
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव / शौर्यपथ /
वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है । जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे ।
पूर्व विधायक लता उसेंडी ने कहा कि जंगल जल रहे है, वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, तस्कर सक्रिय हो चले है । भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि वन विभाग के कर्मचारियों के सारे मांगों को तत्काल मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया जाए ।
जनप्रतिनिधियों में लक्ष्मी ध्रुव, कुलवंत सिंह चहल, संतोष पात्र, महेंद्र पारख, सोनामनी पोयाम, ललित देवानंद, रौनक पटेल, राजेश अग्रवाल, पोल्टु चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई धरना स्थल पहुंच वन कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया ।
अंगना में महुआ छोड़ ,माताएं आई अंगना में शिक्षा मेला में
प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में अंगना में शिक्षा 2.0 मेला सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
कोंडागांव /शौर्यपथ/
कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में दिनांक चार अप्रैल को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंगना में शिक्षा 2 .0 मेला सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर पर ही रह कर विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से माताओं द्वारा प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने को प्रोत्साहित करना है। जिसमें चलना, कूदना, रंग भरना, चित्र बनाना, मौखिक वार्तालाप, अक्षर व अंक पहचानना आदि गतिविधियां बच्चों ने अपनी मां के साथ मिलकर किया। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर श्रीमती जानकी मंडावी, शामबती मण्डावी, जयमति मरकाम को स्मार्ट माता के खिताब से नवाजा गया। प्राथमिक विद्यालय धाकड़ पारा की प्रधान पाठक मधु तिवारी ने अंगना में शिक्षा कार्यक्रम व माताओं की भमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला
बच्चों ने लगाई हस्तशिल्प प्रदर्शनी
बच्चों द्वारा हस्त कला द्वारा निर्मित विभिन्न खिलोने, भगवान की मूर्ति घरोंदे आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसकी सरपंच अम्बिका मंडावी सहित उपस्थित माताओं भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उनके आदर्शों पर चलकर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयती मण्डावी , सुकमती नेताम तारा वासनीकर, दिनेश देवांगन, व महिला समूह के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
स्थानीय मोहारा निवासी संत्री बाई यादव पति स्व. नरोत्तम लाल यादव का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया है। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार आज लखोली स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नेमू शंकर यादव ने दिया। अंतिम यात्रा में परिवार सहित समाज एवं वार्ड के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संत्री बाई यादव, नेमु शंकर यादव, मनीष यादव और वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव की मां व किशन यादव और सुरेश यादव की बड़ी बहन थी।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा निजात अभियान अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों पर कडी कार्यवाही करने हेतु दिये निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा-निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। निजात के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान चिखली वार्ड नंबर 6 में अवैध रूप से गांजा बिक्री होने की सूचना पर अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे प्रदीप साहू उर्फ सोनु पिता टिबलू साहू उम्र 32 साल निवासी चिखली वार्ड नंबर 6 डॉ. अरूण देवांगन क्लिनिक के पीछे राजनांदगांव को पकड़कर, आरोपी द्वारा एक थैला में रखे 2 किलो 700 ग्राम गांजा को समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपी प्रदीप साहू उर्फ सोनु के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, सउनि नंदकुमार फरदिया, आरक्षक गिरजाशंकर देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है।
राजनांदगांव/शौर्यपथ/
रक्तदान के क्षेत्र में जिले के युवाओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण युवाओं को जागरूक कर रक्तदान कराने वाले युवा वर्गों के प्रेरणास्रोत यूनुस अजनबी जिनको उनके कामों से याद किया जाता है जो कि सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं और सभी धर्मों का ख्याल रखते है, इसलिए क्षेत्र के युवा सहज ही उनके साथ जुड़ते चले जा रहे है। सामाजिक कार्यो में भी यूनुस बढ़-चढकर हिस्सा लेते हैं। आज उनसे की प्रेरणा लेकर युवा रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में आगे रहते है।
जोशीलमती में हुए सत्यम ब्लड ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह के आयोजन में युनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप गैंदाटोला के संयोजक युनुस अजनबी को सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त सामाजिक संस्था, रक्तमित्र वासुदेव राव रायपुर, राज आढ़तिया दुर्ग, रक्त वीरांगना अंतरा गोवर्धन रायपुर, माधव राव भिलाई, सूरज साहू भिलाई, रक्तमित्र फनेन्द्र जैन, नागेश यदु, हेमलाल साहू, रघुनाथ वर्मा, नरेंद्र सिंह, पारस साहू, संजय कुर्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी साहू, पप्पु महाराज, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विष्णु साहू, मुरारी झोड़े, बीरेंद्र साहू, गुलशन पटेल, हिरेन्द साहू, ग्वाला प्रसाद यादव, उमेश मतवाला, रक्तमित्र चित्रांगन साहू ने बधाई और शुभकामनाएं दिये।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
शिक्षा का अधिकार कानून के अतंर्गत प्रायवेट स्कूलों में गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि दिया जाता है।
आरटीई के अंतर्गत जिले में 20 हजार से ज्यादा गरीब बच्चे विभिन्न प्रायवेट स्कूलों में अध्ययनरत् है, जिनके लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये की प्रतिपूर्ति राशि राज्य सरकार द्वारा जारी की जा रही है। यह राशि वर्ष 2011 से लेकर 2017 तक जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों को चेक के माध्यम से जारी की जा रही थी, लेकिन प्रतिपूर्ति राशि में हो रही गड़बड़ी की लगातार आ रही शिकायतों के पश्चात् अब यह राशि डीपीआई के माध्यम से सीधे स्कूलों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है, लेकिन इसकी वेरिफिकेशन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ही की जाती है जिसके पश्चात् स्कूलों की डिमांड की जानकारी प्रतिवर्ष डीपीआई भेजा जाता है।
सूचना का अधिकार के तहत् प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीई के अंतर्गत कितने बच्चे किस स्कूल में अध्ययनरत् है और किस स्कूल की कितनी राशि जारी की गई इसकी कोई जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के पास नहीं है, जबकि इसकी जानकारी प्रतिवर्ष डीपीआई और विधान सभा में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा भेजी जा रही है, यानि जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा जानकारी छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ पैरेंटस एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि, आरटीई प्रतिपूर्ति राशि में हो रही गड़बड़ी की लगातार शिकायतें हो रही है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ना तो आज तक कोई जांच कराया और ना ही किसी दोषी व्यक्ति पर कोई कार्यवाही की गई। पुनः शिकायतें आई है तो हमने डीईओ से जांच कर दोषीयों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
केस-1
गौतम टेकनों स्कूल, मोहला को वर्ष 2019 के लिए एक लाख सैतालिस हजार रूपया प्रतिपूर्ति राशि जारी किया गया और बताया गया कि इस स्कूल में 21 आरटीई के गरीब बच्चे अध्ययनरत है, जबकि इस स्कूल में वर्तमान मे सिर्फ 5 आरटीई के गरीब बच्चे अध्ययनरत् है।
केस-2
नोगेश सोनी की शिकायत है कि उनका पुत्र अक्षत सोनी जो कि कक्षा पहली से ही नीरज पैरेंट्स प्राईड स्कूल, बलदेवबाग में पढ़ रहा है और इस वर्ष कक्षा पांचवीं गया है, लेकिन बालभारती पब्लिक स्कूल से फोन आया कि उनका पुत्र अक्षत सोनी आरटीई के अंतर्गत बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा है।
० टीके से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए 192 सत्रों में चलेगा अभियान
० शिशु के स्वस्थ जीवन के लिए काफी प्रभावी है टीका : डा. चौधरी
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिले में टीकाकरण से छूटे हुए दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए जिला अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान का तीसरा चरण शुरू किया गया है, जो 11 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया है जो नियमित टीकाकरण से किसी कारणवश वंचित रह जाते हैं। मिशन इंद्रधनुष के तहत टीके लगाने से गर्भवती महिलाओं के साथ ही बच्चों में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी।
इसके तहत राजनांदगांव जिले में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे तथा गर्भवती महिलाएं जो टीकाकरण से वंचित हो गए हैं, उनका हेड काउंट सर्वे (गणना) कर विशेष सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर 2014 को मिशन इन्द्रधनुष अभियान के नाम से की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाना है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया, 4 से 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाले तृतीय चरण के टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक सत्र सात दिनों का रहेगा, जिसके तहत 192 टीकाकरण सत्रों में शून्य से दो वर्ष आयु वर्ग के 494 बच्चों एवं 122 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों को मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत आने वाले टीके लगाए जाएंगे तथा गर्भवती महिलाओं को टीटी की खुराक प्रदाय की जाएगी। डॉ. तुलावी ने बताया, बच्चों व गर्भवती माताओं के लिए टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बच्चे टीकाकृत हैं वे उन खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित होते हैं जो अक्सर अक्षमता या मृत्यु का कारण बनते हैं। यह जानना सभी माता-पिता के लिए जरूरी है कि क्यों, कब, कहां और कितनी बार बच्चे का टीका लगवाना चाहिए। साथ ही उन्हें यह भी जानने की आवश्यकता है कि बीमार तथा अक्षम या कुपोषण से पीड़ित बच्चे को भी टीका लगवाना सुरक्षित होता है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिरक्षित किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण न कराने वाले बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिस कारण उनके शरीर में जानलेवा बीमारियों से लड़ने की ताकत नहीं आ पाती। कई बार टीकाकरण से छूटे बच्चे इन रोगों की चपेट में आ जाते हैं जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है।
रायपुर /शौर्यपथ/
खाद्य और संस्कृति मंत्री तथा राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। चिकित्सकों की गहन देख-रेख में मंत्री भगत का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री भगत के लगातार कार्यक्रमों में व्यस्तता और गर्मी के कारण स्वास्थ्य खराब हुआ है।
रायपुर /शौर्यपथ/
योग संस्थाओं एवं प्रशिक्षकों का
समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा है कि निरोग और स्वस्थ्य जीवनशैली का आधार योग है। योग हमें प्रकृति से जोड़कर रखता है। योग हमारेे अंदर शारीरिक शक्ति के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में लोगों को जो शारीरिक एवं मानसिक परेशानी आई, उसे दूर करने में योग ने सकारात्मक भूमिका निभाई। भेंड़िया सोमवार को बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में योग आयोग द्वारा आयोजित योग सम्मलेन एवं सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, महापौर श्री रामशरण यादव, नगर निगम के सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर वाणी राव, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी विशेष रूप से मौजूद थे।
समाज कल्याण मंत्री ने किया सम्मान
भेड़िया ने कहा कि घटती शारीरिक प्रतिरोधकता, तनावयुक्त, व्यस्त जीवन शैली को व्यवस्थित करने में योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। समाज के सभी लोगों में योग के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। जिससे हम एक स्वस्थ समाज, प्रदेश और देश के निर्माण में सहयोगी बन सके। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करने का आव्हान किया। छ.ग. आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग आयोग निरंतर योग के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने योग आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि स्कूल के पाठ्यक्रम में योग एक विषय के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मंत्री भेड़िया ने योग संस्थाओं, ब्रम्हकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, पंतजलि, गायत्री संस्थान एवं शुद्ध योग केंद्र, विश्वविद्यालयों में योग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों, योगाचार्य सहित योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं योग प्रशिक्षकों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य पूजा खनूजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
