August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/

    योगा शरीर को बाहरी और आंतरिक दोनों रूपों में लाभ पहुंचाती है. आप ध्यानमग्न होकर योगा करते हैं तो अपने अंदर गहरे बदलाव देख पाते हैं. इसमें तो कोई दोहराए नहीं कि योगा हमें तंदरुस्त और स्वस्थ भी रखती है. शवासन भी एक ऐसा ही योगा है जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है. मजे की बात तो यह है कि इसे करने में कोई मेहनत नहीं लगती और कोई भी इसे बड़ी आसानी से कर सकता है. शवासन का अर्थ ही है मृत देह वाला आसन. आइये जानें कि सेहत पर इसके कौन-कौन से सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं.


    शवासना करने के फायदे |

    इसे करने से शरीर की थकान दूर होती है.

    अच्छी नींद देने में लाभकारी.

    मांसपेशियों की जकड़न से राहत पहुंचाता है.

    फोकस करने में सहायता होती है क्योंकि इसे करने पर आसपास क्या हो रहा है इससे आपका ध्यान हट जाता है.

    शरीर को रिलेक्स महसूस होता है.

    एक बड़ा फायदा तो यह है कि आप बेहद थके होने पर भी इसे कर सकते हैं और आपको अपना बचा हुआ काम करने की ऊर्जा मिलेती है.

    ये आसन शरीर को डीप मेडिटेशन की स्टेज पर ले जाता है.

    तनाव से राहत मिलती है.

    जिन्हें एंजाइटी की समस्या हो उन्हें शवासन जरूर करना चाहिए.

    इस आसन को करने पर पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.

    कैसे करें शवासन

    आंखें बंद करके लेट जाएं और शरीर को रिलेक्स करते हुए दोनों पैरों को एकदूसरे से दूर फैलाएं.

    आपके दोनों पंजे एकदूसरे से विपरीत दिशा में होने चाहिए.

    हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखकर पंजो को ऊपर की तरफ रखें.

    शरीर के हर हिस्से पर ध्यान केन्द्रित करें. ऐसा करते हुए धीरे-धीरे गहरी सांस लेते रहें.

    जब-जब सांस लेंगे तो शरीर में ऊर्जा और सांस छोड़ते हुए आराम महसूस करेंगे.

    शवासन कब करें

    अगर आप योगा के और भी आसन कर रहे हैं तो शवासन को आखिर में करें. इसे खाली पेट करें. इसे सुबह-सुबह या शाम के समय करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है.

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख 73 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री मद के तहत कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा तथा पंडरिया के अंतर्गत कई गांवों में सी.सी. रोड और सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। पंडरिया विकासखंड के झिरियाकला ग्राम पंचायत के पुतकीखुर्द में गुरू घासीदास मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो लाख 20 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। वहीं ग्राम सोमनापुर (पुराना) में सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम नेउरगांव में सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख 99 हजार रूपए और ग्राम पंचायत नानापुरी में सीसी रोड के लिए तीन लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    प्रभारी मंत्री सिंहदेव की अनुशंसा पर जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के विभिन्न गांवों में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 14 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें ग्राम खैरझिटी में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 99 हजार 100 रूपए, ग्राम पंचायत हरदी के रगरा में दो लाख 99 हजार 600 रूपए, ग्राम पंचायत हथलेवा के लिए दो लाख 99 हजार 900 रूपए, ग्राम पंचायत कोहडिया में दो लाख 99 हजार रूपए और ग्राम पंचायत सिंगारपुर के दैहानडीह में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 98 हजार 700 रूपए की राशि शामिल है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम भानपुर में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी कार्यों के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्य एजेंसी बनाया गया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में संचालित 'रोको और टोको' अभियान के अंतर्गत आज यूनिसेफ, वी द पीपल और गुरुकुल महाविद्यालय के एन.एस.एस. कैडेट्स ने मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया। इस टीम के द्वारा वीआईपी चौक, तेलीबांधा सहित अन्य चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को टीकाकरण हेतु प्रेरित करते दिखे। इसके अलावा ये वॉलिंटियर्स कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु भी प्रेरित करते दिखे। इस टीम ने 40 से भी अधिक सार्वजनिक स्थलों पर अपने अभियान के तहत अब तक लोगों को प्रेरित किया है और लापरवाही बरतने वालों को संक्रमण के खतरों से अवगत कराते हुए जागरूक कर रही है।

    UP Assembly polls 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक अहम घोषणा की है. वह मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव  ने एक अहम घोषणा की है. अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो आईटी (IT) सेक्टर में आने वाले समय में 22 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा. वहीं समाजवादी नेता राम गोपाल यादव ने घोषणा की कि अखिलेश यादव "रिकॉर्ड" वोटों से जीतेंगे.

    बता दें कि चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश ने बीते दिनों कहा था कि अगर पार्टी चाहती है, तो मैं चुनाव लड़ूंगा. इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस बार विधानसभा चुनाव के लिए बतौर प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश करेंगे. अखिलेश ने जिस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, उसे सपा का गढ़ माना जाता है.

    करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का काफी दबदबा रहा है. यह सीट सपा की सुरक्षित सीट कही जाती है. यहां 1993 से लगातार सपा यहां जीती है. केवल एक बार 2002-2007 में ये सीट बीजेपी ने जीती थी. करहल सीट मैनपुरी जिले में आती है जो यादव परिवार का गढ़ रहा है. इस आंकड़े को देखते हुए सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जीत का दावा कर रहे हैं.

     

     

    फिल्म Tere Naam में Bhumika Chawla को ‘निर्जरा’ के किरदार में देखा गया था, जो बहुत मासूम और भोली भाली होती है. भूमिका की जो लेटेस्ट फोटो सामने आई है, उसमें आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सलमान खान की साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम' को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में Salman Khan ने ‘राधे' की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी. वहीं फिल्म Tere Naam में सलमान के अपोजिट Bhumika Chawla नजर आई थीं, जिनकी ये पहली फिल्म भी थी. भूमिका ने अपनी मासूमियत और अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था. हालांकि इसके बाद भूमिका ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आईं, लेकिन तेरे नाम में उनकी एक्टिंग को लोग आज भी याद करते हैं.

    तेरे नाम फिल्म को आए 18 साल से ज्यादा का समय हो चला है और इतने समय में एक्ट्रेस का लुक काफी बदल गया है. फिल्म Tere Naam में भोली भाली दिखने वालीं भूमिका चावला आज काफी अलग दिखती हैं. हालांकि आज भी उनकी मासूमियत जरा भी कम नहीं हुई है. Bhumika Chawla की एक लेटेस्ट फोटो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वे येलो कलर का लाइफ जैकेट पहने हुए दिख रही हैं. इस फोटो में भूमिका किसी बोट पर नजर आ रही हैं. फोटो में भूमिका खुले बालों और आंखों पर गॉगल लगाए बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं.

    गौरतलब है कि फिल्म Tere Naam में भूमिका को ‘निर्जरा' के किरदार में देखा गया था, जो बहुत मासूम और भोली भाली होती है. तेरे नाम के बाद भूमिका सलमान के साथ दिल ने जिसे अपना कहा में भी देखी गईं. इसके साथ ही Bhumika Chawla रन, धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया.

     

     

     

    प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में लगातार बढ़ रही आवक

    अब तक सवा करोड़ रुपए के कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलेट उत्पादक किसानों को 10 हजार रुपए तक प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में लगातार बढ़ रही आवक

    छत्तीसगढ़ को देश का मिलेट हब बनाने के लिए शुरु किए गए मिलेट मिशन के तहत कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को इन फसलों को इनपुट सब्सिडी देने का फैसला भी लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को इनकी बिक्री में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए राज्य की सभी प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। प्रदेश में अब तक सवा करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की 4110 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की गई है।

    कुपोषण दूर करने दिया जा रहा बढ़ावा

    वन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने बताया कि मिलेट उत्पादन बढ़ाने के लिए के पीछे राज्य सरकार की मंशा है कि इन फसलों का अधिक से अधिक उपयोग बच्चों के कुपोषण दूर करने में किया जाए। समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले मिलेट का उपयोग मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी के पोषण आहार कार्यक्रम में करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी प्राथमिक वन समितियों में इन फसलों की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को इनकी खेती के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहन से आने वाले समय में इन फसलों का उत्पादन और बढ़ेगा।

    किसानों को मिलेगी इन्पुट सब्सिडी

    किसानों को मिलेगी इन्पुट सब्सिडी

    राज्य सरकार ने उपज की सही कीमत दिलाने के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया है, साथ ही मिलेट फसलों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ और धान के बदले कोदो-कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सबसिडी दी जाएगी। समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले मिलेट का उपयोग मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी के पोषण आहार कार्यक्रम में किया जाएगा।

    वेल्यू एडिशन से मिलेगा रोजगार

    राज्य लघु वनोपज सहकारी विपणन संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदो और कुटकी की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो और रागी की खरीदी 33.77 रूपए प्रति किलो की दर से की जा रही है। अब तक संग्राहकों से 2743 क्विंटल कोदो, 252 क्विंटल कुटकी काला, 656 क्विंटल कुटकी भूरा और 458 क्विंटल रागी की खरीदी की जा चुकी है। संग्राहकों को अब तक 17 लाख 17 हजार 594 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि का भुगतान संग्राहकों को शीघ्र किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी 31 जनवरी 2022 तक की जाएगी।

    अधिकारियों ने बताया कि जगदलपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, नारायणपुर, पश्चिम भानुप्रतापपुर, बलरामपुर, मरवाही, सुकमा और सूरजपुर वनमण्डल में 252.02 क्विंटल कुटकी (काली), वनमण्डल केशकाल, जशपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, नारायणपुर, बलरामपुर, मनेन्द्रगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और सूरजपुर वनमण्डल में 665.69 क्विंटल कुटकी (भूरा), कटघोरा, कवर्धा, कांकेर, केशकाल, कोरिया, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, पश्चिम भानुप्रतापुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़, मरवाही, राजनांदगांव, रायगढ़, सुकमा और सूरजपुर वनमण्डल में 2743.06 क्विंटल कोदो, कांकेर, केशकाल, जगदलपुर, जशपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, धमतरी, बलरामपुर, सुकमा और सूरजपुर वनमण्डल में 458.58 क्विंटल रागी की खरीदी की गई है।

    वेल्यू एडिशन से मिलेगा रोजगार

    पोषण और स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद विकल्प होने के कारण वैश्विक बाजार में मिलेट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है, इसे देखते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा मिलेट्स उत्पादन वाले गांवों में लघु प्रसंस्करण इकाईयां एवं पैकेजिंग इकाईयां स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वेल्युएडिशन के माध्यम से उत्पादन करने वाले किसानों को और भी अधिक फायदा मिल सके। गढ़कलेवा के मेनू में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ कोदो, कुटकी और रागी से तैयार व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। मिलेट संग्रहण, प्रसंस्करण और वेल्यूएडिशन से किसानों, महिला समूहों और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए विशेषज्ञों द्वारा इन्हें तकनीकी और प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

    हैदराबाद के मिलेट इंस्टीट्यूट से एम.ओ.यू.

    प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन  मनोज पिंगुआ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ इनके प्रसंस्करण और मार्केटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के 20 जिलों के 85 विकास खण्डों में मिलेट्स का उत्पादन होता है। मिलेट मिशन में पांच वर्षों में राज्य सरकार द्वारा 170.30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मिलेट्स का उत्पादन बढ़ाने, उन्नत तकनीक, किसानों को प्रशिक्षण, उच्च क्वालिटी बीज और सीड बैंक की मदद के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मिलेट रिसर्च हैदराबाद और राज्य के 14 मिलेट उत्पादक जिलों के बीच एमओयू साइन हुआ है, इन जिलों में कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, गौरेला-पेंड्रा, मरवाही, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर और जशपुर जिले शामिल हैं। कांकेर और दुगुकोंदल में दो प्रोसेसिंग इकाईयोें की स्थापना हो चुकी है। बस्तर, सरगुजा, कवर्धा और राजनांदगांव में लघु धान्य फसलों के सीड बैंक स्थापित किए जाएंगे।

    अन्य खबर /शौर्यपथ/

    सुभाष चंद्र बोस के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं. सुभाष चंद्र बोस ने कहा था ''याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है.''


     नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती  हैं. सुभाष चंद्र बोस  स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे. सुभाष चंद्र बोस का जन्म  23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था. नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा..! का नारा बुलंद करने वाले सुभाष चंद्र बोस आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं. सुभाष चंद्र बोस 24 साल की उम्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़ गए थे. राजनीति में कुछ वर्ष सक्रिय रहने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी से अलग अपना एक दल बनाया. उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया. सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर कई युवा आजाद हिंद फौज में शामिल हुए और देश की आजादी में अपना योगदान दिया. नेता जी के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर हम आपको उनके विचारों  के बारे में बता रहे हैं.


    सुभाष चंद्र बोस के विचार 


    ''तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा.


    ''ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं. हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिले, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए.''


    ''एक सैनिक के रूप में आपको हमेशा तीन आदर्शों को संजोना और उन पर जीना होगा: सच्चाई, कर्तव्य और बलिदान. जो सिपाही हमेशा अपने देश के प्रति वफादार रहता है, जो हमेशा अपना जीवन बलिदान करने को तैयार रहता है, वो अजेय है. अगर तुम भी अजेय बनना चाहते हो तो इन तीन आदर्शों को अपने ह्रदय में समाहित कर लो.''


    ''मेरा अनुभव है कि हमेशा आशा की कोई न कोई किरण आती है, जो हमें जीवन से दूर भटकने नहीं देती.''

     

    ''जिस व्यक्ति के अंदर 'सनक' नहीं होती वो कभी महान नहीं बन सकता. लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी कुछ और होना चाहिए.''


    ''जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं.''

     

     

     

     

    हाल ही में बिहार के सारण जिले में संदिग्ध अवस्था में पांच लोग मृत पाए गए. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह मामला नकली शराब का हो सकता है.

    पटना /शौर्यपथ/

    बिहार में शराबबंदी कानून और जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी दलों के अलावा बीजेपी के कई नेता भी इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध चुके हैं. वहीं अब इस मामले पर लोजपा (राम विलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा है कि नकली शराब के सेवन से होने वाली मौतों को रोकने के लिए हमने राज्यपाल को बिहार में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने के लिए लिखा है.

    बता दें कि हाल ही में बिहार के सारण जिले में संदिग्ध अवस्था में पांच लोग मृत पाए गए. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह मामला नकली शराब का हो सकता है. मृतकों में कुछ के परिवारों ने मौत के लिए शराब को दोषी ठहराया है. इस घटना के बाद से चिराग पासवान लगातार बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

    चिराग ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जान-बूझकर पेगासस, जाति जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण बिल और विशेष दर्जा जैसे मुद्दे उठाते हैं, जिस पर भाजपा का रुख पहले से ही स्पष्ट है. वह शायद विपक्ष में शामिल होकर पीएम पद के दावेदार बनना चाहते हैं. बता दें कि भाजपा केनेता इन मुद्दों पर अब तक अपना रूख स्पष्ट करने को लेकर कतराते रहते हैं.

    गौरतलब है कि हाल के कुछ दिनों में बिहार में कथित तौर जहरीली शराब के सेवन से कई जानें गई हैं. अभी एक सप्ताह से भी कम समय पहले नालंदा में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले दीपावली के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में 40 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. मृतकों के परिजनों ने आशंका जताई थी कि इनकी मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से ही हुई है. वहीं नीतीश सरकार के सहयोगी दल हम पार्टी के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शराबबंदी नीति (Liquor Prohibition Policy) में संशोधन की मांग दोहराते रहे हैं. बता दें कि अप्रैल, 2016 में बिहार में शराब की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था.

     

     

     

     

     

    कपिल शर्मा शो में जब भी सितारे आते हैं तो जमकर ठहाके लगते हैं. इस बार हमें कपिल शर्मा के शो में फिल्मी दुनिया की हस्तियां नहीं बल्कि हास्य की दुनिया की हस्तियों से मिलने का मौका मिलेगा.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    कपिल शर्मा शो में जब भी सितारे आते हैं तो जमकर ठहाके लगते हैं. इस बार हमें कपिल शर्मा के शो में फिल्मी दुनिया की हस्तियां नहीं, बल्कि हास्य की दुनिया की हस्तियों से मिलने का मौका मिलेगा. इस हफ्ते कपिल शर्मा शो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तारक मेहता यानी मशहूर कवि शैलेष लोढा भी नजर आएंगे. उनके साथ शो हास्य कवि में पॉपुलर मेरठी, संजय झाला और मुमताज नसीम आएंगे और जमकर ठहाके लगाने के मौके मिलेंगे. शो के दौरान कपिल पुछते हैं, आप आज हमारे शो में आए हैं, आपकी कोई और आखिरी इच्छा. इस पर शैले< कहते है आप तो ऐसे पूछ रहे हैं, जैसे इसके बाद....वहीं अन्य मेहमानों ने भी कविता और हास्य के रंग बिखरे.

    आपको बता दें कि कभी कपिल को शो के कंटेंट को लेकर तारक मेहता फेम शैलेष लोढा ने तंज कसा था. इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वे कह रहे हैं कि मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हिस्सा बनकर खुश हूं. टीवी के कंटेंट में अश्लीलता बढ़ गई हैं और उन्होंने कपिल के शो की बुआ और दादी की ओर इशारा किया था. आगे उन्होंने कहा था कि वे ऐसा कोई शो नहीं करेंगे, जिसे देखने से उनकी बेटी को उन्हें मना करना पड़े.

    अब उन्हें कपिल शर्मा के शो मे मस्ती और ठहाके लगाते हुए देख कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कमेंट किया है, अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे. हालांकि हास्य की दुनिया बेहतरीन कलाकारों के एक मंच पर आने से इस एपिसोड में दर्शकों का मजा दोगुना होने की उम्मीद है.

     

     

    इंटरनेट पर एक सुपरस्टार के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें वे बिना कपड़ों के स्टाइल में पोज देते हुए दिख रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि लोग बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे को पहचान नहीं पा रहे हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन के दिनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैन्स को भी अपने फेवरेट सितारों की Childhood Photo देखना खूब पसंद है. ऐसी ही एक तस्वीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे पहचानने की जद्दोजहद में लोग लग गए हैं. जहां कुछ लोग फोटो देखकर इस सुपरस्टार को पहचान जा रहे हैं, वहीं कुछ लोग माथापच्ची करने के बाद भी इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. दरअसल, इंटरनेट पर एक सुपरस्टार के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें वे बिना कपड़ों के स्टाइल में पोज देते हुए दिख रहे हैं.

    फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा बिना कपड़ों के बड़े ही क्यूट अंदाज में पोज दे रहा है. कमर पर हाथ रख यह बच्चा जिस तरह से पोज दे रहा है, उसे देखने के बाद लोग उसकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे. आपने पहचाना इस बच्चे को, जो कि आज की डेट में एक सुपरस्टार है, आखिर कौन है? अगर अब भी नहीं पहचान पाए तो बता दें, यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान यानी Salman Khan हैं. जी हां, ये फोटो Salman Khan की है, जिसमें वे वेहद क्यूट दिख रहे हैं.

     इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए हैं. कोई इस बच्चे को संजय दत्त बता रहा है तो कोई आमिर खान. लेकिन Salman Khan के डाई हार्ड फैन्स अपने चहेते सितारे को पहचान जा रहे हैं. बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें ‘अंतिम' में देखा गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी.

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision