August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35225)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल जो कि मुनिस्पल स्कूल में संचालित हो रहा है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रवास 19 जनवरी को होने वाला है जिसे लेकर स्कूल में जोरदार तैयारी चल रही है। स्कूल प्रशासन के द्वारा बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। स्कूल में बच्चों को नाच गाना सिखाया जा रहा है ताकि बच्चे सीएम साहब को नाच गाना दिखाएंगे। इतना ही नहीं जिन बच्चों को नाच गाना दिखाना है उनके पालकों से स्कूल ड्रेस के नाम से 1000 रूपए लिया गया है ताकि बच्चों को स्कूल ड्रेस के साथ सीएम साहब के समक्ष उपस्थित कराया जा सके। कोरोना काल में जब पूरे प्रदेश में स्कूल बंद है तो वहां सीएम साहब को खुश करने बच्चों का उपयोग किया जाना कहां तक उचित है।
    स्कूल खोलने के नाम पर सरकार चुप्पी साधे हुए है लेकिन सीएम साहब को नाच गाना दिखाने के लिए बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है तो फिर स्कूल भी खोलने की अनुमति दे दिया जाना चाहिए, क्योंकि नाच गाना से पढ़ाई ज्यादा महत्वपूर्ण है। वैसे भी उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिये सरकार ने स्कूल ड्रेस निर्धारित कर दिया है जिसका पूरा खर्च सरकार को उठाना चाहिए लेकिन बच्चों से स्कूल ड्रेस के नाम से 1000 रूपये क्यों लिया जा रहा है। बच्चे सिर्फ एक दिन के लिये सीएम को दिखाने के लिये स्कूल ड्रेस पहनेंगे। जानकार सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि शिक्षको से भी 2000 रूपया लिया गया है ताकि सीएम साहब के सामने नया ड्रेस के साथ उपस्थित होकर दिखाया जायेगा कि यह उत्कृष्ट स्कूल हैं जंहा ड्रेस कोड है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान एवं ईएसआई के तहत कैशलेस ट्रीटमेन्ट की सुविधा प्रारंभ हो गई है। सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को केवल अपना राशन कार्ड अथवा आयुष्मान भारत कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचना होगा। बीपीएल राशन कार्डों पर जहां 5 लाख रुपए तक का इलाज कैशलेस होगा वहीं एपीएल राशन कार्ड पर 50 हजार रुपए तक का इलाज मुफ्त में होगा। ईएसआई बीमा धारकों के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
    अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि स्पर्श का उद्देश्य हमेशा आम आदमी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा, वाजिब दरों पर उपलब्ध कराने की रही है। आयुष्मान भारत एवं ईएसआई सुविधा की स्वीकृति मिल जाने पर हम अपने शहर के लोगों की बेहतर सेवा कर पाएंगे।
    स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ एपी सावंत ने बताया कि सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोडऩे की यह केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। अब तक उपलब्ध सभी स्वास्थ्य योजनाओं का एकीकरण कर दिया गया है। आयुष्मान भारत (पीएम जय) योजना के तहत प्रति बीपीएल परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। राज्य शासन ने खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की है जिसमें एपीएल परिवारों को भी 50 हजार रुपए प्रतिवर्ष तक का चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया जाता है। ईएसआई कार्डधारकों के लिए खर्च की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। ईएसआई कार्डधारकों के लिए चिकित्सा सेवा पूरी तरह से कैशलेस होगी। विशेष परिस्थितियों में इलाज का खर्च बढऩे पर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत भी मरीज को लाभांवित किया जा सकेगा जिसकी पूर्व स्वीकृति मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त करनी होगी। योजना का लाभ लेने मरीज को केवल अपना राशन कार्ड लेकर अस्पताल आना होगा। यहां बैठा आयुष्मान मित्र उनका योजनांतर्गत पंजीयन कर लाभ प्राप्त करने में सहयोग करेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सी एम के गृह जिला दुर्ग में जहां पूरा पुलिस महकमा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों में है और इत्तेफाक की बात यह है कि गृह मंत्री का भी गृह जिला दुर्ग है लेकिन इतने बड़े बड़े नेताओ का गढ़ होने के बाद पुलिस विभाग गृह मंत्री के हाथों में होने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में खुड्मुडा हत्या कांड को लेकर सवाल उठ रहे है साथ ही अब बात पुलिस विभाग में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों पर भी की जा रही है ताज़ा मामले में दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी के वाहन की बात की जाए तो चौकी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की हालत कंडम हो रही है कभी टायर पंचर हो जा रहा कभी इंजन में काम आ जा रहा बावजूद इसके वाहनों में सुधार कराने या फिर वाहनों को बदल कर नए वाहन लाने के बदले उन्ही कंडम वाहनों को तेज रफ्तार से सड़कों पर काम काज के दौरान दौड़ाया जा रहा है और उन्ही कंडम वाहनों को दौड़ा कर पुलिस चौकी के तमाम काम काज को भी किया जा रहा है। जिससे दुर्घटना की सम्भावनाए बढ़ रही है अच्छा होगा विभाग इन छोटी छोटी बातो की तरफ गंभीरता से ध्यान दे और प्रशाशनिक कार्यो के तुरंत इस्तेमाल किये जा रहे साधनों में सुधार समय समय पर करवाए ।
    जिस से इन कंडम वाहनों के कारण विभाग की कार्य शैली को लेकर प्रश्नचिन्ह ना लगे.......?

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ नेतागण होंगे शामिल
    किसान आंदोलन के समर्थन में तीन कृषि काले कानून एवं पेट्रोल-डीजल में मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का किसान अधिकार दिवस
    कांग्रेस का किसान आंदोलन के समर्थन में 3 काले क़ानूनों के विरोध में व पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों के खिलाफ सोशल मीडिया पर Speak Up कैमपेन

    रायपुर/शौर्यपथ / देश की राजधानी नई दिल्ली में आंदोलनरत किसान भाईयों के समर्थन एवं केन्द्र सरकार द्वारा थोपी गयी तीन कृषि काले कानून तथा पेट्रोल-डीजल में हुयी बेतहाशा मूल्य वृद्धि को वापस लिये जाने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश स्तरीय किसान अधिकार दिवस कार्यक्रम के माध्यम से रैली निकालकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजभवन का घेराव कर राज्यपाल महोदय से उक्त तीनों काले कानून को खत्म करने सहित पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों को वापस लिये जाने का मांग किया जाएगा। किसान अधिकार रैली के पूर्व राजीव भवन में आयोजित विरोध सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण शामिल होंगे।
    कांग्रेस का किसान आंदोलन के समर्थन में 3 कृषि काले क़ानूनों के विरोध में व पेट्रोल डीज़ल के मूल्य वृद्धि के वापस लेने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर Speak Up कैमपेन
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता दिनांक 15 जनवरी को 2021 को सुबह 10 बजे किसान आंदोलन के समर्थन में 3 काले क़ानूनों व पेट्रोल डीज़ल के मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस राष्ट्रव्यापी किसान अधिकार दिवस के तहत ज़मीं से लेकर सोशल मीडिया तक पर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज़ उठायेगी। इसके तहत सोशल मीडिया पर कल सुबह 10 बजे से Speak Up कैमपेन किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसजन जनता के बीच फ़ेसबूक/ट्विटर/इंस्टाग्राम पर लाइव आकर केंद्र सरकार से तत्काल किसान विरोधी तीनों काले क़ानून वापस लेने की मांग करेगी, किसान आंदोलन के दौरान 60 से ज़्यादा किसानों की जान अब तक ठंड में सड़कों पर बैठे विरोध करते हुए जा चुकी है और गूंगी बहरी बनकर बैठी केंद्र सरकार को जगायेगी एवं केंद्र सरकार द्वारा पिछले 6 सालों में पेट्रोल व डीज़ल में की गई मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग करेंगे।

    जांजगीर-चापा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने कहा कि विभागीय अधिकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि हितग्राही योजनाओं की जानकारी लेकर उससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं का सकारात्मक क्रियान्वयन करें।
    वे आज जांजगीर के कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए श्री साहू ने जांजगीर जिला मुख्यालय में पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक छात्रावास बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के हिमोग्लोबिन जांच अभियान में सिकल सेल की भी जांच को शामिल किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित लाभान्वित और अपने आर्थिक विकास करने वाले हितग्राहियों की सूची उपलब्ध करायें। उन्होंने ऐसे हितग्राहियों और उसकी उपलब्धियों का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा, ताकि अन्य हितग्राही उनसे प्रेरणा ले सकें।
    अंत्यावसायी, जिला व्यापार उद्योग केंद्र की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऋण योजनाओं की हितग्राही चयन समिति में बैंक अधिकारियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए ताकि बैंकों को भेजे जाने वाले सभी ऋण प्रकरणों को स्वीकृति मिल सके। बैठक में अपर कलेक्टर पैकरा, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास लहरे, अंत्यावसायी अधिकारी, सिंह, खेल अधिकारी उप संचालक कृषि तिग्गा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / अभियान के पहले चरण में हेल्‍थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा. सबसे पहले टीका उन लोगों को दिया जाएगा जो दिन-रात लोगों की सेवा…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्‍ली में दिनदहाड़े हुई घटना में दो लोगों ने 50 साल के एक शख्‍स की बेहद नजदीक से गोली मारकर हत्‍या कर दी. पुलिस से…
    मदुरै / शौर्यपथ / कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के पारंपरिक खेल आयोजन ‘जल्लीकट्टू' का साक्षी बनने के बाद कहा कि उनके इस दौरे का…

    दुर्ग । शौर्यपथ । शहर जिला मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने किसानों के लिए भाजपा के प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। अलताफ अहमद ने कहा कि घड़ियाली आंसू बहाना भाजपा की फितरत रही है। आज देश के सभी राज्यों में भूपेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों की तारीफ हो रही है। 25 सौ रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी, कर्जमाफी, सिंचाई कर माफ करने जैसे फैसलों की प्रशंशा हो रही है। ऐसे में भाजपा का विरोध प्रदर्शन एक मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। अलताफ अहमद ने कहा है कि अगर भाजपा वाकई किसानों का हित चाहती है तो छत्तीसगढ़ के किसान हित से जुड़ी सभी योजनाओं को केंद्र सरकार से पूरे देश में लागू कराएं। छत्तीसगढ़ के सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी भाजपा नेता केंद्र सरकार से भूपेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों को पूरे देश में लागू कराने का काम करें। 15 साल तक रमन सरकार ने किसानों के साथ बोनस के नाम पर छल किया है। अब उन्हें किसानों के साथ छल-प्रपंच की राजनीति बंद कर देना चाहिए। अलताफ ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को राज्य के किसानों को लेकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की बजाय केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने के लिए दबाव क्यों नहीं बना रहे। भाजपा नेता सच बोले, झूठ पर राजनीति बंद करें। अलताफ ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की बात कही थी लेकिन अभी तक 24 हजार मीट्रिक टन चावल खरीदी की अनुमति ही दी गई है। इसी तरह धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त संख्या में बारदाना भी नहीं मिले हैं। जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। बेहतर होगा कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्य सरकार के साथ भेदभाव करना बंद करें। अलताफ अहमद ने कहा कि डेढ़ महीने से भी अधिक समय से जारी किसान आंदोलन के बावजूद प्रधानमंत्री के पास किसानों से बात करने का समय नहीं है। यह देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री के पास अन्नदाताओं के लिए समय नहीं है। न्याय मांग रहे देश के अन्नदाताओं को मोदी सरकार षड्यंत्रकारी तरीके से थकाने और झुकाने की साजिश कर रही है। काले कानून खत्म करने के बजाय मीटिंग पर मीटिंग और तारीख पर तारीख दे रही है। अलताफ अहमद ने कहा कि 73 साल के देश के इतिहास में पहली बार ऐसी जनविरोधी, किसान विरोधी सरकार बनी है। किसान आंदोलन के दौरान 60 से अधिक किसानों के प्राण त्यागने के बावजूद प्रधानमंत्री के मुंह से आज तक सांत्वना का एक शब्द भी नहीं निकला। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार देश के करोड़ों किसानों के साथ देशवासियों के साथ तीन काले कानून लाकर अन्याय कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    मुंबई / शौर्यपथ / महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में एनसीपी कोटे से सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर एक महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों में नया ट्विस्ट…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision