August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    नागरिकों से जुड़े मूलभुत समस्याओं के सामधान पर रहेगा विशेष फोकस

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के नये आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शासन के आदेश के परिपालन में आज चार्ज ले लिया है। तत्कालीन आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आयुक्त प्रकाश सर्वे को आज प्रात: कार्यालयीन समय में कार्यभार सौंपा। भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे इससे पूर्व रिसाली निगम एवं रायगढ़ सहित अन्य जगहों पर पदस्थ रहे है। वे अपनी कार्यकुशलता के लिये जाने जाते है। निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने नवनियुक्त आयुक्त का गुलदस्ते से स्वागत किया, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान आयुक्त श्री सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया।
    आयुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य और नागरिको की मुलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। लोगों को निगम की ओर से प्रदाय की जाने वाली सेवा पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि लोक सेवा गारंटी, आधार कार्ड, सूचना का अधिकार, जन्म मृत्यु जैसे सीधे आमजन से संपर्क होने वाले शाखाओं के सामने इससे संबंधित बोर्ड जिसमें योजना से संबंधित सारी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित हो लगवाये ताकि लोगों को जानकारी के अभाव में अनावश्यक भटकना न पड़े। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यू.के. धूलेन्द्र, प्रभारी अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन, उपायुक्त सुनील अग्रहरि एवं नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु, देशमुख, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा, विष्णु चंद्राकर, मोहंती, शरद दुबे एवं रामेश्वर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री शामिल हुए समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण समारोह में

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के उतई में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं, इनमें मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी शामिल है। 4 करोड़ रुपए की लागत से मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार से 240 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए जलापूर्ति के साथ ही टैंक की पेयजल आपूर्ति की क्षमता भी बढ़ जाएगी।
    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उतई के अस्पताल में क्षमता विस्तार, उतई नगर में 2 करोड़ रुपए की लागत से
    पालिका बाजार का निर्माण, 75 लाख रूपए के लागत से नगर के पुराने शीतला तालाब का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिला साहू समाज के भवन के लिए 40 लाख रुपए एवं 3 एकड़ जमीन, उतई में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्थापना की घोषणा की। कार्यक्रम में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने साहू समाज के विभूतियों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। यही कारण है कि पाटन में हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के प्रसार के लिए इतनी बड़ी संख्या में स्कूल खोले। साहू समाज जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे समाज की शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रखर सोच है। साहू समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किया है। हमारी सरकार की सोच है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबको मिले। इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और स्वामी आत्मानंद हिंदी स्कूल के माध्यम से शिक्षा की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए पूरे प्रदेश भर में 171 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये हैं।
    गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए और यहाँ बुनियादी सुविधाओं तथा शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार पहल की जा रही है। इससे जनसुविधाओं में बढ़ोत्तरी और विकास में तेजी आई है। इस मौके पर कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / स्टील सिटी सेक्टर-6 भिलाई नगर में आयोजित 7 दिवसीय हाथकरघा एवं हस्तशिल्प की भव्य प्रदर्शनी का समापन 14 सितंबर को हुआ। इस भव्य प्रर्दशनी में मनमोहक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र और हस्तशिल्प कला का संगम देखने को मिला। यहां छत्तीसगढ़ी पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र और ग्रामोद्योग के उत्पाद ने लोगों को खूब लुभाया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनी में 11 लाख 72 हजार 299 रुपये की बिक्री हुई। जिसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने जिला हथकरघा कार्यालय दुर्ग एवं ग्रामोद्योग विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही भिलाईवासियों का आभार व्यक्त किया।
    आपको बता दें प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र एवं विविध शिल्प प्रदर्शन-सह-विक्रय के लिए छूट के साथ-साथ रियायती दर पर उपलब्ध थे। हाथकरघा वस्त्रों एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में सजावटी समान के साथ रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं एवं वस्त्रों का बेहतर प्रतिसाद देखने को मिला। जहां लोगों ने विशेषकर महिलाओं ने अपनी पसंद के पारंपरिक परिधान और वस्त्र की खरीदी की है।
    प्रदर्शनी में बुनकरों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए राज्यों के पारम्परिक वस्त्रों सहित छत्तीसगढ़ राज्य की ढोकरा हस्तशिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, टेराकोटा शिल्प, भित्ती चित्र, पत्थर शिल्प, कौंड़ी शिल्प, तूम्बा शिल्प और हाथकरघा वस्त्रों में कोसा सिल्क, टसर सिल्क, कॉटन के ड्रेस मटेरियल, साड़ियां, टुपट्टे, चादर, बेडशीट तथा खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित सामग्रियां लोगों के लिए आकर्षित का केंद्र रही। त्योहारों के मौसम में आयोजित यह प्रदर्शनी भिलाईवासियों के लिए सौगात बनी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने भिलाई के होटल फ्लोरेट में आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दू शक्ति सेवा संगठन को कोरोना काल मे बेहतर सामाजिक व सेवा कार्य के लिये सम्मानित किया गया ।
    हिन्दू शक्ति सेवा संगठन द्वरा कोरोना काल मे असहाय , गरीब लाचार लोगो के साथ साथ मूक प्राणियों के लिये भी एक विशेष अभियान चला कर सेवा कार्य किया गया जिसके लिये आज दुर्ग के सांसद विजय बघेल के हाथों से सम्मानित किया गया व सांसद महोदय के द्वरा संगठन के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंशा किया गया। इस विशेस अवसर पर संगठन की पूरी टीम मौजूद थी ।
    संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी व उसके उसकी टीम को मंच पर सांसद विजय बघेल के द्वरा प्रस्सति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक तामेश तिवारी भी उपस्थित थे .मीडिया से बात करते हुवे तामेश तिवारी ने बताया कि संगठन निश्वार्थ भाव से कोरोना जैसे विपरीत परिस्थितियों में सेवा परमो धर्म: का भाव लेकर आगे बढ़ा व आज भी इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति में लगे है।
    जब कोरोनो महामारी पूरे विश्व मे फैला और पूरी दुनिया की रफ्तार रुक गई सब कुछ बन्द हो गया था मानो समय रुक गया हो , लोग खाने को तरसने लग गए तब संगठन असहाय लोगो के लिए सामने आया और पूरी सिद्दत से जन सेवा में लग गया , जिसमे अभी तक संगठन द्वरा कोरोना काल मे सूखा राशन , गिला राशन , कपडे , दवाइयां , मास्क , जगह जगह सेनेटाइजर घर ऑफिस आदि को किया गया व बड़ी संख्या में निःशुल्क वितरण किया गया व ये सिर्फ मानवों के लिये नही किया अपितु मुकप्रणियो के लिए भी संगठन ने आगे आ कर भरसक प्रयास किया संगठन द्वरा , गौमाता , आवारा कुत्ता , चिड़ियों के लिए दाना आदि का भी समुचित इंतजाम हो ।
    लॉक डाउन में छत्तीसगढ़ के लोग जो बाहरी राज्यों में फंसे हुवे थे उनको भी घर वापसी का काम संगठन द्वरा प्रशाशनिक मदद से वापस छत्तीसगढ़ लाया गया । वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी ने मीडिया से बात करते हुवे बताया कि संगठन द्वरा असहाय लोगो की मदद के साथ साथ संगठन द्वरा प्रशासनिक तंत्र का भी सहयोग करने से नही चुका है , जब कोरोना फाइटरों की डियूटी चौबीस चौबीस घंटे हर एक रोड पर चौक पर पुलिस वालो कि ड्यूटी लगती थी और तब सब दुकानें होटल आदि बन्द रहता था तब संगठन द्वरा समय समय पर चाय नास्ता आदि की भी व्यवस्था करता था व साथ ही निःशुल्क मास्क , सेनेटाइजर आदि भी वितरण किया जाता था आम लोगो के पूरे घर को निःशुल्क सेनेटाइज किया जाता था , पुलिस की 112 गाड़ी के साथ साथ पुलिस थानों में भी जा कर सेनेटाइज का काम किया जाता था ।
    मानिकपुरी ने बताया कि परिस्थिति विषम होते जा रही थी कोरोना और लॉक डाउन दोनों बढ़ते जा रहे थे संगठन द्वरा आम लोगो से व अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं से संगठनों से व आम सक्षम जनता से भी अनुरोध किया गया कि वो इस विपरीत परिस्थितियों में देश के साथ खड़ा हो , जितना हो सकता है उतना तो देश व समाज के लिय लिये कर ही सकते हो का नारा देना पड़ा और हुवा भी वही सभी लोग कहीं न कही अपने अपने स्तर पर देश व समाज हित मे आगे आया और आज कहीं न कंही हम सब की से जीत ही हुई है । संगठन के अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी ने सांसद विजय बघेल का धन्यवाद करते हुवे कहा कि आज सासंद महोदय जी के द्वरा ये सम्मान प्राप्त कर समाज के प्रति संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है जिसे हम सभी पूरे तन मन धन से निभाएंगे।।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला दुर्ग द्वारा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार और लगातार बिजली कटौती और बिजली दर में बढ़ोतरी के संबंध में राज्यपाल महोदय के नाम 6 बिंदुओ पर ज्ञापन सौंपा गया ।।
    जिसमे प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष शिव कुमार तमेर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी चंद्रिका चंद्राकर , रत्नेश चंद्राकर ,गजेंद्र यादव ,दिनेश पटेल, जिला महामंत्री ललित चंद्राकार जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी जिला मंत्री दिनेश देवांगन मनोज मिश्रा नीरज पांडे किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार थानूराम साहू माधव देशमुख जिला महामंत्री अजीत चंद्राकार आनंद गौतम दिलीप गुप्ता फलेंद्र राजपूत देवनारायण चंद्राकर माधव देशमुख नितेश साहू जितेंद्र राजपूत गोपी साहू kc पाल चेतन साहू गोविंद चंद्राकार अनेंद्र ताम्रकार अभिषेक कश्यप रमन गुप्ता चुम्मन देशमुख भावना दिवाकर पार्वती पंडित पूजा संतोष दीपक चोपड़ा गिरेश साहू जितेंद्र यादव पोषण साहू बंटी चौहान राकेश यादव राकेश सेन तेखन सिन्हा अभिषेक टंडन गौरव शर्मा राहुल दीवान पीयूष मालवीय चंद्रकांत साहू अमीत पटेल मुकेश सोनकर राहुल भट्ट ईश्वर देवांगनदीपक सिन्हा अनिकेत यादव प्रेम साहू फलेंद्र यादव गणेश यादव
    मंच संचालन आनंद गौतम ने किया यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री के एस चौहान ने मीडिया को दी।

    भिलाई / शौर्यपथ / श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की कला संकाय द्वारा ऑनलाइन मोड पर नव प्रवेश विद्यार्थियों के लिए प्रवेश महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह एवं महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ जयश्री वाकणकर में विद्यार्थियों को महाविद्यालय से विद्यार्थियों का परिचय कराया तथा उन्हें महाविद्यालय की उपलब्धियों तथा महाविद्यालय द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। पुस्तकालय छात्रवृत्ति जिम्नेजियम लैंग्वेज लैब की नियमावली की भी जानकारी दी तथा विभाग के समस्त अध्यापकों से विद्यार्थियों का परिचय कराया गया।
    महाविद्यालय की निर्देशिका एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ महाविद्यालय में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व में विद्यार्थी किस तरह विकास कर सकते हैं इस विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉक्टर जी दुर्गा प्रसाद राव ने विद्यार्थियों से कहा की वे अपने विकास के लिए मिलने वाले प्रत्येक अवसर का उचित लाभ उठाएं और जीवन पथ पर हमेशा अग्रसर रहें। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अर्चना झा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य प्रदान करने के साथी उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहता है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने कक्ष पर विकास कार्यो को लेकर इंजीनियरों के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक बुलाई। इस कड़ी में महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज अधिकारियों की क्लास लगाकर विकास कार्यो की समीक्षा की। रुके हुए विकास कार्यो को लेकर नाराजगी जताई। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,शिक्षा एवं खेल प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, सुश्री श्रद्धा सोनी के अलावा कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता ए.आर. रंगहडाले,सहायक अभियंता आरके पालिया,राजेन्द्र धबाले,श्रीमती अर्पणा मिश्रा,श्रीमती भारती ठाकुर,सुश्री आसमा डहरिया,मोहित गुप्ता,विकास दमाहे,पंकज साहू,करण यादव मौजूद थे।
    समीक्षा बैठक में महापौर ने अधोसंचरना मद के तहत् विकास कार्यो के साथ विकास कार्य और सभी वार्डो पर प्रस्तावित कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई । पेयजल जल व्यवस्थाएं, खेल,पार्क, बैटमिंटन ग्राउण्ड जैसे अन्य जगहों पर विकसित करने के प्रस्ताव बनाने के लिए दिए निर्देश।विकास कार्यो के लिए राज्य शासन द्वारा राशि 4 करोड़ स्वीकृत किया गया है,विकास निर्माण कार्यो के लिए टेंडर जारी करने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डो के कार्य की समीक्षा के साथ ही शहर में मूलभूत व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहर के वार्डो में हो रहे विकास कार्यो को रोक रोककर नही करवाए निरन्तर कार्य जारी रखें।इंजीनियर अपने अपने वार्डो में कामो की स्थिति की रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश दिए।वार्डो में कई क्षेत्र ऐसे है जहां बारिश के कारण पानी जाम हो जाता है वहां गड्ढों को पाटने व सड़क के संधारण के कार्यो को पूरा करेंगे।
    बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्य की देरी में जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी दिखाई । निर्देशों के बाद भी काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए काम नहीं कर सकते तो स्पष्ट करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें सड़क की हालत खराब है गढ्ढे पर डस्ट नही डाला गया है लगातार शिकायतें मिल रही है। शहर के सभी वार्डो में गढ्ढे की संधारण में ले ऐसे में बैठक के बाद दोबारा शिकायत मिली तो संबंधितों के खिलाफ जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। महापौर दुर्ग धीरज बालकीवाल ने कहा कि विकास कार्यो को लेकर लेटलतीफी की शिकायत है। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा अब लापरवाही कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

    तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में जकडऩ के साथ बदन दर्द से ग्रसित हो रहे हैं लोगों

    दुर्ग / शौर्यपथ / तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बिमारियों के प्रकोप से लोग लगातार ग्रसित हो रहे हैं। लोग रूक रूक कर हो रही बारिश और तेज धूप के कारण लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में जकडऩ के साथ बदन दर्द से ग्रसित हो रहे हैं। पखवाड़े भर से मरीजों की संख्या इतनी बढ गई है कि सरकारी और निजी हॉस्पिटलों में लंबी लंबी कतारे लग रही है। कोरोना काल में जहां अस्पतालों में सामान्य बीमारी वाले100 मरीज भी नहीं पहुंच रहे थे। वहीं अब यहां मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। चिकित्सकों की मानें तो पल-पल बदलते मौसम में होने वाली इस बीमारी का प्रकोप सामान्यत पांच से सात दिन रहता है। इसमें लक्षणों पर आधारित इलाज किया जाता है। थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों की गिरफ्त में आने से बचा जा सकता है।
    चिकित्सकों की मानें तो मौसम के चाल से लोगों का हाल बेहाल है। सर्दी-जुखाम, फीवर, गला जकडऩ के साथ बदन दर्द से ग्रसित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हॉस्पिटल में बच्चों से लेकर बड़े तक मौसमी बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। दुर्ग जिला अस्पताल और सुपेला के शास्त्री अस्पताल सहित शहरी क्षेत्र के अन्य सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन जीवन दीप समिति के माध्यम से कट रही ओपीडी की पर्ची से इस बात का साफ पता चल रहा है।
    बच्चों में बढ़ रहा है वायरल का प्रकोप
    जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बड़ों के साथ बच्चों में बढ़ता ही जा रहा है। अस्पताल के ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे कुल बीमार बच्चों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा वायरल के मरीज निकल रहे हैं। पिछले कईं दिनों से खंड वर्षा हो रही। भिलाई-3 और सुपेला में अच्छी खासी धूप खिली रहती है और उसी समय बीच के पावरहाउस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही होती है। इस दौरान दुपहिया वाहन से आने जाने वाले लोगों को मौसम के उतार चढ़ाव का सामना करना पडऩे से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। तीजा मनाने कईं महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ मायके जाकर लौट रही हैं। इस दौरान खंड वर्षा के चलते भीग जाने से बच्चे बीमार हो रहें हैं।
    कोरोना नहीं, वायरल फीवर
    डॉक्टर्स की मानें तो कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब थम चुकी है। ऐसे में जो भी पेशेंट आ रहे हैं। उनमें मौसमी बीमारी का असर दिख रहा है। इसमें भी ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम और बदन दर्द से पीडि़त होकर जांच के लिए आ रहे हैं। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, उनके कोविड टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। ऐसे मरीजों को यही सलाह दी जा रही है कि वे ठंडे गर्म के फर्क को समझकर खुद का बचाव करें। बारिश से बचे और तेज धूप में न निकलें।

    प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जारी धर्मान्तरण के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में हिन्दू युवा मंच द्वारा आज प्रदर्शन किया गया। हिन्दू युवा मंच का आरोप है कि पुलिस में शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध स्वरूप हिन्दू युवा मंच ने आज कलेक्टोरेट परिसर का घेराव कर जिलाधीश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। अग्रेसन चौक से हजारों की संख्या में हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ता पैदल मार्च कर पटेल चौक पहुचे। मंच के जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के विरोध में राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। हिन्दू युवा मंच के कार्यक्रम प्रभारी मंगल सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में ईसाई मशीनरी द्वारा हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराए जाने की शिकायत हिन्दू युवा मंच को विगत दिनों से मिल रही थी। जिस पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई महज प्रभावित पक्षों तक सीमित थी। वहीं पीडितों के बयान भी दबाव पूर्वक बदले गए धर्मान्तरण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर आज हिन्दू युवा मंच द्वारा यह प्रदर्शन किया गया।
    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर, प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, सुनील वाहने, राजा देवांगन, अमित पुरोहित, दीपक राजपूत, हितेंद्र राजपूत, राकेश तिवारी, राहुल जैन, सुरेश साहू, गोपाल यादव, हरि गजबेडा, राज देवकर, अमिताभ वर्मा, उमेश साहू, निशांत ठाकुर, दिनेश मिश्रा, अर्पित बरनवाल, गजेंद्र साहू, राज गुप्ता, बलराम पांडेय, नीरज देवांगन, बंटी पारिकर, शिवांश वैष्णव, राज वैष्णव, शिबु सोनी, सुशील असाटी, शिवम मिश्रा, महेश मुजारे, राजू यादव, शीतल सागरवंशी, गणेश साहू, सागर ताम्रकार, शेखर चक्रधारी, टिंकू निषाद,भास्कर राव, विनय साहू, किशोर धीवर, तोषन, भोला, आदि उपस्थित थे।
    यह जानकारी मीडिया प्रभारी शुभम शहारे ने दी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision