August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35171)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन में पूर्ण रूप से सुविधा नही होने के कारण कई लोगों को परेशानी होती थी, इस परेशानी को दूर करने के लिए अब भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में भी कई सामान उपलब्ध कराने दान दाता सामने आने लगे है। यहां आने जाने वाले बुजुर्गोँ के भारी दिक्कत को देखते हुए आज रविवार को दोपहर लगभग ढाई बजे गुरूद्वारा कमेटी नेहरू नगर से गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तेजपाल सिंघ ने भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन में जीआरपी के थाना प्रभारी एल एस राजपूत को रेलवे कर्मचारी संघ, आरपीएफ स्टाफ, जीआरपी के मुजीबुर्रहमान खान सहित जीआरपी स्टाफ और टीसी सहित सभी रेलवे कर्मचारियों की उपस्थिति में व्हील चेयर भेंट किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी एस एस राजूत ने कहा कि नेहरू नगर गुरूद्वारा कमेटी का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आज पावर हाउस स्टेशन के लिए व्हील चेयर प्रदान किया गया इससे बुजुगों ओर मरीजों को भारी राहत मिलेगी। पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन बहुत बड़ा है, कई बुजुर्ग और बीमार लोग यहां ट्रेन से उतरते है और चढते है,ट्रेन के जिस बोगी में सवार होने के लिए बुजुर्ग मौर मरीज जाते हेै और वह बागी अधिक आगे या पीछे होता है तो उनको जाने में बहुत दिक्कत होता हैै, अब व्हील चेयर पर बैठकर आसानी से जल्द ट्रेन पर सवार होने के लिए पहुंच सकते है और ट्रेन से उतरने वाले बुजुर्ग व्हील चेयर से अपने घर जाने के लिए अपने परिवार के वाहन तक आसान और सुरक्षित रूप से पहुंच सकते है। ज्ञातव्य हो कि गत दिवस भिलाई कर्बला कमेटी द्वारा पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन को ट्राली स्टेचर भेंट किया उसका भी लाभ बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को मिलने लगा है।

    . परिषद के संस्थापक का मुख्यमंत्री को पत्र
    . प्रदेश में शांति मंत्रालय के स्थापना की मांग
    रायपुर / शौर्यपथ / एकता परिषद ने छत्तीसगढ़ में शांति और न्याय की स्थापना के लिए सहयोग की पहल की है। एकता परिषद के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद परिषद के संस्थापक राजगोपाल पीवी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और उन्हें सहयोग की पहल संबंधी पत्र सौंपा। एकता परिषद ने राज्य में शांति मंत्रालय स्थापित करने की मांग भी प्रदेश सरकार से की है।
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संबोधित पत्र में श्री राजगोपाल ने लिखा है कि परिषद छत्तीसगढ़ में शांति और न्याय की स्थापना को लेकर प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गौरतलब है कि इस समय तिल्दा के प्रयोग आश्रम में आयोजित शिविर में छत्तीसगढ़ के 20 जिलों से आए एकता परिषद के लगभग 60 जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ "छत्तीसगढ़ में स्वराज्य स्थापना "को लेकर विभिन्न संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई । इस दौरान जो महत्वपूर्ण सुझाव आए, उसे श्री राजगोपाल ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हिंसा से प्रभावित इलाकों में शांति की स्थापना के लिए दीर्घकालीन योजना के माध्यम से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शांति और अहिंसा की स्थापना का सुझाव दिया। इसके लिए छत्तीसगढ़ में "शांति मंत्रालय "की स्थापना की मांग एकता परिषद द्वारा की गई है। परिषद ने बताया कि उनके सुझाव पर फिलहाल राजस्थान की सरकार में शांति विभाग ने काम करना शुरू किया है। एकता परिषद ने सुझाव दिया है कि छत्तीसगढ़ में सभी शैक्षणिक निकायों में "शांति और सद्भावना से संबंधित औपचारिक शिक्षा" सामाजिक न्याय के स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। पाठ्यक्रमों में औपचारिक शिक्षा के रूप में इसकी अपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा जेलों में "शांति और सद्भावना" विषय पर कैदियों और सम्बन्धित कर्मचारियों के साथ संवाद बेहद जरूरी है। एकता परिषद के कुछ साथी और सहयोगी संगठनों से इस संबंध में किए जाने वाले प्रयासों में मदद ली जा सकती हैं।
    एकता परिषद ने छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी जी के मूल्यों के प्रचार प्रसार के लिए एक "गांधी भवन" की स्थापना का सुझाव दिया है जिसके लिए विस्तृत योजना परिषद द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। श्री राजगोपाल ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि सरकार और एकता परिषद से जुड़े लोगों का मिला जुला प्रयास निश्चित ही शांति और न्याय की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

    *राजशेखर नायर/दैनिक शौर्यपथ/धमतरी ब्यूरो*

    प्रथम दिवस सांसद मोहन मंडावी व जिला अध्यक्ष शशि पवार ने
    भाजपा के रीति-नीति से अवगत कराया*

    भाजपा नगरी मंडल द्वारा शीतला मंदिर परिसर सिहावा में दो दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर का अयोजित  किया गया ।

    अतिथि सांसद मोहन मंडावी, शशिपवार जिलाध्यक्ष, पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक, श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, कविन्द्र जैन जिला संयोजक, प्रकाश बैस जिला महामंत्री, मोहन नाहटा मंडल अध्यक्ष, रविशंकर दुबे मंडल संयोजक, नागेन्द्र शुक्ला मंडलप्रभारी,
    राजेन्द्र गोलछा जिला मंत्री, प्रेमलता नागवंशी जिला मंत्री, दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष नगरी,आराधना शुक्ला नगर नपं अध्यक्ष,

    रामगोपल साहू महामंत्री,नन्द यादव पूर्व नपं   अध्यक्ष  व बडी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ

    नगरी के ग्राम पंचायत संबलपुर में तेंदुए ने गाय के बछड़े शिकार किया है, इस के पूर्व इसी ग्राम में, अपने साथीयों के साथ खेल रहे एक बालक पर हमला कर गंम्भिर से रूप   से धयल कर दिया था, साथ ही पास के ग्राम गोरेगांव में भी तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया था इससे प्रतीत होता है कि तेंदुआ आदमखोर हो चुका है ।
    ग्रामवासी दहशत में है और उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस हिंसक आदमखोर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल आज यहां प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री ललित सुरजन की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्री ललित सुरजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने खालसा स्कूल परिसर स्थित माता संुदरी सभाकक्ष में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कहा कि श्री ललित सुरजन जी का निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पत्रकारिता को तो नुकसान हुआ ही हमने एक अभिभावक को खो दिया। हर वर्ग के लोग उनके साथ गंभीर विषयों पर विचार विमर्श करते थे। रायपुर में कोई भी सामाजिक कार्यक्रम हो और उसमें वे उपस्थित न हों, हम ऐसी कल्पना भी नहीं करते थे। उनके जाने से रिक्त हुए इस स्थान को कौन भरेगा।

      स्वर्गीय श्री ललित सुरजन के सरल-सहज और विनम्र व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि ललित जी हर विचारधारा के लोगों के साथ घुल-मिल जाते थे। भले ही उनके विचार अलग हों, मुस्करा कर उनकी बातों को ध्यान से सुनते थे। देशबंधु के माध्यम से जो लौ स्वर्गीय श्री मायाराम सुरजन जी ने जलाई थी, उसे श्री ललित सुरजन जी ने बखूबी आगे बढ़ाया। देशबंधु की पाठशाला से निकले अनेक लोग बहुत ऊंचाईयों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भले ही श्री ललित सुरजन जी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार और उनके साथ बिताए गए क्षणों की यादें हमारे साथ हैं। ललित सुरजन जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अनेक क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दिया है। उनके विचारों और कार्याें को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री ललित सुरजन जी के परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री ललित सुरजन जी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और प्रबुद्व नागरिक उपस्थित थे।  

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में कोविड-19 के परीक्षण के लिए आरटीपीसीआर, रेपिट एंटिजन और ट्रूनाट टेस्ट की दरें काफी कम कर दी गई…

    दुर्ग / शौर्यपथ /  महिला के घर में घुसकर छेडख़ानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उतई पुलिस ने कार्यवाही किया है। आरोपी डिलन साहू पिता रामरतन साहू पतोरा का रहने वाला है। महिलाओं पर हो रहे अपराध पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश को उतई थाना ने अमलीजामा पहनाया है। 4 दिसंबर को पतोरा निवासी डिलन साहू ने एक महिला से उसके घर में घुसकर छेडख़ानी किया। इस मामले में थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को धरदबोचा। आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354 के तहत कार्यवाही किया गया। इस कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक हेमलता वर्मा, आरक्षक ओमप्रकाश श्रीवास, कौशलेन्द्र बघेल एवं राजकुमार चंद्रा की भूमिका सराहनीय रही।

    दुर्ग / शौर्यपथ / उतई थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरुण मिश्रा (27 वर्ष) मठपारा दुर्ग तथा गौतम चक्रवर्ती (64 वर्ष) गया नगर दुर्ग शामिल है। इनसे 15 किलो गांजा बरमद किया गया है।
    उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के मुताबिक दो युवकों के बारे में जानकारी मिली थी कि वे अपने मोटर साइकिल की डिक्की वाली जगह में लगाकर रखे बैग में गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेच रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आरोपियों को धरदबोचा गया। आरोपियों से 5 किलो गांजा, 2 मोबाइल फोन, पल्सर मोटर साइकिल एवं बिक्री के 500 रुपए जब्त किया गया। जब्क की गई सामानों की कीमत 1 लाख 70 हजार 500 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में एएसआई चन्द्रशेखर सोनी, प्रान आरक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल, नारायण ठाकुर, आकाश तिवारी व रामकुमार चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

    रिसाली / शौर्यपथ / चेतावनी के बाद भी नाली के ऊपर स्लैब ढालने वालों से निगम प्रशासन सख्ती से पेश आ रही है। शनिवार को मार्निंग विजिट के दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे मस्जिद गली पहुंचे। जाम नाली को देख आयुक्त न केवल स्लैब तोडऩे निर्देश दिए, बल्कि जुर्माना वसूलने भी कहा। मार्निंग विजिट के दौरान रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे श्रमिक बाहुल्य व निचली बस्ती का भ्रमण किया। आयुक्त साइकिल से गली-कूचो की सफाई व्यवस्था देखते हुए मस्जिद गली रूआबांधा पहुंचे। यहां पर कुछ लोगों ने घरों के सामने नाली पर स्लैब ढाल कर उस पर बैठने चबूतरा बना लिया था। इस वजह से निगम के कर्मचारी नाली सफाई नहीं कर पा रहे है। बजबजाती नाली को देख आयुक्त ने स्लैब को तत्काल तोडऩे निर्देश दिए।
    राजस्व विभाग करेगा सर्वे
    आयुक्त ने आम नागरिकों से कहा है कि नाली पर किए अतिक्रमण स्वत: हटा ले। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए है कि वे पूरे क्षेत्र का सर्वे करे और नाली पर अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल उसे हटाकर जुर्माना वसूल करे।
    नाम बताए अथवा जुर्माना दे
    भ्रमण के दौरान क्षेत्र में नालियों में कचरा फेके जाने की शिकायत अधिक मिली। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिस स्थान के नाली में कचरा मिला है उस क्षेत्र में पूछताछ करे कि कचरा किसने फेका है। नाम पता नहीं चलने पर उस घर से जुर्माना वसूल करे जिस घर के सामने नाली में कचरा मिला है।
    आयुक्त पहुंचे स्वास्थ्य शिविर
    मार्निंग विजिट के बाद निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एच. एस. सी. एल. कालोनी रूआबांधा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लगाए गए शिविर स्थल पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद श्रमिक पंजीयन करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। शनिवार को कुल 117 लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। इसमें से 29 लोगों ने लैब टेस्ट कराया वहीं 102 लोगों ने दवा ली। दवा लेने वालों में मौसमी बीमारी से पीडितों की संख्या अधिक थी।

    आरआई और पटवारी अब साफ साफ कहने लगे हैं कि जो मोटी रकम देगा उसके पक्ष में होगा फैसला
    भूमाफिया राजस्व निरीक्षक ओैर पटवारी से मिलकर जबरन कर रहे हैं लोगों के जमीन को कब्जा

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले के पटवारी, आरआई सहित कई जमीन के मामले से जुड़े लोग भूमाफियाओं से सेटिंग कर अपनी गाढी कमाई और जिंदगी भर की जमा पूंजी से जमीन खरीदे वाले की जमीन पर कब्जा करने के मामले में पटवारी और राजस्व अमला सीधे सीधे कहने लगे है कि जिसका वजन भारी होगा उसी के पक्ष में कार्य होगा। पैसा हमको उपर तक पहुंचाना पड़ता है। अधिक वजन की बात करने वाले आर आई सतपाल जैसे लोग मुख्यमंत्री की छवि और राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर की छवि को खराब करने में ओैर विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा देने में लगे है। इस मामले की जानकारी तब हुई जब एक पीडि़त पक्ष ने आज पत्रकार वार्ता में अपनी पीड़ा बताई कि किस प्रकार पटवारी, आरआई और स्मृति नगर पुलिस चौकी के लोग न्यायालय द्वारा पीडि़त के पक्ष में फैसला आने के बाद भी तंग किया जा रहा है।
    फरीद नगर निवासी आसिफ खान ने बताया कि सन 2005 विवेकानंदर नगर कोहका प्लाट की खरीदी कृष्णा राव से बकायदा रजिस्ट्री कराकर लाखों रूपये में अपनी पत्नी श्रीमती फौजिया खान के नाम पर मौजा कोहका प.ह.नं. 19 तहसील व जिला दुर्ग में भूमि खसरा नंबर 1647 /2 खरीदा जो राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस भूमि के संबंध में डॉ. नौशाद अली, अतिया परवीन के आम मुख्तियार कहकर अब्दुल मोबिन के द्वारा मेरी पत्नी के नाम दर्ज भूमि खसरा नंबर 1647 को अपना खसरा नंबर 1700 सौ बताकर कब्जा कर रहा है। जबकि खसरा नंबर 17 सौ कही और है, उसको अब्दुल मोबिन और आरआई तथा पटवारी नही खोज कर मेरे जमीन अपना बता रहे है। इस जमीन पर मोबिन लोग विवाद कर स्मृति नगर चौकी में मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा कर परेशान कर रहे है, और मै जो उनके विरूद्ध शिकायत कर रहा हूं उसपर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। इस मामले में वो लोग शिकायत किये जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा इस्तगासा पेश किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी ने फौजिया के पक्ष में आदेश पारित किया। उसके बाद इसके विरूद्ध पुनरीक्षण अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में पेश किया गया जिसमें न्यायालय द्वारा भी 31 जनवरी 2018 को सोफिया के पक्ष में फैसला दिया था जिसके विरूद्ध अब्दुल मोबिन उच्च न्यायालय बिलासपुर मे याचिका दायर किया था और उसे वापस भी खुद मोबिन ने ले लिया। उसके बाद फिर यहां के न्यायालय में फिर इस केस को ओपन करवा रहा है। वह सारे जगह इस मामले में हार रहा है उसके बाद भी बार बार न्यायालय में इस मामले को दायर करवा कर और केस को उलझा कर हम लोगों को 2008 से परेशान कर रहा है। अब्दुल मोबिन जमीन दलाल पप्पू उर्फ हफीजुद्दीन से मिलकर हल्का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षण सतपाल यादव से मिलकर पुन: सीमांकन का आवेदन देकर मुझे व मेरी पत्नी फौजिया खान को लगातार परेशान कर रहे हैं। इस साल 30 नवंबर 2020 को सीमांकन का नोटिस प्रेषित किया गया हल्का पटवारी के समक्ष आपत्ति किया हूं, लेकिन मेरे आपत्ति को लेने से हल्का पटवारी और राजस्क निरीक्षक ने लेने से साफ इंकार कर दिया वह सिर्फ जमीन दलाल पप्पू बोलता है वैसे ही पटवारी और राजस्व निरीक्षक करते हैं। मेरे आपत्ति के पश्चात राजस्व निरीक्षक मुझे धमकाते हुए कहता है कि हमें ऊपर तक रकम पहुंचाना पड़ता है, जो मोटी रकम देगा हम उसी का काम करेंगे। ऐसे में जमीन दलालों से मिलीभगत कर मेरे जमीन को इन लोगों द्वारा हड़पने का पूरा का पूरा षडयंत्र किया जा रहा है। शासकीय अवकाश के दिन भी मुझे और मेरी पत्नी को आफिस बुलाकर खाली बिठाकर परेशान किया जा रहा है, मेरी जमीन को जबर्दस्ती नाप जोख करवा कर मुझे परेशान करवा रहे है। मैं दस सालों से परेशान हूंं। यहां जो भी पटवारी और राजस्व निरीक्षक आते है, उनसे दलाल पप्पु अपने पक्ष में कर लेता हैं। मैं इस मामले को लेकर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, डीजीपी डीएम अवस्थी, आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं एसपी प्रशांत ठाकुर से भी भेंटकर न्याय की गुहार लगाऊंगा।
    पीडि़त फौजिया खान ने बताया कि इस मामले को लेकर मैं पहले भी कई बार कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी और अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई से मिल चुकी हूं। अभी एक सप्ताह पहले भी कलेक्टर भूरे से भी मिला तो मेरी इस समस्या को सूने और उसके बाद एसडीएम ज्येातिपटेल के पास मुझे भेजा जब एसडीएम पटेल से हम लोग मिले तो उन्होंने कहा कि आप अपना आवेदन तहसीलदार को दे दो। मैं सिर्फ आवेदन दे रहा हूं लेकिन मेरी सुनवाई कही भी नही हो रही हैं। आखिर कब तक मैं इधर इधर दौड़ लगाते रहूंगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision