूद की सामाग्री भी यहां लगाई जाएगी।
कारपोरेट घास और हाई मास्क
स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यहां की कारपोरेट ग्रास लगाई जाएगी। इसके अलावा यहां रात में भी खेल मैंच हो सकेंगे। इसके लिए 4 फ्लड लाइट लगाया जाएगा। जहां जिससे रात में भी खेल मैदान में पर्याप्त लाइट होगी। इतनी प्रकाश व्यवस्था होगी कि रात में भी खेल आयोजित किए जा सकेंगे।
जल्द शुरू होगा निर्माण
हुडकोवासी की समस्याओं को समझा और उसके निदान के लिए लगातार प्रयास किए। सुविधाएं देने के साथ ही खेल मैदान की भी मांग क्षेत्र के युवाओं ने की थी। जिसके लिए बड़ी पहल की जा रही है।
देवेंद्र यादव, विधायक देवेंद्र
दुर्ग / शौर्यपथ / इंदिरा मार्केट की अव्यवस्थाओं और समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए विधायक अरुण वोरा ने निगम अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने मार्केट का निरीक्षण करते हुए कहा कि हजारों लोगों की आवाजाही वाले इंदिरा मार्केट की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाना चाहिये। शहर का मुख्य बाजार होने के कारण यहां सुबह से रात तक खऱीदारी करने वालों की भीड़ रहती है। यहां की सफाई व्यवस्था, आवागमन सुविधा और पार्किंग के इंतजाम बेहतर बनाने की दिशा में योजनाबध्द तरीके से काम किया जाए।
वोरा ने मार्केट का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां जीरा गिट्टी डालने का काम किया जाए ताकि लोग आसानी से आवाजाही कर सकें। मार्केट के सभी टायलेट में सफाई की व्यवस्था बेहतर होना चाहिये। मार्केट में पार्किंग की समस्या कई साल है। वाहन पार्किंग के लिये तत्काल जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
सड़कों पर गड्ढे,पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसर व्यवस्था सुधारने दफ्तर से बाहर निकलें
वोरा ने शहर की मुख्य सड़कों सहित वार्ड की सड़कों पर गड्ढों की भरमार होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश के दौरान सड़कों की मरम्मत का काम लगातार जारी रखा जाए। गड्ढे भरने के बाद बारिश के कारण अगर मुरुम या जीरा गिट्टी बहने की समस्या है तो गड्ढे की फिलिंग के लिये पुख्ता इंतजाम किये जाएं। गड्ढे के कारण लोग गिर रहे हैं और दुर्घटना के कारण चोटग्रस्त हो रहे हैं। नगर निगम और पीडब्लूडी के अफसर अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की रिपेयरिंग का काम नियमित रूप से करें। वोरा ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि बारिश के बाद सड़कों के संधारण का कार्य तत्काल शुरू किया जाना चाहिये। संधारण योग्य या डामरीकरण के प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी आदि की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें। ताकि बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत के कार्य में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
विधायक वोरा ने कहा कि यूनिशेड का निर्माण कार्य भी तत्काल पूरा किया जाए, ताकि सब्जी व्यवसाइयों को परेशानी न हो। काम में विलंब होने के कारण व्यवसायी परेशान हैं। वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि वे स्वयं मार्केट एरिया का भ्रमण करें और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। उन्होंने दोनों कुओं में कचरा भरा होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुओं को संरक्षित करने का काम होना चाहिये लेकिन यहां कचरा भरा होने के कारण भूजल प्रदूषित हो सकता है और भयंकर सड़ांध से व्यवसाइयों और नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है।
अपनी कार के बजाय गरीब ई रिक्शा से आये अपने निवास
दिये पांच सौ रूपये किराया, लोन दिलाने का दिया आश्वासन
निरीक्षण के दौरान मार्केट में महिला ई रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाली कुमारी साहू ने वोरा को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि किराये का ई रिक्शा चलाने के कारण पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती है। ई रिक्शा के लिये कुमारी साहू ने विधायक से लोन दिलाने का निवेदन किया। वोरा ने कुमारी साहू की हौसला अफजाई करते हुए अपनी कार की बजाय ई रिक्शा में बैठकर वापस अपने निवास पहुंचे। वोरा ने कुमारी साहू को तीजा के उपहार के रूप में 5 सौ रुपए भी दिये और लोन दिलाने का आश्वासन भी दिया।
शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचना अपराध है
दुर्ग / शौर्यपथ / राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देश में 15 सितंबर को राहूल शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत जानकारी देते हुए बताया कि ÓÓ सिगरेट व अन्य तम्बाखू उत्पादन (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्यिक उत्पादन प्रदाय और वितरण) का विनियम अधिनियम 2003 के क्रियान्वयन हेतु पुलिस के लिए कुछ मार्गदर्शन दिये गये हैं। सार्वजनिक स्थल जैसे होटल, रेस्टोरेंट, शैक्षणिक संस्थान, समस्त निजी एवं सरकारी कार्यालयों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। सभी सार्वजनिक स्थलों के प्रभारियों की ओर से धूम्रपान निषेध क्षेत्र वाले बोर्ड लगाना अनिवार्य है। शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचना अपराध है। इसके अलावा तंबाकू विक्रेताओं की ओर से 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। इसके लिए निर्धारित बोर्ड मापदंडों के अनुसार किया जाना अनिवार्य है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर 7 साल की सजा के साथ 1 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। ऐसे ही सख्त कानून के साथ बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम में संशोधन किए गए हैं।
नशे में डूबते जा रहे बच्चों को बचाने के लिए कानून में सख्ती जरूरी थी। इसके पहले तक महज जुर्माना होने के कारण तंबाकू उत्पाद बच्चों को बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। प्रावधान के अनुसार पहले तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो उसे दंडनीय अपराध मना जाएगा। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नशा किसी भी प्रकार का हो एक सामाजिक अभिशाप है। इसलिए बेहतर यही है कि नशा किया ही न जाए। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। जहरीले नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुँचने के साथ ही सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता है। अपनी और परिवार की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को भारी नुकसान होता हैं।
पिछले साठ सालों में पहली बार हुई इस रोड की इतनी अधिक दुर्गति
लोगों के सेहत पर पड़ रहा है बूरा प्रभाव,कमर दर्द सहित अन्य बिमारियों के हो रहे अधिकांश लोग शिकार
दुर्ग / शौर्यपथ / पिछले तीन दिन से रह रहकर हो रही तेज बारिश के कारण पहले से जर्जर फोरलेन सड़क का हाल और अधिक बेहाल हो गया है। पिछले 6 दशकों में पहली बार इस रोड की इतनी अधिक दुर्गति हुई है। फ्लाईओवर निर्माण के कारण एक तो पहले से ही इस रोड की स्थिति एकदम जर्जर और खरतरनाक हो गई है रहा सहा कसर तीन दिनो से हो रही तेज बारिश ने कर दिया। जगह जगह बेतहाशा बडे और छोटे गड्डों के में पानी भरने के कारण इस रोड में आवागमन करने वालों को एकदम बेहाल कर दिया है। बडे बडे गड्डों के कारण इसका सीधा असर लोगों के सेहत पर पड़ रहा है, इसके कारण सबसे अधिक कमर दर्द और अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे है। फ्लाई ओवर बनने के कारण और अधिक लोवाले दायरे में कुछ स्थानों पर सड़क अपने अस्तित्व को खो चुकी है। इसके कारण दुर्घटना की संभावना पहले से ज्यादा बढ़ गई है। नगर के उम्रदराज लोगों का इस मामले में कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की ऐसी बुरी स्थिति उन्हें अपने जीवन काल में पहली दफे देखने को मिल रहा है।
दुर्ग भिलाई से रायपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिन चार स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है वहां सड़क की दशा और दिशा बहुत ही अधिक बिगड़ चुकी है।् पिछले तीन चार दिन से रुक रुककर हो रही तेज बारिश ने पहले से जर्जर फोरलेन सड़क पर कहर बरपाने का काम किया है। आलम यह है कि कई जगह पर सड़क अपना अस्तित्व खो चुकी है। खुर्सीपार के अग्रसेन द्वार से लेकर डबरा पारा तिराहे तक का दायरा ऐसे जगह में सुमार हो गया है जहां सड़क के नाम पर कुछ भी नही बचा। गड्ढों को भरने डाले गए स्लेब लगातार बारिश की वजह से धुल गए हैं। कुछ दिन पहले तक छोटे स्वरूप में रहे गड्ढे बारिश की वजह से बड़े होकर खतरनाक बन गए हैं। बारिश के पानी में धुली स्लेब के सीमेंट धूल और मिट्टी के साथ मिलकर कीचड़ पैदा कर रहे हैं। इससे दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरने से घायल हो रहे हैं। कुछ घंटे की लगातार बारिश होने पर रायपुर से दूर्ग की दिशा में डबरा पारा तिराहा से लेकर खुर्सीपार के मंगल भवन तक घुटने से ऊपर बहते पानी में सड़क विलुप्त सा हो जाता है। ऐसे समय में वाहन चालक अनुमान लगाते हुए गुजरते हैं।
इस तरह के हालात कुम्हारी सहित फ्लाईओवर निर्माण वाले पावरहाउस चौक तथा आगे साक्षरता चौक से सुपेला के घड़ी चौक तक बनी हुई है। कुम्हारी में फ्लाईओवर निर्माण वाले दायरे के दोनों ओर की जर्जर सड़क को स्लेब डालकर मरम्मत किया गया है। चालू सड़क पर यह कार्य किए जाने का कोई सार्थक परिणाम नजर नहीं आ रहा है। स्लेब डालकर गड्ढे भरने के थोड़ी देर बाद भारी वाहन गुजरने और बीच बीच में बारिश की बौछारें पडऩे से गिट्टी से सीमेंट अलग होकर नई समस्या को जन्म दे रही है। मंगलवार को दोपहर के वक्त कुम्हारी में स्लेब डालकर गड्ढों को भरा गया।् इस दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिए जाने से घंटों तक सड़क जाम रहीण् शाम के बाद रात भर रुक रुककर बारिश होने से सड़क पर पहले से भी बड़े बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं।
फोरलेन की मौजूदा हालत को देख भिलाई दुर्ग के पुराने बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन काल में राष्ट्रीय राजमार्ग की ऐसी बुरी दशा कभी देखी नहीं। फोरलेन बनने से पहले यह सड़क कम चौड़ाई और डबल वे वाली थी। समय समय पर मरम्मत और नवीनीकरण होने से सड़क में कभी कभार गड्ढे नजर आते थे। ऐसे गड्ढों की आसानी से गिनती हो सकती थी। लेकिन अभी जो स्थित है उससे सड़क में गड्ढों को गिनना बहुत ही मुश्किल है। राष्ट्रीय राजमार्ग की ऐसी तस्वीर भी कभी दिखाई पड़ेगी इस बात की कल्पना तक नहीं थी।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के नहर और नालों से पानी को सीधे खेतों में पहुंचाने के लिए डायवर्सन के कार्य किये गए हैं। धमधा विकासखंड के मोती नाला में बने घोठा डायवर्सन से 3 ग्राम में 186 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा रही है। डायवर्सन में पानी पहुंचाने के लिए वियर का निर्माण किया गया है, जिसकी लंबाई 63 मीटर और ऊंचाई 1.8 मीटर है। इसी प्रकार परोड़ा नाला में भी वियर का निर्माण किया गया है, जिसकी लंबाई 92 मीटर और ऊंचाई 2 मीटर है इससे 182 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके साथ-साथ जलभराव क्षेत्र में गाद की सफाई की गई है जिससे जलभराव की मात्रा में वृद्धि हुई है और भूमिगत जल में भी लाभ हुआ है। घोठा और परोड़ा दोनों में क्रमश: 3.2 किलोमीटर और 2.52 किलोमीटर की मरम्मत का कार्य हुआ है। परोड़ा के लिए राशि शासन द्वारा और घोठा के लिए नाबार्ड द्वारा राशि दी गई जो कि लगभग4.52 करोड़ है।
डायवर्सन से बाईपास सड़क का भी हुआ निर्माण-
इस डायवर्सन से किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी मिल रहा है और आवागमन के लिए सुविधाजनक सड़क भी। ग्रामीण संतराम वर्मा ने बताया कि डायवर्सन से बहुत सी बाईपास सड़कों का निर्माण हुआ है उन्होंने बताया कि बीरेभाठ से अब मेन रोड जाने के लिए उन्हें 4 से 5 किलोमीटर की कम दूरी तय करनी पड़ती है। खेतों, तालाबों, कुआं और नलकूपों में पानी के साथ-साथ उन्हें सड़क भी मिलेगी यह उन्होंने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा गांव और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों से वह बहुत खुश है।
दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बब्बन रावत ने कलेक्टर परिसर के सभाकक्ष में संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक ली। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा प्रत्येक शहर और उसके सफाई कर्मी एक दूसरे के पूरक है इसलिए इनकी प्रत्येक समस्या का निवारण करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। सिवर में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना एवं ठेकेदारों के अंदर काम करने वाले सफाई कर्मियों की सभी सुविधाओं की मॉनिटरिंग करना अधिकारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि ने निगम के अंतर्गत काम करने वाले 565 महिला मानदेय श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि ने सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाने की बात कही। जिस पर उन्होंने संज्ञान लिया और उन्हें लिखित में आवेदन देने के लिए कहा ताकि त्वरित निराकरण किया जा सके।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
शराब दुकान के सेल्समेनों द्वारा खुलेआम किये जा रहे मारपीट से मार्केट में भय का माहौल
भिलाई /शौर्यपथ / लघु उद्योग व्यापारिक संघ के युवा अध्यक्ष शिव ताम्रकार ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को गत दिवस उनके जन्म दिवस के अवसर पर भिलाई तीन सीएम हाउस पहुंचकर आकाशगंगा स्थित प्रिमियम शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार इस ओर गंभीरता नही दिखायेगी तो वह सीधे दिल्ली कूच करके युवराज राहुल गांधी से भी इसकी शिकायत करेंगे। श्री ताम्रकार ने आगे बताया कि जो आकाशगंगा का क्षेत्र है यह स्थान प्रमुख व्यवसायी केन्द्र है। यहां पर सभी लोग अपने परिवार के साथ भ्रमण करने एवं खरीदी करने आते हैं और आकाशगंगा के प्रिमियम शराब दुकान के आस पास बडे बडे होटल एवं काफी हाउस जैसे रेस्टारेंट हैं जिसके कारण लोग यहां देर रात तक अपने परिवार व बच्चियों के साथ आना जाना करते हैं। प्रिमियम शराब दुकान के पास ही लोग गाड़ी में बैठकर शराब का सेवन करते है, साथ ही प्रिमियम शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के साथ यहां खुलेआम मारपीट करना आम बात हो गई है जिससे परिवार के साथ आने जाने वाले लोगों में भय का माहौल उत्पन्न रहा है। सरकार के राजस्व का हम सम्मान करते है लेकिन इस दुकान के खुलने से कर्मचारियों की हरकत से शासन प्रशासन की छवि खराब हो रही है। इससे पहले आज तक आकाशगंगा क्षेत्र में शराब दुकान का संचालन नही हुआ। आबकारी विभाग भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नही देता। श्री ताम्रकार ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग और मुख्य सचिव से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
बॉक्स में
गत दिवस प्रिमियम शॉप में एक ग्राहक द्वारा जब बीयर की मांग की गई और विविधत बीयर के दाम का भुगतान भी किया गया चूकि बीयर ठंढी नही थी इस पर ग्राहक ने आपत्ति जताई तो दुकान के भीतर बैठे कर्मचारियों ने बीयर की बोतल का पैसा तो लौटाया लेकिन ग्राहक को खरी खोटी सुनाते हुए दो थप्पड़ रसीद कर दिये। मामला सुपेला थाने भी पहुंचा था सुपेला पुलिस ने दो कर्मचारियों को तलब भी किया था लेकिन राजनीतिक के चलते व आबकारी विभाग के दबाव के कारण मामले में अंतत: सामने वाले ग्राहक को ही झुकना और समझौता करना पड़ गया। ऐेसे में आबकारी विभाग को चाहिए कि वह सुलझे व समझदार लोगों को कांउटर में रखे न कि गुण्डे और लठैतो को रखे। चूंकि अब शराब दुकान का संचालन स्वयं सरकार कर रही है, ठेकेदार नही कर रहे है। जब ठेकेदारी प्रथा चलती थी तब गुण्डे पण्डे और लठैतों का दबदबा चलता था लेकिन अब तो दबदबा नही है। शराब बेचना है तो ग्राहकों से सम्मानित ढंग से पेश होना होगा। क्योंकि सीधे तौर पर ऐसे हरकतों का असर राज्य सरकार पर पड़ता है और राज्य सरकार के मुखिया की छवि खराब होती है।
दो साल हो गये क्राईम ब्रांच को भंग हुए पर कुछ निचले स्तर के अफसर और कर्मचारी नही त्याग पा रहे है इसका मोह
durg/ shouryapath / व्हीव्हीआईपी जिला दुर्ग में जहां एक ओर एडीजी और एसएसपी सहित अन्य अफसर वर्दी पहन कर डयूटी के दौरान अपना खून पसीना बहा रहे हैं, वही दूसरी ओर थानों में तैनात कई पुलिस जवान व अफसर अभी भी राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के बाद भी क्राईम ब्रांच और सिविल टीम जैसी भाषा को नही भूल पा रहे हैं। डीजीपी अवस्थी द्वारा क्राईम ब्रांच को भंग किये पूरे प्रदेश में लगभग दो वर्ष से अधिक हो गया लेकिन इकलौता दुर्ग जिला है जहां आज भी छोटे कर्मचारी और अधिकारी अपने आप को क्राईम ब्रांच ओैर सिविल टीम से कम नही समझ रहे हैँ। जब सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्दी पहनना है तो इमानदार छवि के एसएसपी मीणा एवं एडीजी (दुर्ग रेंज के आईजी)विवेकानंद सिन्हा सहित अन्य बड़े अधिकारी वर्दी पहनकर अपना खून पसीना बहा रहे है, चाहे वह लाईन आर्डर हो या फिर व्हीव्हीआईपी डयूटी क्यों न हो? दुर्ग जिले में पदस्थ सिविल टीम और का्रईम ब्रांच के होनहार जवान वर्दी पहनना अपने शान के खिलाफ समझ रहे हैँ। ये लोग मंहगी लक्जरी कार के अलावा मंहगे शौक को पूरा करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, जिस पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए क्योंकि इनके कुछ कार्यांे से पुलिस विभाग की छवि खराब हो रही है। क्योंकि यह जिला सीएम, एचएम और अन्य मंत्रियों का जिला है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
