
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम क्षेत्र के 30 सेंटरों में बुधवार 08 सितंबर बुधवार को 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोविशिल्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज का वैक्सीन लगाया जाएगा। जिसमें 29 सेंटर में प्रथम एवं द्वितीय तथा एक सेंटर में केवल द्वितीय डोज का टीका लगेगा! जारी शेड्यूल के मुताबिक वार्ड 01 पीएचसी खम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनवानी, वार्ड 03 राधाकृष्ण मंदिर नेहरू नगर, वार्ड 04 सियान सदन राधिकानगर, वार्ड 06 सामुदायिक मंगल भवन के सामने दुबे पशु आहार सुपेला, वार्ड 09 पीएचसी कोहका मंगलबाजार कोहका सामुदायिक भवन, वार्ड 12 शिवमंदिर कांजी हाउस में 18 एवं 45 से अधिक उम्र वालों को केवल द्वितीय डोज लगाया जाएगा, वार्ड 70 सियान सदन मिलन चौक हुडको, वार्ड 68 भिलाई नायर समाजम स्कूल के सामने बीएनएस स्कूल सेक्टर 8, वार्ड 19 छत्तीसगढ़ सदन शास्त्री नगर, वार्ड 26 गणेश मंच डोमशेड हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 15 प्रजापति भवन शांतिनगर, वार्ड 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम, वार्ड 22 ऑफिस भवन के सामने शासकीय हाईस्कूल केम्प 02, वार्ड 23 सिंधी भवन पार्षद कार्यालय के पास केम्प 02, वार्ड 49 मानव आश्रम सेक्टर 01, वार्ड 49 हाउस लीज कार्यालय सेक्टर 02, वार्ड 28 मंगलबाजार छावनी, वार्ड 29 पीएचसी बापूनगर, वार्ड 33 सामुदायिक भवन पानी टंकी पंप हाउस, वार्ड 30 सांई मंदिर प्रांगण भवन बालाजी नगर सड़क 52 - 54, वार्ड 31 सामुदायिक भवन जैतखाम के पास मिनी माता नगर, वार्ड 37 शिवालय मंदिर के प्रांगण एमपीआर रोड सोनिया गांधी नगर, वार्ड 36 सामुदायिक भवन गौतम नगर, वार्ड 38 पॉवरहाउस बस स्टैण्ड, वार्ड 34 सांस्कृतिक भवन अंडा चौक खुर्सीपार, वार्ड 52 सिंधू भवन सड़क 03 सेक्टर 04, वार्ड 66 कालीबाड़ी मंदिर सेक्टर 06, वार्ड 53 डोमशेड सेक्टर 05, वार्ड 65 हनुमान मंदिर के पास सड़क 18 सेक्टर 07, वार्ड 64 गुंडिचा मंच सेक्टर 10 में पहुंचकर भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने सुरक्षित तरीके से वैक्सीन लगा सकते है!
रिसाली / शौर्यपथ /
पिछले वर्ष की तरह इस साल भी गणेश पूजा पंडाल में झांकी का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होगा। इस आशय की जानकारी नोडल अधिकारी रमाकांत साहू व राजस्व विभाग के प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा ने सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी को दी। रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने गणेश पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें निगम क्षेत्र के दर्जन भर से ज्यादा पूजा पंडाल समिति के सद्स्य शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराने के साथ ही शांति पूर्ण वातावरण में पूजा अर्चना करना है।
नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि गणेश पूजा को उत्सव की जगह अराधना के साथ करे। भव्य पंडाल तैयार न करे। कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में तैयारी ऐसे रखे की सार्वजनिक पूजा अर्चना की जगह एक व्यक्ति पंडाल में पूजा अर्चना कर सके। ताकि विषम परिस्थिति आने पर पूजा खण्डित न हो।
साउंड सिस्टम के लिए अलग से अनुमति ले
नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडाल और विसर्जन के समय डीजे या तेज ध्वनि विस्तार यंत्र का प्रयोग करना पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। ध्वनि विस्तार यंत्र के प्रयोग से जिला कार्यालय से अनुमति लेना आवश्यक है। अनुमति नहीं लेने पर निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
पूजा के लिए गाइड लाइन
प्रतिमा 4 फीट से अधिक ऊंची न हो, पूजा पंडाल 15 बाई 15 से ज्यादा न हो, पंडाल के सामने 5000 फीट से अधिक जगह हो, पंडाल के आस पास अतिरिक्त पंडाल या बैठक व्यवस्था न हो, पंडाल में दर्शनार्थियों के लिए रजिस्टर, मास्क व सेनेटाइजिंग की व्यवस्था हो। कंटेनमेंट जोन में प्रतिमा स्थापित नहीं किया जाएगा, विसर्जन के दौरान प्रसाद वितरण न करे,विसर्जन शोभायात्रा में केवल एक वाहन होगा, साथ ही विसर्जन यात्रा के दौरान रास्ते में न रूके, सूर्यास्त के बाद व सूर्योदय के पहले विसर्जन नहीं होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू ने नेतृत्व में दुर्ग एनएसयूआई के तत्वाधान में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रायपुर जिला प्रभारी राजेन्द्र साहू जी का जन्मदिन के उपलब्ध में आज दुर्ग जिला शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों को बिस्किट,फल व देवभोग के दुग्ध पेड़ा का वितरण कर शहर विधायक अरुण वोरा जी के उपस्थित में किए अस्पताल में भर्ती मरीज़ों का दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने स्वस्थ लाभ को लेकर जानकारी लिए छत्तीशगढ़ मुख्यमंत्री महोदय के बहुत ही करीबी नेताओ में से एक दुर्ग शहर से आने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पाटन विधानसभा के प्रभारी रहने के साथ साथ युवाओ को साथ लेकर चलते है , राजेन्द्र भैया हमेशा असहाय, गरीब लोगों का मदद करने के लिए तत्पर रहते है इसलिए आज उनके जन्मदिन के अवसर मे आज एनएसयूआई के साथियों द्वारा वरिष्ठ कोंग्रेस के पदाधिकारी व शासकीय अस्पताल के स्टाफग़ण सहित दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने कहा कि आज हम सभी साथियों के साथ उनके जन्मदिन पर फल, बिस्किट ,दूध और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए और वादा करते है कि प्रेम और निष्ठा को जाहिर कर हम अंतिम सांस तक संगठन को मजबूत कर समाज के अच्छे कार्य करने के लिए तत्पर आगे रहेंगे श्री राजेंद्र साहू जी के साथ खड़े रहेंगे .
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से दुर्ग शहर विधायक श्री अरुण वोरा जी , दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी ,ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,जीवनदीप समिति के सदस्य राहुल शर्मा,अहमद चौहान,साइंस कालेज के भागीदारी अध्यक्ष आशुतोष ,सोनू साहू,विधानसभा अध्यक्ष हितेश सिन्हा, हरीश देवांगन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवांग साहू ,अभय दुबे,विधानसभा उपाध्यक्ष रवि साहू, राहुल यादव,वसीम खान, विकास साहू, रबुल, प्रांजल, आदित्य सहित सभी एनएसयुआई के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
रावघाट के बफर जोन क्षेत्र में अस्पतालों, डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल सुविधाओं की तथा स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस कमी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में निर्बाध व नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम के साथ सहयोग कर रहा है। उल्लेखनीय है कि 1985 में स्थापित, रामकृष्ण मिशन आश्रम अबुझमाड़ के जंगलों में एक बड़े क्षेत्र में फैले आदिवासी आबादी की सेवा कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि अपने इस निर्णय को फलीभूत करने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र के रावघाट खनन परियोजना क्षेत्र के आसपास के 22 बफर जोन के गांवों में बसे आबादी को निर्बाध व निशुल्क मोबाइल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए 25 मार्च 2021 को भिलाई स्टील प्लांट और रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। भिलाई स्टील प्लांट और रामकृष्ण मिशन आश्रम के बीच 15 वर्षों के लिए हस्ताक्षरित एमओयू के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 से रावघाट माइंस के बफर जोन के गांवों में मुफ्त और निर्बाध चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस समझौते के अनुरूप 2 अप्रेल को बिंजली गाँव से प्रथम मोबाईल डिस्पेंसरी यूनिट का शुभारम्भ किया गया था।
इसी क्रम में सितम्बर में मुख्य महाप्रबंधक माइन्स रावघाट, समीर स्वरूप ने रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के सचिव श्रीमत स्वामी व्याप्तानंद जी के साथ भिलाई स्टील प्लांट के सहयोग से संचालित मोबाइल डिस्पेंसरी-सह-एम्बुलेंस का लोकार्पण व अवलोकन किया। यह सुविधा बीएसपी के सहयोग से रामकृष्ण मिषन आश्रम, नारायणपुर के माध्यम से रावघाट निवासियों को प्रदत्त की जा रही है।
ज्ञात हो कि विभिन्न चरणों में वानिकी और पर्यावरण मंजूरी के बाद, खनन पट्टे को 2009 में भिलाई इस्पात संयंत्र को प्रदान किया गया था। बीएसपी इस क्षेत्र की आबादी के लिए विभिन्न सीएसआर गतिविधियों को बखूबी अंजाम दे रहा है। सेल-बीएसपी विशेष रूप से 22 बफर जोन गाँवों में रहने वाले निवासियों को शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्ष 2007 से प्रारम्भ अपने सीएसआर गतिविधियों के तहत विगत 14 वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है। जिसने इन वनवासियों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल हुआ है इन कार्यों में प्रमुख है इस्पात डीएवी इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन। प्रतिवर्ष इस क्षेत्र के 20 आदिवासी बालिकाओं को नि:शुल्क बीएससी नर्सिंग की शिक्षा।
इसके साथ ही इस क्षेत्र को रेल सुविधाओं से जोडऩे हेतु बिछाये जाने वाले ट्रैक के कारण विस्थापित परिवारों के 125 लोगों को आईटीआई का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर भिलाई इस्पात संयंत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया।
भिलाई / शौर्यपथ / बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 10 भिलाई में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, एस के दुबे उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के सहायक महाप्रबंधक शिक्षा आर जे राजू तथा प्रबंधक शिक्षा, अनीता चाको विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी। उपस्थित अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन तथा डॉक्टर एस राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में गणमान्य व्यक्तियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर के एन राय पीटीए अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जहां सीईओ पुरस्कार के साथ दो विशेष पुरस्कार पीटीए द्वारा ए के निषाद और आर के गौतम को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए दिए गए। विद्यालय के प्राचार्य एवं उप महाप्रबंधक शिक्षा, ए के वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / पंजाबी वुमेन राइजिंग स्टार ने रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में खालसा स्कूल दुर्ग में पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि यह संस्था पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने में विगत 5 वर्ष से सक्रिय है। इस संस्था के द्वारा पर्यावरण की दिशा में पौधारोपण की पहल नए कार्यक्रम के तौर पर की गई है। संस्था की प्रेसीडेंट लवली रंधावा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को वक्त की जरूरत मानते हुए संस्था ने पौधारोपण का संकल्प लिया है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने न सिर्फ पेड़ लगाएं बल्कि और भी बहुत कुछ किया जा सकता है जो आगे ये संस्था करेगी। इस अवसर पर करीब 20 अलग-अलग प्रजाति के पौधे सभी सदस्यों ने लगाए। सदस्यों ने इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। संस्था की चेयरपर्सन रेवेका बेदी ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के कार्य करते हुए पंजाबी राइजिंग स्टार अपना सामाजिक योगदान सदैव देता रहेगा। इस अवसर पर खालसा स्कूल की प्रिंसिपल लखविंदर कौर सहित शाला परिवार से अन्य सदस्य ने भी अपना योगदान दिया। आयोजन में विशिष्ट तौर पर तृप्ता कैम्बो, सिमरन बेदी, प्रभनीत, नीति चटवाल, स्नेह शर्मा, मिनी सोहल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
भिलाई ३/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है! इसी क्रम में जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने कुरूद बिजली ऑफिस एवं आंध्रा स्कूल के पास दो अलग-अलग स्थानो पर अवैध निर्माण को ध्वसत करने की कार्यवाही करते हुए स्थल को कब्जा मुक्त कराया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारी/कर्मचारियों को शामिल करते हुए विशेष दस्ता का गठन किया है जो ऐसे कार्य करने वालों पर नजर रखते हुए तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर रहे है।
जोन 02 सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि वैशाली नगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर तोडफ़ोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। वार्ड 17 स्टील नगर आंध्रा स्कूल के पीछे एक व्यक्ति द्वारा नाली पर अवैध निर्माण कर नाली निकासी को बाधक बना रहा था! पहले भी शिकायत मिलने पर जोन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद कराया था परंतु पुन: निर्माण की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने आज तोडफ़ोड़ की कार्यवाही कर नाली को कब्जा मुक्त कराया ताकि पानी निकासी में कोई बाधा न आए। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड एरिया के बिजली ऑफिस से लगे हुए शासकीय जमीन पर सुरेश के द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था, जोन 02 के राजस्व विभाग की टीम ने उक्त व्यक्ति द्वारा बनाए गए निर्माण को ध्वस्त करते हुए समझाईश दी कि दोबारा शासकीय जमीन पर कब्जा करने की कोशिश न करे अन्यथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग से मदन तिवारी, एचएस भटठी, रामरतन टंडन, गुप्तानंद तिवारी, जवाहर चंद्राकर, अरूण सिंह, कन्हैया, चैतराम, खेमलाल, लालू सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर के व्यंकटेश्वर टॉकीज में प्रदर्शित हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर जोड़ीदार 2 को देखने रविवार 5 सितंबर को भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान इस फिल्म के कई एक्टरों के साथ ही छॉलीवुड के अन्य एक्टर और प्रसिद्ध डायरेक्टर भी दोपहर 2 बजे के करीब व्यंकटेश्वर टॉकीज पहुंचे थे जो शाम 6 बजे उपस्थि थे। फिल्म देखने के बाद बाहर निकले दर्शक अपने बीच फिल्म के हिरो रियाज खान, गुलाम हैदर, हिरोईन दामिनी पटेल सहित उपस्थित कई कलाकारों को अपने बीच पाकर भारी प्रसन्न हुऐ और उनके साथ जमकर सेल्फी ली।
इस दौरान दर्शकों ने इस फिल्म अलग हटकर बढिया अभिनय के लिए हिरो रियाज खान, हिरोईन दामिनी पटेल को बधाई दिये। इस दौरान पर व्यंटेश्वर टॉकीज में इस फिल्म के डायरेक्टर गुलाम हैदर मंसूरी, छत्तीसगढ़ी फिल्म संगी जनम जनम के डायरेक्टर मिर्जा मक्सूद बेग, मया के रंग के डायरेक्टर ओमप्रकाश चौधरी, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर रियाज टायरवाला, छत्तीसगढ़ी एवं भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर शमशीर सिवानी, जी डी बंजारे, निशांत बाजड़ सहित और कई फिल्म एक्टर आये हुए थे, उनके साथ भी सेल्फी लेने दर्शकों की भीड़ लगी हुई थी।
भिलाई / शौर्यपथ / लंबे समय से जर्जर पावर हाउस ओवरब्रिज का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। पांच करोड़ की लागत से इसका संधारण और सौंदर्यीकरण होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। ओवरब्रिज के मरम्मत हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा और इसकी खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
पिछले दस साल से पावरहाउस ओवरब्रिज जर्जर स्थिति में है। ब्रिज की सड़क खराब हो गई है वहीं रेलिंगवाल भी टूट चुकी है। इसके चलते दुर्घटना की आशंका को देखते भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और इसके मरम्मत की मांग की थी। विधायक यादव ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से चर्चा कर ओवरब्रिज का संधारण जल्द कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ओवरब्रिज के कायाकल्प के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही काम शुरु हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि जर्जर पावर हाउस ओवरब्रिज के संधारण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए पांच करोड़ का टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इसके तहत ओवरब्रिज के ऊपर मरम्मत और नीचे सौंदर्यीकरण किया जाना है। इससे इस पर आवागमन अधिक सुगम हो जाने के साथ आकर्षक भी दिखेगा।
पांच करोड़ की लागत से होने वाले संधारण कार्य के तहत ओवरब्रिज के ऊपर सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। डामरीकरण ब्रिज के टाउनशिप छोर से नंदिनी रोड तक किया जाएगा। इसके अलावा नई रेलिंगवाल भी लगाई जाएगी। दोनों ओर लोहे की नई रेलिंग लग जाने से आवागमन के दौरान सेफ्टी बनी रहेगी। इसके अलावा ओवरब्रिज में म्यूराल वर्क से आकर्षक पेंटिंग की जाएगी।
हर कार्य जनता के लिए समर्पित-देवेन्द्र
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि मेरा हर कार्य जनता के लिए समर्पित है। मैं जो भी कार्य करता हूं वह जनता के मांग के अनुरूप योजना बनाकर करता हूं, ताकि आम जनता को उस कार्य का लाभ मिले। पावर हाउस ब्रिज जर्जर जर्जर स्थिति में है। जनता की मांग पर 5 करोड़ की लागत से पावर हाउस और ब्रिज का संधारण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा जानकारी अनुसार इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है इसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
रंगबिरंगी लाइटों से रौशन होगा
ओवरब्रिज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से लाइटिंग लगाई जाएगी। दोनों ओर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। पूरे ब्रिज के शुरु से अंत तक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा ब्रिज के नीचे के हिस्से में भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत दीवारों पर चित्रकारी के साथ परिसर में खूबसूरत लैंडस्केपिंग किया जाना है। इसके अलावा पूरे परिसर में टाइल्स फिट किए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ओवरब्रिज के संधारण का कार्य शुरु हो जाएगा। इससे ट्रैफिक के सुगम होने के साथ दुर्घटना की आशंका जाती रहेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
