August 29, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज आनंद मधुकर रतन भवन दुर्ग के आध्यात्मिक वातावरण में 5 वर्ष से 20 वर्ष तक के बालक बालिकाओं ने मां सरस्वती की आराधना एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि के आशीर्वाद एवं विवेक मुनि एवं सतीश मुनि की प्रेरणा से आनंद मधुकर रतन भवन में मां सरस्वती पूजन का कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ।
    कार्यक्रम को अरिहंत ,सिद्ध परमात्मा से आज्ञा लेकर प्रारंभ किया
    मां सरस्वती की आराधना के लिए बच्चे सफेद परिधान में मुंह पत्ती बैठने के लिए आसन एवं सरस्वती पाठ के लिए फाटे की समुचित व्यवस्था श्रमण संघ दुर्ग द्वारा व्यवस्थित रूप से की गई थी आज के सरस्वती पूजन कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । तपो मूर्ति श्री गौरव मुनि के मार्गदर्शन में आनंद मधुकर जैन पाठशाला की शिक्षिकाओं के सहयोग से हर्ष और उल्लास के वातावरण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस आयोजन में भाग लेने वाले बालक बालिकाओं के मन में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ और कुछ छोटे-छोटे संकल्पों के साथ बच्चे अपने दैनिक जीवन में इसका पालन करें ऐसी प्रेरणा दी गई जिसमें प्रात: काल उठकर अपने मात-पिता एवं सभी बड़ों के चरण स्पर्श टीवी देखते वक्त भोजन ना करना तथा दिन भर में 1 घंटे मोबाइल मैं गेम खेलने की छूट के साथ बच्चों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में संकल्प दिलाया।
    संत श्री गौरव मुनि ने बड़े व्यवस्थित ढंग से मां सरस्वती पूजन का कार्यक्रम कराया जिसमें भक्तांबर स्त्रोत, उत्तरा अध्ययन की कुछ गाथाएं सरस्वती चालीसा, सरस्वती मंत्र एवं सरस्वती स्त्रोत की विधि पूर्वक वंदना कराई गई जिसे बच्चों ने शांत और एकाग्र चित्त होकर इस विधि का पालन करते हुए अपनी भावभीनी वंदना मां सरस्वती को समर्पित की।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज तिवारी ने कोरोना से बचाव के लिए लावारिस लोगों के वैक्सीनेशन को जरुरी बताया है। उन्होंने वैक्सीनेशन शिविर लगाते समय भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाते हुए निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने निगम आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास बड़ी संख्या में लावारिस और बेघर बार लोग रहते हैं। इनमें से अनेक के पास पहचान साबित वाले दस्तावेज नहीं है।
    इसलिए ऐसे लोगों को कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगाने में अड़चन आ रही। जब तक सभी लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता तब तक कोरोना से जंग जीत पाना मुश्किल है। इसलिए नियम कायदे को शिथिल कर लावारिस और बेघर बार घुमंतू लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाना जरुरी है। श्री तिवारी का आरोप है कि वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाने में सेक्टर 2 के वार्ड 50 के भाजपा पार्षद जे श्रीनिवास सहित सभी भाजजपा पार्षद वाले वार्डों की उपेक्षा की जा रही है।
    भाजपा पार्षदों के वार्ड में वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया है। वैक्सीनेशन सेंटर में पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं रखी जा रही है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जनहित में कराये जा रहे वैक्सीनेशन कार्य को बेहतर व्यवस्था और पूरी गंभीरता के साथ संपादित कराने का आग्रह निगम आयुक्त से ज्ञापन के माध्यम से किया है।

    श्रीराम जन्मोत्सव समिति मुख्य शाखा के सुपेला और रिसाली के प्रखंडों के कार्यकारिणी की घोषणा

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति मुख्य शाखा के विभिन्न प्रखण्डों की घोषणा की गई। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रांतीय महामंत्री बद्धन सिंह ठाकुर की अनुमति और युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की सहमति से सुपेला एवं रिसाली प्रखण्ड के अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्षद्वय ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने विभिन्न प्रखण्डों के कर्मठ एवं निष्ठावान रामभक्तों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। हमारे सभी सदस्य पूरी निष्ठा से धर्मरक्षा के साथ-साथ सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते हैं।
    रिसाली प्रखण्ड के अध्यक्ष थलेंद्र देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में 4 महामंत्री, 15 उपाध्यक्ष, 21 मंत्रियों सहित कुल 132 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिसमें दिलीप चौधरी, सुधांशु सिंह, प्रदीप चौधरी, चिंताराम साहू को महामंत्री, मन्टून चौबे, सुनील साहू, केपी श्रीवास, भूपेश बेलचंदन, अजीत चौधरी, पुनीतराम यादव, पोषण साहू, शत्रुघ्न धनकर, जितेंद्र प्रसाद शुक्ला, गेंदलाल जंघेल, लोरी पाल, सुमन पाठक, राकेश देशलहरा, अखिलेश यादव और तोखराम साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    इसी तरह डामन सार्वा, दउआ राम साहू, सुरेश चोपड़ा, राजू राम, रोशन वर्मा, अश्वनी साहू, थानूराम निषाद, गोविंद राजू, माधव यादव, प्रवीण सिंह, मदन साहू, सोनू पाण्डेय, राजेश शर्मा, श्रवण गुप्ता, विजय सिंह, चन्दू सर, भागवत बुंदेला, गुड्डू सिंह, सुरेश जैन, मधुर देवांगन, भगवती देवांगन को मंत्री बनाया गया है। वहीं विमलेश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, रमाशंकर शर्मा और बीबी सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, रमेश यादव, राम मूर्ति को मीडिया प्रभारी और रंजीत दास को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
    इसी तरह सुपेला प्रखण्ड अध्यक्ष रामअवतार जंघेल ने अपनी 122 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उमेश तिवारी, मोहित अग्रवाल, सच्चिदानंद तिवारी को महामंत्री, बच्चन गुप्ता, रमेश खुंटेल, राजकुमार साव, गोवर्धन साहू, धनेश्वर चौहान, दिवाकर शुक्ला, ठाकुर निहाल, जगदीश कर्मकार, विक्रम साहू, यश सिंह, राम हिंदारिया और ऋषिकेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जितेंद्र जैन व राजेश यादव को सोशल मीडिया प्रभारी तथा पुरूषोत्तम यादव को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मंत्री पद पर धनंजय सिंह, मनोज शर्मा, दिलीप यादव, अभिनव वेडनेडकर, अनिल यादव, सुमन वर्मा, दिनेश गिरी, विजय सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, रोशन सिंह और मुन्ना राजपूत को मंत्री नियुक्त किया गया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मज़दूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस कार्यालय सुपेला भिलाई में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिले के प्रभारी रामाअवतार साहू की अध्यक्षता में मनाया गया। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी, भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा की फ़ोटो में फूल माला, श्रीफल, गुलाल एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
    कार्यक्रम में उपस्थित स्वायत्तसाशी नगरी निकाय के प्रदेश महामंत्री विष्णु चंद्राकर ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना काल से लेकर अभी तक संगठन के लिए कठिनता के दौर का सामना एवं संघ की उत्तरोत्तर प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को प्रदान किये। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजली विभाग गुलेन्द्र यादव ने संगठन के वलिदान एवं कारखानों में हो रहे मज़दूरों के शोषण पर भारतीय मजदूर संघ कि क्या भूमिका है के बारे में बताया।
    भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिले के प्रभारी रामावतार साहू ने संगठन का उद्देश्य त्याग, तपस्या और बलिदान के बताए गए रास्ते को अपनाकर ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला मंत्री इंद्रमणि मिश्रा ने संघ में अनुशासन पर जोर देते हुए एक राय, एकमत होकर संगठन एवं संघ की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री जिला दुर्ग अंजनी कुमार द्विवेदी ने दंतोपंत ठेंगड़ी के संघ के प्रति समर्पण, बलिदान, संगठन के अनुशासन को पालन करते हुए दंतोपंत ठेंगड़ी के आदर्शो पर काम करते हुए सदैव संगठन को आगे बढ़ाने भगवान विश्वकर्मा को आदर्श मानते हुए कार्य करने की बात कही एवं राष्ट्र हितए उद्योग हित मज़दूर हित की परम्परा को पालन करते हुए कार्य करने एवं इसी बिचारधारा को अपनाने पर बल दिया।
    आंगनवाड़ी प्रदेश महामंत्री श्रीमती गुरमीत कौर ने भारतीय मजदूर संघ के आदर्शों पर काम करने पर बल दिया। ठेका श्रमिक संघ, सुरक्षा गार्ड एवं सफाई कामगार यूनियन के अध्यक्ष वाल्मीकि सिंह ने संघ की समर्पण नीति देश के हित मे करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम के विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार गवेल ने संघ के प्रति सदैव तन, मन, धन के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किये।
    इस गरिमामयी स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्री विष्णु चंद्राकर, रामावतार साहू, गुलेन्द्र यादव, मिथिलेश विश्वकर्मा, इंद्रमणि मिश्रा, अंजनी कुमार द्विवेदी, गुरमीत कौर, सुनीता माझी, वविता गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार गवेल, विवेक रंगनाथ,धर्मेंद धामू, देवेंद्र कौशिक, वाल्मीकि सिंह, कृष्णा देशमुख, कुंतेलाल साहू, राजेश चौहान, प्रवीण मार्डीकर, रवि सोनी, रामेश्वर चन्द्राकर, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन एवं आभार जिला अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश विश्वकर्मा ने किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / अब तक लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन का डोज लेने जागरूक करना पड़ रहा था, तभी लोग अफवाओं के कारण वैक्सीन लगवाने का नाम नही ले रहे थे लेकिन कोरोना में अधिकांश लोगों ने अपने को मौत के मुंह में समा जाने और सरकारी तंत्र द्वारा लोगोंं को वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा था अब लोग जागरुक हो गये है और ये उसी का नतीजा है कि अब लोग वैक्सीन लगाने स्वस्फूर्त उमड़ रहे हैं। आज तीन दिन बाद भिलाई-दुर्ग को 34 हजार 200 डोज वैक्सीन मिलते ही सभी सेंटर में भीड़ उमडऩे से अफरा तफरी मची रही। अनेक हितग्राहियों को बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ा। इस दौरान कई सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का फरमान तार-तार हो गया। अनेक हितग्राही बिना मास्क पहने ही वैक्सीनेशन सेटर में पहुंच गए।
    दुर्ग जिले में आज तीन दिन के अंतराल के बाद कोवीशील्ड और कोवैक्सीन का टीकाकरण किया गया। जिले को कोवीशील्ड का 25800 और कोवैक्सीन का 8400 डोज वैक्सीन मिलने के बाद सभी सेंटर मे वैक्सीनेशन शुरू किया गया। पहले और दूसरे डोज के लिए लोग अपने नजदीकी सेंटर में सुबह होते ही लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। अनेक लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया था। ऐसे हितग्राहियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने के बाद तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगाने के इरादे से पहुंचे लोगों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
    दरअसल कई सेंटर में वहां के लिए उपलब्ध वैक्सीन के डोज से काफी ज्यादा हितग्राही उमड़ पड़े थे। निर्धारित कोटे के हिसाब से पहले पहुंचे हितग्राहियों को सुबह से लगाये गए लाइन के अनुसार कूपन दिए जाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे को पछाड़ते हुए कूपन प्राप्त करने टूट पड़े। इसके बाद जिन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए कूपन नहीं मिल पाया, उनका आक्रोश सेंटर में मौजूद स्टाफ पर फूट पड़ा। लोग गाली गलौच तक करते रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के फरमान की लगातार धज्जियां उड़ती रही।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि कुछ दिन पहले तक लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर अनेक तरह की नकारात्मक अफवाह बनी हुई थी। जिसके चलते मान मनोव्वल के बावजूद लोग वैक्सीन लगाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। नतीजतन कई सेंटर में वैक्सीन का डोज खराब हो गया। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई है। लोग स्वस्फूर्त होकर वैक्सीन लगाने पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि प्रत्येक सेंटर में आबंटित वैक्सीन के डोज के मुकाबले कई गुना अधिक लोगों की भीड़ जुट रही है।
    भीड़ को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं
    वैक्सीनेशन सेंटर में उमडऩे वाली भीड़ को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं होने से अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है। लोग वैक्सीन का डोज लेने आज सुबह 6 बजे से ही सेंटर में पहुंचकर कतार में खड़े हो चुके थे। निश्चित समय में स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर आफ लाइन वैक्सीनेशन के सीमित डोज उपलब्ध रहने की जानकारी मिलते ही कूपन वितरण के दौरान एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो गई। इस दौरान सुबह से लाइन लगाकर खड़े अनेक लोगों को कूपन नहीं मिलने से विवाद की स्थिति बन गई। लोगों का गुस्सा व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम पर भी फूटने लगा। ऐसे समय में भीड़ को नियंत्रित करने वाले किसी जिम्मेदार का नहीं होगा खटकता रहा।
    पार्षदों की सिफारिश से गड़बड़ाया व्यवस्था
    स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण के लिए तैनात स्टाफ का कहना है क पार्षदों की अपने लोगों के लिए की जाने वाली सिफारिश के चलते व्यवस्था गड़बड़ा रही है। आम लोग सुबह से कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। दूसरी तरफ अनेक पार्षद पद का रुतबा दिखाकर अपने परिचितों का वैक्सीनेशन पहले करने का दबाव बनाते हैं। इस चक्कर में कतार में खड़े कई हितग्राहियों को वैक्सीन नहीं लग पा रहा है। ऐेसे हितग्राही काफी इंतजार के बाद भी वैक्सीन नही लग पाने से उन्हें भला बुरा कह रहे हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नेवई भाटा गोलीकांड का मुख्या आरोपी मुकुल सोना को बिहार में पुलिस ने धर दबोचा ! नेवई क्षेत्र में दो बार फायरिंग कर भिलाई में हलचल मचाने के बाद सोसल मीडिया पर चुनौती देने वाले आरोपी मुकुंल सोना को पुलिस ने लगातार उसका पीछा करते हुए बिहार राज्य से गिरफ्तार किया है ! दुर्ग पुलिस ने आरोपी को नालंदा जिले के एक गाव से सुबह गिरफ्तार किया है.
    आरोपी के 2 सहयोगी अभी भी फरार खोजबीन जारी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, स्वयं दुर्ग पुलिस अधीक्षक करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मामले का खुलासा किये जाने की बात सामने आई है. प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस आरोपी मुकुल सोना को भिलाई लाने बिहार से निकल चुकी है !

    दुर्ग / शौर्यपथ / पोटिया क्षेत्र में शहर के छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए 12 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक भवन अब पूर्णता की ओर है। चार एकड़ क्षेत्र में फैले हुए कैंपस का डेढ़ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक अरुण वोरा के द्वारा किया गया था जिसका स्ट्रक्चर अब मूर्त रूप में नजर आने लगा है। कार्य की प्रगति देखने पहुंचे वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार शिक्षा एवं रोजगार की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है। स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का कार्य प्रगति पर है।
    दुर्ग जिले के छात्र छात्राओं को आईआईटी, तकनीकी विश्वविद्यालय के बाद 12 करोड़ की लागत से हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन का बड़ा लाभ मिलने जा रहा है जिससे उनके सभी काम एक ही छत के नीचे संचालित हो सकेंगे एवं सर्वसुविधायुक्त भवन बन जाने से भटकाव की स्थिति खत्म होगी। जल्द ही परिसर में पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों का निष्पादन भी कराया जाएगा। सरकार बनने के साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना में पर्याप्त राशि का प्रावधान रखा गया है कोविड काल मे भी भूपेश सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार थमने नहीं दी है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के परिवहन एवं डीजल संगठन विभाग में मुख्य महाप्रबंधक ट्रैफिक सभागार में शिरोमणि पुरस्कार योजना के अन्तर्गत माह मई-2021 एवं जून-2021 में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य संपादित करने वाले विभाग के कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ट्रैफिक ए के तिवारी ने माह मई-2021 एवं जून-2021 के लिए एसीटी, रंजीत साव, सीनियर टेक्नीशियन मेकेनिकल धन्नालाल सोनटेके, सिनियर यार्ड मास्टर, हलधर सिंह वर्मा एवं कम्यूनिकेशन असिस्टेंट, एम एस बैस को विभाग में बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उनकी धर्मपत्नी के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
    इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल/पाली में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देष्यों को पूरा करने हेतु सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कर्मचारी को एक विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है। इसके अन्तर्गत कर्मचारी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं कार्मिक की धर्मपत्नी के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। मुख्य महाप्रबंधक ट्रैफिक, ए के तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर टी एंड डी विभाग के महाप्रबंधक ऑपरेशन, मनोज हैंकी, महाप्रबंधक एलआरएस, एम के प्रसाद, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एम डी रेड्डी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

    भिलाईतीन / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के महापौर परिषद् की बैठक महापौर श्रीमती चंद्रकांता माण्डले कीे अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एम.आई.सी सदस्य चंद्रप्रकाश पाण्डेय, अर्पणादास गुप्ता, आशा यादव, नंदिनी जांगडे, तुलसी मरकाम एवं रोहित कुमार साहू सहित आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, निगम सचिव अश्वनी चंद्राकर, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक लेखा अधिकारी राजकुमार देवांगन, राजस्व निरीक्षक अरूणिमा दुबे, स्थापना प्रभारी तारिणी वर्मा आदि उपस्थित थे।
    एजेंडा में सम्मिलित अधिकांश विषयों को चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल भिलाई 03 में प्रथम तल में अतिरिक्त कक्ष एवं टॉयलेट निर्माण तथा प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, एवं लाइब्रेरी बिल्डिंग लागत क्रमश: 32.67 लाख, 30.40 लाख, अधोसरंचना मद अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न कार्यो के स्थल परिवर्तन लागत 16.50 लाख, ब्राम्हिन तालाब भिलाई 03 के सौदर्यीकरण लागत 37.96, देवबलौदा करसा तालाब में विकास कार्य लागत 30.00 लाख, सीवर लाईन निर्माण उमदा रोड वार्ड 17 का स्थल परिवर्तन करते हुये दादर हाउसिंग बोर्ड एवं बाम्बे आवास वार्ड 22 में किया गया।
    सीवर लाईन उत्तर वसुंधरा नगर वार्ड 17 का स्थल परिवर्तन करते हुये उमदा वार्ड हाउसिंग बोर्ड एवं अटल आवास वार्ड 17, वार्ड 37 में आर.सी.सी नाली निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति, वार्ड 40 गनियारी बांधा तालाब सौदर्यीकरण कार्य हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की पुष्टि, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत वार्ड 06 उमदा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पुनरीक्षित व्यय 48.78 लाख की कार्योत्तर व्यय की स्वीकृति, 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत स्काई लिफ्ट वाहन क्रय की प्रशासकीय स्वीकृति, 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत एयर क्वालीटि इनडेक्स मेनेजमेंट के अंतर्गत विभिन्न सामग्री क्रय हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की अनुमति, राज्य प्रवर्तित पौनी पसारी योजना वार्ड 06 उमदा में कार्य हेतु पुनरीक्षित व्यय 26.47 लाख की वित्तीय स्वीकृति, 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत ई-गार्बेजरिक्शा क्रय करने की प्रशासकीय स्वीकृति, अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न निर्माण /विकास कार्यो के प्रस्ताव लागत 3760.15 लाख मात्र के प्रस्ताव शासन से स्वीकृति एवं अनुदान राशि के मांग हेतु प्रेषित किये जाने की अनुमति, कोविड-19 लाग डाउन से प्रभावित गरिब परिवारों को राशन सामग्री एवं भोजन व्यवस्था पर राशि 28.36 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति, उच्च कुशल अकुशल 40 कर्मचारी प्रदाय हेतु 61 लाख, 47 अकुशल सफाई कामगार प्रदाय हेतु लागत 68.94 लाख, 50 अकुशल सफाई कामगार प्रदाय हेतु लागत 73.34 लाख, उच्च कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल 61 कर्मचारी प्रदाय हेतु 98.45 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रण की अनुमति, जनता स्कूल के समीप 16 दुकानों के जर्जर होने पर डिस्मेंटल, अन्यत्र दुकान निर्माण किये जाने हेतु स्थल चयन और इस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति, पट्टों की अवैध खरीदी बिक्री का नियमितिकरण के अंतर्गत कुल 23 प्रकरणों पर अनापत्ति प्रदान करने की अनुमति।
    निकाय क्षेत्र के व्यवसायियों को प्रदाय किये जाने वाले अनुज्ञप्ति शुल्क की निर्धारित दरों को संशोधित कर नयी दरें लागू करने हेतु सामान्य सभा की बैठक में रखे जाने की अनुशंसा की गई।
    चंदूलाल चंद्राकर व्यवासयिक परिसर एवं दक्षिण वसुंधरा नगर व्यवासयिक परिसर में स्थित रिक्त भूखंडो की नीलामी से प्राप्त उच्चतम बोली की सक्षम स्वीकृति हेतु सामान्य सभा की बैठक में रखे जाने की अनुशंसा, अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त 29 आवेदनों में से पात्र 14 प्रमाण पत्र जारी करने हेतु परिषद् की बैठक में रखे जाने की अनुशंसा, निकाय में कार्यरत कर्मचारी/ अधिकारी की विलोपित पद संरचना शिक्षाकर्मियों अधिकारी कर्मचारियों की नवीन पद संरचना स्वीकृति हेतु शासन को भेजे जाने की अनुमति तथा सेवानिवृत्त उपरांत समाप्त सांख्येत्तर पदो के स्थान पर प्लेसमेंट के नये पदो के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की अनुमति एवं इसके अतिरिक्त अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड 06 उमदा ओशोउपवन के पास तरण ताल (स्वीमिंगपुल) निर्माण कार्य के स्थल परिवर्तन करते हुये वार्ड 17 वसुंधरा नगर दक्षिण प्रतिक्षा बस स्टैण्ड के समीप निर्माण कार्य के संबंध में स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision