
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कमरे में आपत्तिजनत सामान मिलने पर पत्नी से हुआ था विवाद
रक्षाबंधन के पहले पत्नी को छोड़कर आया था उसके मायके
दुर्ग / शौर्यपथ / घर के पंखा में एक जवान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के कुछ दिन पहले उसके कमरे में आपत्तिजनक सामान मिला था जिसके उसकी पत्नी का किसी और से संबंध होने का शक हुआ था और इस कारण उसकी पत्नी से युवक का विवाद हुआ और रक्षाबंधन के तीन दिन पूर्व वह अपनी पत्नी को उसके मायके बीरगांव छोड़ आया था और आपत्तिजनक सामान मिलने की जानकारी युवक ने अपने ससुर को भी दी थी उसके बाद उसके ससुर से भी इसका विवाद हुआ था। उसके पश्चात युवक अपने घर वापस आ गया था।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम राकेश कुमार सेन 31 वर्ष है। युवक गुरुवार को सुबह 10.30 बजे अपने कमरे में गया था। दोपहर को राकेश की मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई थी। पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी मां वापस लौट आई थी। जब रात भर वो कमरे से बाहर नहीं निकला था। तब राकेश का भाई शुक्रवार को सुबह 7 बजे दरवाजा खटखटाने लगा, फिर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर राकेश के भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां अंदर पंखे पर फांसे के फंदे पर राकेश लटका हुआ था और उसकी मौत हो गई थी।
मजदूरी करता था राकेश
मृतक राकेश के परिवार वालों ने उसके बाद घटना की जानकारी जामुल पुलिस को दी उसके बाद पुलिस उसके घर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद उसके डेथ बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि राकेश मजदूरी का करता था और उसका एक 2 साल के बेटा भी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / मोहन नगर पुलिस ने आज एक बड़ी चोरी का खुलास किया है। चोरी के इस घटना को अंजाम देने वाले और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढे 11 लाख रूपये का सामान और नगदी भी पुलिस ने बरामद की है। चोरी के पैसे से एक आरोपी ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगवा लिया था। सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि मोहन नगर थाना अंतर्गत साकेत कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम कृष्ण चौधरी(70) जो कोल इंडिया लिमिटेड कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी है।
उनके यहां चोरो ने गत 12 अगस्त को उस समय धावा बोलकर उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे नगदी के साथ ही सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिये थे जब वह अपने रिश्तेदार से मिलने भिलाई सेक्टर 2 गये थे और जब वह रात्रि 11 बजे अपने घर वापस आये तो घर का ताला टूटा मिला था उसके बाद वे मोहन नगर थाना पहुंच कर अपने घर से हुए नगदी और सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों के चोरी होने की लिखित शिकायत किये थे।
उसके बाद मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम की सूचना मिली कि कातुलबोर्ड निवासी शंकरनाथ उर्फ बिट्टू(21) और हनुमान नगर निवासी आकाश यादव उर्फ गोल्डी (21) पिछले कुछ दिनों से अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च कर रहे है। सूचना के आधार पर दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पूछताछ में साकेत कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि चोरी के जेवरात को रायपुर गोलबाजार निवासी ज्वेलर्स करन पटेल (25) को बेच दिया है। उसके बाद करन को हिरासत में लेकर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात जब्त कर लिए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन हजार रुपए नगदी के साथ 235 ग्राम सोने के जेवर, चांदी की पायल,बिछिया, चार मोबाइल,तीन घड़ी समेत सारा सामान बरामद किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम सीमाक्षेत्र अंतर्गत गुरूवार को विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में महापौर धीरज बाकलीवाल ने साथियो के साथ रेलवे स्टेशन परिसर मे पहुँचकर हिमाचल के सोनल ग्रीनहिल्स कॉलेज मे आयोजित 11 वीं राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप एवं फेडरेशन कप मे छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया।
इस प्रतियोगिता मे राज्य के खिलाडिय़ों ने 5 गोल्ड.6 सिल्वर एवं एवं 14 ब्रॉज मेडल के साथ कुल 25 पदक अपने राज्य के नाम किया जिसमे दुर्ग जिले के खिलाडिय़ों ने सबसे ज्यादा 20 पदक जीतकर पुरे दुर्ग जिले का नाम रौशन किया.
आज दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर में महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव समेत एमआईसी सदस्यगण और पार्षदगणों ने सभी बच्चों का भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया गया, रेलवे स्टेशन परिसर में स्वागत अब्दुल गनी,दीपक साहू,ऋषभ जैन,संजय कोहले,भोला महोबिया,हमीद खोखर,सत्यवती वर्मा,जयश्री जोशी,शंकर ठाकुर,जमुना साहू,अनूप चंदनिया,मनदीप सिंह भाटिया,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,शेखर चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे,बिजेंद्र भारद्वाज,विजेयन्त पटेल,प्रकाश गीते के अलावा बच्चों के परिवार जन मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला साहू संघ, दुर्ग और तहसील साहू संघ, दुर्ग (ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष समाज रत्न स्व. दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि 14 सितंबर को "दाऊ उत्तम साव पुण्य संस्मरण दिवस एवं स्मृति सम्मान समारोह" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे और अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष राजेश साहू करेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी और वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला साहू संघ, दुर्ग सहित तहसील अध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारियों और नगर पंचायत के पार्षदों ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को समाज की महान विभूति/समाज रत्न स्व.दाऊ उत्तम साव, स्व. पतिराम साव, स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू, स्व.दाऊ रामचरण साहू, स्व. ताराचंद साहू और स्व. दाऊ त्रिलोचन साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
आज कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, एसडीएम विनय पोयाम, सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना के कारण पार्किंग स्थल सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष यतीश साहू, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, प्रेम लाल साहू, जगदीश दीपक, भीखम हिरवानी, उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडेय, प्रह्लाद वर्मा, किशन हिरवानी, रोहित साहू, तुलुराम साहू, सुमंत साहू, हिमांचल साहू, खिलावन साहू, गुलाब साहू, ऋषि साहू, छंगा साहू, नंदकुमार गजपाल, राधेलाल साहू, लक्ष्मण साहू, लखन साहू, अमरचंद साहू, शुभम बम्भोले, टिकेंद्र साहू, डॉ सुमन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
नियम,शर्तों के विपरीत जाकर किया गया था ट्रैफिक सिंगनल संचालन का अनुबंध
निगम ने एजेंसी के साथ किए गए अनुबंध और कार्यादेश को किया निरस्त
भिलाई / शौर्यपथ /
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने वैशाली नगर जोन में पदस्थ कार्यपालन अभियंता टी.के. रणदिवे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है! मामला ट्रैफिक सिग्नल के अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है! नेहरू नगर एवं खुर्सीपार चौक में ट्रैफिक सिग्नल के स्थापना, संचालन, संधारण के लिए निगम ने रुचि की अभिव्यक्ति के तहत ए. एस. एडवरटाइजर्स के साथ अनुबंध कर कार्यादेश जारी किया है! इसके प्रक्रियाओं में बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई थी और मामला निगम आयुक्त तक पहुंचा!
आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए! जब जांच हुई तो कई सारी गड़बडिय़ां उजागर हुई है! प्रारंभिक परीक्षण एवं जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि ट्रैफिक सिग्नल के संचालन, संधारण एवं स्थापना के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित किए जाने तथा नियम शर्तों का सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन लिया गया परंतु जब दरें प्राप्त हुई तब अनुबंध एवं कार्य आदेश जारी करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं ली गई!
जबकि महापौर परिषद ने यूनीपोल के लिए 18 नवंबर 2020 को राजस्व विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर दर का निर्धारण किया था परंतु फिर भी ट्रैफिक सिग्नल के मामले में वर्ष 2016 के प्राप्त दरो को निविदा समिति में रखा गया और 2020 एवं 2016 के दरों का तुलनात्मक औचित्य का भी ध्यान नहीं रखा गया!
पूर्व स्वीकृत दर का लगभग 4 गुना कम दर पर अनुशंसा दे दी गई! रुचि की अभिव्यक्ति के नियम, शर्तों के विपरीत जाकर एजेंसी से अनुबंध किया गया तथा एजेंसी को सक्षम स्वीकृति के बिना ही लगभग 4 गुना अधिक साइज पर कार्य आदेश दे दिया गया! इसके साथ ही ट्रैफिक विभाग के द्वारा अनुशंसित स्ट्रक्चर की स्वीकृति, अनुमति, अनुमोदन, सक्षम प्राधिकारी/विभाग से प्राप्त नहीं किया गया! ट्रैफिक सिग्नल से संबंधित इस पूरे मामले में रुचि की अभिव्यक्ति की प्रक्रिया, निविदा समिति, अनुबंध तथा कार्य आदेश सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित नियम एवं शर्तों के विपरीत पाया गया है! साथ ही भिलाई निगम को लगभग 4 गुना कम राजस्व की प्राप्ति और एजेंसी को 4 गुना अधिक विज्ञापन यूनीपोल साइज की अनुमति से निगम को गंभीर आर्थिक क्षति हुई है! इन सभी मामलों को देखते हुए निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कार्यपालन अभियंता टी.के. रणदिवे को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है!
निगम ने एजेंसी के साथ किए गए अनुबंध और कार्य आदेश को किया निरस्त भिलाई निगम ने ट्रैफिक सिग्नल के स्थापना एवं 5 वर्षों तक संधारण, संचालन, के लिए जारी किए गए कार्य आदेश एवं अनुबंध को निरस्त कर दिया है! कार्य आदेश मैसर्स ए. एस. एडवरटाइजर्स आनंद भवन रायपुर को दिया गया था! अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने इस संबंध में मैसर्स ए. एस. एडवरटाइजर्स को पत्र प्रेषित कर कहा है कि स्टैंडर्ड ट्रैफिक पोल पर जो विज्ञापन पटल प्रदर्शित किया जा रहा है वह निर्धारित मापदंड के अनुरूप प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से यातायात में बाधक है और नियम, शर्तों का उल्लंघन है!
इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए बिना अनुमोदन के त्रुटिपूर्ण वित्तीय अनियमितता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एजेंसी के साथ किए गए अनुबंध एवं जारी कार्य आदेश को तत्काल निरस्त कर दिया गया है! एजेंसी के द्वारा लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल एवं विज्ञापन बोर्ड को भी तीन दिवस के भीतर हटाने एजेंसी को कहा गया है!
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला साहू संघ, दुर्ग और तहसील साहू संघ, दुर्ग (ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष समाज रत्न स्व. दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि 14 सितंबर को "दाऊ उत्तम साव पुण्य संस्मरण दिवस एवं स्मृति सम्मान समारोह" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे और अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष राजेश साहू करेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी और वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला साहू संघ, दुर्ग सहित तहसील अध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारियों और नगर पंचायत के पार्षदों ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को समाज की महान विभूति/समाज रत्न स्व.दाऊ उत्तम साव, स्व. पतिराम साव, स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू, स्व.दाऊ रामचरण साहू, स्व. ताराचंद साहू और स्व. दाऊ त्रिलोचन साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
आज कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, एसडीएम विनय पोयाम, सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना के कारण पार्किंग स्थल सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष यतीश साहू, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, प्रेम लाल साहू, जगदीश दीपक, भीखम हिरवानी, उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडेय, प्रह्लाद वर्मा, किशन हिरवानी, रोहित साहू, तुलुराम साहू, सुमंत साहू, हिमांचल साहू, खिलावन साहू, गुलाब साहू, ऋषि साहू, छंगा साहू, नंदकुमार गजपाल, राधेलाल साहू, लक्ष्मण साहू, लखन साहू, अमरचंद साहू, शुभम बम्भोले, टिकेंद्र साहू, डॉ सुमन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / छ.ग.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा ने बताया कि आयोग में बहुत से जन शिकायतों एवं जनप्रतिनिधियों का सुझाव दो-दो वर्षो से अधिक समय से लंबित था जिसके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में दिनांक 04.09.2021 को बैठक आयोजित की गई जिसमें सदस्य माननीय आर.एन.वर्मा, माननीय सदस्य महेश चन्द्रावंशी, शासकीय सदस्य ए.के.गढ़ेवाल (संचालक आदिम जाति)आयोग के सचिव बी.एल.बंजारे एवं अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे उपस्थित रहे।
बैठक में आयोग को प्राप्त पुराने समय से लम्बित पिछड़ा वर्ग के हितों से संबंधित शिकायतों एवं जाति समावेशन संबंधी आवेदन पत्रों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव पर चर्चा हुई। आयोग में प्रस्तुत आवेदन के साथ 50 रू. के शपथ पत्र लगाए जाने से कमजोर तबके के अन्य पिछड़ा वर्गो का आयोग में पहुंच सहज नहीं होने के कारण निर्णय लिया गया कि आवेदन के साथ में लगाए जाने वाले शपथ पत्र को हटा कर आवेदक को मोबाईल नंबर और पूर्ण पते के साथ आवेदन करने हेतु निर्देश दिये जाने पर सहमति हुई।
बैठक में गुलाम देवांगन बस्तर को आवास हेतु चिन्हांकित भूमि को छोड़कर पंचायत भवन बनाने संबंधी अनुशंसा तहसीलदार को किया गया गोपी राम साहू कबीरधाम एवं शिल्पा सोनी, हरिदास,मनोरमा साहू,के शिकायती प्रकरणों को संबंधित विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण निराकृत किया गया। डॉ.रोहित साहू के प्रकरण में शासन को पत्र प्रेषित किये जाने अनुशंसा की गई। दिनेश्व र साहू देवदत्त ‘आर्य‘ साहू के प्रकरण पर षासन को पत्र प्रेशित करने निर्देष दिया गया।आयोग में इजहावा,झरिया एवं कमलापुरी जाति को षामिल करने के प्रकरण नस्तीबद्ध किये गये तथा फकीर जाति को यथावत रखे जाने अनुषंसा की गई है।
बैठक में मणीषंकर देवांगन कोण्डागांव,कमलेष साहू कोरबा, ओमप्रकाष साहू रायपुर विषेश विद्रोही बघेल रायपुर, आलोक कुमार रायपुर, गजानंद साहू कोरबा, रामबिलासा ठाकुर कोरिया द्वारा प्रेशित सुझाव पर चर्चा करते हुए माननीय सदस्यगणों के सहमति से विभिन्न जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावास स्थापित करने तथा स्थापित छात्रावासों में कार्य प्रारंभ करने के साथ ही साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को अनुसूचित जाति,जनजाति के समकक्ष छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण षुल्क एवं अन्य सुविधाएॅ दिये जाने की अनुषंसा की गई। पिछड़ा वर्गो के जातियों के परंपरागत व्यवसाय हेतु हाईटेक प्रषिक्षण तथा जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिये जाने की अनुषंसा भी की गई। आरक्षण के प्रतिषत को वृद्धि किये जाने एवं क्रीमीलेयर की सीमा में वृद्धि का प्रस्ताव भी मान्य किया गया।
आवेदक गौरव वर्मा निवासी रेल्वे कालोनी दुर्ग के जाति प्रमाण पत्र बनाने दिये आवेदन को तहसीलदार भाठापारा द्वारा इन्कार करने के संबंध में आयोग में दियेआवेदन षासन के नियमानुसार त्वरित कार्य करने कलेक्टर,बलौदाबाजार को पत्र लिखा गया साथ ही विभिन्न अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा ने कंट्रोल रूम में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छग के चारो कोनो में वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दुर्ग जिला नौवां जिला है। जब मैँ राजनांदगांव का एसपी था तो दुर्ग के बारे में काफी कुछ सुना करता था,दुर्ग की पुलिसिंग और जनता काफी अच्छी है। हमें दुर्ग जिले में जनता के लिए पुलिसिंग करना है और उनकी समस्याओं को हल करना है। क्राईम प्रिवेंसन के क्षेत्र में दुर्ग पुलिस कार्य करेगी। क्राईम डिटेक्शन के क्षेत्र में भी काम होगा। विवेचना का स्तर सुधारा जायेगा। समय सीमा के अंदर में सारे काम होंगे। पेंडिंग मामलों को भी निकाल कर उसमें भी काम करना होगा और इस मामले में तेजी लानी होगी, ढीला ढीला मामला नही चलेगा। सामाजिक बुराई जुआ सट्टा, अवैध शराब एवं नशे के कारोबारियेां पर दुर्ग पुुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही करेगी ताकि किसी की हिम्मत न हो कि वह इस प्रकार का दुबारा कार्य को अंजाम दे सके। दुर्ग जिला मिनी भारत है। जनता के साथ मिलकर पुलिसिंग करेंगे। थानों में फरियादियों की सुनवाई हो और अपराधियों में पुलिस का भय दिखे। किरायेदारों की सूची के साथ साथ होटल, ढाबा, बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन की नियमित चेकिंग होगी ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। साइबर ठगी के मामले में जनता को जागरूक करने के साथ साथ ठगी के मामलेा में दर्ज अपराध में अपराधियों को पकडऩे टीम भी बाहर भेजी जायेगी। इससे पहले मैं छत्तीसगढ के कवर्धा, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, बस्तर के अलाव आईबी, व पुलिस मुख्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुका हूूं। आज टीआई, सीएसपी स्तर के अधिकारियों की पहली बैठक लेकर उन्हे भी निर्देशित किया हूं कि अपराध पेंडिंग न रहे। आम जनता की सूनी जाये। लाईन आर्डर अपराधों की रेाकथाम और उसे सुलझाना यह सभी थानेदारों को नैतिक कत्र्तव्य है। सामाजिक बुराई के अपराध पर क्षेत्र में शिकायत आने पर सीधे तौर पर थानेदार जिम्मेदार होंगे और उनपर कार्यवाही करूंगा। सामाजिक बुराई के मामले जीरो टालरेंस होने चाहिए। धोखाधड़ी और 420 के मामले में पूरे सबूत और तथ्यों के आधार पर ही एफआईआर दर्ज होगा। अपराधियों के संबंध में सीधे मुझे सूचना दें। ट्रेफिक के संबंध में उन्हेांने कहा कि हाईवे पर निर्माण कार्य जारी है ऐसे मामले में पब्लिक को अधिक परेशानी न हो इसके लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, निगम व निर्माण एजेंसी से समन्वय बनाकर काम करेंगे ताकि जनता को यातायात की समस्या से निजात मिल सके। व्हीव्हीआईपी जिला होने के कारण जनता और जनप्रतिनिधियों का सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जायेगा। मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप चिटफंड के मामलों में भी तेजी लाई जायेगी। डायरेक्टरों की गिरफ्तारी के साथ साथ निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए पुलिस और न्यायालय के साथ समन्वय बनाकर निवेशकों का पैसा लौटाने का प्रयास करेंगे। एसएसपी ने पुलिस के जवानों और अधिकारियों को नशीली दवाओं का जखीरा पकडने पर प्रसन्न होकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्रामीण लखन साहू, अनंत कुमार साहू, आरआई निलेश द्विवेदी सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।
जुआ, सट्टा और अवैध व्यापार करने वालो पर पूर्ण अकुंश लगाने दिये सख्त निर्देश
दुर्ग /शौर्यपथ / दुर्ग जिले के नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के द्वारा पुलिस कंट्रौल रूम भिलाई के सभागार में दुर्ग पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकरियो, थाना एंव चौकी प्रभारियो की पहली बैठक ली। बैठक में नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त अधिकारियो का परिचय प्राप्त किया गया। उसके बाद बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियो को जिले में जुए, सट्टे एंव अवैध व्यापार करने वालो पर पूर्ण अकुंश लगाने के सख्त निर्देश दिये। जनता से सद्भावनापूर्वक व्यवहार करने एंव उनकी समस्या का जल्द निराकरण करने के संबंध मेे आवश्यक निर्देश भी दिये। थानो के रिकार्ड दुरूस्त रखने, शिकायत/आवेदन की जांच एंव निराकरण समय पर करने, माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त वारंटो/पत्रो का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तामीली रिपोर्ट भेजने से संबधित आवश्यक निर्देश भी दिये।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण लखन साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू श्रीमती मीता पवार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग कौशलेन्द्र पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग निलेश द्विवेदी सहित इनके साथ जिले के समस्त अराजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
