
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग गंजपारा निवासी अधिवक्ता मीनल जायसवाल ने आज अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर दुर्ग ब्लड बैंक पहुँच रक्तदान किया व अपने देहदान व नेत्रदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित,सुरेश जैन ,हरमन दुलाई,जितेंद्र हासवानी,रितेश जैन को सौंपी,मीनल ने कहा इसके लिए उन्होंने अपनी बहन आशा सिन्हा,शोभा सिन्हा व अपने सीनियर सुखदेव सिंह भोगल से चर्चा कर देहदान की घोषणा की है,वह चाहती हैं जीते जी भी किसी का भला कर सकें व दुनिया से जाने के बाद भी यदि उनकी वजह से किसी का भला होता है तो उन्हें सुकून मिलेगा,मुकेश राठी के पड़ोस में रहने वाली मीनल कई दिनों से देहदान करना चाहती थी आज जन्मदिन पर मुकेश की सलाह पर उन्होंने घोषणा की,कुलवंत भाटिया ने कहा मीनल अन्य क्षेत्रों में सकीय हैं अतः उनके देहदान से बहुत से लोग प्रेरणा लेंगे उनके माता पिता का स्वर्गवास हो चूका है ऐसे में उनका स्वयं निर्णय लेना साहसिक है,राज आढ़तिया ने उन्हें हर तीन महीने में रक्तदान कर स्वस्थ रहने की सलाह दी,संस्था के सदस्यों ने मीनल को प्रशस्ति पात्र दे सम्मानित किया व उनका उत्साह बढ़ाया ,
नवदृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,धर्मेंद्र शाह, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, किरण भंडारी, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, अनुराग तैलंग, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी, संजीव श्रीवास्तव, विवेक साहू , शैलेश कारिया, हरपाल सिंह, मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने मीनल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
राज्य सरकार से ईष्या में जनता से दुश्मनी निकाल रहे भाजपाई
सवाल पूछने का इतना ही शौक तो मोदी से पूछे देश मे इतने मरीज क्यो बढ़ रहे
रायपुर /शौर्यपथ / नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक सहित भाजपा नेताओं द्वारा कोरोना को ले कर की जा रही बयान बाजी को कांग्रेस ने गैर जिम्मेदाराना बताया है।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता राजनैतिक विद्वेष के कारण गलत बयानी कर जनता में कोरोना के प्रति और भय फैला रहे है । राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम और पीड़ितों के इलाज के पूरे इंतजाम कर रही है ।प्रदेश में जांच के व्यापक इंतजाम किए गए है ।मरीजो के इलाज के लिए राज्य के सभी जिला अस्पतालों ,प्रदेश के सभी 6मेडिकल कालेजों सहित अम्बेडकर अस्पताल ,एम्स के अलावा माना कोविड अस्पताल ,राजधानी के इनडोर स्टेडियम तथा रावभाठा के इएसआईसी के अस्पताल में कोविड के इलाज की व्यवस्था की गई है प्रदेश में 140 कोविड सेंटर की भी व्यवस्था की गई है ।राज्य में लगभग 22000 बेड कोविड के लिए उपलब्ध है। राज्य सरकार ने कोविड से इलाज और बचाव के पुख्ता इंतजाम किए है । बढ़ते संक्रमण की रोक थाम के लिए राज्य के संक्रमण वाले जिलो में लॉक डाउन भी लगाया गया है ।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता संकट के इस समय भी राजनीति करने से बाज नही आ रहे ।सकारात्मक सहयोग करने के बजाय तथ्यहीन झूठे आरोप लगा राज्य में मरीजो के इलाज की प्रयाप्त व्यवस्था नही होने की गलत जानकारियो के बयान दे कर भय का माहौल पैदा कर रहे हैं ।जबकि राज्य में सभी मरीजो के इलाज की पूरी व्यवस्था है सबके बेहतर इलाज हो भी रहे है ।
राज्य सरकार के प्रभावी इंतजाम का ही नतीजा है आज छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजो का रिकवरी रेट देश के राष्ट्रीय औसत से अधिक है।छत्तीसगढ़ में मृत्यु दर भी देश के अन्य राज्यो की अपेक्षा बहुत कम है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं को सवाल पूछने का इतना ही शौक है तो वे देश के प्रधान मंत्री से सवाल पूछे जब पूरे देश मे कोरोना के पांच हजार भी मरीज नही मीले थे तब तो मोदी सुबह शाम टीवी चैनलों पर आ कर चिंता व्यक्त करते थे आज देश मे हर रोज लगभग एक लाख मरीज मिल रहे तो मोदी जी की बोलती क्यो बन्द हो गयी ? मोदी सरकार ने कोरोना के इस संकट में देश की जनता को अकेले छोड़ दिया।राज्य सरकारें अपने संसाधनों से इस संकट से जूझ रही है ।केंद्र सरकार तो अब कोरोना से लड़ने का दिखावा करना भी बंद कर चुकी है ।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बात बात में केंद्रीय मदद की दुहाई देने वाले भाजपा के नेता बताये की राज्य सरकार द्वारा कोरोना से निपटने के लिए मांगे गए 30 हजार करोड़ के पैकेज के समर्थन में केंद्र के समक्ष क्या पहल किया ?भाजपा के नेता बताये कोरोना से लड़ने के लिए राज्य के लोगो के लिए केंद्र से उन्होंने क्या सहयोग मांगा ?कितने टेस्टिंग किट कितने मेडिकल उपकरण वेंटिलेटर पीपीई किट आदि के बारे में मांग कर दिलवाया ।छत्तीसगढ़ से भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री 9 लोकसभा और 3राज्यसभा के सदस्य है । राष्ट्रिय भाजपा के तीन पदाधिकारी है लेकिन किसी ने भी राज्य के लोगो के हित में केंद्र से न कोई मदद मांगी न ही अपने प्रभाव का उपयोग के किसी भी प्रकार का मदद दिलवाया ।सब के सब राज्य सरकार से दलीय ईर्ष्या में राज्य की जनता से दुश्मनी निकाल रहे ।
मनोरंजन / शौर्यपथ / कन्नड़ सुपरस्टार यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर जब से ऐलान हुआ था इस फिल्म के फैन अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं कि इस फिल्म की रिलीज डेट का फाईनल ऐलान कब होगा। हालांकि इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने एक अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां! रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित निर्माताओं ने घोषणा करते हुए कहा है कि एक्टर संजय दत्त के जन्मदिन पर यानि 29 जुलाई, 2020 को फिल्म के विलेन 'अधीरा' का लुक रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के साथ साझा किए गए पोस्टर में "29 जुलाई को सुबह 10 बजे क्रूरता का अनावरण" लिखा गया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं जिनका नाम अधीरा है। केजीएफ में इस नाम को कई बार लिया गया था ,लेकिन चेहरा नहीं दिखाया गया था। बता दें कि हाल ही में, कुछ समय पहले अधीरा के लुक का स्केच खूब वायरल हुआ था और इसी के साथ प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर था। वहीं निर्माताओं ने एक साल पहले केजीएफ चैप्टर 2 का पहला पोस्टर लॉन्च किया था, जिसमें रहस्यमयी अधीरा से परिचित करवाया गया था। अब फिल्म का पोस्टर सामने आते ही संजय दत्त के फैंस ट्विटर पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और देखते देखते संजय दत्त का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
आपको बता दें कि यश स्टारर इस फिल्म ने रिलीज होकर तगड़ा धमाका किया था और लोगों को फिल्म की कहानी और तगड़े एक्शन से चौंका डाला था। इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता इसलिए भी है कि फिल्म में कई बदलाव देखने को मिले हैं जो कि दमदार साबित होने वाले हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। फिल्म में संजय दत्त विलेन का रोल प्ले करेंगे तो वहीं रवीना एक राजनेता का किरदार निभाएंगी। रवीना का रोल काफी धमाकेदार होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और उनके निर्देशन की काफी ज्यादा तारीफ पहली फिल्म में हो चुकी है।यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
मनोरंजन / शौर्यपथ / अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। हालांकि इस बीच भी बिग बी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैन्स के साथ अपनी बातें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर आपके भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।
बिग बी ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिस पर लाल लिपस्टिक से किस के निशान बने हुए हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ बिग बी का कैप्शन काफी अलग है। उन्होंने लिखा, 'दुश्मन बनाने के लिए जरूरी नही लड़ा जाए, आप थोड़े कामयाब हो जाओ तो वो खैरात में मिलेंगे'।
इससे पहले बिग बी ने बताया था अस्पताल में अपने ट्रीटमेंट का एक्सपीरियंस
बिग बी ने ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना का असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। बिग बी ने लिखा था, रात के अंधेरे और एक ठंडे कमरे में मैं गाता हूं, सोने की कोशिश में आंखें बंद करता हूं। यहां आपके पास कोई नहीं होता। कई हफ्तों से किसी को नहीं देखा, जो डॉक्टर्स आपका इलाज कर रहे होते हैं वह भी पीपीई किट में होते हैं।
बिग बी ने आगे लिखा था कि 'क्या इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है? साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक इसका असर पड़ता है। यहां से निकलने के बाद भी मरीज डरे हुए रहते हैं। वो पब्लिक प्लेस पर जाने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि लोग अब उनके साथ अलग तरह से बिहेव करेंगे। ऐसा बिहेव करेंगे जैसे आप अपने साथ बीमारी लेकर चल रहे हैं। इसे परियाह सिंड्रोम (छुआछूत का डर) कहते हैं। इससे लोग डिप्रेशन और अकेलेपन में जा रहे हैं।'
*मेयर ने सीएम को लिखा पत्र राजस्व हानि रोकने और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग* भिलाई। शौर्यपथ । भिलाई इस्पात संयत्र में अधिकारियों की सांठगांठ से नीजी वाहन व सैकड़ों कंडम वाहन चल रहे हैं। इनमें ट्रेवल एजेंसी द्वारा अधिकारियों की सेवा में लगाए गए वाहनों से लेकर भारी वाहन भी शामिल हैं। संयंत्र में ऐसे कई वाहन चल रहे हैं जिनकी न तो फिटनेस सही है और न ही वे मानकों पर खरे उतरते हैं। केवल अधिकारियों की मिलीभगत से इन वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार को वर्षों से भारी मात्रा में राजस्व की हानि हो रही है। इस मामले में भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर राजस्व हानि को रोकने ऐसे अधिकारियों व कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मेयर देवेन्द्र यादव ने पत्र में लिखा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न टूर एवं ट्रेवल्स के माध्यम से संचालित वाहन टैक्सी परमिट के स्थान पर संयंत्र के उच्च अधिकारियोंं की सांठगांठ से नीजी वाहन संलग्र कर संचालित किए जा रहे हैं। वहीं संयंत्र के भीतर काफी संख्या में भारी वाहन ट्रक, डंफर, जेसीबी आदि बिना पंजीयन व फिटनेस के लंबे समय से अधिकारियों की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं। इससे संयंत्र के भीतर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही वाहनों का परमिट व पंजीयन शुल्क राज्य सरकार को नहीं मिल पा रहा है। जिससे सरकार को वर्षों से राजस्व की हानि हो रही है। विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने पत्र के माध्यम से सीएम भूपेश बघेल से कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में चल रहे वाहनों की जांच कराई जाए। राजस्व हानि को लेकर स्थानीय प्रशासन से जांच कराने के बाद संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
