
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग // शौर्यपथ // -जिले में आज 16 जनवरी से कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है जिसमे दुर्ग जिला अस्पताल में जिले का पहला वैक्सिनेशन डॉक्टर सुगम सावंत को लगाया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रथम चरण में अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स यानि कि हेल्थवर्कर्स को,इसके बाद 50 से अधिक आयु के हाई रिस्क ग्रुप्स को और इसके बाद अन्य जरूरतमंदों को वैक्सीन लगाई जाएगी।आज से चयनित केंद्रों में 100 कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाया जा रहा है जिसकी पूर्ण रूप से तैयारी की जा चुकी है। आज कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने हेतु 5 केंद्र चयनित किए गए हैं जो जिला चिकित्सालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम है। प्रत्येक केंद्र में 05-05 वैक्सिनशन ऑफिसर या वी ओ रहेंगे। 1 के रूप में पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पहचान के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापित करेंगे कि वैक्सिनशन के लिए आया व्यक्ति वहीं है जिसने पंजीकरण करवाया है। वीओ 2 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपयोग किए गए एप्लिकेशन में एंट्री एवं अपडेशन का काम करेंगे। वीओ 3 वैक्सीन लगाने का काम करेंगे जिसमें वी ओ उनका सहयोग करेंगे। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा ऑब्सर्वेशन या निगरानी का जो काम होगा। वीओ 5 जो इस बात की देख रेख करेंगे कि वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ वैक्सीन के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को निगरानी में रखा जाएगा, किसी भी प्रकार की परेशानी एलर्जी इत्यादि होने पर आपातकालीन चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने फ़ोन के माध्यम से बताया कि 18 जनवरी से 30 जनवरी 2021 तक कोरोनावायरस का वैक्सीन लगाने हेतु तो 13 केंद्र चयनित किए गए हैं, इन केंद्रों में मंगलवार, शुक्रवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिवसों में वैक्सीनेशन किया जाएगा, जो निम्नानुसार है जिला चिकित्सालय दुर्ग, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-09, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल सुपेला, सामुदायिक केंद्र पाटन, सामुदायिक केंद्र झीट, सामुदायिक केंद्र धमधा, सामुदायिक केंद्र अहिवारा, सामुदायिक केंद्र कुम्हारी, सामुदायिक केंद्र बोरी, सामुदायिक केंद्र निकुम और सामुदायिक केंद्र उतई विपरीत प्रतिक्रिया होने पर प्रत्येक वैक्सीनशन केंद्र एईएफआई उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वर्कशॉप में बताया गया कि दुर्ग जिले में कुल 10260 डोज वैक्सीन उपलब्ध है।
*धमतरी ब्यूरो/शौर्य पथ*
धमतरी जिले में कोरोना का पहला टीका ,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके तुर्रे को,
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बीके साहू ने लगाया।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण की शुरुआत होने से स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है ।
पहला टीका लगते ही स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली बजाकर सीएमएचओ का स्वागत किया
जगदलपुर । शौर्यपथ । * *जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने आखिरकार मारेंगा बाई पास सड़क का मरम्मत कार्य कराया शुरू आम जन लोगो को मिलेगी राहत :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी* * *मरम्मत कार्य पूरा मारेंगा चौक तक डामरी करण कार्य हो जगदलपुर विधायक जैन भी लोक निर्माण विभाग को दे आदेश ताकि आम जनता को मिले राहत - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी* * *आड़ावाल मारेंगा बाईपास सड़क बनवाने या मरम्मत हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ने हल्ला बोल किया था जिसके बाद बाईपास सड़क का मरम्मत काम हुवा शुरू - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी* * *सड़क मरम्मत कार्य हेतु पार्टी की आगामी आंदोलन स्थगित किन्तु सड़क में हुए घोटाले पे अभी भी स्टेण्ड लोक अदालत जाने को जनता कांग्रेस छत्तीगगढ जे पार्टी - नरेंद्र भवानी* *मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है की आड़ावाल मारेंगा बाईपास सड़क की बत्तर हालत पे बीते डेढ़ हफ्ते पहले लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दे सड़क का मरम्मत या नव निर्माण करने ज्ञापन दिए थे अगर सुनवाई नहीं तो आंदोलन का चेतावनी देते हुए 7 दिन का समय विभाग को दिया गया था, बावजूद संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पे कुछ सदस्यों को लेके सड़क के आजु बाजू पंचायतो में आम जन लोगो का एवं पंचायत सरपंच का हस्ताक्षर अभियान चला ग्रामीणों से समर्थन माँगने भी निकल पड़े की तभी 15 दिसंबर रात में ही सुलिया गुडा चौक से सड़क मरम्मत का कार्य हो गया था शुरू आज 16 दिसंबर दिन में स्वयं मरम्मत का कार्य का लिया जायजा हाला की मरम्मत कार्य शुरू है बस यह कार्य पूरा मारेंगा चौक तक हो नहीं तो फिर करना होगा आंदोलन !* *वहीं नरेंद्र भवानी कहां यह डामरी मरम्मत का कार्य सुलिया गुडा चौक से सीधे मारेंगा चौक तक हो रोज करूँगा निरक्षण गुडवत्ता हीन कार्य से करे परहेज यह सड़क है बेहद जरुरी मामले में जगदलपुर विधायक श्री रेख चंद जैन जी भी से निवेदन है बस्तर जगदलपुर लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख यह मरम्मत का कार्य अच्छे ढंग से एवं मारेंगा चौक तक सम्पूर्ण करे !* *मरम्मत कार्य शुरू देख आगे की तमाम आंदोलन स्थगित किया जाता है लेकिन सड़क पे हुए भ्रस्टाचार के खिलाफ दोषियों को सजा दिलाने हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी है प्रयास रत आर टी आई का जवाब का है इंतजार मामला लेजायेंगे लोक अदालत दिलाएंगे सहा दोषियों को !*
-मीडिया वर्कशॉप में वैक्सिनशन कार्यक्रम के बारे में हुई विस्तार से चर्चा
-शुरुआत में शनिवार और रविवार को 5 चयनित केंद्रों में लगेगी वैक्सीन
-18 से 30 जनवरी तक 13 केंद्रों में लगाई जाएगी वैक्सीन
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कल 16 जनवरी से कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाई जानी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करने लिए आज कलेक्ट्रेट सभागृह में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि कोरोना के प्रति जन जागृति फैलाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। आगे भी मीडिया के सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स यानि कि हेल्थवर्कर्स को,इसके बाद 50 से अधिक आयु के हाई रिस्क ग्रुप्स को और इसके बाद अन्य जरूरतमंदों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए पहले से स्वास्थ्य विभाग के एप्लिकेशन अथवा पोर्टल में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। शनिवार यानि 16 जनवरी से चयनित केंद्रों में 100 कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाया जाएगा जिसकी पूर्ण रूप से तैयारी की जा चुकी है।
कोरोना नियंत्रण एवं रोकथाम की नोडल अधिकारी सुश्री दिव्या वैष्णव ने बताया कि 16 जनवरी को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने हेतु 5 केंद्र चयनित किए गए हैं जो जिला चिकित्सालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम है। प्रत्येक केंद्र में 05-05 वैक्सिनशन ऑफिसर या वी ओ रहेंगे। वीओ 1 के रूप में पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पहचान के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापित करेंगे कि वैक्सिनशन के लिए आया व्यक्ति वहीं है जिसने पंजीकरण करवाया है। वीओ 2 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपयोग किए गए एप्लिकेशन में एंट्री एवं अपडेशन का काम करेंगे। वीओ 3 वैक्सीन लगाने का काम करेंगे जिसमें वी ओ उनका सहयोग करेंगे। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा ऑब्सर्वेशन या निगरानी का जो काम होगा। वीओ 5 जो इस बात की देख रेख करेंगे कि वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ वैक्सीन के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को निगरानी में रखा जाएगा, किसी भी प्रकार की परेशानी एलर्जी इत्यादि होने पर आपातकालीन चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि 18 जनवरी से 30 जनवरी 2021 तक कोरोनावायरस का वैक्सीन लगाने हेतु तो 13 केंद्र चयनित किए गए हैं, इन केंद्रों में मंगलवार, शुक्रवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिवसों में वैक्सीनेशन किया जाएगा, जो निम्नानुसार है जिला चिकित्सालय दुर्ग, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-09, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल सुपेला, सामुदायिक केंद्र पाटन, सामुदायिक केंद्र झीट, सामुदायिक केंद्र धमधा, सामुदायिक केंद्र अहिवारा, सामुदायिक केंद्र कुम्हारी, सामुदायिक केंद्र बोरी, सामुदायिक केंद्र निकुम और सामुदायिक केंद्र उतई। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की विपरीत प्रतिक्रिया होने पर प्रत्येक वैक्सीनशन केंद्र एईएफआई उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वर्कशॉप में बताया गया कि दुर्ग जिले में कुल 10260 डोज वैक्सीन उपलब्ध है।
विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से की गई चर्चा-वर्कशॉप में वैक्सिनशन से जुड़ी भ्रांतियों का समाधान भी किया गया। टीकाकरण अधिकारी श्री चन्द्राकर ने मीडिया वर्कशॉप में पत्रकार साथियों के विभिन्न सवालों का जवाब भी दिया।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर कहा कि नगर पालिक निगम दुर्ग में विगत 10 वर्षो से कोई भी पटवारी और सर्वेयर पदस्थ नहीं है जिसके कारण निर्माण कार्यो में भूमि का सत्यापन संबंधी कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होता है । उन्होनें बताया नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के कार्यो को प्राथमिकता से किया जाता है सड़क निर्माण सहित नाली निर्माण एवं सार्वजनिक भवन निर्माण, मंच आदि के अनेक विकास कार्यो में, रिक्त भूमि से अतिक्रमण सहित अनेक प्रकार के निर्माण कार्य में भूमि का विवाद होता है जिसका सत्यापन नहीं हो पाता । इससे विकास कार्य प्रभावित होता है । उन्होनें कहा एक पटवारी और सर्वेयर होने से विकास और निर्माण कार्य आसान होगा। अतः कृपया एक पटवारी और एक सर्वेयर को नगर पालिक निगम दुर्ग में पदस्थ करने का कष्ट करेगें । उक्ताशय का मांग पत्र महापौर ने आज कलेक्टर को सौंपा है ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना टीकाकरण जिले में शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 4 टीकाकरण केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। इस विषय पर जिला मुख्यालय से टीकाकरण केंद्रों तक गंभीरतापूर्वक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को 16 जनवरी को टीके लगने हैं, उन्हें जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एसएमएस कर दिया गया है। इस एसएमएस में कोरोना टीकाकरण के लिए समय पर केंद्र पहुंचने का आग्रह किया गया है।
स्थानीय कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से लाभार्थियों को फोन पर भी सूचना देने की व्यवस्था की गई है, ताकि पहले ही दिन से टीका लगवाने वालों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहे। पहले दिन 300 चिह्नांकित स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की तैयारी की गई है।
टीकाकरण की शुरुआत जिले में पद्मश्री पुखराज बाफना के हाथों किया जाएगा। इसके पश्चात टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, टीकाकरण कार्य में लगी टीम के सदस्य व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में टीकाकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। प्रत्येक सेंटर में 100-100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन का डोज देने की तैयारी है। डोंगरगढ़ के लिए 16 जनवरी की सुबह वैक्सीन की खेप भेजी जाएगी। इसके बाद 18 जनवरी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर चिन्हांकित फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए वैक्सीन इसी दिन सुबह ब्लाक स्तर पर भेजे जाएंगे। इन्हें स्थानीय कोल्ड चेन पाइंट में रखा जाएगा। वहीं रायपुर से लाए गए 8500 वैक्सीन को जिला स्तरीय कोल्ड स्टोरेज सेंटर में पुलिस की तगड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यहां पर 24 घंटे हथियारबंद जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। स्टोरेज एरिया की ओर से बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे ने बताया, जिले में वैक्सीन पहुंच चुकी है। टीकाकरण केंद्रों में स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए तैयार है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया, टीकाकरण के लिए जिले में कोवी शील्ड वैक्सीन प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य की ओर से तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। तैयारी के क्रम में गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च स्तरीय बैठक की गई। वैक्सीन के रखरखाव की जानकारी ली गई। अब 16 जनवरी से चार टीकाकरण केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीकाकरण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वार जारी गाइड लाईन के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया, जिले में मंगलवार व शुक्रवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा। इस दिन रूटीन में बच्चों का टीकाकरण होता है। रविवार छोड़कर अन्य दिनों में रूटीन में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
जिन्हें टीके लगने हैं, उनके लिए अहम हैं यह 5 बातें
० मोबाइल पर आए एसएमएस को ध्यान से पढ़ें। इसमें लिखे निर्देशों के मुताबिक आपको इस एसएमएस को टीकाकरण केंद्र में दिखाना होगा, इसलिए डिलीट न करें।
० एसएमएस में टीकाकरण का समय दिया होगा। निर्धारित समय पर ही पहुंचे।
० अपने साथ पहचान पत्र रखें। जिसमें आपका नामए पता दर्ज उल्लेखित हो।
० टीकाकरण केंद्र में अपने साथ किसी अन्य व्यक्ति, दोस्त या परिजनों को न लाएं। अगर लाएं तो परिसर के बाहर ही रहने को कहें ताकि भीड़ न लगे। व्यवस्था में व्यवधान न हो।
० टीकाकरण में एक घंटे का वक्त लगेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक-मानसिक परेशानी होती है तत्काल केंद्र प्रभारी को सूचित करें।
धमतरी / शौर्यपथ / क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर आधारित चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रभारी अधिकारी क्रेडा ने बताया कि भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी.ई.ई.) एवं विद्युत मंत्रालय एवं क्रेडा रायपुर के निर्देश पर जिला स्तरीय ’’ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता‘‘ विषय पर आॅनलाइन चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ चित्रकारी एवं स्लोगन लिखने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के तौर पर नकद राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन दो ग्रुप में किया गया। ग्रुप ‘ए‘ में कक्षा 5वीं से 8वीं एवं ग्रुप ‘बी‘ में कक्षा 9वीं, से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को क्रमशः प्रथम पांच हजार रूपए, द्वितीय को तीन हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रूपए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए गए तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी प्रकार स्लोगन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार रूपए, द्वितीय को दो हजार तथा तृतीय विजेता को एक हजार रूपए के साथ-साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रभारी अधिकारी क्रेडा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप ए में दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा कु. अंकिता जैन प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि कु. अहर्निश सौम्य, केन्द्रीय विद्यालय कुरूद कक्षा-7वीं द्वितीय तथा श्री इशवीर सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल कक्षा-7वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप बी में श्री देवांशु गुप्ता, मेनोनाइट अंग्रेजी स्कूल धमतरी कक्षा-12वीं ने प्रथम, श्री अंजनेय पवार, दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी, कक्षा-10वीं ने द्वितीय तथा कु. डाॅली सोनकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गोकुलपुर वार्ड धमतरी, कक्षा-12वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता ग्रुप ए में कु. पूर्वा साहू, जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद, कक्षा-8वीं ने प्रथम, श्री हर्षित मंडावी, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा-6वीं ने द्वितीय व कु. नरगिस कोसले केन्द्रीय विद्यालय, कक्षा-6वीं ने तृतीय स्थान अर्जित किया, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता ग्रुप बी में श्री ईशकुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गोकुलपुर वार्ड धमतरी, कक्षा-12वीं ने प्रथम, श्री देवांशु गुप्ता मेनोनाइट अंग्रेजी स्कूल धमतरी कक्षा-12वीं ने द्वितीय और कु. द्रौपती देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरमुड़िया, कक्षा-11वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रजनी नेल्सन एवं क्रेडा जिला प्रभारी कमलनारायण पुरेना के द्वारा प्रदान किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / गौरतलब है कि नगर निगम दुर्ग के दो प्रमुख पार्किंग स्थलों से मुख्य आय होती है। इन दोनों पार्किंग को बिना ठेका दिए पिछले 1 वर्ष से दुर्ग शहर की जनता से अवैध वसूली होती रही है। इस विषय की जांच की मांग भाजपा पार्षद दल ने आयुक्त से की थी ,आयुक्त महोदय ने पार्किंग घोटाले की जांच के लिए जांच दल बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी थी ।
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने आगे बताया कि जांच अधिकारी राजेश पांडे (कार्यपालन अभियंता) एवं प्रकाश थवानी (भवन अधिकारी) ने जांच पूर्ण कर जो रिपोर्ट जमा की है ,उसके अनुसार पिछले वर्ष भर तक दुर्ग शहर की जनता से इंदिरा मार्केट एवं बस स्टैंड में पार्किंग की अवैध वसूली हुई है ,किंतु जांच दल अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार का नाम नहीं बता पाए । निगम को हुए नुकसान के लिए दोनों बाजार अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं थान सिंह यादव को जिम्मेदार बताते हुए प्रकरण को पुलिस विभाग को प्रेषित करने की अनुशंसा की है।
भाजपा पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित पार्षद गण श्रीमती गायत्री साहू ,श्री काशीराम कोसरे ,चंद्रशेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर ,श्रीमती चमेली साहू, श्रीमती लीना दिनेश देवांगन , मनीष साहू , नरेश तेजवानी , ओम प्रकाश राकेश सेन, श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा, श्रीमती शशि द्वारिका साहू, श्रीमती कुमारी साहू एवं श्रीमती हेमा जगदीश शर्मा ने महापौर से कहा है , कि शहर की जनता से हुई अवैध पार्किंग वसूली आपके एक वर्षीय कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
भाजपा पार्षद दल ने आगे कहा कि महापौर परिषद के सदस्यों की जिम्मेदारी अपने-अपने विभागों की देखरेख एवं नियंत्रण होता है। चूंकि महापौर जी की रुचि निगम कार्य में नहीं है, अतः उनके एमआईसी मेंबर भी उदासीन रहते हैं, निगम में बाजार विभाग में इतना बड़ा पार्किंग घोटाला हुआ है, दुर्ग शहर की जनता के साथ अवैध वसूली एवं ठगी हुई है। अतः माननीय महापौर जी को अपने एमआईसी मेंबर एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन से तत्काल इस्तीफा मांगना चाहिए ।और प्रकरण को पुलिस विभाग के हवाले करना चाहिए ,ताकि दुर्ग शहर की जनता से हुई अवैध वसूली की राशि जप्त हो सके । भाजपा पार्षद दल ने महापौर को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक शहरवासियों से हुई ठगी की राशि वापस निगम में नहीं आएगी एवं बाजार विभाग प्रभारी का इस्तीफा नहीं लेंगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर पंचायत नवागढ़ परिषद की सामान्य बैठक 19 जनवरी को 12 बजे नगर पंचायत भवन सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। जिसमें 33 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है। जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से मनाये जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु विद्युत सामाग्री, सफाई सामाग्री कार्य, पेयजल सामाग्री कार्य, छोटे - छोटे मरम्मत कार्य, पेयजल व्यवस्था के तहत ट्रैक्टर एवं टैंकर किराये से लिये जाने, सब मर्सिबल मोटर पंप मरम्मत कार्य, वाहन मरम्मत कार्य, टेंट, स्टेशनरी एवं छपाई कार्य, फ्लेक्स बैनर छपाई कार्य, दिवाल लेखन एवं वॉल पेटिंग कार्य एवं प्लेसमेंट कर्मचारी वार्षिक निविदा आमंत्रण के संबंध में विचार एवं निर्णय है।
प्रमुख विषयों में दाऊबंद तालाब एवं जुडावन बंद तालाब सौन्दरीकरण कार्य के संबंध में विचार एवं निर्णय, वार्ड क्र. 10 सामुदायिक भवन बाउंड्रयाल निर्माण एवं सौन्दरीकरण कार्य, वार्ड क्र.01 शारदा मंदिर के पास डबरी का सौन्दरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 03 मंत्री साहू के घर के पास बोर खनन कार्य, वार्ड क्र. 04 दुर्गा चौरा निर्माण, वार्ड क्र. 04 मुक्तिधाम निर्माण, वार्ड क्र. 08 मुक्तिधाम निर्माण, वार्ड क्र. 08 शा.प्रा.शाला तिलकापारा के पास से छिरहा रोड तक सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 08 राजकुमार बर्मन के घर से नारायण चेलक के घर तक सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 13 लालबंद तालाब में पचरी निर्माण कार्य, प्रतीक्षा बस स्टैण्ड निर्माण कार्य, कार्यालय भवन के पीछे निर्मित 02 पुराने भवन को मरम्मत / रंगरोगन कार्य, वार्ड क्र. 08 शा.प्रा.शाला तिलकापारा स्कूल के पीछे से जुडावन बंद तालाब तक रास्ता निकालने, राजीव गांधी चौक चौडीकरण व चौक का नाम नरवरशाह रखने, मुर्गा - मछली दुकान स्थानांतरण, बिना भवन अनुज्ञा के निर्मित भवन, इंगा.रा.वृद्धा / इंगां.रा.वि . / इंगा.रा.निःशक्त / सा.सु.पें / सु.स.पेंशन योजना हेतु प्राप्त आवेदन पत्र, राष्ट्रीय परिवार सहायता हेतु प्राप्त आवेदन पत्र एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना हेतु प्राप्त आवेदन पत्र के संबंध में विचार एवं निर्णय लिया जाएगा।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अब तक जिले के एक लाख 66 हजार 519 किसानों ने 7 लाख 13 हजार 760 टन धान समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में 196 समितियों के द्वारा 230 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में इस वर्ष 1,87,077 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 2,17,709.927 हेक्टेयर से अधिक है। इस वर्ष 80.55 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में धान उपार्जन, टोकटन जारी करने, खरीदे गए धान के उठाव आदि की व्यवस्था की गयी है। धान खरीदी में सतत् निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए डबल लेयर तिरपाल, ड्रेेनेज आदि की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अब तक 82 प्रतिशत पंजीकृत किसान अपना धान का विक्रय कर चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक शेष किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी रहेगी। धान बेचने वाले किसानों को विक्रय किये गये धान के एवज में अब तक 1334 कारोड रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / महाप्रबंधक जिला व्यपार एवं उद्योग जांजगीर द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवक , युवतियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।
योजना से संबंधित प्रमुख विवरण इस प्रकार है- आवेदक को जिले का मूल निवासी , न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण ,आवेदक की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य हो। (अ.जा./ अ.ज.जा./ अ.पि. व./ महिला/ विकलांग /नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य/ सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष ), परिवार की वार्षिक आय रू. 3 लाख से अधिक न हो ऋण की मात्रा - व्यवसाय जैसे-किराना दुकान, डेली नीडस दुकान,फूल एवं साजसज्जा व्यवसाय, पुस्तक दुकान, हार्डवेयर स्टोर, स्टेशनरी शाॅप, प्लास्टिक दुकान, ब्यूटी पार्लर, फैन्सी स्टोर ,बर्तन दुकान क्रॅाकरी दुकान, जुस सेंटर, लाॅण्ड्री सर्विस, चाय दुकान, हाउस क्लीनिंग सर्विस, टिफिन सर्विस हेतु 2.00 लाख रूपये तक बैंक से लोन लेने के इच्छुक आवेदक, आवेदन पत्र 25 जनवरी 2021 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,पुराना कालेज के पीछे,चांपा जिला जांजगीर-चांपा में जमा कर सकते हैं। ताकि समिति की अनुशंसा
आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित बैंकों कों प्रेषित किये जा सके।
आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज अंक सूची (8वीं), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परियोजना प्रतिवेदन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मशीनरी,उपकरण,साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन ।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राजस्व अनुविभाग जांजगीर के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत धाराशिव में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक व्यक्ति, समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय जांजगीर में जमा कर सकतें है। विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय जांजगीर एवं धाराशिव ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिले मे कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ आज 16 जनवरी को तीन स्थानों में किया जा रहा है। 16 जनवरी को जिला स्तर पर जिला अस्पताल परिसर जांजगीर,में विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा में कोविड-19, टीकाकरण का शुभारंभ किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम 16 जनवरी को तीनों सत्र स्थल में 50-50 व्यक्तियों का कोविड-19, का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में कुल 60 टीकाकरण सत्र स्थल चिन्हांकित किया गए हैं। प्रथम चरण में 10,405 स्वास्थ्य कर्मी एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। 18 जनवरी को 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमशः-नवागढ़, पामगढ़, सक्ती और बम्हनीडीह में 20 जनवरी को 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः-डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर में कोविड-19 ,टीकाकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। कोविड-19 वैक्सीन जिले को 6360 डोज प्राप्त हुआ है। टीकाकरण तैयारी के संबंध में सभी सत्र स्थलों में सफलता पूर्वक माॅक-ड्रील का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोविड-19, टीकाकरण का कार्य मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
