
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य में खेती-किसानी में अब तेजी से बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलने लगा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को समय-समय पर दी जानी वाली सीधी मदद भी फसल विविधीकरण में मददगार साबित हुई है। इस योजना के तहत किसानों को सालभर में चार किश्तों में दी जानी वाली इनपुट सब्सिडी से खेती-किसानी समृद्ध हुई है और धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अन्य फसलों की खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में चना, तिवड़ा, सरसो, गेहूं रबी की मुख्य फसलें हैं। बीते तीन सालों में गेहूं की खेती की ओर राज्य के किसानों का रूझान तेजी से बढ़ा है। जिसके चलते गेहूं की रकबे में पौने तीन गुना की वृद्धि हुई। राज्य में तीन-चार साल पहले औसतन एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुआ करती थी, जो रबी सीजन 2020-21 में सवा दो लाख हेक्टेयर तक जा पहुंची थी, वही रबी सीजन 2021-22 में गेहूं का रकबा बढ़कर पौने तीन लाख हेक्टेयर के करीब पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार जिलों राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग क्षेत्र में देखें तो, गेहूं की खेती का रकबा तीन सालों में तीन गुना बढ़ गया है। वर्ष 2016-17 और 2017-18 उक्त जिलों में गेहूं की खेती औसतन 40-45 हजार हेक्टेयर में होती थी, जिसका रकबा बढ़कर आज सवा लाख हेक्टेयर के करीब पहुंच गया है। गेहूं की खेती में तीन वर्षाें में सर्वाधिक 4 गुना बढ़ोत्तरी बेमेतरा जिले में हुई है, यहां गेहूं की खेती का रकबा 14-15 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 55 हजार हेक्टेयर के करीब पहुंच गया है, जबकि इस दौरान राजनांदगांव जिले में गेहूं का रकबा 12 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 33 हजार हेक्टेयर और कबीरधाम जिले में 7 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 13 हजार हेक्टेयर हो गया है। बलरामपुर और सूरजपुर जिले में भी गेहूं की खेती को लेकर किसानों में क्रेज बढ़ा है। सूरजपुर जिले में 5 हजार हेक्टेयर से गेहूं का रकबा बढ़कर 12 हजार हेक्टेयर से अधिक, बलरामपुर जिले में 9 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 24 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। सरगुजा में भी गेहूं की बुआई का रकबा लगभग दोगुना हो गया है। रबी सीजन 2017-18 में सरगुजा जिले में 54 सौ 10 हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी, जो आज 12 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गई है।
राज्य के बिलासपुर संभाग के जिलों में भी गेहूं की खेती के रकबे में भी तीन सालों में लगभग 30 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। मुंगेली जिले में गेहूं का रकबा लगभग ढ़ाई गुना बढ़ा है। यहां तीन साल पहले औसतन 5 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती थी, जो आज बढ़कर 12 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गई है। जांजगीर-चांपा जिले में भी गेहूं का रकबा लगभग 1500 हेक्टेयर से बढ़कर 7 हजार हेक्टेयर के करीब पहुंच गया है। रायगढ़ जिले में अब 18 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती होने लगी है। तीन साल पहले तक रायगढ़ जिले में औसतन रूप से मात्र 3 हजार हेक्टेयर गेहूं की खेती होती थी।
छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2016-17 रबी सीजन में एक लाख 5 हजार 860 हेक्टेयर में, वर्ष 2017-18 में एक लाख 2 हजार 190 हेक्टेयर में, वर्ष 2020-21 में 2 लाख 27 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी, इस साल 2 लाख 77 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की जा रही है।
रायपुर /शौर्यपथ/
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज मंत्रालय में विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा कि बच्चों की लिखने-पढ़ने और सीखने की क्षमता बढ़ाने विशेष कक्षा लगायी जाए। इसमें भाषा और गणितीय कौशल के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्कूलों में शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाए। आने वाले एक माह में बच्चों की पढ़ने पर जोर दिया जाए। इसके आधार पर जब सर्वे किया जाएगा उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला के शिक्षा अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि बाल-बाड़ी संचालन के लिए स्कूलों का चयन कर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि प्रदेश में कोई भी भवन जर्जर न हो। बारिश से पहले स्कूलों की मरम्मत और रख-रखाव का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिन विद्यालयों के लिए राशि जारी हुई है उनका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में पाठ्य पुस्तक, गणवेश, सायकल, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, महतारी दुलार योजना, व्यावसायिक शिक्षा का आदि का लाभ हितग्राही बच्चों को समय पर मिले इसके लिए अभी रोड मैप तैयार कर लिया जाए।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों भर्ती और प्रति नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाए। इसी प्रकार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी पूर्ण करें। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बच्चों की दर्ज संख्या और शिक्षकों की वास्तविक संख्या की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए विभाग के पोर्टल में सही एंट्री करना सुनिश्चित करें। पूर्व की एंट्री में कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार लिया जाए।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में ऐसे जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही की जाए। इसके लिए नगरीय क्षेत्र में नगरीय निकाय और पंचायत क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी से प्रमाण पत्र लिया जाए। दिस्मेंटल करने वाले भवनों की जानकारी विभाग के पोर्टल में दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6536 प्राथमिक स्कूलों में पांच-छह वर्ष आयु समूह के बच्चों के लिए बालबाड़ी शुरू की जानी है। प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के बैठने योग्य कमरों की जानकारी स्कूल परिसर से स्थल की दूरी को भी पोर्टल में दर्ज किया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि इस बार गर्मी के कारण शिक्षा सत्र 15 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा पहली से आठवीं तक की परीक्षा नहीं ली जाती, बच्चों का सिर्फ आंकलन होता है। यह परीक्षा बच्चों की नहीं शिक्षकों की है। आंकलन के आधार पर यह तय होगा कि बच्चों की किस प्रकार कि रिमेडियल टीचिंग की जरूरत है।
प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि विज्ञान की पढ़ाई बिना प्रयोगशाला के नहीं हो सकती। इसके अलावा गणित एवं कला विषयों की पढ़ाई भी प्रयोगात्मक होनी चाहिए। स्कूलों में एक जुलाई से प्रयोगशाला शुरू हो जाएगी। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में इन सभी विषयों में प्रयोग शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाकर दें। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा प्रयोगशाला संचालन के लिए स्कूलों के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. शुक्ला ने कहा कि मीडिल स्कूलों में भी प्रयोगात्मक छोटी-छोटी गतिविधियां कराई जाए। प्रदेश में आईटीआई शुरू की गई व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम इस वर्ष से हर विकासखण्ड में शुरू किया जाएगा। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार हर पंचायत के एक स्कूल और नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में एक टायलेट बनाया जाए। बालक और बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक टायलेट का निर्माण किया जाए।
सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित गौठानों में स्व सहायता समूह से सब्जी, बड़ी, पापड़ आचार और वहां दाल मिल संचालित हो तो दाल ली जाए। इसका उपयोग प्राथमिक और मीडिल स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन में किया जाए। पूर्व के निर्माण कार्यों को 15 जून से पहले पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा राजेश सिंह राणा, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र दुग्गा, सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल प्रोफेसर व्ही. के. गोयल सहित संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
पंचायत एवं स्वास्थ्य
पंचायत एवं स्वास्थ्य तथा कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आज कवर्धा के प्राचीन विंध्यवासिनी मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख-शांति के लिए कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारी श्री लाल जी चंद्रवंशी व प्रशांत परिहार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने और समझने के लिए आज अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ के प्रख्यात गांधीवादी और कार्यकारी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले के कई गांवों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सुराजी गांव योजना के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखी। प्रतिनिधिमंडल ने गांवों में गौठान और वहां स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित आय मूलक गतिविधियों के साथ-साथ नरवा विकास के कार्यों से जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन की बेहतर होती स्थिति की मुक्त कंठ से सराहना की।
यहां यह उल्लेखनीय है कि अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ की स्थापना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी । इस संस्थान से जुड़े देश के 8 राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान , केरल महाराष्ट्र , झारखंड, बंगाल ,बिहार के प्रख्यात गांधीवादी और कार्यकारी सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ मॉडल के अवलोकन एवं अध्ययन भ्रमण पर छत्तीसगढ़ आया हुआ है।
नरवा विकास
प्रतिनिधि मंडल ने अपने भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड स्थित नवागांव (ल) गौठान की गतिविधियों का अवलोकन किया और वहां आय मूलक गतिविधियों का संचालन कर रही महिला समूह के सदस्यों से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में नागपुर हाई कोर्ट के अधिवक्ता अतुल सोनक , त्रिशूर केरला के पर्यावरणविद् विनय जो , सामाजिक कार्यकर्ता मनोज, स्वतंत्र पत्रकार श्याम पंधारी पांडे एवं विवेक देशपांडे, सेवाग्राम मेडिकल कॉलेज वर्धा के मेडिसिन अधिष्ठाता उल्हास जाजू, कृषि वैज्ञानिक तारक कटे, शिक्षिका किरण जाजू शामिल थे।
महिला समूह
प्रतिनिधिमंडल ने इसके पश्चात रायपुर के सिरीखेड़ी स्थित कल्पतरु मल्टी यूटिलिटी सेंटर का भ्रमण कर वहां महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे 28 प्रकार की हर्बल उत्पाद, मधुबन एवं बस्तर आर्ट पेंटिंग, बेकरी आइटम और आर. ओ . बाटलिंग प्लांट का मुआयना किया । प्रतिनिधिमंडल ने महिला समूह के स्वावलंबन को सराहा। डॉ उल्हास जाजू ने कहा कि भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है ।
की आय
महासमुंद जिले में गौठान और वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित गतिविधियों को प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला कहा। गरियाबंद जिले के केशोडार वन-धन औषधि केंद्र की गतिविधियों को देखकर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में औषधीय पौधों के संरक्षण के प्रयास की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने गरियाबंद वन मंडल के ग्राम पंचायत बंदेपुरा में बासीखाई नाला विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कराए गए कार्यों का जायजा लिया और ग्रामीणों से इससे हो रहे लाभ की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बासीखाई नाला का उपचार होने से भूजल स्तर में वृद्धि हुई है। कुआं और नलकूप में, जहां पहले 180 फीट पर पानी मिलता था, अब 140 फीट पर पानी मिलने लगा है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर में नवपदस्थ क्षेत्रीय निदेशक रीनी अजीत ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर आरबीआई रायपुर के डीजीएम एस. एम. मिश्रा, एजीएम एस. पी. सोनी एवं मैनेजर नवीन तिवारी मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी-मार्ट की स्थापना की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरों की तर्ज पर अब कवर्धा में सी-मार्ट की स्थापना की गई है। वन विभाग द्वारा लघु वनोपज का संग्रहण स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ प्रदेश एवं शहर की महिलाओं को मिल रहा है और हम महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री मो. अकबर व पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने सी-मार्ट के शुभारंभ पर सी-मार्ट के संचालनकर्ता दीपांजली महिला स्व सहायता समूह को बधाई व शुभकामनाएं दी।
कैबिनेट मंत्री मो.अकबर द्वारा सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ पश्चात् नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सी-मार्ट में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, सभापतिगण, पार्षदगण एवं एल्डरमेन ने फीता काटकर दैनिक जीवन उपयोग में आने वाले सामाग्री क्रय किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महिला समूह द्वारा निर्माण किये जाने वाले सामाग्री का एक ही छत के नीचे सामाग्री विक्रय करने हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। कवर्धा जिले के महिला समूह अपना सामान विक्रय किये जाने हेतु सी-मार्ट में ला सकते हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नगर पालिका परिषद कवर्धा) द्वारा कैनरा बैंक कवर्धा के माध्यम से 10 लाख रूपए की ऋण राशि प्रदान किया गया है अब महिलायें स्वालंबी व सशक्त होगें। सी-मार्ट में दीपांजली महिला स्व-समूह द्वारा महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री व दैनिक उपयोग की सामाग्री का विक्रय किया जायेगा। उन्होनें बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बडी, बिजौरी, सेवई, आलू चिप्स, मशाला, हल्दी मिर्ची, गोबर गमला, चांवल आटा, दलिया, गेहूं आटा, पापड, मुरकु, फिनाईल सहित अन्य सामाग्री का विक्रय किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कबीरधाम,दीपांजली महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी के साथ आए इण्डस्ट्रीज के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंनेे मुख्यमंत्री के समक्ष होलसेल कॉरीडोर परिकल्पना का प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के महासचिव अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष पिल्लेवार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, मनमोहन अग्रवाल एवं राम मांध्यान मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल डायरेक्ट मनोज गंगल के साथ आए अन्य अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल से रायपुर एयरपोर्ट में रनवे एक्सटेंशन एवं एअर ट्रफिक सर्विस के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय, जी. एम. इंजीनीयरिंग जार्ज थरकन, ए.टी.सी इंचार्ज एब्राहम जॉन, ए.जी.एम. सिविल रविन्द्र पाटिल एवं एयरपोर्ट मैनेजर विनित सिंह मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ शक्तिपीठ रतनपुर में महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी श्रीमती पारुल माथुर सहित बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।
दीप प्रज्वलन, पोस्टर, रंगोली, गायन, योगा, मेहंदी के माध्यम से दिया जा रहा मतदान का संदेश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / लोकतंत्र के पर्व मेंं मतदाताओं को मतदान करने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता के आयोजन की कड़ी में नित नये गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला स्वीप टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाताओं तक मतदान जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए सभी वर्ग के मतदाताओं को आगामी 12 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। दीप प्रज्वलन, पोस्टर, रंगोली, गायन, योगा, मेहंदी के माध्यम से मतदान का संदेश दिया जा रहा है।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन -
- नाटक जागो मतदाता जागो-
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान जागरूकता हेतु विविध आयोजन किए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, रैली, मानव श्रृंखला, मतदान फॉरमेशन, रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय कैम्प में विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी स्वीप श्री अजय पाण्डे के मार्गदर्शन में नाट्य कला के छात्र-छात्राओं द्वारा अम्बेडकर चौक बस स्टैण्ड खैरागढ़ में मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक 'जागो मतदाता जागोÓ का प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। काफी संख्या में स्थानीय लोगों, आसपास के निवासियों एवं बस यात्रियों ने नुक्कड़ नाटक देखा एवं 12 अप्रैल को मतदान का संकल्प लिया। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय कैम्प में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं मतदान को प्रेरित करने के लिए विशाल रंगोली बनाया। जिसका अवलोकन इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर सहित विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष एवं आमजनों व छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। योग विभाग द्वारा 12 अप्रैल मतदान के लिए आकर्षक वोट फार्मेशन बनाया गया। फार्मेशन निर्माण कर वोट करने का संदेश दिया। गौरतलब है कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के आयोजन सभी वर्ग के मतदाताओं के लिए संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें अनेक गतिविधियों के माध्यम से उप निर्वाचन खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान की अपील के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी देकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग सहित युवा मतदाता, नए मतदाता एवं भावी मतदाताओं के लिए आयोजन किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र खैरागढ में स्थापित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र के सभी महाविद्यालय आईटीआई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर सहित ऐसे संस्थान जहां युवा एवं नये मतदाता हैं उन्हें स्वीप गतिविधियों से जोड़कर अन्य मतदाताओं को प्रेरित करने का संदेश एवं नये मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने आयोग द्वारा तैयार पुस्तिका 'मतदाता मार्गदर्शिकाÓ का वितरण किया जा रहा है।
दिये जलाकर संदेश दिया '12 अप्रैल वोट करेंÓ
मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल 2022 को फतेह मैदान खैरागढ़ में 701 दीप प्रज्जलित किया गया। जलते हुए दीपक की रोशनी में '12 अप्रैल वोट करेंÓ का संदेश दिया गया। साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ लिया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश कुमार भुआर्य, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री भगत सिंह ठाकुर, प्राचार्य भरदा कला श्रीमती निगार अंजुम, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री निखिल सिंह, श्री निमेश सिंह, श्री नरेंद्र सिंह, भरदा कला श्री नरेंद्र सिंह, पांडादाह श्री यशवंत ठाकुर, श्री वर्मा, श्री चंद्रशेखर गुनी, श्री प्रयाग सिंह, डॉ दीपाली सिंह, श्री कोमल कोठारी, श्री राजेश प्रजापति, श्री सुधीर नायक, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला अमलीडीह कला श्री रूपेश देवांगन, प्रधान पाठक कोहकाबोड श्री चंद्रकिरण ठाकुर उपस्थित थे।
सभी संकुल में आयोजन 'कर्तव्य महान - करें मतदानÓ
मटका फोड़ एवं रस्सा खींच प्रतियोगिता-
मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विधानसभा खैरागढ़ में संकुल के शालाओं में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। आज शासकीय प्राथमिक शाला चिंगली संकुल सिंघोरी में मतदाता जागरूकता हेतु मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यार्थी, स्वसहायता समूह एवं शाला प्रबंधन समिति सहित युवा, महिला एवं बुजुर्ग मतदाता शामिल हुए। पूर्व माध्यमिक शाला लिमतरा के बच्चों द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपने माता- पिता एवं अपने परिवार वालों को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत संदेश दिया गया। '12 अप्रैल वोट करेंÓ अपने मताधिकार का सही उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु पत्र लिखा गया, साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ लिया गया। शासकीय प्राथमिक शाला, खजरी संकुल केन्द्र - कांचरी में पोस्ट कार्ड के माध्यम से बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता एवं अपने परिवार वालों को मतदान संदेश दिया '12 अप्रैल वोट करें' उपस्थित लोगों ने मतदान करने हेतु शपथ लिया। प्राथमिक शाला देवारीभाठ संकुल भरदाकला में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया ।
स्वीप के अंतर्गत आज जागरूकता आयोजन प्राथमिक शाला ठेलकाडीह, टेकापार कला संकुल केन्द्र जोरातराई प्राथमिक शाला खोंघा, पेन्ड्रीकला, प्राथमिक शाला बाजगुडा संकुल - कांचरी पूर्व माध्यमिक शाला बाजगुड़ा, नवीन पिपरिया देवारीभाट संकुल भरदाकला प्राथमिक शाला सलिहा, दिलीपपुर, नवीन पिपरिया टेकारी, संकुल अतरिया पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहकला, हायर सेकेंडरी स्कूल भरदाकला, प्राथमिक शाला अमलीडीह कला, पूर्व माध्यमिक शाला भुलाटोला, पूर्व माध्यमिक शाला पेन्ड्रीकला, बफरा, संकुल खैरागढ़ प्राथमिक शाला नंबर 1, मुस्का संकुल केन्द्र जोरातराई संकुल करमतरा प्राथमिक शाला करमतरा, टेकापार कला, खजरी, डोकराभाटा, सहसपुर मुंहडबरी, सलोनी दपका, मालुद, बाजगुड़ा, मड़ौदा सहित अन्य प्राथमिक, पूर्व माधमिक एवं उच्च विद्याालय में संपन्न हुए। समस्त आयोजनों में शाला स्टाफ एवं ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। कार्यक्रम के लिए जिला स्वीप कमेटी की ओर से सभी आयोजन कर्ताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन व सराहनीय योगदान के लिये धन्यवाद प्रेषित किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
