August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35225)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    सेहत / शौर्यपथ /कान में लगातार सीटी बजने की शिकायत को हल्के में न लें जनाब। यह शरीर में विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो…
    शौर्यपथ / मकर संक्राति को मनाने की सभी की अपनी परम्पराएं है। किसी के लिए तिल-गुड़ के बिना यह त्योहार अधूरा है, तो कहीं दाल-चावल…
    सेहत /शौर्यपथ /सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन करना किसी जड़ी-बूटी के सेवन करने से कम नहीं है। हम आपको सर्दियों में गुड़ खाने के…

    दुर्ग / शौर्यपथ / हिन्दू युवा छात्र मंच के आठवें स्थापना दिवस व स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर हिन्दू युवा मंच की छात्र इकाई हिन्दू युवा छात्र मंच द्वारा आज एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में "युवा महोत्सव" राजेन्द्र पार्क, दुर्ग में आयोजित किया गया संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू ने उक्त कार्यक्रम के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम युवा पीढ़ियों में देश धर्म समाज हेतु उनका योगदान व युवाओ को जागरूक करने प्रयास की एक छोटी सी पहल है, इस अवसर पर बोलते हुए संगठन अध्यक्ष श्रीकुमार नायर ने बताया कि प्रत्येक देश का भविष्य निश्चित रूप से वहाँ की युवा पीढ़ी पर आधारित होता है यह सत्य है कि किसी भी राष्ट्र व समाज की सारी ऊर्जा उसकी युवा शक्ति में निहित होती है जो राष्ट्र व समाज अपनी युवा शक्ति का बेहतर और नैतिक इस्तेमाल करता है वह आगे बढ़ता है कहा भी गया है बलवान राष्ट्र वही होता है जिसकी तरुणाई सबल होती है इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने बताया कि हमारा भारत देश तो युवाओं का ही देश है और अब समय आ गया है कि देश के युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी..!
    अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग नगर निगम सभापति राजेश यादव जी ने भी अपने विचार इस अवसर पर रखे व युवाओं के देश के प्रति योगदान हेतु प्रेरित किया..
    इस अवसर पर राष्ट्र व समाज मे अपना अमूल्य योगदान देने हेतु जीवदया ग्रुप, ओक्सिजोन एन्वॉयरमेंटल सोसायटी, श्रीमती नीलिमा सोनी, डॉ.जयंत चंद्राकर, कवि मयंक शर्मा, एएसआई रीता फुन्दे, स्मिता ठाकुर,कु.तृषा सोनी को सम्मानित किया गया..!
    कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, इस कार्यक्रम में प्रभारी नीरज देवांगन थे, कार्यक्रम का संचालन शिबू सोनी ने किया..!
    इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, जिला संयोजक आलोक खापर्डे, वीरेंद्र, शिवम सिंह, वेदांत वाघ, अभिषेक परिहार, विशाल सोनी, अनिकेत यादव, सुशील असाटी, शिवम मिश्रा, आदर्श अग्रवाल, जय राजपूत, शिवांश वैष्णव, कार्तिकेय त्रिपाठी, रामविक्रम, राज गुप्ता राजा देवांगन, रितुराज सोनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे..!

    तीन साल पुराना किशनपुर हत्याकांड मामलें में फाॅरेंसिक एक्सपर्ट के द्वारा घटना स्थल की पुनः जांच आयोग के व्यय पर कराए जाने के दिए गए निर्देश
    ग्राम जगत के सरपंच ने आयोग के सामने दी सफाई पूर्व महिला सरपंच के हुक्का पानी बंद नहीं किया

    महासमुन्द / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज महासमुन्द में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन-सुनवाई की। सुनवाई में 16 प्रकरण रखे गये थे। जिसमें 13 प्रकरण सुनवाई के पूर्व रजामंदी होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार 07 प्रकरणों को भी रजामंदी एवं सुनवाई योग्य नही होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया। डाॅ. नायक ने महिलाओं को समझाईश देते हुए कहा कि घरेलू आपसी मनमुटाव का समाधान परिवार के बीच किया जा सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान एवं आपसी सामंजस्य सुखद गृहस्थ के लिए महत्वपूर्ण है। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सुनवाई में मुख्य रूप से महिलाओं से मारपीट, मानसिक, शारीरिक, दैहिक प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर, डिप्टी कलेक्टर बी एस मरकाम, श्रीमती सीमा ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री अपूर्वा सिंह, शासकीय अधिवक्ता सुश्री शमीम रहमान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    बसना विकासखंड के ग्राम जगत की आवेदिका पूर्व महिला सरपंच श्रीमती सुलोचना राजहंस ने चार अनावेदक के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना एवं गांव में किसी से भी बातचीत बंद करने तथा सामान लेनदेन बंद करने की शिकायत की थी। जिसमें वर्तमान सरपंच सहित तीन अन्य अनावेदकों द्वारा उनके खिलाफ गांव के लोगों से चर्चा, भेदभाव करने तथा सामग्री लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस पर अनावेदकों ने बताया कि उनके खिलाफ इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और भविष्य में भी इस तरह की कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा और उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि पूर्व महिला सरपंच के हुक्का पानी बंद नहीं किया गया है तथा उनके साथ गांव के सभी लोग बातचीत करेंगे। इस प्रकरण को महिला आयोग द्वारा समझाईश दी गई की भविष्य में अनावेदको द्वारा आवेदक के खिलाफ किसी भी तरह की प्रताड़ना की जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
    इसी तरह पिथौरा विकासखंड के आवेदकों ने पुलिस अधिकारियों एवं चार अन्य लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की। आवेदकों ने बताया कि किशनपुर हत्याकांड के मामलें में पुलिस अधिकारियों द्वारा समुचित जांच नहीं करने की जानकारी दी। इस प्रकरण पर महिला आयोग ने तीन साल पुरानें मामलें को निष्पक्ष तरीकें से जांच कराने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के व्यय पर फॅारेंसिक एक्सपर्ट डाॅ. सुनंदा ढेंगे को नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए आयोग की अधिवक्ता सुश्री शमीम रहमान एवं एसडीओपी सुश्री अपूर्वा सिंह को दो माह के भीतर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इस सम्बंध में आवश्यकतानुसार न्यायालय से अनुमति प्राप्त किये जाने हेतु भी कार्यवाही किया जा सकेगा।
    इसी तरह पिथौरा के आवेदिका ने पटवारी पुत्र को मानसिक प्रताड़ना एवं भरण पोषण की राशि दिलाने की मांग की। जिस पर आयोग ने अनावेदक को आपसी रजामंदी से प्रत्यके माह की पहली तारीख को 8,000 रूपए आवेदिका के खातें आरटीजीएस के माध्यम से जमा करने तथा स्वयं अपने विभाग में आवेदन देकर लिखित सहमति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आवेदिका को अनावेदक के घर पर किसी भी प्रकार की दखल अंदाजी नहीं करने के निर्देश दिए। इस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई। इसके अलावा पिथौरा के आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ दैहिक शोषण की शिकायत की थी। इस पर अध्यक्ष ने दोनो पक्षो को गंभीरता से सुनने के बाद पति-पत्नि को सुलह के साथ रहने की समझाईश दी। एक अन्य प्रकरण में महिला आवेदक ने दैहिक शोषण का आरोप लगाया। इस पर आयोग ने दोनों पक्षोें की बातों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर अनावेदिका को भरण-पोषण के लिए एकमुश्त 1,60,000 (एक लाख 60 हजार रूपए) की राशि देने के निर्देश दिए। इस पर आवेदक एवं अनावेदिका पक्ष ने आयोग के समक्ष आपसी रजामंदी में तलाक लेने की बात भी स्वीकार की।

    सीएम ने किया 5 साल के विकास कार्य की पुस्तिका का विमोचन

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के युवा महापौर देवेंद्र यादव ने अपने 5 साल के इस कार्यकाल में भिलाई की भलाई के लिए, जनता के हित और विकास के लिए क्या-क्या काम किए। इसकी पूरा हिसाब उन्होंने एक पुस्तिका के माध्यम से दिया है। मेयर देवेंद्र यादव ने भिलाई की भलाई नामक एक पुस्तिका प्रकाशित की है। इस पुस्तिका में महापौर देवेंद्र यादव द्वारा महापौर पद ग्रहण करने के बाद जिनते भी बड़े-बड़े विकास कार्य कराएं है। उसकी पूरी जानकारी इस पुस्तिका में प्रकाशित की गई है। भिलाई निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी मेयर ने अपने 5 साल के कार्यकाल किए विकास कार्य की जानकारी दिए है।
    गौरतलब है कि मंगलवार को भिलाई में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करोड़ाें के विकास कार्य के लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,प्रभारी मंत्री मो. अकबर, नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह बघेल, विधायक अरूण वोरा ने इस पुस्तिका का विमोचन किया गया है। पुस्तिका में महापौर देवेंद्र यादव के 5 साल में किए गए सभी बड़े विकास कार्यों की पूरी जानकारी है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने पुस्तिका का विमोचन करते हुए पुस्तिका देखी और कुछ अंश पढ़ कर काफी तारीफ की। सीएम ने कहा कि मेयर देवेंद्र यादव ने अपने जनता से जो वादा किए थे, उसे पूरा करने का भरसक प्रयास किए है और उनकी मेहनत, कर्मठता व इमानदारी इस पुस्तिका में साफ दिखाई देती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी मंत्रियों ने पुस्तक विमोचन कर काफी तारीख की। पुस्तिका के विमोचन में तीन लोगों की बड़ी मेहनत और सहयोग रहा है। पुस्तिका में पूरा कंटेंट मेयर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के निज सचिव देवेश पाणिग्रही ने दिया है। पुस्तिका का संपादन वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद सिन्हा ने किया और ड्राइंग डिजाइनिंग डिलेश्वर चंद्राकर और हिमांशु सोनवानी ने की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज रिसाली नगर निगम उद्घाटन के अवसर पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं छत्तीसगढ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कांग्रेस का हाथ थामा । विनोद गुप्ता के साथ कई युवाओं ने भी कांग्रेस प्रवेश किया जिसमे जोगी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व आप पार्टी के छाया विधायक मोहम्म्द रजा सीद्दक़ी सहित लगभग २५० कार्यकर्ताओ ने भूपेश सरकार के कार्यो से प्रेरित होकर एवं गृहमंत्री के सानिध्य में जोगी कांग्रेस की सदस्यता छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली ।
    जिसमे मुख्य रूप से नन्दकिशोर गुप्ता -जिला उपाध्यक्ष ,राज कुमार यादव -प्रवक्ता , सतीश यादव -जिला महासचिव , मोहम्म्द रजा सीद्दक़ी-छाया विधायक आप पार्टी , शेख सादिक रजा,प्रश महासचिव दुर्ग लोकसभा , कलिम खान ग्रामीण अध्यक्ष , प्रवीण सोनी-नगर अध्यक्ष , सँजय गुप्ता , अरुण सिंह ,योगेश पाशवान ,रामा राव , के के बिसेन ,पी आर साहू सहित सेकड़ों युवाओं ने आज कांग्रेस प्रवेश किया ।

    पहला ही दिन मिला बिलोरी सरपंच का समर्थन बने सड़क जल्द मारेंगा बाईपास जाग लोक निर्माण विभाग :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
    जल्द से जल्द लोक निर्माण विभाग जारी करे सड़क बनाना वो भी ठेकेदार से रिकवरी कर नहीं तो होगा उग्र आंदोलन जारी है अदालत जाने की प्रक्रिया - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आड़ावाल मारेंगा बाईपास सड़क में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही के लिए जनता कांग्रेस अब सडक पर उतर आयी है और सडक से लगे गाँव के निवासियों से भी समर्थन मांग रही है . जनता कांग्रेस द्वारा यह समर्थन अभियान ५ दिनों का होने की बात जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भवानी ने बताया नरेंद्र भवानी ने कहा कि मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने लोक निर्माण द्वारा बनाये गए पूर्व में आड़ावाल मारेंगा बाईपास सड़क में हुए करोडो की घोटाले की जांच एवं ठेकेदार से रिकवरी कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने का काम शुरू करने को लेकर आज से लगभग एक हफ्ता पहले लोक निर्माण विभाग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से मिल ज्ञापन पार्टी के सदस्यों के साथ जाके दिए थे बावजूद लचर विभाग जो अपने कामो से प्रचलित है कोई जवाब नहीं आया मानो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राज में कोई लोकतंत्र जैसा शब्द ही नहीं बचा हो, ठीक इसी का प्रकार का कार्य भी लोकनिर्माण विभाग जगदलपुर बस्तर में कर रही है, यह उनका भाग है जो भी करना है करे किन्तु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कमर बंद चुकी है नया सड़क निर्माण दोषियों को सजा ठेकेदार से रिकवरी, इसी के तहत
    13 तारीख को बाई पास सड़क से सटे पंचायतो में हस्ताक्षर अभियान चला ग्रामीणों का समर्थन ले रहे है और सरपंचो सहित कोतवाल और पंचो का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है, लगभग 5 दिवसीय यह हस्ताक्षर अभियान का समर्थन कार्य जारी रहेगा ताकि विभाग पे दबाव बन सके और वे लोग कुछ कार्यवाही हेतु नींद से जाग सके, और यह समर्थन पत्र का कॉपी भी हमें अदालत में उपयोगी साबित होगा, हस्ताक्षर अभियान समाप्त होने के बाद आंदोलन और उग्र होता जाएगा
    हस्ताक्षर अभियान में शामिल :- नरेंद्र भवानी बस्तर जिलाध्यक्ष, वेंकट राव, तरुण सेन, सूर्यपाल शर्मा, अशोक कश्यप सही आदि शामिल रहे

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रांतीय संगठन के आवाहन पर रोजगार सहायक 30 दिसंबर 2020 से सचिव संघ के साथ संयुक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल हड़ताल पर है ज्ञात हो कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में बिना मांग पत्र के श्रमिकों काम नहीं दिए जाने का प्रावधान है रोजगार सहायक द्वारा जनपद पंचायत में मांग पत्र जमा करने के बाद ही मस्टरोल निकाला जाता है रोजगार सहायक द्वारा व्हाट्सएप द्वारा मांग पत्र भेजा जाता है उसको जनपद पंचायत के अधिकारियों के द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता वर्तमान समय में रोजगार सहायक के हड़ताल पर चले जाने से बिना मांग पत्र के मस्टर रोल जनपद पंचायत द्वारा निकाला जा रहा है यदि विधि के अनुसार सही है तो फिर रोजगार सहायकों को मांग पत्र के नाम पर परेशान क्यों किया जाता है . इसके विरोध में रोजगार सहायकों के द्वारा जिला स्तर पर एक दिवसी रैली एवं धरना का आयोजन किया गया है .
    बता दे कि रोजगार सहायक पिछले कई दिनों से राज्य शासन से अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरने पर बैठे है . रोजगार सहायको के बिना ग्रामीण इलाको में विकास के कई कार्य उनकी अनुपस्थिति में प्रभावित हो रहे है . नियमितीकरण व अन्य कई मांगो के लिए व विधि में अतिक्रमण के विरोध में ये धरना प्रदर्शन लगातार ज़ारी है जिसमे जिले के सभी रोजगार सहायक हिस्सा ले रहे है . दुर्ग में रविशंकर स्टेडियम के सामने रोजगार सहायको का धरना प्रदर्शन ज़ारी है . आज होने वाली रैली में रोजगार सहायक मुख्यमंत्री , नरेगा आयुक्त और विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे . यह जानकारी जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार साहू ने दी

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / नाचने-गाने और खुशियां बांटने का त्योहार है लोहड़ी. यह त्योहार केवल हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली व जम्मू -कश्मीरर तक ही सीमित नहीं…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision