August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक वक्र्स, अंजनी कुमार ने भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा खरीदे गए विशेष वेल्डिंग इलेक्ट्रोड पर तकनीकी जानकारी पर एक वेल्डिंग मैनुअल का अनावरण किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग, भिलाई शाखा और भिलाई स्टील प्लांट द्वारा किए जा रहे संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह मैनुअल निश्चित रूप से काम की आवश्यकता के अनुसार उचित वेल्डिंग उपभोग्य सामग्रियों के चयन में संयंत्र के इंजीनियरों का मार्गदर्शन करेगा। यह रिक्लेम्ड वस्तुओं की मरम्मत और सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करेगा।
    शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू और मानद अध्यक्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग-भिलाई शाखा श्री अरविंद कुमार ने मैनुअल की सामग्री के बारे में जानकारी दी और इसकी मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इन्होंने आईआईडब्ल्यू की भिलाई शाखा द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों से भी गणमान्य व्यक्तियों को अवगत कराया।
    इस अवसर पर आईआईडब्ल्यू-भिलाई शाखा के मानद सचिव एम आर के शरीफ के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

    भिलाईतीन / शौर्यपथ / मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से आज सुबह करीब सवा 8 बजे गिरकर एक किन्नर की मौत हो गई है। किन्नर की लाश अप लाइन पर भिलाई.-3 स्टेशन से पहले गांधी नगर के पास मिली है वहां से काले रंग का बैग और नकली बाल का विग मिला है। घटना सुबह 8 से सवा 8 बजे के बीच का है। मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास होने का अनुमान है। किसी ने भी किन्नर को ट्रेन से गिरते नहीं देखा। लेकिन जिस हालत में लाश मिली है उससे ट्रेन से गिरने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ  के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच पंचनामा के बाद शव को मरच्यूरी भिजवा दिया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / 11 सितम्बर को भाजपा कार्यालय दुर्ग में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन हुई ,जिसका मंच संचालन महामंत्री नटवर ताम्रकार ने किया, समापन महामंत्री ललित चंद्रकार ने किया, बैठक के मुख्य वक्ता प्रदेश संघठन महामंत्री पवन देव साय जी ने बैठक को संबोधित किया, मुख्य तौर पर मंचासीन जिला प्रभारी पुरेन्द्र मिश्रा , जिला अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर , प्रदेश मंत्री उषा टावरी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डे , श्रीमति चन्द्रिका चंद्रकार, पूर्व विधायक सावला राम डाहरे , पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू थे. पवन साय जी ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक कार्य एवम बूथ कार्य का अवलोनक किये एवम आगे कार्य करने की प्रणाली का दिशा निर्देश दिये, उन्होंने ने न्याय पूर्वक कार्य करने के लिये मुख्य रूप से प्रकाश डाला .
    मेराथन चली इस बैठक मे सभी पदाधिकरियों कार्यकता को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश मिला, महिला मोर्चा ने टीका लगाकर पवन साय जी का स्वागत किये ,एवम सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवम मंडल के पदाधिकारियों शाल एवम श्रीफल से अथितियों का स्वागत किया, बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, जयसिंह राजपूत , बसंत चंद्रकार, कल्पना जोशी, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा , पवन शर्मा, अनिल साहू ,बोथन यादव , शिव चंद्रकार , डोमार सिंह वर्मा ,गंजेन्द्र यादव ,ks चौहान, राजा महोबिया ,नीरज पांडे, खिलावन साहू, संतोष मार्कण्डेय,मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ,लुकेश बघेल, गिरीश साहू ,फत्ते वर्मा लीमन साहू, लोकमणि चंद्रकार, लालेश्वर साहू ,खेमलाल साहू ,,जितेन्द्र यादव , विनायक ताम्रकर , विनायक नातू, संतोष कोसरे ,उपासना चंद्रकार, नितेश साहू , विजय ताम्रकर ,डॉ आदर्श त्रिवेदी, बंटी चौहान, तेखन सिन्हा ,गौरव सिन्हा ,संदीप जैन, राजीव अग्रवाल, सुनील साहू , देव नारायण चंद्रकार ,अलका बाघमार ,आशा सुब्बा , पवन जैन, संजय बोहरा,एवम अन्य कार्यकता गण उपस्थित थे

    जताई नाराजगी, कहा सफाई नियत समय पर होनी चाहिए, साफ सफाई पर दें पुख्ता ध्यान
    तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों का किया निरीक्षण
    अस्पताल में चल रहे रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण
    अस्पताल परिसर में बनने जा रहे आइसोलेशन वार्ड स्थल देखा
    अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट का मुआयना किया

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बीते दिनों अपग्रेडेशन के लिए और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुकम्मल तैयारियों के लिए विशेष निर्देश दिये गये थे। इनकी प्रगति जानने कलेक्टर यहाँ पहुँचे। यहाँ आक्सीजन प्लांट पूरी तरह तैयार कर दिया गया है तथा रिनोवेशन कार्य भी प्रगति पर है। यहाँ आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया जाना है। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से ओपीडी के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुपेला अस्पताल भिलाई के सबसे सघन इलाके में है और सबसे ज्यादा ओपीडी यहाँ आती है। इसे देखते हुए यहाँ व्यवस्था की विशेष मानिटरिंग करने के निर्देश उन्होंने दिये।
    उन्होंने कहा कि ओपीडी के मुताबिक स्टाफ एवं चिकित्सकों की जरूरत के लिए समीक्षा करते रहें। किसी भी विशेष जरूरत के लिए जानकारी दें। इसके लिए डीएमएफ आदि मदों से स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की सबसे बुनियादी प्राथमिकताओं में से हैं लोगों से फीडबैक लेकर इसे बेहतर करने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। यहां उन्होंने अस्पताल में चल रहे उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इन कार्याे को निर्धारित मापदंड के अनुसार कराये जाने के साथ ही नियमित अंतराल में साफ-सफाई पर ध्यान देने कहा। कलेक्टर ने उनके आगमन के दौरान अस्पताल में हो रही साफ-सफाई पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह कार्य सुबह हो जाना चाहिए।
    उन्होंने फाल सिलिंग का निर्माणाधीन कार्य देखा और इस पर असंतोष जाहिर कर पूरी गुणवत्ता के साथ यह कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में बनने जा रहे नवीन आइसोलेशन वार्ड के लिए चिन्हांकित स्थल भी देखा। आइसोलेशन वार्ड में जरूरी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट को भी देखा। उन्होंने इसे आक्सीजन के लिए जरूरत मन्द लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने की बात कही।
    उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के पश्चात सबसे ज्यादा संख्या में ओपीडी सुपेला अस्पताल में होती है। यहाँ बेहतर व्यवस्था हो, इसके लिए कलेक्टर ने डीएमएफ के माध्यम से अस्पताल के रिनोवेशन की व्यवस्था की। यहाँ अस्पताल में ऊपरी मंजिल में काफी सीपेज की समस्या आ रही थी जिसकी वजह से अस्पताल का बहुत सा हिस्सा अनुपयोगी साबित हो रहा था। इस सीजन में सीपेज की मरम्मत कराई गई। साथ ही स्पेस के उचित तरह के उपयोग के लिए अस्पताल का सीटिंग प्लान भी बदला गया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सांस की दिक्कत वाले मरीजों को यहाँ पर रखा गया।

    हुडकों वासियों को जल्द मिलेगी सिवरेज जाम व बदबू से राहत
    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल

    भिलाई / शौर्यपथ / हुडकों में रहने वाले लोगों को अब ज्यादा दिन तक खराब सिवरेज लाइन और बेट की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि जल्द ही पूरे हुडकों के सिवरेज लाइन काे पूरी तरह से सुधारा जाएगा और वर्तमान सयम की जरूरत के अनुसार बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में बारिश व घरों से निकलने वाले गंदे पानी का बेहतर तरीके से निकासी हो सकें। रास्तें में गंदा पानी ना बहें। कहीं जाम की स्थिति निर्मित ना हो। किसी के घर में गंदा पानी न घूसे। इसके लिए पूरे हुडको के सिवरेज लाइन बेक लाइन को सुधारकर नए तरीके से बनाया जाएगा।
    गौरतलब है कि जब हुड़को को बनाया और बसाया गया था। तभी यहां के बेकलाइन और सिवरेज लाइन बनाई गई थी। उसके बाद कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। समय के साथ सिवरेज लाइन और बेक लाइन खराब हो गई। आसपास की जमीन पहले की अपेक्षा ऊंची हो गई। इस वजह से बारिश का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। सिवरेज लाइन भी पूरे तरह से खराब हो गई। बेहतर तरीके से निकासी नहीं हो पाती है। कई जगह बेक लाइन पूरे तरह से गंदगी से भर गया है। वर्षों से हुडकोवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन अब ज्यादा दिन लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और हुडकों क्षेत्र के पूरे सिवरेज लाइन बेक लाइन की सफाई के साथ पूरी तरह से संधारण कर नए सिरे से बनाने के लिए शासन से स्वीकृति करा ली है। निगम के अधिकारियों को भी विधायक देवेंद्र यादव ने निर्देश दे दिया है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस काम को पूरा कराया जाए। विधायक के आदेश पर अधिकारी ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर लगाया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरे हुडकों क्षेत्र के बेकलाइन सिवरेज लाइन का काम शुरू किया जाएगा। करीब 52 लाख की लागत से पूरा संधारण काम किया जाएगा।

    वर्जन

    52 लाख से होगा संधारण
    हुडको क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोग वर्षों से बेकलाइन की सफाई नहीं होने, सिवरेज लाइन की समस्या से परेशान है। इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। शासन ने संधारण कार्य के लिए 52 लाख की स्वीकृति दे दी है। हमने टेंडर जारी करने का आदेश भी दे दिया है। आदेश के तहत टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
    देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर

    दुर्ग / शौर्यपथ / अम्बे मेडिकाल स्टोर्सट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित अम्बे मेडिकल स्टोर्स सेक्टर-9 वाले सुधीर खुण्डेलवाल के सांतवा एवं आठवां शाखा जय अम्बे मेडिकल स्टोर्स कांटे्रक्टर कालोनी भिलाई नर्सिंग होम के पास रामनगर में और स्टील सिटी हॉस्पिटल के सामने महाराजा चौक आदर्श नगर दुर्ग में तीजा पर्व के शुभअवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ।
    अम्बे मेडिकल स्टोर्स के संचालक सुधीर खण्डेलवाल ने बताया कि रामनगर और आदर्श नगर में आज जो हमारे मेडिकल स्टोर्स के शाखा का जो शुभारंभा किया गया है वह लोगों के मांग के अनुरूप किया गया है। पिछले 21 सालों से लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। हॉस्पिटल एरिया सेक्टर 9 में लोगों को छूट के साथ नरम व्यवहार के कारण जो लोकप्रियता हमारे मेडिकल स्टोर्स के प्रति बढा और लोगों की डिमांड होते गया और सेक्टर-9 हॉस्पिटल एरिया के अलावा हॉस्पिटल एरिया पंजाबी भाईचारा सेैक्टर-9, कृष्णा टॉकीज रोड आजाद मार्केट रिसाली, नंदनी रोड पॉवर हाउस, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रोड चौहान पार्क व्यू, पेट्रोल पंप के पास जुनवानी, बस स्टैण्ड दुर्ग के पास हनुमान मंदिर के बाजू में हमारे मेडिलक स्टोर्स की शाखा को पहले प्रारंभ किया गया। जैसे जैसे लोगों का बढिया रिस्पांस मिलते गया और डिमांड बढते गया वैसे वैसे हम अपने अम्बे मेडिकल स्टोर्स का शाखा बढोत्तरी करते गये ताकि कम कीमत पर लोगों अच्छी ब्रांड कंपनियो की दवाओं के साथ स्वास्थ्य से संबंधी अन्य चीजे छूट के साथ लोगों को प्रदान कर उनकी सवा करते रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जब से पर्यूषण पर्व प्रारंभ हुआ है तब से लगातार त्याग तपस्या करने वालों का तांता लगा हुआ है। आज इसके सातवे दिन भी जैन समाज के बड़ी सख्या में लोग पहुंचे।
    जय आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग में संत रतन मुनी एवं विवेक मुनि के सानिध्य में चातुर्मास गतिमान है धर्म सभा को संबोधित करते हुए संत श्री गौरव मुनि ने कहा जीवन में चार बातों की हमेशा आवश्यकता होती है। संपत्ति, शक्ति ,संस्कृति और संस्कार मानव जीवन में इन सभी की सार्थकता है आज का प्रवचन संस्कार विषय पर केंद्रित था संस्कार चार प्रकार के बताए जाते हैं गर्भ संस्कार पूर्वक संस्कार माता-पिता का संस्कार ,वातावरण या संगत से प्राप्त संस्कार। मनुष्य जिस प्रकार के वातावरण में रहता है उसमें वैसे संस्कार पनपते जाते हैं साधु संतों एवं गुरु भगवंतो के सानिध्य में रहने वाले ज्यादा संस्कारवान होते हैं अपेक्षाकृत दूसरे लोगों के साथ रहने वालों के
    अच्छे संस्कारों से चरित्र का निर्माण होता है जो एक उच्च गति को प्राप्त करता है। जीवन में संस्कार मिलने के चार स्थान माने जाते हैं माता पिता गुरु और ज्ञानी महापुरुष अगर जीवन में सुखी रहना है तो हमें क्या करना चाहिए गुरु भगवंत ने कहां कौन क्या कर रहा है ,कौन क्यों कर रहा है ,कौन कैसे कर रहा है इन चार बातों से आप जितने दूर रहोगे आप इतने सुखी रहोगे आज मनुष्य अपने दुख से कम दुखी हैं दूसरों के सुख से ज्यादा दुखी है जीवन में जितनी ज्यादा आवश्यकता है पालोगे वही आवश्यकता आपके दुख का कारण बनते जाएगी इसलिए जीतने सीमित संसाधनों से जीवन यापन हो सके उतने संसाधनों का संयोजन हमें करना चाहिए

    भिलाई / शौर्यपथ / नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति दुर्गोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल मैदान में आगामी नवरात्र उत्सव को देखते हुए पंडाल निर्माण के लिए पूर्व भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया। भूमिपूजन समिति के मुख्य पुजारी आचार्य बृजवासी महाराज द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति वरिष्ठ संरक्षक महिमानंद सिंह ठाकुर, अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद राजपूत, कोषाध्यक्ष शिव प्रजापति, पूजा प्रभारीगणों में अजरंगी गुप्ता, आकाश गुप्ता, विपिन प्रधान, दिलीप सहित जयप्रकाश आर्य, धनंजय सिंह, सुरेश प्रजापति, ऋषभ वर्मा, मनोज तिवारी सहित समिति के सभी सम्मानिय सदस्य उपस्थित थे। यह लालमैदान दुर्गोत्सव समिति के आयोजन का 50 वां वर्ष है।
    समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले वर्ष में जिस भव्यता और अनोखे पंडाल के लिए लाल मैदान प्रदेश ही अपितु पूरे देश में जाना जाता है उसी भव्यता और समाज को एक नये संदेश देने वाले पंडाल के साथ लालमैदान अगले शारदीय नवरात्र में भक्तों को देखने को मिलेगा। महामंत्री विजय सिंह और उपाध्यक्ष गोविंद राजपूत ने बताया कि आयोजन के 50 वें स्वर्णिम वर्ष की बहुत सी तैयारियां समिति ने कर रखी थी परंतु जैसा कि लाल मैदान दुर्गोत्सव समिति अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने सामाजिक नैतिक जिम्मेदारियों को भी भलीभांति समझती है और कोरोना महामारी के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए, समिति ने सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया कि इस वर्ष भी लाल मैदान में नवरात्र उत्सव का कार्यक्रम पिछले वर्ष की ही भांति सरकारी गाइड लाइंस का पालन करते हुए सादगी से परंतु पूरे विधि-विधान से मनाया जायेगा।

    लोगों को भारी पडऩे लगा है नवनिर्माण में लेटलतीफी
    बड़े बड़े गड्ढों से बारिश का पानी भरन से हो रही है दुर्घटनाएं

    दुर्ग (भिलाई )/ शौर्यपथ / सिरसा गेट चौक से लेकर उमदा होते हुए ट्रांस्पोर्ट नगर और हथखोज जाने वाले भिलाई-चरोदा नगर निगम के गौरव पथ में इन दिनों आवाजाही खतरनाक बेहद ही खतरनाक हो गई है। इस सड़क के नवनिर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी लोगों के लिए भारी पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से बरिश के इस मौसम में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।
    ज्ञातव्य हो कि भिलाई-3 के गौरव पथ का नवनिर्माण चल रहा है। इसके लिए 16.19 करोड़ रुपए की निविदा प्रक्रिया साल भर पहले पूरी हो चुकी है। बीते फरवरी महीने में निगम ने निर्माणी एजेंसी को सीमांकन कराते हुए ले आउट प्रदान कर दिया है। लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के चलते गौरव पथ के बनने में अभी लंबा समय लग सकता है। निर्माण कार्य में लेटलतीफी के चलते पहले से ही जर्जर हो चुकी गौरव पथ की हालत बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों के चलते बारिश के इस मौसम में इस सड़क से आवाजाही खतरनाक साबित हो रही है।
    गौरतलब रहे कि भिलाई-3 की यह गौरवपथ सिरसा गेट चौक से हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर की आपस में जोड़ता है। हथखोज में अनेक भारी उद्योग लगे हुए हैं। वहां तक जाने वाली भारी वाहन भी इसी सड़क से गुजरती है। नगर पलिका काल में वर्ष 2005 से 2010 के बीच सिरसा गेट चौक से उमदा के बीच गौरव पथ का निर्माण हुआ था। लगभग 5 साल पहले इसका संधारण कराया गया था। इसके बाद बीते वर्ष इसके नवनिर्माण की योजना बनायी गई। लेकिन समय-समय पर जरुरत के मुताबिक संधारण कार्य नहीं होने से सड़क जगह-जगह टूटकर खराब हो गई है। ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज से उमदा के त्रिसंगम चौक के बीच जिला उद्योग केन्द्र की पहल पर औद्योगिक विकास निगम ने अच्छी सड़क का निर्माण कराया है। लेकिन त्रिसंगम चौक से लेकर सिरसा गेट चौक तक नगर निगम के आधिपत्य वाली गौरव पथ की हालत खराब होने से वाहन चालकों को बहुत अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह दिक्कत गौरव पथ के नवनिर्माण पूरा होने पर ही खत्म हो सकती है। लेकिन जिस रफ्तार से काम चल रहा है उससे अभी राहत मिलने में लंबा समय लग सकता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision