
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मृत्यु के आंकड़े बढ़ रहे हैं। राज्य स्तरीय डेथ आडिट में यह जानकारी सामने आई कि 11 से 17 दिसंबर के मध्य अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर ही उस सप्ताह हुई कुल मृत्यु की 28 प्रतिशत मृत्यु हुईं क्योंकि लक्षण नजर आने के बाद भी लोग कोरोना की जांच नही करवा रहे और स्थित बिगड़ने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं।
इस दौरान 12 प्रतिशत मृत्यु 48 घंटों के अंदर एवं 6 प्रतिशत 2-3 दिनों के अंदर हुई।उम्रवार आंकडों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों में केस फेटलिटी रेट 4.45 था जबकि 45-59 उम्र मे यह 0.92 था। इसीलिए डाक्टर बार-बार समझाइश दे रहे हैं कि बुजुर्गाें का अत्यधिक ख्याल रखा जाए और सर्दी,बुखार, थकान ,उल्टी- दस्त,भूख न लगने आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। दवाई दुकान से स्वयं दवाई लेकर न खाएं।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत जिले के 1 लाख 57 हजार 368 हितग्राहियों को मिल रहा पेंशन का लाभ
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) केन्द्रीय प्रायोजित योजना है। जिसमें सामाजिक पेंशन के रूप में वरिष्ठ नागरिक, विधवा और दिब्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। किसी भी व्यक्ति की आय के अपने स्रोत से या पारिवारिक सदस्यों या अन्य स्रोतों से वित्तीय सहायता के माध्यम से निर्वाह का कोई नियमित साधन नहीं है, उन्हें सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन प्रदान किया जाता है।
उप संचालक कल्याण भावे ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 1 लाख 57 हजार 368 हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। इन योजनाओं में समाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा वस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन के तहत पात्र हितग्रहियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। पेंशन राशि का भुगतान हितग्राहियों के बैंक अकाउण्ट में किया जा रहा है। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 48,252 हितग्राहियों, सुखद सहारा योजना के तहत 17,449, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 36,537, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 53,827, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 8,927 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिब्यांग पेंशन योजना के तहत 2,376 हितग्रहियों को योजना के अनुसार पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 211 महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी पूर्व विधायक प्रदीप चौबे जी के घर केलाबाड़ी दुर्ग में नाश्ते में पहुंचे। अपने पुराने साथियो के बीच पहुचकर कई यादगार पलो को याद किया। अपने मुख्यमंत्री काल मे छत्तीसगढ़ से मिले भारी समर्थन को याद करते हुए कहा कि यहाँ मिले आपनेपन व सहयोग को वे कभी नही भुल सकते। इस दौरान नान के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, राज्य अन्तव्यवसायी के अध्यक्ष धनेश पाटिला, लक्ष्मण चंद्राकर, विधायक देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीवन वर्मा, प्रोफेसनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, महामन्त्री नीलेश चौबे, विशाल देशमुख, एकांत चंद्राकर, विजय साहू, सुरेश देवांगन, सज्जन प्रसाद दीक्षित, उदय नारायण सिंह, अजय गुप्ता, चंद्रकांता चौबे, राजेन्द्र चौबे, शिवम चौबे, आरुष चौबे, राकेश सिन्हा, जानकी साहू, नीलू लीमेश, मृत्युंजय भगत, संजय लाखे आदि उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 136वें वर्ष के अवसर पर आज 28 दिसंबर 2020 को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में सुबह 10 बजे, वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ध्वजारोहण करेंगे। 28 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है।
देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्व.आदरणीय “श्री मोतीलाल वोरा जी “बाबु जी को श्रद्धांजलि देने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री “दिग्विजय सिंह जी “छत्तीसगढ़ दुर्ग प्रवास पर रेल यात्रा कर आए जिनको लेने के लिए भारी संख्या मे कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और NSUI के कार्यकर्ता दुर्ग स्टेशन पहुँचें जहाँ सुबह 7.30 बजे उनका स्वागत के लिए दुर्ग आगमन पर दुर्ग NSUI के साथियों द्वारा भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव जी के नेतृत्व में सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अतिथि के स्वागत के लिए पहुंचे थे उसके बाद रेस्ट हाऊस होते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी के पदाधिकारी प्रदीप चौबे जी के निवास स्थान पर स्वल्पाहार के लिए पहुंचे जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी सहित भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव जी,राजेंद्र साहू,प्रतिमा चंद्राकर,क्षितिज चन्द्राकर,राजेश यादव,तुलसी साहू,विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर सहित दुर्ग NSUI के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा श्री दिग्विजय सिंह जी को नगर आगमन पर गडबो नवा छ:ग का प्रतीक चिन्ह भेंट किए जिसमे प्रमुख रूप से विनीश साहू,रवि साहू,अभय दुबे,अमोल जैन ,रजत,ऋषिभ,गुलशन साहू ,विकास,हरीश,राहुल यादव,गोल्डी कोसरे,सहित सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता उपस्थिति थे..||
खेल /शौर्यपथ / 10 जनवरी से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अपने 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को टीम में जगह नहीं दी गई है। श्रेयस अय्यर चोटिल होने के चलते इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, वहीं नैशनल ड्यूटी पर होने की वजह से रोहित, शर्मा, अजिंक्य रहाणे पृथ्वी शॉ इस टी20 लीग में खेलते दिखाई नहीं देंगे।
आईपीएल 2020 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनको चुने नहीं जाने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सवाल उठाए थे। घरेलू क्रिकेट में भी इस बल्लेबाज का प्रदर्शन मुंबई के लिए लाजवाब रहा था, जिसको देखते हुए उनको टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ होने के चलते रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ इस टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को मुबंई की 20 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है।
श्रेयस अय्यर चोटिल होने के चलते इस टी20 लीग से बाहर हो गए हैं। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते साल 2020 में भारत के घरेलू क्रिकेट पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया था, जिसके चलते सभी टूर्नामेटों को स्थ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत होगी, मुंबई की टीम इस लीग के सारे मैच अपने शहर में ही खेलेगी।
मुंबई की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आदित्य तारे (उपकप्तान) सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, शुभम रंजने, सुजीत नायक, शंशाक अत्तारदे, शम्स मुलानी, हार्दिक तामोर, सूफियान शेख, आकर्षित गोमेल, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, साईराज पाटिल, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश दाके, आकाश पारकर
*धमतरी/दैनिक शौर्यपथ /राजशेखर नायर*
भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ,भाजपा के जिला मंत्री मंडल के प्रभारी एवं दुरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद मोहन मंडावी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर,महामंत्री वामन साहू,पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य फत्तेलाल ध्रुव,मंडल उापाध्यक्ष चन्द्रकला साहू,जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू,सरपंच प्रेमसिंह सलाम,उत्तम साहू,नारायण साहू,सलोनी सरपंच नरेश नेताम,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य,भीषम साहू,भारत साहू,शुभम यदु सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस के सामने आधी रात को केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान का सलमान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही सलमान ने बताया कि उन्होंने इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने का फैसला क्यों लिया।
मीडिया से बातचीत में सलमान खान ने कहा, ''इस बार बर्थडे का कोई सेलिब्रेशन नहीं है। यहां पर सिर्फ परिवार है और कोई नहीं है। वैसे भी इस बार कुछ करना भी नहीं था। यह साल सभी के लिए काफी खराब गुजरा है। ऐसे में बर्थडे सेलिब्रेशन करना सही नहीं है। उम्मीद है कि अगला साल सभी की लाइफ में पॉजिटिविटी लेकर आए। 2021 हम सबके लिए अच्छा हो। मास्क पहने, हाथ धो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो।''
सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ''मैं श्योर नहीं हूं कि लोग कब थियेटर्स में फिल्म देखने के लिए घर से सुरक्षित निकल पाएंगे या लोग थियेटर्स जाकर फिल्म देखना अफॉर्ड कर पाएंगे।'' उन्होंने आगे कहा कि अगर ईद तक सब ठीक रहा तो फिल्म रिलीज की जाएगी। वैसे भी यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि लोगों की सुरक्षा मायने रखती है। भगवान न करें कि अगर थियेटर्स में किसी को कुछ हो जाता है तो यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।''
सलमान ने फैन्स से की खास अपील
बताते चलें कि एक दिन पहले सलमान खान ने अपने गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर एक नोटिस लगाकर फैन्स से खास अपील की थी। उन्होंने नोटिस में लिखा, ''हर साल मेरे जन्मदिन पर फैन्स से बेशुमार प्यार और स्नेह मिलता रहा है, लेकिन इस साल मेरी आप लोगों से अपील है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ जमा ना करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का करें। मास्क पहनो, सैनिटाइज करो और सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखो। मैं इस वक्त गैलेक्सी में नहीं हूं।''
ऐश्वर्या, कैटरीना समेत ये एक्ट्रेस कर चुकी हैं सलमान खान को डेट, जानें- क्यों हुए ब्रेकअप
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सेलेब्स और फैन्स उन्हें सोशल जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। सलमान खान उम्र के पड़ाव पर भी कुंवारे हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड्स की चर्चा हमेशा होती रहती हैं। ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ समेत कई एक्ट्रेस सलमान खान को डेट कर चुकी हैं लेकिन किसी से उनका जीवनभर का रिश्ता कायम नहीं हो पाया।
ऐश्वर्या राय
फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। ऐश्वर्या के पैरेंट्स सलमान के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ थे। सलमान खान, ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस रिलेशन के बीच सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली से मिलने के लिए यूएस गए थे और जब यह बात ऐश्वर्या राय को पता चली तो वह नाराज हो गईं। दोनों के झगड़े शुरू हो गए। हालांकि उन दिनों ऐश्वर्या ने अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और वह शादी नहीं करना चाहती थीं। ऐसा भी बताया जाता है कि ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद साल 2012 में दोनों अलग हो गए।
कैटरीना कैफ
सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ का अफेयर किसी से छुपा नहीं है। सलमान ने फिल्म मैंने प्यार क्यों किया से कैटरीना कैफ को लॉन्च किया था। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे, लेकिन इस बीच रणबीर कपूर से कैटरीना कैफ की बढ़ती नजदीकियां सलमान खान को रास नहीं आई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, सलमान खान और कैटरीना कैफ ब्रेकअप के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी के साथ सलमान के रिलेशन की खबरें काफी चर्चा में रहीं। सलमान ने संगीता से शादी करने का मन लिया था। वेडिंग कार्ड्स तक छप चुके थे, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले सलमान ने मना कर दिया। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। हालांकि अलग होने के बाद भी संगीता और समलान खान अच्छे दोस्त हैं। संगीता, सलमान के घर भी आना-जाना करती हैं।
सोमी अली
सोमी अली भी सलमान खान को डेट कर चुकी हैं। बताया जाता है कि 90 के दशक में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन सलमान खान के खराब रवैये की वजह से सोमी अली ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
यूलिया वंतूर
रोमानियन मॉडल यूलिया वंतूर से भी सलमान खान का नाम जुड़ चुका है। यूलिया सलमान के परिवार के काफी करीब हैं। उन्हें अक्सर सलमान के फैमिली फंक्शन में देखा जाता है। लॉकडाउन के दौरान यूलिया सलमान खान फार्महाउस में रह रही थीं। हालांकि सलमान ने यूलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।
अभी 200 करोड़ रूपए के 2 हजार 148 कार्य प्रगति पर
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में वन विभाग द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वानिकी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां बताया कि इनमें वानिकी तथा वन क्षेत्रों में भू-जल संवर्धन के अधिक से अधिक कार्य शामिल किए गए हैं। राज्य में इसके तहत वर्तमान में चालू वर्ष 2020 के दौरान स्वीकृत 194 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि के 2 हजार 148 कार्य प्रगति पर है।
वन मंत्री अकबर ने बताया कि इनमें मुख्य रूप से आवर्ती चराई, पौधा तैयारी, पथ रोपण, पुलिया निर्माण, स्टाप डेम निर्माण, चारागाह विकास, गौठानों में रोपण, भू-जल संरक्षण कार्य, निःशुल्क वितरण के लिए पौधा तैयारी, बांस रोपण, नदी तट रोपण, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण आदि कार्यों को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। इसके तहत वन वृत्त बिलासपुर के अंतर्गत लगभग 80 करोड़ रूपए की राशि के 756 कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह वन वृत्तवार दुर्ग में 30 करोड़ रूपए की राशि के 372 कार्य, जगदलपुर में 41 करोड़ रूपए के 272 कार्य तथा सरगुजा में 7 करोड़ 38 लाख रूपए की राशि के 116 कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा वन वृत्तवार रायपुर में 14 करोड़ रूपए की राशि के 138 कार्य और कांकेर में 27 करोड़ रूपए की राशि के 494 कार्य प्रगति पर है।
इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें बिलासपुर वन वृत्त के अंतर्गत बिलासपुर वन मंडल में 5 करोड़ रूपए के 30 कार्य तथा अनुसंधान एवं विस्तार में 30 लाख रूपए के 3 कार्य शामिल है। इसी तरत मरवाही वन मंडल में 10 करोड़ रूपए के 77 कार्य, कोरबा वन मंडल में 22 लाख रूपए के 13 कार्य तथा कटघोरा वन मंडल में 13 करोड़ रूपए के 42 कार्य शामिल है। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल में 23 करोड़ रूपए के 164 कार्य, धरमजयगढ़ वन मंडल में 14 करोड़ रूपए के 113 कार्य, जांजगीर-चांपा वन मंडल में 7 करोड़ रूपए के 268 कार्य तथा मुंगेली वन मंडल में 7 करोड़ रूपए के 46 कार्य शामिल है।
इसी तरह दुर्ग वन वृत्त केन्द्र के अंतर्गत दुर्ग वन मंडल में 2 करोड़ 43 लाख रूपए के 9 कार्य, राजनांदगांव वन मंडल में 12 करोड़ रूपए के 204 कार्य, खैरागढ़ वन मंडल में 7 करोड़ 50 लाख रूपए के 67 कार्य, कवर्धा वन मंडल में 2 करोड़ 30 लाख रूपए के 51 कार्य तथा बालोद वन मंडल में 80 करोड़ रूपए के 41 कार्य शामिल हैं। जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत बस्तर वन मंडल में 5 करोड़ 46 लाख रूपए के 74 कार्य तथा अनुसंधान एवं विस्तार के अंतर्गत 13 लाख रूपए के एक कार्य, दंतेवाड़ा वन मंडल में 9 करोड़ 36 लाख रूपए के 83 कार्य, सुकमा वन मंडल में 18 करोड़ रूपए के 59 कार्य और बीजापुर वन मंडल में 8 करोड़ रूपए के 51 कार्य शामिल हैं।
सरगुजा वन वृत्त के अंतर्गत सरगुजा वन मंडल में एक करोड़ 83 लाख रूपए के 25 कार्य, सूरजपुर वन मंडल में 5 करोड़ रूपए के 27 कार्य, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में 12 लाख रूपए के 60 कार्य तथा जशपुर वन मंडल में 40 लाख रूपए के 4 कार्य शामिल हैं। रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत धमतरी वन मंडल में 6 करोड़ रूपए के 61 कार्य, रायपुर वन मंडल में 2 करोड़ रूपए के 12 कार्य, बलोदाबाजार वन मंडल में 3 करोड़ 44 लाख रूपए के 22 कार्य, अनुसंधान एवं विस्तार रायपुर में 23 लाख रूपए के 3 कार्य, गरियाबंद वन मंडल में एक करोड़ रूपए के 23 कार्य तथा महासमुंद वन मंडल में 99 लाख रूपए की राशि के 17 कार्य शामिल हैं।
इसी तरह कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत कांकेर वन मंडल में एक करोड़ रूपए के 33 कार्य, पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल में 5 करोड़ रूपए के 74 कार्य तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 2 करोड़ 68 लाख रूपए के 46 कार्य शामिल हैं। इसके अलावा नारायणपुर वन मंडल में एक करोड़ 28 लाख रूपए के 19 कार्य, केशकाल वन मंडल में 4 करोड़ रूपए के 86 कार्य तथा दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल में 12 करोड़ 51 लाख रूपए की राशि के 236 कार्य शामिल हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
