August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35225)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

        दुर्ग / शौर्यपथ लेख / राजनीती की जब भी बात आएगी तो मोतीलाल वोरा का नाम जरुर आएगा . कांग्रेस की राजनीती में एक विनम्र और बेदाग़ छवि के लिए जाना जाने वाला नाम है मोतीलाल वोरा . ५ दशक की लम्बी राजनीती में पार्षद से देश के मुख्य राजनीती दल कांग्रेस में मोतीलाल वोरा का नाम सदैव के लिए अमिट हो गया साथ ही इतिहास के पन्नो में दर्ज़ हो गया २१ दिसंबर का दिन . किन्तु जिस तरह पिछले दिनों शहर के एक तालाब का नाम मोतीलाल वोरा के नाम किये जाने का निगम ने प्रस्ताव पारित किया उससे उनके नाम को जरुर कुछ आघात लगा .शहर का ठगडा बाँध जो ठगडा दाऊ की सम्पाती थी जिसे उनके द्वारा जनहित में दान किया गया और एक बड़े तालाब का निर्माण इन दिनों चल रहा है ठगडा दाऊ के नाम से बने इस तालाब का नाम अंग्रेज शासन में भी नहीं बदला ऐसे में अब बदलना कहा तक सही है . . मोतीलाल वोरा एक ऐसी सोंच के व्यक्ति थे जो अपनी राह स्वयं बनाते थे अपनी मंजिल ऐसे तय करते जिससे किसी को आघात ना हो किसी को शर्मिदा ना होना पड़े . अपने जीवन काल में शायद ही कोई ऐसा होगा जिनका दिल मोतीलाल वोरा ने दुखाया हो , सदा विनम्र रहने वाले काम को ही पूजा समझने वाले व्यक्ति के रूप में पहचान बनाने वाले मोती लाल वोरा किस नाम के मोहताज नहीं थे किसी का नाम का सहारा लेकर आगे बढ़ना मोतीलाल वोरा को कभी गवारा नहीं था ऐसे में आज जब वो इस दुनिया में नहीं है उनके नाम को किसी और के नाम के सहारे अमिट करना स्व. मोतीलाल वोरा जी के नाम का ही अपमान है . ठगडा दाऊ की एक अलग पहचान है स्व. मोतीलाल वोरा की एक अलग पहचान है . चौक चौराहो में स्व. मोतीलाल वोरा की फोटो लगाने से क्या लोग उन्हें याद रखेंगे ऐसा बिलकुल भी नही है . दुर्ग की राजनीती में प्रदेश की राजनीती में देश की राजनीती में उनका नाम किसी फोटो का मोहताज़ नहीं उनको किसी नाम के सहारे अपना नाम अमिट करने की चाह कभी नहीं रही होगी उनके कर्म ही ऐसे है कि दुर्ग की जनता के दिलो में उनकी छवि है ऐसे में दुर्ग में ठगडा बाँध के नाम को मोतीलाल वोरा के नाम से करने से अच्छा यह है कि उनके नाम से शहर में कुछ ऐसा नव निर्माण हो जिससे जनता के मन में उनके लिए आदर और बढे . उनके जीवन काल में उनके नाम से दुर्ग में कभी कोई प्रतिरोध नहीं हुआ किन्तु वर्तमान में ठगडा बाँध के नाम को परिवर्तन कर मोतीलाल वोरा का नाम दिए जाने के प्रस्ताव पारित होने से भाजपा सहित छत्तीसगढ़ मंच व कई अन्य सामाजिक लोगो द्वारा जो विरोध हो रहा है वह जरुर उनकी आत्मा को तकलीफ दे रहा होगा क्योकि जिस व्यक्ति ने अपनी मंजिल पाने के लिए किसी का सहारा नहीं लिया अब उनके नाम के लिए प्रतिरोध क्या सही है ?
              ठगडा दाऊ की उनके नाम की अपनी अहमियत है वैसे ही स्व. मोतीलाल वोरा के नाम की भी अपनी अहमियत है . ये विवाद उठते ही दुर्ग विधायक और स्व. मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा को ही तुरंत सामने आ कर इस विवाद का पटाक्षेप करना चाहिए . भले ही आज सत्ता कांग्रेस की है और निगम में सरकार उनकी है आज ठगडा बाँध का नाम मोतीलाल वोरा के नाम से कर दिया जाएगा लाख विरोध के बाद भी तो क्या इस बात की गांरंटी है कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी ये प्रक्रिया को विराम लग जायेगा . ये राजनीती है हो सकता है कल को भाजपा या कोई अन्य  मंच निगम की सत्ता में बैठे और एक बार फिर इस बाँध को ठगडा बाँध के नाम से करने का प्रस्ताव पारित कर दे तब ज्यादा तकलीफ होगी स्व. मोतीलाल वोरा के समर्थको को उनके चाहने वालो को .
    मेरे विचार से स्व. मोतीलाल वोरा के नाम के लिए सरकार कोई ऐसा नव निर्माण करे जो अविवादित हो ताकि भविष्य तक उस नवनिर्माण सोंच का नाम स्व. मोतीलाल वोरा के नाम पर ही रहे ना कि दुसरे के नाम पर काबिज निर्माण . अज भले ही सरकार ये कह दे कि             ठगडा बाँध उनके प्रयासों से निर्मित हो रहा है किन्तु निर्माण की राशी उनकी नहीं है जनता की है जनहित के लिए जनता के पैसो से निर्माण हो रहा है . जब जमीन सरकार (ठगडा दाऊ द्वारा दान की हुई जमीन पर निर्मित है ठगडा बाँध ) की नहीं पैसा किसी व्यक्ति विशेष का नहीं तो फिर ये नाम बदलने का खेल क्यों अगर ये खेल शुरू हुआ तो आगे भी बढेगा और भविष्य में फिर नाम परिवर्तन की आशंका रहेगी . क्या ऐसी ही सच्ची श्रधान्जली देना चाहती है दुर्ग निगम की सरकार और निविवाद जननेता रहे स्व. मोतीलाल वोरा के नाम से वर्तमान में चल रहे विवाद पर क्यों मौन है दुर्ग विधायक वोरा ...

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री सकल गुजरती समाज द्वारा आयोजित पतंग उत्सव के मंच से आज नेत्रदान,रक्तदान,देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,हरमन दुलाई,यतीन्द्र चावड़ा,जितेंद्र हासवानी ,चन्दन मिश्रा को दुर्ग सांसद विजय बघेल,दुर्ग विधायक अरुण वोरा,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के हाथों शाल व श्रीफल दे सम्मानित किया गया, भिलाई सेक्टर ७ बीएसपी स्कूल ग्राउंड में श्री सकल गुजरती समाज द्वारा पतंग उत्सव मिलान समारोह का आयोजन किया गया जंहा पुरे छत्तीसगढ़ के गुजरती समाज व् अन्य समाज के लोगों ने मिलकर उत्सव मनाया
    मंच संचालन कर रहे श्री गिरीश भाई ने उपस्थित अथितियों को जानकारी दी कि हमारे अंचल में समाज सेवी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन नेत्रदान,रक्तदान,देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है एवं कोरोना काल में संस्था के कार्यों व कोरोना पीड़ितों के लिए प्लाज़्मा डोनेशन करवा 149 परिवारों को कोरोना से लड़ने में मदद की एवं लॉक डाउन के दौरान संस्था के सदस्यों ने समय समय पर लोगों की मदद की,साथ ही संस्था के संस्थापक सदस्य को समाज का गौरव बताया व शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया
    राज आढ़तिया ने कहा अपने लोगों के हाथों सम्मानित होना आशीर्वाद के सामान है व हमें और बेहतर कार्य करने ऊर्जा प्रदान करता है
    नवदृष्टि फाउंडेशन  के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, रवि कुकरेजा,किरण भंडारी, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, अनुराग तैलंग, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी,विवेक साहू , शैलेश कारिया, मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने श्री सकल गुजरती समाज का आभार वयक्त किया 

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने साहू समाज को एक और नई सौग़ात दिए है। खुर्सीपार में साहू समाज का नया भवन बनाया जाएगा। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा खुर्सीपार में सामाजिक भवन का भूमि पूजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव विधायक एवं महापौर भिलाई नगर रहे। कार्यक्रम में मेयर देवेंद्र यादव ने सबसे पहले भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की और प्रणाम कर सब के सुख शांति और हित की कामना की। मेयर देवेंद्र यादव ने कहा कि साहू समाज के आर्शीवाद और प्रेम हमेंशा मुझे मिलता रहा है। हम समाज के हमेशा आभारी रहेंगे। समाज के बिना हम कुछ भी नहीं है। समाज को जोड़ने और सशक्त बनाने के लिए, समाजिक कार्यक्रम आदि जब भी समाज ने हमें सेवा करने का अवसर प्रदान किया। तब-तब हमने अपने पूरी निष्ठा और इमानदारी से काम किया। आज यहां आप सभी प्रभुत्वजनों के हाथों से मंच और शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर निर्माण पूरा किया जाएगा।
    समाज के लोगों से मैं मिलते रहता हूं। कुछ समय पहले आप सब ने मुझे एक जिम्मेदारी दी थी जिसे पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। इसके अलावा साहू समाज सेक्टर 5 भवन में चैन फैंसिंग, मंच आदि का कार्य पूरा किया गया है। सेक्टर 2, सेक्टर 6 में जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलाव सेक्टर 6 साहू समाज के लिए अलग से मंच व शेड निर्माण किया जाएगा। जिसका रविवार को ही भूमिपूजन किया गया। मेयर देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जो मैं समाज के कुछ काम आ सका।
    अध्यक्षता मुन्ना लाल साहू उपाध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर कार्यक्रम का संचालन परदेशी राम साहू सचिव खुर्सीपार ने किया। मुन्ना लाल साहू ने वार्ड 35 में स्थित पार्क का जीर्णोधार कर पार्क का नाम मां कर्मा के नाम रखने की मांग किया गया। जिसका समाज के सभी पदाधिकारी एव स्वजाति बंधुओं ने ताली बजा कर समर्थन किया। कार्यक्रम में सत्यवती साहू प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी छ.ग.श्रीमती मंजूषा साहू उपाध्यक्ष सा.मि.स.,अरुण साहू संयो.अधिकारी कर्मचारी प्रको वैशाख राम साहू प्रचार सचिव सा.मि. स. बलीराम साहू अध्यक्ष क्षे. सा. मि. स. खुर्सीपार श्रीमती तीजन साहू,हीरा राम साहू,विष्णु साहू, हरिश चंद साहू, देवधर साहू,देवधर साहू,राजेश साहू,सुमेर सिंह साहू, हीरा लाल साहू, संतोष साहू, बीसे साहू,कोदूराम साहू भूलेश्वर साहू छगन साहू,भरत साहू,सुरेंद्र साहू, बोधी राम साहू,श्रीमती देवकुंवर साहू श्रीमती सावित्री साहू,राम लाल साहू आदि उपस्थित रहे।

     जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम एवं बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने मामले में थाना कोंडागांव जाके भवन निर्माण में हुए भ्रस्टाचार पर सम्बंधित अधिकारी, समिति, ठेकेदार पर कानूनी कार्यवाही हेतु ऍफ़ आई आर कर मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू करने का आवेदन दिया है ! एवं दंड प्रक्रिया सहित धारा 133 का पालन करते हुए खराब निर्माण का कार्य रोक जांच शुरू कर कार्यवाही करे का बात कह आगे मामले में थाना जांच शुरू कर कार्यवाही नहीं किये ऍफ़ आई आर नहीं किये तो आने वाले समय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी थाना का घेराव कर मामले में ऍफ़ आई आर दर्ज करवाने विवश होगी

    रायपुर / शौर्यपथ / केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा मूल्य से परेशान थे। अब खाद्य तेल के बढ़ती कीमतों से लोगों के सामने विकट समस्या खड़ी कर दी है। केन्द्र सरकार के महंगाई पर बेपरवाह रवैये से सब परेशान है। जब से केन्द्र मे भारतीय जनता पार्टी के सरकार है तब से महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोगों की बचत घटी है। महंगाई की सबसे ज़्यादा मार ग़रीबों पर पड़ी है और मध्यम वर्ग का भी जीवन बहुत मुश्किल हो गया है।
    मोदी जी महँगाई से थोड़ी बहुत निजात दिलायेंगे यह सोचकर जब भी कोई महिला घर का बजट तैयार करती है परन्तु हर हफ्ते आवश्यक वस्तु के कीमतों में वृद्धि हो जाती है हर बार निराशा ही महिलाओं के हाथ लगती है।
    प्रदेश वंदना राजपूत ने बताया कि बेलगाम महंगाई ना केवल चिंताजनक है अपितु यह देश को दिशाहीन लक्ष्य की ओर लेकर जा रही है, जहाँ सिवाय पछतावे के और कुछ नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री जी ने ना कभी इस पर चिन्ता की और ना बढ़ती हुई महंगाई को रोकने आवश्यक कदम उठाए।
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बदहाली से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं पर महगांई की मार बढ़ती जा रही हैं। देश में बढ़ती महगांई को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं। मोदी जी ने 6 साल पहले से दस मिनट के भाषण में कितनी बार महगांई को कम करने की बात की है। जब से मोदी जी के हाथों में जनता ने केन्द्र की चाबी सौंपी है तब से महगांई बेलगाम होती चली जा रही हैं। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने जनता के जेब पर डाका डाला है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर आवश्यक दैनिक वस्तुओं पर पड़ा है। आज महगांई आसमान छू रही है। और अब जब प्रतिदिन दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों में जब लगातार वृद्धि हो रही है केंद्र की सत्ता में बैठे लोग मूकदर्शक बन कर देख रहे हैं। पहले पैट्रोल-डीज़ल और अब लगातार बढ़ते हुए दामों के क्रम में खाद्य तेल भी शामिल हो गया है ।
    मोदी सरकार की इस उपलब्धि के बारे में कभी खुलकर चर्चा की जाये तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। केंद्र की सरकार भारत की भोली भाली जनता के साथ किस प्रकार लूट खसोट कर रही है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 90 विधानसभा में 1 दिन 13 जनवरी को प्रदेश सरकार के द्वारा अन्नदाता किसान भाइयों के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना तय किया गया है इसी कड़ी में दुर्ग शहर विधानसभा में भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हिंदी भवन के सामने आयोजित किया गया है जिसकी तैयारी हेतु आज जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी जिला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजा खोखर जिला मंत्री संतोष सोनी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा शहर विधानसभा धरना कार्यक्रम के सह प्रभारी अजय वर्मा उपस्थित थे आयोजित बैठक में उपस्थित नेताओं के द्वारा शहर के भारतीय जनता पार्टी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं पार्षदों को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर उनसे सुझाव लेकर एवं दिशा निर्देश जारी किया गया
    आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री उषा टाउरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को हमें पूरी तरह शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए अपनी ऊर्जा का 100% इस्तेमाल करना होगा और मुझे मालूम है पहले भी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा हमें धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम दिया गया था जिसे हमने सफलतापूर्वक आयोजित किया था और इस कार्यक्रम को भी हम अच्छी तरह से संपादित करेंगे
    भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं सह प्रभारी नितिन नवीन के द्वारा प्रदेश नेतृत्व को आगामी विधानसभा की चुनाव की तैयारी के दृष्टिकोण से तैयार रहने को दिशा निर्देश दिया था जिसमें बहुत से कार्यक्रम तय किए गए हैं उन्हीं कार्यक्रमों में से एक प्रदेश कांग्रेस सरकार के द्वारा अन्नदाता भाइयों के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में या धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना है और इस धरना प्रदर्शन को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से एक निश्चित रणनीति और दायित्व के निर्धारण के हिसाब से सफल बनाना है मुझे पूरा यकीन है आप सभी इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाएंगे
    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि हमें मालूम है कि प्रदेश सरकार न जाने अपनी घोषणा पत्र के कितने वादों से मुकर चुका है और वर्तमान में सबसे विकराल समस्या के रूप में अन्नदाता भाइयों के साथ छल है इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो आंदोलन तय किया है उसे हमें सफल बनाना है
    आयोजित बैठक में मीडिया प्रभारी एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ जिला कार्यालय प्रभारी मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी विनायक नातू मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक चोपड़ा नरेंद्र बंजारे बानी सोनी डॉक्टर देव नारायण तांडी, संजय सिंह नितेश साहू राहुल पंडित राहुल दीवान मीडिया प्रभारी राजा महोबिया गौरव शर्मा गयात्री वर्मा अलका बाघमार श्वेता बक्शी केएस चौहान नरेश तेजवानी शिवेंद्र परिहार ,हेमंत चौहान आशुतोष दुबे राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

    वार्ड 39 और 40 वार्ड के नागरिको मिलेगा योजना का लाभ

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशन में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने जारी वार्ड जनकल्याण शिविर कल कचहरी वार्ड और सुराना कालेज वार्ड के गरीब निवासियों को लाभ देने शास्त्री चैक दुर्गा मंच डिपरा पारा में शिविर का आयोजन किया जावेगा। कचहरी वार्ड और सुराना कालेज वार्ड के गरीब निवासियों से अपील है कि वे अपना राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन कार्ड, मजदूर पंजीयन कार्ड, पट्टा नवीनीकरण, नया पट्टा से संबंधित कार्य, के अलावा जनता की मूलभूत आवश्यकता सड़क, नाली, पानी, बिजली की समस्या के आवेदन शिविर में लिया जाएगा।
    नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे वार्ड जनकल्याण शिविर का महापौर धीरज बाकलीवाल जी मील पारा और सुभाष स्कूल पहुॅच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    इस दौरान उन्होनें शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राहियों से मुलाकात उनकी समस्याओं को सुने । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वार्ड 37-38 के लिए कब्रिस्तान के पास और 25-26 के लिए सुभाष स्कूल में जनकल्याण वार्ड शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर में राशनकार्ड, निराश्रित पेंशन कार्ड, पट्टा नवीनीकरण, नया पट्टा के लिए आवेदन लिया गया। इस दौरान पूर्व महापौर आर0एन0 वर्मा, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, मीलपारा मंे पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, एल्डरमेन अजय गुप्ता, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, सहा0 राजस्व निरीक्षक राजू चंद्राकर, चंद्रकांत रगड़े सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

    ० महापौर हेमा देशमुख करेंगी सैनिटरी वैडिंग मशीन की शुरुआत
    ० आरंभ एक प्रयास फाउंडेशन द्वारा पांच स्थानों पर सैनेटरी वैडिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू
    ० कोई भी व्यक्ति पांच रुपये सिक्का डालकर निकाल सकता है सैनिटरी नैपकिन

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्वच्छता को लेकर हिन्दुस्तान में महिलाओं को लेकर काफी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी तारात्मय में शहर की जागरूक संस्था आरंभ एक प्रयास के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की स्वच्छता और सुविधाओं को ध्यान में रखकर वाजिब दाम और उच्च मलिटी की सैनेटरी पैड मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आरंभ एक प्रयास की फाउंडेशन मेंबर श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि 12 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, कमला देवी महिला महाविद्यालय और नगर निगम में सैनिटरी वैंडिंग मशीन लगाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। आरंभ एक प्रयास की फाउंडेशन मेंबर श्रीमती रूपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि सैनिटरी मशीन लगाने का उद्देश्य यह कि इमरजेंसी में महिलाओं को पीरियड आने के दौरान अनेक परेशानी उठानी पड़ती है। खास कर जब तय समय-सीमा पर महावारी न आये, असमय महावारी आ जाये तो अनेक परिस्थितियों से महिलाओं को गुजरना पड़ता है। संकोचवश औरतें कुछ कहा नहीं पाती है, इन्हीं सब परिस्थितियों को ध्यान में रखकर हमारी संस्था आरंभ एक प्रयास के द्वारा शहर के पांच स्थान जैसे कमला देवी महिला महाविद्यालय, बस स्टैंड, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर, रेलवे स्टेशन और नगर निगम परिसर में महिलाओं के हितार्थ सैनिटरी वैडिंग मशीन लगाने के लिए पुरजोर कोशिश कि जा रही है। आरंभ एक प्रयास की श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि मंगलवार 12 जनवरी 2021 को उपरोक्त सैनिटरी वैडिंग मशीन का शुभारंभ शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती हेमासुदेश देशमुख के आतिथ्य में एवं उनके करकमलों से सैनिटरी वैडिंग मशीन की शुरुआत की जायेगी। श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि एक सैनिटरी वैडिंग मशीन की कीमत आठ हजार रुपए के आसपास है तथा उक्त सैनेटरी वैडिंग मशीन में पांच रुपए का सिक्का डालने से महिलाओं को एक मलिटी युक्त पैड प्राप्त होगा।
    गौरतलब हो कि आरंभ एक प्रयास फाउंडेशन के द्वारा कोरोना काल में अति जरूरतमंद लोगों में सुखा राशन खाद्यान्न, मॉक्स और सैनेटाजर का वितरण स्वयं के खर्चे पर किया गया था तो वहीं अपने प्रथम स्थापना दिवस पर बुजुर्ग माता-पिता एवं समता मंच के उम्रदराज लोगों का एक ही मंच पर लाकर मातृ-पितृ पूजन दिवस आयोजन कर सम्मानित करने का विनम्र प्रयास किया गया था, तो वहीं कोरोना काल में ही पर्यावरण संरक्षण की दीशा में कार्य करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद पैमाने पर पौधरोपण कार्य की शुरुआत भी हुई थी। वहीं निःशुल्क केंसर जांच कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा चुका है जिसमें लगभग 13 लोगों ने उक्त निःशुल्क केंसर जांच में पहुंचकर लाभान्वित हुए है। अब महिलाओं की स्वच्छता-सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखकर शहर के पांच स्थानों पर सैनेटरी वैडिंग लगाने की पहल की जा रही है। यह बताना लाजिमी है कि आरंभ एक प्रयास की सभी सदस्य महिला हैं तथा हर माह आपस में चंदा इकट्ठा कर उन पैसों को जनहितैषी एवं जनहितकारी कार्यों में लगाकर सामाजिक कार्य कर रही है।उक्त जानकारी आरंभ एक प्रयास की फाउंडेशन मेंबर श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने दी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर के शांति नगर निवासी प्रीतम यादव 22 को कोतवाली पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने इंटरनेट मीडिया एकाउंट से अश्लील वीडियो पोस्ट की थी। जिसकी शिकायत संबंधित इंटरनेट मीडिया कंपनी के अफसरों ने एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) से की थी। जिसके बाद एनसीआरबी से मामला पीएचक्यू पहुंचा। जहां से कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक प्रीतम यादव ने एक अश्लील वीडियो अपने एकाउंट से बीते 20 जुलाई को पोस्ट किया था, जिस पर साइबर क्राइम के लिए बने 67 बी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर जनपद मुख्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे हुए है। उन्हे हड़ताल पर गए एक पखवाड़े का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं हुई है। सरकार के रवैए को देखते हुए सचिवों ने शासन के ध्यानाकर्षण हेतु कई एजेंडा तय किए हुए है। जिसमें शासन को भीख मांगकर इक्कट्ठे किए हुए रुपयों को सीएम को भेजना, यज्ञ करना और भैंस के आगे बीन बजाना आदि शामिल है। इसी कड़ी में 10 जनवरी रविवार को जनपद पंचायत के सचिवों ने अपने स्तर पर धरनास्थल में ही सत्यनारायण की पूजा आयोजित कर सरकार की सद्बुद्धि हेतु यज्ञ किया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी सचिव शत प्रतिशत उपस्थित रहे। पूजा और यज्ञ के बाद महिला सचिवों के साथ सचिवों के पत्नियों ने रामायण पाठ किया।
    रामायण पाठ के माध्यम से सचिवों ने सरकार तक भगवान राम के आदर्श और सुशासक चरित्र का संदेश पहुंचाने की कोशिश की। जिसे भूपेश सरकार को भगवान के आदर्श को अपनाते हुए चरितार्थ करना चाहिए। वहीं इस यज्ञ और पूजा में रोजगार सहायक संघ भी शामिल हुए। ज्ञात हो कि रोजगार सहायक संघ भी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों के साथ करीब दस दिन से संयुक्त हड़ताल पर है।
    इस तरह पंचायतों के कार्यपालक और जमीनी स्तर पर कार्यों को अमलीजामा पहनाने वाले कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में पूरी तरह से कार्य थप हो चुका है और सभी पंचायतों में ताला जड़ा हुआ है। इससे ग्रामीण काफी परेशान है उन्हें जन्म मृत्यु, विवाह आदि जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
    दूसरी ओर पंचायत सचिव और रोजगार सहायक संघ अपनी मांगों को लेकर तटस्थ है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक वे डटे रहेंगे। जिला अध्यक्ष रामदुलार साहू का कहना है कि हम 3 दशक से अल्पवेतन में कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन इससे हमारे परिवार का भविष्य गर्त में जाता दिख रहा है। हम न इधर के रहे न उधर के। कुछ साल बाद हम रिटायर हो जाएंगे फिर हमारे परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा? हमें तो न पेंशन मिलता है न ही कोई अन्य सुविधा-भत्ता। ये अब हमारी आखिरी लड़ाई है।
    इस दौरान धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष रामदुलार साहू के साथ ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत जंघेल, सचिव महेंद्र कुमार साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण और सचिव उपस्थित रहें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision