
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
सम्मान कर आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ शिक्षा संवर्ग एवँ पंचायत सचिव संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए । संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शासकीय कर्मचारियों एवँ अधिकारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने पर उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय तथा संघ के पदाधिकारीगण भी उपस्थित हैं ।
बिलासपुर /शौर्यपथ/
जिले में अब तक 1 लाख 35 हजार से अधिक लोगों को मिली निःशुल्क इलाज की सुविधा
राज्य शासन द्वारा स्लम क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट शहर के विभिन्न स्लम क्षेत्रों में जाकर त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है, जिसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्स की टीम मौजूद है। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को निःशुल्क परामर्श, इलाज, दवाईयां एवं पैथालॉजी लैब की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में 1579 शिविरों के माध्यम से 1 लाख 35 हजार 924 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। 13 हजार 813 मरीजों का टेस्ट किया गया और 1 लाख 31 हजार 214 मरीजों को निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया है।
इस योजना के धरातल पर उतरने से स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के माथे से चिंता की एक बड़ी लकीर मिट गई है। पहले लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। पैसे के अभाव में इन्हें अच्छा इलाज भी नहीं मिल पाता था पर अब परिस्थितियां बदल गई है। इस योजना से शहरों के स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर इलाज मिल ही रहा है साथ में निःशुल्क लैब, टेस्ट की सुविधा एवं दवाई भी मिल रही है। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर दाई दीदी क्लिनिक की शुरूआत भी की गई है जिसमें बिलासपुर शहर में अब तक 379 कैम्प के जरिए 32 हजार 220 महिलाओं का इलाज किया गया है।
मोबाईल मेडिकल यूनिट में गंभीर बीमारियों को छोड़कर सभी प्रकार की सामान्य बीमारियों का इलाज किया जाता है। इसमें लैब की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें आवश्यकतानुसार ब्लड, यूरीन जांच, सीबीसी, मलेरिया जैसे रोगों का निःशुल्क जांच की जाती है। यूनिट में इसीजी, ब्लड प्रेशर, प्लस ऑक्सीमीटर जैसे स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित एक बड़े वर्ग को उनके घरों तक स्वास्थ्य सुविधा मिलने से उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं । इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित हैं ।
रायपुर /शौर्यपथ/
ग्राम चोरभट्टी और अकोलीकला में अनेक विकास कार्यो की दी सौगात
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया आज यहां आरंग विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी एवं अकोलीकला में मां कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र द्वारा आदर्श विवाह की आयोजन किया गया। मंत्री डॉ.डहरिया ने नव दंपत्तियों को उनके नव जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ.डहरिया ने ग्राम चोरभट्टी में सामाजिक भवन के लिए दस लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। डॉ.डहरिया ने अकोलीकला में 5 लाख रूपए की लागत से सी.सी. रोड और 6.5 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। डॉ.डहरिया ने उपस्थित जन समुदाय को माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं बधाई दी। डॉ.डहरिया ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों को सम्पन्न करने के लिए अच्छे सुविधायुक्त भवन का होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरंग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सभी समाजों के सामाजिक भवन बनाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आरंग क्षेत्र में करीब 152 सामाजिक भवन के निर्माण की पहल की गई है। कार्यक्रम में विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
मंत्री डॉ.डहरिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती के आशीर्वाद से हम सभी क्षेत्र में खुशहाली लाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य कर रहे हैं। डॉ.डहरिया ने कहा कि प्रतिवर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष के पापमोचिनी एकादशी को भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जाती है। डॉ.डहरिया ने कहा कि माता कर्मा को माता-पिता से धार्मिक संस्कार मिले। उन्होंने अपने माता-पिता के सानिध्य में भगवत भक्ति में बाल्यकाल से रूचि ली। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति इनके मन में गहरी श्रद्धा थी। योग साधना से मां कर्मा को दिव्य शक्तियां प्राप्त हुई थी, जिसके प्रभाव से वे बचपन में ही दीन दुखियों की सेवा का कार्य करती थी। उन्होंने बताया कि माता कर्मा ने अपनी अनुपम भक्ति से अन्याय के विरूद्ध संघर्ष तथा ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास की शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने मानव समाज को भाईचारे और समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को विधायक धनेन्द्र साहू ने सम्बोधित करते हुए सभी को भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर पंचराम साहू, देवनाथ साहू, भीखलाल साहू, उमेश्वरी साहू, योगेश्वरी साहू, कोमल साहू, जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष खिलेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए साहू समाज के पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे।
अंतागढ/शौर्यपथ/
देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के आव्हान के तहत आज जिले कांकेर, अंतागढ, भानुप्रतापपुर, बांदे में मजदूर किसानों ने धरना देकर रैली निकालकर अपनी मांगो को बुलंद किया। आज जारी एक वयान में राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष तुलसी राणा ने बताया कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कानून को संहिता मे बदलकर श्रमिकों के अधिकारों का हनन करने पर अमादा है। सरकार की नीतिया सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण करने का है जो देश की संप्रभुता को नष्ट कर देगी।
आज के बंद मे मुख्य रूप से मजदूरो का न्युनतम वेतन मासिक 26000 करने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्रति माह 7500 का आर्थिक मदद देने, श्रम संहिता वापस लेने, वनभूमि पर काबिजो को पट्टा देने, कार्पोरेट परस्त नीति या वापस लेना, बेरोजगारी को रोजगार देने, मजदूरो की हितकारी योजनाओं का लाभ देने, महंगाई पर रोक लगाने, समर्थन मूल्य पर कानून बनाने, वनोपज की सरकारो खरीदी करने की मांग प्रमुख है।
आज के बंद मे मुख्य रूप से देवचंद भास्कर, नजीब कुरैशी, पुरुषोत्तम मरकाम, बासुदेव दास, बबलू देवांगन, अर्जुन सरकार, सोहन साहू, प्रशांत सोलंकी, नरेश साहू, अजीत बघेल, नोहर धनकर, धनराज सोरी, गायत्री ताराम, रेश लाल पटेल, बिशे लाल सिरदार, आशिक कंशल, विभन पटेल, प्रमेश नेताम, गणपति पटेल, बत्ती बाई, राधिका धु्रव, रसीला पटेल, सुनीता सहारे, गौरी यादव, प्रेमबथी पटेल, दीप्ति पटेल, माधुरी पटेल, शीला यादव, सकिया यादव, बसंती यादव आदि सहित भारी संख्या मे मजदूर शामिल थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल की बॉक्सिंग चैंपियनशिप बॉक्सिंग इवेंट का आयेाजन छत्तीसगढ़ प्रदेश अमेच्येर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 27 मार्च से सेक्टर 5 ग्राउण्ड में किया जा रहा है। उक्त जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए नंद गुप्ता ने दी। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि भिलाई में पहली बार यहां पर यह चैंपियनशिप इवेंट आयोजित किया जा रहा है! भिलाई के महापौर नीरज पाल भी इस इवेंट के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं! सभी ग्रुप में जूनियर,सीनियर सहित सभी ग्रुप की छग के सभी जिलों से 300 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें कई नेशनल चैंपियन रहे खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
नंद गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ी अपने गृहजिला सहित प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करे इसके लिए उन खिलाडिय़ों को निश्चिंत होकर केवल खेल में ही ध्यान देना होगा इसलिए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ा को 1 साल से अधिक कैरियर या ज्यादा वक्त के लिए उसका खर्च जो इच्छुक हो वह स्पॉन्सर कर सकते हैं या खिलाड़ी को गोद ले सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि
इस दौरान आर के इण्डस््रटीज के संचालक नंद गुप्ता के अलावा राजीव नागपाल, निश्चित गुप्ता एवं प्रसिद्ध बॉक्सिंग चैम्पियन आशीष नंदी,अभिनव नंदी, श्यामलाल गुप्ता, रश्मि सिंह,राजेश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
कांग्रेस के पूर्व अल्पसख्ंयक जिला अध्यक्ष शेख हुसैन तन्हा कांग्रेस की उपेक्षा के कारण आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कार्योँ से प्रभावित होकर आज अपने शेख प्यारे,मेडिकल फील्ड से जुड़े शिवा शेटी, विनीता पॉल, मोहम्मद इनाम, सिद्धिकी, वसीम सहित कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। इस दौरान शेख तन्हा हुसैन ने कांग्रेस का गमछा अपने गले से हटा दिया और मेहरबान सिंह ने तन्हा को आप पार्टी का गमछा और फूलों की माला पहनाकर आप पार्टी में स्वागत करते हुए प्रवेश करवाया।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए आप पार्टी के नेता मेहरबान सिंह ने कहा कि दिल्ली मॉडल पूरे देश की जनता को पसंद आ रहा है जिसके तहत पढ़ाई ,लिखाई, दवाई,बिजली,पानी को सुविधा जनता को पसंद आ रही है जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के परिवार में लगातार बढोत्तरी हो रहा है। छग सहित पूरे देश में आप पार्टी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में काफी विश्वास बढा है। यही कारण है कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद देश में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया। आप की आंधी में जनता ने बड़े बड़े दिग्गजो को हरा दिया। जनता को अब आम आदमी पार्टी पर विश्वास बढ़ रहा। देश में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को उम्मीद भरे निगाहों ेसे देख रही है, उसी उम्मीद से अन्य राष्ट्रीय पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी में लगातार शामिल हो रहे है।
एक प्रश्र का उत्तर देते हुए मेहरबान सिंह और वदूद आलम ने कहा कि छत्तीसगढ के कर्मठ एवं जुझारू एवं एजूकेटेड पर्सन संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा सांसद बना रही है। श्री संदीप छत्तीसगढ के उन मुद्दों को भी राज्यसभा में उठायेंगे जो भाजपा और कांग्रेस के सांसद नही उठाते है। छग की जो मूल समस्या और आम जनता की परेशानियां है, उसे भी वे राज्यसभा में दमदारी के साथ उठायेंगे। संदीप को सांसद बनाये जाने से छत्तीसगढ़ में आप पार्टी को आने वाले चुनाव में काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि संदीप के कार्य करने की शैली अलग है। अभी डेढ साल बचा है, जिस प्रकार आप पार्टी से लोग जुड़ रहे है उससे ये निश्चित हो गया है कि आने वाले चुनाव में छग में भी आप की सरकार बन सकती है। श्री पाठक ने पंजाब में जहां सेवाएं दी, उसका व्यापक असर वहां पड़ रहा है और संदीप को आप पार्टी ने गुजरात का प्रभार दिया है, इसका भी लाभ गुजरात चुनाव में आप पार्टी को मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस दोनो में परिवारवाद हावी है, विधायक का बेटा ही महापौर और विधायक बनेगा तो बाकी कार्यकर्ता क्या करेंगे?
दुर्ग / शौर्यपथ /
केन्द्र सरकार की विभिन्न श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में 28 व 29 मार्च का देश व्यापी हड़ताल की घोषणा पूर्व में ही की गई थी इसी तारतम्य में इसके पहले दिन आज संयुक्त यूनियन ने भिलाई इस्पात संयंत्र में सभी गेट के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हड़ताल का असर भिलाई-दुर्ग में भी रहा। भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियनों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आधी रात से ही यूनियनें लामबंद होने लगी थी। सोमवार सुबह से संयुक्त यूनियन के बैनर तले बीएसपी के सभी गेट पर नारेबाजी की गई। बहरहाल बीएएसपी की यूनियने दो दिनों की हड़ताल को सफल बनाने में लगी हुई हैं। बीएसपी में वेतन विसंगति का मामला आज के हड़ताल में छाया रहा।
ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन की जारी बयान में कहा गया है कि दो दिवसीय हड़ताल के दौरान देशभर में 20 करोड़ से अधिक कामगार हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी कृषि व अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले कामगार इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोयला, स्टील, ऑयल, दूरसंचार, पोस्टल, आयकर, कॉपर, बैंक और बीमा क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों की कामगार संघों ने हड़ताल का नोटिस दिया है।
बैंकों के संगठनों ने भी किया हड़ताल का समर्थन,दो दिन बंद रहेगा बैंक
हड़ताल का समर्थन विभिन्न सेक्टर के कर्मचारी यूनियनों के साथ ही बैंक संगठनों ने भी करते हुए सोमवार और मंगलवार को बैंक बंद रखने का फैसला किया है। जिसके कारण बैंकिंग के कार्य भी बेहद प्रभावित हुआ।
ज्ञातव्य हो कि देशव्यापी हड़ताल में संयुक्त मंच में आईएनटीयूसी, एचएमएस, एआईटीयूसी, सीआईटीयूए, आईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हैं। इसके अलावा यूनियनों ने कोयला, इस्पात, तेल, टेलिकॉम, पोस्टल, इनकम टैक्स, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों में यूनियनों को भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। इस हड़ताल को इन सेक्टरों से भी समर्थन मिल रहा है।
यूनियनों का दावा 20 करोड़ से ज्यादा कामगार भी हिस्सा ले रहे हैं
कर्मचारी संघों की प्रमुख मांगो में श्रम कानूनों में प्रस्तावित बदलावों को खत्म करने के साथ ही निजीकरण और सरकारी संपत्तियों की बिक्री प्रक्रिया पर रोक लगाना शामिल है। साथ ही मनरेगा के तहत काम करने वालों के लिए आवंटन बढ़ाने की मांग भी की जा रही है। वहीं बैंक यूनियन सरकारी क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को रोकने की मांग कर रह हैं। साथ ही फंसे कर्ज की शीघ्र वसूली, बैंको द्वारा उच्च जमा दर, उपभोक्ताओं पर निम्न सेवा शुल्क और बैंक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की भी मांग है।
बैंकों कामकाज रहा ठप्प,लोगों को हुई परेशानी
हड़ताल के कारण भिलाई-दुर्ग के बैंकों में तालाबंदी रही। बैंक यूनियनों ने सिविक सेंटर बैंक परिसर में प्रदर्शन कर हड़ताल में अपनी भागीदारी दी। इसके कारण बैंकों का कामकाज ठप्प रहा और लोगों को इसके कारण परेशानी भी हुई। हालांकि दो दिन पहले ही बैंकों के बाहर हड़ताल की नोटिस चस्पा कर दी गई। आज बैंकों में सामान्य कामकाज पूरा प्रभावित रहा। इस हड़ताल में बिजली कंपनी की यूनियनें भी शामिल हैं हालांकि कहा जा रहा है कि बिजली सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
दुर्ग / शौर्यपथ/
28 मार्च को भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज हनोदा के कार्यक्रम में शामिल हुए। पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र साहू समाज के नवनियुक्त पदाधिकारीयो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम हनोदा में समाज के बुजुर्गों का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को भक्त कर्मा माता के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज का विकास करना है। कर्मा जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने पर छत्तीसगढ़ सरकार एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजेश साहू यतीश साहू पोषण साहू कृष्णा प्रसाद साहू रामखिलावन साहू मन्नू साहू अशोक साहू राकेश साहू जगदीश दीपक खिलावन साहू शंकर साहू राजकुमार साहू कुम्भंकार जी हीरालाल चन्द्राकर गौकरण हिरवानी अनुसुईया साहू अनुपा साहू कांति बाई साहू लता साहू लक्ष्मी हिरवानी हुलासा बाई साहू मनहरण साहू अश्वनी साहू राकेश सिन्हा सुखचंद साहू सहित समाज के प्रमुख गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रायपुर/ शौर्यपथ /
नेशनल फेमली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में किये गये दावे कि छत्तीसगढ़ की महिलायें शराब पीने में देश में तीसरे नंबर पर है को कांग्रेस ने खारिज किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह रिपोर्ट भ्रामक और अविश्वसनीय है। इस तथाकथित रिपोर्ट के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति का अपमान किया है। भाजपा इस अपमानजनक रिपोर्ट के लिये छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी मांगे। कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है इस रिपोर्ट के दावों का आधार क्या है? केंद्र सरकार ने यह सर्वे कब करवाया? सर्वे प्रदेश के किन क्षेत्रों में करवाया गया था? राज्य के कितनी महिलाओं की जीवन शैली पर अध्ययन कर यह रिपोर्ट बनाई गयी है? यह भी खुलासा किया जाये कि बस्तर, सरगुजा और मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग जगत कुल कितनी महिलाओं पर अध्ययन किया गया?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराब के विरोध में सबसे मुखर छत्तीसगढ़ की महिलायें है। हम सब भी छत्तीसगढ़ में रहते है। हमने तो कभी राज्य में महिलाओं को खुलेआम शराब पीते हुये नहीं देखा। कुछ एक अपवाद हो सकते है जिनकी संख्या नगण्य है। केंद्र के इन सर्वे करने वालों को छत्तीसगढ़ में शराब पीती महिलायें कहां से दिख गयी? जो इनको तीन साल के भीतर राज्य की महिलायें शराब पीने में तीसरे नंबर पर आ गयी है। छत्तीसगढ़ का आम आदमी आज भी जब राज्य के बाहर महानगरों में जाता है वहां पर 5 सितारा संस्कृति में महिलाओं को शराब आदि पीते देख लिया तो आम छत्तीसगढिय़ा के लिये यह कौतुहल का विषय है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मानसिक रूप से महिला विरोधी है। आरएसएस में वर्षो तक महिलाओं को शामिल नहीं किया जाता था भाजपा की केंद्र सरकार अब छत्तीसगढ़ की महिलाओं को अपमानित करने के लिये उन्हें शराबी घोषित करवा रही है। इस रिपोर्ट से शंका उत्पन्न हो रही है कि छत्तीसगढ़ की छवि खराब करने की यह भाजपाई और संघी चाल हो सकती है। जिस प्रकार से देशभर में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ हो रही है उससे भाजपा परेशान है। भाजपाई राज्य की छवि खराब करने के लिये राज्य की महिलाओं तक पर आरोप लगाने लगे है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
