August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा चन्दूलाल हॉस्पिटल में नि:शुल्क वैक्सीनेशन 16 को

    दुर्ग / शौर्यपथ / जन समर्पण रक्तदान संगठन छत्तीसगढ़ के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदाता सम्मान समारोह के अंतर्गत अंचल की सर्वाधिक सक्रीय संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में जन समर्पण रक्तदान संगठन क प्रमुख नवीन राजपूत ने नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,सुरेश जैन ,हरमन दुलाई ,विकास जायसवाल ,मोहित अग्रवाल, रितेश जैन को स्मृत चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य लगातार रक्तदान व् नेत्रदान हेतु उपलब्ध रहते हैं ताकि जरूरतमंद को तत्काल मदद मिल सके।
    राज आढ़तिया ने कहा इस सम्मान से हमें बल मिलेगा व हमारे सस्य और अधिक क्षमता से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रितेश जैन ने बताया कि इस आगामी 16 सितंबर को चंदूलाल हॉस्पिटंल में नवदृष्टि फाउंडेशन व रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वैक्सीनेशन किया जायेगा जिसके अंतर्गत को वैक्सीन लगाई जाएगी इच्छुक वयक्ति कोविन ऐप में रजिस्टर कर हमसे सम्पर्क करे। वैक्सीनेशन की सम्पूर्ण जानकारी व मार्गदर्शन हेतु 8839324601-9425564231, पर सम्पर्क किया जा सकता है अथवा नव दृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, विकास जायसवाल,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,पियूष मालवीय,मुकेश राठी,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन ,आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,दीपक बंसल से सम्पर्क कर सकते हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / रविवार को छत्तीसगढ़ टांगसूडो एसोसिएशन मुख्य ब्रांच भिलाई, द्वारा फस्र्ट ओपन छत्तीसगढ़ स्टेट ई-काता/किक टांगसूडो कराटे चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तम वर्मा संचालक यू. व्ही. पावर सर्विस स्टेशन, कुरूद भिलाई, विशेष अतिथि मूलचंद वर्मा मार्गदर्शक एवं सलाहकार, संजीव सक्सेना डायरेक्टर- मनसा शिक्षा महाविद्यालय, कुरूद भिलाई, डॉ. प्रमोद कुमार यादव विभागाध्यक्ष-दुर्ग विश्वविद्यालय, शारिरिक शिक्षा, जीराखन वर्मा मार्गदर्शक एवं सलाहकार, श्रीमती ओमकेश्वरी वर्मा संचालिका यू. व्ही. पावर सर्विस स्टेशन, कुरूद भिलाई, आर के सरकार भूतपूर्व सैनिक थे।
    इस टूर्नामेन्ट में खिलाडिय़ों को अपने काता और किक का विडियो बनाकर व्हाट्सअप या ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत करना था। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का एज केटेगरी (7 वर्ष के नीचे से 20 वर्ष के ऊपर) द्वारा चयन कर उपलब्धि प्रदान किया गया।
    प्रतियोगिता में लगभग 130 खिलाड़ी जिसमें 50 बालिका एवं 80 बालकों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, कोरबा, कोण्डागाँव, चांपा के खिलाड़ी थे। इस प्रतियोगिता में लगभग 64 खिलाडिय़ों ने मेडल प्राप्त किया। विजेता खिलाडिय़ों का चयन प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के माध्यम से किया गया। जिसमें प्रथम-पर्णवी जंघेल, सोनालिका साहू, मेघा साहू, आकांक्षा देवांगन, मनुराज जंघेल, अर्जुन साहू, वीरेन्द्र जंघेल, बी. रोनक, वैभव यादव, एन. तानिश, एन. आयुष एवं द्वितीय-प्रक्रुति बेडेकर, हर्षिका वर्मा, वाणी साहू, सृष्टि केशरी, सुप्रिया वर्मा, चातिका निर्मल, भूमिका देवांगन, हर्षा यादव, अनंत विजय वर्मा, गजेन्द्र जंघेल, विकास गुप्ता, भावेश कुमार, अमित कुमार पाल, देवेन्द्र निषाद, रामकुमार साहू, कौशल यादव, जयदीप साहू तथा तृतीय-मिष्ठी वर्मा, हेलेना वर्मा, साक्षी सरकार, नवनीत यादव, कशिश, हर्ष टांडेंकर, चाँदनी पटेल, भावना साहू, अंजली कुमारी, बी. वेंकट, भोलेश दास, शैलेष साहू, कविता बंजारे, टीलेश्वरी साहू, एवन कुमार तथा अन्य खिलाडिय़ों ने इस प्रकार मेडल प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मान किया।
    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी जंघेल व कु. पर्णवी जंघेल ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी सेंसई प्रमोद कुमार तिवारी ब्लैक बेल्ट, सेंसई दिनेश साहू 2 दक ब्लैक बेल्ट, ने इस खेल के उपयोगिता के विषय में जानकारी प्रदान की तथा सेंसई संतोष कुमार जंघेल ब्लैक बेल्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पालकों, कोच व खिलाडिय़ों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

    भिलाई / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के बीच अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। सर्वप्रथम उन्होंने सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंग बली की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया एवं मंदिर के पंडितजनों से भेंट की। तत्पश्चात उन्होंने सेक्टर 8 स्थित स्नेह संपदा विद्यालय पहुंचकर दिव्यांगजनों के साथ केक काटा एवं सबके साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को शॉल पहनाकर उनका अभिवादन किया एवं मिठाई खिलाई। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मैं अपना जन्मदिन इन बच्चों के बीच मनाता हूं।
    इस विद्यालय के लोगों का स्नेह हमेशा ही मुझे नई उर्जा देता है और मुझे आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। तत्पश्चात उन्होंने सेक्टर 3 स्थित फील परमार्थम फाउण्डेशन पहुंचकर सभी वृद्धजनों से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी वृद्धजनों को शॉल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका आभार जताया।
    मनीष पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर आज खुर्सीपार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आय़ोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नेत्र जांच कराई। तत्पश्चात 50 से अधिक लोगों को चश्मा भी वितरीत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से समिति के जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, बंटी पाण्डेय, जयशंकर चौधरी, अमित पाण्डेय, मो आसिफ, गोल्डी सोनी, रेहान अहमद, आकाश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

     भिलाई / शौर्यपथ / निगम भिलाई के चार कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। पदोन्नत होने के बाद से इनका पदनाम भी परिर्वतन हो गया है और ग्रेड पे में भी वृद्धि हुई है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के अनुमोदन के पश्चात अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने 4 कर्मचारियों को पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नत प्राप्त करने वाले चंचल शर्मा सहायक ग्रेड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक गेड 01, दशरथ ध्रुव को सहायक ग्रेड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक ग्रेड 01, शालिनी गुरव को सहायक ग्रेड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक ग्रेड 01 एवं कौशिल्या यदु को लेखापाल से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक ग्रेड 01 के पद पर पदोन्नत किया गया है। पहले इन्हें मेट्रिक्स लेवल 06 का वेतन मिल रहा था अब मेट्रिक्स लेवल 07 के अनुसार वेतन मिलेगा बशर्ते इन्हें आदेश जारी होने के 15 दिन के अंदर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा अन्यथा पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त हो जाएगा!

    दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य का एक मात्र ए प्लस दर्जा प्राप्त 8 हजार नियमित एवं 7 हजार प्राइवेट विद्यार्थियों की क्षमता वाले 63 वर्ष पुराने शासकीय डॉ विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय का भवन अब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए सुरक्षित नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के निरीक्षण के दौरान छात्रों एवं प्राध्यापकों ने विस्तार पूर्वक कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित खामियां दिखाईं। प्रिंसिपल आर एन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थियों के लिए 83 शैक्षणिक एवं 65 आफिस एवं लैब स्टाफ कार्यरत हैं। 63 वर्ष पुराना भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है जिसके तत्काल रेनोवेशन की आवश्यकता है। मांग किए जाने पर रूसा द्वारा 70 लाख रु की स्वीकृति दी गई थी किन्तु 40 लाख का ही टेंडर हो सका जिसके अंतर्गत बड़े कैंपस के एक छोटे से हिस्से में खपरैल हटा कर प्रोफाइल शीट लगाने एवं फाल्स सीलिंगए टाइल्स एवं बाथरूम रिपेरिंग आदि का कार्य किया गया था। किन्तु कोरोना काल के कारण महीनों बाद खुले कैंपस में वर्तमान में एक बड़े हिस्से के संधारण की आवश्यकता है जिसके लिए 1ण्5 करोड़ रु की स्वीकृति अपेक्षित है। जनवरी 2022 के पूर्व संधारण नहीं कराए जाने पर नैक मूल्यांकन में कालेज का ए प्लस दर्जा छिन जाने की भी संभावना है। विधायक वोरा ने प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए सुव्यवस्थित वातावरण एवं सुरक्षित भवन भी जरूरी है।15 हजार छात्रों के भविष्य एवं जीवन को खतरे में नहीं पड़ने दिया जा सकता। ए प्लस कालेज होने के कारण साइंस कॉलेज पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है शीघ्र से शीघ्र शासन से राशि की मांग कर आवश्यक संधारण कार्य कराए जाएंगे। इस विषय पर आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की जाएगी। खेल मैदान के संधारण एवं स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान लोनिवि के अभियंता सुनील मेश्रामए एल्डरमैन राजेश शर्माए डॉ ए के सिंहए डॉ अनिल श्रीवास्तवए आदित्य नारंग एवं छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

    रिसाली निगम कार्यालय में मिलेगा अब छत्तीसगढ़ी व्यंजन ,- आयुक्त ने किया उद्घाटन

    रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ जलपान की व्यवस्था होगी। यहां महिला स्व सहायता समूह कैंटिन का संचालन करेंगी। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नारियल तोड़ कर कैंटिन का उद्घाटन किया।
    नए कार्यालय भवन का लोकार्पण होने के बाद अब यहां के कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए कार्यालय समय में जलपान की व्यवस्था होगी। निगम प्रशासन ने कैंटिन संचालन की जिम्मेदारी सांई महिला स्व सहायता समूह को दी। महिलाओं को स्वालंबन बनाने की योजना के तहत इस समूह का चयन आजीविका मिशन के तहत किया गया है। उद्घाटन अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कैंटिन भवन का पहले फीता काटा, फिर नारियल तोड़कर स्वसहायता समूह की सद्स्यों को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व एल्डरमेन अनुप डे, प्रेमचंद साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाकीर खान, कांग्रेस नेता जहीर अब्बास, अमनदीप सोढ़ी आदि उपस्थित थे।
    आयुक्त बने पहले ग्राहक
    आयुक्त उद्घाटन के बाद कैंटिन का निरीक्षण किया। महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे कैंटिन को संचालन करने में आने वाली समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे। इस दौरान उन्होंने कैंटिन से छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुफ्त उठाया और पहले ग्राहक होने के नाते बिल का भुगतान किया।
    चाय-नाश्ता के अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजन
    कैंटिन का संचालन गढ़ कलेवा की तर्ज पर किया जाएगा। यहां चाय-काफी के अलावा नाश्ता भी उपलब्ध रहेगा। साथ ही ठेठरी, खुरमी, चिला, अइरसा, अंगाकर रोटी, फरा भी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। निगम के बाहर व्यक्तिओं के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 12.09.2021 दिन रविवार को हम सबके आराध्य प्रभु श्री राम का नाम लेकर केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा जी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले की बैठक ह्रदय स्थली भिलाई में आयोजित की गई । बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री जीवेश उपाध्याय जी के नेतृत्व में संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया ।

    बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई :-

    1. जिला स्तरीय पदाधिकारीयों की नियुक्ति एवम संगठन का विस्तार करना
    2. समाज में हिंदुत्व की अलख जगाना , सनातन धर्म के बारे में जागरूकता लाना व संगठन के प्रमुख उद्देश्यों व कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    3. धर्मांतरण को रोकना
    4. लव जिहाद के बारे में जागरूकता लाते हुए उसे रोकना
    5. साप्ताहिक रामायण पाठ

    बैठक के अंत में केसरिया भारत- छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा जी ने श्री राम के उदघोष के साथ कार्यक्रम में आये सभी पदाधिकारियों सदस्यों का आभार व्यक्त कर बैठक समाप्ति की घोषणा की। सभी का एकजुट सहयोग रहा। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष(महिला प्रकोषठ) श्रीमती टाटा शोभा , राष्ट्रीय सचिव राज अडतिया , प्रदेश महामंत्री श्रीमती रूना शर्मा , प्रदेश सचिव मानसी सिंह , प्रदेश महासचिव शशिकांत सोनी , प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जायसवाल , जिला प्रभारी भास्कर तिवारी , जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोषठ) अनुभा तिवारी , जिला महामंत्री राकेश शर्मा ,पंकज साहू , चंदन जैन , कार्तीक गौर , मुकेश विश्वकर्मा , अर्पणा मुखर्जी ,रिता पाण्डे , नीता पोतरा , सागर दुबे , मोहित अग्रवाल , मोहन शर्मा , सूरज साहु , कृष्णाकांत वैध एंव अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज बजरंग दल जिला दुर्ग के अंजोरा प्रखंड में रतन यादव एवं राकेश शिंदे के मार्गदर्शन से विभाग मंत्री अनिल गुज्जर एवं गौतम जैन जी की उपस्थिति में जिला संयोजक अपुर्व सिंह,जिला सहसंयोजक मयंक उमरे,जिला उपाध्यक्ष रघुवीर साहू,जिला सुरक्षा प्रमुख कुशल तिवारी,सचिन पाटने के मार्गदर्शन में रवि भारती ओर अनूप सोनी के नेतृत्व में जिला गौरक्षा प्रमुख आकाश साहू,पप्पू मानिकपुरी, जिला गौरक्षा उपप्रमुख शंकर चौहान ,जिला संतसंग प्रमुख विनय यादव,के के वर्मा नगर उपाध्यक्ष की संज्ञान में धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प ले पादरियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए धर्मान्तर करने वालो को जुता मारो सालो को का नारा लगाते हुए,पैदल मार्च करते हुए रतन यादव के द्वारा गणेशो महोत्सव महाआरती कर सभी बजरंगीयों को संकल्प दिलाया गया कि हर वार्ड,ग्राम,बस्ती से धर्मान्तर करने वालो को उनकी औकात दिखाना है एवं भव्य शोभा यात्रा अंजोरा चौक से शीतला मंदिर से वापस अंजोरा चौक में रैली सम्पन्न हुई,जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित अंडा प्रखंड संयोजक लक्ष्मन यादव,नगपुरा प्रखण्ड संयोजक कुलेश्वर यादव,भिलाई सहमंत्री कमल साव ,मोहसीन अहमद एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

       दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के बाहरी वार्डों में दो दिन की भारी बरसात के बाद एक बार फिर से जल भराव की शिकायत सामने आई है। उरला बघेरा के उन क्षेत्रों के नागरिकों का आवागमन दूभर हो गया है जिसके लिए 4 माह पहले से ही नगर निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार कर निविदा बुलाई गई थी किन्तु अब तक कार्य को प्रारंभ नहीं कराया गया है। पार्षद बृजलाल पटेल एवं वार्ड के निवासियों के आग्रह पर विधायक अरुण वोरा खुद मौके पर पहुंचे एवं लोगों की समस्याएं देखीं।
    वार्ड वासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली की शिकायत करते हुए कहा कि हर वर्ष बरसात में जल भराव और कीचड़ होने के बाद नाली निर्माण करवाने का आश्वासन दिया जाता है पर कई वर्षों में भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बार विधायक वोरा के प्रयासों से शहर के आउटर वार्डों की ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ करने शासन से 5 करोड़ रु की स्वीकृति मिलने से जनता में उम्मीद बंधी थी कि अब समस्या का समाधान हो जाएगा। जिसके लिए मई माह में निविदा भी जारी कर दी गई थी उसके बावजूद अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। विधायक वोरा ने निगम आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता से चर्चा कर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में ऐसी गंभीर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
        राज्य शासन से लगातार विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि स्वीकृत कराई जा रही है किंतु उसका सदुपयोग होता नजर नहीं आ रहा है। लेट लतीफी का कारण पूछने पर कार्यपालन कि निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है किंतु अभी एमआईसी की मुहर लगनी बाकी है जिसके बाद कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे। विधायक ने एक सप्ताह के अंदर सभी जरूरी कार्यवाही पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision