
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
एचटीसी के डायरेक्टर छोटॅ ने माना आभार,कहा ट्रांसपोर्टर्स को मिलेगी राहत
दुर्ग / शौर्यपथ / केन्द्र सरकार ने वर्तमान में जिन राज्यों के परिवहन चेक पोस्ट चालू है उन्हें बंद करने का आदेश जारी किया है। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी भिलाई के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू ने इस निर्णय को ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के हित में बताते हुए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि परिवहन चेक पोस्ट बंद होने से ट्रांसपोर्टर्स को राहत मिलेगी।
केन्द्र सरकार ने परिवहन चेक पोस्ट बंद करने राज्य सरकारों को आदेश जारी किया है। ऐसे राज्यों में छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, केरल, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, पुदुचेरी, गोवा, उत्तराखंड व राजस्थान शामिल है। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिए गए परिवहन चेक पोस्ट को फिर से शुरू किया गया था। ऐसे 16 चेक पोस्ट पाटेकोहरा, छोटा मानपुर व मानपुर (राजनांदगांव) चिल्फी (कबीरधाम), खम्हारपाली और बागबाहरा (महासमुंद), केंवची (बिलासपुर) धनवार व रामानुगंज (बलरामपुर), घुटरीटोला और चांटी (कोरिया) रेंगारपाली (रायगढ़), शंख व उप जांच चौकी लावाकेरा (जशपुर) कोंटा (सुकमा) और धनपूंजी (बस्तर) है, जिन्हें केन्द्र सरकार के आदेश पर अब बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस लंबे समय से मांग कर रही थी।
हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि राज्यों की सीमा पर बने परिवहन चेक पोस्ट पर जांच की औपचारिकता के लिए गाडिय़ों के घंटों खड़े रहने से अतिरिक्त डीजल की खपत होती है। वहीं गाडिय़ों को गंतव्य तक पहुंचने में लेटलतीफी का शिकार होना पड़ता है। लेकिन अब जब परिवहन चेक पोस्ट को बंद किया जा रहा है तो ट्रांसपोर्टर्स को इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।
भिलाई / शौर्यपथ / विशेष दस्ता, तोडफ़ोड़ दस्ता एवं वैशाली नगर कार्यालय जोन की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की, कृपाल नगर में अवैध प्लाटिंग के उद्देश्य से मुरूम एवं निर्माण तथा विध्वंस के मटेरियल से मार्ग संरचना एवं जमीन को प्लाटिंग के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा था! लगभग एक एकड़ के प्लॉट में मार्ग संरचना के लिए मुरूम एवं चूना मार्किंग की गई थी! जिस पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वैशाली नगर के कृपाल नगर क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग व अनाधिकृत रूप से तैयार किए गए मार्ग संरचना को जेसीबी से हटाया गया और मौके से 10 ट्रिप मुरूम की जब्ती की गई। निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
कृपाल नगर कोहका सड़क 5ए के समीप वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने एक जेसीबी, दो हाइवा के साथ निगम की राजस्व विभाग एवं तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची और कृपाल नगर में हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही मुरूम की जब्ती की गई।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्तों को दिए हैं। विशेष दस्ता के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि रजिस्ट्री रोकने रजिस्ट्रार को पत्र भी लिखा जाएगा! अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के दौरान उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, तोडफ़ोड़ दस्ता के चैतू, कन्हैया यादव, राजेश एवं मंगल इत्यादि मौजूद रहे!
निगम ने दिया नोटिस, इसके बाद भी जमा नहीं की तो कुर्की वारंट होगा जारी
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम क्षेत्र के 49 लोगों ने कई सालों से अब तक 1 करोड 23 लाख 5 हजार 885 रूपये निगम प्रशासन का संपत्तिकर जमा नही किये है। निगम ने ऐसे बकायेदारों को नोटिस जारी कर शीघ्र जमा करने कहा है और साथ ही यह भी चेतावनी दी हेै कि यदि अब भी ये लोग निगम में अपना बकाया संपत्तिकर कर जमा नही किये तो निगम अब कुर्की वारंट जारी करेगी।
इस मामले में निगम प्रशासन अब सख्ती से कार्रवाई करने नोटिस जारी किया है! इसके बाद भी बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं किया गया तो कुर्की वारंट जारी किया जाएगा! निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी टैक्स वसूली को लेकर बेहद गंभीर है! हाल ही में उन्होंने वर्ष 2021-22 के लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली के लिए स्पैरो को नोटिस जारी किया था! जिसका असर देखने को मिल रहा है! पुराने बकायेदारों से वसूली के साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन पर उन्होंने विशेष फोकस करने के निर्देश दिए हैं! शत-प्रतिशत वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व, संपत्तिकर एवं स्पैरो को कड़े निर्देश दिए हैं! राजस्व एवं संपत्तिकर के अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि 49 ऐसे लोग जिनमें से वर्ष 1999 से लेकर कई वर्षों से जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है!
इन्होंने नही किया सालों से निगम को टेक्स जमा
टैक्स वसूली के लिए इन बकायेदारों को जारी हुआ नोटिस बीएन शुक्ला वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 250182, बजॉज ऑटो सर्विस वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2000 तक का 1866203, मोनिका डाबरा/प्रीति डाबरा वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 182849, शकुंतला वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 155453, सुधीर चैरसिया वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 133484, शिवचरण यादव वर्ष 2012 से लेकर 2013 तक का 118238, अशोक कुमार शर्मा वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 130974, अरूणी देवी वर्ष 2003 से लेकर 2004 तक का 127734, अवध बिहारी शाह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 133466, नन्दू यादव वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 144408, संतोष झा 2016 से लेकर 2017 तक का 113820, आरए विश्वकर्मा वर्ष 2019 से लेकर 2020 तक का 100438, सोनमति वर्ष 2003 से लेकर 2004 तक का 162037, विरेन्द्र उमर सूरी वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 174252, अशोक सूरी वर्ष 2004 से लेकर 2005 तक का 179393, अनिल सोरी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 520347, भगवती प्रसाद रायका वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 244311, सरस्वती शिक्षा समिति वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 863862, गुरूदयाल सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 334193, हरदेव लाल वर्ष 2009 से लेकर 2010 तक का 188746, हन्नासैल डेविड वर्ष 2019 से लेकर 2020 तक का 117627, राजमति देवी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 201908, आदित्य कुमार बसोलिया वर्ष 2009 से लेकर 2010 तक का 151218, मनोज कुमार जैन वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 250518, देशराव यादव वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 267127, वंदना सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 408422, गीता सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 133163, बी.पी. सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 264711, प्राणनाथ अदलका वर्ष 2003 से लेकर 2004 तक का 527199, विश्वनाथ यादव 1999 से लेकर 2000 तक का 194268, संजीव कुमार शर्मा वर्ष 2015 से लेकर 2016 तक का 234232, रामधानी जयसवाल वर्ष 2013 से लेकर 2014 तक का 140448, मेवती जायसवाल वर्ष से लेकर 1999 से लेकर 2000 तक का 154208, हंस इंजी.प्रो. विनोद कुमार वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 178463, सिस्टम इंडिया वर्ष 2019 से लेकर 2020 तक का 179463, डी.आर. स्वामी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 114796, विक्रम सिंह वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 439982, सुशील कुमार जैन वर्ष 2012 से लेकर 2013 तक का 232159, अमरनाथ अग्रवाल वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 162199, अखिलेश कुमार कुसे वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 230775, डी. रामा स्वामी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 231390, दिनेश अग्रवाल वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 282159, के. स्टील फेब्रिकेशन वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 487408, रामश्री देवी वर्ष 2013 से लेकर 2014 तक का 153474, सुच्चा सिंह ढिल्लन वर्ष 2018 से लेकर 2019 तक का 230402, उत्तम देवी वर्ष 2012 से लेकर 2013 तक का 132180, टीकन सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 365880, संजय शर्मा वर्ष 2016 से लेकर 2017 तक का 121959, बालकृष्ण गुप्ता वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2000 तक का 107301 रुपए बकाया है! इन सभी बकायेदारों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है!
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के बयान पर करारा प्रहार करते हुए सवाल किया है कि क्या सरोज ने अभी से हार स्वीकार कर ली है? राजेंद्र ने कहा कि महापौर चुनाव सीधे मतदाताओं के माध्यम से कराने संबंधी सरोज पांडेय के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही अपनी पराजय स्वीकार कर ली है।
राजेंद्र ने कहा कि सरोज को याद करना चाहिये कि पिछले दो चुनाव में भिलाई नगर निगम में सीधे मतदाताओं के माध्यम से महापौर चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशियों ने जोरदार जीत दर्ज की। 2015 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी विद्यारतन भसीन को लगभग 45 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया। सरोज पांडेय को इस तथ्य को याद कर लेना चाहिये। वे अपने अहंकार का दंभ न भरें।
राजेंद्र ने कहा कि सरोज को याद रखना चाहिये कि 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को 90 में से मात्र 15 विधायकों में समेटकर रख दिया था। प्रदेश की जनता ने 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशियों को बहुमत से विजयी बनाकर महापौर बनाया। साथ ही अधिकांश नगर पालिका और नगर पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जीतकर आए। पंचायत चुनाव में भी अधिकांश जिला पंचायत व जनपद पंचायत में कांग्रेस के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाया।
सरोज पांडेय के 20-20 के बयान पर पलटवार करते हुए राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने मात्र 6 माह के भीतर 4 राज्यों में मुख्यमंत्री बदल दिये। यह घटनाक्रम उन प्रदेशों के निवर्तमान मुख्यमंत्रियों की नाकामी को दिखाता है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी उन राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को हार का भय सता रहा है। सरोज पांडेय, पवन साय सहित अन्य भाजपा नेता घर में बैठकर बयानबाजी करने की बजाय छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को गांवों और कस्बों में जाकर देखें। कोरी बयानबाजी से भाजपा नेताओं को कोई फायदा नहीं होगा।
राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में किसान, मजदूर, महिला समूह, युवा, व्यापारी वर्ग सहित जनहित में अनेक फैसले किये हैं और योजनाएं लागू की हैं, जिसका सुखद परिणाम प्रदेश में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ग्रामीण स्वावलंबन के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। भाजपा नेता मुंगेरीलाल की तरह जीत का सब्जबाग देखने की बजाय केंद्र सरकार को पत्र लिखकर किसान हित में अनाज का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग करें। आम जनता के हित में पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस, खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुओं के बढ़ते मूल्य को कम करने की मांग करें। भाजपा नेता समझ लें कि अगले नगरीय निकाय चुनाव में भूपेश सरकार के कामकाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से आम जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / 13 सितंबर 2021 दिन सोमवार सुबह 11 बजे अग्रेसन चौक से कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग को किया गया है जिसमे जिले भर से हिन्दू युवा मंच के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे ।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी शुभम सहारे ने दी है !!
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। वही आज रूआबांधा में शिव हनुमान गणेश युवा उत्सव समिति द्वारा आयोजित विधिवत पूजा अर्चना में सम्मिलित होकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने का सौभाग्य मिला।पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवांग साहू ने रूआबांधा शिव हनुमान गणेश उत्सव युवा समिति के सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। जिन्होंने इस गणेश चतुर्थी के स्थापना पूजा में मुझे शामिल होने का अवसर प्रदान किया।
साथ ही समिति के सभी सदस्यों को साहू,तुषार वर्मा,राहुल चौकसे एवं NSUI के अन्य कार्यकर्ताओं ने गणेश चतुर्थी की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए ।।
इस अवसर पर शिव हनुमान गणेश युवा उत्सव समिति के अध्यक्ष राहुल ताम्रकार, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ साहू, शुभम नारखेड़े, सचिव जयंत सेनगुप्ता, अवरदीप सिंह गुप्ता, सागर नायडू, नवीन साहू, संजय कश्यप, अमित सेनगुप्ता, अरविंद, देवेंद्र, हरी, संजय, महेंद्र, सुरजीत, राधेश्याम, अशोक, एवं समिति के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*फुटबॉल और क्रिकेट के साथ ओपन जिम की भी सुविधा खिलाड़ी रात में भी कर सकेंगे प्रैक्टिस*
*म्यूरल आर्ट से महान खिलाड़ियों के चित्र जिससे मिलेगी प्रेरणा*
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के सेक्टर 4 में एक भव्य सर्व सुविधा युक्त मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन ने स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति भी दे दी है। करीब 98 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया जाएगा। जहां क्रिकेट मैंच के अलावा फुटबॉल आदि सभी प्रकार के खेल खेला जा सकेंगा।
नगर निगम भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 4 में सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र के खिलाडि़यों और लोगों की लंबे समय से मांग थी कि सेक्टर 4 में जो खाली मैदान है। वहां एक बड़ा सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाया जाए। ताकि यहां के खिलाडि़यों को अभ्यास के लिए दूर ना जाना पड़े। जनता की मांग को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और अधिकारियों को निर्देशित कर स्टीमेंट तैयार कराया। माननीय भूपेश बघेल जी से स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया की जा रही है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बॉक्स
एक साथ 1 हजार लोगों के बैठने की सुविधा
सेक्टर 4 में बनने वाले मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम फ्लडलाइट युक्त स्टेडियम होगी। यहां हर वो सभी जरूरी सुविधाएं होगी, जो एक नेशनल स्तर के स्टेडियम में होती है। करीब 3500 वर्गमीटर में स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। जहाँ फुटबॉल एवं क्रिकेट दोनों गेम खेले जा सकते है यहां 2 गैलरी बनाई जाएगी। इसके अलावा दर्शकदिर्घा होगी। जहां एक साथ 1 हजार लोग बैठकर आराम से मैंच देख सकेंगे।
बॉक्स
टायलेट, जिम और खेल सामग्री भी
निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास होगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बनाएं जा रहे इस स्टेडियम में लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जाएंगे। खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। साथ ही यहां एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक जिंम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी। बच्चों के लिए खेल-कूद की सामाग्री भी यहां लगाई जाएगी।
बॉक्स
नेचरल घास और हाई मास्क
स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यहां की कारपोरेट ग्रास होगी। जिससे खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगा। इसके अलावा यहां रात में भी खेल मैंच हो सकेंगे। इसके लिए 4 हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। साथ ही खेल मैदान सौँदर्यीकरण भी किया जाएगा।
वर्जन
जनता की मांग के अनुरूप भिलाई में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। खिलाडि़यों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यहां सभी जरूरी सुविधाएं होगी। यह मल्टी स्पोट्स मैदान होगी। जहां सभी प्रकार के खेल का अभ्यास और मैच आयोजित किया जाएगा।
देवेंद्र यादव,विधायक भिलाई नगर
भिलाई / शौर्यपथ / श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा शनिवार 11 सितंबरको दोपहर 12.30 बजे बी.एस. सी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । इस प्रोग्राम के तहत सर्वप्रथम रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष विकास चंद्र शर्मा ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के संबंध में जानकारी देते हुए यहां संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को पावर पॉइंट के माध्यम से अवगत कराया, साथ ही महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों को बताते हुए कहां कि हमारा महाविद्यालय संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रथम व एकमात्र अशासकीय महाविद्यालय है जिसे मार्च 2021 में नैक द्वारा । ग्रेड प्राप्त हुआ है।
इस महाविद्यालय की स्थापना हुए 25 वर्ष होने पर रजत जयंती का आयोजन किया जा रहा है जिसका थीम है सेव इको सिस्टम। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल डॉ. रक्षा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को प्रति वर्ष दो सर्टिफिकेट कोर्स करना अनिवार्य है।
महाविद्यालय के अतिरिक्त निर्देशक डॉ .जे. डी पी राव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रूचि के अनुसार अन्य गतिविधियों में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करें। द्वितीय पाली प्रभारी डॉ अर्चना झा ने बताया कि उनकी कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है जिसकी समय सारणी ग्रुप में प्रेषित की जाएगी। यह प्रोग्राम कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराया गया। जिसमें विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापकगण ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के सर्विसेस संगठन विभागों में, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सर्विसेस सभागार में श्ािरोमणि पुरस्कार योजना के अन्तर्गत माह अप्रेल, मई एवं जून-2021 में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य संपादित करने वाले विभाग के कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सर्विसेस, एस एन आबिदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ईएमडी विभाग के मुख्य महाप्रबंधक, वी के श्रीवास्तव, चीफ फायर ऑफिसर बी के महापात्रा, महाप्रबंधक आरएमडी,पी आर भल्ला, महाप्रबंधक एमआरडी, ज्ञानेष झा, प्रबंधक कार्मिक एम वी वी प्रसाद सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी (सर्विसेस), श्री एस एन आबिदी ने माह अप्रैल-2021, मई-2021 एवं जून-2021 के लिए क्रमष: ईएमडी के चार्जमेन-सह-मास्टर टेक्नीषियन श्री देवेन्द्र कुमार घनघोरकर, फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमेन श्री सतीष कुमार जोगी, एमआरडी के चार्जमेन-सह-सिनियर ऑपरेटिव, श्री जगदीष कुमार जंघेल को विभाग में बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए कर्म षिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उनकी धर्मपत्नी के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
