
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जशपुरनगर /शौर्यपथ/
कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज बगीचा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्ना में दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपकरण आकलन शिविर लगाया गया। और पात्र लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। जशपुर जिले के सभी विकासखंड में दिव्यांग आंकलन शिविर लगाया जा रहा है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के पंडरी हाट में क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले इस दस दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल में लोग स्थानीय व्यजंनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मेलास्थल में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। 'बिहान' के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित व निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन और विक्रय के लिए आयोजित इस मेला में लोग प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शनी, खरीदी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों तथा सांस्कृतिक संध्या का आनंद ले सकेंगे।
राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों की समृद्धि और रोजगार के लिए संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन - 'बिहान' योजना के अंतर्गत इस क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में 'बिहान’ के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित कई विशिष्ट जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय की व्यवस्था रहेगी। कोसा, सिल्क, खादी, हैण्डलूम, बैलमेटल, टेराकोटा, बांस, काष्ठ शिल्प इत्यादि उत्पाद बिक्री और प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से रसायन मुक्त विशेष उत्पादों जैसे सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, मसाले, तेल, वनोपज आधारित दुर्लभ उत्पाद, शहद इत्यादि की मेला में बिक्री की जाएगी। क्षेत्रीय सरस मेला में असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओड़िशा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित अनेक राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रदर्शनी-सह-विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कबीरधाम / शौर्यपथ /
थाना झलमला क्षेत्रान्तर्गत स्थित पहुच विहीन ग्राम सिलयारी से थाना झलमला स्टाफ के पास आज दिनांक 25.मार्च के रात्रि करीबन 10 बजे फोन आया कि गांव में एक महिला बिंदिया बैगा पति सुक्खू बैगा को प्रसव पीड़ा से तड़प रही है झलमला स्वस्थ केंद्र में संपर्क नही हो पा रहा है जिससे थाना झलमला से प्रधान आरक्षक 13 खुमान सिंह , आरक्षक 658 धर्मेन्द्र मेरावी झलमला अस्पताल पहुचकर सी एच् सी . प्रभारी से बात कर तुरंत ग्राम सिलयारी के लिए एम्बुलेंस रवाना किया और पीडि़ता को झलमला अस्पताल में भर्ती कराया जहां गर्भवती बिंदिया बैगा एक बेटा को जन्म दिया जच्चा -बच्चा दोनो स्वस्थ है . उक्त मानवता कार्य से वनांचल में पुलिस की सराहना किया जा रहा है
कांकेर /शौर्यपथ/
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भारत माता, पं दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ हुई। इससे पूर्व दिनांक 26 मार्च से ही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का कांकेर पहूंचना प्रारंभ हो गया था । इस प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेण्डी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी बजरंगी यादव, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, जिला संगठन प्रभारी निरंजन सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने की
सत्र के उदघाटन सत्र से पहले प्रदेश अध्यक्ष साय ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सभी पदाधिकारियों के साथ सुनी । तत्पश्चात् सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि छ.ग. की मुख्य आर्थिक गतिविधि खेती पर निर्भर है । यहां के आधे से ज्यादा परिवार खेती किसानी पर निर्भर है। प्रदेश के किसानों की समस्या को उठाने व उनके हक के लिए लडऩे के लिए भाजपा किसान मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किसानों के बोनस व ऋण माफी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस के 3 साल के शासन में अब तक 500 से ज्यादा किसान प्रदेश मेे आत्महत्या कर चुके है ।
प्रदेशाध्यक्ष साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रहार करते हुए कहा कि अपनी कुर्सी बचाने व आलाकमान को खुश करने भूपेश बघेल यूपी के किसानों की मौत पर 50 लाख रूपये देने की घोषणा तो करते है पर खुद के राज्य में आत्महत्या कर रहे किसानों की मौत पर न तो मुआवजा और न ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने का वादा करते है । नया रायपुर में हजारों की संख्या में किसान आंदोलनरत है और मुख्यमंत्री बघेल उन्हें सुनने के बजाय राज्यों के चुनाव में व्यस्त रहते है। सरकार के तीन साल पूरे होने पर एक तरह तो अपने आका को बुलाकर किसानों के साथ न्याय करने का प्रंपच करते है वही दूसरी तरफ अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत किसानों को रोकने जेल में बंद करते है ।
श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के इन तीन साल के शासन में ही प्रदेश का हर वर्ग बघेल सरकार से प्रताडि़त व परेशान हो गया है । उन्होने किसान मोर्चा के माध्यम से गांव-गाव तक किसानों तक पहूंचने की बात कही व 2023 के चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया ।
किसान मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी बजरंगी यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत खेती पर निर्भर अर्थव्यस्था है । ये बड़ी खुशी की बात है किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति प्रदेश मुख्यालय से बाहर किसी जिले में हो रही है इससे जिलों में किसानों से जुड़ी आम समस्याओं को ज्यादा अच्छे से समझने का मौका मिलेगा । उन्होने कहा कि 2014 में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद से श्री मोदी ने लगातार किसानों की उन्नति व उनकी आर्थिक प्रगति के लिए कई किसान कल्याणकारी योजनाऐं प्रारंभ की । तीन कृषि कानूनो की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून भी किसानों की आय बढ़ाने में बहुत ही मददगार होता परंतु देश के कुछ किसान विरोधी तत्वों के कारण ये कानून राजनीतिक विरोध की भेंट चढ़ गये और देश को अराजक स्थिति से बचाने में मजबूरी में इसे सरकार द्वारा वापस लेना पड़ा । उन्होने कहा कि प्रदेश का किसान मोर्चा किसानों के हर परेशानी व मुददों में किसानों के साथ खड़ा है । श्री यादव ने प्रदेश से बाहर मोर्चा की कार्यसमिति आयोजित करने पर आयोजन समिति के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी, महामंत्री चन्द्रप्रकाश ठाकुर, स्वपन तरफदार व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र गौर को बधाई दी ।
किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक पिकी शिवराज शाह ने केन्द्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहूंचाने की बात कही । उन्होने कहा कि केन्द्र की प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की महत्ता को देखते हुए कृषि और किसानों के कल्याण के लिए आबंटित राशि में काफी वृद्धि करते हुए 35984 करोड़ जारी किये गये साथ ही किसानों की खेतों की मिटटी जांचने के लिए 1.84 करोड़ सायल कार्ड भी वितरित किये गये ।
कार्यसमिति के द्वितीय सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया जिसे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर द्वारा पढ़ा गया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि छ.ग कृषि प्रधान राज्य है प्रदेश की 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है । परंतु वर्तमान समय में भूपेश सरकार की वादाखिलाफी एवं उपेक्षा पूर्ण रवैये के चलते किसानों में गहरे असंतोष का वातावरण है। चुनाव के समय काग्रेस ने किसानों से आसमानी वादे तो कर दिये परंतु सरकार बनने के बाद वादा निभाने में यह सरकार फिसडडी साबित हुई । किसानों का एक एक दाना धान खरीदने , 15 क्विटल की लिमिट खत्म करने का वादा करने वाली सरकार ने किसानों का धान कम खरीदना पड़े इसके लिए खेतों का रकबा की कम कर दिया। हर जिले में फुड प्रोसेसिंग युनिट खोलने का खोखला प्रचार करने वाली कांग्रेस सरकार ने अपने झुठे वादों के लपेटे में अपने आलाकमान को भी फंसा दिया। किसानों के नाम पर वोट मागकर किसानों से छल करने वाली भूपेश बघेल सरकार बेनकाब हो गई है । प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड से गरीब आवासहीन किसानों को वंचित करने वाली भूपेश सरकार की यह कार्यकारिणी घोर निंदा करती है एवं आगामी चुनाव में इस वादाखिलाफी करने वाली किसाना विरोधी सरकर को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेती है । कार्यसमिति का संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारकेश्वर पाण्डेय ने किया।
भिलाई / शौर्यपथ /
गरीबों के लिए बरदान साबित होने वाले सुपेला में लगाए जाने वाले संडे मार्केट पर निगम प्रशासन का जेसीबी जिला एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चलाया गया। सड़क पर दोनों और अतिक्रमण कर मार्ग बंद कर व्यवसाय करने वाले सैकड़ों व्यापारियों को बेदखल किया गया। निगम की इस कार्यवाही को 1 दिन पूर्व ही चेंबर ऑफ कॉमर्स की जिला इकाई के द्वारा पूरा समर्थन दिया गया था। भोर होने के पहले 4 बजे से ही निगम के द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। संडे मार्केट के व्यापारियों के द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन पुलिस एवं जिला प्रशासन के द्वारा दी गई समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ।
नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उपस्थित होकर सुबह 4 बजे से निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। नगर पालिक निगम की 7 से 8 टीम पूरी तैयारी के साथ भोर होने से पहले संडे मार्केट स्थल पर पहुंच गई थी और सड़क पर पसरा लगाकर व्यापार करने वालों को रोका गया। जिनके द्वारा स्थाई तौर पर ठेले खोमचे लगाए गए थे उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभ में इस स्थल पर सप्ताहिक व्यवसाय करने वाले के द्वारा निगम प्रशासन की कार्यवाही का विरोध किया गया। परंतु पुलिस प्रशासन की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक आरके जोशी डीएसपी संजय पुंढीर एवं जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रेरणा के द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद माहौल शांत हो गया।
लगातार 12 घंटे तक कार्यवाही करके फोरलेन के घड़ी चौक से कोहका की दिशा में गदा चौक तक लगभग 1 किलोमीटर दूरी तक सैकड़ों अवैध व्यवसायियों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने तीन साल बाद सुपेला में लगने वाले संडे मार्केट पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से रोड किनारे दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। भिलाई नगर निगम की टीम पूर्व नियोजित तरीके से रविवार तड़के 4 बजे घड़ी चौक पहुंची। इसके बाद निगम के अतिक्रमण निरोधक अमला ने घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए जाने वाले संडे मार्केट को हटाया।
नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे खुद कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू करवाई। नगर पालिक निगम की 7 से 8 टीम पूरी तैयारी के साथ सुबह 4 बजे सुपेला संडे मार्केट स्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने पहले तो निर्धारित मार्किंग सीमा से आगे दुकान लगाने वाले व्यापारियों को रोका। इसके बाद भी जब व्यापारी नहीं माने तो निगम अमले ने ठेले और अस्थाई रूप से बनाई गई दुकानों को तोडऩा शुरू किया। जैसे ही निगम की जेसीबी ने दुकानों को तोडऩा शुरू किया तो सप्ताहिक बाजार लगाने वाले व्यापारियों ने टीम का विरोध करना शुरू किया और उन्हें घेरने की कोशिश। इस दौरान मौजूद भारी भारी संख्या में पुलिस अमले ने व्यापारियों के विरोध को चेतावनी देकर दबा दिया। इसके बाद निगम की टीम ने लगातार 12 घंटे तक कार्रवाई जारी रखी। सुबह 4 से शाम 4 बजे तक कार्रवाई करके निगम अमले ने लगभग 1 किलोमीटर दूरी तक मुख्य चौराहा घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक सैकड़ों अवैध व्यवसायियों को हटाया।
कैलाश नगर रोड में भी रहता है इसी तरह जाम
सुपेला संडे मार्केट की तरह ही कैलाश नगर एकता चौक को जोडऩे वाली सड़क में भी जाम लगता है। यहां पहले ही बनारसी स्वीट्स, न्यू जलाराम सहित दर्जनों दुकाने हैं, जो सड़क तक कब्जा किए हुए हैं। इसके साथ ही यहां ठेले और गुमटी वाले लगा लेते हैं। शाम के समय इस सड़क से लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है।
राजनंदगांव / शौर्यपथ /
खैरागढ़ उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर गुरुवार को खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व ग्रामीण में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में बैठक आहूत हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री भावना बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, राजनांदगांव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू, राजनांदगांव, गंडई एवं छुईखदान महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता, मंडल की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
इस दौरान बैठक में महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार की तैयारियों व आगे की रुपरेखा तय करते हुए भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और पूर्व की भाजपा सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा ने खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व खैरागढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक व सभा कर जनसंपर्क किया और वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के साथ है। वर्तमान की कांग्रेस सरकार की कुनीति, कुशासन व कुप्रबंधन से जनता त्रस्त है और भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता ने कमर कस ली है। हम सभी महिला मोर्चा की बहनों को प्रत्येक बूथ में जाकर जनता को सजग व जागरूक करने की जरुरत है
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि पार्टी और संगठन ने महिला मोर्चा को जो जिम्मेदारी दी है उसे हमें पूरी ईमानदारी के साथ निभाना है। खैरागढ़ उपचुनाव में हमें प्रत्येक बूथ में जाकर जनता से निरंतर संपर्क करते हुए भाजपा की विकास नीति और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश के विकास के लिए किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करना है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश बदहाल हो गया है। प्रदेश में अपराधिक घटनाएँ बढ़ गई हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है, कुप्रशासन एवं कुप्रबंधन के कारण किसान आत्महत्या कर रहें हैं और युवा बेरोजगार घूम रहें हैं। सत्ता में आने से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े-बड़े वादे किये थे परन्तु अभी तक वे वादे केवल कागजी दावों पर हैं जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रहें हैं। राज्य सरकार की इसी वादाखिलाफी से जनता में रोष साफ़ दिखाई दे रहा है और अपने इस रोष का जवाब जनता खैरागढ़ में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाकर देने को तैयार है।
राजनंदगांव / शौर्यपथ /
खैरागढ़ उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर गुरुवार को खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व ग्रामीण में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में बैठक आहूत हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री भावना बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, राजनांदगांव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू, राजनांदगांव, गंडई एवं छुईखदान महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता, मंडल की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
इस दौरान बैठक में महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार की तैयारियों व आगे की रुपरेखा तय करते हुए भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और पूर्व की भाजपा सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा ने खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व खैरागढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक व सभा कर जनसंपर्क किया और वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के साथ है। वर्तमान की कांग्रेस सरकार की कुनीति, कुशासन व कुप्रबंधन से जनता त्रस्त है और भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता ने कमर कस ली है। हम सभी महिला मोर्चा की बहनों को प्रत्येक बूथ में जाकर जनता को सजग व जागरूक करने की जरुरत है
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि पार्टी और संगठन ने महिला मोर्चा को जो जिम्मेदारी दी है उसे हमें पूरी ईमानदारी के साथ निभाना है। खैरागढ़ उपचुनाव में हमें प्रत्येक बूथ में जाकर जनता से निरंतर संपर्क करते हुए भाजपा की विकास नीति और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश के विकास के लिए किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करना है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश बदहाल हो गया है। प्रदेश में अपराधिक घटनाएँ बढ़ गई हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है, कुप्रशासन एवं कुप्रबंधन के कारण किसान आत्महत्या कर रहें हैं और युवा बेरोजगार घूम रहें हैं। सत्ता में आने से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े-बड़े वादे किये थे परन्तु अभी तक वे वादे केवल कागजी दावों पर हैं जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रहें हैं। राज्य सरकार की इसी वादाखिलाफी से जनता में रोष साफ़ दिखाई दे रहा है और अपने इस रोष का जवाब जनता खैरागढ़ में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाकर देने को तैयार है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दिनांक 26/3/2022 को अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के द्वारा प्लेसमेंट पर कार्यरत सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर ड्राइवर कंप्यूटर ऑपरेटर के नियमितीकरण को लेकर कांग्रेस सरकार के द्वारा सरकार बनने के पहले घोषणा पत्र अनियमित प्लेसमेंट कर्मचरियों को रिक्त पदों पर नियमित रूप से भर्ती करने कहा गया था.
परंतु प्रदेश के समस्त प्लेसमेंट पर कार्यरत स्वास्थ विभाग में सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर ड्राइवर कंप्यूटर ऑपरेटर को वांछित कर अनेको घोषणाये कर रहे वही स्वास्थ विभाग के कर्मचारी जो कोरोना काल से पहले भी निश्वार्थ भाव से अपने शहर व प्रदेश को स्वक्ष सुंदर रखने में अपने जान की परवाह किये बिना कार्य करती है पर विडम्बना की बात यह है कि इन कर्मचरियों को सरकार अनदेखा कर रही है इस विषय पर संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कुछ दिनों में दुर्ग जिला कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से मुख्यमंत्री नगरीय निकाय मंत्री जी को एक दिन पूण रूप से कार्य बंद कर नियमित करण की मांग की जाएगी अगर इस विषय को सरकार के द्वारा गंभीर रूप से नही लिया गया तो प्रदेश के हजारों संख्या में कार्यरत अनियमित प्लेसमेंट कर्मचारी सड़को पर उत्तर कर अपने हक़ अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेगी .
इस बैठक में मुख्यरूप से उपस्थित प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रिक्की समुन्द्रे ,शहर अध्यक्ष संतोष सामसुखा , संरक्षक मोहन दीपकी , शरद गुप्ता ,दिवान रगड़े,राकेश रक़्शेल,हितेश सुवडोर रवि मिश्रा, मनोज साहू,विक्की देवांगन,महेश राजपूत,लव रगड़े,दुर्गा धुर्वे,बंटी सोनी,एवं संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा भक्त माता कर्मा की जिला स्तरीय जयंती समारोह 28 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। डोंगरगाव विधायक व पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, पूर्व विधायक भोलाराम साहू व खेदूराम साहू विशेष अतिथी होंगे।
जिला साहू संघ के महामंत्री अमरनाथ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय आयोजन मे प्रथम दिवस 27 मार्च को युवा सम्मेलन, रक्तदान शिविर, रोजगार मेला का आयोजन होगा, जिसमें अध्यक्ष छग राज्य तेलघानी विकास बोर्ड व अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक हर्ष साहू की बतौर अतिथी सम्मलित होंगे।
कोरोना संक्रमण काल के कारण दो साल के अंतराल में हो रहे इस आयोजन के प्रति समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 28 मार्च को भव्य शोभायात्रा के साथ मां कर्मा की झांकी निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए जिला साहू सदन पंहुचेगी। तत्पश्चात सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जामुल नगर पालिका क्षेत्र के शिवपुरी में दो दिवसीय राम चरित मानस गान आनंद महोत्सव में शामिल हुए। इसी के अतिरिक्त पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-07 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर भवन निर्माण का लोकार्पण किया।
दो दिवसीय रामचरित मानस गान आनंद महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने श्रमिक कल्याण मानस मंडली की मांग पर मानस मंच के सामने डोम शेड निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही 25000 सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। वही इस स्कूल में पेयजल की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने भक्त माता कर्मा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी जामुल में बोर खनन की घोषणा की। वहीं सफल आयोजन के लिए पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आयोजक श्रमिक कल्याण मानस मंडली समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने वार्ड क्रमांक 7 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर जामुल वासियों को बधाई दी। वही उन्होंने कहा कि इस भव्य मंदिर के बन जाने से अब बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन यहां हो सकेंगे। साथी किसी भी तरह की आवश्यकता को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि आपकी सभी मांगों को एक.एक कर पूरा किया जाएगा।
इस दौरान जामुल नगर पालिका की उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, पार्षद संजय देशलहरे, पार्षद गुल्ली साहू, पार्षद अश्विनी साहू, कांग्रेस नेता करीम खान, हीरा वर्मा, प्रशांत ठाकुर समेत जामुलवासी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
